Wednesday, 09 Sep 2026 | 08:48 PM

Trending :

UP Assistant Professor Recruitment 2026 नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री
EXCLUSIVE

Madhya Pradesh Gang Rape | Victim Thrown in Drain After Brutal Assault

Madhya Pradesh Gang Rape | Victim Thrown in Drain After Brutal Assault

मध्य प्रदेश क्राइम फाइल के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि हबीबगंज जैसे भोपाल के सबसे व्यस्त इलाके में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर दिया था। . 31 अक्टूबर 2017 की रात करीब साढ़े दस बजे, आरपीएफ थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के सामने एक युवती बदहवास हालत में पहुंची। उसके कपड़े कीचड़ से सने और फटे हुए थे, चेहरा खौफ से भरा था, और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर चार आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था।अगली सुबह जब परिवार एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा, तो पुलिस सिस्टम की गंभीर लापरवाही सामने आई। इलाके की सीमा को लेकर एमपी नगर, हबीबगंज और जीआरपी थानों के बीच जिम्मेदारी टाली जाती रही। अब सबसे बड़े सवाल खड़े थे कि आखिर भीड़भाड़ वाले इलाके में इतनी बड़ी वारदात कैसे हुई? आरोपी कौन थे? और पुलिस उन तक आखिर कैसे पहुंची? इन सवालों के जवाब पार्ट 2 में पढ़िए… 31 अक्टूबर की रात रिया के साथ रेलवे के आउटर में गैंगरेप हुआ। उसके हालात भी साफ बयां कर रहे थे, लेकिन रिपोर्ट लिखने में पुलिस को 24 घंटे लग गए। अगले दिन दिनभर एक से दूसरे थाने भटकने के बाद आखिरकार शाम आठ बजे जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज करना शुरू किया। जब रिया ने घटना के बारे में विस्तार से बताया, तो पुलिस भी सिहर उठी। करीब सात बजे रिया जोन-2 स्थित कोचिंग से हबीबगंज रेलवे स्टेशन की ओर आउटर से जा रही थी। जैसे ही वह सुनसान रेलवे ट्रैक के पास पहुंची, अचानक एक युवक उसके सामने आकर खड़ा हो गया। सुनसान पटरी के नीचे नाले के पास ले गए लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को लात मारी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। हालांकि इससे पहले कि वह संभल पाती, दूसरा युवक गोलू वहां आ पहुंचा। उसने पीछे से उसका हाथ पकड़कर खींचा और दोनों उसे जबरदस्ती पटरी के नीचे की तरफ घसीट ले गए। नीचे गटर का गंदा नाला था, कीचड़ और बदबू से भरा हुआ। दोनों आरोपियों ने उसके साथ झूमा-झटकी शुरू कर दी। रिया खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन वे उसे घसीटते हुए उसी नाले में ले गए, जहां वह गिर पड़ी। कीचड़ में सनी हुई, डरी हुई रिया लगातार छूटने की कोशिश करती रही, लेकिन दोनों ने उसे मजबूती से पकड़ रखा था। पत्थर से पीठ पर वार, फिर दरिंदगी रिया ने हिम्मत नहीं हारी। उसने पास पड़ा पत्थर उठाकर अमर को मारा। इससे गुस्से में आकर अमर ने उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ कसकर पकड़ लिए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पत्थर से उसकी पीठ पर वार किए, जिससे वह दर्द से कराह उठी। इसके बाद अमर ने उसके कपड़े फाड़ दिए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पहचान छिपाने की कोशिश आरोपियों ने उससे उसके माता-पिता के बारे में पूछा। खुद को बचाने के लिए रिया ने सही जानकारी छिपाते हुए बताया कि उसके पिता कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं और उसकी मां टेलर हैं। इस दौरान आरोपियों ने उसकी टाइटन की घड़ी और मोबाइल भी छीन लिया। अमर ने कहा कि उसे रात दो-ढाई बजे तक छोड़ेंगे और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसी बीच गोलू कपड़े लेकर आया। इसके बाद दोनों उसे टनल पार कर प्लेटफॉर्म नंबर-6 की तरफ ले गए, जहां उनके दो अन्य साथी रमेश और राजेश भी आ पहुंचे। लूटपाट, मारपीट के बाद हत्या की साजिश राजेश ने उसे थप्पड़ मारे और उसके कान की बाली भी छीन ली। लगातार मारपीट से वह बुरी तरह कमजोर हो चुकी थी, लेकिन आरोपियों का अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद चारों आरोपी आपस में चर्चा करने लगे कि उसे मार दिया जाए या छोड़ दिया जाए। गोलू और अमर का कहना था कि पिछली बार भी एक लड़की को छोड़ चुके हैं, इसे भी छोड़ देते हैं। रमेश ने कहा कि ऐसे छोड़ने पर शक हो जाएगा। इसी दौरान रमेश और गोलू ने उसका गला दबा दिया और उसे बेरहमी से पीटा। उन्हें लगा कि वह मर जाएगी। उसके हाथ-पैर बंधे थे। वह बाहर नहीं निकल पाएगी। यह सोचकर आरोपी उसे पुल के नीचे अधमरी हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। होश आया तो हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची करीब 5-10 मिनट बाद टनल के ऊपर से ट्रेन गुजरी, जिसकी आवाज से रिया को हल्का होश आया। उसे एहसास हुआ कि वह खुद को छुड़ा सकती है। रात लगभग साढ़े दस बजे उसने बंधे हुए हाथों की रस्सी किसी तरह खोल ली, फिर अपने पैर भी छुड़ाए और कपड़े पहनकर बाहर निकल आई। शहर में मचा हड़कंप, एक आरोपी की शिनाख्त घटना की जानकारी मिलते ही मामला आग की तरह पूरे शहर में फैल गया। शहर के बीचों-बीच यूपीएससी की तैयारी कर रही एक पुलिसकर्मी की बेटी के साथ हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मामला दर्ज होने और बयान लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। रिया आरोपियों को पहले से नहीं जानती थी। पुलिस को शक था कि आरोपी रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले, ट्रेन में सामान बेचने वाले वेंडर या आसपास की झुग्गियों में रहने वाले हो सकते हैं। घटनास्थल से लौटते समय रिया ने एक आरोपी गोलू को पहचान लिया था। पहले गोलू की गिरफ्तारी, फिर बाकी तीनों को पकड़ा पुलिस ने सबसे पहले गोलू को गिरफ्तार किया। इसके बाद अमर भी ट्रैक के पास ही घूमता हुआ मिल गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य दो आरोपी राजेश और रमेश को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। रिया ने सभी की पहचान कर दी। लापरवाही पर बड़ा एक्शन, पुलिसकर्मी सस्पेंड रिपोर्ट दर्ज करने में देरी को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। 5 नवंबर को हबीबगंज, एमपी नगर और जीआरपी थाने के टीआई समेत दो एसआई को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं एमपी नगर के सीएसपी को भी हटाकर पीएचक्यू अटैच कर दिया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुल 28 गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

ट्रम्प बोले- अमेरिका ने युद्ध जीता:ईरान पूरी तरह कमजोर, डील करना चाहता है, हमारे विमान तेहरान के ऊपर घूम रहे

ट्रम्प बोले- अमेरिका ने युद्ध जीता:ईरान पूरी तरह कमजोर, डील करना चाहता है, हमारे विमान तेहरान के ऊपर घूम रहे

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 26वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को दावा किया है कि अमेरिका ने युद्ध जीत लिया है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने पर सहमत हो गया है और अब समझौता करने के लिए तैयार है। अमेरिकी विमान तेहरान के ऊपर घूम रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि लगातार हमलों के बाद ईरान पूरी तरह कमजोर हो चुका है और उसके पास डील करने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और इसमें अमेरिका के टॉप अधिकारी भी शामिल हैं। ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब बातचीत में समझदारी दिखा रहा है और जल्द समझौता हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर बातचीत नाकाम रहती है, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा ढांचे खासकर पावर प्लांट्स पर दोबारा हमला कर सकता है। ईरान में हमलों का असर… ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

एग्जाम के बीच पिता चल बसे,फिर भी 97.67% मार्क्स लाए:परिजनों को खोने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत; पढ़िए 10वीं बोर्ड के टॉपर्स के संघर्ष की कहानी

एग्जाम के बीच पिता चल बसे,फिर भी 97.67% मार्क्स लाए:परिजनों को खोने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत; पढ़िए 10वीं बोर्ड के टॉपर्स के संघर्ष की कहानी

यह कहानियां केवल अंकों की नहीं, बल्कि उस अदम्य साहस की हैं, जिसने मौत और मुसीबत को मात देकर कामयाबी का परचम लहराया है। कहते हैं कि लोहे को जितना तपाया जाता है, वह उतना ही निखरता है। राजस्थान के इन होनहारों ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। बोर्ड एग्जाम की दहलीज पर खड़ी इन प्रतिभाओं के सामने जब दुखों का पहाड़ टूटा, तो एक पल के लिए कदम डगमगाए, लेकिन टूटे नहीं। किसी के सिर से पिता का साया उठ गया, तो किसी के घर पुलिस की आहट ने सुकून छीन लिया। मगर इन चुनौतियों को ढाल बनाकर इन्होंने जो परिणाम दिए, उसने पूरे परिवार और चाहने वालों की आंखों में खुशी के आंसू ला दिए। बाड़मेर के गुड़ामालानी के रहने वाले भावेश गोदारा के बोर्ड एग्जाम चल रहे थे। इस बीच पिता बाबूलाल गोदारा को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। भावेश ने कदम पीछे नहीं खींचे और 97.67% मार्क्स हासिल किए। जालोर की चंद्रिका विश्नोई के पिता की पुलिस केस के सिलसिले में जांच चल रही है। पुलिस वाले घर आते तो डिस्टर्ब हो जाती। लेकिन पिता का सपना पूरा करने की ठानी और 99 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए। हिंडौन सिटी (करौली) की रहने वाली खुशबू शर्मा के अर्धवार्षिक एग्जाम (2025) चल रहे थे। इसी दौरान पिता की एक हादसे में मौत हो गई। मां बच्ची की ढाल बनी, जिसके बाद खुशबू 99% मार्क्स लेकर आई। पढ़िए… ऐसे ही होनहारों की कहानी पिता इंजीनियर बनाना चाहते थे, मैं बनकर दिखाऊंगा गुड़ामालानी (बाड़मेर) के भावेश कहते हैं- 10वीं बोर्ड एग्जाम के दौरान पिता बाबूलाल गोदारा का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। उस समय हिंदी, इंग्लिश और सामाजिक विज्ञान के पेपर हो चुके थे। गणित, विज्ञान और संस्कृत के एग्जाम बाकी थे। घर में मातम था। हम सभी की आंखों में आंसू थे। मेरे स्कूल आदर्श विद्या मंदिर तेजियावास के प्रिंसिपल हुकमाराम बैरड़ ने हौसला दिया। इसके बाद मैंने पिता के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। पिता के दिए संस्कार, नैतिक मूल्यों के आधार पर मैंने एग्जाम दिए। उन्हें मुझसे उम्मीद थी कि मैं एक सफल इंसान बनूं। बढ़िया नंबर लेकर आऊं। उन्हीं को आदर्श मानते हुए तैयारी की। पिता मुझे इंजीनियर बनाना चाहते थे। अब बोर्ड रिजल्ट में 97.67% मार्क्स आए हैं। हिंदी, इंग्लिश और सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं। मेरा पिता से वादा है कि मैं उनका सपना जरूर पूरा करूंगा। यही मेरी ओर से पिता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अब बनूंगी इसरो वैज्ञानिक जालोर की चंद्रिका विश्नोई कहती हैं- क्लास 7वीं में पढ़ते-पढ़ते एक किताब लिखी, वह मेरे दसवीं क्लास में आने पर ही पब्लिश हुई है। उसका टाइटल ‘छू ले अब वो नभ, नभ दूर नहीं’। इसमें सोशल मीडिया के कारण राह से भटक रही युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का प्रयास किया था। लेकिन दसवीं में आते ही हालात अचानक से बदले और मैं खुद डिस्टर्ब रहने लगी। एक केस के सिलसिले में पुलिस ने पापा से पूछताछ शुरू कर दी। उन्हें जांच के दायरे में ले लिया। पुलिस वाले बार-बार घर में आते थे और पापा से पूछताछ करते थे। मैं घबरा जाती थी। लेकिन दादा पाबूराम ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया। उन्होंने मुझे संभाला। इसके कारण मैंने पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाया। मैं अलग कमरे में रहकर पढ़ाई करने लगी। टाइम टेबल के अनुसार, रोजाना 2 से 4 घंटे तक का शेड्यूल बनाया। मेरा लक्ष्य था कि परिवार और जिले का नाम रोशन करूं। टीचर्स ने भी इसे समझा और सपोर्ट किया। मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी, इसी कारण दसवीं बोर्ड रिजल्ट में 99 प्रतिशत मार्क्स आए। मेरा सपना है पायलट या इसरो वैज्ञानिक बनूं, इसके लिए पूरी मेहनत करूंगी। मेरे 99% मार्क्स ही मेरी तरफ से पिता को श्रद्धांजलि हिंडौन सिटी (करौली) की रहने वाली खुशबू कहती हैं- 27 नवंबर 2025 को दिल्ली में रिश्तेदारी में शादी थी। इस दौरान एक हादसा हुआ, जिसमें मेरे पिता एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा का निधन हो गया। पिता के गुजर जाने के बाद मानों सबकुछ खत्म हो गया। तब मेरी अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। तब मां चंद्रमुखी शर्मा ने समझाया कि मैं पढ़ाई कर अच्छे नंबर लाऊं, तो यही पिता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मैंने मां के इन्हीं शब्दों को जीवन का लक्ष्य बना लिया। इसके बाद हर रोज 5 घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूरी बना ली। इसी का नतीजा रहा कि दसवीं बोर्ड रिजल्ट में 99% अंक हासिल किए। गणित में 100 और संस्कृत में 99 अंक प्राप्त किए हैं। मेरा लक्ष्य आईआईटी से इंजीनियरिंग करना है, जिससे मैं परिवार और मेरे देश का नाम रोशन कर सकूं। ————- रिजल्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 10वीं में जुड़वा बहनों के 98% नंबर आए:सब्जी बेचने वाले की बेटी के 98.67 प्रतिशत; कोटा में परिणाम देख डांस करने लगे स्टूडेंट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत ज्यादा है। पूरी खबर पढ़िए

डकेट ने IPL से नाम वापस लिया:2 साल के बैन का खतरा; CSK ने एलिस की जगह जॉनसन को किया शामिल

डकेट ने IPL से नाम वापस लिया:2 साल के बैन का खतरा; CSK ने एलिस की जगह जॉनसन को किया शामिल

इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस ले लिया है। खराब फॉर्म के बीच अपने टेस्ट करियर पर ध्यान देने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, आखिरी समय पर हटने के कारण उन्हें IPL से दो साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पिछले साल फ्रेंचाइजियों ने ऐसे विदेशी खिलाड़ियों पर सख्ती करने का फैसला किया था। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है। उन्हें चोटिल नाथन एलिस की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर 1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर साइन किया गया है। एलिस पुरानी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। DC ने 2 करोड़ में खरीदा था, पथुम निसांका से मिल रही थी चुनौती दिसंबर में हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। डकेट पहली बार IPL खेलने वाले थे, लेकिन टीम में विदेशी खिलाड़ी के स्लॉट के लिए उन्हें श्रीलंका के पथुम निसांका से कड़ी टक्कर मिल रही थी। प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की न होने और फॉर्म के संकट को देखते हुए उन्होंने भारत आने के बजाय नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेलने का फैसला किया है। डकेट बोले- दिल्ली से माफी मांगता हूं, यह करियर के लिए जरूरी था 31 साल के डकेट ने ‘द टेलीग्राफ’ से बातचीत में कहा,’यह बहुत कठिन फैसला था और मैं दिल्ली कैपिटल्स के सभी लोगों से माफी मांगता हूं। जब मुझे ऑक्शन में चुना गया था, तब मैं बहुत उत्साहित था। IPL दुनिया की सबसे बड़ी लीग है, लेकिन मैंने अपने करियर के बारे में बहुत सोचा और मुझे लगा कि अभी यही सही फैसला है। शायद 31 की उम्र में मुझे दोबारा मौका मिलना मुश्किल हो, पर मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर सकूंगा।’ जॉनसन ने PSL से नाम वापस लिया, अब CSK से नई शुरुआत स्पेंसर जॉनसन ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के लिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ करार किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़ना उनके करियर की नई शुरुआत माना जा रहा है। जॉनसन के लिए पिछला साल रहा था मुश्किल जॉनसन 1.5 करोड़ रुपये में CSK से जुड़े हैं। 30 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने अब तक 5 वनडे और 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसके अलावा वह 71 टी20 मुकाबलों का अनुभव भी रखते हैं। जॉनसन पहले भी IPL का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2024 में गुजरात टाइटंस और 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे। 2024 सीजन में उन्होंने 5 मैचों में 4 विकेट लिए थे, जबकि 2025 में 4 मैचों में सिर्फ 1 विकेट हासिल कर सके। हालांकि, पिछले IPL के बाद उन्हें बैक इंजरी हो गई थी, जिसके कारण वह बिग बैश लीग और 2026 टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर रहे। वहीं, पिछले साल IPL के मिनी ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। नाथन एलिस को घरेलू मैच के दौरान लगी थी एलिस को चोट नाथन एलिस को 11 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वन-डे कप फाइनल के दौरान चोट लगी थी। उनकी पुरानी हैमस्ट्रिंग इंजरी दोबारा गंभीर हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। एलिस को CSK ने पिछले ऑक्शन से पहले 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, हालांकि 2025 के सीजन में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… KKR ने रसेल की जर्सी नंबर 12 रिटायर की:IPL में 11 साल टीम का हिस्सा रहे, 2 बार खिताब जिताया कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के सम्मान में उनकी जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया है। रसेल 2014 से 2025 तक टीम का हिस्सा रहे, सिर्फ 2017 सीजन को छोड़कर। पिछले साल नवंबर में उन्होंने IPL से संन्यास लिया और अब टीम के पावर कोच की भूमिका निभा रहे हैं। पूरी खबर

सिंधिया के बेटे की भूल, श्रद्धांजलि की जगह शुभकामनाएं दी:कांग्रेस ने 'ऊंट के मुंह में जीरा' खिलाया; आगे मंत्री का श्रमदान, पीछे जेसीबी से काम

सिंधिया के बेटे की भूल, श्रद्धांजलि की जगह शुभकामनाएं दी:कांग्रेस ने 'ऊंट के मुंह में जीरा' खिलाया; आगे मंत्री का श्रमदान, पीछे जेसीबी से काम

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंच पर चूक कर बैठे महानआर्यमन सिंधिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया से एक चूक हो गई। उन्होंने शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि की जगह शुभकामनाएं दे डालीं। महानआर्यमन सिंधिया अशोक नगर जिले के मुंगावली में अर्जुन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा- भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु दिवस पर सबको शुभकामनाएं, हमारे पूरे परिवार को शुभकामनाएं। उन्होंने टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान क्रिकेट भी खेला। चौके-छक्के लगाए। मतलब मैदान पर परफेक्ट शॉट खेले, लेकिन जब मंच पर आए तो गलती कर गए। अब लोग कह रहे हैं कि शहीद दिवस पर उनका शुभकामनाएं देना ‘स्लिप ऑफ टंग’ हो सकता है। लेकिन ये सियासी पिच है साहब, यहां संभलकर खेलना पड़ता है। नहीं तो विपक्ष ऐसे मौके लपकने के लिए तैयार बैठा रहता है। हालांकि, महानआर्यमन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने राजनीति को लेकर कहा कि उनका यहां आने का उद्देश्य कोई राजनीतिक दिलचस्पी नहीं है, बल्कि यह एक पारिवारिक और प्रेम का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि उनकी दिलचस्पी प्रगति, विकास और लोगों के लिए एक मंच बनाने में है। कांग्रेस का प्रदर्शन: ऊंट को जीरा खिलाया ऊंट के मुंह में जीरा.. आपने ये कहावत सुनी होगी। मंदसौर में कांग्रेस ने इसी तर्ज पर अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ऊंट को जीरा खिलाया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा ने चुनाव में वादा किया था कि किसानों का गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत पर खरीदा जाएगा, लेकिन सरकार बनने के बाद यह वादा नहीं निभाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार ने किसानों को प्रति क्विंटल 40 रुपए बोनस देने की बात कही, जो ऊंट के मुंह में जीरा जैसा है। कांग्रेस के मुताबिक, यह एक सांकेतिक प्रदर्शन है, जो सरकार को जगाने के लिए किया गया। वैसे खरी बात ये है कि कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने राह चलते लोगों का ध्यान तो खींचा, लेकिन जिनके लिए ये प्रदर्शन किया गया था- मतलब किसान, वे गिनती के ही नजर आए। आगे मंत्री का श्रमदान, पीछे जेसीबी से काम जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीहोर जिले के गुंजारी नर्मदा संगम घाट पर पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने हाथ में फावड़ा उठाकर श्रमदान किया और जमकर पसीना बहाया। मंत्री के इस श्रमदान का दृश्य सामने आते ही सवाल भी उठने लगे। लोग पूछ रहे हैं कि ये कैसा श्रमदान है, आगे-आगे मंत्री फावड़ा लेकर काम कर रहे हैं, जबकि पीछे जेसीबी मशीन से काम किया जा रहा है। कई लोग इसे महज फोटोशूट भी बता रहे हैं। हालांकि, मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जो लोग श्रम कर रहे हैं, उनकी मदद करके ही बेहतर परिणाम लाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केवल जाकर फोटो खिंचवाकर लौट आना सही नहीं है, और वे हमेशा इस बात के विरोधी रहे हैं। मंत्री की जगह उनके बेटे को बनाया चीफ गेस्ट हमारा मध्य प्रदेश वाकई गजब है। ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है, क्योंकि भिंड में प्रशासन ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। हुआ यूं कि भिंड जिले के मेहगांव में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री राकेश शुक्ला को आना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद प्रशासन ने उनके बेटे आलोक शुक्ला को ही चीफ गेस्ट बनाकर मंच पर बैठा दिया। आलोक शुक्ला किसी भी निर्वाचित पद पर नहीं हैं, इसके बावजूद उन्होंने मंच से हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र बांटे। इतना ही नहीं, सरकारी प्रेस रिलीज में उन्हें जनप्रतिनिधि भी बताया गया। अब इस मामले में कांग्रेस ने ऐतराज जताया है। कांग्रेस का कहना है कि मंत्री के बेटे को मुख्य अतिथि बनाकर अधिकारियों ने कार्यक्रम की परंपरा और नियमों का उल्लंघन किया है। सभी अधिकारी मंत्री को खुश करने में लगे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रशासन मंत्री के बेटे की राजनीतिक लॉन्चिंग कर रहा है। इनपुट सहयोग – संजीव यादव (अशोक नगर), शादाब चौधरी (मंदसौर), पवन दीक्षित (भिंड), महेंद्र ठाकुर (सीहोर) ये भी पढ़ें – अफसर के पैर पकड़े, नेताजी बोले- आप बजरंग बली के अवतार हो: इंदौर में साफ-सफाई का गजब कारनामा देश की सबसे स्वच्छ सिटी इंदौर में साफ-सफाई का गजब कारनामा सामने आया है। एक तरफ शहर की कान्ह नदी में सफाई की जा रही है। नदी से कचरे को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं दूसरी ओर घाट पर सफाई कर रहे कर्मचारी नदी में ही कचरा फेंकते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

KKR ने रसेल की जर्सी नंबर 12 रिटायर की:IPL में 11 साल टीम का हिस्सा रहे, 2 बार खिताब जिताया

KKR ने रसेल की जर्सी नंबर 12 रिटायर की:IPL में 11 साल टीम का हिस्सा रहे, 2 बार खिताब जिताया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के सम्मान में उनकी जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया है। रसेल 2014 से 2025 तक टीम का हिस्सा रहे, सिर्फ 2017 सीजन को छोड़कर। पिछले साल नवंबर में उन्होंने IPL से संन्यास लिया और अब टीम के पावर कोच की भूमिका निभा रहे हैं। KKR के लिए खेले 133 मैच, 11 सीजन तक रहे पिलर आंद्रे रसेल का IPL करियर मुख्य रूप से कोलकाता नाइट राइडर्स के इर्द-गिर्द ही रहा। उन्होंने अपने कुल 140 IPL मैचों में से 133 मैच सिर्फ KKR के लिए खेले। वे 11 सीजन तक टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बने रहे। रसेल ने न केवल अपनी बल्लेबाजी से, बल्कि अपनी डेथ ओवर गेंदबाजी से भी टीम को कई मुश्किल मैचों में जीत दिलाई। 2014 और 2024 की खिताबी जीत का रहे हिस्सा रसेल दो बार KKR की खिताबी जीत (2014 और 2024) का हिस्सा रहे। 2014 में उन्होंने सिर्फ 2 मैच खेले थे, लेकिन 2024 में टीम को चैंपियन बनाने में उनकी भूमिका सबसे बड़ी रही। उस सीजन में रसेल ने 15 मैचों में 185 के स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए और 19 विकेट भी झटके। गेंदबाजी में उनका औसत 15.52 का रहा, जो किसी भी ऑलराउंडर के लिए बेहतरीन आंकड़ा है। कोचिंग पर बोले रसेल- खिलाड़ियों को वापस देने का समय है कोच की नई भूमिका को लेकर रसेल ने कहा,’मुझे नहीं लगता कि कोच बनने से मेरी मानसिकता में कोई बदलाव आया है। यह उन खिलाड़ियों को कुछ वापस देने जैसा है जिनके साथ और जिनके खिलाफ मैं सालों तक खेला हूं। मुझे वापस आकर इन लड़कों की मदद करने में बहुत अच्छा लग रहा है।’ ग्लोबल नाइट राइडर्स फैमिली का भी रहे चेहरा रसेल का नाता सिर्फ IPL वाली KKR से ही नहीं रहा, बल्कि वे नाइट राइडर्स की अन्य फ्रेंचाइजी के लिए भी खेलते रहे हैं। वे ILT20 में ‘अबू धाबी नाइट राइडर्स’ और CPL में ‘त्रिनबागो नाइट राइडर्स’ का भी हिस्सा रहे। इन दोनों ही टीमों के लिए उन्होंने 4-4 सीजन खेले हैं। इसके अलावा 2014-15 के चैंपियंस लीग टी-20 में भी उन्होंने KKR को फाइनल तक पहुंचाने में मदद की थी।

कर्नाटक में पॉलिसी- बच्चों का स्क्रीन टाइम 1 घंटा रहे:शाम 7 बजे के बाद इंटरनेट बंद; 9-12वीं के छात्रों के लिए ड्राफ्ट जारी

कर्नाटक में पॉलिसी- बच्चों का स्क्रीन टाइम 1 घंटा रहे:शाम 7 बजे के बाद इंटरनेट बंद; 9-12वीं के छात्रों के लिए ड्राफ्ट जारी

कर्नाटक सरकार ने 9वीं से 12वीं के छात्रों के डिजिटल इस्तेमाल को लेकर ड्राफ्ट पॉलिसी जारी की है। इसमें सिफारिश की गई है कि पढ़ाई के अलावा मनोरंजन के लिए स्क्रीन टाइम रोजाना 1 घंटे तय किया जाए। शाम 7 बजे के बाद इंटरनेट बंद करने की भी सिफारिश की गई है। ड्राफ्ट में कहा गया है कि छात्रों को सोने से एक घंटे पहले स्क्रीन से दूर रखा जाए। मोबाइल के लिए ‘चाइल्ड प्लान’ का सुझाव दिया गया है, जिसमें ऑडियो-ओनली विकल्प और तय समय के बाद इंटरनेट बंद करने की व्यवस्था होगी। उम्र के हिसाब से डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलप करने की भी बात कही गई है। सरकार के मुताबिक, करीब 25% किशोरों में इंटरनेट की लत है, जिससे नींद की कमी, चिंता और ध्यान भटकने जैसी समस्याएं हो रही हैं। इसी को देखते हुए यह पॉलिसी लाई गई है। डिजिटल यूज पर नई पॉलिसी के चार बड़ी बातें… कई संस्थानों के साथ मिलकर तैयार ड्राफ्ट यह पॉलिसी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कर्नाटक स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी, निमहांस और शिक्षा विभाग ने मिलकर तैयार किया है। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बजट में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर सख्ती के ऐलान से अलग है। 6 मार्च को कर्नाटक सरकार ने बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाया था कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने का ऐलान किया था। कर्नाटक ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। सीएम सिद्धारमैया ने बजट भाषण के दौरान कहा कि बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे उन पर गलत असर पड़ रहा है। उम्र का वैरिफिकेशन जरूरी होगी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का प्रस्ताव डेटा सुरक्षा कानून डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 (DPDP) और पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन रूल्स 2025 से भी जुड़ा है। इसके तहत बच्चों को अकाउंट बनाने से पहले माता-पिता की अनुमति और उम्र का वैरिफिकेशन जरूरी होगी। इसके लिए सरकारी पहचान प्रणाली या डिजिटल लॉकर का उपयोग किया जा सकता है। टीनएज में सोशल मीडिया के प्रति झुकाव ज्यादा टीनएज में ‘सोशल वैलिडेशन’ बहुत मायने रखता है। वहीं सोशल मीडिया टीनएजर्स को एक ऐसा मंच देता है, जहां वे अपनी पहचान बना सकते हैं और अपनी पसंद की चीजों को दुनिया के साथ साझा कर सकते हैं। यह उनके लिए केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक वर्चुअल दुनिया है, जहां वे अपने अस्तित्व को तलाशते हैं। साथ ही यहां मिलने वाला इंस्टेंट रिएक्शन (लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज) उन्हें यह एहसास कराता है कि लोग उन्हें देख रहे हैं और ये मायने रखता है। टीनएजर्स के सोशल मीडिया के प्रति अट्रैक्शन के कई कारण हो सकते हैं। ———————————————- ये खबर भी पढ़ें… सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट को लेकर केंद्र की चेतावनी, कहा- कंपनियां ऐसे कंटेंट पर रोक लगाएं, नहीं तो केस होगा

MP, Chhattisgarh Rain Alert | Jammu, Himachal Snowfall Forecast

MP, Chhattisgarh Rain Alert | Jammu, Himachal Snowfall Forecast

नई दिल्ली/लखनऊ/देहरादून/शिमला/भोपाल12 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और नई दिल्ली में कल से बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले दो से तीन दिन के लिए तेज बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे रीवा में 3 मिमी और सागर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आसपास के कई जिलों में बादल भी रहे। उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च से बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 27 मार्च को उत्तराखंड के निचले इलाकों में तेज बारिश, आंधी और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम की 2 तस्वीरें… सोमवार को रुद्रप्रयाग की केदारघाटी और चमोली के गोपेश्वर में बारिश हुई थी। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी के बाद बादल छाए रहे। अगले दो दिन मौसम का हाल… 26 फरवरी- जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश-बर्फबारी संभव, हिमाचल-उत्तराखंड में 27 को हल्की बारिश-बर्फबारी, मैदानी भागों में धूप, ऊंचाई पर ठंड बढ़ेगी। 27 फरवरी- यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाएं चलने के आसार, तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में धूप रहेगी। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में दो सिस्टम एक्टिव, तापमान 38°C से ज्यादा, दो दिन बाद बारिश की संभावना मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम और ट्रफ की वजह से 27 और 28 मार्च को बारिश की संभावना है। इधर, मंगलवार को भोपाल, इंदौर-उज्जैन संभाग में तापमान 38°C पहुंचा। आज भी तेज धूप की खिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर के तापमान में 4°C की बढ़ोतरी, राज्य में 28 मार्च के बारिश का अलर्ट राजस्थान में 28 मार्च को बारिश का अलर्ट है। 8 जिलों में इसका असर रह सकता है। इधर मंगलवार को जयपुर के तापमान में 4°C की बढ़ोतरी हुई, दिन का तापमान 33°C तक पहुंचा। हालांकि सुबह और शाम हल्की सर्दी रही। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य में आज से मौसम बदलेगा, 8 जिलों में बारिश की संभावना, गुरदासपुर में 31.5°C तापमान पंजाब-चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल सकता है, कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राज्य के तापमान में 0.4°C की वृद्धि हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.5°C गुरदासपुर का रहा। राज्य के सभी जिलों का तापमान 25°C से ज्यादा ही रहा। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 27 मार्च से लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में 7°C चढ़ा दिन का तापमान बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड का तापमान में बदलाव है। आज से 29 मार्च तक दिन के तापमान में 4°C-5°C की बढ़ोतरी हो सकती है। 27-28 मार्च से तेज बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

सरबजीत कौर के डिपोर्टेशन मामले की जल्द सुनवाई मंजूर:लाहौर हाईकोर्ट ने जवाब तलब किया, पाकिस्तान में नूर फातिमा बनकर मुस्लिम से निकाह किया था

सरबजीत कौर के डिपोर्टेशन मामले की जल्द सुनवाई मंजूर:लाहौर हाईकोर्ट ने जवाब तलब किया, पाकिस्तान में नूर फातिमा बनकर मुस्लिम से निकाह किया था

पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर के डिपोर्टेशन से जुड़े मामले में 24 मार्च को लाहौर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान एडवोकेट अली चंगेजी संधू ने अर्ली हियरिंग की मांग करते हुए इसे मानवीय आधार पर तुरंत सुनने की दलील दी। अदालत ने दलीलों को स्वीकार करते हुए मामले को प्राथमिकता दी और जल्द सुनवाई के लिए आगे बढ़ाया। जस्टिस फारूक हैदर ने सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया और सभी जरूरी दस्तावेज समय पर पेश करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले में कानून के साथ मानवीय पहलुओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। अदालत ने अगली सुनवाई 25 मार्च तय की है। मामला वीजा नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है, जिसके चलते उनके खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू की गई थी। सरबजीत पाकिस्तान कैसे पहुंची, 3 पॉइंट में जानिए सरबजीत ने बताई लव स्टोरी, 2 पॉइंट में जानिए पहला पति लाहौर हाईकोर्ट पहुंचा, बोला- ब्लैकमेल-रेप किया इस मामले में सरबजीत के पहले पति करनैल सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसकी पत्नी को अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल किया गया। करनैल सिंह ने कहा कि मुझे सरबजीत की अश्लील फोटो आई थीं। मुझे, उसके (सरबजीत के) भाई को और मेरे बच्चों को भी भेजी गई थीं। इसके बाद सरबजीत सुसाइड करने लगी थी, जिसे बहुत मुश्किल से बचाया गया था। यह बात पाकिस्तान जाने से 2 साल पहले की है। उस समय हमने पाकिस्तान में वकील किया था कि इसे रोको। मगर वह रुका नहीं। बार-बार फोटो भेजता रहा था। वह सरबजीत को पाकिस्तान आने के लिए मजबूर करता था। वह कहती थी कि नासिर ब्लैकमेल करता है, पैसे मांगता है। इसी कारण वह ठीक भी नहीं रहती थी। सरबजीत डिप्रेशन की मरीज है। पति ने ये भी दावा किया कि वह दुखी होकर और मरने के किनारे जैसी हालत में अब भी कॉल कर देती है। वह कहती है कि मैं दुखी हूं, मरने के किनारे हूं, पता नहीं मैं कब मर जाऊं। करनैल ने लाहौर हाईकोर्ट से मांग की कि सरबजीत को भारत वापस भेजा जाए। नासिर हुसैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया जाए। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला के सिखों पर भड़काऊ बोल:मुस्लिम पति संग बैठकर बोली- पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनका रोटी-पानी बंद करें सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का नया VIDEO सामने आया है। यह वीडियो टिकटॉक पर बनाया गया है, जिसमें सरबजीत के साथ उसका मुस्लिम पति नासिर हुसैन भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में सरबजीत सिखों को लेकर बेहद आपत्तिजनक कमेंट करती हुई नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…

बालिका छात्रावास के नए भवन का भूमिपूजन

बालिका छात्रावास के नए भवन का भूमिपूजन

रायसेन| रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास में नए बालिका छात्रावास के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश माहेश्वरी, सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, भाऊराव देवरस सेवा न्यास के सचिव हरीश शर्मा, स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जनजाति क्षेत्र के प्रांत प्रमुख रूप सिंह लोहाने, भोपाल विभाग के विभाग समन्वयक अंकित शुक्ला, रायसेन जिले के जिला प्रचारक योगेश गुर्जर, जनजाति क्षेत्र के जिला प्रमुख लखन विश्वकर्मा मौजूद रहे। समिति सदस्य रेखा बघेल, रामलीला मैदान के प्रचारक चंद्रेश खरेलिया, राकेश शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष वर्षा लोधी, रानी दुर्गावती की प्राचार्या कांति मिश्रा भी शामिल रहीं। आचार्य परिवार, छात्रावास परिवार, समाजजन उपस्थित रहे। वेद मंत्रों के साथ भूमिपूजन हुआ। स्वागत वंदन हुआ।