इस साल होगा IPL का सबसे बड़ा सीजन:84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च को शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। यह IPL का अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा, जिसमें 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग का शेड्यूल, भाग लेने वाली टीमें, फॉर्मेट और नए बदलाव से जुड़ी हर जानकारी आगे पढ़िए… चुनाव की वजह से पूरा शेड्यूल रिलीज नहीं हुआ अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें IPL मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं। इसी वजह से 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। कितनी टीमें खेलेंगी? लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। प्लेऑफ कब से होंगे? अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन BCCI ने इतनी जानकारी दे दी है कि फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस हिसाब से 26 मई को पहला क्वालिफायर, 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जा सकता है। कितने ग्राउंड्स पर मैच होंगे IPL 2026 के मुकाबले इस बार भारत के 13 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। 10 टीमों में 7 ने 1-1 होमग्रउंड चुना, वहीं बेंगलुरु, पंजाब और राजस्थान के पास 2-2 होमग्राउंड हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 साल बाद कोई IPL मैच खेला जाएगा। RCB ने इसे अपना सेकेंड होम वेन्यू बनाया है। रायपुर स्टेडियम में आखिरी बार 2013 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच हुआ था। इस बार क्या नया? मैच वाले दिन प्रैक्टिस नहीं: किसी भी टीम को मैच के दिन नेट प्रैक्टिस करने की परमिशन नहीं होगी। कोई टीम दूसरी टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर एक टीम जल्दी प्रैक्टिस खत्म कर दे, तो भी दूसरी टीम उस पिच पर नहीं खेल पाएगी। यात्रा और सुरक्षा नियम: खिलाड़ियों को टीम बस से ही सफर करना होगा। परिवार के सदस्यों को केवल हॉस्पिटैलिटी जोन में ही रहने की परमिशन होगी। खिलाड़ी और टीम अनुशासन: सभी स्टाफ मेंबर्स को हर समय अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा। डगआउट और मैदान में बच्चों या बिना परमिशन वाले फैमिली मेंबर्स को लाने की मनाही रहेगी। ब्रॉडकास्ट और ड्रेस कोड: ऑरेंज और पर्पल कैप रखने वाले खिलाड़ियों को मैच के दौरान कैप पहनना ही होगा। अगर फील्डिंग के दौरान कैप उतारने का मन करे तो भी पारी के शुरुआती 2 ओवर कैप पहननी पड़ेगी। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी नहीं पहन सकेंगे। पिछली चैंपियन कौन? IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है। RCB ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला IPL खिताब जीता था। टीम ने 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। सबसे महंगे खिलाड़ी IPL 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा। वहीं भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20-14.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। कहां देख सकेंगे IPL 2026? IPL 2026 के मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किए जाएंगे, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन्हें जियो हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकेगा। इसके अलावा आप लाइव स्कोर, मैच अपडेट्स और अन्य जानकारी दैनिक भास्कर एप पर भी आसानी से पढ़ सकते हैं। ———————— IPL से जुड़ी यह खबर कल पढ़ें… 10 IPL टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच इस बार 84 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को अपने पहले खिताब का इंतजार है…
Khabar Hatke | Europe Country Pays ₹26 Lakh for Not Driving; Woman Blinds Herself for Hobby

शौक पूरा करने के लिए एक लड़की अंधी बन गई। वहीं गाड़ी न चलाने के लिए यूरोप का एक देश 26 लाख रुपए दे रहा है। उधर मटन नहीं पकने पर शख्स थाने पहुंच गया। . आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Bollywood Actress Kidnapping Murder Story; Meenakshi Thapa

24 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के मीनाक्षी थापा हत्याकांड के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि कैसे एक्ट्रेस मीनाक्षी थापा 14 मार्च 2012 में अचानक लापता हो गईं। परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन फिर अचानक 15 लाख की फिरौती की मांग हुई। केस में पहला शक मीनाक्षी के दो करीबी दोस्तों और स्ट्रगलिंग एक्टर्स प्रीति सुरीन और अमित जयसवाल पर था। करीब 1 महीने की तलाश के बाद मीनाक्षी का कॉल ट्रेस कर पुलिस अमित और प्रीति तक पहुंची। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कहा कि मीनाक्षी की एक हफ्ते पहले ही गला काटकर हत्या की जा चुकी है। लेकिन सवाल ये था कि अगर मीनाक्षी की हत्या हुई, तो उनकी लाश कहां हैं और उनकी हत्या किसने और क्यों की, फिरौती की मांग क्यों की गई। अब पार्ट-2 में जानिए कहानी आगे- एक भयावह कन्फेशन और लाश की तलाश क्राइम ब्रांच की पूछताछ में अमित जयसवाल और प्रीति सुरीन ने कबूल कर लिया कि उन दोनों ने ही मीनाक्षी की हत्या की। दोनों ने उनका सिर धड़ से अलग किया और फिर लाश के कई टुकड़े कर ठिकाने लगाया। मीनाक्षी का सिर जंगलों में फेंका गया। मीनाक्षी की हत्या उनकी गुमशुदगी की शिकायत होने और फिरौती मांगे जाने से पहले ही 14 मार्च को की जा चुकी थी। इसके बावजूद दोनों उन्हें जिंदा दिखाने के लिए परिवार को फिरौती के लिए उन्हीं के नंबर से मैसेज करते रहे। मीनाक्षी थापा फिल्म 404 में काम कर चुकी थीं। जब पुलिस ने उनसे पूछा कि मीनाक्षी की हत्या कहां की गई, तो दोनों ने इलाहाबाद का एक पता बताया। 18 अप्रैल 2012 क्राइम ब्रांच की टीम प्रीति सुरीन और अमित जयसवाल को लेकर इलाहाबाद पहुंची। दोनों टीम को प्रीति सुरीन के दरभंगा कॉलोनी के बंगले ले गए। प्रीति सुरीन के पिता नवीन सुरीन उस बंगले के केयरटेकर थे और उसके पीछे स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। प्रीति और अमित की निशानदेही पर पुलिस क्वार्टर के पीछे पहुंची। बंगले के पीछे की जांच के दौरान अमित और प्रीति के साथ जांच अधिकारी। दोनों ने वहां बने सैप्टिक टैंक की ओर इशारा किया। घंटों टैंक की तलाशी ली गई, जिसके बाद पुलिस को सफलता मिल गई। हर तरफ सड़न की बू आ रही थी। फिर जब लाश निकाली गई तो हर कोई हैरान था। लाश में सिर नहीं था, वो सिर्फ धड़ था। पूरा टैंक खंगाला गया, लेकिन सिर नहीं मिला। धड़ पूरी तरह सड़ चुका था। उसे तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अगले दिन 19 अप्रैल 2012 को मीनाक्षी के परिवार को उनकी बॉडी की शिनाख्त के लिए बुलाया गया। मीनाक्षी की रूममेट भी इलाहाबाद पहुंचीं। उन्होंने बताया कि जब 13 मार्च को वो घर से निकली थीं, तब उन्होंने ब्राउन टी-शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी। मीनाक्षी का धड़ भी उन्हीं कपड़ों में मिला था। मीनाक्षी के जीजाजी ने भी उनके दाहिने पैर के बर्थमार्क से उनकी पहचान कन्फर्म की। मीनाक्षी की करीबी दोस्त कामना सिंह दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहती हैं, ‘मैंने यह खबर न्यूजपेपर में पढ़ी थी। उस समय काफी समय से मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई थी। जब मैंने यह खबर पढ़ी, तो कुछ समय तक यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा कैसे हो सकता है। यह बहुत शॉकिंग था। जिस इंसान से आप मिलते हैं, बातें करते हैं, वह अचानक इतनी बेरहमी से मार दी जाए, यह स्वीकार करना बहुत मुश्किल था। इस घटना से करीब डेढ़-दो महीने पहले हमारी बात हुई थी। उस समय वह एक फिल्म पर काम कर रही थीं।’ मीनाक्षी थापा की दोस्त एक्ट्रेस कामना सिंह। आगे कामना कहती हैं, ‘यह बहुत शॉकिंग था। हम सब इस शहर में सपने लेकर आते हैं और लोगों पर भरोसा कर लेते हैं। इस घटना से यह सीख मिली कि हर किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता। सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की थी कि यह सब उनके अपने दोस्तों ने किया।’ इलाहाबाद से 108 किलोमीटर दूर फेंका सिर, जंगलों में सर्च टीम को करनी पड़ी मशक्कत धड़ मिलने के बाद प्रीति और अमित ने बताया कि मीनाक्षी का धड़ सैप्टिक टैंक में छिपाने के बाद वो सिर को एक बैग में रखकर बस से वाराणसी गए। फिर ट्रेन से वाराणसी से लखनऊ आते हुए उन्होंने सिर जंगल में फेंक दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने अमित और प्रीति के साथ उन जगंलों में छानबीन की, लेकिन कई हफ्तों की जांच के बाद भी उनका सिर बरामद नहीं किया जा सका। क्यों और कैसे की गई मीनाक्षी की हत्या? प्रीति सुरीन और अमित, मीनाक्षी के करीबी दोस्त थे, ऐसे में पुलिस का सवाल ये था कि आखिर उन्होंने अपनी ही दोस्त की इस कदर बेरहमी से हत्या क्यों की। दोनों ने इकबालनामे के अनुसार, अमित और प्रीति लंबे समय से मुंबई में छोटे-मोटे काम कर रहे थे, जिससे उनका गुजारा भी बामुश्किल होता था। वो शादी कर घर बसाना चाहते थे, लेकिन उनके पास न पैसे थे और न कहीं से पैसे आने का कोई जरिया। अमित जयसवाल पहले से शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे भी थे। इसी बीच उनकी मुलाकात फिल्म हीरोइन के सेट में मीनाक्षी थापा से हुई। समय के साथ उनकी दोस्ती हो गई। एक दिन बात करते हुए मीनाक्षी ने उन्हें बताया कि वो नेपाल की एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार बेहद रईस है। पैसों की कोई कमी नहीं है, लेकिन वो हीरोइन बनने का शौक पूरा करने के लिए मुंबई में अकेले रहकर संघर्ष कर रही हैं। समय के साथ मीनाक्षी ने अपनी रईसी के कई किस्से भी उन्हें सुनाए। यहीं से दोनों ने एक साजिश रची। साजिश थी, मीनाक्षी को किडनैप कर उनके रॉयल परिवार से पैसे ऐंठना। दोनों ने कुछ दिनों तक पुख्ता प्लान बनाया और पिर 12 मार्च को मीनाक्षी से कहा कि वो गोरखपुर में हो रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में जा रहे हैं। अगर मीनाक्षी चाहें तो साथ आ सकती हैं। मीनाक्षी उस समय काम की तलाश में थीं, तो वो झठ से मान गईं। 13 मार्च को अमित और प्रीति ने गोरखपुर के लिए रेल्वे टिकट्स खरीदीं, लेकिन फिर उन्होंने प्लान बदल लिया।
Ticket Cancellation Charge | OnlyFans Radvinsky Death

Hindi News Career Ticket Cancellation Charge | OnlyFans Radvinsky Death | March 25 Current Affairs 2026 34 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. रेलवे मिनिस्ट्री ने 5 नए रेलवे रिफॉर्म्स की घोषणा की 24 मार्च को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में ‘52 हफ्तों में 52 सुधार’ के तहत 5 सुधारों की घोषणा की। ये नियम टिकट कैंसिल करने में रिफंड नियमों, ट्रेन बोर्डिंग में बदलाव, साल्ट ट्रांसपोर्टेशन, ऑटो मोबाइल ट्रांसपोर्टेशन और क्वालिटी कंस्ट्रक्शन से जुड़े हैं। नए नियम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच लागू किए जाएंगे। 5 नए नियम इस तरह हैं-1. टिकट कैंसेलेशन और रिफंड नियम:यदि टिकट 72 घंटे से ज्यादा समय पहले कैंसिल हुआ है तो मिनिमम चार्ज लगेगा।यदि ट्रेन डिपार्चर से 24 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया है, तो 25% तक कैंसिलेशन चार्ज लगाया जाएगा।24 घंटे से कम समय और ट्रेन डिपार्चर से आठ घंटे पहले तक कैंसिल किए गए टिकटों पर 50% रिफंड दिया जाएगा।8 घंटे से कम समय पहले टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।2. ट्रेन बोर्डिंग नियम:अब ट्रेन के डिपार्चर से 30 मिनट पहले बोर्डिंग पॉइंट को बदला जा सकता है।इससे पहले तक बोर्डिंग प्वाइंट सिर्फ ट्रेन का चार्ट तैयार होने से पहले ही बदला जा सकता था।3. साल्ट ट्रांसपोर्टेशन:रेलवे बड़ी मात्रा में नमक की ढुलाई (ट्रांसपोर्ट) करता है।साल्ट ट्रांसपोर्टेशन के जरिए बल्क में नमक की ढुलाई के लिए बेहतर लॉजिस्टिक्स की सुविधा दी जाएगी और माल ढुलाई को बढ़ाया जाएगा।4. ऑटो मोबाइल ट्रांसपोर्टेशन:ऑटो मोबाइल ट्रांसपोर्टेशन में रेलवे के जरिए कारों और व्हीकल के ट्रांसपोर्टेशन के लिए बेहतर सिस्टम बनाया जाएगा, जिससे रोड ट्रांसपोर्ट यानी ट्रैफिक कम हो।5. क्वालिटी कंस्ट्रक्शन:रेलवे के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे रेलवे ट्रैक, पुल, टनल और स्टेशन जैसे स्ट्रक्चर में क्वालिटी स्टैंडर्ड को मेंटेन किया जाएगा। देशभर में किसी भी रेलवे काउंटर से टिकट कैंसिल किया जा सकेगा। 2. शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की महिला अफसरों को पूरी पेंशन देने का आदेश 24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने स्थाई कमीशन नहीं पाने वाली महिला ऑफिसर्स को पूरी पेंशन देने का फैसला दिया। SC के फैसले के बाद अब आर्मी, नेवी और एयर फोर्स की महिला शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) अफसर, जिन्हें परमानेंट कमीशन नहीं मिला, अब उन्हें पूरी पेंशन मिलेगी। कोर्ट ने फैसले में कहा कि महिला अफसरों को स्थाई कमीशन न देना उनकी योग्यता की कमी नहीं, बल्कि व्यवस्था में मौजूद भेदभाव था। फैसले के बाद अब ये माना जाएगा कि इन महिला अफसरों ने पेंशन के लिए जरूरी 20 साल की सर्विस पूरी कर ली है, भले ही उन्हें पहले ही सर्विस से हटा दिया गया हो। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जवल भुईयां और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की। कोर्ट का ये फैसला सुचेता एडन समेत अन्य महिला अफसरों की याचिकाओं पर आया, जिनमें केंद्र की परमानेंट कमीशन से जुड़ी 2019 की पॉलिसी और आर्म्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल के फैसलों को चुनौती दी गई थी। नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. जसजीत सेखों गूगल डीपमाइंड के CSO अपॉइंट हुए 23 मार्च को गूगल डीपमाइंड ने जसजीत सेखों को अपना चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर अपॉइंट किया। जसजीत गूगल डीपमाइंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्च पॉलिसी पर काम करेंगे। 1999 से 2005 तक जसजीत हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे। 2005 से 2020 तक जसजीत यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में पॉलिटिकल साइंस और स्टैटिक्स के प्रोफेसर रहे। जसजीत ने 2023 में ग्रेग जेन्सेन के साथ मिलकर AI लैब्स शुरू की थी। गूगल डीपमाइंड एक ब्रिटिश कंपनी थी, जिसे 2010 में स्थापित किया गया था। साल 2014 में अमेरिकी कंपनी गूगल ने इसे खरीदा और इसका नाम डीपमाइंड से बदल कर गूगल डीपमाइंड कर दिया। यह कंपनी वीडियो गेम डेवलप करती है। इसका मुख्य काम AI को डेवलप करना है। 2018 में जसजीत ने मशीन लर्निंग स्टैटिक्स और मशीन एल्गोरिद्म पर रिसर्च की। इंटरनेशनल 4. वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 जारी 24 मार्च को वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 जारी हुई। स्विस IQAir ने इसे जारी किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश और पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है। इसके बाद बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, चाड और कांगो हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है, जबकि नई दिल्ली चौथे नंबर पर है। दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 5 भारत के हैं। इनमें यूपी के गाजियाबाद, लोनी, असम के बर्नीहाट, नई दिल्ली और पश्चिम बंगाल का उला शामिल हैं। लोनी का एवरेज PM2.5 स्तर 112.5 µg/m³ है, जो WHO की गाइडलाइन (5 µg/m³) से 22 गुना ज्यादा है। PM2.5, यानी 2.5 माइक्रोमीटर से छोटे कण होते हैं जो हवा में घुलकर सबसे खतरनाक प्रदूषक बनते हैं, जो फेफड़ों और ब्लड में गहराई तक जा सकते हैं। इस रिपोर्ट में 143 देशों के 9,446 शहरों के डेटा का एनालिसिस है और इसके मुताबिक 54 देशों में प्रदूषण बढ़ा है। वहीं, 75 देशों में PM2.5 में कमी आई है। इस लिस्ट में 12 नए देश शामिल हुए हैं। वहीं दुनिया के सिर्फ 14% शहर ही WHO के मानकों पर खरे उतरे हैं। साल 2024 में भारत IQAir में पांचवे नंबर पर था और पाकिस्तान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर था। स्विस IQAir हर साल PM2.5 के आधार पर देशों और शहरों की लाइव रैंकिंग जारी करता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रदूषण मानकों से तुलना करता है। स्विस IQAir संस्था को 1963 में स्थापित किया गया था। निधन (DEATH) 4. OnlyFans के मालिक लियोनिद रैडविंस्की का निधन 24 मार्च को OnlyFans के मालिक लियोनिद रैडविंस्की का निधन हो गया। रैडविंस्की 43 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। OnlyFans, रैडविंस्की का एक सब्स्क्रिप्शन बेस्ड एडल्ट कंटेंट प्लेटफॉर्म है। रैडविंस्की ने 2018 में OnlyFans को खरीदा था। रैडविंस्की की नेटवर्थ 4.7 डॉलर बिलियन यानी लगभग 44 हजार करोड़ है। COVID-19 महामारी के दौरान OnlyFans के यूजर बहुत तेजी से बढ़े थे। रैडविंस्की ने USA की नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। OnlyFans को 2016 में टिम स्टॉकली ने बनाया था। रैडविंस्की ने लाइव-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म MyFreeCams से अपने करियर की शुरुआत की थी। इंटरनेट इकोसिस्टम
Summer Fruits Water Percentage; Watermelon Mango

