Dharmendra Posthumous Award at IFFD 2026

20 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में शुरू हुए पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD 2026) में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी जा रही है। महोत्सव में उन्हें मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। उनके साथ ही दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को भी इस खास सम्मान के लिए चुना गया है। धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी खुद यह अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगी। यह फिल्म फेस्टिवल 31 मार्च तक चलेगा। खुद अवॉर्ड लेने जाएंगी हेमा मालिनी ANI से बातचीत में हेमा मालिनी ने महोत्सव की आयोजक रेखा गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा, “दिल्ली में इस तरह का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करना एक बेहतरीन पहल है। यह करीब 4-5 दिनों तक चलेगा। इसमें कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया है और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। चूंकि धर्म जी को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है, इसलिए मैं खुद वहां मौजूद रहकर उनका सम्मान स्वीकार करूंगी।” भारत मंडपम पहुंच रहे बॉलीवुड सेलेब्स IFFD 2026 की शुरुआत बुधवार शाम को दिल्ली के भारत मंडपम में हुई। उद्घाटन समारोह की मेजबानी अर्जुन कपूर और निमरत कौर ने की। इस इवेंट में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनुपम खेर और लॉरेन गॉटलीब जैसे बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं। 25 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाले इस फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ सिनेमा से जुड़ी वर्कशॉप और चर्चाएं भी होंगी। हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। 300 फिल्म कर चुके धर्मेन्द्र बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक धर्मेंद्र का निधन नवंबर 2025 में हुआ था। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ थी, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनके परिवार में दो पत्नियां हेमा मालिनी और प्रकाश कौर हैं। धर्मेंद्र के छह बच्चे हैं, जिनमें सुपरस्टार सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अहाना देओल शामिल हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर। शर्मिला टैगोर का सिनेमा में योगदान लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाने वाली दूसरी बड़ी शख्सियत शर्मिला टैगोर हैं। उन्होंने ‘कश्मीर की कली’, ‘वक्त’, ‘आराधना’ और ‘अमर प्रेम’ जैसी कालजयी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। शर्मिला टैगोर आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं और हाल ही में कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आई थीं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
बैंक ऑफ इंडिया से किसान के एक लाख रुपए चोरी:ब्लैड से काटा थैला, CCTV में नजर आई संदिग्ध महिला

बड़वानी जिले के खेतिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया में गुरुवार दोपहर एक किसान के साथ एक लाख रुपए की चोरी हो गई। क्राप लोन जमा करने आए किसान ओंकार जाधव की थैली को दो महिलाओं ने ब्लेड से काटकर रुपए चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मोरतलाई निवासी ओंकार जाधव अपने बेटे प्रदीप के साथ फसल बेचकर क्राप लोन के एक लाख रुपए जमा कराने बैंक पहुंचे थे। उन्होंने ब्याज के लिए 5000 रुपए निकालने हेतु विड्राल पर्ची भरी। इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं उनके पास आकर खड़ी हो गईं। इनमें से एक महिला का चेहरा स्कार्फ से ढका हुआ था। विड्राल पर्ची भरते समय एक महिला ने किसान ओंकार जाधव के कंधे पर टंगी थैली को ब्लेड से काट दिया। थैली से 500-500 रुपए के नोटों के दो बंडल, कुल एक लाख रुपए, चुराकर दोनों महिलाएं चुपचाप बैंक परिसर से बाहर निकल गईं। तस्वीरें देखिए… ऐसे पता चला पता किसान को कुछ देर बाद थैली हल्की महसूस हुई और जब उन्होंने जांच की तो एक लाख रुपए गायब थे। यह पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। ओंकार जाधव ने तत्काल खेतिया थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है।
टीकमगढ़: बजाज शोरूम से डेढ़ लाख चोरी, आरोपी गिरफ्तार:कैश काउंटर का दराज तोड़ निकाले थे रुपए, दो दिन पहले दिया था वारदात को अंजाम

टीकमगढ़ पुलिस ने एक बाइक शोरूम से हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी राशि बरामद कर ली है। एसपी मनोहर मंडलोई ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में यह जानकारी दी। एसपी मंडलोई ने बताया कि यह घटना 22-23 मार्च की रात को थाना देहात क्षेत्र स्थित बजाज मोटरसाइकिल शोरूम में हुई थी। अज्ञात आरोपी ने कैश काउंटर का दराज तोड़कर 1.50 लाख रुपये चुरा लिए थे। छतरपुर निवासी कुलदीप टिकरिया की रिपोर्ट पर थाना देहात में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी कोतवाली, देहात और बड़ागांव की तीन विशेष टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। गहन जांच के बाद, आरोपी आशीष यादव (पिता रमेश यादव, निवासी बड़ागांव खुर्द) को ग्राम पहाड़ीखुर्द से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने जुर्म कबूला पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी 1.50 लाख रुपए की राशि बरामद कर ली है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक मनोज दुबे, आरक्षक सतीश शर्मा, रामरतन पटसारिया, विकास मिश्रा, आरक्षक मनोज नायक, मुकेश, अरवाज अली और महिला आरक्षक उमा गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
India Fuel Shortage Rumors Denied; Refineries at 100% Capacity

Hindi News Business India Fuel Shortage Rumors Denied; Refineries At 100% Capacity | Action On Misinformation नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को अपने आवास पर ईरान जंग को लेकर हाई लेवल मीटिंग की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के चलते पैदा हुई परिस्थितियों पर चर्चा हो सकती है। चुनावी राज्यों के बैठक का हिस्सा नहीं होंगे। इससे पहले मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि ईरान जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय कोरोनाकाल जैसे देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें केंद्र-राज्य को मिलकर काम करना होगा। वहीं, सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और LPG (रसोई गैस) की कमी की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल और ऑयल रिजर्व है। सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही किल्लत की खबरों को ‘भ्रामक और जानबूझकर फैलाया गया प्रोपेगैंडा’ बताया है, जिसका मकसद बाजार में ‘पैनिक बाइंग’ शुरू कराना है। मंत्रालय ने कहा कि शॉर्टेज की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 25 मार्च सर्वदलीय बैठक में जयशंकर बोले–हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मिडिल ईस्ट के हालात पर 2 घंटे बैठक चली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 24 मार्च: राज्यसभा में मोदी ने कहा था- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। पूरी खबर पढ़ें… 23 मार्च : लोकसभा में मोदी ने कहा था- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसबा में पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा था कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… LPG संकट को लेकर अब सरकार ने ये कदम उठाए 6 मार्च: घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक-इन पीरियड शुरू किया गया (यानी एक सिलेंडर मिलने के 21 दिन बाद ही दूसरा बुक होगा)। 9 मार्च: डिमांड बढ़ने पर शहरों में लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया। 12 मार्च: ग्रामीण इलाकों के लिए सिलेंडर बुकिंग का गैप बढ़ाकर 45 दिन किया गया। 14 मार्च: पेट्रोलियम मंत्रालय ने PNG (पाइप गैस) यूजर्स के लिए LPG सिलेंडर रखना गैर-कानूनी घोषित किया। अब PNG कनेक्शन वालों को अपना सिलेंडर सरेंडर करना होगा और वे रिफिलिंग नहीं करा पाएंगे। ईरान जंग के चलते तेल-गैस की सप्लाई प्रभावित ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका की जंग का आज 27वां दिन है। जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस सप्लाई की सप्लाई प्रभावित है। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% LNG इसी रास्ते से मंगाता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा। इस मार्ग के बंद होने या तनावपूर्ण होने से तेल की कीमतें तुरंत प्रभावित होती हैं, क्योंकि दुनिया का एक बड़ा हिस्सा अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस पर निर्भर है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है। ——————– ये खबर भी पढ़ें… घर के पास PNG पाइपलाइन तो कनेक्शन लेना ही होगा: कंपनी 3 महीने का नोटिस देगी, कनेक्शन नहीं लिया तो LPG सप्लाई बंद होगी अगर आपके घर के पास गैस पाइपलाइन आ गई है और आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया है तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ लागू किया है। इसके तहत अब पाइप वाली गैस (PNG) का कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Harry Potter Web Series Teaser Out

Hindi News Entertainment Harry Potter Web Series Teaser Out | Hermione Granger & Hagrid Glimpse; Christmas 2026 Release 11 मिनट पहले कॉपी लिंक वार्नर ब्रदर्स की 8 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, अब हैरी पॉटर एक नई वेब सीरीज के तौर पर वापसी कर रही है। HBO ने लंदन में आयोजित एक खास इवेंट में सीरीज का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है। यह सीरीज जेके रोलिंग की पहली किताब ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ पर आधारित होगी और साल 2026 के क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। डोमिनिक मैकलाफलिन इस बार हैरी पॉटर का रोल निभा रहे हैं। नॉस्टैल्जिया से भरा टीजर, हैग्रिड की वापसी टीजर की शुरुआत उन्हीं यादों को ताजा करती है जिससे करोड़ों फैंस का बचपन जुड़ा है। इसमें हैरी की आंट उसे परेशान करती दिखती हैं, लेकिन तभी हॉगवर्ट्स से आने वाला ‘दाखिले का खत’ सब कुछ बदल देता है। टीजर में हैग्रिड और हैरी की मुलाकात के साथ-साथ प्लेटफॉर्म 9¾, हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीजली के साथ हैरी की पहली मुलाकात की झलक दिखाई गई है। टीजर में हैग्रिड छोटे हैरी पॉटर से कहता है, ‘तुम्हारे माता-पिता अब तक मिले लोगों में सबसे बहादुर और दयालु इंसान थे। उन्होंने हमेशा वही किया जो उन्हें सही लगा। अगली बार जब मैं तुमसे मिलूंगा, तो वह हॉगवर्ट्स में होगा।’ ओलिवेंडर भी हैरी से कहता है, ‘मिस्टर पॉटर, मुझे लगता है कि हम तुमसे बहुत बड़ी उम्मीदें कर सकते हैं।’ सीरीज की नई स्टार कास्ट हैरी पॉटर- डोमिनिक मैकलाफलिन, हरमाइन ग्रेंजर- अराबेला स्टैंटन, रॉन वीजली – अलास्टेयर स्टाउट, एल्बस डंबलडोर- जॉन लिथगो, रूबियस हैग्रिड – निक फ्रॉस्ट, सेवरस स्नेप – पापा एस्सीडू, मिनर्वा मैकगोनागल – जेनेट मैकटीयर, ड्रेको मालफॉय – लॉक्स प्रैट कब और कहां देख सकेंगे ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ वेब सीरीज क्रिसमस 2026 पर दुनियाभर में रिलीज होगी। ये OTT प्लेटफॉर्म HBO की लाइव-एक्शन सीरीज है। भारतीय फैंस इसे HBO एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा सीरीज जियो हॉटस्टार पर भी रिलीज हो सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
बोमन ईरानी ने डोनाल्ड ट्रम्प से मांगा गैस सिलेडर:ईरानियों से बातचीत बयान पर कसा तंज, कहा- मैं तैयार हूं

एक्टर बोमन ईरानी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरानियों से बात वाले बयान पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया और यहां तक कि उन्होंने ट्रम्प से गैस सिलेंडर लाने को भी कहा। बोमन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, यह बात वायरल हो रही है कि मिस्टर डोनाल्ड ट्रम्प ईरानियों से बात करना चाहते हैं और तीन लोगों को बुलाया गया है,स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और मैं यानी बोमन ईरानी। मैं तैयार हूं। हम शांति के लिए कुछ भी कर सकते हैं।” बोमन ने आगे कहा, “मेरी सिर्फ एक शर्त है कि मैं वॉशिंगटन नहीं जाऊंगा। उनकी टीम यहां मुंबई के दादर पारसी कॉलोनी आए। हम उन्हें उनकी पसंद का खाना खिलाएंगे, धानसक और कस्टर्ड खिलाएंगे और अगर ट्रम्प गैस सिलेंडर भी ले आएं, तो मुझे लगता है कि सबके लिए जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।” वेस्ट एशिया में तनाव जारी वेस्ट एशिया में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के साथ बातचीत चल रही है और जल्द समाधान हो सकता है, लेकिन पेंटागन 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के सैनिकों को मिडिल ईस्ट भेजने की तैयारी में है। 22 मार्च को ईरान की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों से इजराइल के अराद और डिमोना शहरों में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इन हमलों में रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा। राहत और बचाव दल पूरी रात घायलों की मदद और मलबा हटाने में जुटे रहे। अस्पतालों में कई लोगों का इलाज किया गया, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई।
दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी डायवर्ट करना पड़ा था

नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350 विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आया। यह विमान करीब सात घंटे तक हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। करीब चार घंटे बाद, जब वह सऊदी अरब के एयरस्पेस में था, तब उसे वापस लौटाने का फैसला लिया गया। कुल मिलाकर विमान करीब सात घंटे तक हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली वापस पहुंचा। सूत्रों के अनुसार, विमान में उड़ान के दौरान कुछ असामान्य आवाजें सुनी गईं। वहीं एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते एहतियातन वापस लौटने का फैसला किया गया था। दिल्ली में विमान की जांच की जा रही है। 15 मार्च: न्यूयॉर्क से दिल्ली आते समय इसी विमान में खराबी हुई थी एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया और कहा कि उन्हें जल्द से जल्द लंदन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया के इसी A350-900 (VT-JRF) विमान में 15 मार्च को भी तकनीकी खराबी आई थी। तब न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान को आयरलैंड के शैनन शहर की ओर डायवर्ट करना पड़ा था। तब बताया गया कि उड़ान के दौरान करीब 33,000 फीट की ऊंचाई पर यात्रियों को विमान के फर्श पर कंपन महसूस हुई थी।
India Cricket Team Schedule 2026; T20 ODI Test Match Fixtures

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच (9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20) 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। इस दौरान कुल चार टीमें भारत दौरे पर आएंगी। इसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के नाम शामिल है। घरेलू सीजन का आगाज सितंबर में होगा। वेस्टइंडीज दौरे से शुरू होगा सीजन सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के भारत दौरे के साथ होगी। इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेले जाएंगे। वनडे मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि टी-20 सीरीज लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेली जाएगी। श्रीलंका टीम दिसंबर में आएगी इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जनवरी-फरवरी में भारत-ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट खेलेंगे नए साल की शुरुआत में जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे टीम भारत दौरे पर तीन वनडे मैच खेलेगी। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित होंगे। इस सीजन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। इसकी शुरुआत 21 जनवरी 2027 को नागपुर में पहले टेस्ट से होगी। इसके बाद अगले चार टेस्ट चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:BCCI का पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते फैसला IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को होगा।टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं कर रहा है। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IPL 2026 Opening Ceremony Cancel Reason; RCB Vs SRH

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक RCB ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था। बेंगलुरु में टीम की विक्ट्री परेड में भगदड़ मचने से 11 लोग की मौत हो गई थी। IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को होगा। देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से IPL 2026 के पहले दिन फॉर्मल फंक्शन यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं करेगा।’ सैकिया ने आगे बताया, ‘बोर्ड IPL फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है।’ IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा।’ भगदड़ में 11 लोगों की जान गई थी 4 जून 2025 को RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद बेंगलुरू में विक्ट्री परेड निकाली गई, जिसमें स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पिछले बार शाहरुख ने परफॉर्म किया था IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुई थी। इसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था। दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल और करण औजला ने इसमें परफॉर्मेंस किया। शाहरुख, विराट कोहली और रिंकू सिंह ने भी स्टेज पर डांस किया था। सेरेमनी के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया था। मैच से पहले दी जाएगी श्रद्धांजलि RCB और KSCA ने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने और 11 सीटों को हमेशा खाली रखने का फैसला किया है। ये सीटें इंटरनेशनल मैच में भी उन 11 लोगों की याद में नहीं बेची जाएंगी। स्मारक पट्टिका को स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगाया जाएगा, ताकि यह जगह हमेशा श्रद्धांजलि का प्रतीक बनी रहे। IPL मैच से पहले पीड़ितों के नाम दिखाए जाएंगे और एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा। फिलहाल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है आईपीएल 2026 के लिए फिलहाल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। इसकी वजह अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। इनमें 3 बंगाल, तमिलनाडु और असम शामिल हैं, जहां IPL मैच भी होने हैं। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… RCB सबसे महंगी IPL टीम:₹16.71 हजार करोड़ में आदित्य बिड़ला, टाइम्स ग्रुप समेत 4 कंपनियों ने खरीदा; राजस्थान रॉयल्स 15 हजार करोड़ में बिकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिक गई है। इसके साथ ही बेंगलुरु IPL की सबसे महंगी टीम बन गई। RCB टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
फतेहगढ़ साहिब पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह:दुफेड़ा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका, यहीं पर हेजल कीच से हुई थी शादी

फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारा दुफेड़ा साहिब में ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा राम सिंह गंडुआं वालों के पवित्र अंगीठा साहिब स्थान पर दूसरा यादगारी समागम आयोजित किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस समागम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। युवराज सिंह ने संगत के साथ बैठकर कीर्तन सुना और आध्यात्मिक माहौल में समय बिताया। उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। युवराज सिंह इस स्थान से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और संत बाबा राम सिंह के पक्के श्रद्धालु हैं। यहीं पर युवराज सिंह ने ब्रिटिश मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से शादी की थी। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार रहे उपस्थित कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में पूरी मर्यादा के साथ हुई। भाई मनदीप सिंह भामिया वालों ने अपने मधुर कीर्तन से संगतों को निहाल किया। कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में संत बाबा राम सिंह जी की शिक्षाओं को याद करते हुए सेवा और सिमरन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज सेवा को धर्म समझने का संदेश दिया। कुलविंदर कौर ने भी संगत को संबोधित किया समागम के दौरान बाबा जी की आध्यात्मिक बेटी कुलविंदर कौर ने भी संगत को संबोधित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संत बाबा राम सिंह जी के दिखाए रास्ते पर चलने और सच्चे जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर लगाया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।








