Sunday, 11 Oct 2026 | 01:57 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Iran Power Grid Hit; Tehran Protests Erupt with Allahu Akbar Chants

अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी तेहरान में लोग सड़कों पर उतरे, ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में बिजली गुल हो गई है। ईरान के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, हमलों के मलबे से अलबोर्ज प्रांत में पावरग्रिड को नुकसान पहुंचा है। इससे तेहरान और करज के कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया।

बिजली कटौती के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाने लगे। लोग घरों और छतों से भी नारेबाजी करते नजर आए। हालांकि, उप ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि बिजली सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी और स्थिति नियंत्रण में है।

दूसरी तरफ ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा है कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिका और इजराइल से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

IRGC के एयरोस्पेस कमांडर सैयद माजिद मौसवी के मुताबिक, अब तक नियोत होवाव के केमिकल इंडस्ट्रीज, एक रिफाइनरी, दो स्टील कॉम्प्लेक्स और दो एल्युमिनियम मेगा कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया गया है।

भारत आ रहे 2 LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया

भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है।

सरकार के मुताबिक, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर भी इस अहम समुद्री रास्ते को पार कर चुके हैं, जबकि 3 अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं।

LPG से लदे जहाजों को भारतीय नौसेना एस्कॉर्ट कर रही है।

होर्मुज स्ट्रेट कॉस करने के दौरान जहाज पर मौजूद क्रू ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नार लगाए।

ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें…

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि रविवार को सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं।

ईरान ने 28 फरवरी को इजराइल के तेल अवीव में कई मिसाइलें दागी।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी जहाजों पर हमले का वीडियो जारी किया।

ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान ने अमेरिका को तेल देने की पेशकश की

ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका को तेल देने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि पहले 10 बड़े जहाजों में तेल देने की बात थी और अब 20 जहाजों में तेल भेजा जा रहा है, जिसकी शिपमेंट अगले दिन से शुरू होगी।

उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत सीधे और अप्रत्यक्ष दोनों तरीकों से अच्छी चल रही है और हमें कई अहम मुद्दों पर प्रगति मिल रही है।”

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरानी हमले में अमेरिका का 700 मिलियन डॉलर का बोइंग विमान तबाह

ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरान के प्रेस टीवी के अनुसार यह हमला प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया गया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में अमेरिका के अहम सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इसमें बोइंग E-3 सेंट्री विमान भी शामिल है, जो हवाई निगरानी और युद्ध के दौरान समन्वय के लिए इस्तेमाल होता है।

बताया गया है कि इस विमान को भारी नुकसान हुआ और उसका कुछ हिस्सा ही बचा है। इस तरह के विमान अमेरिका के पास सीमित संख्या में हैं और इसकी कीमत 700 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई जाती है।

ईरान ने इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे। इस हमले में 10 से 15 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर और 2 की स्थिति बेहद नाजुक बताई गई है।

यह एयरबेस रियाद से करीब 96 किलोमीटर दूर है और इसे सऊदी एयर फोर्स चलाती है, लेकिन यहां अमेरिकी सेना भी तैनात रहती है। पिछले करीब एक महीने से जारी संघर्ष के दौरान इस बेस को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। इससे पहले भी एक हमले में 14 अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे।

हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक इस हमले और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान, सऊदी, तुर्किये और मिस्र ने जंग खत्म करने की कोशिश की

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि इस्लामाबाद में चार देशों के बीच हुई बैठक उपयोगी रही। इस बैठक में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में क्षेत्रीय हालात और युद्ध को जल्द और स्थायी रूप से खत्म करने के संभावित तरीकों पर चर्चा की गई।

बैठक की खास बातें

  • सभी देशों ने माना कि यह युद्ध किसी के हित में नहीं है और इससे केवल जान-माल का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुस्लिम देशों की एकता बहुत महत्वपूर्ण है।
  • विदेश मंत्रियों ने मिडिल ईस्ट में लोगों की जिंदगी और आजीविका पर पड़ रहे गंभीर असर को लेकर चिंता जताई।
  • सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि संघर्ष को रोकने और क्षेत्र में शांति कायम करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही सबसे सही रास्ता है।
  • इसके अलावा, चारों देशों ने आपसी एकता मजबूत करने, तनाव कम करने और संबंधित पक्षों के बीच औपचारिक बातचीत का माहौल बनाने पर भी चर्चा की।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान बोला- अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की तैयारी कर रहा

पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि वह आने वाले दिनों में इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की तैयारी कर रहा है। क्षेत्र में बढ़ते युद्ध को खत्म करने के लिए यह एक बड़ी कूटनीतिक पहल मानी जा रही है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत के बाद कहा कि सभी की कोशिश है कि इस संघर्ष को जल्द और स्थायी रूप से खत्म किया जाए। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान दोनों देशों के बीच बातचीत की मेजबानी और सुविधा देने के लिए तैयार है, ताकि इस संघर्ष का स्थायी समाधान निकाला जा सके।”

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि अमेरिका और ईरान ने इस बातचीत में शामिल होने पर सहमति दी है या नहीं। व्हाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान से समझौता हो सकता है, नहीं माना तो देश नहीं बचेगा

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए जल्द समझौता हो सकता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर तेहरान ने अमेरिका का प्रस्ताव नहीं माना, तो “उनके पास देश ही नहीं बचेगा।”

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि बातचीत काफी अच्छी चल रही है और समझौते की संभावना है, लेकिन ईरान के साथ कुछ भी तय कहना मुश्किल है।

ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने बातचीत के संकेत के तौर पर 20 बड़े तेल जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि ये जहाज सोमवार से गुजरना शुरू करेंगे और आगे भी जारी रहेंगे।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जे की इच्छा जताई

ट्रम्प ने कहा है कि वे ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा करने के विकल्प पर अभी विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अमेरिका के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

फाइनेंशियल टाइम्स से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, “हो सकता है हम खार्ग द्वीप ले लें, हो सकता है न लें। हमारे पास बहुत सारे विकल्प हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका वहां कब्जा करता है, तो उसे कुछ समय तक वहां मौजूद रहना पड़ेगा।

खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में स्थित है और यह ईरान के लिए बेहद अहम तेल केंद्र है। यहां से ईरान के करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात होता है, इसलिए यह उसकी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारियों का मानना है कि अगर इस द्वीप पर कब्जा कर लिया जाता है, तो इससे ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड की आर्थिक स्थिति पूरी तरह कमजोर हो सकती है और युद्ध खत्म करने का रास्ता साफ हो सकता है।

वहीं, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने भी हमले को देखते हुए खार्ग द्वीप पर अपनी तैयारी बढ़ा दी है। वहां अतिरिक्त सैनिक और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए गए हैं और सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान ने 15 मांगों में से ज्यादातर को मान लिया

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की 15 मांगों में से ज्यादातर को मान लिया है। उन्होंने बताया कि ये प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए ईरान तक पहुंचाया गया था।

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा, “उन्होंने हमारी ज्यादातर शर्तें मान ली हैं। वे हमारे प्लान से सहमत हैं। हमने 15 बातें रखी थीं और ज्यादातर पर सहमति बन गई है, कुछ और चीजें हम आगे मांग सकते हैं।”

हालांकि, पिछले हफ्ते तेहरान ने इस 15 सूत्रीय योजना को तुरंत स्वीकार नहीं किया था। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह माना था कि दोनों देशों के बीच मध्यस्थों के जरिए बातचीत हो रही है, लेकिन उन्होंने अमेरिका के रुख पर संदेह भी जताया था।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना पर हमले किए

लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने इजराइली सेना पर हमले किए हैं।

समूह के मुताबिक, उत्तरी इजराइल के मेटुला शहर पर रॉकेट दागे गए। इसके अलावा दक्षिण लेबनान में खियाम डिटेंशन सेंटर के पूर्वी इलाके में मौजूद इजराइली सैनिकों और उनके वाहनों को भी निशाना बनाया गया।

हिजबुल्लाह का कहना है कि ये हमले उसके लड़ाकों ने हालांकि इन हमलों से हुए नुकसान या हताहतों की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान में सत्ता बदल चुकी, सुप्रीम लीडर मर चुके

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान में पहले ही सत्ता बदल चुकी है।

ट्रम्प ने कहा कि युद्ध के शुरुआती दिनों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत के बाद वहां की स्थिति पूरी तरह बदल गई है। उनके मुताबिक अब ईरान में पहले जैसी सरकार नहीं रही।

उन्होंने कहा, “जिन लोगों से हम अब डील कर रहे हैं, वे पूरी तरह अलग समूह के लोग हैं और वे बहुत पेशेवर हैं।”

ट्रम्प ने यह भी कहा कि खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई, जो उनके बाद सुप्रीम लीडर बने, या तो मारे जा चुके हैं या गंभीर रूप से घायल हैं।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुवैत में बिजली और पानी के प्लांट पर हमला, 1 भारतीय की मौत

कुवैत में बिजली और पानी के प्लांट पर हुए घातक हमले के बाद वहां नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कुछ घंटों पहले देश के दक्षिणी हिस्से से धमाके हुए थे।

कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि एक सर्विस बिल्डिंग, बिजली प्रोडक्शन और पानी के डीसैलीनेशन प्लांट को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने इसे ईरान की ओर से कुवैत पर हमला बताया है।

इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

इससे एक दिन पहले ही कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि देश के हवाई क्षेत्र में 14 मिसाइलें और 12 ड्रोन देखे गए थे। इनमें से कई ड्रोन एक सैन्य कैंप को निशाना बना रहे थे, जिसमें 10 सैनिक घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज किया गया।

01:46 AM30 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की राजधानी तेहरान में धमाका

ईरान की राजधानी तेहरान में एक जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। अल जजीरा अरबी के मुताबिक, शहर में तेज विस्फोट की आवाज सुनी गई है।

हालांकि अभी तक इस धमाके के कारण या किसी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

01:45 AM30 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग के कारण जापान-दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में गिरावट

अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण जापान के शेयर बाजार इंडेक्स निक्केई 225 में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

निक्केई 225 एक समय पर 2,600 अंकों से ज्यादा यानी करीब 4.94 प्रतिशत तक गिर गया। सोमवार को यह इंडेक्स 50,738.14 पर पहुंच गया।

वहीं, दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार भी इस दबाव से नहीं बच पाया। कोस्पी इंडेक्स में 231.04 अंकों की गिरावट आई है।

01:28 AM30 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प का दावा- ईरान ने अमेरिका को 20 ऑइल शिप दिए

अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान ने अमेरिका को 20 बड़े तेल के जहाज दिए हैं, जो कल सुबह से होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरेंगे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केदारनाथ में खराब मौसम के चलते उड़ानों पर असर:4000 बुकिंग कैंसिल, DGCA बोला- कोई चांस नहीं ले; IRCTC के जरिए टिकट

May 9, 2026/
11:45 am

केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवाओं पर खराब मौसम के चलते बार-बार असर पड़ रहा है। अब तक 4 हजार...

नॉर्वे PM बोले-जेलेंस्की का विमान ड्रोन हमले से बाल-बाल बचा:मोल्दोवा से उड़ान भरते वक्त घटना; अंतिम संस्कार में शामिल होने ओस्लो जा रहे थे

September 10, 2026/
7:30 am

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय ड्रोन की चपेट में आने से...

30000 फीट पर फ्लाइट में हंगामा, IPS ने संभाली कमान:तीन युवक नशे में चिल्लाने लगे- प्लेन क्रैश होने वाला है, रोने लगे थे बच्चे-महिलाएं

March 25, 2026/
8:36 am

हवा में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर मौत का खौफ और सिरफिरे उपद्रवियों का तांडव… यह किसी फिल्म का...

PM Modi Rahul Gandhi Election Rally 2026

April 6, 2026/
2:06 am

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई5 घंटे पहले कॉपी लिंक असम के कामरूप में राहुल गांधी ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस...

दूसरा टेस्ट- फिलिप्स के शतक से न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में:पहली पारी में 391 रन बनाए; इंग्लैंड ने 222 रन में 6 विकेट गंवाए

June 19, 2026/
12:07 am

न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। द ओवल में ग्लेन फिलिप्स के शतक की...

धुरंधर-2 से वायरल जैस्मिन सबसे महंगी पंजाबी फीमेल सिंगर:एक सॉन्ग की फीस ₹35 लाख; जालंधर में पैदा हुईं, कभी ₹20 में CD बेचती थीं

April 9, 2026/
5:25 am

धुरंधर-2 फिल्म के गीत जाइए सजना से सुर्खियों में आईं जैस्मिन सैंडलस पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे हाईली पेड महिला...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Iran Power Grid Hit; Tehran Protests Erupt with Allahu Akbar Chants

अमेरिका-इजराइल के हमलों से ईरान में बिजली गुल:पावरग्रिड को नुकसान; राजधानी तेहरान में लोग सड़कों पर उतरे, ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में बिजली गुल हो गई है। ईरान के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, हमलों के मलबे से अलबोर्ज प्रांत में पावरग्रिड को नुकसान पहुंचा है। इससे तेहरान और करज के कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया।

बिजली कटौती के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाने लगे। लोग घरों और छतों से भी नारेबाजी करते नजर आए। हालांकि, उप ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि बिजली सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी और स्थिति नियंत्रण में है।

दूसरी तरफ ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा है कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिका और इजराइल से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

IRGC के एयरोस्पेस कमांडर सैयद माजिद मौसवी के मुताबिक, अब तक नियोत होवाव के केमिकल इंडस्ट्रीज, एक रिफाइनरी, दो स्टील कॉम्प्लेक्स और दो एल्युमिनियम मेगा कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया गया है।

भारत आ रहे 2 LPG टैंकरों ने होर्मुज पार किया

भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। BW TYR और BW ELM नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है।

सरकार के मुताबिक, ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं। इससे पहले 4 भारतीय झंडे वाले LPG टैंकर भी इस अहम समुद्री रास्ते को पार कर चुके हैं, जबकि 3 अन्य अभी पश्चिमी हिस्से में हैं।

LPG से लदे जहाजों को भारतीय नौसेना एस्कॉर्ट कर रही है।

LPG से लदे जहाजों को भारतीय नौसेना एस्कॉर्ट कर रही है।

होर्मुज स्ट्रेट कॉस करने के दौरान जहाज पर मौजूद क्रू ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नार लगाए।

होर्मुज स्ट्रेट कॉस करने के दौरान जहाज पर मौजूद क्रू ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नार लगाए।

ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें…

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि रविवार को सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि रविवार को सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं।

ईरान ने 28 फरवरी को इजराइल के तेल अवीव में कई मिसाइलें दागी।

ईरान ने 28 फरवरी को इजराइल के तेल अवीव में कई मिसाइलें दागी।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी जहाजों पर हमले का वीडियो जारी किया।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ईरानी जहाजों पर हमले का वीडियो जारी किया।

ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान ने अमेरिका को तेल देने की पेशकश की

ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका को तेल देने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि पहले 10 बड़े जहाजों में तेल देने की बात थी और अब 20 जहाजों में तेल भेजा जा रहा है, जिसकी शिपमेंट अगले दिन से शुरू होगी।

उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत सीधे और अप्रत्यक्ष दोनों तरीकों से अच्छी चल रही है और हमें कई अहम मुद्दों पर प्रगति मिल रही है।”

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरानी हमले में अमेरिका का 700 मिलियन डॉलर का बोइंग विमान तबाह

ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरान के प्रेस टीवी के अनुसार यह हमला प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया गया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में अमेरिका के अहम सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इसमें बोइंग E-3 सेंट्री विमान भी शामिल है, जो हवाई निगरानी और युद्ध के दौरान समन्वय के लिए इस्तेमाल होता है।

बताया गया है कि इस विमान को भारी नुकसान हुआ और उसका कुछ हिस्सा ही बचा है। इस तरह के विमान अमेरिका के पास सीमित संख्या में हैं और इसकी कीमत 700 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई जाती है।

ईरान ने इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे। इस हमले में 10 से 15 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर और 2 की स्थिति बेहद नाजुक बताई गई है।

यह एयरबेस रियाद से करीब 96 किलोमीटर दूर है और इसे सऊदी एयर फोर्स चलाती है, लेकिन यहां अमेरिकी सेना भी तैनात रहती है। पिछले करीब एक महीने से जारी संघर्ष के दौरान इस बेस को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। इससे पहले भी एक हमले में 14 अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे।

हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक इस हमले और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान, सऊदी, तुर्किये और मिस्र ने जंग खत्म करने की कोशिश की

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि इस्लामाबाद में चार देशों के बीच हुई बैठक उपयोगी रही। इस बैठक में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में क्षेत्रीय हालात और युद्ध को जल्द और स्थायी रूप से खत्म करने के संभावित तरीकों पर चर्चा की गई।

बैठक की खास बातें

  • सभी देशों ने माना कि यह युद्ध किसी के हित में नहीं है और इससे केवल जान-माल का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुस्लिम देशों की एकता बहुत महत्वपूर्ण है।
  • विदेश मंत्रियों ने मिडिल ईस्ट में लोगों की जिंदगी और आजीविका पर पड़ रहे गंभीर असर को लेकर चिंता जताई।
  • सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि संघर्ष को रोकने और क्षेत्र में शांति कायम करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही सबसे सही रास्ता है।
  • इसके अलावा, चारों देशों ने आपसी एकता मजबूत करने, तनाव कम करने और संबंधित पक्षों के बीच औपचारिक बातचीत का माहौल बनाने पर भी चर्चा की।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान बोला- अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की तैयारी कर रहा

पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि वह आने वाले दिनों में इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की तैयारी कर रहा है। क्षेत्र में बढ़ते युद्ध को खत्म करने के लिए यह एक बड़ी कूटनीतिक पहल मानी जा रही है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत के बाद कहा कि सभी की कोशिश है कि इस संघर्ष को जल्द और स्थायी रूप से खत्म किया जाए। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान दोनों देशों के बीच बातचीत की मेजबानी और सुविधा देने के लिए तैयार है, ताकि इस संघर्ष का स्थायी समाधान निकाला जा सके।”

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि अमेरिका और ईरान ने इस बातचीत में शामिल होने पर सहमति दी है या नहीं। व्हाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान से समझौता हो सकता है, नहीं माना तो देश नहीं बचेगा

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए जल्द समझौता हो सकता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर तेहरान ने अमेरिका का प्रस्ताव नहीं माना, तो “उनके पास देश ही नहीं बचेगा।”

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि बातचीत काफी अच्छी चल रही है और समझौते की संभावना है, लेकिन ईरान के साथ कुछ भी तय कहना मुश्किल है।

ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने बातचीत के संकेत के तौर पर 20 बड़े तेल जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि ये जहाज सोमवार से गुजरना शुरू करेंगे और आगे भी जारी रहेंगे।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जे की इच्छा जताई

ट्रम्प ने कहा है कि वे ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा करने के विकल्प पर अभी विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अमेरिका के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

फाइनेंशियल टाइम्स से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, “हो सकता है हम खार्ग द्वीप ले लें, हो सकता है न लें। हमारे पास बहुत सारे विकल्प हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका वहां कब्जा करता है, तो उसे कुछ समय तक वहां मौजूद रहना पड़ेगा।

खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में स्थित है और यह ईरान के लिए बेहद अहम तेल केंद्र है। यहां से ईरान के करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात होता है, इसलिए यह उसकी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारियों का मानना है कि अगर इस द्वीप पर कब्जा कर लिया जाता है, तो इससे ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड की आर्थिक स्थिति पूरी तरह कमजोर हो सकती है और युद्ध खत्म करने का रास्ता साफ हो सकता है।

वहीं, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने भी हमले को देखते हुए खार्ग द्वीप पर अपनी तैयारी बढ़ा दी है। वहां अतिरिक्त सैनिक और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए गए हैं और सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान ने 15 मांगों में से ज्यादातर को मान लिया

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की 15 मांगों में से ज्यादातर को मान लिया है। उन्होंने बताया कि ये प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए ईरान तक पहुंचाया गया था।

एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा, “उन्होंने हमारी ज्यादातर शर्तें मान ली हैं। वे हमारे प्लान से सहमत हैं। हमने 15 बातें रखी थीं और ज्यादातर पर सहमति बन गई है, कुछ और चीजें हम आगे मांग सकते हैं।”

हालांकि, पिछले हफ्ते तेहरान ने इस 15 सूत्रीय योजना को तुरंत स्वीकार नहीं किया था। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह माना था कि दोनों देशों के बीच मध्यस्थों के जरिए बातचीत हो रही है, लेकिन उन्होंने अमेरिका के रुख पर संदेह भी जताया था।

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिजबुल्लाह ने इजराइली सेना पर हमले किए

लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने इजराइली सेना पर हमले किए हैं।

समूह के मुताबिक, उत्तरी इजराइल के मेटुला शहर पर रॉकेट दागे गए। इसके अलावा दक्षिण लेबनान में खियाम डिटेंशन सेंटर के पूर्वी इलाके में मौजूद इजराइली सैनिकों और उनके वाहनों को भी निशाना बनाया गया।

हिजबुल्लाह का कहना है कि ये हमले उसके लड़ाकों ने हालांकि इन हमलों से हुए नुकसान या हताहतों की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान में सत्ता बदल चुकी, सुप्रीम लीडर मर चुके

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान में पहले ही सत्ता बदल चुकी है।

ट्रम्प ने कहा कि युद्ध के शुरुआती दिनों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत के बाद वहां की स्थिति पूरी तरह बदल गई है। उनके मुताबिक अब ईरान में पहले जैसी सरकार नहीं रही।

उन्होंने कहा, “जिन लोगों से हम अब डील कर रहे हैं, वे पूरी तरह अलग समूह के लोग हैं और वे बहुत पेशेवर हैं।”

ट्रम्प ने यह भी कहा कि खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई, जो उनके बाद सुप्रीम लीडर बने, या तो मारे जा चुके हैं या गंभीर रूप से घायल हैं।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुवैत में बिजली और पानी के प्लांट पर हमला, 1 भारतीय की मौत

कुवैत में बिजली और पानी के प्लांट पर हुए घातक हमले के बाद वहां नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कुछ घंटों पहले देश के दक्षिणी हिस्से से धमाके हुए थे।

कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि एक सर्विस बिल्डिंग, बिजली प्रोडक्शन और पानी के डीसैलीनेशन प्लांट को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने इसे ईरान की ओर से कुवैत पर हमला बताया है।

इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

इससे एक दिन पहले ही कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि देश के हवाई क्षेत्र में 14 मिसाइलें और 12 ड्रोन देखे गए थे। इनमें से कई ड्रोन एक सैन्य कैंप को निशाना बना रहे थे, जिसमें 10 सैनिक घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज किया गया।

01:46 AM30 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की राजधानी तेहरान में धमाका

ईरान की राजधानी तेहरान में एक जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। अल जजीरा अरबी के मुताबिक, शहर में तेज विस्फोट की आवाज सुनी गई है।

हालांकि अभी तक इस धमाके के कारण या किसी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

01:45 AM30 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग के कारण जापान-दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में गिरावट

अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण जापान के शेयर बाजार इंडेक्स निक्केई 225 में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

निक्केई 225 एक समय पर 2,600 अंकों से ज्यादा यानी करीब 4.94 प्रतिशत तक गिर गया। सोमवार को यह इंडेक्स 50,738.14 पर पहुंच गया।

वहीं, दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार भी इस दबाव से नहीं बच पाया। कोस्पी इंडेक्स में 231.04 अंकों की गिरावट आई है।

01:28 AM30 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प का दावा- ईरान ने अमेरिका को 20 ऑइल शिप दिए

अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान ने अमेरिका को 20 बड़े तेल के जहाज दिए हैं, जो कल सुबह से होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरेंगे।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket