Friday, 30 Oct 2026 | 10:41 PM

Trending :

EXCLUSIVE

इस साल होगा IPL का सबसे बड़ा सीजन:84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च को शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। यह IPL का अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा, जिसमें 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग का शेड्यूल, भाग लेने वाली टीमें, फॉर्मेट और नए बदलाव से जुड़ी हर जानकारी आगे पढ़िए… चुनाव की वजह से पूरा शेड्यूल रिलीज नहीं हुआ अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें IPL मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं। इसी वजह से 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। कितनी टीमें खेलेंगी? लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। प्लेऑफ कब से होंगे? अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन BCCI ने इतनी जानकारी दे दी है कि फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस हिसाब से 26 मई को पहला क्वालिफायर, 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जा सकता है। कितने ग्राउंड्स पर मैच होंगे IPL 2026 के मुकाबले इस बार भारत के 13 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। 10 टीमों में 7 ने 1-1 होमग्रउंड चुना, वहीं बेंगलुरु, पंजाब और राजस्थान के पास 2-2 होमग्राउंड हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 साल बाद कोई IPL मैच खेला जाएगा। RCB ने इसे अपना सेकेंड होम वेन्यू बनाया है। रायपुर स्टेडियम में आखिरी बार 2013 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच हुआ था। इस बार क्या नया? मैच वाले दिन प्रैक्टिस नहीं: किसी भी टीम को मैच के दिन नेट प्रैक्टिस करने की परमिशन नहीं होगी। कोई टीम दूसरी टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर एक टीम जल्दी प्रैक्टिस खत्म कर दे, तो भी दूसरी टीम उस पिच पर नहीं खेल पाएगी। यात्रा और सुरक्षा नियम: खिलाड़ियों को टीम बस से ही सफर करना होगा। परिवार के सदस्यों को केवल हॉस्पिटैलिटी जोन में ही रहने की परमिशन होगी। खिलाड़ी और टीम अनुशासन: सभी स्टाफ मेंबर्स को हर समय अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा। डगआउट और मैदान में बच्चों या बिना परमिशन वाले फैमिली मेंबर्स को लाने की मनाही रहेगी। ब्रॉडकास्ट और ड्रेस कोड: ऑरेंज और पर्पल कैप रखने वाले खिलाड़ियों को मैच के दौरान कैप पहनना ही होगा। अगर फील्डिंग के दौरान कैप उतारने का मन करे तो भी पारी के शुरुआती 2 ओवर कैप पहननी पड़ेगी। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी नहीं पहन सकेंगे। पिछली चैंपियन कौन? IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है। RCB ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला IPL खिताब जीता था। टीम ने 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। सबसे महंगे खिलाड़ी IPL 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा। वहीं भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20-14.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। कहां देख सकेंगे IPL 2026? IPL 2026 के मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किए जाएंगे, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन्हें जियो हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकेगा। इसके अलावा आप लाइव स्कोर, मैच अपडेट्स और अन्य जानकारी दैनिक भास्कर एप पर भी आसानी से पढ़ सकते हैं। ————————
IPL से जुड़ी यह खबर कल पढ़ें… 10 IPL टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच इस बार 84 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को अपने पहले खिताब का इंतजार है…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला:20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर

March 22, 2026/
6:50 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 23वां दिन है। ईरान ने शनिवार रात इजराइल के दक्षिणी शहर डिमोना पर बैलिस्टिक...

Vijay-Trisha Silverstone Video Controversy | Ambika Statement

September 16, 2026/
10:52 am

16 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय तथा अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन की हालिया साथ मौजूदगी फिर...

वर्ल्ड अपडेट्स:कोलंबिया में बस पर विस्फोटक हमला, 13 की मौत समेत 38 घायल

April 26, 2026/
10:42 am

कोलंबिया में एक बस को विस्फोटक डिवाइस से निशाना बनाया गया। यह घटना काहिबियो में पैनअमेरिकन हाईवे पर हुई। धमाके...

अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले

June 24, 2026/
5:30 am

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही।...

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोगों ने योग किया:इंडियन कॉन्सुलेट में कई देशों के राजनयिक शामिल हुए

June 23, 2026/
11:02 pm

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोगों ने योग किया। दुनिया...

चार साल बाद अमेरिकी रैपर की वापसी:घूमती पृथ्वी के स्टेज पर हुआ कान्ये का कॉन्सर्ट, अगले महीने दिल्ली में करेंगे परफॉर्म

April 5, 2026/
1:21 pm

अमेरिकी रैपर और हिप-हॉप के दिग्गज कलाकार कान्ये वेस्ट ने हाल ही में लॉस एंजिलिस के सोफी स्टेडियम में घूमती...

राजनीति

इस साल होगा IPL का सबसे बड़ा सीजन:84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च को शुरुआत

इस साल होगा IPL का सबसे बड़ा सीजन:84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी, 28 मार्च को शुरुआत

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। यह IPL का अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा, जिसमें 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग का शेड्यूल, भाग लेने वाली टीमें, फॉर्मेट और नए बदलाव से जुड़ी हर जानकारी आगे पढ़िए… चुनाव की वजह से पूरा शेड्यूल रिलीज नहीं हुआ अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें IPL मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं। इसी वजह से 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। कितनी टीमें खेलेंगी? लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। प्लेऑफ कब से होंगे? अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन BCCI ने इतनी जानकारी दे दी है कि फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस हिसाब से 26 मई को पहला क्वालिफायर, 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जा सकता है। कितने ग्राउंड्स पर मैच होंगे IPL 2026 के मुकाबले इस बार भारत के 13 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। 10 टीमों में 7 ने 1-1 होमग्रउंड चुना, वहीं बेंगलुरु, पंजाब और राजस्थान के पास 2-2 होमग्राउंड हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 साल बाद कोई IPL मैच खेला जाएगा। RCB ने इसे अपना सेकेंड होम वेन्यू बनाया है। रायपुर स्टेडियम में आखिरी बार 2013 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच हुआ था। इस बार क्या नया? मैच वाले दिन प्रैक्टिस नहीं: किसी भी टीम को मैच के दिन नेट प्रैक्टिस करने की परमिशन नहीं होगी। कोई टीम दूसरी टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर एक टीम जल्दी प्रैक्टिस खत्म कर दे, तो भी दूसरी टीम उस पिच पर नहीं खेल पाएगी। यात्रा और सुरक्षा नियम: खिलाड़ियों को टीम बस से ही सफर करना होगा। परिवार के सदस्यों को केवल हॉस्पिटैलिटी जोन में ही रहने की परमिशन होगी। खिलाड़ी और टीम अनुशासन: सभी स्टाफ मेंबर्स को हर समय अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा। डगआउट और मैदान में बच्चों या बिना परमिशन वाले फैमिली मेंबर्स को लाने की मनाही रहेगी। ब्रॉडकास्ट और ड्रेस कोड: ऑरेंज और पर्पल कैप रखने वाले खिलाड़ियों को मैच के दौरान कैप पहनना ही होगा। अगर फील्डिंग के दौरान कैप उतारने का मन करे तो भी पारी के शुरुआती 2 ओवर कैप पहननी पड़ेगी। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी नहीं पहन सकेंगे। पिछली चैंपियन कौन? IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन है। RCB ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला IPL खिताब जीता था। टीम ने 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था। सबसे महंगे खिलाड़ी IPL 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा। वहीं भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20-14.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। कहां देख सकेंगे IPL 2026? IPL 2026 के मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किए जाएंगे, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन्हें जियो हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकेगा। इसके अलावा आप लाइव स्कोर, मैच अपडेट्स और अन्य जानकारी दैनिक भास्कर एप पर भी आसानी से पढ़ सकते हैं। ————————
IPL से जुड़ी यह खबर कल पढ़ें… 10 IPL टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीमों के बीच इस बार 84 मैच के बाद विजेता का फैसला होगा। 7 टीमें टाइटल जीत चुकी हैं, वहीं दिल्ली, पंजाब और लखनऊ को अपने पहले खिताब का इंतजार है…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket