Monday, 06 Apr 2026 | 07:54 AM

Trending :

EXCLUSIVE

रिपोर्ट:अमेरिका की ईरान में घुसकर यूरेनियम जब्त करने की तैयारी:ट्रम्प 10 हजार एक्स्ट्रा सैनिक भेज रहे, अप्रैल तक जंग खत्म करना चाहते हैं

रिपोर्ट:अमेरिका की ईरान में घुसकर यूरेनियम जब्त करने की तैयारी:ट्रम्प 10 हजार एक्स्ट्रा सैनिक भेज रहे, अप्रैल तक जंग खत्म करना चाहते हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान के खिलाफ जमीनी कार्रवाई करने का आदेश दे सकते हैं। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ईरान के पास मौजूद यूरेनियम को अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। ईरान के पास करीब 400 किलो समृद्ध (एनरिच्ड) यूरेनियम है, जिसका इस्तेमाल परमाणु बम बनाने में किया जा सकता है। ट्रम्प ने अपने सहयोगियों से कहा है कि ईरान को यह यूरेनियम छोड़ना ही होगा। अगर बातचीत से बात नहीं बनी, तो इसे जबरदस्ती भी लिया जा सकता है। इस बीच, अमेरिका मिडिल ईस्ट में करीब 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने की योजना बना रहा है। इनमें से 3,500 से ज्यादा सैनिक पहले ही वहां पहुंच चुके हैं। परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब ईरान यूरेनियम एक ऐसा पदार्थ है, जिससे परमाणु ऊर्जा भी बनाई जा सकती है और परमाणु बम भी। फर्क सिर्फ इस बात से पड़ता है कि उसे कितना एनरिच यानि कि शुद्ध किया गया है। प्राकृतिक यूरेनियम में काम का हिस्सा बहुत कम होता है, इसलिए उसे मशीनों (सेंट्रीफ्यूज) के जरिए धीरे-धीरे शुद्ध किया जाता है। इसी प्रक्रिया को ‘यूरेनियम एनरिचमेंट’ कहते हैं। हमलों के बाद भी यूरेनियम पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ माना जा रहा है कि ईरान का बड़ा परमाणु भंडार उन पहाड़ी ठिकानों के मलबे के नीचे दबा है, जिन्हें अमेरिका ने बमबारी में निशाना बनाया था। IAEA प्रमुख राफेल ग्रोसी के मुताबिक, यह यूरेनियम इस्फहान की अंडरग्राउंड टनल और नतांज जैसे ठिकानों पर हो सकता है। ट्रम्प ने पहले दावा किया था कि हमलों में ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह तबाह हो गया, लेकिन अब माना जा रहा है कि काफी यूरेनियम नष्ट नहीं हुआ, बल्कि मलबे के नीचे दब गया है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ज्यादातर यूरेनियम मलबे के नीचे दबा है और अभी उसे निकालने का कोई प्लान नहीं है। साथ ही, ईरान के पास अभी भी ऐसी मशीनें हैं, जिनसे वह यूरेनियम को और शुद्ध बना सकता है और नए गुप्त ठिकाने भी बना सकता है। लंबी जंग से बचना चाहते हैं ट्रम्प ईरान के विदेश मंत्री ने भी कहा था कि लगभग सारा 60% समृद्ध यूरेनियम मलबे के नीचे दबा हुआ है और अभी उसे निकालने की कोई योजना नहीं है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान के पास अभी भी यूरेनियम को और समृद्ध करने के लिए सेंट्रीफ्यूज मशीनें हैं और वह नए अंडरग्राउंड ठिकाने भी बना सकता है। ट्रम्प और उनके कुछ सहयोगियों का मानना है कि एक सीमित और टारगेटेड ऑपरेशन के जरिए इस परमाणु सामग्री को कब्जे में लिया जा सकता है, जिससे युद्ध लंबा नहीं खिंचेगा और अप्रैल के मध्य तक इसे खत्म किया जा सकता है। ट्रम्प खुद भी लंबे युद्ध से बचना चाहते हैं, क्योंकि उनके कुछ सहयोगी चाहते हैं कि वे ध्यान घरेलू मुद्दों और आने वाले चुनावों पर दें, जहां रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान का खतरा बताया जा रहा है। एक्सपर्ट बोले- ईरान में सैनिक भेजना खतरनाक एक्सपर्ट ट्रम्प के यूरेनियम हासिल करने के लिए जमीनी ऑपरेशन शुरू करने की योजना को मुश्किल और खतरनाक मानते हैं। उनका कहना है कि इसके लिए बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों को ईरान के अंदर भेजना पड़ेगा। इससे खून-खराबा बढ़ेगा और कई अमेरिकी सैनिकों की जान जाएगी। सैनिकों को पहले इलाके को सुरक्षित करना होगा, जहां उन्हें ईरान की मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद इंजीनियर मलबे को हटाकर बारूदी सुरंगों और जालों को साफ करेंगे। यूरेनियम को खोजने के बाद स्पेशल फोर्स की टीम उसे बाहर निकालेगी। बताया गया है कि यह सामग्री 40 से 50 खास सिलेंडरों में रखी हो सकती है, जो देखने में ऑक्सीजन सिलेंडर जैसे होते हैं। इन सिलेंडरों को सुरक्षित कंटेनरों में डालकर ट्रकों में ले जाया जाएगा। इसके लिए काफी जगह लगेगी और कई ट्रकों की जरूरत पड़ सकती है। इसके बाद इसे बाहर निकालने के लिए एयरफील्ड की जरूरत होगी। अगर वहां एयरफील्ड नहीं हुआ, तो अस्थायी रनवे बनाना पड़ेगा। पूरा ऑपरेशन कई दिन या एक हफ्ते तक चल सकता है। अगर अमेरिका जबरन यूरेनियम कब्जे में लेने की कोशिश करता है, तो ईरान की तरफ से जोरदार जवाबी हमला हो सकता है और युद्ध कई हफ्तों से आगे बढ़कर लंबा खिंच सकता है।

Congress Leader Son Suicide | Builder Fraud Controversy; Punjab News

Congress Leader Son Suicide | Builder Fraud Controversy; Punjab News

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर दिवंगत कांग्रेस नेता के बेटे की सुसाइड से जुड़ी रही। जिसने खुद को गोली मारने से पहले वीडियो बनाया। जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर बाप-बेटों पर 4 करोड़ के फ्रॉड का आरोप लगाकर अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. कांग्रेस नेता के बेटे का सुसाइड, गोली मारने से पहले VIDEO बनाया बठिंडा के मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके दिवंगत कांग्रेस नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने आत्महत्या कर ली। दविंदर ने रविवार देर रात को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले 8.45 मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए। दविंदर ने कहा कि बिल्डर ने 4 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया। बिल्डर को मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और जालंधर से कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से फोन भी कराया। उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ दिलाना। इसके बाद उन्होंने अपनी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। दविंदर नत्त एडवोकेट थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। उनका शव अस्पताल में रखा है। बठिंडा के SP सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि मृतक ने मरने से पहले सुषमा बिल्डर्स के मालिक बिंदरपाल और उसके बेटों भरत और प्रतीक पर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. इंडस्ट्री के लिए राहत, सरकार गैस पाइपलाइन बिछा रही पंजाब में गैस संकट निपटने के लिए AAP सरकार जल्द जालंधर और लुधियाना में गैस पाइपलाइन बिछाएगी। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने यह बात कही। उन्होंने साफ किया है कि रिहायशी एरिया में गैस की किल्लत नहीं है।मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने आर्टिफिशियल दिक्कत बना रखी है। जहां-जहां गैस पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां स्थिति बेहतर है। सरकार लगातार काम कर रही है कि जल्द से जल्द हर जगह गैस पाइपलाइन बिछाई जाए। अरोड़ा ने कहा कि लोग घरों में दो या चार सिलेंडर रखते हैं। पहले एक सिलेंडर बुक करते थे। अब लोग चारों बुक करवा रहे हैं, जिससे ऐसी स्थिति बन रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार के साथ-साथ पीछे से भी सप्लाई फुल है। उन्होंने कहा कि जो इंडस्ट्री एलपीजी का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें दिक्कत आ रही है। जबकि, जो नेचुरल गैस का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं है। मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द पीएनजी गैस पहुंचाई जाए। दोराहा में पाइपलाइन से गैस पहुंच गई। जल्दी ही लुधियाना और जालंधर तक गैस लाइन पहुंचाएंगे। अगर PNG गैस घरों में सप्लाई की जाए तो साल के 12 सिलेंडर के हिसाब से लोगों को करीब 1800 रुपए की बचत हो सकती है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. थाने में आधी रात धमाके से हड़कंप, DSP बोले- कुछ टूटा नहीं अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के थाना भिंडी सैदां में रविवार रात एक संदिग्ध धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों पर शक जताया जा रहा है, जिन्होंने थाने में विस्फोट किया। यह धमाका देर रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच सुना गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। घटना के तुरंत बाद थाने का गेट अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुबह उन्हें एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें देर रात मामूली धमाके जैसी आवाज आने की जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी के अनुसार, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। थाने के अंदर कोई कांच या अन्य सामान टूटने की भी सूचना नहीं है। पुलिस थाने के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें करीब 12 घंटे की रिकॉर्डिंग को जांचा जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. 31 मार्च को छुट्‌टी घोषित, स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे पंजाब में 31 मार्च को पब्लिक हॉलिडे की घोषणा की गई है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह छुट्‌टी महावीर जयंती के अवसर पर घोषित की गई है। महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। राज्य सरकार ने इस दिन को गैजेटेड हॉलिडे घोषित किया है, जिससे पूरे राज्य में सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज, सरकारी संस्थान और शैक्षणिक केंद्र बंद रहेंगे। इससे छात्रों और कर्मचारियों को एक दिन का आराम मिलेगा। वहीं, जरूरत वाली सभी चीजें खुली रहेंगी। इनमें निजी कंपनियां, अस्पताल और आपातकालीन सेवाएं व बाजार और दुकानें शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. युवक की गोली मारकर हत्या, रास्ते में घेर कर फायरिंग की अमृतसर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह प्रतिदिन की तरह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल भी ले गए। घटना आज सुबह करीब 10 बजे अटारी क्षेत्र स्थित राजाताल गांव के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोहणा सिंह के नाम से हुई, जो राजाताल गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की

आलीराजपुर में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार:बेटे को बाइक खरीदने 50 हजार देने पर भड़का, गुजरात से मकान बनाने पैसे लाया था

आलीराजपुर में पत्नी की हत्या करने वाला गिरफ्तार:बेटे को बाइक खरीदने 50 हजार देने पर भड़का, गुजरात से मकान बनाने पैसे लाया था

आलीराजपुर में बखतगढ़ पुलिस ने ग्राम मथवाड़ में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुमानिया को सकरजा रोड के पास स्थित जंगल से पकड़ा गया। यह पूरी वारदात 28 मार्च 2026 की शाम को हुई थी। वारदात की मुख्य वजह पैसों का विवाद था। आरोपी खुमानिया ने गुजरात में मजदूरी कर मकान बनवाने के लिए 50,000 रुपए जमा किए थे। उसकी पत्नी रायलीबाई (45) ने ये पैसे बेटे को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए दे दिए थे, जिससे खुमानिया नाराज था। नशे में किया जानलेवा हमला घटना के समय रायलीबाई अपनी बेटियों के साथ घर के बाहर बैठी थीं। तभी खुमानिया शराब के नशे में वहां पहुंचा और पत्नी द्वारा टोकने पर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर उसने खाट की लकड़ी उठाई और भागती हुई रायलीबाई के सिर और छाती पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की कार्रवाई मृतका की बेटी रेमा की सूचना पर बखतगढ़ पुलिस ने हत्या का केस (BNS की धारा 103-1) दर्ज किया। पुलिस ने 29 मार्च को आरोपी को जंगल से पकड़ा।

23 देशों में फैला कोविड का नया वेरिएंट सिकाडा, इस पर वैक्सीन भी बेअसर ! क्या आपको भी इसका खतरा?

authorimg

Last Updated:March 30, 2026, 17:46 IST BA.3.2 Omicron Subvariant: अमेरिका के बाद कोरोना का नया वेरिएंट BA.3.2 कई अन्य देशों तक फैल गया है. अब तक 23 देशों में इस वेरिएंट के मरीज मिले हैं. एक्सपर्ट्स ने इसे सिकाडा नाम दिया है और यह वेरिएंट बेहद तेजी से फैलता है. इसमें 70 से ज्यादा म्यूटेशन पाए गए हैं, जिसकी वजह से यह कोरोना की मौजूदा वैक्सीन को चकमा दे सकता है. कोविड का नया वेरिएंट सिकाडा तेजी से फैल रहा है. New Cicada Variant Symptoms: जब भी कोरोना वायरस खत्म होने की कगार पर होता है, तब कोई नया वेरिएंट फैल जाता है और लोगों को तेजी से अपना शिकार बना देता है. पिछले कुछ सप्ताह से दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का नया सब-वेरिएंट BA.3.2 तेजी से फैल रहा है. दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पहचान किए जाने के बाद यह वेरिएंट अब तक अमेरिका और यूरोप सहित दुनिया के 23 देशों में पैर पसार चुका है. हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस वेरिएंट को सिकाडा (Cicada) नाम दिया गया है. सिकाडा वेरिएंट की सबसे चौंकाने वाली बात इसमें मौजूद म्यूटेशन की संख्या है. इसमें करीब 70 से 75 म्यूटेशन पाए गए हैं, जो इसे पिछले सभी वेरिएंट्स से ज्यादा संक्रामक बना सकती है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक सिकाडा वेरिएंट में लगभग 70 से 75 म्यूटेशन देखे गए हैं, जो मुख्य रूप से इसके स्पाइक प्रोटीन में स्थित हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि म्यूटेशन की यह असामान्य संख्या इसे मौजूदा वैक्सीन को चकमा देने में सक्षम बनाती है. अमेरिका के 25 राज्यों में इसके मामले पाए गए हैं और वहां एयरपोर्ट के वेस्ट वॉटर और पैसेंजर्स के सैंपल्स में इसकी पुष्टि हुई है. इतनी अधिक म्यूटेशन दर के कारण ही इसे वेरिएंट अंडर वॉच की कैटेगरी में रखा गया है. राहत की बात यह है कि अभी तक सिकाडा वेरिएंट से संक्रमित होने पर गंभीर कॉम्प्लिकेशन के मामले नहीं देखे जा रहे हैं. अधिकांश मामले हल्के से मध्यम श्रेणी के हैं. अस्पताल में भर्ती होने की दर में भी कोई असामान्य वृद्धि दर्ज नहीं की गई है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. सिकाडा वेरिएंट के लक्षणों की बात करें, तो इसके लक्षण काफी हद तक पिछले ओमिक्रॉन वेरिएंट जैसे ही हैं. इससे संक्रमित व्यक्तियों में मुख्य रूप से गले में खराश, अत्यधिक थकान, बुखार, खांसी और बदन दर्द जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं. अधिकतर लोगों को संक्रमित होने पर गले की खराश की समस्या सबसे ज्यादा हो रही है. कुछ रेयर मामलों में रात में पसीना आना, त्वचा पर चकत्ते और स्वाद या गंध का जाना भी रिपोर्ट किया गया है. अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत जांच करानी चाहिए. राहत की बात यह है कि सिकाडा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है, लेकिन अभी तक यह दुनिया भर में डोमिनेंट स्ट्रेन नहीं बना है. भारत की बात करें तो फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है. देश में अभी सिकाडा वेरिएंट का कोई मरीज नहीं देखा गया है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय ट्रैवलिंग के कारण यह वेरिएंट फैल सकता है. ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत की बड़ी आबादी को वैक्सीन लग चुका है, जिससे इससे बचाव में मदद मिल सकती है. अभी भी मौजूदा वैक्सीन गंभीर बीमारी और मौत के जोखिम को कम करने में अत्यधिक प्रभावी हैं. इससे बचने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, घर से बाहर जाते वक्त मास्क पहनें, हाथों को बार-बार धोएं और लक्षण दिखने पर जल्द से जल्द जांच कराएं. सतर्क रहकर हम कोरोना के किसी भी नए खतरे को टाल सकते हैं. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें First Published : March 30, 2026, 17:46 IST

सागर में मकान से पकड़ाया 4 फीट लंबा कोबरा:शादी में मिली टीवी के बॉक्स में छिपा था कोबरा, पकड़ते ही मारी फुफकार

सागर में मकान से पकड़ाया 4 फीट लंबा कोबरा:शादी में मिली टीवी के बॉक्स में छिपा था कोबरा, पकड़ते ही मारी फुफकार

सागर के लेहदरा नाका स्थित एक मकान में कोबरा घुस गया। सांप घर में रखे टीवी के बॉक्स में छिपा बैठा था। परिवार के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर स्नेक कैचर बबलू पवार मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, लेहदरा नाका निवासी रूपचंद्र पटेल के मकान में शादी में मिले उपहार का सामान रखा था। सोमवार को वह कमरे से सामान हटा रहे थे। तभी उन्होंने टीवी के बॉक्स में सांप देखा। सांप देखते हुए परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचना दी। स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। स्नेक कैचर बबलू ने बताया कि रेस्क्यू में पकड़ाया सांप कोबरा प्रजाति का है जो करीब 4 फीट लंबा है। सांप घर में रखे टीवी के बॉक्स में छिपा था। वर्तमान में गर्मी पड़ रही है। जिस कारण जीव-जंतु ठंडे स्थानों पर पहुंचने लगे हैं। संभवत: यह सांप भी ठंडक की तलाश में घर में पहुंचा होगा। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

तेलंगाना में ‘पैरेंटल सपोर्ट बिल’ पास:मां-बाप को बेसहारा छोड़ा तो कटेगी 15 फीसदी सैलरी; पहली बार विधायक-सांसद भी कानून की जद में

तेलंगाना में ‘पैरेंटल सपोर्ट बिल’ पास:मां-बाप को बेसहारा छोड़ा तो कटेगी 15 फीसदी सैलरी; पहली बार विधायक-सांसद भी कानून की जद में

तेलंगाना सरकार बुढ़ापे में माता-पिता को ‘बोझ’ समझने वाले बच्चों पर अब तक की सबसे बड़ी सख्ती करने जा रही है। राज्य विधानसभा ने रविवार को ‘पैरेंटल सपोर्ट बिल, 2026’ सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके तहत, यदि कोई कर्मचारी अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करता, तो उसकी कुल सैलरी में से 15% या ₹10,000 (जो भी कम हो) की कटौती की जाएगी। देश में पहली बार ऐसा कानून बना है जिसमें सरकारी के साथ ही प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों, विधायकों, सांसदों और सरपंचों तक को जवाबदेह बनाया गया है। खास बात यह है कि माता-पिता को इसके लिए कोर्ट नहीं जाना होगा, वे सीधे जिला कलेक्टर के पास आवेदन कर सकेंगे। जांच में शिकायत सही मिलने पर कलेक्टर सीधे कंपनी या विभाग को सैलरी काटकर माता-पिता के खाते में भेजने का आदेश देंगे। विधेयक पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भावुक हो गए। उन्होंने बताया, “मैं एक ऐसे जनप्रतिनिधि को जानता हूं जिसके पिता की कैंसर से मौत हो गई, लेकिन बेटे ने सुध तक नहीं ली। जब माता-पिता की आंखों में आंसू होते हैं, तो वह समाज के पतन का संकेत है। समाज को ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए जो सक्षम होकर भी अपनों को छोड़ देते हैं।” केरल और असम में भी हैं ऐसे कानून केरल (2023) – यहां 25% तक कटौती का प्रावधान है। मुख्य रूप से उन लोगों पर लागू होता है जिन्हें ‘’अनुकंपा नियुक्ति’’ मिली है। असम (2017) – पहला राज्य जिसने ‘’प्रणाम एक्ट’’ लागू किया। सरकारी कर्मचारियों के वेतन से 10 से 15% कटौती का नियम है।

डेवलपमेंटल डिसप्लेसिया डीडीएच लक्षण: क्या है वीडियो डिस्प्लेसिया? जानिए वरुण की बेटी को क्यों हो रही है बेरोजगारी में परेशानी; जानें

डेवलपमेंटल डिसप्लेसिया डीडीएच लक्षण: क्या है वीडियो डिस्प्लेसिया? जानिए वरुण की बेटी को क्यों हो रही है बेरोजगारी में परेशानी; जानें

30 मार्च 2026 को 17:18 IST पर अपडेट किया गया विकासात्मक डिसप्लेसिया डीडीएच लक्षण: आसान भाषा में कहा गया है तो डीडीएच कूल्हे की हड्डी एक ऐसी ही जुड़ी हुई समस्या है, जिसमें बच्चे के कूल्हे की हड्डी अपनी सही जगह पर नहीं बैठती है। आम तौर पर फूल का जोड़ ‘बॉल और कार्ड’ जैसा होता है। डीडीएच की स्थिति में यह इतना गहरा नहीं होता कि हड्डी की बॉल को सही से पकड़ सके, जिससे जोड़ जुड़ जाता है या अपनी जगह से खिसक जाता है। (टैग्सटूट्रांसलेट)डीडीएच अर्थ(टी)हिप का विकासात्मक डिसप्लेसिया हिंदी(टी)हिप डिसप्लेसिया शिशु लक्षण(टी)वरुण धवन बेटी स्वास्थ्य समाचार(टी)डीडीएच उपचार शिशु(टी)बच्चे की चलने में समस्या कारण(टी)हिप संयुक्त विकार बच्चा(टी)डीडीएच जागरूकता(टी)लाइफस्टाइल समाचार

अंगोला से गैस खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां:सरकारी स्तर पर भी बातचीत जारी, होर्मुज संकट की वजह से भारत नए ऑप्शन तलाश रहा

अंगोला से गैस खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां:सरकारी स्तर पर भी बातचीत जारी, होर्मुज संकट की वजह से भारत नए ऑप्शन तलाश रहा

भारत में गैस की कमी की वजह से सरकारी तेल और गैस कंपनियां अब नए देशों से सप्लाई का ऑप्शन तलाश रही हैं। इसी कड़ी में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और गेल (इंडिया) लिमिटेड अफ्रीकी देश अंगोला की सरकारी कंपनी सोनानगोल से रसोई गैस (LPG) और प्राकृतिक गैस (LNG) खरीदने के लिए बात कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कंपनियां अंगोला की सरकारी कंपनी सोनानगोल के साथ लंबी अवधि के समझौते (टर्म कॉन्ट्रैक्ट) करने पर विचार कर रही हैं। हालांकि, बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और सरकार से सरकार के स्तर पर भी चर्चा जारी है। यह हालात इसलिए बने हैं क्योंकि मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से होर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया है। यह रास्ता दुनिया में तेल और गैस सप्लाई के लिए बहुत अहम माना जाता है। इसके बंद होने से भारत समेत कई देशों की सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत दुनिया का दूसरा बड़ा LPG उपभोक्ता भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LPG उपभोक्ता है और अपनी जरूरत का लगभग 60% इंपोर्ट करता है। वहीं, करीब 50% LNG भी इंपोर्ट करता है। अभी तक भारत को ज्यादातर गैस मिडिल ईस्ट के देशों, खासकर कतर और UAE से मिलती रही है। लेकिन होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण भारत की करीब 90% LPG आयात पर असर पड़ा है। इसी वजह से सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियम सख्त कर दिए हैं। अब शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन के अंतराल पर ही सिलेंडर बुक किया जा सकता है। अंगोला पहली बार भारत को LPG कर सकता है एक्सपर्ट्स का कहना है कि अफ्रीका से गैस सप्लाई अमेरिका की तुलना में 10 से 15 दिन जल्दी भारत पहुंच सकती है। ऐसे में अंगोला भारत के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। अगर यह करार होता है, तो अंगोला पहली बार भारत को रसोई गैस सप्लाई करेगा। भारतीय कंपनियां LPG के लिए करीब एक साल और LNG के लिए कम से कम 10 साल का करार करने पर विचार कर रही हैं। अंगोला के पास करीब 4.6 ट्रिलियन क्यूबिक फीट नेचुरल गैस का भंडार है और वह पहले से ही भारत को कच्चा तेल और LNG सप्लाई करता रहा है। वित्त वर्ष 2025 में अंगोला भारत का पांचवां सबसे बड़ा LNG सप्लायर था। ऑस्ट्रेलिया-अल्जीरिया और रूस से भी LPG खरीदने की तैयारी भारत सिर्फ अंगोला ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया और रूस जैसे देशों से भी गैस इंपोर्ट के ऑप्शन तलाश रहा है, ताकि किसी एक रीजन पर निर्भरता कम की जा सके। इस गैस संकट का असर उर्वरक (फर्टिलाइजर) और स्टील सेक्टर जैसे उद्योगों पर भी पड़ सकता है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो गैस की कीमतें भी बढ़ सकती हैं और भारत को महंगे दामों पर गैस -खरीदनी पड़ सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि देश में गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट की सप्लाई बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में दो बड़े जहाज करीब 94 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर भारत की ओर रवाना हुए हैं। भारत की 92% LPG खाड़ी के 4 देशों से आती है भारत का ज्यादातर LPG आयात फारस की खाड़ी के देशों UAE, कतर, सऊदी अरब और कुवैत से होता है। खास बात यह है कि इन सभी देशों से आने वाली गैस एक ही रास्ते, होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरती है। यह सिर्फ 33 किलोमीटर चौड़ा समुद्री रास्ता है, लेकिन दुनिया के करीब 20% तेल और गैस का व्यापार यहीं से होता है। 2024-25 में भारत के करीब 92% LPG आयात इन्हीं चार खाड़ी देशों से आए। इनमें यूएई सबसे बड़ा सप्लायर बनकर उभरा है, जिसकी हिस्सेदारी बढ़कर 40% से ज्यादा हो गई है। वहीं, कतर और सऊदी अरब की हिस्सेदारी में गिरावट आई है। भारत में LPG की मांग बढ़ी लेकिन उत्पादन नहीं भारत में LPG की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन घरेलू उत्पादन लगभग नहीं बढ़ रहा। यही वजह है कि देश को अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से मंगवाना पड़ रहा है, जिससे सप्लाई को लेकर जोखिम भी बढ़ गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने साल 2024-25 में 20.67 मिलियन टन LPG आयात किया, जो 2019-20 के 14.81 मिलियन टन के मुकाबले करीब 40% ज्यादा है। यानी सिर्फ पांच साल में आयात में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। भारत का घरेलू उत्पादन लगभग स्थिर बना हुआ है। 2019-20 में देश ने 12.82 मिलियन टन LPG का उत्पादन किया था, जो 2024-25 में घटकर करीब 12.79 मिलियन टन रह गया। यानी उत्पादन में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। 2024-25 में भारत ने 31.32 मिलियन टन LPG का इस्तेमाल किया, जो 2019-20 के मुकाबले करीब 19% ज्यादा है। यह बढ़ोतरी खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में गैस कनेक्शन बढ़ने की वजह से हुई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों परिवारों को LPG कनेक्शन दिए गए हैं। अब देश में 33 करोड़ से ज्यादा एक्टिव गैस कनेक्शन हैं, जिससे मांग लगातार बढ़ रही है।

इछावर में पानी संकट पर युवक टंकी पर चढ़ा:एक घंटे तक मचाया हंगामा; पुलिस की समझाइश के बाद उतरा नीचे

इछावर में पानी संकट पर युवक टंकी पर चढ़ा:एक घंटे तक मचाया हंगामा; पुलिस की समझाइश के बाद उतरा नीचे

सीहोर जिले में जल संकट के बीच एक युवक पानी की मांग को लेकर इछावर के आजाद चौक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने करीब एक घंटे तक हंगामा किया और प्रशासन से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। जानकारी के अनुसार, युवक टंकी पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्ला रहा था और पानी की समस्या को उजागर कर रहा था। जब स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काफी देर तक समझाया। पुलिस की समझाइश के बाद अधेड़ व्यक्ति पानी की टंकी से नीचे उतर आया। यह घटना सीहोर जिले में बढ़ते जल संकट की गंभीरता को दर्शाती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

MS Dhoni Invests in AI Storytelling Platform Kuku, Becomes Brand Ambassador for Kuku TV

MS Dhoni Invests in AI Storytelling Platform Kuku, Becomes Brand Ambassador for Kuku TV

Hindi News Business MS Dhoni Invests In AI Storytelling Platform Kuku, Becomes Brand Ambassador For Kuku TV मुंबई3 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (कुकू) में निवेश किया है। इसके साथ ही वे इसके शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ड्रामा ऐप कुकू TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। धोनी का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस तैयार कर रहा है। धोनी बोले- फाउंडर्स भी मेरी तरह छोटे शहरों से हैं धोनी ने कहा, ‘मैंने कुकू में निवेश करने और कुकू TV का ब्रांड एंबेसडर बनने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म दूसरों से अलग है। इन्होंने कई भाषाओं और फॉर्मेट्स में भारतीय दर्शकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव तैयार किया है। प्लेटफॉर्म की ग्रोथ प्रभावित करने वाली है। सबसे बड़ी बात यह कि मैं इसके फाउंडर्स से जुड़ाव महसूस करता हूं, क्योंकि वे भी मेरी तरह छोटे शहरों से आते हैं और उन्होंने इस लेवल का बिजनेस खड़ा किया है।’ स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म के विजन पर भरोसा धोनी ने आगे कहा कि वे भारत के लिए बनाए जा रहे इस AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म के विजन पर भरोसा करते हैं। उनका मानना है कि यह तकनीक न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में मनोरंजन का तरीका बदल सकती है। को-फाउंडर ने कहा- थाला का देशभर में क्रेज कुकू के को-फाउंडर और COO विनोद कुमार मीणा ने बताया कि धोनी को साथ जोड़ना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा, ‘हमारे थाला (धोनी) उन चुनिंदा हस्तियों में से हैं जिनकी पहुंच पूरे देश में है। चूंकि हम पूरे भारत के लिए कुकू बना रहे हैं, इसलिए वे हमारे लिए एकदम सही फिट हैं।’ वहीं कंपनी के CTO विकास गोयल ने कहा कि धोनी को लोगों की गहरी समझ है। जब हम क्रिएटर्स और कंज्यूमर्स के लिए AI-बेस्ड स्टोरीटेलिंग स्टैक बना रहे हैं, तब धोनी का अनुभव और नजरिया हमारे लिए काफी कीमती साबित होगा। बोल्ड फैसले लेने में धोनी और कुकू एक जैसे कुकू के को-फाउंडर और CEO लाल चंद बिसू ने कहा, ‘धोनी अपने उन बोल्ड फैसलों के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें लेने में दूसरे लोग हिचकिचाते हैं। कुकू में हम भी इसी तरह के साहसी दांव लगा रहे हैं। धोनी की यह अनकंवेंशनल (लीक से हटकर) सोच हमारी कंपनी की वैल्यूज से मेल खाती है।’ कुकू के निवेशकों में शामिल पैंथेरा पीक कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल भंडारकर ने कहा कि कुकू के काम करने का तरीका और उनकी क्लैरिटी बिल्कुल एमएस धोनी की अप्रोच जैसी ही है। वे इस प्लेटफॉर्म को एक ग्लोबल एंटरटेनमेंट ब्रांड बनते देखना चाहते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… रुपया डॉलर के मुकाबले सबसे कमजोर: पहली बार 1 डॉलर ₹95.58 का हुआ; मोबाइल, सोना, तेल, विदेशी सामान खरीदना महंगा 0:50Play video Play video कॉपी लिंक शेयर इंपैक्ट फीचर: सीकर बना देश की नंबर-1 शिक्षा नगरी,प्रिंस एजुकेशन हब ने नीट, सीबीएसई बोर्ड एग्जाम्स, एनडीए, सीयूईटी, जेईई में सबसे ज्यादा टॉपर्स दिए कॉपी लिंक शेयर सेंसेक्स 1636 अंक गिरकर 71,948 पर बंद: निफ्टी भी 488 अंक टूटा, 22331 पर आया; बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली 1:01Play video Play video कॉपी लिंक शेयर सोना ₹3 हजार बढ़कर ₹1.46 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹6 हजार बढ़कर ₹2.28 लाख हुई, देखें अपने शहर में सोने के दाम Play video कॉपी लिंक शेयर