Hindi News Lifestyle Summer Fruits Water Percentage; Watermelon Mango | Cucumber Hydrating Benefits 2 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक गर्मी के मौसम में शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। तेज धूप, पसीना और बढ़ते तापमान के कारण शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स कम होने का रिस्क बढ़ जाता है। इससे थकान, चक्कर, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि डाइट में ऐसे फ्रूट्स शामिल करना जरूरी है, जो शरीर को अंदर से कूलिंग और हाइड्रेशन दें। तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा जैसे फल पानी के साथ जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर को तरोताजा रखते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात उन फलों की, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। साथ ही जानेंगे कि- गर्मियों के किन फलों में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है? हाइड्रेशन के लिए फलों का जूस पीना बेहतर है या उन्हें काटकर खाना? एक्सपर्ट: डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ सवाल- ऐसे कौन से फल हैं, जो गर्मियों में हाइड्रेशन में मदद करते हैं? जवाब- गर्मियों में तापमान बढ़ने पर पसीने के जरिए शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स (इलेक्ट्रोलाइट्स) बाहर निकल जाते हैं। इसे सिर्फ पानी से पूरा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि शरीर को हाइड्रेशन के साथ-साथ पोषण की भी जरूरत होती है। नीचे ग्राफिक में उन फलों की लिस्ट दी गई है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ जरूरी विटामिन-मिनरल्स भी देते हैं। सवाल- गर्मियों के किन फलों में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है? जवाब- गर्मियों के ज्यादातर फलों में पानी की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। नीचे ग्राफिक में पूरी लिस्ट देखिए- सवाल- क्या हाइड्रेटिंग फ्रूट्स शरीर के टेम्परेचर को मेंटेन करने में भी मदद करते हैं? जवाब- हां, हाइड्रेटिंग फल शरीर के तापमान को नेचुरली कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इनमें पानी की मात्रा 80% से 95% तक होती है, जो शरीर को ठंडा रखने और पसीने से हुए फ्लूइड लॉस को पूरा करने में मददगार है। इन फलों में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर का फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने और हीट स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। सवाल- क्या सिर्फ फल खाकर शरीर की पानी की कमी को पूरा किया जा सकता है? जवाब- नहीं, सिर्फ फल से शरीर की पानी की पूर्ति नहीं की जा सकती है। हाइड्रेटिंग फलों से शरीर को अतिरिक्त पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं, लेकिन ये पानी का विकल्प नहीं हैं। सही हाइड्रेशन के लिए दिनभर में 2.5 से 3 लीटर पानी पीना जरूरी है। सवाल- हाइड्रेशन के लिए फलों का जूस पीना बेहतर है या उन्हें काटकर खाना? जवाब- फल काटकर खाना जूस पीने से बेहतर होता है। दरअसल फल में फाइबर होता है, जिस कारण फल खाने पर शुगर धीरे-धीरे रिलीज होती है। वहीं जूस में फल के मुकाबले थोड़ा कम फाइबर होता है। जूस पीने पर ब्लड शुगर एकदम तेजी से स्पाइक होता है। छोटे बच्चों को जूस पिला सकते हैं, लेकिन वयस्कों के लिए फल खाना ही बेहतर है। सवाल- गर्मियों में कौन-से फल ‘नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स’ का काम करते हैं? जवाब- कुछ फलों में मिनरल्स का सही संतुलन होता है। नारियल पानी इनमें से एक है, जो ब्लड में इलेक्ट्रोलाइट्स को तुरंत सामान्य कर देता है। नीचे ग्राफिक में नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स वाले फ्रूट्स की लिस्ट देखिए- सवाल- ज्यादा पानी वाले फ्रूट्स हाइड्रेशन के अलावा हमारी सेहत पर क्या प्रभाव डालते हैं? जवाब- हाइड्रेटिंग फ्रूट्स में पानी के साथ-साथ फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और नेचुरल शुगर का मिश्रण होता है। ये ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। सभी फायदे ग्राफिक में देखिए- सवाल- गर्मियों में फल खाने का सही समय और तरीका क्या है? जवाब- सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि गर्मियों में फल खाने का सबसे सही समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने से पहले है। इस समय मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और फल आसानी से पच जाते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में फल खाने का सही तरीका देखिए- सवाल- क्या फलों को काटकर लंबे समय तक फ्रिज में रखने से उनकी हाइड्रेटिंग वैल्यू कम हो जाती है? जवाब- डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि इससे फलों की हाइड्रेटिंग वैल्यू पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। जहां तक पोषक तत्वों की बात है तो विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है। लेकिन मोटे तौर पर कटे फल को फ्रिज में रखने से उसके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते। हालांकि अगर काटकर बाहर छोड़ दिया जाए तो जरूर वह खराब हो जाता है। फ्रिज के अंदर भी अगर कटे हुए फल को खुला रखा जाए और वह एयरटाइट कंटेनर में न हो तो उसका स्वाद और टेक्सचर बदल सकता है। हाइड्रेटिंग फ्रूट्स से जुड़े कुछ सवाल-जवाब सवाल- क्या खट्टे फल भी शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं? जवाब- हां, संतरा और मौसंबी जैसे खट्टे फल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होते हैं, जो हाइड्रेशन में मदद करते हैं। सवाल- क्या डायबिटिक लोग भी हाइड्रेटिंग फ्रूट्स खा सकते हैं? जवाब- हां, डायबिटिक लोग सीमित मात्रा में हाइड्रेटिंग फ्रूट्स खा सकते हैं सवाल- क्या ज्यादा फल खाने से कोई नुकसान भी हो सकता है? जवाब- हां, ज्यादा फल खाने से- शरीर में ब्लड शुगर बढ़ सकता है पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। वजन बढ़ सकता है। सवाल- किन लोगों को हाइड्रेटिंग फ्रूट्स खाते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- डायबिटीज, किडनी और डाइजेस्टिव इश्यू वाले लोगों को मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए। सवाल- क्या फलों के साथ नमक या मसाला डालकर खाना सही है? जवाब- कुछ फलों में हल्का काला नमक या मसाला डालकर खा सकते हैं, जैसे (तरबूज, खरबूजा, अमरूद, पपीता, संतरा)। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही लें। सवाल- क्या पैकेज्ड फ्रूट जूस भी हाइड्रेशन के लिए अच्छा विकल्प है? जवाब- नहीं, इसमें शुगर ज्यादा और न्यूट्रिशन कम होता है। साथ ही इसमें प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल कलर भी हो सकते हैं। इसलिए हमेशा ताजे फल खाना बेहतर है। सवाल- क्या धूप से आने के तुरंत
Bollywood Actress Kidnapping Murder Story; Meenakshi Thapa

2 घंटे पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के मीनाक्षी थापा हत्याकांड के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि कैसे एक्ट्रेस मीनाक्षी थापा 14 मार्च 2012 में अचानक लापता हो गईं। परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन फिर अचानक 15 लाख की फिरौती की मांग हुई। केस में पहला शक मीनाक्षी के दो करीबी दोस्तों और स्ट्रगलिंग एक्टर्स प्रीति सुरीन और अमित जयसवाल पर था। करीब 1 महीने की तलाश के बाद मीनाक्षी का कॉल ट्रेस कर पुलिस अमित और प्रीति तक पहुंची। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कहा कि मीनाक्षी की एक हफ्ते पहले ही गला काटकर हत्या की जा चुकी है। लेकिन सवाल ये था कि अगर मीनाक्षी की हत्या हुई, तो उनकी लाश कहां हैं और उनकी हत्या किसने और क्यों की, फिरौती की मांग क्यों की गई। अब पार्ट-2 में जानिए कहानी आगे- एक भयावह कन्फेशन और लाश की तलाश क्राइम ब्रांच की पूछताछ में अमित जयसवाल और प्रीति सुरीन ने कबूल कर लिया कि उन दोनों ने ही मीनाक्षी की हत्या की। दोनों ने उनका सिर धड़ से अलग किया और फिर लाश के कई टुकड़े कर ठिकाने लगाया। मीनाक्षी का सिर जंगलों में फेंका गया। मीनाक्षी की हत्या उनकी गुमशुदगी की शिकायत होने और फिरौती मांगे जाने से पहले ही 14 मार्च को की जा चुकी थी। इसके बावजूद दोनों उन्हें जिंदा दिखाने के लिए परिवार को फिरौती के लिए उन्हीं के नंबर से मैसेज करते रहे। मीनाक्षी थापा फिल्म 404 में काम कर चुकी थीं। जब पुलिस ने उनसे पूछा कि मीनाक्षी की हत्या कहां की गई, तो दोनों ने इलाहाबाद का एक पता बताया। 18 अप्रैल 2012 क्राइम ब्रांच की टीम प्रीति सुरीन और अमित जयसवाल को लेकर इलाहाबाद पहुंची। दोनों टीम को प्रीति सुरीन के दरभंगा कॉलोनी के बंगले ले गए। प्रीति सुरीन के पिता नवीन सुरीन उस बंगले के केयरटेकर थे और उसके पीछे स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। प्रीति और अमित की निशानदेही पर पुलिस क्वार्टर के पीछे पहुंची। बंगले के पीछे की जांच के दौरान अमित और प्रीति के साथ जांच अधिकारी। दोनों ने वहां बने सैप्टिक टैंक की ओर इशारा किया। घंटों टैंक की तलाशी ली गई, जिसके बाद पुलिस को सफलता मिल गई। हर तरफ सड़न की बू आ रही थी। फिर जब लाश निकाली गई तो हर कोई हैरान था। लाश में सिर नहीं था, वो सिर्फ धड़ था। पूरा टैंक खंगाला गया, लेकिन सिर नहीं मिला। धड़ पूरी तरह सड़ चुका था। उसे तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अगले दिन 19 अप्रैल 2012 को मीनाक्षी के परिवार को उनकी बॉडी की शिनाख्त के लिए बुलाया गया। मीनाक्षी की रूममेट भी इलाहाबाद पहुंचीं। उन्होंने बताया कि जब 13 मार्च को वो घर से निकली थीं, तब उन्होंने ब्राउन टी-शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी। मीनाक्षी का धड़ भी उन्हीं कपड़ों में मिला था। मीनाक्षी के जीजाजी ने भी उनके दाहिने पैर के बर्थमार्क से उनकी पहचान कन्फर्म की। मीनाक्षी की करीबी दोस्त कामना सिंह दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहती हैं, ‘मैंने यह खबर न्यूजपेपर में पढ़ी थी। उस समय काफी समय से मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई थी। जब मैंने यह खबर पढ़ी, तो कुछ समय तक यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा कैसे हो सकता है। यह बहुत शॉकिंग था। जिस इंसान से आप मिलते हैं, बातें करते हैं, वह अचानक इतनी बेरहमी से मार दी जाए, यह स्वीकार करना बहुत मुश्किल था। इस घटना से करीब डेढ़-दो महीने पहले हमारी बात हुई थी। उस समय वह एक फिल्म पर काम कर रही थीं।’ मीनाक्षी थापा की दोस्त एक्ट्रेस कामना सिंह। आगे कामना कहती हैं, ‘यह बहुत शॉकिंग था। हम सब इस शहर में सपने लेकर आते हैं और लोगों पर भरोसा कर लेते हैं। इस घटना से यह सीख मिली कि हर किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता। सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की थी कि यह सब उनके अपने दोस्तों ने किया।’ इलाहाबाद से 108 किलोमीटर दूर फेंका सिर, जंगलों में सर्च टीम को करनी पड़ी मशक्कत धड़ मिलने के बाद प्रीति और अमित ने बताया कि मीनाक्षी का धड़ सैप्टिक टैंक में छिपाने के बाद वो सिर को एक बैग में रखकर बस से वाराणसी गए। फिर ट्रेन से वाराणसी से लखनऊ आते हुए उन्होंने सिर जंगल में फेंक दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने अमित और प्रीति के साथ उन जगंलों में छानबीन की, लेकिन कई हफ्तों की जांच के बाद भी उनका सिर बरामद नहीं किया जा सका। क्यों और कैसे की गई मीनाक्षी की हत्या? प्रीति सुरीन और अमित, मीनाक्षी के करीबी दोस्त थे, ऐसे में पुलिस का सवाल ये था कि आखिर उन्होंने अपनी ही दोस्त की इस कदर बेरहमी से हत्या क्यों की। दोनों ने इकबालनामे के अनुसार, अमित और प्रीति लंबे समय से मुंबई में छोटे-मोटे काम कर रहे थे, जिससे उनका गुजारा भी बामुश्किल होता था। वो शादी कर घर बसाना चाहते थे, लेकिन उनके पास न पैसे थे और न कहीं से पैसे आने का कोई जरिया। अमित जयसवाल पहले से शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे भी थे। इसी बीच उनकी मुलाकात फिल्म हीरोइन के सेट में मीनाक्षी थापा से हुई। समय के साथ उनकी दोस्ती हो गई। एक दिन बात करते हुए मीनाक्षी ने उन्हें बताया कि वो नेपाल की एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार बेहद रईस है। पैसों की कोई कमी नहीं है, लेकिन वो हीरोइन बनने का शौक पूरा करने के लिए मुंबई में अकेले रहकर संघर्ष कर रही हैं। समय के साथ मीनाक्षी ने अपनी रईसी के कई किस्से भी उन्हें सुनाए। यहीं से दोनों ने एक साजिश रची। साजिश थी, मीनाक्षी को किडनैप कर उनके रॉयल परिवार से पैसे ऐंठना। दोनों ने कुछ दिनों तक पुख्ता प्लान बनाया और पिर 12 मार्च को मीनाक्षी से कहा कि वो गोरखपुर में हो रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में जा रहे हैं। अगर मीनाक्षी चाहें तो साथ आ सकती हैं। मीनाक्षी उस समय काम की तलाश में थीं, तो वो झठ से मान गईं। 13 मार्च को अमित और प्रीति ने गोरखपुर के लिए रेल्वे टिकट्स खरीदीं, लेकिन फिर उन्होंने प्लान बदल लिया।
इस साल होगा IPL का सबसे बड़ा सीजन:84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च को शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। यह IPL का अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा, जिसमें 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग का शेड्यूल, भाग लेने वाली टीमें, फॉर्मेट और नए बदलाव से जुड़ी हर जानकारी आगे पढ़िए… चुनाव की वजह से पूरा शेड्यूल रिलीज नहीं हुआ अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें IPL मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं। इसी वजह से 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। कितनी टीमें खेलेंगी? लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। प्लेऑफ कब से होंगे? अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन BCCI ने इतनी जानकारी दे दी है कि फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस हिसाब से 26 मई को पहला क्वालिफायर, 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जा सकता है। कितने ग्राउंड्स पर मैच होंगे IPL 2026 के मुकाबले इस बार भारत के 13 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। 10 टीमों में 7 ने 1-1 होमग्रउंड चुना, वहीं बेंगलुरु, पंजाब और राजस्थान के पास 2-2 होमग्राउंड हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 साल बाद कोई IPL मैच खेला जाएगा। RCB ने इसे अपना सेकेंड होम वेन्यू बनाया है। रायपुर स्टेडियम में आखिरी बार 2013 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच हुआ था। इस बार क्या नया? मैच वाले दिन प्रैक्टिस नहीं: किसी भी टीम को मैच के दिन नेट प्रैक्टिस करने की परमिशन नहीं होगी। कोई टीम दूसरी टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर एक टीम जल्दी प्रैक्टिस खत्म कर दे, तो भी दूसरी टीम उस पिच पर नहीं खेल पाएगी। यात्रा और सुरक्षा नियम: खिलाड़ियों को टीम बस से ही सफर करना होगा। परिवार के सदस्यों को केवल हॉस्पिटैलिटी जोन में ही रहने की परमिशन होगी। खिलाड़ी और टीम अनुशासन: सभी स्टाफ मेंबर्स को हर समय अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा। डगआउट और मैदान में बच्चों या बिना परमिशन वाले फैमिली मेंबर्स को लाने की मनाही रहेगी। ब्रॉडकास्ट और ड्रेस कोड: ऑरेंज और पर्पल कैप रखने वाले खिलाड़ियों को मैच के दौरान कैप पहनना ही होगा। अगर फील्डिंग के दौरान कैप उतारने का मन करे तो भी पारी के शुरुआती 2 ओवर कैप पहननी पड़ेगी। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी नहीं पहन सकेंगे। पिछली चैंपियन कौन? IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है। RCB ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला IPL खिताब जीता था। टीम ने 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। सबसे महंगे खिलाड़ी IPL 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा। वहीं भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20-14.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। कहां देख सकेंगे IPL 2026? IPL 2026 के मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किए जाएंगे, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन्हें जियो हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकेगा। इसके अलावा आप लाइव स्कोर, मैच अपडेट्स और अन्य जानकारी दैनिक भास्कर एप पर भी आसानी से पढ़ सकते हैं। ———————— IPL से जुड़ी यह खबर कल पढ़ें… 10 IPL टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच इस बार 84 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को अपने पहले खिताब का इंतजार है…
Long Distance Marriage Challenges; Husband Promotion Vs Wife

Hindi News Lifestyle Long Distance Marriage Challenges; Husband Promotion Vs Wife | Communication Gap 6 घंटे पहले कॉपी लिंक सवाल: मैं इंदौर में रहती हूं। मेरी शादी को 9 साल हो गए हैं। हमारी एक बेटी है, जो पहली क्लास में पढ़ती है। हम दोनों वर्किंग हैं। 2 महीने पहले हसबैंड का प्रमोशन हुआ और वो जबलपुर चले गए। मैं नहीं चाहती थी कि वो प्रमोशन के लिए शहर छोड़ें। मेरे लिए हम दोनों का साथ होना ज्यादा जरूरी था। लेकिन वो नहीं माने। अब मैं बिल्कुल अकेली पड़ गई हूं। घर–जॉब–बेटी की जिम्मेदारियां अकेले संभाल रही हूं। मैं बहुत फ्रस्टेट हो रही हूं। क्या करूं? एक्सपर्ट: डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा जवाब: सबसे पहले तो शुक्रिया। आपने अपनी परेशानी को इतने स्पष्ट तरीके से लिखा है। कई बार जीवन में ऐसे मोड़ आते हैं, जहां कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। अगर किसी फैसले का असर पूरे परिवार पर पड़े तो यह और कठिन होता है। आप एक मजबूत महिला हैं, जो घर, जॉब और बच्ची की जिम्मेदारी एक साथ संभाल रही हैं। अगर पति दूसरे शहर चले गए हैं और आपको उनका साथ नहीं मिल पा रहा है तो फ्रस्ट्रेशन होना नॉर्मल है। आइए आपकी सिचुएशन को समझते हैं और साथ मिलकर कोई रास्ता निकालते हैं। आप और आपके हसबैंड दोनों सही हैं आपकी स्थिति ऐसी है, जहां कोई गलत नहीं है। आपके हसबैंड प्रमोशन लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं, जो करियर के लिए जरूरी है। जीवन में पैसे कमाना, परिवार की बेहतरी के लिए सोचना ये सब सही है। कल को आपकी बच्ची बड़ी होगी, उसकी पढ़ाई के खर्चे बढ़ेंगे, परिवार के कई सपने पूरे करने होंगे। इसके लिए उनका प्रमोशन लेना जरूरी है। हालांकि आपका पॉइंट भी वैलिड है। आप अकेली पड़ रही हैं। जॉब के साथ घर और बच्ची की देखभाल अकेले करनी पड़ रही है। ऐसे में थकान और फ्रस्ट्रेशन हो सकती है। ऐसे में अगर मन में ये फीलिंग घर कर जाए कि “वो मेरी परवाह नहीं करते या वो सेल्फिश हैं,” तो ये रिश्ते के लिए खतरनाक है। हमें समझना होगा कि दोनों ही अपनी जगह सही हैं। समस्या फैसले में नहीं, बल्कि ‘कम्युनिकेशन की कमी’ में है। अब आपको पति के फैसले पर उलझने की बजाय मौजूदा स्थिति पर बात करनी चाहिए। इसमें सबसे पहला चैलेंज है, ‘लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज।’ लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में हैं ये चुनौतियां आपके हसबैंड प्रमोशन लेकर दूसरे शहर चले गए हैं यानी आप लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में हैं। इसकी कुछ अपनी चुनौतियां हैं। सभी चुनौतियां ग्राफिक में देखिए- आपको इन चैलेंजेस से डील करते हुए फ्रस्ट्रेशन हो सकता है, छोटी-छोटी चीजों पर गुस्सा आ सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज के साइकोलॉजिकल असर पार्टनर के दूर जाने पर अकेलापन महसूस हो सकता है, चिड़चिड़ाहट हो सकती है। इसके अलावा घर की सिचुएशंस से अकेले डील करने से शारीरिक-मानसिक थकान हो सकती है। आप दिनभर जॉब करती हैं, शाम को घर आकर बच्ची का होमवर्क, खाना बनाना ये सब आपको ब्रेकडाउन की कगार पर ला सकता है। साइकोलॉजी में इसे ‘इमोशनल बर्नआउट’ कहते हैं। इसके सभी साइकोलॉजिकल इफेक्ट ग्राफिक में देखिए- बातचीत ही समस्या का हल अब ये समझते हैं कि ऐसी स्थिति में पति आपका कितना साथ दे रहे हैं। उनके फैसले में कोई समस्या नहीं है। देखना ये है कि वो इस सिचुएशन को आपके साथ मिलकर कैसे डील करते हैं। वह प्रमोशन लेकर दूसरे शहर गए हैं, ये फैसला भी कहीं-न-कहीं परिवार के लिए ही है। लेकिन अगर वो आपकी फीलिंग्स को इग्नोर कर रहे हैं, या बात नहीं कर रहे, तो वो चिंता की बात हो सकती है। आपके सवाल से लगता है कि दोनों के बीच सिर्फ कम्युनिकेशन की कमी है। ऐसे में मिलकर बातचीत करना और बीच का रास्ता निकालना ही बेहतर है। बीच का रास्ता निकालें इसके लिए बेहतर है कि वीकेंड पर समय निकालकर साथ बैठें और इस बारे में खुलकर बात करें। आप अपनी फीलिंग्स शेयर करें। पति से क्लियरली बताएं, “मैं थक जाती हूं, अकेले सबकुछ संभालना मुश्किल है। मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।” कई बार महिलाएं सोचती हैं कि पार्टनर खुद समझ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता है। आपको खुलकर अपनी बात कहनी होगी और मदद मांगनी होगी। फिजिकल हेल्प के लिए क्या करें? आप अकेले घर संभाल रही हैं, तो थकान से बचने के लिए मदद लें। घर के काम के लिए हाउस-हेल्प रखें। बच्ची को ट्यूशन दिलाएं और प्ले ग्रुप जॉइन कराएं। घर की सफाई के लिए मंथली क्लीनिंग सर्विस लें। इससे आपको थोड़ा रिलीफ मिलेगा। घर का मैनेजमेंट भी ठीक से होगा। ग्राफिक से समझिए- इमोशनल सपोर्ट भी जरूरी हसबैंड के दूर रहने पर इमोशनल सपोर्ट की ज्यादा जरूरत महसूस होने लगती है। हालांकि वह दूसरे शहर में रहकर भी आपकाे सपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए- उनसे रोज फोन पर बात करें। वीडियो कॉल में अपनी बेटी के साथ मिलकर कनेक्टेड रहें। हसबैंड से कहें कि वो आपकी बातें सुनें, सॉल्यूशन दें। कोई बड़ा निर्णय मिलकर लें। महीने में कम-से-कम एक बार मिलने की कोशिश करें। अकेलेपन से कैसे डील करें? इसके लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें- दोस्तों से मिलें। फैमिली से बात करें। बच्ची के साथ पार्क जाएं, योग करें। डेली जर्नलिंग शुरू करें। रोज अपनी फीलिंग्स लिखें। जरूरत पड़े तो काउंसलर से बात करें। बच्चे पर इस सिचुएशन का असर न पड़ने दें आपकी बेटी अभी छोटी है, उसे माता-पिता दोनों की जरूरत है। हसबैंड से कहें कि वो वीडियो कॉल से होमवर्क में हेल्प करें। आप भी पॉजिटिव रहें, ताकि बच्ची खुश रहे। अगर वो अपने पिता को मिस करती है तो साथ में फोटो देखें, स्टोरीज शेयर करें। अगर नकारात्मकता हावी हो तो क्या करें? मन में निगेटिव विचार ज्यादा आने लगें, जैसे- “दूर रहने से कहीं रिश्ता तो नहीं टूट जाएगा” “पति मेरी सिचुएशन नहीं समझते हैं।” ऐसे में तुरंत बात करें। इसे अंदर दबाने से समस्या बढ़ेगी। याद रखें, ये स्थिति टेम्पररी हो सकती है। कई कपल्स लॉन्ग डिस्टेंस में खुश रहते हैं, बस कम्युनिकेशन स्ट्रॉन्ग होना चाहिए। आखिरी बात अंत में यही कहूंगी कि खुद को दोष न दें। आप मजबूत हैं, ये फेज गुजर जाएगा। हसबैंड से कहें कि आपको सपोर्ट चाहिए, और
Swiggy Platform Fee Hike & Railway Ticket Refund Rules Update

नई दिल्ली45 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। वहीं ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रेलवे टिकट 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड: 4 घंटे का नियम खत्म; ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था, जिसे बढ़ाकर अब 8 घंटे कर दिया गया है। हालांकि, 24 से 8 घंटे के बीच टिकट कैंसिल करने पर अभी भी 50% पैसा ही वापस मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. जोमैटो के बाद स्विगी से भी खाना मंगवाना महंगा हुआ: प्लेटफॉर्म फीस 17% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹14 की जगह ₹17.58 देने होंगे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने आज 24 मार्च से हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। यूजर्स को हर ऑर्डर पर 14 रुपए के बजाय अब 17.58 (GST सहित) यानी ₹3.58 ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। यह बढ़ोतरी डिलीवरी ऑपरेशंस की लागत बढ़ने के कारण की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. रसोई-गैस का विकल्प बनेगा एथेनॉल: सरकार बना रही खास एथेनॉल-चूल्हे; LPG की किल्लत दूर करने के लिए फैसला किया भारत में अब रसोई गैस (LPG) की निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल का इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है। सरकार एथेनॉल बेस्ड कुकिंग स्टोव (चूल्हे) बनाने पर काम रही है। मंगलवार को फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सेक्रेटरी संजीव चोपड़ा ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. गोल्डमैन सैक्स ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाया: 2026 में 7% की जगह 5.9% रह सकती है; तेल सप्लाई रुकने से खतरा बढ़ा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने साल 2026 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ (GDP) का अनुमान घटा दिया है। बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ अब 5.9% रहने की उम्मीद है। ईरान युद्ध से पहले इसके 7% रहने का अनुमान लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना ₹851 बढ़कर ₹1.40 लाख पर पहुंचा: चांदी में ₹5,285 की तेजी, दाम 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पहुंचे सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 24 मार्च को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 851 रुपए बढ़कर 1.40 लाख रुपए पहुंच गया। वहीं, चांदी में 5,285 रुपए की तेजी रही और ये 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Swiggy Platform Fee Hike & Railway Ticket Refund Rules Update

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। वहीं ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रेलवे टिकट 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड: 4 घंटे का नियम खत्म; ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई यात्री ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करता है, तभी उसे रिफंड मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था, जिसे बढ़ाकर अब 8 घंटे कर दिया गया है। हालांकि, 24 से 8 घंटे के बीच टिकट कैंसिल करने पर अभी भी 50% पैसा ही वापस मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. जोमैटो के बाद स्विगी से भी खाना मंगवाना महंगा हुआ: प्लेटफॉर्म फीस 17% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹14 की जगह ₹17.58 देने होंगे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा हो गया है। कंपनी ने आज 24 मार्च से हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 17% की बढ़ोतरी की है। यूजर्स को हर ऑर्डर पर 14 रुपए के बजाय अब 17.58 (GST सहित) यानी ₹3.58 ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। यह बढ़ोतरी डिलीवरी ऑपरेशंस की लागत बढ़ने के कारण की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. रसोई-गैस का विकल्प बनेगा एथेनॉल: सरकार बना रही खास एथेनॉल-चूल्हे; LPG की किल्लत दूर करने के लिए फैसला किया भारत में अब रसोई गैस (LPG) की निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल का इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है। सरकार एथेनॉल बेस्ड कुकिंग स्टोव (चूल्हे) बनाने पर काम रही है। मंगलवार को फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सेक्रेटरी संजीव चोपड़ा ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. गोल्डमैन सैक्स ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाया: 2026 में 7% की जगह 5.9% रह सकती है; तेल सप्लाई रुकने से खतरा बढ़ा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने साल 2026 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ (GDP) का अनुमान घटा दिया है। बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ अब 5.9% रहने की उम्मीद है। ईरान युद्ध से पहले इसके 7% रहने का अनुमान लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सोना ₹851 बढ़कर ₹1.40 लाख पर पहुंचा: चांदी में ₹5,285 की तेजी, दाम 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पहुंचे सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 24 मार्च को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 851 रुपए बढ़कर 1.40 लाख रुपए पहुंच गया। वहीं, चांदी में 5,285 रुपए की तेजी रही और ये 2.25 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔








