Wednesday, 02 Sep 2026 | 04:15 AM

Trending :

EXCLUSIVE

MS Dhoni Invests in AI Storytelling Platform Kuku, Becomes Brand Ambassador for Kuku TV

  • Hindi News
  • Business
  • MS Dhoni Invests In AI Storytelling Platform Kuku, Becomes Brand Ambassador For Kuku TV

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (कुकू) में निवेश किया है। इसके साथ ही वे इसके शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ड्रामा ऐप कुकू TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं।

धोनी का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस तैयार कर रहा है।

धोनी बोले- फाउंडर्स भी मेरी तरह छोटे शहरों से हैं

धोनी ने कहा, ‘मैंने कुकू में निवेश करने और कुकू TV का ब्रांड एंबेसडर बनने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म दूसरों से अलग है। इन्होंने कई भाषाओं और फॉर्मेट्स में भारतीय दर्शकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव तैयार किया है।

प्लेटफॉर्म की ग्रोथ प्रभावित करने वाली है। सबसे बड़ी बात यह कि मैं इसके फाउंडर्स से जुड़ाव महसूस करता हूं, क्योंकि वे भी मेरी तरह छोटे शहरों से आते हैं और उन्होंने इस लेवल का बिजनेस खड़ा किया है।’

स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म के विजन पर भरोसा

धोनी ने आगे कहा कि वे भारत के लिए बनाए जा रहे इस AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म के विजन पर भरोसा करते हैं। उनका मानना है कि यह तकनीक न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में मनोरंजन का तरीका बदल सकती है।

को-फाउंडर ने कहा- थाला का देशभर में क्रेज

कुकू के को-फाउंडर और COO विनोद कुमार मीणा ने बताया कि धोनी को साथ जोड़ना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा, ‘हमारे थाला (धोनी) उन चुनिंदा हस्तियों में से हैं जिनकी पहुंच पूरे देश में है। चूंकि हम पूरे भारत के लिए कुकू बना रहे हैं, इसलिए वे हमारे लिए एकदम सही फिट हैं।’

वहीं कंपनी के CTO विकास गोयल ने कहा कि धोनी को लोगों की गहरी समझ है। जब हम क्रिएटर्स और कंज्यूमर्स के लिए AI-बेस्ड स्टोरीटेलिंग स्टैक बना रहे हैं, तब धोनी का अनुभव और नजरिया हमारे लिए काफी कीमती साबित होगा।

बोल्ड फैसले लेने में धोनी और कुकू एक जैसे

कुकू के को-फाउंडर और CEO लाल चंद बिसू ने कहा, ‘धोनी अपने उन बोल्ड फैसलों के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें लेने में दूसरे लोग हिचकिचाते हैं। कुकू में हम भी इसी तरह के साहसी दांव लगा रहे हैं। धोनी की यह अनकंवेंशनल (लीक से हटकर) सोच हमारी कंपनी की वैल्यूज से मेल खाती है।’

कुकू के निवेशकों में शामिल पैंथेरा पीक कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल भंडारकर ने कहा कि कुकू के काम करने का तरीका और उनकी क्लैरिटी बिल्कुल एमएस धोनी की अप्रोच जैसी ही है। वे इस प्लेटफॉर्म को एक ग्लोबल एंटरटेनमेंट ब्रांड बनते देखना चाहते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
google-color.svg

May 19, 2026/
11:45 pm

Last Updated:May 19, 2026, 23:45 IST गर्मियों में मिलने वाला जामुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें...

Actor Ramakant Dayma Passes Away at 69

May 26, 2026/
4:22 pm

26 मिनट पहले कॉपी लिंक टीवी और फिल्म अभिनेता रमाकांत दायमा का मंगलवार, 26 मई को निधन हो गया। वे...

authorimg

May 1, 2026/
9:04 pm

देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल AIIMS New Delhi में बच्चों की सेहत को लेकर हुई एक रिसर्च ने माता-पिता...

इंदौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:सड़क पार करते वक्त हादसा, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया; परिजनों की तलाश जारी

April 21, 2026/
3:05 pm

इंदौर के नेमावर रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार रात करीब 11 बजे...

Flight Cancellations LIVE Updates: Check latest updates on flights, cancellations and more in West Asia.

March 3, 2026/
7:51 pm

आखरी अपडेट:मार्च 03, 2026, 19:51 IST यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब मुख्यमंत्री पद और कांग्रेस के भीतर...

IPL REEL Video Ban Rules 2026 Update; BCCI

May 9, 2026/
12:24 pm

10 मिनट पहले कॉपी लिंक खिलाड़ी, उनके परिवार के सदस्य और ब्रॉडकास्टर के लिए काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर IPL...

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 13वां टेस्ट कामयाब:पहली बार पानी में सुरक्षित लैंड कराया, अंतरिक्ष में 20 स्टारलिंक सैटेलाइट भी तैनात किए

July 25, 2026/
6:38 am

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप की 13वीं टेस्ट उड़ान कामयाब रही। पिछले हफ्ते इंजन इग्निशन में खराबी के कारण...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

MS Dhoni Invests in AI Storytelling Platform Kuku, Becomes Brand Ambassador for Kuku TV

MS Dhoni Invests in AI Storytelling Platform Kuku, Becomes Brand Ambassador for Kuku TV
  • Hindi News
  • Business
  • MS Dhoni Invests In AI Storytelling Platform Kuku, Becomes Brand Ambassador For Kuku TV

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (कुकू) में निवेश किया है। इसके साथ ही वे इसके शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ड्रामा ऐप कुकू TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं।

धोनी का मानना है कि यह प्लेटफॉर्म भारत के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस के लिए भी एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस तैयार कर रहा है।

धोनी बोले- फाउंडर्स भी मेरी तरह छोटे शहरों से हैं

धोनी ने कहा, ‘मैंने कुकू में निवेश करने और कुकू TV का ब्रांड एंबेसडर बनने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म दूसरों से अलग है। इन्होंने कई भाषाओं और फॉर्मेट्स में भारतीय दर्शकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव तैयार किया है।

प्लेटफॉर्म की ग्रोथ प्रभावित करने वाली है। सबसे बड़ी बात यह कि मैं इसके फाउंडर्स से जुड़ाव महसूस करता हूं, क्योंकि वे भी मेरी तरह छोटे शहरों से आते हैं और उन्होंने इस लेवल का बिजनेस खड़ा किया है।’

स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म के विजन पर भरोसा

धोनी ने आगे कहा कि वे भारत के लिए बनाए जा रहे इस AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म के विजन पर भरोसा करते हैं। उनका मानना है कि यह तकनीक न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में मनोरंजन का तरीका बदल सकती है।

को-फाउंडर ने कहा- थाला का देशभर में क्रेज

कुकू के को-फाउंडर और COO विनोद कुमार मीणा ने बताया कि धोनी को साथ जोड़ना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा, ‘हमारे थाला (धोनी) उन चुनिंदा हस्तियों में से हैं जिनकी पहुंच पूरे देश में है। चूंकि हम पूरे भारत के लिए कुकू बना रहे हैं, इसलिए वे हमारे लिए एकदम सही फिट हैं।’

वहीं कंपनी के CTO विकास गोयल ने कहा कि धोनी को लोगों की गहरी समझ है। जब हम क्रिएटर्स और कंज्यूमर्स के लिए AI-बेस्ड स्टोरीटेलिंग स्टैक बना रहे हैं, तब धोनी का अनुभव और नजरिया हमारे लिए काफी कीमती साबित होगा।

बोल्ड फैसले लेने में धोनी और कुकू एक जैसे

कुकू के को-फाउंडर और CEO लाल चंद बिसू ने कहा, ‘धोनी अपने उन बोल्ड फैसलों के लिए जाने जाते हैं, जिन्हें लेने में दूसरे लोग हिचकिचाते हैं। कुकू में हम भी इसी तरह के साहसी दांव लगा रहे हैं। धोनी की यह अनकंवेंशनल (लीक से हटकर) सोच हमारी कंपनी की वैल्यूज से मेल खाती है।’

कुकू के निवेशकों में शामिल पैंथेरा पीक कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल भंडारकर ने कहा कि कुकू के काम करने का तरीका और उनकी क्लैरिटी बिल्कुल एमएस धोनी की अप्रोच जैसी ही है। वे इस प्लेटफॉर्म को एक ग्लोबल एंटरटेनमेंट ब्रांड बनते देखना चाहते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket