Thursday, 08 Oct 2026 | 09:30 AM

Trending :

EXCLUSIVE

House Termite Reason: Sensitive Places Prevention Tips

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • House Termite Reason: Sensitive Places Prevention Tips | Anti Termite Measures

1 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में कई घरों में दीमक (टर्माइट) की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल गर्मी और नमी का मेल दीमकों के लिए दावत जैसा है। ये दीवार की दरारों और लकड़ी के फर्नीचर में छिपकर इन्हें अंदर-ही-अंदर खोखला कर देते हैं।

अक्सर जब तक इनका पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। दीमक सिर्फ लकड़ी ही नहीं, लंबे समय में घर की दीवारों और नींव को भी कमजोर कर सकते हैं। हालांकि अगर समय रहते कुछ सेफ्टी टिप्स अपनाए जाएं तो इनसे अपने घर को बचाया जा सकता है।

आज ‘जरूरत की खबर’ में बात घर से दीमक भगाने की। साथ ही जानेंगे कि-

  • घरों में दीमक क्यों लगते हैं?
  • घर को दीमक से बचाने के क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट: तौफीक मजूमदार, मैनेजिंग डायरेक्टर, PQGS पेस्ट कंट्रोल, बेंगलुरु

सवाल- घरों में दीमक क्यों आते हैं?

जवाब- दीमक आमतौर पर नम और अंधेरी जगहों में पनपते हैं। इसके बाद ये धीरे-धीरे लकड़ी, कागज और दीवारों तक फैल जाते हैं। इसके अलावा सीलन, वाटर लीकेज, खराब वेंटिलेशन में भी ये पनप सकते हैं। साफ-सफाई की कमी से ये धीरे-धीरे पूरे घर में फैल सकते हैं। घरों में दीमक लगने के संभावित कारण नीचे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- घर में किन जगहों पर दीमक लगने का खतरा ज्यादा होता है?

जवाब- घरों में दीमक मुख्य रूप से नमी वाली जगहों पर लगते हैं। फर्नीचर, गत्ते, पुरानी किताबें और अखबार दीमकों की पसंदीदा जगहें हैं। ग्राफिक में देखिए ये किन जगहों पर ज्यादा पनपते हैं-

सवाल- दीमक लगने के शुरुआती संकेत क्या होते हैं?

जवाब- इसके शुरुआती संकेत हैं-

  • फर्नीचर से बुरादा (पाउडर) गिरना।
  • दीवार या फर्नीचर पर मिट्टी की पतली लाइन दिखना।
  • लकड़ी के सामान खोखले या कमजोर लगना।
  • दरवाजा ठीक से बंद न होना।
  • फर्नीचर का फूलना।
  • पेंट या प्लास्टर का उखड़ना।
  • आसपास पंख वाले छोटे कीड़े (टर्माइट) दिखना।

ये संकेत दिखते ही तुरंत एक्शन लेना जरूरी होता है।

सवाल- घर को दीमक से बचाने के क्या करना चाहिए?

जवाब- नमी दीमकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। इसलिए पानी का लीकेज तुरंत ठीक कराएं और घर में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें। दीमकों से बचाव के सभी उपाय नीचे दिए ग्राफिक में देखिए-

सवाल- अगर घर के किसी सामान में दीमक लग गए हैं तो क्या करें?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

लकड़ी के फर्नीचर में लगे तो क्या करें?

  • फर्नीचर को धूप में रखें।
  • प्रभावित हिस्से को साफ करके पॉलिश/वार्निश करें।
  • एंटी-टर्माइट ऑयल या स्प्रे लगाएं।
  • ज्यादा नुकसान हो तो रिपेयर करें या बदलें।
  • फर्नीचर और दीवार के बीच स्पेस रखें।

किताबों में लगे तो क्या करें?

  • संक्रमित किताबों को अलग कर दें।
  • इन्हें धूप में अच्छी तरह सुखाएं।
  • बुकशेल्फ साफ करके एंटी-टर्माइट स्प्रे करें।
  • नमी से बचाने के लिए किताबें सूखी जगह पर ही रखें।
  • बुकशेल्फ में नीम के पत्ते और कपूर रखें।

दीवार में लगे तो क्या करें?

  • दीमक वाली जगह की पहचान करें।
  • उस जगह पर एंटी-टर्माइट केमिकल स्प्रे कराएं।
  • दीवार की दरारें सील करें।
  • पानी का लीकेज ठीक करें।
  • जरूरत हो तो प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोलर की मदद लें।

सवाल- गर्मियों में दीमकों का खतरा ज्यादा क्यों होता है?

जवाब- दीमकों के लिए गर्मी और बारिश का मौसम (मानसून) सबसे अनुकूल होता है। इस दौरान गर्मी और नमी (ह्यूमिडिटी) बढ़ने पर ये तेजी से पनपते हैं। बरसात में सीलन के कारण दीमक लकड़ी और दीवारों को नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि वसंत और गर्मी में पंख वाले दीमक झुंड में निकलकर नई कॉलोनियां बनाते हैं।

सवाल- दीमक से बचाव के लिए फर्नीचर की देखभाल कैसे करें?

जवाब- लकड़ी में नमी दीमक को आकर्षित करती है, इसलिए फर्नीचर को सूखी जगह पर रखें। साथ ही कुछ और बातों को ध्यान रखें-

  • फर्नीचर को दीवार से थोड़ा दूर रखें, ताकि हवा पास हो और नमी जमा न हो।
  • रेगुलर सफाई करें। इससे दीमक पनपने की संभावना कम होती है।
  • समय-समय पर फर्नीचर को धूप दिखाएं। इससे नमी खत्म होती है और कीड़े मरते हैं।
  • फर्नीचर पर वार्निश या एंटी-टर्माइट कोटिंग करने से सुरक्षा बढ़ती है।
  • फर्नीचर में छोटे-छोटे छेद या क्रैक्स तुरंत भर दें। ये दीमक के एंट्री पॉइंट्स होते हैं।
  • किचन, बाथरूम या लीकेज एरिया के पास फर्नीचर न रखें।
  • समय-समय पर फर्नीचर में पाउडर, मिट्टी की लाइन या खोखलापन जांचते रहें।

सवाल- दीमक का ट्रीटमेंट करते हुए क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?

जवाब- दीमक भगाने के दौरान अक्सर लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिससे कुछ दिनों बाद फिर से दीमक लगने शुरू हो जाते हैं। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या दीमक इंसानों को नुकसान पहुंचाते हैं?

जवाब- नहीं, दीमक सीधे इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन ये घर, फर्नीचर और कीमती लकड़ी के सामान खराब कर देते हैं।

सवाल- क्या सिर्फ पुराने घरों में ही दीमक लगते हैं?

जवाब- नहीं, दीमक नए और पुराने दोनों घरों में लग सकते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि पुराने घरों में लकड़ी और नमी के कारण इनका खतरा ज्यादा होता है।

…………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- ‘मच्छर अगरबत्तियों’ में खतरनाक केमिकल्स: खरीदने से पहले चेक करें ये 7 चीजें, नेचुरल तरीकों से मच्छर भगाने के 11 टिप्स

महाराष्ट्र सरकार ने ‘मच्छर अगरबत्तियों’ की जांच में पाया कि इनमें डाइमेफ्लुथ्रिन (Dimefluthrin) जैसे खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल हो रहा है। ये सांस के जरिए शरीर में जाकर हमारे फेफड़ों और नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Brain Stroke, Payment & Viral Reel

April 30, 2026/
9:42 am

12 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय ने हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर के साथ वायरल...

BJP Wins 128 Seats With Less Than 30k Margin in Bengal

May 6, 2026/
2:19 am

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक ममता बनर्जी से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव...

Iran Rejects Trump Claim on Hormuz Strait

August 23, 2026/
8:14 am

3 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को ‘अमेरिकी इलाका’ बताया है।...

authorimg

March 31, 2026/
7:55 pm

Last Updated:March 31, 2026, 19:55 IST दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने आईसीयू से डिस्चार्ज मरीजों के लिए ई संजीवनी ओपीडी...

बड़वानी में बजरंग दल ने 13 गोवंश को मुक्त कराया:तीन लोडिंग वाहनों से हो रही थी तस्करी, जुलवानिया थाने में केस दर्ज

April 16, 2026/
1:01 pm

बड़वानी जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले...

अमेरिका में 27 साल रही भारतवंशी महिला हिरासत में:ICE ने पूछताछ के बाद किया डिटेन; वेंकटा के पास 2013 से ग्रीन कार्ड

August 19, 2026/
8:14 am

अमेरिका में 27 साल से रह रहीं भारतीय मूल की वेंकटा वासमसेट्टी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने हिरासत...

ईरान के सुप्रीम-लीडर के प्रतिनिधि 26 अप्रैल को आएंगे भोपाल:'इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा' में देंगे संदेश; फतेहगढ़ इमामबाड़ा में तकरीर भी

April 24, 2026/
6:05 am

भोपाल में मुस्लिम समाज की एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से 26 अप्रैल को ‘इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ आयोजित...

तस्वीर का विवरण

April 26, 2026/
11:27 pm

नमक का प्रयोग: पोचे के पानी में 1-2 मार्मिक नमक। इससे ई-कॉमर्स की बिक्री ख़त्म हो गई है। छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

House Termite Reason: Sensitive Places Prevention Tips

House Termite Reason: Sensitive Places Prevention Tips
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • House Termite Reason: Sensitive Places Prevention Tips | Anti Termite Measures

1 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में कई घरों में दीमक (टर्माइट) की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल गर्मी और नमी का मेल दीमकों के लिए दावत जैसा है। ये दीवार की दरारों और लकड़ी के फर्नीचर में छिपकर इन्हें अंदर-ही-अंदर खोखला कर देते हैं।

अक्सर जब तक इनका पता चलता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। दीमक सिर्फ लकड़ी ही नहीं, लंबे समय में घर की दीवारों और नींव को भी कमजोर कर सकते हैं। हालांकि अगर समय रहते कुछ सेफ्टी टिप्स अपनाए जाएं तो इनसे अपने घर को बचाया जा सकता है।

आज ‘जरूरत की खबर’ में बात घर से दीमक भगाने की। साथ ही जानेंगे कि-

  • घरों में दीमक क्यों लगते हैं?
  • घर को दीमक से बचाने के क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट: तौफीक मजूमदार, मैनेजिंग डायरेक्टर, PQGS पेस्ट कंट्रोल, बेंगलुरु

सवाल- घरों में दीमक क्यों आते हैं?

जवाब- दीमक आमतौर पर नम और अंधेरी जगहों में पनपते हैं। इसके बाद ये धीरे-धीरे लकड़ी, कागज और दीवारों तक फैल जाते हैं। इसके अलावा सीलन, वाटर लीकेज, खराब वेंटिलेशन में भी ये पनप सकते हैं। साफ-सफाई की कमी से ये धीरे-धीरे पूरे घर में फैल सकते हैं। घरों में दीमक लगने के संभावित कारण नीचे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- घर में किन जगहों पर दीमक लगने का खतरा ज्यादा होता है?

जवाब- घरों में दीमक मुख्य रूप से नमी वाली जगहों पर लगते हैं। फर्नीचर, गत्ते, पुरानी किताबें और अखबार दीमकों की पसंदीदा जगहें हैं। ग्राफिक में देखिए ये किन जगहों पर ज्यादा पनपते हैं-

सवाल- दीमक लगने के शुरुआती संकेत क्या होते हैं?

जवाब- इसके शुरुआती संकेत हैं-

  • फर्नीचर से बुरादा (पाउडर) गिरना।
  • दीवार या फर्नीचर पर मिट्टी की पतली लाइन दिखना।
  • लकड़ी के सामान खोखले या कमजोर लगना।
  • दरवाजा ठीक से बंद न होना।
  • फर्नीचर का फूलना।
  • पेंट या प्लास्टर का उखड़ना।
  • आसपास पंख वाले छोटे कीड़े (टर्माइट) दिखना।

ये संकेत दिखते ही तुरंत एक्शन लेना जरूरी होता है।

सवाल- घर को दीमक से बचाने के क्या करना चाहिए?

जवाब- नमी दीमकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। इसलिए पानी का लीकेज तुरंत ठीक कराएं और घर में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखें। दीमकों से बचाव के सभी उपाय नीचे दिए ग्राफिक में देखिए-

सवाल- अगर घर के किसी सामान में दीमक लग गए हैं तो क्या करें?

जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-

लकड़ी के फर्नीचर में लगे तो क्या करें?

  • फर्नीचर को धूप में रखें।
  • प्रभावित हिस्से को साफ करके पॉलिश/वार्निश करें।
  • एंटी-टर्माइट ऑयल या स्प्रे लगाएं।
  • ज्यादा नुकसान हो तो रिपेयर करें या बदलें।
  • फर्नीचर और दीवार के बीच स्पेस रखें।

किताबों में लगे तो क्या करें?

  • संक्रमित किताबों को अलग कर दें।
  • इन्हें धूप में अच्छी तरह सुखाएं।
  • बुकशेल्फ साफ करके एंटी-टर्माइट स्प्रे करें।
  • नमी से बचाने के लिए किताबें सूखी जगह पर ही रखें।
  • बुकशेल्फ में नीम के पत्ते और कपूर रखें।

दीवार में लगे तो क्या करें?

  • दीमक वाली जगह की पहचान करें।
  • उस जगह पर एंटी-टर्माइट केमिकल स्प्रे कराएं।
  • दीवार की दरारें सील करें।
  • पानी का लीकेज ठीक करें।
  • जरूरत हो तो प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोलर की मदद लें।

सवाल- गर्मियों में दीमकों का खतरा ज्यादा क्यों होता है?

जवाब- दीमकों के लिए गर्मी और बारिश का मौसम (मानसून) सबसे अनुकूल होता है। इस दौरान गर्मी और नमी (ह्यूमिडिटी) बढ़ने पर ये तेजी से पनपते हैं। बरसात में सीलन के कारण दीमक लकड़ी और दीवारों को नुकसान पहुंचाते हैं, जबकि वसंत और गर्मी में पंख वाले दीमक झुंड में निकलकर नई कॉलोनियां बनाते हैं।

सवाल- दीमक से बचाव के लिए फर्नीचर की देखभाल कैसे करें?

जवाब- लकड़ी में नमी दीमक को आकर्षित करती है, इसलिए फर्नीचर को सूखी जगह पर रखें। साथ ही कुछ और बातों को ध्यान रखें-

  • फर्नीचर को दीवार से थोड़ा दूर रखें, ताकि हवा पास हो और नमी जमा न हो।
  • रेगुलर सफाई करें। इससे दीमक पनपने की संभावना कम होती है।
  • समय-समय पर फर्नीचर को धूप दिखाएं। इससे नमी खत्म होती है और कीड़े मरते हैं।
  • फर्नीचर पर वार्निश या एंटी-टर्माइट कोटिंग करने से सुरक्षा बढ़ती है।
  • फर्नीचर में छोटे-छोटे छेद या क्रैक्स तुरंत भर दें। ये दीमक के एंट्री पॉइंट्स होते हैं।
  • किचन, बाथरूम या लीकेज एरिया के पास फर्नीचर न रखें।
  • समय-समय पर फर्नीचर में पाउडर, मिट्टी की लाइन या खोखलापन जांचते रहें।

सवाल- दीमक का ट्रीटमेंट करते हुए क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?

जवाब- दीमक भगाने के दौरान अक्सर लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिससे कुछ दिनों बाद फिर से दीमक लगने शुरू हो जाते हैं। सभी गलतियां ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या दीमक इंसानों को नुकसान पहुंचाते हैं?

जवाब- नहीं, दीमक सीधे इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन ये घर, फर्नीचर और कीमती लकड़ी के सामान खराब कर देते हैं।

सवाल- क्या सिर्फ पुराने घरों में ही दीमक लगते हैं?

जवाब- नहीं, दीमक नए और पुराने दोनों घरों में लग सकते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि पुराने घरों में लकड़ी और नमी के कारण इनका खतरा ज्यादा होता है।

…………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- ‘मच्छर अगरबत्तियों’ में खतरनाक केमिकल्स: खरीदने से पहले चेक करें ये 7 चीजें, नेचुरल तरीकों से मच्छर भगाने के 11 टिप्स

महाराष्ट्र सरकार ने ‘मच्छर अगरबत्तियों’ की जांच में पाया कि इनमें डाइमेफ्लुथ्रिन (Dimefluthrin) जैसे खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल हो रहा है। ये सांस के जरिए शरीर में जाकर हमारे फेफड़ों और नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket