House Termite Reason: Sensitive Places Prevention Tips

Hindi News Lifestyle House Termite Reason: Sensitive Places Prevention Tips | Anti Termite Measures 1 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक गर्मियों में कई घरों में दीमक (टर्माइट) की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल गर्मी और नमी का मेल दीमकों के लिए दावत जैसा है। ये दीवार की दरारों और लकड़ी के फर्नीचर में छिपकर इन्हें अंदर-ही-अंदर खोखला कर देते हैं। अक्सर जब तक इनका पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। दीमक सिर्फ लकड़ी ही नहीं, लंबे समय में घर की दीवारों और नींव को भी कमजोर कर सकते हैं। हालांकि अगर समय रहते कुछ सेफ्टी टिप्स अपनाए जाएं तो इनसे अपने घर को बचाया जा सकता है। आज ‘जरूरत की खबर’ में बात घर से दीमक भगाने की। साथ ही जानेंगे कि- घरों में दीमक क्यों लगते हैं? घर को दीमक से बचाने के क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट: तौफीक मजूमदार, मैनेजिंग डायरेक्टर, PQGS पेस्ट कंट्रोल, बेंगलुरु सवाल- घरों में दीमक क्यों आते हैं? जवाब- दीमक आमतौर पर नम और अंधेरी जगहों में पनपते हैं। इसके बाद ये धीरे-धीरे लकड़ी, कागज और दीवारों तक फैल जाते हैं। इसके अलावा सीलन, वाटर लीकेज, खराब वेंटिलेशन में भी ये पनप सकते हैं। साफ-सफाई की कमी से ये धीरे-धीरे पूरे घर में फैल सकते हैं। घरों में दीमक लगने के संभावित कारण नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- घर में किन जगहों पर दीमक लगने का खतरा ज्यादा होता है? जवाब- घरों में दीमक मुख्य रूप से नमी वाली जगहों पर लगते हैं। फर्नीचर, गत्ते, पुरानी किताबें और अखबार दीमकों की पसंदीदा जगहें हैं। ग्राफिक में देखिए ये किन जगहों पर ज्यादा पनपते हैं- सवाल- दीमक लगने के शुरुआती संकेत क्या होते हैं? जवाब- इसके शुरुआती संकेत हैं- फर्नीचर से बुरादा (पाउडर) गिरना। दीवार या फर्नीचर पर मिट्टी की पतली लाइन दिखना। लकड़ी के सामान खोखले या कमजोर लगना। दरवाजा ठीक से बंद न होना। फर्नीचर का फूलना। पेंट या प्लास्टर का उखड़ना। आसपास पंख वाले छोटे कीड़े (टर्माइट) दिखना। ये संकेत दिखते ही तुरंत एक्शन लेना जरूरी होता है। सवाल- घर को दीमक से बचाने के क्या करना चाहिए? जवाब- नमी दीमकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। इसलिए पानी का लीकेज तुरंत ठीक कराएं और घर में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें। दीमकों से बचाव के सभी उपाय नीचे दिए ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर घर के किसी सामान में दीमक लग गए हैं तो क्या करें? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- लकड़ी के फर्नीचर में लगे तो क्या करें? फर्नीचर को धूप में रखें। प्रभावित हिस्से को साफ करके पॉलिश/वार्निश करें। एंटी-टर्माइट ऑयल या स्प्रे लगाएं। ज्यादा नुकसान हो तो रिपेयर करें या बदलें। फर्नीचर और दीवार के बीच स्पेस रखें। किताबों में लगे तो क्या करें? संक्रमित किताबों को अलग कर दें। इन्हें धूप में अच्छी तरह सुखाएं। बुकशेल्फ साफ करके एंटी-टर्माइट स्प्रे करें। नमी से बचाने के लिए किताबें सूखी जगह पर ही रखें। बुकशेल्फ में नीम के पत्ते और कपूर रखें। दीवार में लगे तो क्या करें? दीमक वाली जगह की पहचान करें। उस जगह पर एंटी-टर्माइट केमिकल स्प्रे कराएं। दीवार की दरारें सील करें। पानी का लीकेज ठीक करें। जरूरत हो तो प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोलर की मदद लें। सवाल- गर्मियों में दीमकों का खतरा ज्यादा क्यों होता है? जवाब- दीमकों के लिए गर्मी और बारिश का मौसम (मानसून) सबसे अनुकूल होता है। इस दौरान गर्मी और नमी (ह्यूमिडिटी) बढ़ने पर ये तेजी से पनपते हैं। बरसात में सीलन के कारण दीमक लकड़ी और दीवारों को नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि वसंत और गर्मी में पंख वाले दीमक झुंड में निकलकर नई कॉलोनियां बनाते हैं। सवाल- दीमक से बचाव के लिए फर्नीचर की देखभाल कैसे करें? जवाब- लकड़ी में नमी दीमक को आकर्षित करती है, इसलिए फर्नीचर को सूखी जगह पर रखें। साथ ही कुछ और बातों को ध्यान रखें- फर्नीचर को दीवार से थोड़ा दूर रखें, ताकि हवा पास हो और नमी जमा न हो। रेगुलर सफाई करें। इससे दीमक पनपने की संभावना कम होती है। समय-समय पर फर्नीचर को धूप दिखाएं। इससे नमी खत्म होती है और कीड़े मरते हैं। फर्नीचर पर वार्निश या एंटी-टर्माइट कोटिंग करने से सुरक्षा बढ़ती है। फर्नीचर में छोटे-छोटे छेद या क्रैक्स तुरंत भर दें। ये दीमक के एंट्री पॉइंट्स होते हैं। किचन, बाथरूम या लीकेज एरिया के पास फर्नीचर न रखें। समय-समय पर फर्नीचर में पाउडर, मिट्टी की लाइन या खोखलापन जांचते रहें। सवाल- दीमक का ट्रीटमेंट करते हुए क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- दीमक भगाने के दौरान अक्सर लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिससे कुछ दिनों बाद फिर से दीमक लगने शुरू हो जाते हैं। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या दीमक इंसानों को नुकसान पहुंचाते हैं? जवाब- नहीं, दीमक सीधे इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन ये घर, फर्नीचर और कीमती लकड़ी के सामान खराब कर देते हैं। सवाल- क्या सिर्फ पुराने घरों में ही दीमक लगते हैं? जवाब- नहीं, दीमक नए और पुराने दोनों घरों में लग सकते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि पुराने घरों में लकड़ी और नमी के कारण इनका खतरा ज्यादा होता है। ………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- ‘मच्छर अगरबत्तियों’ में खतरनाक केमिकल्स: खरीदने से पहले चेक करें ये 7 चीजें, नेचुरल तरीकों से मच्छर भगाने के 11 टिप्स महाराष्ट्र सरकार ने ‘मच्छर अगरबत्तियों’ की जांच में पाया कि इनमें डाइमेफ्लुथ्रिन (Dimefluthrin) जैसे खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल हो रहा है। ये सांस के जरिए शरीर में जाकर हमारे फेफड़ों और नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Mumbai Indians Biggest IPL Chase vs KKR; Rohit Sharmas Fastest Fifty

मुंबई49 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बने। रोहित के अब कोलकाता के खिलाफ 1161 रन हो गए हैं। इस जीत के साथ मुंबई ने 14 साल बाद IPL में अपना पहला मैच जीत लिया। टीम ने 2012 में आखिरी बार टूर्नामेंट में ऐसा किया था। तब चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। MI Vs KKR मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया मुंबई इंडियंस ने IPL इतिहास का अपना सबसे बड़ा रनचेज पूरा करते हुए 224 रन का लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले टीम का दूसरा सबसे बड़ा चेज 219 रन का था, जो उसने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2021 में किया था। रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई रोहित शर्मा ने ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह IPL में उनकी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले उनका सबसे तेज अर्धशतक 25 गेंदों में आया था, जो उन्होंने 2015 के फाइनल में चेन्नई के खिलाफ लगाया था। रोहित ने 50वीं बार IPL में 50+ स्कोर बनाया रोहित ने IPL में 50वीं बार 50+ स्कोर बनाया। वे इस सूची में चौथे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 72 स्कोर के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद डेविड वॉर्नर (66) और शिखर धवन (53) का नंबर आता है। रोहित किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा 1161 रन बनाए हैं। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सूची में विराट कोहली पंजाब किंग्स (1159) और चेन्नई सुपर किंग्स (1146) के खिलाफ रन बनाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रहाणे ने MI के खिलाफ छठी बार 50+ स्कोर बनाया अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छठी बार 50+ स्कोर बनाया। वे इस लिस्ट में शिखर धवन, क्रिस गेल, मनीष पांडे और विराट कोहली के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि केएल राहुल 9 अर्धशतकों के साथ टॉप पर हैं। नरेन सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले विदेशी सुनील नरेन IPL में सबसे ज्यादा 190 मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। उनके बाद कीरोन पोलार्ड (189) दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर 184-184 मैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस 300 IPL मैच खेलने वाली पहली IPL टीम मुंबई इंडियंस 300 IPL मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई। इंग्लिश टीम समरसेट और पाकिस्तान ने टी-20 में सबसे ज्यादा 303-303 मैच खेले हैं। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6-विकेट से हराया:14 साल बाद IPL में पहला मैच जीता; रोहित-रिकेल्टन ने फिफ्टी लगाई मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा रन चेज किया और IPL में 14 साल बाद पहला मैच जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। MI ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर अनुकुल के डाइविंग कैच से रोहित आउट:रहाणे के चोटिल होने पर रिंकू ने कप्तानी की, रमनदीप ने डिप्स लगाए; मोमेंट्स मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कई मोमेंट्स देखने को मिले। रोहित शर्मा को अनुकुल रॉय ने शानदार डाइविंग कैच लेकर आउट किया। वहीं अजिंक्य रहाणे चोटिल होकर बाहर हुए तो कप्तानी की जिम्मेदारी रिंकू सिंह ने संभाली। पूरी खबर CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी:धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबर IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर भास्कर IPL रैंकिंग- चेन्नई या मुंबई, कौन है ऑलटाइम नंबर-1:दिल्ली-पंजाब से आगे विराट की RCB, पिछले चार साल में गिल की टीम टॉप पर IPL की ऑलटाइम बेस्ट टीम कौन सी है- इस सवाल का जवाब हमेशा बहस में उलझा रहता है। कोई ट्रॉफियों के आधार पर किसी टीम को आगे रखता है तो कोई अपनी पसंद मुताबिक किसी को टॉपर बताता है। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने 18 सीजन (2008–2025) के डेटा के आधार पर एक ऑल-टाइम रैंकिंग तैयार की है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rohit Sharma Wicket, Rahane Injury, Rinku Singh Captaincy

मुंबई1 घंटे पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में कई मोमेंट्स देखने को मिले। रोहित शर्मा को अनुकुल रॉय ने शानदार डाइविंग कैच लेकर आउट किया। वहीं अजिंक्य रहाणे चोटिल होकर बाहर हुए तो कप्तानी की जिम्मेदारी रिंकू सिंह ने संभाली। MI Vs KKR मैच के टॉप मोमेंट्स… रहाणे ने सिक्स से खाता खोला KKR की पारी का पहला सिक्स कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लगाया। उन्होंने इस सिक्स के साथ अपना खाता भी खोला। ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर की तीसरी बॉल पर फ्लिक शॉट खेलकर रहाणे ने सिक्स लगा दिया। अजिंक्य रहाणे 67 रन बनाकर आउट हुए। रोहित से छूटा कैच, मिला चौका 14.5 ओवर में रोहित शर्मा से कैच छूट गया। अल्लाह गजनफर की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने लॉन्ग-ऑन पर शॉट खेला। रोहित ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छूट गई और बाउंड्री तक चली गई। रोहित शर्मा ने अंगकृष रघुवंशी को जीवनदान दिया। रघुवंशी की चौके से फिफ्टी 18.2 ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर चौका लगाकर अंगकृष रघुवंशी ने अपना पचासा पूरा किया। फुल लेंथ गेंद पर उन्होंने स्लाइस करने की कोशिश की, लेकिन एज लगकर गेंद फील्डर के ऊपर से निकल गई और बाउंड्री तक पहुंच गई। अंगकृष रघुवंशी ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। रमनदीप ने डिप्स लगाए 19वें ओवर में अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के बाद रमनदीप सिंह बैटिंग करने आए। अंपायर ने उनका बैट चेक किया। इसके बाद रमनदीप पिच पर ही डिप्स लगाने लग गए। बैटिंग करने से पहले रमनदीप सिंह ने डिप्स लगाए। रहाणे चोटिल होकर बाहर गए, रिंकू ने कप्तानी की चौथे ओवर के बाद कोलकाता के कप्तान अंजिक्य रहाणे को खिंचाव महसूस हुआ। इस कारण वे मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह रिंकू सिंह ने कप्तानी की। अजिंक्य रहाणे मांशपेशियों में खिंचाव के बाद मैदान के बाहर चले गए। वैभव ने रिकेल्टन का कैच छोड़ा 10वें ओवर में रायन रिकेल्टन को जीवनदान मिल गया। कार्तिक त्यागी की बॉल पर रिकेल्टन ने छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद डीप स्क्वेयर लेग फील्डर की ओर चली गई। वहां मौजूद वैभव अरोड़ा ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। जीवनदान के वक्त रिकेल्टन 50 रन के स्कोर पर थे। वैभव अरोड़ा ने रायन रिकेल्टन का कैच छोड़ा। अनुकुल ने पीछे की तरफ भागकर डाइविंग कैच लपका 11.5 ओवर में वैभव अरोड़ा ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद मिड-ऑन के ऊपर हवा में चली गई। अनुकुल रॉय ने पीछे भागते हुए शानदार डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। रोहित 38 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। अनुकुल रॉय ने हवा में छलांग लगाकर कैच लपक लिया। अनुकूल के डायरेक्ट हिट से रिकेल्टन रनआउट 16वें ओवर की दूसरी बॉल पर अनुकूल रॉय के डायरेक्ट हिट ने रायन रिकेल्टन को पवेलियन भेज दिया। 81 रन बनाकर खेल रहे रिकेल्टन दूसरे रन के लिए भागे, लेकिन लॉन्ग-ऑफ से अनुकूल के फ्लैट थ्रो ने उन्हें रनआउट कर दिया। अनुकूल रॉय ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री से डायरेक्ट थ्रो किया। ————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6-विकेट से हराया:14 साल बाद IPL में पहला मैच जीता; रोहित-रिकेल्टन ने फिफ्टी लगाई मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा रन चेज किया और IPL में 14 साल बाद पहला मैच जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। MI ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर रोहित ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई:कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए, मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया; रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अपनी सबसे तेज IPL फिफ्टी लगाई। वे किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बने। पूरी खबर CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी:धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबर IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूरी खबर भास्कर IPL रैंकिंग- चेन्नई या मुंबई, कौन है ऑलटाइम नंबर-1:दिल्ली-पंजाब से आगे विराट की RCB, पिछले चार साल में गिल की टीम टॉप पर IPL की ऑलटाइम बेस्ट टीम कौन सी है- इस सवाल का जवाब हमेशा बहस में उलझा रहता है। कोई ट्रॉफियों के आधार पर किसी टीम को आगे रखता है तो कोई अपनी पसंद मुताबिक किसी को टॉपर बताता है। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने 18 सीजन (2008–2025) के डेटा के आधार पर एक ऑल-टाइम रैंकिंग तैयार की है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
पानसेमल, अंजड़, सेंधवा सहित खेतिया क्षेत्र का सर्वे कार्य देखा

भास्कर संवाददाता | बड़वानी जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण व मकानों की गणना) की तैयारियों का जायजा लेने जनगणना निदेशालय भोपाल से नियुक्त जिला प्रभारी अधिकारी निखिल तिवारी ने जिले का फील्ड भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पानसेमल, अंजड, सेंधवा व खेतिया क्षेत्रों का दौरा कर नगरीय व ग्रामीण इलाकों में चल रही जनगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण में विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की स्लम बस्तियों पर ध्यान केंद्रित किया। तिवारी ने वहां मकान सूचीकरण कार्य में आने वाली संभावित चुनौतियों, भौगोलिक स्थिति व मैदानी वास्तविकताओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का निर्माण पूर्णतः सटीक, त्रुटिरहित एवं समावेशी हो, ताकि कोई भी क्षेत्र छूटने न पाए। स्लम क्षेत्रों में सूक्ष्म स्तर पर कार्य करते हुए प्रत्येक मकान व परिवार का सही अभिलेखन तैयार करे। जनगणना कार्य सभी अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता, पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ संपादित करें। उन्होंने सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रगति की नियमित निगरानी व प्रशिक्षण कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। डाटा इंट्री ऑपरेटर के साथ लिपिकों को दिया प्रशिक्षण जिला जनगणना कार्यालय में रविवार अवकाश के दिन विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर व जनगणना लिपिकों को आमंत्रित कर उनकी तकनीकी व व्यवहारिक समस्याओं का समाधान किया गया। अधिकारियों ने लाइव डेमो के माध्यम से एचएलबी निर्माण, आईडी निर्माण और सीएमएमएस पोर्टल संचालन की प्रक्रिया समझाई। जिला प्रशासन से जनगणना 2027 के सफल, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए तैयारियां अब गति पकड़ रही है।
Gwalior Accident | Scorpio Auto Crash Fatalities Live CCTV

एक्सीडेंट की घटना वीडियो में कैद हो गई। ग्वालियर में 27 मार्च की सुबह 2.49 बजे हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हुए थे। अभी तक इस मामले में कोई भी CCTV फुटेज सामने नहीं आया था। पहली बार रविवार रात को CCTV सामने आया है, जिसमें पूरी घटना साफ नजर . स्कॉर्पियो का कट इतने फोर्स से लगा था कि ऑटो दोगुना स्पीड लहराते हुए पेड़ से जा टकराया। हादसे में तीन महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। घटना के तीन मिनट बाद ही DIAL 112 भी पीछा करते हुए नजर आ रही है। अब पुलिस इन CCTV फुटेज को जांच का आधार बनाएगी, जिससे आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। ठीक रात 2.49 बजे पीछे से आ रही कार नंबर MP21 ZE-5911 ने ऑटो को रौंद दिया। शहर के थाटीपुर सरकारी मल्टी सुरेश नगर निवासी शुभम शाक्य फल का व्यवसाय करते थे। 26 मार्च को उनके बेटे आरव का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद घर में बात चली कि सास प्रीति कश्यप दो-तीन दिन पहले मेरठ से आई हैं, इसलिए शीतला माता के दर्शन करने चलते हैं। अष्टमी का पर्व भी था इसलिए तुरंत तैयारी हो गई। दर्शन करने जाने की बात चली तो शुभम के ताऊ इंद्रजीत उर्फ पप्पू तथा ताई लीला शाक्य भी तैयार हो गए। ठाटीपुर सरकारी मल्टी में रहने वाले ऑटो चालक राजेश कुमार से बात की तो उसने चलने के लिए हामी भर दी। दोपहर में शुभम उसकी पत्नी शगुन, सास प्रीति कश्यप, ताऊ इंद्रजीत तथा ताई लीला व शुभम के बच्चे प्रीति व प्रियांश ऑटो से दर्शन के लिए निकले। सबसे पहले ग्वालियर स्थित कैलादेवी मंदिर में दर्शन किए। वहां से वैष्णोधाम में दर्शन किए। रात को बर्थ-डे मनाने के बाद 10 बजे शीतला माता मंदिर के लिए सभी लोग रात में निकले थे, वहां से दर्शन करके वापस आते समय रात 2.49 बजे थाटीपुर में परशुराम चौराहा के ठीक पहले हादसे का शिकार हो गए। स्कॉर्पियो निकलती हुई दिखती है। बच्चे पूछ रहे मम्मी-पापा, नानी कहां गए हैं हादसे को दो दिन हो गए हैं और मासूम बच्चे आरव और प्रियांश लगातार पूछ रहे हैं कि उनकी मम्मी-पापा और नानी कहां है। पर कोई भी उनको बता नहीं पा रहे हैं कि उनके मां-पापा कहां है। बच्चों को हादसा याद है, लेकिन उम्र इतनी कम है कि वह हादसे को भूल चुके हैं। वहीं आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इसके बाद ऑटो को टक्कर मारती है। DIAL 112 ने 29 मिनट बाद पकड़ा था आरोपी रात ठीक 2.45 बजे स्टेशन पर तैनात DIAL 112 में तैनात जवान बृजमोहन ने देखा कि एक स्कॉर्पियो ई-रिक्शा में टक्कर मार और तेज रफ्तार में आकशवाणी की तरफ भागी है। जिस पर DIAL 112 की टीम ने तत्काल अपना वाहन उसके पीछे लगा दिया। DIAL 112 की टीम ने गोविंदपुरी में कार को पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ लिया था तो पीछे से एक अन्य वाहन चालक ने डायल 112 को बताया कि यह पीछे परशुराम चौराहा पर एक ऑटो को बुरी तरह टक्कर मारकर आया है। कार में नमकीन पड़ा मिला है। आरोपी चालक अमन शर्मा निवासी चाणक्यपुरी काफी नशे में था। टक्कर मारते हुए स्कॉर्पियो निकल जाती है। एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है- फुटेज हैं, लेकिन काफी संवेदनशील हैं। पुलिस समय पर पहुंच गई थी इसलिए उसमें चार लोगों की जान बचा ली गई। ये खबर भी पढ़ें… 100 की स्पीड में कार भगा रहा था ड्राइवर ग्वालियर में शुक्रवार की सुबह 3 बजे हुए भीषण सड़क हादसे पांच लोगों की मौत हो गई। चार घायल हुए हैं। इन मौतों की वजह नशा और स्पीड का कॉकटेल है। आरोपी कार चालक घटना के समय नशे में था। जब कार आगे जा रहे ऑटो से टकराई तो कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में थी।पूरी खबर पढ़ें
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 2 घंटे पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो मध्य प्रदेश के बालाघाट से महाराष्ट्र के इटवारी जा रही एक ट्रेन रविवार को नागपुर के पास पटरी से उतर गई। घटना रात करीब 9.45 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के तहत कलमना और कामठी के बीच हुई, जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। बालाघाट-इटवारी मेमू ट्रेन (68715) के पहले कोच के आगे के दो पहिए पटरी से फिसल गए। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नियंत्रित गति से चल रही थी, जिससे किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित रहे और रेल यातायात पर भी कोई खास असर नहीं पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने से ठीक पहले उन्हें एक ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी थी। यह भी पाया गया कि टक्कर के कारण ट्रेन के एक कोच का पहिया क्षतिग्रस्त हो गया था। घटनास्थल पर मरम्मत और बहाली का काम शुरू हो गया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… समुद्र में गिरने से बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत, ओडिशा के तलसारी में शूटिंग कर रहे थे बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की ओडिशा के तलसारी में शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरने से मौत हो गई। समंदर में गिरने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। राहुल 42 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार और एक बेटा हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 1 घंटे पहले कॉपी लिंक गुजरात के वापी में डूंगरी फालिया के पास बनी मदीना मस्जिद के परिसर में देर रात अचानक आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वापी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा रात 3.30 बजे हुआ। आज की बाकी बड़ी खबरें… बिना एक्स्ट्रा चार्ज प्लेन की 60% सीटें 20 अप्रैल से मिलेंगी देश की एयरलाइंस 20 अप्रैल से किसी भी उड़ान में कम से कम 60% सीटें बिना कोई अतिरिक्त शुल्क लिए देना शुरू कर देंगी। विमानन नियामक डीजीसीए के मुताबिक, संशोधित हवाई परिवहन सर्कुलर 20 अप्रैल से प्रभावी होगा। अभी 20% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क बुक की जा सकती हैं। बाकी के लिए भुगतान करना पड़ता है। मणिपुर में नगा गुटों में खूनी संघर्ष, प्रतिबंधित संगठन के 4 कैडर ढेर मणिपुर के कम्जोंग जिले के हॉन्गबेई गांव में शनिवार रात प्रतिबंधित नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (पूर्वी फ्लैंक) के 4 कैडर प्रतिद्वंद्वी गुट के हमले में मारे गए। घटना रात करीब 9 बजे की है, जब संगठन के 6 लोग एक वाहन से जा रहे थे। तभी विरोधी गुट के उग्रवादियों ने वाहन रोककर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार कैडरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो किसी तरह बचकर भाग निकले। यह हमला नगा गुटों के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष का हिस्सा माना जा रहा है। एनएससीएन के अलग-अलग गुट नगालिम यानी एक संयुक्त नगा क्षेत्र की मांग करते हैं। हालांकि नेतृत्व, इलाकाई प्रभुत्व और वसूली को लेकर इनके बीच टकराव जारी रहता है। नागपुर के पास मेमू ट्रेन पटरी से उतरी; बालाघाट से इतवारी जा रही थी, कोई यात्री घायल नहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट से महाराष्ट्र के इटवारी जा रही एक ट्रेन रविवार को नागपुर के पास पटरी से उतर गई। घटना रात करीब 9.45 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के तहत कलमना और कामठी के बीच हुई, जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। बालाघाट-इटवारी मेमू ट्रेन (68715) के पहले कोच के आगे के दो पहिए पटरी से फिसल गए। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नियंत्रित गति से चल रही थी, जिससे किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित रहे और रेल यातायात पर भी कोई खास असर नहीं पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने से ठीक पहले उन्हें एक ज़ोरदार धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी थी। यह भी पाया गया कि टक्कर के कारण ट्रेन के एक कोच का पहिया क्षतिग्रस्त हो गया था। घटनास्थल पर मरम्मत और बहाली का काम शुरू हो गया है। समुद्र में गिरने से बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत, ओडिशा के तलसारी में शूटिंग कर रहे थे बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की ओडिशा के तलसारी में शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरने से मौत हो गई। समंदर में गिरने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। राहुल 42 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार और एक बेटा हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
2719 Medhavis Called for Interview

तस्वीर प्रयागराज में तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह की है। UPPCS परीक्षा पास होने के बाद वह मंदिर में खूब रोए। यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। इसका फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हुआ। . बुलंदशहर की गायत्री वर्मा नायब तहसीलदार बनी हैं। इस कैटेगरी में उनकी 210वीं रैंक आई है। गायत्री के पिता राजकुमार पंक्चर की दुकान चलाते हैं। उसी में उनकी चाय की दुकान भी है। प्रयागराज में रहकर तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह को जैसे ही पता चला कि उन्होंने परीक्षा पास की है, वह सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर पहुंच गए। वहां मत्था टेककर फूट-फूटकर रोने लगे। कुछ देर तक रोते रहे, फिर खुद को संभाला और दर्शन किए। आनंद सोनभद्र के रहने वाले हैं। वह नायब तहसीलदार बने हैं। इस पोस्ट में उनकी 22वीं रैंक है। कानपुर की श्वेता वर्मा SDM बनी हैं। वह 4 महीने पहले ही मां बनी हैं। इस पोस्ट में उनकी 21वीं रैंक है। इसके अलावा, कौशांबी के सुनील मौर्य कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) बने हैं। उनके पिता चाय की दुकान चलाते हैं। इस पोस्ट में उनकी 82वीं रैंक है। जौनपुर की ननद-भाभी भी PCS अफसर बनी हैं। भाभी श्रेया शर्मा (30) कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर और ननद आकृति शुक्ला (28) डिप्टी एसपी बनी हैं। सेकेंड टॉपर 25 साल की अनन्या के पिता सुशील त्रिवेदी परचून की दुकान चलाते हैं। मां रेखा रानी सरकारी टीचर हैं। मामा राजेश पांडेय कानपुर देहात में एडिशनल एसपी हैं। अनन्या ने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास की है। उन्होंने भास्कर से कहा- मैंने कभी भी कोचिंग नहीं की, सिर्फ सेल्फ स्टडी की। आज के समय में चैटजीपीटी और इंटरनेट की मदद से किसी भी टॉपिक का कंटेंट आसानी से मिल जाता है। मुझे सेकेंड रैंक मिली है । इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। प्रयागराज में तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह को जैसे ही रिजल्ट का पता चला, वह मंदिर पहुंचे और फूट-फूटकर रोने लगे। पहली तस्वीर में सुनील मौर्य अपने माता-पिता और बहनों के साथ हैं। वह CTO बने हैं। दूसरी तस्वीर में उनके पिता अपनी चाय की दुकान पर बैठे हैं। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी SDM बनी हैं। तस्वीर में वह (ग्रीन सूट में) अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहीं। 932 अभ्यर्थियों में से 319 लड़कियां 932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें 319 लड़कियां हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं। पीसीएस-2023 की बात करें तो सहारनपुर के सिद्धार्थ गुप्ता ने टॉप किया था। टॉप- 10 में सिर्फ 2 लड़कियां थीं। 14 पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले 947 पदों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इनमें से 2698 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जबकि 21 नहीं पहुंचे। व्यवस्थाधिकारी के एक पद और व्यवस्थापक के 14 पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इसलिए ये खाली रह गए। PCS 2024 प्री के लिए 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्री का रिजल्ट मार्च- 2025 में जारी किया गया था। इसमें से 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था। मेंस परीक्षा में 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच हुई थी। PCS परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के बारे में जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
भोपाल के काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा:डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने खुद को कमरों में किया बंद; लेबर पेन के दौरान बिगड़ी स्थिति

भोपाल के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात नवजात की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। गुस्साए परिजन अस्पताल परिसर में विरोध करने लगे। महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ खुद को कमरों में बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले। इस पूरे मामले में परिजन जहां डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं, वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इसे जटिल चिकित्सीय स्थिति बताते हुए अपनी सफाई दी है। पहला बच्चा था, अचानक बिगड़ी हालत परिजनों के अनुसार, संजना रैकवार को 9 माह की गर्भावस्था में शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। यह उनका पहला बच्चा था। रविवार शाम करीब 5 बजे उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई और लेबर रूम में सामान्य डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू हुई। परिजन बताते हैं कि बच्चा आधा बाहर आ चुका था, लेकिन अचानक स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने प्रसूता को ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट कर दिया। कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि बच्चा मृत पैदा हुआ है। यह सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप- लापरवाही से गई जान परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब प्रसव सामान्य हो रहा था, तो अंतिम समय में ऑपरेशन की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मौजूद नहीं था, जिसके कारण ऑपरेशन में देरी हुई। इसी देरी के चलते गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन भड़क गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। प्रबंधन की सफाई- लेबर पेन में जटिलता आई अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को नकारते हुए घटना को चिकित्सीय जटिलता बताया है। अस्पताल इंचार्ज डॉ. रचना दुबे के अनुसार, प्रसूता की स्थिति शुरुआत में सामान्य थी, लेकिन लेबर पेन के दौरान बच्चे का रोटेशन रुक गया। उन्होंने बताया कि यह गंभीर स्थिति होती है, जिसमें बच्चे का सिर नीचे आने की प्रक्रिया बाधित हो जाती है। इसी कारण अंतिम समय में ऑपरेशन का निर्णय लिया गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी और वह मृत अवस्था में पैदा हुआ।









