Thursday, 28 May 2026 | 08:37 AM

Trending :

EXCLUSIVE

खरगोन में क्लिनिक में इलाज के बाद छात्रा की मौत:डॉक्टर अस्पताल में छोड़कर भागा; गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

खरगोन में क्लिनिक में इलाज के बाद छात्रा की मौत:डॉक्टर अस्पताल में छोड़कर भागा; गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

खरगोन के बिस्टान में एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान 16 वर्षीय छात्रा आयुषी पटेल की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पीसी गुप्ता पर गलत इंजेक्शन और सलाइन लगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्रा की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर उसे खरगोन के एक निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गया। मृतका के पिता गजराज पटेल ने बताया कि रविवार दोपहर को आयुषी को सर्दी-खांसी की शिकायत थी। वे उसे डॉ. पीसी गुप्ता के क्लिनिक पर इलाज के लिए ले गए थे। डॉक्टर ने आयुषी को सलाइन चढ़ाई। सलाइन चढ़ाने के कुछ देर बाद आयुषी को घबराहट और उल्टी होने लगी। उल्टी के बाद डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के लगभग दो मिनट बाद आयुषी की हालत गंभीर हो गई और उसका शरीर ढीला पड़ गया। आरोप- डॉक्टर अस्पताल में छोड़कर भाग गया छात्रा की गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने उसे खरगोन ले जाने को कहा। परिजन उसे अपने निजी वाहन से खरगोन के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने आयुषी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर पीसी गुप्ता आयुषी को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। गजराज पटेल की शिकायत पर बिस्टान थाने में निजी डॉक्टर पीसी गुप्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। प्रधान आरक्षक सतीशसिंह कुशवाहा ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि कथन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक दिन पहले आया था 9वीं का रिजल्ट आयुषी का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। छात्रा ने हाल ही में कक्षा 9वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और शनिवार को ही उसका परिणाम आया था। घटना वाले दिन उसने मंदिर में प्रसाद भी चढ़ाया था। उसके पिता अपने पैर में खुजली के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गए थे, और आयुषी भी उनके साथ गई थी।

NSE पर 13 अप्रैल से ब्रेंट-क्रूड-ऑयल की ट्रेडिंग होगी:सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा

NSE पर 13 अप्रैल से ब्रेंट-क्रूड-ऑयल की ट्रेडिंग होगी:सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपने कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट का विस्तार करने जा रहा है। NSE 13 अप्रैल 2026 से ‘डेटेड ब्रेंट क्रूड ऑयल’ फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करेगा। इसके लिए एक्सचेंज को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के आने से भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों को ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क के साथ तालमेल बिठाने और रिस्क को मैनेज करने का एक नया जरिया मिलेगा। ब्रेंट क्रूड के लिए BRCRUDEOIL सिंबल का इस्तेमाल होगा NSE के जारी सर्कुलर के मुताबिक, इस नए कॉन्ट्रैक्ट को BRCRUDEOIL सिंबल के तहत ट्रेड किया जाएगा। यह कॉन्ट्रैक्ट SP ग्लोबल एनर्जी के डेटेड ब्रेंट असेसमेंट पर आधारित होगा। एक्सचेंज ने बताया कि दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों के कैलकुलेशन के लिए ब्रेंट क्रूड को सबसे विश्वसनीय माना जाता है, इसलिए इसे प्लेटफॉर्म पर लाना मार्केट पार्टिसिपेंट्स के लिए फायदेमंद होगा। रात 11:55 बजे तक कर सकेंगे ट्रेडिंग NSE ने इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए ट्रेडिंग का समय काफी फ्लेक्सिबल रखा है, ताकि ग्लोबल मार्केट के उतार-चढ़ाव का फायदा उठाया जा सके। ट्रेडिंग के दिन: सोमवार से शुक्रवार। समय: सुबह 9:00 बजे से लेकर रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक (यह यूएस डेलाइट सेविंग टाइम के आधार पर तय होगा)। लिस्टिंग: ये कॉन्ट्रैक्ट मंथली बेसिस पर लिस्ट किए जाएंगे। रुपयों में सेटलमेंट होगा, RBI रेट का ध्यान रखा जाएगा ट्रेडर्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये कॉन्ट्रैक्ट कैश-सेटल होंगे। यानी एक्सपायरी के समय कच्चे तेल की फिजिकल डिलीवरी नहीं लेनी होगी। फाइनल सेटलमेंट प्राइस तय करने के लिए डेटेड ब्रेंट क्रूड ऑयल के महीने भर के एवरेज रेट को आधार बनाया जाएगा। इसे भारतीय रुपयों में बदलने के लिए RBI के USD-INR रेफरेंस रेट का इस्तेमाल किया जाएगा। क्यों खास है यह कॉन्ट्रैक्ट? एक्सचेंज का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य भारतीय बाजार के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हेजिंग टूल उपलब्ध कराना है। चूंकि भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में वैश्विक कीमतों में होने वाले बदलाव का सीधा असर भारतीय कंपनियों पर पड़ता है। इस फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट की मदद से कंपनियां और बड़े निवेशक कीमतों के जोखिम से खुद को बचा सकेंगे। क्वालिटी के लिए कड़े नियम NSE ने स्पष्ट किया है कि इन कॉन्ट्रैक्ट्स में क्वालिटी स्पेसिफिकेशन वही होंगे जो SP ग्लोबल एनर्जी द्वारा तय किए गए हैं। इससे कॉन्ट्रैक्ट की विश्वसनीयता अंतरराष्ट्रीय नियमों के बराबर बनी रहेगी। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि NSE के इस कदम से कमोडिटी सेगमेंट में लिक्विडिटी बढ़ेगी और ट्रेडर्स को MCX के अलावा एक और मजबूत विकल्प मिलेगा। ये खबर भी पढ़ें… टॉप-10 कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.75 लाख-करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹89 हजार करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.75 लाख करोड़ रुपए घट गई। मिडिल ईस्ट में तनाव और इजराइल-ईरान जंग की वजह से यह गिरावट आई है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। रिलायंस का मार्केट कैप 89,720 करोड़ रुपए घटकर ₹18.24 लाख करोड़ पर आ गया। पूरी खबर पढ़ें…

NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी:सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा

NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी:सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अपने कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट का विस्तार करने जा रहा है। NSE 13 अप्रैल 2026 से डेटेड ब्रेंट क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करेगा। इसके लिए एक्सचेंज को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के आने से भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों को ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क के साथ तालमेल बिठाने और रिस्क को मैनेज करने का एक नया जरिया मिलेगा। ब्रेंट क्रूड के लिए BRCRUDEOIL सिंबल का इस्तेमाल होगा NSE के जारी सर्कुलर के मुताबिक, इस नए कॉन्ट्रैक्ट को BRCRUDEOIL सिंबल के तहत ट्रेड किया जाएगा। यह कॉन्ट्रैक्ट SP ग्लोबल एनर्जी के डेटेड ब्रेंट असेसमेंट पर आधारित होगा। एक्सचेंज ने बताया कि दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों के कैलकुलेशन के लिए ब्रेंट क्रूड को सबसे विश्वसनीय माना जाता है, इसलिए इसे प्लेटफॉर्म पर लाना मार्केट पार्टिसिपेंट्स के लिए फायदेमंद होगा। रात 11:55 बजे तक कर सकेंगे ट्रेडिंग NSE ने इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए ट्रेडिंग का समय काफी फ्लेक्सिबल रखा है, ताकि ग्लोबल मार्केट के उतार-चढ़ाव का फायदा उठाया जा सके। ट्रेडिंग के दिन: सोमवार से शुक्रवार। समय: सुबह 9:00 बजे से लेकर रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक (यह यूएस डेलाइट सेविंग टाइम के आधार पर तय होगा)। लिस्टिंग: ये कॉन्ट्रैक्ट मंथली बेसिस पर लिस्ट किए जाएंगे। रुपयों में सेटलमेंट होगा, RBI रेट का ध्यान रखा जाएगा ट्रेडर्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये कॉन्ट्रैक्ट कैश-सेटल होंगे। यानी एक्सपायरी के समय कच्चे तेल की फिजिकल डिलीवरी नहीं लेनी होगी। फाइनल सेटलमेंट प्राइस तय करने के लिए डेटेड ब्रेंट क्रूड ऑयल के महीने भर के एवरेज रेट को आधार बनाया जाएगा। इसे भारतीय रुपयों में बदलने के लिए RBI के USD-INR रेफरेंस रेट का इस्तेमाल किया जाएगा। क्यों खास है यह कॉन्ट्रैक्ट? एक्सचेंज का कहना है कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य भारतीय बाजार के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का हेजिंग टूल उपलब्ध कराना है। चूंकि भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में वैश्विक कीमतों में होने वाले बदलाव का सीधा असर भारतीय कंपनियों पर पड़ता है। इस फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट की मदद से कंपनियां और बड़े निवेशक कीमतों के जोखिम से खुद को बचा सकेंगे। क्वालिटी के लिए कड़े नियम NSE ने स्पष्ट किया है कि इन कॉन्ट्रैक्ट्स में क्वालिटी स्पेसिफिकेशन वही होंगे जो SP ग्लोबल एनर्जी द्वारा तय किए गए हैं। इससे कॉन्ट्रैक्ट की विश्वसनीयता अंतरराष्ट्रीय नियमों के बराबर बनी रहेगी। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि NSE के इस कदम से कमोडिटी सेगमेंट में लिक्विडिटी बढ़ेगी और ट्रेडर्स को MCX के अलावा एक और मजबूत विकल्प मिलेगा। ये खबर भी पढ़ें… टॉप-10 कंपनियों में से 7 की वैल्यू ₹1.75 लाख-करोड़ घटी: रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹89 हजार करोड़ घटी; HDFC बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.75 लाख करोड़ रुपए घट गई। मिडिल ईस्ट में तनाव और इजराइल-ईरान जंग की वजह से यह गिरावट आई है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। रिलायंस का मार्केट कैप 89,720 करोड़ रुपए घटकर ₹18.24 लाख करोड़ पर आ गया। पूरी खबर पढ़ें…

CSK Star Brevis Out For IPL Matches; Dhoni Also Out For 2 Weeks

CSK Star Brevis Out For IPL Matches; Dhoni Also Out For 2 Weeks

स्पोर्ट्स डेस्क12 मिनट पहले कॉपी लिंक डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2025 में पहली बार CSK से खेले थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले एमएस धोनी भी दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए थे। ब्रेविस की जगह सरफराज खेल सकते हैं ब्रेविस की जगह मैथ्यू शॉर्ट या सरफराज खान को मौका मिल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। डेवाल्ड ब्रेविस ने IPL के 16 मैचों में 455 रन बनाए हैं। नाथन एलिस टीम से बाहर चेन्नई के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है। धोनी 3 मैचों से बाहर हो सकते हैं अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। धोनी फिलहाल 44 साल के हैं। वे IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी। IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CSK Star Brevis Out For IPL Matches; Dhoni Also Out For 2 Weeks

CSK Star Brevis Out For IPL Matches; Dhoni Also Out For 2 Weeks

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक डेवाल्ड ब्रेविस IPL 2025 में पहली बार CSK से खेले थे। IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले एमएस धोनी भी दो हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए थे। ब्रेविस की जगह सरफराज खेल सकते हैं ब्रेविस की जगह मैथ्यू शॉर्ट या सरफराज खान को मौका मिल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। डेवाल्ड ब्रेविस ने IPL के 16 मैचों में 455 रन बनाए हैं। नाथन एलिस टीम से बाहर चेन्नई के तेज गेंदबाज नाथन एलिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है। धोनी 3 मैचों से बाहर हो सकते हैं अगर धोनी पूरे 2 हफ्ते यानि 14 दिन तक बाहर रहते हैं तो वो कम से कम 3 मैच नहीं खेल पाएंगे। पूर्व कप्तान इस समय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। CSK की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। धोनी फिलहाल 44 साल के हैं। वे IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन ऋतुराज गायकवाड के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 मैचों में जीत दिलाई थी। IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में दूसरा मैच आज MI vs KKR:मुंबई को 5 साल से खिताब का इंतजार, कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार IPL के इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

मंडला में महावीर जयंती अवकाश बदला:कलेक्टर ने जारी किए आदेश; 31 मार्च की छुट्टी निरस्त, अब 30 को रहेगी

मंडला में महावीर जयंती अवकाश बदला:कलेक्टर ने जारी किए आदेश; 31 मार्च की छुट्टी निरस्त, अब 30 को रहेगी

मंडला जिला प्रशासन ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सोमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले 31 मार्च को घोषित अवकाश अब 30 मार्च (सोमवार) को रहेगा। यह निर्णय मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों, जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 30 मार्च को जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जबकि 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। दरअसल, महावीर स्वामी जयंती पर पहले 31 मार्च को छुट्टी घोषित की गई थी। विभिन्न सामाजिक संगठनों और विधायकों ने प्रदेश सरकार से 31 मार्च के बजाय 30 मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग की थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने महावीर जयंती की छुट्टी के संबंध में स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर जिला कलेक्टरों को निर्णय लेने की छूट दी थी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को संशोधित आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Beauty Tips : इस जादुई जल की कुछ बूंदों से गर्मियों में चमकेगा चेहरा, ठंडक मिलेगी अलग, जानें तरीका

authorimg

Last Updated:March 29, 2026, 19:29 IST Skin Care Summer : रोज वॉटर एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है. यह स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करता है और डलनेस घटाता है. गर्मियों में इसे अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. चंदौली की डॉ. रिद्धी पांडे लोकल 18 से कहती हैं कि इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी आसान है. नियमित उपयोग से पिंपल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. जिन लोगों को गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है, उनके लिए भी रोज वॉटर रामबाण से कम नहीं है. चंदौली. गर्मियों की शुरुआत होते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण स्किन डल, रूखी और बेजान दिखने लगती है, ऐसे में लोग अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं. इन्हीं उपायों में से एक बेहद आसान और प्रभावी तरीका रोज वॉटर (गुलाब जल) का इस्तेमाल है. यह न सिर्फ त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि उसे ताजगी और निखार भी देता है. लोकल 18 से चंदौली  की डॉ. रिद्धी पांडे बताती हैं कि रोज वॉटर एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है. यह स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करता है और डलनेस को कम करने में मदद करता है. डॉ. रिद्धी कहती हैं कि गर्मियों में इसे अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है. इसे इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है कि आप रोज वॉटर में थोड़ा ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर एक स्प्रे तैयार कर लें. इस मिश्रण को सुबह फेस वॉश करने के बाद और रात में सोने से पहले चेहरे पर स्प्रे किया जा सकता है. यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और सीरम की तरह काम करता है. रोज वॉटर के साथ तुलसी डॉ. रिद्धी पांडे कहती हैं कि अगर किसी को पिंपल्स या एक्ने की समस्या है, तो रोज वॉटर के साथ तुलसी का इस्तेमाल काफी असरदार साबित हो सकता है. तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर उसमें रोज वॉटर और थोड़ा नींबू मिलाएं और इसे चेहरे पर स्प्रे या हल्के हाथ से लगाएं. नियमित उपयोग से पिंपल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. जिन लोगों को गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है, उनके लिए भी रोज वॉटर बेहद लाभकारी है. यह त्वचा को ठंडक देता है और ताजगी बनाए रखता है. त्वचा के पोर्स को टाइट करने में भी मदद करता है, जिससे ऑयल कंट्रोल रहता है. हर घर का हिस्सा रोज वॉटर एक ऐसा प्राकृतिक उत्पाद है, जो लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है और हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है. चाहे सुबह की शुरुआत हो या रात की देखभाल, इसे अपने रूटीन में शामिल करके त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाया जा सकता है. इस गर्मी, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय रोज वॉटर जैसे सरल और प्राकृतिक उपाय अपनाकर अपनी त्वचा को सुरक्षित और खूबसूरत बनाए रखें. About the Author Priyanshu Gupta Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें Location : Chandauli,Uttar Pradesh First Published : March 29, 2026, 19:29 IST

2 लैब में क्रायोनिक्स तकनीक से शवों का संरक्षण:मौत के बाद जीवन की चाह; 2 करोड़ खर्च कर जमा रहे शरीर, उम्मीद- विज्ञान जिंदा कर देगा

2 लैब में क्रायोनिक्स तकनीक से शवों का संरक्षण:मौत के बाद जीवन की चाह; 2 करोड़ खर्च कर जमा रहे शरीर, उम्मीद- विज्ञान जिंदा कर देगा

मौत को भौतिक रूप से शरीर का अंत मानते हैं। लेकिन दुनिया के कुछ लोग इसे ‘रुकावट’ मानकर भविष्य में फिर से जीने की तैयारी कर रहे हैं। एमआईटी टेक्नोलॉजी रिव्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रायोनिक्स तकनीक के जरिए लोग अपने शरीर या सिर्फ दिमाग को 196 डिग्री सेल्सियस के तरल नाइट्रोजन में संरक्षित करवा रहे हैं, इस उम्मीद में कि भविष्य में विज्ञान इतना आगे बढ़ जाएगा कि उन्हें फिर जीवित कर दिया जाएगा। क्रायोनिक्स कोई नई तकनीक नहीं है। 1967 में जेम्स बेडफोर्ड पहले व्यक्ति बने, जिन्हें इस तरीके से संरक्षित किया गया। यानी यह तकनीक करीब 60 साल पुरानी है। आज भी उनका शरीर संरक्षित है, हालांकि उस समय की तकनीक सीमित थी और कोशिकाओं को नुकसान ज्यादा होता था। इस प्रक्रिया की शरुआत मौत के तुरंत बाद होती है। शरीर को तेजी से ठंडा किया जाता है, फिर खून की जगह खास केमिकल क्रायो-प्रोटेक्टेंट डाले जाते हैं, ताकि कोशिकाओं में बर्फ न जमे। इसके बाद शरीर को धीरे-धीरे 196° डिग्री सेल्सियस तक ठंडा कर कांच जैसी अवस्था (विट्रिफिकेशन) में रखा जाता है। कुछ लोग पूरा शरीर संरक्षित कराते हैं, जबकि कुछ सिर्फ दिमाग, क्योंकि ये यादों और पहचान से जुड़ा है। भविष्य की तकनीक विकसित हो गई तो दिमाग को नए शरीर या अन्य नेटवर्क में ‘लिंक’ करना संभव होगा। रिसर्चर राल्फ मर्कल का मानना है कि भविष्य में नैनोटेक्नोलॉजी के विकास के साथ यह संभव हो सकता है। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि फ्रीजिंग के दौरान कोशिकाएं और टिश्यू डैमेज हो जाते हैं, खासकर दिमाग जैसे जटिल अंग में। हालांकि आज की तकनीक पहले से बेहतर हो चुकी है, फिर भी रिवाइवल अभी विज्ञान की पहुंच से दूर है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि भविष्य में मेडिकल साइंस इसे संभव करेगी। पूरा शरीर संरक्षित कराने में 2 करोड़ रुपए का खर्च दुनिया में अल्कोर लाइफ एक्सटेंशन फाउंडेशन (एरिजोना) और क्रायोनिक्स इंस्टिट्यूट (मिशिगन) जैसी संस्थाएं यह सेवा दे रही हैं। 500 से ज्यादा लोग क्रायोनिक्स के तहत संरक्षित किए जा चुके हैं। हजारों लोग भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पूरे शरीर को संरक्षित कराने में 1.5 से 2 करोड़ रु. तक लगते हैं। सिर्फ दिमाग (न्यूरो-) के लिए 60-70 लाख रु. खर्च आता है। कई लोग बीमा का सहारा लेते हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को दिया टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को दिया टिकट

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में कुल 284 विधानसभाओं की घोषणा की है। इस सूची में विपक्ष में नेता रह चुके अधीर रंजन चौधरी का नाम भी शामिल है। उनकी पार्टी ने पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से अपनी पसंद बनाई है. कांग्रेस ने शेयर की स्टॉक सूची में एक्स पोस्ट की पार्टी कांग्रेस ने रविवार (29 मार्च, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 284 सीटों पर अपनी रैली की घोषणा की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के लिए निम्नलिखित व्यक्तियों को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना है 👇 pic.twitter.com/8DIjEqNVrR – कांग्रेस (@INCIndia) 29 मार्च 2026 पार्टी ने सीज़न हाउस को मालतीपुर सीट से बनाया कांग्रेस के गणतंत्र की सूची में सीज़न नूर का भी नाम शामिल है। सीज़न नूर संसद के उच्च सदन राज्यसभा में कांग्रेस की अल्पसंख्यक रहलियाँ हैं, अलग हाल में ही पद समाप्त हो गया है। राज्यसभा का समझौता समाप्त होने के बाद कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की मालतीपुर सीट पर चुनाव की टिकटें दी हैं। ममता बनर्जी और सुवेन्दु अधिकारी ने कांग्रेस के सामने उतार दिया इसके अलावा, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से प्रदीप प्रसाद को अपनी लोकप्रियता दिलाई है. भवानीपुर विधानसभा सीट पर प्रदीप प्रसाद के सामने वैष्णवी कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नेपोलियन मैदान में हैं। ममता बनर्जी के अलावा बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साझीदार सुवेंदु अधिकारी भी भवानीपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में भवानीपुर विधानसभा सीट पर जोरदार मुकाबला होगा। जबकि पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जरियातुल हुसैन का चुनावी मुकाबला भी विधानसभा के नेता और भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से ही होंगे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल के 294 विधानसभा क्षेत्रों में दो चरणों में चुनाव का आयोजन किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि बंगाल में पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल, 2026 को होगा, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल, 2026 को होगा। चुनाव के बाद गणित की गिनती और कल्पना की घोषणा 4 मई, 2026 को की जाएगी। यह भी पढ़ें: ‘जीरो सीट वाली पार्टी को…’, केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले शशि थरूर, बीजेपी पर कसा तंज

papaya benefits for skin | best time to eat papaya | पपीता के फायदे | खाली पेट पपीता खाने के फायदे |

authorimg

Last Updated:March 29, 2026, 18:25 IST Papaya Health Benefits: क्या आप भी महंगी क्रीम और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके थक चुके हैं, फिर भी चेहरे पर वो निखार नहीं आ रहा है, तो ये खबर आपके लिए है. देहरादून के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सिराज सिद्दीकी के अनुसार, चमकती त्वचा का राज डब्बों में नहीं बल्कि आपकी डाइट में छिपा है. ‘पपीता’ एक ऐसा सुपरफूड है जो न सिर्फ वजन घटाता है बल्कि झाइयां और कालेपन को दूर कर स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे खाने का सही समय क्या है? आइए जानते हैं. देहरादून: हर इंसान चाहता है कि वह सुंदर और आकर्षक दिखे, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के कारण कई लोग झाइयां, सूखी त्वचा और अनइवन स्किन टोन जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं. अक्सर लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं, जबकि असली समाधान हेल्दी फूड में छिपा होता है. देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सिराज सिद्दीकी बताते हैं कि पपीता त्वचा की सेहत सुधारने के लिए सबसे प्रभावी फलों में से एक है. हालांकि, इसके फायदे तभी दोगुने होते हैं जब इसे सही समय पर खाया जाए. सुबह के समय इसका सेवन शरीर और त्वचा के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी साबित होता है. स्मूथ और ग्लोइंग स्किन के लिए पपीते के पोषक तत्व डॉ. सिराज सिद्दीकी के अनुसार, पपीते में बीटा कैरोटिन और विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी तेज करने के साथ-साथ स्किन को हेल्दी रखता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की चमक बढ़ाते हैं और चेहरे के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं. पपीते में विटामिन बी-1, बी-2 और विटामिन-सी के साथ-साथ कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं. इसमें करीब 90% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और चेहरे पर कुदरती निखार लाता है. यह भी पढ़ें: गर्मी में बीमारियों से बचना है तो अपनाएं ये देसी सुपरफूड, डाइट बदलते ही दिखेगा असर सुबह खाली पेट पपीता खाने के पीछे का विज्ञान पपीते को सुबह खाली पेट खाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इसमें ‘पपेन’ और ‘काइमोपपेन’ जैसे शक्तिशाली एंजाइम मौजूद होते हैं. ये एंजाइम पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं और गैस, कब्ज या जी मिचलाने जैसी पेट की समस्याओं को दूर रखते हैं. जब पेट साफ रहता है, तो उसका सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखाई देता है और मुहांसे जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं. इसके अलावा, पपीते में पाए जाने वाले तत्व शरीर के एक्स्ट्रा फैट को रिड्यूस करने यानी वजन कम करने में भी बेहद उपयोगी माने जाते हैं. कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और अन्य बीमारियों में लाभसिर्फ खाने में ही नहीं, बल्कि पका हुआ पपीता चेहरे पर लगाने से भी त्वचा स्मूथ और ग्लोइंग बनती है. यही कारण है कि आजकल फेस वॉश, फेस क्रीम और स्क्रब जैसे कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में पपीते का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, पपीता न केवल सौंदर्य बढ़ाता है बल्कि यह हृदय रोगों और प्रोस्टेट जैसी समस्याओं से बचाव में भी फायदेमंद माना जाता है. नियमित रूप से पपीते का सही तरीके से सेवन करना पूरे शरीर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. About the Author Seema Nath सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें Location : Dehradun,Uttarakhand First Published : March 29, 2026, 18:25 IST