Gwalior Property Tax Relief | 50% Discount Till March 31, 2026

ग्वालियर नगर निगम ने शहर के नागरिकों को संपत्ति कर जमा करने पर विशेष छूट की घोषणा की है। 31 मार्च 2026 तक वर्तमान वर्ष का बकाया संपत्ति कर जमा करने पर करदाताओं को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। . निगम आयुक्त संघ प्रिय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित समयसीमा के बाद करदाताओं को संपत्ति कर की पूरी राशि का भुगतान करना होगा। यह निर्णय नगर निगम की मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया गया है। निगम वर्तमान में आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसे बड़े फंड की आवश्यकता है। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे क्षेत्र में जाकर नागरिकों को इस योजना की जानकारी दें और अधिक से अधिक कर वसूली सुनिश्चित करें। नगर निगम ने अब तक लगभग 101 करोड़ रुपए का संपत्ति कर वसूल किया है। 31 मार्च तक 125 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए हैं। लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सभी संपत्ति कर उपायुक्तों और राजस्व निरीक्षकों को आगामी सात दिनों का विशेष लक्ष्य दिया है। आयुक्त ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, ग्वालियर नगर निगम द्वारा जारी सूची में कई शासकीय कार्यालय भी शामिल हैं जिन्होंने अपने सेवा कर अब तक जमा नहीं किए हैं। इन बकायादारों पर लगभग 200 करोड़ रुपए की राशि लंबित है।
National CCTV Audit | Pakistan Spy Racket

Hindi News National National CCTV Audit | Pakistan Spy Racket | Hack Proof Cameras From April 26 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी रैकेट के खुलासे के बाद CCTV सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। जांच में सामने आया कि संवेदनशील जगहों पर लगाए गए कैमरों की लाइव फुटेज सीमा पार पाकिस्तान भेजी जा रही थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने देशभर में CCTV नेटवर्क की जांच का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने आईबी और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर देशभर के CCTV नेटवर्क का ऑडिट शुरू करने की तैयारी में है। वहीं 1 अप्रैल से सिर्फ वही कैमरे बिक सकेंगे, जो सरकारी सुरक्षा जांच (STQC सर्टिफिकेशन) पास करेंगे। इसका मतलब है कि कैमरे की जांच सरकारी लैब में होगी। अगर कैमरा हैक नहीं किया जा सकता, तभी उसे बेच सकेंगे। भारत में भी 80% कैमरे चीन के हैं, जिनसे डेटा चोरी का खतरा बना रहता है। फिलहाल 7 कंपनियों के 53 मॉडल ही ऐसे हैं, जिन्हें सर्टिफाइड और सुरक्षित माना गया है। कई देशों में चीनी कैमरें बैन अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षा कारणों से चीनी CCTV कैमरों पर प्रतिबंध है। भारत में नियम क्या कहते हैं IT Act, 66E: निजी जगहों (बाथरूम/बेडरूम) की बिना अनुमति रिकॉर्डिंग या शेयरिंग पर कार्रवाई हो सकती है। IT Rules, 2011: कैमरा लगाने वाले की जिम्मेदारी है कि फुटेज सुरक्षित रखी जाए। आर्टिकल 21: निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है, किसी के घर के अंदर निगरानी नहीं की जा सकती। सबसे बड़ी चुनौती- देश में CCTV की जांच के लिए सिर्फ 15 लैब हैं, जहां कई आवेदन लंबित हैं। कौन से कैमरे सुरक्षित- फिलहाल 7 कंपनियों के 53 मॉडल ही STQC सर्टिफाइड हैं। लोगों की प्राइवेसी पर भी खतरा CCTV सिस्टम से निजी डेटा लीक होने के मामले भी सामने आए हैं। इजरायल की ओर से ईरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर वीआईपी मूवमेंट ट्रैक करने का उदाहरण सामने आ चुका है। वहीं, सोनीपत रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने निगरानी सिस्टम में घुसपैठ कर कैमरों की लाइव फीड एक्सेस की और यात्रियों की फुटेज रिकॉर्ड कर उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। यह सीधे तौर पर निजता का उल्लंघन है। 2023 के डेटा प्रोटेक्शन कानून के तहत किसी व्यक्ति की पहचान उजागर करने वाली फुटेज का गलत इस्तेमाल गैरकानूनी है। सुप्रीम कोर्ट के वकील और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ विराग गुप्ता के मुताबिक, सिर्फ सुरक्षित कैमरे बेचना काफी नहीं है। डेटा के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कानून और भारी जुर्माने की जरूरत होगी। भारत से पाकिस्तान कैसे भेजा जा रहे थे फुटेज दरअसल, हाल ही में यूपी के गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक बीट कांस्टेबल की सूचना के बाद जासूसी का मामला सामने आया। जांच में पाया गया कि सोलर पावर से चलने वाले छोटे कैमरे संवेदनशील इलाकों के आसपास लगाए गए थे। ये कैमरे इंटरनेट के जरिए विदेशी सर्वर से जुड़े थे। उनकी लाइव फीड सीधे पाकिस्तान भेजी जा रही थी, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ। इस मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नेटवर्क में महिलाएं और नाबालिग भी शामिल थे। कई कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। स्टैंटर्ड प्रोटोकॉल की कमी जांच में यह भी सामने आया कि देशभर में CCTV अलग-अलग एजेंसियों द्वारा लगाए गए हैं, लेकिन कोई एकीकृत डेटाबेस या स्पष्ट नियंत्रण प्रणाली नहीं है। यही वजह है कि कई जगह निगरानी तंत्र में खामियां बनी हुई हैं, जो अब सुरक्षा जोखिम बन चुकी हैं। ऑडिट रिपोर्ट के बाद सरकार यूनिक रजिस्ट्रेशन, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और साइबर सुरक्षा मानकों के साथ एकीकृत नेटवर्क सिस्टम लागू कर सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
National CCTV Audit | Pakistan Spy Racket

Hindi News National National CCTV Audit | Pakistan Spy Racket | Hack Proof Cameras From April 17 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत में 80% कैमरे चीन के लगे हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी रैकेट के खुलासे के बाद CCTV सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। जांच में सामने आया कि संवेदनशील जगहों पर लगाए गए कैमरों की लाइव फुटेज सीमा पार पाकिस्तान भेजी जा रही थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने देशभर में CCTV नेटवर्क की जांच का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने आईबी और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर देशभर के CCTV नेटवर्क का ऑडिट शुरू करने की तैयारी में है। वहीं 1 अप्रैल से सिर्फ वही कैमरे बिक सकेंगे, जो सरकारी सुरक्षा जांच (STQC सर्टिफिकेशन) पास करेंगे। इसका मतलब है कि कैमरे की जांच सरकारी लैब में होगी। अगर कैमरा हैक नहीं किया जा सकता, तभी उसे बेच सकेंगे। भारत में 80% कैमरे चीन के हैं, जिनसे डेटा चोरी का खतरा बना रहता है। फिलहाल 7 कंपनियों के 53 मॉडल ही ऐसे हैं, जिन्हें सर्टिफाइड और सुरक्षित माना गया है। लोगों की प्राइवेसी पर भी खतरा CCTV सिस्टम से निजी डेटा लीक होने के मामले भी सामने आए हैं। इजरायल की ओर से ईरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर वीआईपी मूवमेंट ट्रैक करने का उदाहरण सामने आ चुका है। वहीं, सोनीपत रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने निगरानी सिस्टम में घुसपैठ कर कैमरों की लाइव फीड एक्सेस की और यात्रियों की फुटेज रिकॉर्ड कर उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। यह सीधे तौर पर निजता का उल्लंघन है। 2023 के डेटा प्रोटेक्शन कानून के तहत किसी व्यक्ति की पहचान उजागर करने वाली फुटेज का गलत इस्तेमाल गैरकानूनी है। भारत से पाकिस्तान कैसे भेजा जा रहे थे फुटेज दरअसल, हाल ही में यूपी के गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक बीट कांस्टेबल की सूचना के बाद जासूसी का मामला सामने आया। जांच में पाया गया कि सोलर पावर से चलने वाले छोटे कैमरे संवेदनशील इलाकों के आसपास लगाए गए थे। ये कैमरे इंटरनेट के जरिए विदेशी सर्वर से जुड़े थे। उनकी लाइव फीड सीधे पाकिस्तान भेजी जा रही थी, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ। इस मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नेटवर्क में महिलाएं और नाबालिग भी शामिल थे। कई कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। स्टैंटर्ड प्रोटोकॉल की कमी जांच में यह भी सामने आया कि देशभर में CCTV अलग-अलग एजेंसियों द्वारा लगाए गए हैं, लेकिन कोई एकीकृत डेटाबेस या स्पष्ट नियंत्रण प्रणाली नहीं है। यही वजह है कि कई जगह निगरानी तंत्र में खामियां बनी हुई हैं, जो अब सुरक्षा जोखिम बन चुकी हैं। ऑडिट रिपोर्ट के बाद सरकार यूनिक रजिस्ट्रेशन, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और साइबर सुरक्षा मानकों के साथ एकीकृत नेटवर्क सिस्टम लागू कर सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Azam Khan Rampur Politics; SP Leadership Change

7 नवंबर 2025, आजम खान के जेल से रिहा होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनसे मिलने रामपुर पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद आजम थोड़ा तल्ख दिखे। अखिलेश से बढ़ती दूरी पर उनसे सवाल पूछा गया, तो बोले- ‘अब दिल ही कहां रह गया है, बगैर दिल के काम कर रहे हैं। इस र . इस बयान ने साफ कर दिया कि आजम को रामपुर में अपने और पार्टी के बीच ‘किसी और’ का आना पसंद नहीं है। शायद उन्हें अंदाजा था कि सपा रामपुर में बड़ा फेरबदल कर सकती है। 2 मार्च को ऐसा ही हुआ। अखिलेश यादव ने BSP से आए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सागर को प्रदेश सचिव बना दिया। सुरेंद्र रामपुर के कद्दावर नेता रहे हैं। उन्हें प्रदेश सचिव बनाने का फैसला आजम खान की गैरमौजूदगी में हुआ। फैसले को 20 दिन हो गए, लेकिन रामपुर में आजम के समर्थक अब भी नाराज हैं। उनका कहना है कि आजम 7 साल की सजा काट रहे हैं, नहीं पता कब चुनाव लड़ पाएंगे। इसलिए उन्हें पार्टी में तवज्जो नहीं मिल रही। लखनऊ में 2 मार्च को सपा कार्यालय में अखिलेश ने सुरेंद्र सागर (काली सदरी में) को पार्टी का प्रदेश सचिव बनाया। 2022 में सुरेंद्र ने रामपुर की मिलक सीट से चुनाव लड़ा था। अब तीन सवाल हैं 1. सुरेंद्र सागर को लाना अखिलेश यादव की 2027 विधानसभा चुनाव की नई रणनीति का हिस्सा है? 2. क्या सपा रामपुर में आजम खान से अलग नई लीडरशिप तलाश रही है? 3. रामपुर में आजम समर्थकों और सुरेंद्र सागर का इस फेरबदल पर क्या कहना है? 4 पॉइंट्स में जानिए, रामपुर में सुरेंद्र सागर को कमान देने की वजह 1. दलित-पिछड़ा-अल्पसंख्यक, यानी PDA मॉडल को मजबूत करना 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा का फोकस PDA फॉर्मूले पर है। सुरेंद्र सागर को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर अखिलेश रामपुर और मुरादाबाद मंडल के दलित वोटर्स को पॉजिटिव मैसेज देना चाहते हैं। 2. आजम की गैरमौजूदगी में नया विकल्प आजम फर्जी पैन कार्ड मामले में सजा काट रहे हैं। वे 2027 में चुनाव नहीं लड़ सकते। उनकी गैरमौजूदगी में सपा रामपुर में एक खालीपन महसूस कर रही थी। इसकी भरपाई के लिए सुरेंद्र सागर को प्रदेश सचिव बनाकर रामपुर की जिम्मेदारी दी गई। 3. बसपा के कोर वोट बैंक में सेंधमारी सुरेंद्र सागर की बसपा के कैडर वोटरों और यादव-जाटव बिरादरी में अच्छी पकड़ मानी जाती है। सपा ने उनके जरिए BSP के पारंपरिक वोट बैंक को अपनी ओर खींचने का दांव चला है। 4. लोकल गुटबाजी को बैलेंस करना रामपुर में सपा की लीडरशिप में पहले भी गुटबाजी रही है। सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी आजम खान के खिलाफ बयान देते रहते हैं। लिहाजा पार्टी ने ऐसे नेता को जिम्मेदारी दी, जो बाहर से (BSP से) आए हैं। इससे पुराने समीकरणों को बैलेंस करने की कोशिश की गई है। वो दौर, जब रामपुर में आजम के बिना पत्ता नहीं हिलता था रामपुर के सीनियर जर्नलिस्ट विवेक गुप्ता कहते हैं, ‘आजम के दबदबे की शुरुआत 2003 में मुलायम सरकार से हुई। वे यूपी सरकार में शहरी विकास मंत्री बनाए गए। 2012 से 2017 तक रामपुर में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सुबह उठकर सबसे पहले आजम के घर हाजिरी लगाने जाते थे। जिले का DM या SP कौन होगा, ये लखनऊ से नहीं बल्कि आजम की पसंद से तय होता था।‘ ‘2005 में मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव रामपुर में आजम की जौहर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने आए थे। तब आजम की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता था। आज वे सलाखों के पीछे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सपा ने सुरेंद्र सागर पर दांव चला है। ये बताता है कि अब सपा रामपुर को एक चेहरे के भरोसे नहीं छोड़ना चाहती।‘ 2017 में योगी सरकार आने के बाद से आजम खान तीन बार जेल जा चुके हैं। पहली बार फरवरी 2020 से मई 2022 तक और फिर अक्टूबर 2023 से सितंबर 2025 तक जेल में रहे। बीते 5 साल में उन्होंने 50 महीने जेल में काटे। 23 सितंबर 2025 को सीतापुर जेल से रिहा होकर रामपुर आए। 54 दिनों तक बाहर रहे, लेकिन 17 नवंबर 2025 को फर्जी पैन कार्ड मामले में उन्हें फिर 7 साल की सजा हो गई। सुरेंद्र सागर बोले- रामपुर में सपा का हर वोटर मेरे साथ रामपुर सीट पर आजम खान 9 बार विधायक और 2 बार सांसद रहे। 4 बार यूपी सरकार में मंत्री रहे। फिलहाल बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर जेल में बंद हैं। रामपुर की सियासत में बीते 40 साल से आजम फैमिली का दबदबा रहा है। उनकी गैरमौजूदगी में सुरेंद्र सागर रामपुर की कमान कैसे संभालेंगे, ये जानने के लिए हम उनके दफ्तर पहुंचे। यहां मिले सुरेंद्र सागर के बेटे अंकुर सागर ने बताया कि वे पार्टी के काम से बाहर गए हैं। हमने सुरेंद्र से फोन पर बात की। सपा में मिली जिम्मेदारी पर उन्होंने कहा, ‘रामपुर के लोग हमारे साथ है। आजम खान साहब ने रामपुर को सपा का गढ़ बनाया है। उनके संघर्ष के दिनों में पार्टी को जमीन पर मजबूत रखना हमारी प्राथमिकता है।‘ क्या रामपुर में आजम खान के समर्थक आपको वोट देंगे? सुरेंद्र जवाब देते हैं, ‘सिर्फ रामपुर में ही नहीं बल्कि पूरे यूपी में सपा PDA मॉडल पर काम रही है। पार्टी का टारगेट है कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को एकजुट किया जाए। यही लक्ष्य लेकर हम रामपुर में गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। हमें हर वर्ग के लोगों का सपोर्ट है।‘ BSP में रहते हुए सुरेंद्र सागर 5 बार रामपुर के जिला अध्यक्ष बने थे। वे BSP के टिकट पर 2 बार मिलक विधानसभा सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। मायावती ने उन्हें राज्यमंत्री भी बनाया। मायावती ने 24 दिसंबर, 2024 को उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। वे इस बात से नाराज थीं कि सुरेंद सागर ने अपने बेटे की शादी सपा नेता की बेटी से कर दी थी। इस शादी में अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। सपा को ‘खामोश’ आजम खान की जरुरत रामपुर में नवाबों के दौर से लेकर मौजूदा सियासत पर रिसर्च कर चुके पॉलिटिकल एनालिस्ट तमकीन फयाज खान कहते हैं, ‘सपा में आजम खान का कद तो बरकरार है, लेकिन पार्टी को
Parliament Budget Session LIVE Update; BJP Congress | Modi US Israel iran war

Hindi News National Parliament Budget Session LIVE Update; BJP Congress | Modi US Israel Iran War | Oil Gas Crisis नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज का आज 10वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मिडिल-ईस्ट में जारी जंग से बने हालातों पर राज्यसभा में दोपहर 2 बजे बयान देंगे। उन्होंने सोमवार को ईरान जंग पर लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी। मोदी ने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हमें एकजुट रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। पीएम ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सदन के दूसरे फेज के पिछले 9 दिन की कार्यवाही… 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 11 मार्च : शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं शाह ने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल सदन में PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। पूरी खबर पढ़ें… 10 मार्च : गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 9 मार्च: वेस्ट
IMD Weather Update Today up Rajasthan rain alert himachal Uttarakhand jammu Kashmir snowfall

Hindi News National IMD Weather Update Today Up Rajasthan Rain Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir Snowfall जयपुर/शिमिला/देहरादून/लखनऊ8 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी राज्यों में भी हल्की से तेज बारिश का असर है। राजस्थान में एक हफ्ते से बारिश और तेज हवा का असर है। जो मार्च के अंत तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 31 मार्च के बीच राज्य में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम एक्टिव होंगे। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर है। इसके कारण राज्य के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए। इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। 26-27 मार्च से आंधी-बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत 10 जिलों में सोमवार को बारिश हुई। यहां तापमान सामान्य से 10°C या उससे भी नीचे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से तापमान 4°C-7°C तक बढ़ सकता है। 26 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होगा। इससे 3-4 दिन तक पूरे प्रदेश में दोबारा बारिश हो सकती है। देशभर से मौसम की 2 तस्वीरें… राजस्थान के जयपुर में सोमवार को तेज बारिश हुई। यहां आज भी बारिश की संभावना है। हिमाचल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास सड़क पर बर्फ जमी है, इसके कारण कई वाहन वहां पर फंसे हुए हैं। अगले दो दिन मौसम का हाल… 25 मार्च- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना। 26 मार्च- मध्य भारत, बिहार, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल संभाग के तापमान में गिरावट आई, 26 और 29 मार्च को नए सिस्टिम एक्टिव होने से बारिश की संभावना मध्य प्रदेश के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से बादल छाए हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। ग्वालियर में दिन का पारा 30°C से नीचे रहा। रायसेन में सबसे ज्यादा तापमान 38°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: राज्य में 2 दिन बाद दोबारा बारिश का अलर्ट, पिछले 7 दिन में 10 अधिक जिलों का तापमान 10°C गिरा उत्तर प्रदेश में बीते 3 दिनों के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव आए हैं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल और तापमान में भी गिरावट आई। करीब 10 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10°C से ज्यादा कम हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 4°C से 7°C तक बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में मार्च के आखिरी तक जारी रहेगी बारिश, तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 31 मार्च के बीच दो अलग-अलग वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं जिलों में बारिश हुई। दोपहर में कोटा, बारां, अजमेर में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 27-28 मार्च को राज्य में बारिश के आसार, अगले चार दिनों में 5°C से 6°C तापमान बढ़ने के भी संकेत झारखंड में रांची में सोमवार को बादल छाए। सबसे अधिक अधिक तापमान सरायकेला में 34.4°C रहा। मेदिनीनगर में 33.6°C और जमशेदपुर में 33.5°C तापमान रहा। सबसे कम तापमान गुमला में 11.9°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: चमोली-उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश के आसार, अगले 3-4 दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2°C से 4°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
West Bengal Election 2026 LIVE Updates; BJP TMC Congress

Hindi News National West Bengal Election 2026 LIVE Updates; BJP TMC Congress | Kerala Assam Tamil Nadu Puducherry Chunav नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई37 मिनट पहले कॉपी लिंक CM ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाई और चुनाव आयोग पर भेदभाद करने के आरोप लगाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। ममता ने कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा- चुनाव आयोग के लेटर पर भाजपा के स्टाम्प से यह बात साबित हो गई है कि कौन सी पार्टी पर्दे के पीछे से आयोग को कंट्रोल कर रही है। ममता ने आगे कहा- अब सब सामने आ गया है, कैट आउट ऑफ द बैग। CM ने एक अखबार की रिपोर्ट दिखाई और चुनाव आयोग का नाम लिए बिना कहा- पर्दे के पीछे से खेल खेलने की कोई जरूरत नहीं है। खुलकर सामने आओ और हमसे आमने-सामने लड़ो। इधर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले मक्कल नीधि मय्यम (MNM) प्रमुख और एक्टर कमल हासन ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देगी। कमल हासन ने आगे कहा- राजनीति में चुनाव केवल एक हिस्सा है, यह अंत नहीं है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता। 2021 के चुनाव में कमल हासन की पार्टी ने 234 में से 180 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। कमल हासन ने कोयंबटूर साउथ सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन वे बीजेपी की वनथी श्रीनिवासनसे 1,728 वोटों के छोटे अंतर से हार गए थे। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 37 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव में समर्थन के ऐलान के बाद कमल हासन ने CM स्टालिन से मुलाकात की 44 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता ने 23 पदों से इस्तीफा दिया, भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विभिन्न विभागों और संबद्ध निकायों में अपनी जिम्मेदारियां छोड़ दी हैं। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी लेटर में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। साथ ही, सूची में शामिल न होने वाले अन्य पदों से भी उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए कहा गया है।ममता बनर्जी ने राज्य स्वास्थ्य मिशन, वाइल्डलाइफ बोर्ड, इको-टूरिज्म एडवाइजरी बोर्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समिति और उर्दू अकादमी समेत कई अहम पदों से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसे निकायों से भी खुद को अलग कर लिया है। विभागों को बुधवार शाम 4 बजे तक इस्तीफे स्वीकार करने की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी से है। 51 मिनट पहले कॉपी लिंक बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में एक घर से 22 देसी बम बरामद बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक घर से पुलिस ने बड़ी संख्या में देसी बम बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हारोआ पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर से कुल 22 देसी बम बरामद किए गए। बम मिलने के बाद से ही घर का मालिक लापता है। 03:15 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक कमल हासन बोले- DMK का पुरजोर समर्थन करेंगे और हम ही जीतेंगे 02:51 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक आंध्र प्रदेश में 14.28 लाख कैश और 17 गोल्ड बॉन्ड के साथ व्यक्ति गिरफ्तार आंध्र प्रदेश के रहने वाले श्रीनिवासुलु को वेल्लोर के सेंगुंद्रम बस स्टॉप पर चुनाव फ्लाइंग स्क्वॉड ने 14.28 लाख रुपए नकद और 17 गोल्ड बॉन्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये चीजे पालमनेर की एक ज्वेलरी की दुकान के लिए थीं; इन्हें जब्त कर लिया गया और आयकर विभाग को सौंप दिया गया। 02:42 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक अधीर रंजन चौधरी बोले- चुनाव आयोग नाकाम साबित हो रहा है मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग ने खुद को पहले ही नाकाम साबित कर दिया है। हर दिन वे हमें भरोसा दिलाते हैं, लेकिन हम जो देख रहे हैं वह यह है कि हमें अभी भी वोटर लिस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, कितने वैध वोटरों के नाम हटाए गए हैं, कितने वैध वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। हमें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। अगर चुनाव आयोग यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि यह न्यायपालिका की जिम्मेदारी है, तो फिर हम कहां जाएं? 02:27 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक सुवेंदु अधिकारी ने प्रचार किया 01:50 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया पश्चिम बंगाल BJP कार्यकर्ताओं ने बालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, बालागढ़ की उम्मीदवार सुमना सरकार पहले TMC से जुड़ी हुई थीं। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि इस उम्मीदवार को बदलकर किसी दूसरे उम्मीदवार को मौका दिया जाए। पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से बात की। 01:32 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक AIADMK जीतने पर चाल कार्ड धारकों को फ्रिज देगी AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को घोषणा की कि अगर 2026 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो सभी चावल राशन कार्ड धारकों को मुफ्त रेफ्रिजरेटर दिए जाएंगे। 01:23 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक ममता बनर्जी बोलीं- मैं वही करती हूं जो कहती हूं जलपाईगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं वही करती हूं जो कहती हूं। मैं कोई बड़ी हस्ती नहीं हूं, मैं तो बस एक साधारण इंसान हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। चाहे दुर्गा पूजा हो, काली पूजा, ईद या रमजान, मैं सभी धर्मों के कार्यक्रमों में शामिल होती हूं। 01:02 PM24 मार्च 2026 कॉपी लिंक मदुरै में उदयनिधि स्टालिन ने यूथ विंग की बैठक में हिस्सा लिया मदुरै में तमिलनाडु के
Punjab Warehouse Suicide Case | CBI Probe Demand by Randhawas Wife

अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर की तीसरे दिन गिरफ्तारी हो गई। यह एक्शन तब हुआ, जब लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CBI जांच का भरोसा दे दिया। हालांकि, भुल्लर की . उनकी मांग है कि इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए। उपिंदर कहती हैं कि पंजाब में सरकार भुल्लर की है। पुलिस भी उनकी है, ऐसे में निष्पक्ष जांच कैसे होगी? पोस्टमॉर्टम भी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के अंडर डॉक्टरों की टीम से करवाया जाए। भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद दैनिक भास्कर ने DM रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इसमें उन्होंने पति को धमकाने से लेकर मौजूदा हालात और आगे की रणनीति को लेकर खुलकर बात की। DM गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर तीनों बच्चों के साथ। सवाल: यह पूरा मामला कब शुरू हुआ? उपिंदर कौर: मेरे पति पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में डिस्ट्रिक्ट मैनेजर थे। उनके पास अमृतसर के साथ तरनतारन का भी चार्ज था। अक्टूबर 2025 में अलग–अलग जिलों में गोदाम बनाने के टेंडर निकाले गए। इसमें मंत्री लालजीत भुल्लर ने भी पिता सुखदेव भुल्लर के नाम पर टेंडर भरा था। सवाल: टेंडर किसने निकाले, कैसे मिलने थे? उपिंदर कौर: फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने ये टेंडर निकाले थे। नियमों के मुताबिक, वही इसे पास भी करती है। मेरे पति के अधीन आते पट्टी एरिया में भी टेंडर निकाले गए थे। लालजीत भुल्लर पट्टी सीट से MLA व सरकार में मंत्री था। इन टेंडरों के लिए मंजूरी चंडीगढ़ से मिलनी थी। टेंडर देने या न देने में मेरे पति का कोई बड़ा रोल नहीं था। सवाल: फिर टेंडरों को लेकर मंत्री से विवाद कैसे शुरू हुआ? उपिंदर कौर: टेंडर भरने के बाद ही पति को धमकियां मिलने लगीं। उन्हें कहा गया कि अगर ये टेंडर ट्रांसपोर्ट मंत्री के पिता सुखदेव भुल्लर के नाम पर मंजूर नहीं हुए, तो इसका खामियाजा तुझे और तेरे बच्चों को बुरी तरह भुगतना पड़ेगा। यहां तक कहा गया कि हमें पता है कि तेरे बच्चे कहां-कहां पढ़ते हैं और तेरी पत्नी कहां नौकरी करती है। सवाल: आपके पति ने इसके बारे में आपको क्या बताया? उपिंदर कौर: मेरे पति लगातार पड़ रहे दबाव के कारण घर आकर रोते हुए सारी बातें बताते थे। वह बहुत टेंशन में थे। पति कहते थे कि मैं नियमों के बाहर जाकर किसी की मदद नहीं कर सकता। सवाल: टेंडर नहीं मिला तो फिर मंत्री भुल्लर ने आगे क्या किया? उपिंदर कौर: टेंडर नहीं मिला तो मंत्री और उनके पिता ने मेरे पति को बहुत बुरी तरह बेइज्जत किया। उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। मंत्री मेरे पति को वॉट्सऐप कॉल्स कर धमकाने लगा। उन पर दबाव डाला कि तू ये टेंडर कैंसिल कर और इन्हें मेरे पिता सुखदेव भुल्लर के नाम पर जारी कर। नहीं तो तुझे, तेरे बच्चों, पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगा। सवाल: आपके पति ने क्या कहा? मंत्री का क्या रवैया था? उपिंदर कौर: मेरे पति ने उन्हें कई बार समझाया कि टेंडर कैंसिल कर उसे उनके पिता के नाम पर जारी करने का अधिकार मेरे पास नहीं है। इससे मंत्री और गुस्से में आ गया। मंत्री ने धमकाते हुए कहा कि तुझे नहीं पता, जितने भी गैंगस्टर हैं, मेरे ही पाले हुए हैं। तुझे व तेरे परिवार को मरवाने के लिए एक इशारा ही काफी है। इससे पति काफी डर चुके थे। सवाल: क्या इसके बाद मंत्री ने धमकाना बंद किया? उपिंदर कौर: नहीं, 13 मार्च को मंत्री ने पति को घर में बने ऑफिस में बुलाया। वहां मंत्री, उसका पिता, PA और कुछ और लोग मौजूद थे। वहां अंदर जाते ही मंत्री के पिता और पीए ने मेरे पति के मुंह पर थप्पड़ मारे। इसके बाद दूसरे व्यक्तियों के साथ मिलकर मेरे पति से मारपीट की। सवाल: मंत्री के ऑफिस में आपके पति के साथ क्या बर्ताव हुआ? उपिंदर कौर: मारपीट के बाद सुखदेव भुल्लर ने बेटे लालजीत भुल्लर को कहा कि तू किस चीज का मंत्री है, जब तेरे कहने पर दो टके का अफसर तेरे बाप के नाम पर टेंडर भी जारी नहीं कर सकता। इससे मंत्री पूरे गुस्से में आ गया। उसने जेब से पिस्टल निकाल ली और उसका बट मेरे पति के सिर पर मारा। इसके बाद मंत्री ने पिस्टल मेरे पति की कनपटी पर रखकर कहा कि हमारे कहे पर नहीं चलता, अब देखना, हम तेरा क्या हश्र करेंगे। सवाल: आपके पति का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह रिश्वत लेने की बात कह रहे हैं? उपिंदर कौर: वह वीडियो जबरन बनवाया गया। 13 मार्च को ही मारपीट करने के बाद मंत्री ने अपने साथी को कहा कि जो भी मैं कहता हूं, तू वही शब्द गगनदीप के मुंह से बुलवा और उसका वीडियो बना। अगर ये नहीं बोलता तो गोली मार देना और लाश को नदी में फेंककर खुर्द-बुर्द कर देना। सवाल: 13 मार्च को इस व्यवहार के बाद पति ने आपको क्या बताया? उपिंदर कौर: पति ने घर आकर मुझे सारी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अब मैं जीने के लायक नहीं रहा। मैंने उन्हें समझाया कि इसके बारे में पुलिस को बताते हैं। मगर, पति ने कहा कि भुल्लर सरकार में मंत्री है। पुलिस भी उन्हीं की है। कोई हमारी फरियाद नहीं सुनेगा। उन्हें परिवार की भी चिंता होने लगी। सवाल: परिवार की सुरक्षा के लिए आप लोगों ने क्या किया? उपिंदर कौर: हमने तीनों बच्चों को मामा के घर भेज दिया। मेरी सास भी बाहर रहने लगी। मैं अजनाला रोड पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस टीचर हूं। मैं भी स्कूल में ड्यूटी करने के बाद अपने घर आने के बजाय मायके चली जाती थी। उन्हें परिवार का बहुत डर रहता था। सवाल: पुलिस आपसे बार-बार मोबाइल मांग रही है, उसमें ऐसा क्या राज है? उपिंदर कौर: सबूत तो मैं नहीं बता सकती लेकिन पुलिस को मोबाइल नहीं दूंगी। मुझे पुलिस पर भरोसा नहीं है। मैं CBI टीम को ही मोबाइल दूंगी। सवाल: भुल्लर अरेस्ट हो गए, क्या अब आप पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो? उपिंदर कौर: हमारी मांग है कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के अंडर डॉक्टरों की टीम बने। वह उनका पोस्टमॉर्टम करे, ताकि इस दौरान सबूत
Punjab DM Gagandeep Randhawa Suicide Case LIVE Update; AAP Laljit Bhullar

गगनदीप रंधावा की पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार अंतिम अरदास करते हुए। अमृतसर में सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा अंतिम यात्रा पर हैं। थोड़ी देर में दुर्ग्याणा मंदिर के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार होगा। . इससे पहले जब डेडबॉडी घर पहुंची तो परिजन और दोस्त भावुक हो गए। अंतिम रस्में निभाई गईं। उन्हें लाल पगड़ी पहनाई। इस दौरान पत्नी मुंह की तरफ एक टक देखती रही। सुसाइड के चौथे दिन रंधावा के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। करीब साढ़े 4 घंटे पोस्टमॉर्टम चला। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में कार्रवाई की गई। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। इस बीच पंजाब सरकार ने पोर्टफोलियो में फेरबदल किया। विवादों में घिरे लालजीत भुल्लर के इस्तीफे के बाद उनका ट्रांसपोर्ट विभाग अब वित्त मंत्री हरपाल चीमा को सौंप दिया गया है। वहीं, डॉ. रवजोत को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार अब तक पोर्टफोलियो 9 बार बदलाव कर चुकी है। वहीं, इस केस की जांच CBI को देने की बात पर CM भगवंत मान भड़क गए। चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और कौन गिरफ्तार हुआ? CBI जांच से इनकार करते हुए CM ने कहा कि मिनिस्टर का रिजाइन हो गया। उसे अरेस्ट कर लिया। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री-संतरी एक समान हैं। अंतिम विदाई के PHOTOS… गगनदीप रंधावा की डेडबॉडी को श्मशान घाट ले जाते हुए। परिजन और रिश्तेदार रंधावा के अंतिम दर्शन करते हुए। डेडबॉडी घर पहुंची तो रंधावा को देस्त रोने लगे। घर लाई गई गगनदीप रंधावा की डेडबॉडी। DM गगनदीप सिंह रंधावा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। भुल्लर को गुपचुप कोर्ट में पेश किया वहीं, आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गुपचुप तरीके से जज के सामने पेश करने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस इसमें कुछ खुलकर बात नहीं कर रही। डीसीपी रविंदरपाल ने पहले भुल्लर की रिमांड की भी पुष्टि की थी, लेकिन अब वह कह रहे हैं कि अभी पेश किया जाएगा। इधर, अमृतसर पुलिस इस मामले के आरोप पट्टी के विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश करने वाली है। अफसर ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें आत्महत्या के लिए भुल्लर को ही जिम्मेदार ठहराया था। CM भगवंत मान ने प्रेस कॉफ्रेंस में ये बातें कहीं… कानून के हिसाब से जांच होगी: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM भगवंत मान ने कहा- मंत्री का रिजाइन हो गया, उसे को पकड़ लिया गया, चीफ सेक्रेटरी लेवल की कमेटी को जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी कानून के मुताबिक होगा, उसके हिसाब से कार्रवाई होगी। मेरे लिए सारा पंजाब एक परिवार: उन्होंने कहा- हमारे लिए मंत्री हो या संतरी, सभी के लिए कानून एक ही है। हम किसी की पुश्तपनाही नहीं करते, किसी को बचाने की कोशिश नहीं करते। मेरे लिए सारा पंजाब एक परिवार है। इन केसों में किसने इस्तीफा दिया: CM ने आगे कहा- अगर में बराबर के एग्जाम्पल दूं तो हरियाणा का एडीजीपी (वाई पूरन कुमार) चंडीगढ़ में मरा था, उसकी जांच कौन सी सीबीआई को दी गई है? उसमें सिर्फ डीजीपी की बदली कर निपटा दिया था। पटियाला में एक आदमी प्रेस के सामने, एक आदमी पुल के नीचे बस स्टैंड के पास आग लगाकर मर गया। उसने कैप्टन अमरिंदर और भरतिंदर चहल का नाम लिया था। उसकी किस सीबीआई से जांच कराई और किसने इस्तीफा दिया था? महल कलां किरनजीत कौर से जुड़ा बड़ा कांड हुआ था। आजतक उसकी याद मनाई जाती है। उसके दोषियों को कब सजा मिलेगी? वे लोग कौन थे और किसने किया था? अमित शाह की कब जांच हुई: CM बोले- राजा वड़िंग का नाम लेकर एक फैमिली ने छलांग लगा दी थी। मां मर गई, बाप-बेटी बच गए। उन्होंने भी नाम लिया था, उस पर कौन सी सीबीआई जांच हुई, कौन सा इस्तीफा हुआ? एक आदमी सुनील कुमार अमित शाह का नाम लेकर मर गया था। उसमें अमित शाह ने कब इस्तीफा दिया और कब जांच हुई? हमने कोई एहसान नहीं किया: CM मान ने कहा- हम यह कहते हैं कि जान की कोई कीमत नहीं है। हमने कोई एहसान नहीं किया। यह हमारा फर्ज बनता है। यह सभी को फॉलो करना चाहिए। एक बात से मुझे बहुत खुशी हुई कि राजा वड़िंग, बिक्रम मजीठिया, सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा सब एक ही गाड़ी में नजर आए। पंजाब के वेयर हाउस मैनेजर का सल्फास खाने का वीडियो हुआ वायरल। भुल्लर की फरारी से गिरफ्तारी तक की इनसाइड स्टोरी:FIR दर्ज होते ही घर छोड़ा, पुलिस लोकेशन ट्रैक करती रही, CBI जांच संभव देख रास्ते में घेरा DM रंधावा की पत्नी का इंटरव्यू:उपिंदर बोलीं- सरकार भुल्लर की, पुलिस उनकी, भरोसा कैसे करूं, मुझे CBI जांच चाहिए पंजाब CM के दावों की भुल्लर ने हवा निकाली:मान बोले- इस्तीफा लिया, भुल्लर ने पोस्ट डाली- मैंने खुद दिया; गिरफ्तारी को भी बताया सरेंडर मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
India-Tibet Shipki La Pass Trade Route Reopens

Hindi News Career India Tibet Shipki La Pass Trade Route Reopens | March 2026 Current Affairs 18 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. भारत-तिब्बत के बीच ट्रेड के लिए शिपकी ला रूट दोबारा शुरू 22 मार्च को भारत सरकार ने भारत-तिब्बत ट्रेड रूट शिपकी ला पास (दर्रा) को दोबारा खोलने की मंजूरी दी है। हिमाचल प्रदेश के आदिवासी विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसकी जानकारी दी। शिपकी ला पास किन्नौर में हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर है, जिसे 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था। शिपकी ला पास को जून-सितंबर सेशन के लिए खोला जाएगा, इससे 6 साल से ठप्प पड़ा पारंपरिक व्यापार एक बार फिर शुरू होगा। भारत-तिब्बत के बीच अब तक ट्रेड पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग से बार्टर सिस्टम के जरिए व्यापार होता था। कोई लीगल कॉन्ट्रैक्ट व्यापार अब तक नहीं होता था। भारत-तिब्बत ट्रेड का लंबा इतिहास है।1697 में तिब्बत (गांदेन फोड्रंग) और बुशहार के राजा केहरी सिंह के बीच एक सुरक्षित व्यापार मार्ग को लेकर औपचारिक संधि हुई थी। तिब्बती ट्रेडर्स हाई क्वालिटी ऊन, भेड़, नमक, याक की पूंछ और कच्चा रेशम भारत से आयात करते हैं, जबकि इंडियन ट्रेडर्स तांबे के बर्तन, चावल, कपड़े, चाय और कृषि उपकरण जैसी वस्तुओं का निर्यात करते हैं। 1962 में पहली बार भारत-चीन युद्ध के दौरान व्यापार बंद हुआ था, जो 1994 में वापस शुरू हुआ। नेशनल (NATIONAL) 2. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 3 डिजिटल मीडिया-टेक इनिशिएटिव लॉन्च किए 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में डिजिटल और मीडिया-टेक इनिशिएटिव लॉन्च किए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीस ने मिलकर ये इनिशिएटिव लॉन्च किया। इनिशिएटिव में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इनिशिएटिव में सरकार ने 10 लाख युवाओं को AI स्किल सिखाने का लक्ष्य तय किया है। इनिशिएटिव का उद्देश्य इनोवेशन बढ़ाना, रोजगार के लिए युवाओं को स्किलड बनाना और डिजिटल इकोनॉमी को मजबूत करना है। साथ ही इसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देना है। मीडिया-टेक इनिशिएटिव में सरकार ने 3 प्लेटफॉर्म भी शुरू किए हैं 1. माई वेव्स प्लेटफॉर्म कंटेंट क्रियेटर्स के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म देना। AVGC-XR एनीमेशन, विजुअल इफैक्ट, गेमिंग, कॉमिक के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा। इंडियन कल्चर को प्रमोट करना, स्टोरीटेलर के जरिए इकोनॉमी को बढ़ाना। 2. बिल्ट-इन टीवी ट्यूनर सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत को खत्म करना। डीडी फ्री डिश को प्रमोट करना। एडवांस EPG चैनल नेविगेशन और कंटेंट डिस्कवरी को बेहतर बनाना। इनिशिएटिव में भारतीय संस्कृति, टूरिज्म, हैंडलूम और क्षेत्रीय कहानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। निधन (DEATH) 3. सीनियर लीडर दत्ता मेघे का निधन 22 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दत्ता मेघे का निधन हो गया। वे 89 साल के थे। मेघे नागपुर, रामटेक और वर्धा निर्वाचन क्षेत्रों से चार बार लोकसभा सांसद रहे और 2014 में बीजेपी जॉइन किया। मेघे ने नागपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और शुरुआती करियर में LIC में काम किया। मेघे ने 1978 में अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस पार्टी से शुरू किया था और 1978 में मेघे महाराष्ट्र विधान परिषद में शामिल हुए। मेघे 1991 में संसद में शामिल हुए। जब उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 3.28 लाख से ज्यादा वोटों के साथ नागपुर लोकसभा सीट जीती। 1996 में रामटेक से और 1998 में वर्धा से फिर से चुने गए, जिससे उन्हें लगातार तीन लोकसभा कार्यकाल मिले। 1999 में जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का गठन हुआ तो वे शरद पवार की पार्टी में शामिल हो गए। मेघे नागपुर, रामटेक और वर्धा निर्वाचन क्षेत्रों से चार बार लोकसभा सांसद चुने गए और 2002 से 2008 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे और उसी साल वापस कांग्रेस पार्टी में लौट आए। अपने पूरे राजनीतिक करियर के दौरान, मेघे एक अलग विदर्भ राज्य के मुखर समर्थक रहे। मेघे 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. पाकिस्तान सुपर लीग में दर्शकों की एंट्री पर बैन 22 मार्च को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में दर्शकों की एंट्री बैन कर दी है। पाकिस्तान सुपर लीग का ये 11वां सीजन है, इसमें 8 टीमों के बीच 44 मैचे खेले जाएंगे। PCB ने दर्शकों की एंट्री बैन करने के साथ ही 26 मार्च से शुरू होने वाले PSL की लाहौर में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी है। 26 मार्च से 3 मई तक होने वाले टूर्नामेंट पहले 6 अलग-अलग वेन्यू पर होना तय था लेकिन अब सारे मैच सिर्फ लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। इसके साथ ही PCB ने दर्शकों के बिना मैच होने से फ्रेंचाइजी को होने वाले नुकसान की भरपाई करने का जिम्मा भी लिया है। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी के मुताबिक, प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों के साथ चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है। फ्रेंचाइजी और स्पॉन्सर्स ने भी फैसले का समर्थन किया है। इससे पहले भी 2015 में USA के बाल्टीमोर में सीविल अनरेस्ट की वजह से मेजर लीग बेसबॉल बिना दर्शकों के खेला गया था। 2009 में H1N1 महामारी के दौरान, मैक्सिकन फुटबॉल लीग बिना दर्शकों के खेली गई। पाकिस्तान ने ईरान जंग की वजह से एशिया में तेल संकट के चलते खर्च में कटौती करने के लिए ये फैसला लिया है। 5. फुटबॉलर निकोलस ओटामेंडी ने रिटायरमेंट का ऐलान 22 मार्च को फुटबॉलर निकोलस ओटामेंडी ने वर्ल्ड कप 2026 के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया है। जून में अर्जेंटीना के नॉर्थ अमेरिका टूर में वो आखिरी बार खेलेंगे। निकोलस अर्जेंटीना के इतिहास में एक सफल और अनुभवी डिफेंडर रहे हैं, उन्होंने 2010 में महज 22 साल की उम्र में डिएगो माराडोना के नेतृत्व में वर्ल्ड कप खेलना शुरू किया। निकोलस , अर्जेंटीना वेलेज सार्सफील्ड के लिए खेले। फिर एफसी पोर्टो , मैनचेस्टर सिटी और एसएल बेनफिका जैसे टॉप क्लबों के लिए खेलकर अपनी पहचान बनाई। अर्जेंटीना के लिए उन्होंने फीफा विश्व कप 2022 और कोपा अमेरिका 2021 जीता। निकोलस और लियोनल मेसी लगभग 16 साल तक साथ खेले हैं। इस ऐलान के बाद मेसी 2014 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में








