Wednesday, 07 Oct 2026 | 04:37 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गंभीर AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे:डीपफेक और फर्जी वीडियो पर रोक की मांग की, 2.5 करोड़ का मुकदमा दायर किया

भारत के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने AI के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। गंभीर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने डीपफेक, फर्जी वीडियो और बिना अनुमति उनके नाम-चेहरे के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही इसके लिए 2.5 करोड़ के हर्जाने की भी मांग की है। गंभीर ने कहा, मेरी पहचान मेरा नाम, मेरा चेहरा, मेरी आवाज का गलत जानकारी फैलाने और पैसे कमाने के लिए हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया पर गलत वीडियो शेयर हुआ
शिकायत में बताया गया है कि 2025 के आखिर से इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर नकली सामग्री में भारी बढ़ोतरी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा वायरल हुआ एक मनगढ़ंत इस्तीफे का वीडियो, जिसे 29 लाख से ज्यादा बार देखा गया। एक दूसरा वीडियो जिसमें उन्हें सीनियर क्रिकेटर्स के वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर टिप्पणी करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया था, जिसे 17 लाख से ज्यादा बार देखा गया। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उनके नाम का इस्तेमाल हुआ
इस केस में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उनके नाम और चेहरे का इस्तेमाल करके बिना इजाजत के सामान बेचने का मुद्दा भी उठाया गया है। कुल 16 लोगों/संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है इनमें सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर मेटा प्लेटफॉर्मस, एक्स और गुगल जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। रश्मिका मंदाना और काजोल का वायरल हो चुका है डीपफेक वीडियो
दो साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और काजोल का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जारा पटेल नाम की एक लड़की के चेहरे को बदलकर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो पर अमिताभ बच्चन से लेकर खुद रश्मिका मंदाना तक ने हैरानी जताई थी। डीपफेक क्या है?
आज के डिजिटल दौर में कई बार गलत खबरें और भ्रामक जानकारियां इंटरनेट की मदद से लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। ऐसे ही वीडियो भी पहुंचाए जाते हैं। इसे डीपफेक कहते हैं। इसमें असली और नकली की पहचान बेहद मुश्किल होती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक (AI) और मशीन लर्निंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। इनका उपयोग करके मीडिया फाइल जैसे फोटो, ऑडियो और वीडियो की परिवर्तित कॉपी तैयार की जाती है, जो वास्तविक फाइल की तरह ही दिखती है। सरल भाषा में कहें तो डीपफेक, मॉर्फ वीडियो का ही एडवांस रूप है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्ड-फ्लाइट वाली खबर को नकारा:RCB से ऐसी कोई डिमांड नहीं की; इंस्टाग्राम पर हंसने वाली इमोजी लगाई

March 22, 2026/
4:35 pm

IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने...

नीमच में चार दिवसीय फाग महोत्सव शुरू:पहले दिन नीलकंठ महादेव मंदिर से निकली निशान यात्रा; तीन दिन होंगे आयोजन

February 25, 2026/
8:30 pm

नीमच शहर में बुधवार से चार दिवसीय फाग महोत्सव की शुरुआत हो गई है। महोत्सव के पहले दिन मनासा रोड...

बिहार-हरियाणा में आंधी-बारिश से 21 की मौत:राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बना; ओडिशा के अगले 6 दिन बारिश की चेतावनी

May 5, 2026/
5:37 am

राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल चुका है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश...

तस्वीर का विवरण

March 30, 2026/
1:39 pm

आरओ मशीन पानी को कई फिल्टर के माध्यम से साफ करती है। समय के साथ-साथ इनफिल्टरों में स्थूल, बन्धु और...

Balaghat Tehsildar Action | Revenue Dues; 2.41 Lakhs Deposited

March 18, 2026/
12:33 pm

बालाघाट शहर में राजस्व बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। तहसीलदार सुनील वर्मा और राजस्व टीम ने लाखों...

किम जोंग की बहन बोली- परमाणु हथियार छोड़ना बेवकूफी होगी:यह हमारी सुरक्षा की गारंटी; उत्तर कोरिया के पास  60 परमाणु हथियार

September 17, 2026/
1:39 pm

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर कहा है कि वह परमाणु हथियार छोड़ने वाला नहीं है। किम जोंग उन की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गंभीर AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे:डीपफेक और फर्जी वीडियो पर रोक की मांग की, 2.5 करोड़ का मुकदमा दायर किया

गंभीर AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे:डीपफेक और फर्जी वीडियो पर रोक की मांग की, 2.5 करोड़ का मुकदमा दायर किया

भारत के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने AI के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। गंभीर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने डीपफेक, फर्जी वीडियो और बिना अनुमति उनके नाम-चेहरे के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही इसके लिए 2.5 करोड़ के हर्जाने की भी मांग की है। गंभीर ने कहा, मेरी पहचान मेरा नाम, मेरा चेहरा, मेरी आवाज का गलत जानकारी फैलाने और पैसे कमाने के लिए हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया पर गलत वीडियो शेयर हुआ
शिकायत में बताया गया है कि 2025 के आखिर से इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर नकली सामग्री में भारी बढ़ोतरी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा वायरल हुआ एक मनगढ़ंत इस्तीफे का वीडियो, जिसे 29 लाख से ज्यादा बार देखा गया। एक दूसरा वीडियो जिसमें उन्हें सीनियर क्रिकेटर्स के वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर टिप्पणी करते हुए गलत तरीके से दिखाया गया था, जिसे 17 लाख से ज्यादा बार देखा गया। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उनके नाम का इस्तेमाल हुआ
इस केस में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उनके नाम और चेहरे का इस्तेमाल करके बिना इजाजत के सामान बेचने का मुद्दा भी उठाया गया है। कुल 16 लोगों/संस्थाओं को आरोपी बनाया गया है इनमें सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर मेटा प्लेटफॉर्मस, एक्स और गुगल जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। रश्मिका मंदाना और काजोल का वायरल हो चुका है डीपफेक वीडियो
दो साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और काजोल का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जारा पटेल नाम की एक लड़की के चेहरे को बदलकर रश्मिका का चेहरा लगा दिया गया था। रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो पर अमिताभ बच्चन से लेकर खुद रश्मिका मंदाना तक ने हैरानी जताई थी। डीपफेक क्या है?
आज के डिजिटल दौर में कई बार गलत खबरें और भ्रामक जानकारियां इंटरनेट की मदद से लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। ऐसे ही वीडियो भी पहुंचाए जाते हैं। इसे डीपफेक कहते हैं। इसमें असली और नकली की पहचान बेहद मुश्किल होती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक (AI) और मशीन लर्निंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। इनका उपयोग करके मीडिया फाइल जैसे फोटो, ऑडियो और वीडियो की परिवर्तित कॉपी तैयार की जाती है, जो वास्तविक फाइल की तरह ही दिखती है। सरल भाषा में कहें तो डीपफेक, मॉर्फ वीडियो का ही एडवांस रूप है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket