Wednesday, 04 Nov 2026 | 04:47 AM

Trending :

2719 Medhavis Called for Interview

2719 Medhavis Called for Interview

तस्वीर प्रयागराज में तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह की है। UPPCS परीक्षा पास होने के बाद वह मंदिर में खूब रोए।

यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। इसका फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हुआ।

.

बुलंदशहर की गायत्री वर्मा नायब तहसीलदार बनी हैं। इस कैटेगरी में उनकी 210वीं रैंक आई है। गायत्री के पिता राजकुमार पंक्चर की दुकान चलाते हैं। उसी में उनकी चाय की दुकान भी है।

प्रयागराज में रहकर तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह को जैसे ही पता चला कि उन्होंने परीक्षा पास की है, वह सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर पहुंच गए। वहां मत्था टेककर फूट-फूटकर रोने लगे। कुछ देर तक रोते रहे, फिर खुद को संभाला और दर्शन किए। आनंद सोनभद्र के रहने वाले हैं। वह नायब तहसीलदार बने हैं। इस पोस्ट में उनकी 22वीं रैंक है।

कानपुर की श्वेता वर्मा SDM बनी हैं। वह 4 महीने पहले ही मां बनी हैं। इस पोस्ट में उनकी 21वीं रैंक है। इसके अलावा, कौशांबी के सुनील मौर्य कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) बने हैं। उनके पिता चाय की दुकान चलाते हैं। इस पोस्ट में उनकी 82वीं रैंक है।

जौनपुर की ननद-भाभी भी PCS अफसर बनी हैं। भाभी श्रेया शर्मा (30) कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर और ननद आकृति शुक्ला (28) डिप्टी एसपी बनी हैं।

सेकेंड टॉपर 25 साल की अनन्या के पिता सुशील त्रिवेदी परचून की दुकान चलाते हैं। मां रेखा रानी सरकारी टीचर हैं। मामा राजेश पांडेय कानपुर देहात में एडिशनल एसपी हैं। अनन्या ने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास की है।

उन्होंने भास्कर से कहा-

मैंने कभी भी कोचिंग नहीं की, सिर्फ सेल्फ स्टडी की। आज के समय में चैटजीपीटी और इंटरनेट की मदद से किसी भी टॉपिक का कंटेंट आसानी से मिल जाता है। मुझे सेकेंड रैंक मिली है । इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।

QuoteImage

प्रयागराज में तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह को जैसे ही रिजल्ट का पता चला, वह मंदिर पहुंचे और फूट-फूटकर रोने लगे।

पहली तस्वीर में सुनील मौर्य अपने माता-पिता और बहनों के साथ हैं। वह CTO बने हैं। दूसरी तस्वीर में उनके पिता अपनी चाय की दुकान पर बैठे हैं।

रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी SDM बनी हैं। तस्वीर में वह (ग्रीन सूट में) अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहीं।

932 अभ्यर्थियों में से 319 लड़कियां 932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें 319 लड़कियां हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं। पीसीएस-2023 की बात करें तो सहारनपुर के सिद्धार्थ गुप्ता ने टॉप किया था। टॉप- 10 में सिर्फ 2 लड़कियां थीं।

14 पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले 947 पदों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इनमें से 2698 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जबकि 21 नहीं पहुंचे। व्यवस्थाधिकारी के एक पद और व्यवस्थापक के 14 पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इसलिए ये खाली रह गए।

PCS 2024 प्री के लिए 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्री का रिजल्ट मार्च- 2025 में जारी किया गया था। इसमें से 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था। मेंस परीक्षा में 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच हुई थी।

PCS परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के बारे में जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका बोला- बातचीत नाकाम रही तो ईरान पर हमला करेंगे:ईरानी नेता बोले- हमें अमेरिका पर भरोसा नहीं, कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे

May 31, 2026/
6:36 am

अमेरिका ने शनिवार को एक बार फिर से ईरान पर हमला करने की धमकी दी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट...

google-color.svg

February 9, 2026/
5:11 pm

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने द्वारका में घर में काम करने वाली नौकरानी द्वारा की गई एक बड़ी चोरी की...

एक्ट्रेस लाना क्लार्कसन का मर्डर अब भी मिस्ट्री:लाश कुर्सी पर, दांत जमीन पर बिखरे मिले; हत्यारे म्यूजिक प्रोड्यूसर की जेल में मौत

February 22, 2026/
4:30 am

3 फरवरी 2003 की बात है फिल्मी करियर खत्म होने के बाद एक्ट्रेस और मॉडल लाना क्लार्कसन अपने घर चलाने...

पीएम मोदी से आज मिलेंगे ब्राजीलियन प्रेसिडेंट डी सिल्वा:भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर मुहर संभव, लूला बोले थे- हमारी एयरोस्पेस कंपनी यहां प्लांट खोलेगी

February 21, 2026/
8:57 am

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-ब्राजील के...

नैनीताल में बदले लुक में दिखे बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी:फिल्म ‘स्नैप’ की चल रही शूटिंग; कैंची से मल्लीताल तक चला कैमरा

March 3, 2026/
3:39 pm

पहाड़ों की वादियों में इन दिनों बॉलीवुड की हलचल है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस चेहरे की हो रही है,...

Anant Ambani birthday celebration in jamnagar

April 10, 2026/
12:40 pm

जामनगर11 मिनट पहले कॉपी लिंक जामनगर में आसपास के सभी गांवों में भोज दिया गया। कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

2719 Medhavis Called for Interview

2719 Medhavis Called for Interview

तस्वीर प्रयागराज में तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह की है। UPPCS परीक्षा पास होने के बाद वह मंदिर में खूब रोए।

यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। इसका फाइनल रिजल्ट रविवार रात साढ़े 12 बजे जारी हुआ।

.

बुलंदशहर की गायत्री वर्मा नायब तहसीलदार बनी हैं। इस कैटेगरी में उनकी 210वीं रैंक आई है। गायत्री के पिता राजकुमार पंक्चर की दुकान चलाते हैं। उसी में उनकी चाय की दुकान भी है।

प्रयागराज में रहकर तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह को जैसे ही पता चला कि उन्होंने परीक्षा पास की है, वह सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर पहुंच गए। वहां मत्था टेककर फूट-फूटकर रोने लगे। कुछ देर तक रोते रहे, फिर खुद को संभाला और दर्शन किए। आनंद सोनभद्र के रहने वाले हैं। वह नायब तहसीलदार बने हैं। इस पोस्ट में उनकी 22वीं रैंक है।

कानपुर की श्वेता वर्मा SDM बनी हैं। वह 4 महीने पहले ही मां बनी हैं। इस पोस्ट में उनकी 21वीं रैंक है। इसके अलावा, कौशांबी के सुनील मौर्य कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) बने हैं। उनके पिता चाय की दुकान चलाते हैं। इस पोस्ट में उनकी 82वीं रैंक है।

जौनपुर की ननद-भाभी भी PCS अफसर बनी हैं। भाभी श्रेया शर्मा (30) कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर और ननद आकृति शुक्ला (28) डिप्टी एसपी बनी हैं।

सेकेंड टॉपर 25 साल की अनन्या के पिता सुशील त्रिवेदी परचून की दुकान चलाते हैं। मां रेखा रानी सरकारी टीचर हैं। मामा राजेश पांडेय कानपुर देहात में एडिशनल एसपी हैं। अनन्या ने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास की है।

उन्होंने भास्कर से कहा-

मैंने कभी भी कोचिंग नहीं की, सिर्फ सेल्फ स्टडी की। आज के समय में चैटजीपीटी और इंटरनेट की मदद से किसी भी टॉपिक का कंटेंट आसानी से मिल जाता है। मुझे सेकेंड रैंक मिली है । इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।

QuoteImage

प्रयागराज में तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह को जैसे ही रिजल्ट का पता चला, वह मंदिर पहुंचे और फूट-फूटकर रोने लगे।

प्रयागराज में तैयारी करने वाले आनंद राज सिंह को जैसे ही रिजल्ट का पता चला, वह मंदिर पहुंचे और फूट-फूटकर रोने लगे।

पहली तस्वीर में सुनील मौर्य अपने माता-पिता और बहनों के साथ हैं। वह CTO बने हैं। दूसरी तस्वीर में उनके पिता अपनी चाय की दुकान पर बैठे हैं।

पहली तस्वीर में सुनील मौर्य अपने माता-पिता और बहनों के साथ हैं। वह CTO बने हैं। दूसरी तस्वीर में उनके पिता अपनी चाय की दुकान पर बैठे हैं।

रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी SDM बनी हैं। तस्वीर में वह (ग्रीन सूट में) अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहीं।

रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी SDM बनी हैं। तस्वीर में वह (ग्रीन सूट में) अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहीं।

932 अभ्यर्थियों में से 319 लड़कियां 932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें 319 लड़कियां हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं। पीसीएस-2023 की बात करें तो सहारनपुर के सिद्धार्थ गुप्ता ने टॉप किया था। टॉप- 10 में सिर्फ 2 लड़कियां थीं।

14 पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले 947 पदों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। इनमें से 2698 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जबकि 21 नहीं पहुंचे। व्यवस्थाधिकारी के एक पद और व्यवस्थापक के 14 पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इसलिए ये खाली रह गए।

PCS 2024 प्री के लिए 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्री का रिजल्ट मार्च- 2025 में जारी किया गया था। इसमें से 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था। मेंस परीक्षा में 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच हुई थी।

PCS परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के बारे में जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket