Monday, 24 Aug 2026 | 01:24 AM

Trending :

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई
EXCLUSIVE

पीरियड्स में लड़कियों-महिलाओं का कवच बन रहा मोरिंगा, डॉक्टर बोलीं, पैड्स में करें इस्तेमाल

authorimg

Moringa in Periods: आमतौर पर महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स मुसीबत जैसे महसूस होते हैं. इसकी एक वजह सिर्फ खून के रिसाव से होने वाली परेशानी ही नहीं है बल्कि कई ऐसी गंभीर बीमारियां भी हैं, जो अचानक से धावा बोल देती हैं और उनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल भरा हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो महिलाओं में बैक्टीरियल वेजिनोसिस ऐसी ही एक बीमारी है, जिस पर फीमेल्स का ही ध्यान तब नहीं जाता, जब तक कि वह गंभीर नहीं हो जाता. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गाजियाबाद अध्यक्ष और महिला मामलों की एक्सपर्ट डॉ. अल्पना कंसल कहती हैं कि पीरियड्स की देखभाल को अभी भी सैनिटरी पैड तक ही सीमित माना जाता है. 90 फीसदी लोग समझते हैं कि पीरियड्स में पैड्स इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब कोई दिक्कत नहीं है लेकिन सैनिटरी पैड का उद्देश्य केवल रिसाव से बचाना ही नहीं होना चाहिए, जैसा कि अभी तक हो रहा है, बल्कि माइक्रोबायोम संतुलन को बनाए रखना और फीमेल्स में संक्रमण से बचाव भी होना चाहिए. डॉ. कंसल कहती हैं कि मासिक धर्म में सिर्फ खून के बहाव को ही नहीं रोकना होता, बल्कि यह वह समय भी है जब योनि का वातावरण ज्यादा संवेदनशील हो जाता है. भारत की आर्द्र जलवायु में लंबे समय तक पैड का इस्तेमाल, गर्मी, नमी और घर्षण के साथ मिलकर योनि के नाजुक माइक्रोबायोम को प्रभावित कर सकता है. इसके सबसे गंभीर परिणाम के रूप में महिलाओं में जीवाणु संक्रमण यानि बैक्टीरियल वेजिनोसिस सामने आता है. लेकिन सबसे बड़ी बात है कि यीस्ट संक्रमण पर तो खूब चर्चा होती है, लेकिन गर्भवती होने और बच्चा पैदा करने की उम्र में महिलाओं में सबसे सामान्य योनि संबंधी समस्याओं में से एक होने के बावजूद जीवाणु संक्रमण यानि बैक्टीरियल वेजिनोससि को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता है. कब होता है बैक्टीरियल वेजिनोसिस? बैक्टीरियल वेजिनोसिस तब होता है जब योनि में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का स्तर कम होने होने से बैक्टीरिया का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ जाता है और हानिकारक एनारोबिक बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है. बैक्टीरियल वेजिनोसिस या बीवी के सामान्य लक्षणों में पतला, धूसर-सफेद स्राव, तेज मछली जैसी गंध (जो अक्सर मासिक धर्म के बाद अधिक महसूस होती है), हल्की जलन या खुजली शामिल है. हालांकि कई मामलों में तो कोई लक्षण ही नहीं दिखाई देते हैं. पीरियड्स में बढ़ती है बीमारी वे कहती हैं कि मासिक धर्म के दौरान, अंतरंग क्षेत्र में पर्यावरणीय बदलावों के कारण रिस्क बढ़ सकता है. सैनिटरी पैड, विशेष रूप से लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर एक गर्म और नम सूक्ष्म वातावरण बनाते हैं. भारत की पहले से ही नमी वाली परिस्थितियों में यह प्रभाव और भी तेज हो जाता है. डॉक्टर अल्पना कहती हैं, ‘मासिक चक्र के दौरान लंबे समय तक घर्षण, नमी और पसीने के कारण जननांग क्षेत्र के आसपास की विशेष रूप से नाजुक त्वचा में पीरियड्स के दौरान जलन होने की आशंका ज्यादा होती है. हमारे पास आने वाली अधिकतर महिलाएं जलन की शिकायत करती हैं. ऐसे में सांस लेने लायक, त्वचा के अनुकूल और सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक रूप से मूल्यांकित सैनिटरी पैड असुविधा को कम करने में मदद कर सकते है, बशर्ते वे नियामक और सुरक्षा मानकों को पूरा करते हों. मोरिंगा है इसका इलाज हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कई स्टडीज में इस बात के संकेत मिले हैं कि मोरिंगा युक्त सैनिटरी पैड इस घर्षण से होने वाली जलन को कम करने और त्वचा को आराम देने में मदद कर सकते हैं, क्योंकि मोरिंगा में सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं. इसके रोगाणुरोधी गुण पैड की सतह पर हानिकारक रोगाणुओं की वृद्धि को सीमित करके एक स्वस्थ बाहरी वातावरण बनाने में योगदान दे सकते हैं. मोरिंगा के एंटीऑक्सीडेंट्स यौगिक नम परिस्थितियों में त्वचा की सुरक्षात्मक परत को होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं. इसलिए मोरिंगा का इस्तेमाल करते हुए पैड्स बनने चाहिए. स्टडी में मिले मोरिंगा के मजबूत सबूत डॉ. अल्पना कहती हैं कि 2025 में लाइफ पत्रिका में मौरिंगा पर एक अध्ययन प्रकाशित हुआ जिसमें इसके पत्तों के कुछ अर्क के सूजनरोधी और रोगाणुरोधी गुणों की प्रयोगशाला में पुष्ठि होने की बात कही गई. इसमें मजबूत एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव भी पाए गए. शोधकर्ताओं ने इन गुणों का श्रेय फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स, क्वेरसेटिन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे जैव-सक्रिय यौगिकों को दिया जो अंतरंग स्वच्छता और मासिक धर्म की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

ADR रिपोर्ट- भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा मिला:अन्य दलों को मिले चंदे का 10 गुना, पार्टियों को इस साल 161% अधिक पैसा मिला

ADR रिपोर्ट- भाजपा को सबसे ज्यादा चंदा मिला:अन्य दलों को मिले चंदे का 10 गुना, पार्टियों को इस साल 161% अधिक पैसा मिला

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को मिले चंदे में 161% की बढ़ोतरी हुई है। BJP को सभी राष्ट्रीय दलों को मिलाकर मिले कुल चंदे से भी 10 गुना ज्यादा पैसा मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, 20 हजार रुपए से ज्यादा के कुल चंदे की राशि 6,648.563 करोड़ रुपए रही, जो 11,343 दान से मिली। इसमें अकेले BJP को 6,074.015 करोड़ रुपए (5,522 दान) मिले। इसके बाद कांग्रेस को 517.394 करोड़ रुपए (2,501 दान) मिले। BJP को मिला चंदा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP), CPI(M) और नेशनल पीपल्स पार्टी (NPEP) इन सभी के कुल चंदे से 10 गुना से ज्यादा रहा। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बताया कि उसे 20 हजार रुपए से ज्यादा का कोई चंदा नहीं मिला, जैसा कि वह पिछले 19 सालों से कहती आ रही है। BJP का चंदा 171% बढ़ा 2024-25 में चंदा 4,104.285 करोड़ रुपए बढ़ा। BJP का चंदा 171% बढ़कर 2,243.947 करोड़ से 6,074.015 करोड़ हो गया। कांग्रेस का चंदा भी 84% बढ़कर 281.48 करोड़ से 517.394 करोड़ हो गया। AAP को 27.044 करोड़ रुपए (244% बढ़ोतरी) और NPEP को 1.943 करोड़ रुपए (1,313% बढ़ोतरी) मिले। चंदे में सबसे बड़ा हिस्सा कंपनियों का रहा। कुल 6,128.787 करोड़ रुपए (92.18%) कॉर्पोरेट दान से आए, जबकि व्यक्तियों ने 505.66 करोड़ रुपए (7.61%) दिए। BJP को कॉर्पोरेट से 5,717.167 करोड़ रुपए मिले, जो बाकी सभी पार्टियों के कुल कॉर्पोरेट चंदे (411.62 करोड़ रुपए) से 13 गुना ज्यादा है। BJP को 345.94 करोड़ रुपए व्यक्तिगत दान से मिले। कांग्रेस को 383.86 करोड़ रुपए कंपनियों से और 132.39 करोड़ रुपए व्यक्तिगत दान से मिले। दान में ये कंपनियां आगे रहीं

IPL 2026 Second Phase Schedule Announced

IPL 2026 Second Phase Schedule Announced

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सेकेंड फेज का शेड्यूल रिलीज हो गया है। IPL कमेटी ने शाम 6 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। 13 अप्रैल से 24 मई तक 12 वेन्यू पर 50 मैच खेले जाएंगे। इनमें 8 डबल हेडर होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रायपुर को अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया, टीम यहां 2 मैच खेलेगी। पहले फेज में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैच होने हैं। प्लेऑफ का शेड्यूल अनाउंस नहीं हुआ, लेकिन फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा। 84 नहीं, 74 मैच ही होंगे टूर्नामेंट में 74 मैच ही खेले जाएंगे। लीग स्टेज में 70 मैच होंगे, वहीं प्लेऑफ स्टेज में 4 मैच खेले जाएंगे। पहले खबरें थीं कि इस सीजन 84 मैच होने हैं, लेकिन IPL कमेटी ने मैचों की संख्या नहीं बढ़ाई। कैप्टंस डे फोटोशूट के दौरान 5 टीमों के IPL कप्तान। MI vs CSK मैच 23 अप्रैल को सेकेंड फेज की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से होगी, लेकिन टीम इस बार हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। वहीं पहले फेज में टीम बेंगलुरु के मैदान पर RCB से पहला मैच खेलेगी। IPL इतिहास की 2 सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स 23 अप्रैल को पहली बार मुंबई में भिड़ेंगी। दोनों फिर 2 मई को चेन्नई में भी आमने-सामने होंगी। लीग स्टेज के आखिरी दिन 2 मैच होंगे। दोपहर में मुंबई का सामना राजस्थान से होगा, वहीं शाम को कोलकाता की टीम दिल्ली से भिड़ेगी। हार्दिक पंड्या मुंबई इडियंस की कप्तानी करेंगे। हैदराबाद-दिल्ली दोपहर में 4-4 मैच खेलेंगे 10 टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ही ऐसी 2 टीमें जिनका 1-1 मैच ही दोपहर में होगा। दोनों टीमें 13-13 मैच शाम को खेलेंगी। हैदराबाद और दिल्ली के सबसे ज्यादा 4-4 मैच दोपहर में 3.30 बजे शुरू होंगे। पंजाब और लखनऊ को 3-3 मैच दोपहर में खेलना है। वहीं राजस्थान, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के 2-2 मैच दोपहर में हैं। टोटल 12 दिन डबल हेडर खेले जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स दोपहर में 1 ही मैच खेलेगी। रायपुर और धर्मशाला 2 टीमों के सेकेंड होमग्राउंड IPL में 10 टीमें हैं। सभी अपने होमग्राउंड पर 7 और अपोजिशन टीम के होमग्राउंड पर 7 मैच खेलेंगी। 10 टीमों के 10 होमग्राउंड के अलावा राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने 2-2 होमग्राउंड चुने हैं। राजस्थान अपने शुरुआती 3 होम मैच गुवाहाटी में खेलेगी, वहीं 4 मैच जयपुर में खेले जाएंगे। बेंगलुरु का दूसरा होमग्राउंड रायपुर और पंजाब का मुल्लांपुर है। बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर, मुल्लांपुर और गुवाहाटी टूर्नामेंट के 13 वेन्यू हैं। यहां लीग स्टेज के 70 मैच होंगे। प्लेऑफ के 4 मैच में मुल्लांपुर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे, लेकिन इनकी तारीखें अनाउंस होना बाकी है। देखें पूरा शेड्यूल RCB डिफेंडिंग चैंपियन IPL 2008 से खेला जा रहा है, तब राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल हराकर टाइटल जीता था। 18 सीजन में 7 टीमें चैंपियन बनीं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5-5 टाइटल जीते। वहीं कोलकाता के नाम 3 खिताब हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल हराकर टाइटल जीता था। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच (9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20) 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पन्ना में मजदूर को छत से फेंका:भागवत कार्यक्रम से लौटते समय लूटा, जिला अस्पताल रेफर

पन्ना में मजदूर को छत से फेंका:भागवत कार्यक्रम से लौटते समय लूटा, जिला अस्पताल रेफर

पन्ना जिले के गढ़ी करहिया गांव में बुधवार शाम एक मजदूर को लूटपाट के बाद स्कूल की छत से नीचे फेंक दिया गया। यह घटना तब हुई जब मजदूर श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम से लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है। घायल की पहचान गढ़ी करहिया निवासी 36 वर्षीय बृजेश पटेल, पिता तुलसी पटेल के रूप में हुई है। गुरुवार को घायल के भाई नरेश पटेल ने बताया कि बृजेश गांव में चल रही भागवत कथा में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहीं पर गांव के ही दो युवक, विजय पटेल और बड़ेदा पटेल ने बृजेश को घेर लिया। वे उसे स्कूल की छत पर ले गए और उसकी जेब से 11,700 रुपए जबरन छीन लिए। घर की चादर खरीदने रखे थे रुपए बृजेश पेशे से मजदूर है और उसने यह राशि अपने घर के लिए सीमेंट की चादरें खरीदने के लिए बचाई थी। जब उसने अपनी कमाई छीने जाने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद, आरोपियों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। ऊंचाई से गिरने के कारण बृजेश के सिर, कंधे और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गुरुवार को जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

high blood sugar causes| sugar kyun badhta hai| डायबिटीज कैसे कंट्रोल रखें

authorimg

Last Updated:March 26, 2026, 18:18 IST What Increases Blood Sugar: ब्लड शुगर सिर्फ अधिक मात्रा में मीठा खाने का परिणाम नहीं होता है. आपका शुगर स्ट्रेस, नींद की कमी, हार्मोनल बदलाव के साथ बॉडी में पानी की कमी के कारण भी बढ़ सकता है. यदि आप डायबिटीज मरीज हैं, तो खाने में मीठा कंट्रोल करने के साथ इन कारकों पर भी ध्यान दें. ख़बरें फटाफट ब्लड में शुगर की मात्रा ज्यादा होना सेहत को खतर में डाल सकता है. लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर रहना डायबिटीज की जानलेवा बीमारी का भी खतरा बढ़ता है. ऐसे में ये समझना जरूर है कि ऐसे कौन से कारक हैं जो खून में शुगर के लेवल को बढ़ाने का काम करते हैं. ज्यादातर लोग समझते हैं कि ब्लड शुगर खाने में ज्यादा मीठा खान से बढ़ता है. ये बात सही है लेकिन सिर्फ ये इकलौता कारक नहीं है. खून में शुगर का लेवल बढ़ने के पीछे कई अन्य कारण भी होते हैं, जो हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली से जुड़े होते हैं. इसलिए केवल खान-पान पर ध्यान देना ही काफी नहीं है. किन कारणों से बढ़ता है ब्लड शुगर हाई शुगर की एक बड़ी वजह है तनाव. जब हम लगातार तनाव में रहते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है. ऐसे में लिवर से ग्लूकोज ज्यादा रिलीज होने लगता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ जाता है. इस वजह से लंबे समय तक तनाव में रहना डायबिटीज या हाई शुगर की ओर ले जा सकता है. दूसरी वजह है नींद की कमी. अगर आप रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं, तो यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को घटा देता है. इंसुलिन वह हार्मोन है जो ब्लड में ग्लूकोज को कंट्रोल करता है. नींद कम होने पर इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता और शुगर लेवल बढ़ जाता है. इसलिए पर्याप्त और समय पर नींद लेना शरीर की ऊर्जा और शुगर संतुलन के लिए जरूरी है. तीसरी वजह है कुछ दवाओं का सेवन, जैसे स्टेरॉयड. ये दवाएं शरीर में ग्लूकोज लेवल को बढ़ाने लगती हैं. अक्सर लोग इन्हें सिरदर्द, एलर्जी या अन्य सूजन वाली बीमारियों के लिए लेते हैं, लेकिन इनके लगातार उपयोग से ब्लड शुगर में बदलाव हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह से दवाइयां लेना बेहद जरूरी है. इसके अलावा हार्मोनल समस्याएं जैसे थायरॉइड डिसऑर्डर या पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) भी शुगर बढ़ने का कारण बन सकती हैं. थायरॉइड या पीसीओएस में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे ग्लूकोज ठीक से उपयोग नहीं होता और शुगर लेवल बढ़ सकता है. एक और वजह है डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी. जब शरीर में पानी कम होता है, तो ब्लड ज्यादा गाढ़ा हो जाता है और ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है. पर्याप्त पानी पीने से शुगर कंट्रोल में रहता है. साथ ही शरीर को ऊर्जा भी मिलती है. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें First Published : March 26, 2026, 18:18 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

आमिर खान ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ:फिल्म देखे बिना बोले- हर तरफ तारफें ही सुन रहा हूं; पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं

आमिर खान ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ:फिल्म देखे बिना बोले- हर तरफ तारफें ही सुन रहा हूं; पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आमिर खान मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। जब उनसे ‘धुरंधर 2’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे पता चला है कि फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, मैंने अभी तक फिल्म खुद नहीं देखी है, लेकिन मैं हर तरफ से सिर्फ इसकी तारीफें ही सुन रहा हूं।” आमिर फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर की और टीम की सराहना की। आमिर ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’, दोनों ने ही असाधारण काम किया है। साउथ से बॉलीवुड तक फिल्म का क्रेज सिर्फ आमिर खान ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा के स्टार्स ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की है। राम चरण, विजय देवरकोंडा, महेश बाबू, एसएस राजामौली और अल्लू अर्जुन जैसे दिग्गजों ने फिल्म के स्केल और रणवीर सिंह की एक्टिंग को ‘टॉप-नॉच’ बताया है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि इसके एक्शन सीक्वेन्स और इमोशनल ड्रामा ने दर्शकों के साथ एक गहरा कनेक्शन बनाया है, जो इसकी सफलता की बड़ी वजह है। राम गोपाल वर्मा ने बताया ‘गॉडफादर’ फिल्म की चर्चा के बीच फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा (RGV) का बयान भी काफी सुर्खियों में है। उन्होंने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भारतीय सिनेमा के लिए एक ‘रीसेट बटन’ करार दिया है। आरजीवी ने इसकी तुलना क्लासिक फिल्म ‘गॉडफादर’ से करते हुए कहा कि आदित्य धर ने कहानी कहने के तरीके और क्राफ्ट को पूरी तरह से फिर से परिभाषित कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने145 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग की थी। अब इसने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए कमाने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी कर ली। धुरंधर 2 दुनियाभर में कमाई के मामले में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। है।

आमिर खान ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ:फिल्म देखे बिना बोले- हर तरफ तारफें ही सुन रहा हूं; पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं

आमिर खान ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ:फिल्म देखे बिना बोले- हर तरफ तारफें ही सुन रहा हूं; पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आमिर खान मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। जब उनसे ‘धुरंधर 2’ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे पता चला है कि फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, मैंने अभी तक फिल्म खुद नहीं देखी है, लेकिन मैं हर तरफ से सिर्फ इसकी तारीफें ही सुन रहा हूं।” आमिर फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर की और टीम की सराहना की। आमिर ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’, दोनों ने ही असाधारण काम किया है। साउथ से बॉलीवुड तक फिल्म का क्रेज सिर्फ आमिर खान ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा के स्टार्स ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की है। राम चरण, विजय देवरकोंडा, महेश बाबू, एसएस राजामौली और अल्लू अर्जुन जैसे दिग्गजों ने फिल्म के स्केल और रणवीर सिंह की एक्टिंग को ‘टॉप-नॉच’ बताया है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि इसके एक्शन सीक्वेन्स और इमोशनल ड्रामा ने दर्शकों के साथ एक गहरा कनेक्शन बनाया है, जो इसकी सफलता की बड़ी वजह है। राम गोपाल वर्मा ने बताया ‘गॉडफादर’ फिल्म की चर्चा के बीच फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा (RGV) का बयान भी काफी सुर्खियों में है। उन्होंने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भारतीय सिनेमा के लिए एक ‘रीसेट बटन’ करार दिया है। आरजीवी ने इसकी तुलना क्लासिक फिल्म ‘गॉडफादर’ से करते हुए कहा कि आदित्य धर ने कहानी कहने के तरीके और क्राफ्ट को पूरी तरह से फिर से परिभाषित कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने145 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग की थी। अब इसने सबसे तेज 1000 करोड़ रुपए कमाने के मामले में पुष्पा 2 की बराबरी कर ली। धुरंधर 2 दुनियाभर में कमाई के मामले में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। है।

वाहन ने मारी टक्कर, बाइक पेड़ से टकराई; युवक घायल:पन्ना में अपने बच्चों की स्कूल फीस भरकर लौट रहे थे

वाहन ने मारी टक्कर, बाइक पेड़ से टकराई; युवक घायल:पन्ना में अपने बच्चों की स्कूल फीस भरकर लौट रहे थे

पन्ना के धरमपुर मार्ग पर गुरुवार 26 मार्च को नवोदय विद्यालय ठाकुर बाबा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ग्राम गहरा निवासी 32 वर्षीय मजबूत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्चे की फीस जमा कर लौट रहे थे घर जानकारी के मुताबिक, मजबूत सिंह अपने बच्चे की स्कूल फीस जमा कर लौट रहे थे। फीस जमा करने के बाद वे अपनी बाइक से धरमपुर की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर शाम करीब 5 बजे जैसे ही वे ठाकुर बाबा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे बाइक से नियंत्रण खो बैठे। पेड़ से टकराई बाइक, बुरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर के बाद उनकी बाइक सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह टूट गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मजबूत सिंह के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आईं और ज्यादा खून बहने से वे बेहोश हो गए थे। पुलिस ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Pets Care Tips : गर्मियों में अपने पेट्स के बालों को ट्रिम कराना क्यों इतना जरूरी? आगरा के पशु चिकित्सक से जानिए खतरे

authorimg

Last Updated:March 26, 2026, 17:43 IST Pets Care Summer : गर्मियों के साथ पेट्स के लिए समस्याएं शुरू हो चुकी हैं. ऐसे मौसम में पेट्स का खास ख्याल रखना जरूरी है. थोड़ी सी चूक से लेने के देने पड़ सकते हैं. लोकल 18 ने इस बारे में आगरा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. संजीव नेहरू से बात की. वे बताते हैं कि मौसम बदलते ही पेट्स के बालों को जरूर कटवाना चाहिए. हमेशा अच्छे पशु चिकित्सक से ही बालों को ट्रिम कराएं. बालों के ज्यादा कट जाने से स्किन रोग हो सकता है. गर्मियों में बालों के कटने से पेट्स हेल्दी रहेगा. चिड़चिड़ा नहीं होता है. उसे बीमारियां नहीं घेरेंगी. आगरा. गर्मियां हमेशा से पेट्स लवर के लिए चुनौती रही हैं. इन दिनों बदलते मौसम के साथ गर्मी भीषण होती जा रही है. ऐसे मौसम में आप अपने पेट्स का विशेष ख्याल रखें अन्यथा वह बीमार पड़ सकते हैं. लोकल 18 से आगरा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक संजीव नेहरू बताते हैं कि मौसम बदलते ही पेट्स के बालों को जरूर कटवाना चाहिए, ताकि उन्हें गर्मी, एलर्जी, कीड़ों और अन्य बीमारियों से बचाया जा सके. हमेशा पेट्स को अच्छे पशु चिकित्सक से बालों को ट्रिम कराना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार पेट्स के बालों के अधिक कट जाने से उनको स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. बाल अधिक कट जाने पर धूप सीधे पेट्स के शरीर पर पड़ती है, जिससे उन्हें एलर्जी आदि हो सकती है. चिड़चिड़ा नहीं होगा डॉ. संजीव नेहरू के मुताबिक, गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है. बदलते मौसम में अपने पेट्स का ध्यान रखना जरूरी है. थोड़ी लापरवाही उन्हें बीमार कर सकती है. बालों का ट्रिम कराने से उन्हें गर्मी से बचाया जा सकता है. हमेशा पेट्स को अनुभवी चिकित्सक की देखरेख में ही इलाज कराना चाहिए. गर्मियों में बालों के कटने से पेट्स चिड़चिड़ा नहीं होता है. अगर पेट्स को गर्मी लगेगी तो वह चिड़चिड़ा और सुस्त हो जाएगा. उसे बीमारियां घेर सकती हैं. और क्या होगा पशु चिकित्सक संजीव नेहरू बताते हैं कि पेट्स के बालों को ट्रिम कराने के कई फायदे हैं. इससे पेट्स अपने आप को हल्का महसूस करेगा. उसे गर्मी कम लगेगी. बालों के ट्रिम होने से नए और अच्छे बाल ग्रोथ के साथ आएंगे, जिससे वह और ज्यादा सुंदर दिखेगा. डॉ. नेहरू ने बताया कि बालों के ट्रिम होने से त्वचा, एलर्जी या दूसरी कोई बीमारी नहीं लगेगी. बदलते मौसम में पेट्स को कीड़े लग जाते है. बालों के ट्रिम कराने से ऐसा नहीं होगा. About the Author Priyanshu Gupta Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें Location : Agra,Uttar Pradesh First Published : March 26, 2026, 17:43 IST

India vs West Indies 3rd T20 Match Indore October 2026

India vs West Indies 3rd T20 Match Indore October 2026

इंदौर के होल्कर स्टेडियम को एक और मैच की मेजबानी मिली है। 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया। . आगामी घरेलू सीजन में रोमांचक और एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया मल्टी फॉर्मेट क्रिकेट खेलने के लिए भारत आएंगी। इस सीजन में 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। इस दौरे की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी। इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज और उसके बाद पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। टी-20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे। होलकर स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 मैच खेले गए हैं पहला मैच: 2017 में श्रीलंका को 88 रनों से हराया। दूसरा मैच: 2020 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। तीसरा मैच: दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से भारत को हराया। चौथा मैच: भारत ने 6 विकेट से अफगानिस्तान को हराया।