Dahi Ke Fayde Skin Ke Liye: दही खाने से स्किन को भी होते हैं कई लाभ, बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने का है अचूक उपाय

Dahi Ke Fayde Skin Ke Liye: दही खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, लेकिन कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है. क्या आप जानते हैं कि दही (Dahi) खाने से त्वचा को भी ढेरों फायदे होते हैं? जी हां, दही (Curd) में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद होते हैं. चलिए जानते हैं दही कैसे स्किन को लाभ पहुंचाता है और इसमें कौन से पोषक तत्व होते हैं… दही में मौजूद पोषक तत्व और फायदे दही में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो संपूर्ण सेहत के साथ त्वचा के लिए बहुत जरूरी होते हैं. दही में कैल्शियम, गुड बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होते हैं. ये इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं. दही खाने से पाचन तंत्र में सुधार होता है. ऐसे में पेट और आंतों की सेहत दुरुस्त बनी रहती है. हड्डियों को मजबूती देता है दही. हार्ट के लिए भी हेल्दी है दही. त्वचा के लिए दही खाने के फायदे (Benefits of eating curd for the skin) -जो लोग दही खाना पसंद नहीं करते हैं, वे भारी गलती कर रहे हैं. ये आपकी हड्डियों को तो स्ट्रॉन्ग बनाता ही है, त्वचा को भी कम उम्र में ही बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचाए रखने का काम करता है. -दही में प्रोटीन, जिंक, लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है. गहराई से हाइड्रेट करता है, नमी प्रदान करता है. इससे स्किन की ड्राइनेस दूर होती है और त्वचा पर निखार, ग्लो आता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. -जिन लोगों को मुंहासे होते हैं, उन्हें भी दही खाना चाहिए. दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट में हानिकारक बैक्टीरिया का सफाया कर आंतों की सफाई करते हैं. जब आंतों में जमी गंदगी बाहर निकलती है, तो इससे स्किन पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है. एक्ने, पिंपल्स से छुटकारा मिल जाता है. -दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन पर चमक लाने का काम करता है. दही से चेहरा बेदाग और चमकदार भी बनता है. स्किन सॉफ्ट बनी रहती है. -दही के सेवन से स्किन मुलायम बनती है. नमी बरकरार रहती है. बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे झाइयां, झुर्रियां, पिग्मेंटेशन, फाइन लाइंस से बचाव होता है. -दही खाने से मुंहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया का नाश होता है, क्योंकि दही में प्रोबायोटिक गुण और एंटी-बैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं. -यदि आपके चेहरे पर 25-30 की उम्र में ही डार्क स्पॉट, डार्क सर्कल, पिग्मेंटेशन और गर्मियों में धूप में घूमने के कारण सनटैन हो गया है तो दही का सेवन करने के साथ ही स्किन पर फेस मास्क की तरह अप्लाई भी करें. – दही का पेस्ट तैयार कर चेहरे पर लगाने से टैनिंग, सनबर्न, स्किन एलर्जी, जलन, सूजन आदि समस्याएं ठीक हो सकती हैं.
नागदा में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त:51 फीट की हनुमान प्रतिमा के पीछे बिजली चमकी,VIDEO; लहसुन की फसल को नुकसान

उज्जैन जिले के नागदा में गुरुवार रात मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। रात 8 बजे के बाद शुरू हुई तेज आंधी और गरज-चमक के साथ करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे क्षेत्र को प्रभावित किया। जहां दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शाम को आए इस तूफान से ग्रामीण इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे घंटों तक अंधेरा छाया रहा। हनुमान जयंती के कार्यक्रमों में बाधा बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे हनुमान जयंती के भंडारे और प्रसादी वितरण कार्यक्रमों में व्यवधान पड़ा। इंगोरिया रोड स्थित खड़े हनुमान मंदिर में 51 फीट ऊंची प्रतिमा के ठीक पीछे आसमान में बिजली चमकने का शानदार वीडियो सामने आया। भक्तों ने मूसलाधार बारिश के बीच भीगते हुए भी भगवान की आरती पूरी की। लहसुन और भूसा खराब बेमौसम बारिश से खेतों में खुला रखा गेहूं का भूसा पूरी तरह गीला हो गया, जिससे पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो सकता है। भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रदेश अध्यक्ष देव सिंह गुर्जर ने बताया कि जिन किसानों ने अभी गेहूं की कटाई नहीं की है और जिनकी लहसुन की फसल खेतों में है, उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। 2 घंटे तक गुल रही तहसील की बिजली एमपीईबी के टाउन इंजीनियर मेहरबान सूर्यवंशी के अनुसार, क्षेत्र में बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण पूरे नागदा शहर और ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। प्रशासन अब ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।
बालाघाट में हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा:साधक मोहित सोनी ने 40 किलो वजनी हनुमान स्वरूप धारण किया; 40 दिनों तक तपस्या की

बालाघाट जिले में हनुमान जयंती पर गुरुवार शाम को श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस वर्ष आकर्षण का मुख्य केंद्र युवा साधक मोहित सोनी रहे, जिन्होंने भगवान हनुमान का स्वरूप धारण कर 40 किलो वजनी मुकुट के साथ नगर भ्रमण किया। ‘हनुमान सेवा दल समिति’ और ‘मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर ट्रस्ट’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा से पूरा नगर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। 40 दिनों के कठिन ब्रह्मचर्य और तपस्या के बाद मिली सिद्धि परंपरा के अनुसार, प्रतिवर्ष हनुमान जी का स्वरूप धारण करने के लिए एक साधक का चयन किया जाता है, जिसे 40 दिनों तक कठोर ब्रह्मचर्य का पालन और विशेष साधना करनी होती है। इस वर्ष यह सौभाग्य मोहित सोनी को प्राप्त हुआ। 40 दिनों की तपस्या पूर्ण करने के बाद उन्होंने भारी-भरकम मुकुट और वेशभूषा धारण की और बैंड-बाजे व ढोल की थाप पर भक्तों के साथ नृत्य भी किया। मुख्य मार्गों से गुजरी यात्रा शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 8 बजे मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर से हुआ। यहां से यह काली पुतली चौक और अहिंसा द्वार होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से निकली। मार्ग में पड़ने वाले सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का समापन इस भव्य शोभायात्रा के साथ ही पिछले 11 दिनों से चल रहे विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का भी विधि-विधान से समापन हो गया। आयोजन में हनुमान सेवा दल के शंकर मोटवानी, राजू सोनी, सुनील आडवाणी सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और श्रद्धालु शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर रात तक नगर में भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। देखें तस्वीरें…
Congress MLA Rajendra Bharti Disqualification Case Stir in Bhopal

जीतू पटवारी प्रमुख सचिव से मिलने पहुंचे। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को दिल्ली की एमपी एमएलए कोर्ट से तीन साल की सजा होने के बाद विधानसभा में गुरुवार रात को अचानक प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा के पहुंचने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी . कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को सजा के बाद रात में विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी और पीसी शर्मा ने कहा कि हम लोगों के आने के बाद विधानसभा के पीएस चले गए। इनका कहना है कि रात में 10:30 बजे विधानसभा सचिवालय खोलकर राजेन्द्र भारती के मामले में आदेश जारी करने की तैयारी हो रही थी, जबकि भारती को कोर्ट से अपील करने के लिए 60 दिन का टाइम मिला हुआ है। पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा कि विधायक भारती की सदस्यता खत्म करने के लिए तैयारी की जा रही है। इस कारण प्रमुख सचिव आए थे, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। हम लोगों के आने के बाद प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा चले गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे तो विधानसभा पूरे टाइम तक चलती नहीं है, फिर रात में दफ्तर खोलने की वजह और क्या हो सकती है? जीतू पटवारी व अन्य कांग्रेसी भी विधानसभा पहुंचे। इसके बाद प्रमुख सचिव वहां से चले गए। दिल्ली से लौटे थे पीएस, सदस्यता पर निर्णय ले सकते हैं स्पीकर विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा गुरुवार को दिन में दिल्ली में थे और लोकसभा की एक बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद वे शाम को भोपाल आए हैं। दूसरी ओर गुरुवार को रात में सामने आए घटनाक्रम के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता के मामले में निर्णय ले सकते हैं। ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में दोषी करार दिया है। गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई और जमानत दे दी। उन्हें आपराधिक साजिश (धारा 120B) और धोखाधड़ी व जालसाजी (धारा 420, 467, 468, 471) में दोषी माना गया है। सह-आरोपी बैंक लिपिक रघुवीर प्रजापति को भी दोषी ठहराया गया है।पूरी खबर पढ़ें
Shahtoot ke fayde: गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए अनमोल खजाना है शहतूत, खाने से होते हैं कई फायदे

Last Updated:April 02, 2026, 22:58 IST Benefits of mulberry fruit: आयुर्वेद में शहतूत की छाल, फल और जड़ को गुणों का खजाना माना गया है. सदियों में उनका इस्तेमाल कई रोगों में होता आया है. शहतूत को आप खांसी, बुखार और डायबिटीज. शहतूत के रसीले फल विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन में मदद करते हैं. शहतूत के सेहत लाभ. Benefits of mulberry fruit: गर्मियों की शुरुआत के साथ रसीले फल भी बाजार में आने लगते हैं. तरबूज और खरबूज के साथ शहतूत भी मार्च और अप्रैल के महीने में ही आता है, लेकिन खास बात यह है कि यह एक सीमित समय के लिए आता है. शहतूत को अन्य भाषाओं में ‘तूत’ या ‘मलबेरी’ के नाम से भी जाना जाता है. शहतूत के स्वाद के बारे में सभी बात करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है? यह पेड़ अपनी रसीली फलियों, पत्तियों और औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है. आयुर्वेद में शहतूत की छाल, फल और जड़ को गुणों का खजाना माना गया है. सदियों में उनका इस्तेमाल कई रोगों में होता आया है, जैसे खांसी, बुखार और डायबिटीज. शहतूत के रसीले फल विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और पाचन में मदद करते हैं. इसे आयुर्वेद में पित्तवातशामक माना गया है, जो रक्त को शुद्ध करने में भी मददगार है. इसका स्वाद मीठा और खट्टा दोनों होता है,जो शरीर में बढ़ रहे वात को संतुलित करने में सहायक है. इसकी छाल का काढ़ा और चूर्ण भी कई रोगों में लाभदायक होता है, हालांकि सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें. शहतूत के फल में एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो बढ़ती उम्र के असर को कम करता है और झुर्रियों को आने से रोकता है. अगर चेहरे पर दाग-धब्बे और रूखापन रहता है, तब भी फल का सेवन करना लाभकारी होगा. यह चेहरे को नई चमक देगा और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है. भरपूर विटामिन ‘ए’ का सोर्स होने की वजह से यह आंखों की रोशनी को बढ़ाता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. शहतूत में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो त्वचा को बाहरी संक्रमण से सुरक्षित रखते हैं. यह एक्जिमा-सोरायसिस जैसे रोगों में भी दवा की तरह काम करते हैं. इसके साथ ही शहतूत में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, तो इसका सेवन मधुमेह के रोगी भी कर सकते हैं. यह रक्त में शर्करा की मात्रा को संतुलित रखता है और इसमें आयरन की मात्रा भी अधिक होती है. शरीर में रक्त की पूर्ति और एनीमिया से बचने के लिए इसका सेवन रोजाना किया जा सकता है. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें First Published : April 02, 2026, 22:58 IST
एलपीजी और पेट्रोल-डीजल उपलब्धता का रोज होगा रिव्यू:कलेक्टरों से सीएस अनुराग जैन बोले- मॉनिटरिंग करें और जमाखोरों पर शीघ्र एक्शन लें

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि प्रदेश में एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थ पर्याप्त है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। कलेक्टर्स की जिम्मेदारी है कि वे प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें और जमाखोरी के साथ कालाबाजारी की शिकायतों पर त्वरित तथा सख्त कार्रवाई करें। राज्य स्तर और जिला स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पर प्रतिदिन रिव्यू होगा। मुख्य सचिव जैन ने गुरुवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कलेक्टर्स के साथ जिलों में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि राज्य स्तर और जिला स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पर प्रतिदिन रिव्यू होगा। मुख्य सचिव जैन ने पीएनजी लाइन वाले जिलों में अधिकाधिक घरेलू कनेक्शन देने के लिए संबंधित एजेंसियों को जिला प्रशासन से नियमित समन्वय करने के साथ ही कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे एजेंसियों को वर्क फोर्स उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच पीएनजी की विशेषताओं का प्रचार-प्रसार करें, जिससे अगले 3 महीने की समय-सीमा में उन क्षेत्रों में अधिकतम घरों तक पाइप से गैस पहुंच सके। बैठक में एक माह में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और आपूर्ति की समीक्षा की गई। पेट्रोल पंप तथा गैस एजेंसियों पर अब लाइन आदि समाप्त होने के साथ पैनिक बुकिंग बंद होने पर संतोष व्यक्त किया गया। मुख्य सचिव जैन ने निर्देश दिए कि वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव जैन ने गैस की पर्याप्त उपलब्धता और निरंतर आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने घरों में पीएनजी कनेक्शन की समीक्षा की और निर्देश दिए कि पाइप लाइन की क्षमता अनुरूप घरेलू कनेक्शन करें। कनेक्शन जो, बंद हो गए हैं, उन्हें भी पुन: प्रारंभ करें। उन्होंने इन एजेंसियों के लिए विभागों से 24 घंटे में अनापत्ति प्रमाण-पत्र आदि जारी करने के साथ ही कॉलोनियों में कनेक्शन के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। जमाखोरों और मुनाफाखोरों के खिलाफ सख्त एक्शन लें मुख्य सचिव जैन ने प्रदेश में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के लागू करने के साथ भारी अर्थदंड और एजेंसियों पर आवश्यक होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एजेंसियां कई बार मुनाफे के लिए अपने कर्मियों से भी कालाबाजारी कराती है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 3029 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। 2759 छापे मारे गए हैं। दोषियों के विरुद्ध 11 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और ऑयल कंपनी के डिपो से निरंतर आपूर्ति जारी है। जिलों में गैस पाइप लाइन बिछाने के सभी आर.ओ.यू आवेदनों को आवेदन प्रस्तुत करने के 24 कार्यकारी घंटों के अंदर डीम्ड सीजीडी अनुमति प्रदान करने के आदेश अनुसार कार्रवाई की जा रही हैं। राज्य शासन को अतिरिक्त 10% एलपीजी आवंटन प्राप्त हो चुका है। 27 मार्च 2026 को भारत सरकार द्वारा कॉमर्शियल एलपीजी का अतिरिक्त 20% आवंटन उद्योग जैसे-स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, डाई, केमिकल्स, प्लास्टिक्स आदि के लिए किया गया है और उद्योगों को कॉमर्शियल गैस सप्लाई अनुसार की जा रही है। बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को केरोसीन आवंटन और एवं प्रत्येक जिले में 2 पेट्रोल पंपों का आंकलन प्रक्रियाधीन है। विभाग द्वारा केरोसीन वितरण के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। केरोसीन का वितरण मांग के आधार पर होगा। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी और ऑयल कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
AAP की हार के बाद राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, राज्यसभा में उठाए गए मुद्दों का वीडियो शेयर किया | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:02 अप्रैल, 2026, 22:36 IST राज्यसभा सांसद ने वीडियो को कैप्शन नहीं दिया, बल्कि सिर्फ एक नज़र ताबीज इमोजी का इस्तेमाल किया। आप नेता राघव चड्ढा (क्रेडिट: एक्स) एक महत्वपूर्ण कदम में, आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उच्च सदन में उपनेता के पद से हटा दिया, जो पार्टी के भीतर आंतरिक दरार के संकेत देता है। आप सांसद अशोक मित्तल को संसद में पार्टी का नया उपनेता नियुक्त किया गया है। इस कदम के कुछ घंटों बाद, राज्यसभा सांसद ने राज्यसभा में अपने तर्कों और हस्तक्षेपों का संकलन साझा करके परोक्ष प्रतिक्रिया जारी की। तीन मिनट के वीडियो में 37 वर्षीय नेता को वायु प्रदूषण और बढ़ते हवाई किराए से लेकर गिग श्रमिकों के अधिकारों और मोबाइल प्रीपेड योजनाओं की 28-दिन की वैधता सहित कई मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में राज्यसभा में चड्ढा के हालिया भाषणों से ली गई छोटी क्लिप की एक श्रृंखला शामिल है। वे उन्हें ऐसे मुद्दे उठाते हुए दिखाते हैं जो आम नागरिकों और व्यापक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं। एक खंड में मोबाइल डेटा पैकेज की समाप्ति को नियंत्रित करने वाले नियम शामिल हैं। दूसरा त्वरित-वाणिज्य प्लेटफार्मों द्वारा नियोजित गिग श्रमिकों की कामकाजी परिस्थितियों पर केंद्रित है। राज्यसभा सांसद ने वीडियो को कैप्शन नहीं दिया, बल्कि सिर्फ एक नज़र ताबीज इमोजी का इस्तेमाल किया। नज़र तावीज़ एक भूमध्यसागरीय तावीज़ है और कुछ लोगों का मानना है कि यह “बुरी नज़र” से बचाता है और नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है। चड्ढा अक्सर आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए सुर्खियां बटोरते थे और उनके संसद संबोधन के वीडियो अक्सर वायरल होते रहे हैं। हाल के दिनों में, चड्ढा ने दिल्ली चुनाव 2025 में पार्टी की हार के बाद से खुद को AAP के एजेंडे या नेताओं से काफी हद तक दूर कर लिया है, और अपने भुगतान वाले पितृत्व अवकाश और हवाई अड्डों पर भोजन की उच्च लागत जैसे जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है। आप ने चड्ढा को उपनेता पद से हटाया अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाने के फैसले की जानकारी दी। पार्टी ने यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित नहीं किया जाना चाहिए। राज्यसभा में पार्टी के 10 सदस्य हैं, जिनमें सात पंजाब से और तीन दिल्ली से हैं। आप के मुख्य मुद्दों पर उनकी चुप्पी ने बाहर निकलने की अफवाहों को हवा दे दी थी, खासकर तब जब उन्हें असम के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इस फैसले के पीछे की वजह नहीं बताई है. रिपोर्टों से पता चलता है कि यह कदम अनुशासनहीनता और पार्टी लाइन का पालन नहीं करने के आरोपों को लेकर उठाया गया होगा। विशेष रूप से, चड्ढा शराब उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया की हालिया रिहाई पर चुप रहे थे। पहले प्रकाशित: 02 अप्रैल, 2026, 22:36 IST समाचार राजनीति AAP की हार के बाद राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, राज्यसभा में उठाए गए मुद्दों का वीडियो शेयर किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)राघव चड्ढा(टी)आप(टी)राज्यसभा(टी)आम आदमी पार्टी
पपीता की पहचान कैसे करें: रंग देखकर पपीता की गलती न करें! पपीता मीठा है या नहीं, बस अपनाएं ये 3 आसान तरीके

पपीते की पहचान कैसे करें: पपीता एक ऐसा फल है जो केवल स्वाद में सबसे अच्छा होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए किसी भी समृद्धि से कम नहीं है। विटामिन ए, सी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर पपीता पाचन तंत्र को बनाए रखने और त्वचा में चमक लाने के लिए जाना जाता है। लेकिन बार-बार बाजार में हम एक समस्या बड़ी का सामना करते हैं और वह पपीता ऊपर से एकदम पीला और सुंदर दिखता है, लेकिन घर काटने वाला पर वह या तो अनोखा किरदार है या पूरी तरह से पका हुआ नहीं होता है। ज्यादातर लोग रंग-बिरंगे देखकर पेज टैग पर आधारित होते हैं, जो एक बड़ी चूक साबित हो सकते हैं। हम आपको इस लेख में विस्तार से जानते हैं। ऊपरी त्वचा की मजबूती और दबाव का पता लगाएं पपीते की कीमत और उसके मसाले का सबसे खास क्वालिटी वाला नमूना उसे चुना जा सकता है। जब आप पपीता का स्वाद चखें, तो उसे अपने रेस्तरां के बीच के किनारे पर ले जाएं। अगर पपीता ग्रोइन पर थोड़ा सा नरम महसूस हो रहा है (जैसे पका हुआ टमाटर या एवोकैडो), तो समझ लें कि वह अंदर से अच्छी तरह पका हुआ और मीठा है। यदि पपीता पत्थर की तरह सख्त है, तो वह कच्चा है। वहीं, अगर वह बहुत अधिक पिप्पिपा या जरूरत से ज्यादा पोषित है, तो उसे अंदर से बुरा भुगतान किया जा सकता है। कुक के पास की जानकारी से पता करें किसी भी फल का मिश्रण उसके सुगंध में दिखता है। पपीता का विशेष समय उसे नाक के पास ले जाता है, उस हिस्से के हिस्से की तरफ जहां से वह सिलिकॉन से घूमने जाता है। यह बात इस बात का संकेत है कि फल प्राकृतिक रूप से चुकाया गया है। यदि पपीते से कोई संतुष्टि नहीं आ रही है, तो वह आश्वस्त हो सकता है। इसके विपरीत, यदि इसमें बहुत तेजी से या सिरके जैसी गंध आ रही है, तो इसका मतलब है कि फल सुग्गा शुरू हो गया है। मिट्टी के दाग और रंगत से पता करें सिर्फ पीले रंग का माचिस की ख़ातिर नहीं है, क्योंकि आजकल के फलों को फ़ेवल से भी मसाला मिलता है। आपको पपीते की रंगत में गहराई देखनी चाहिए। वह पपीता अपनी त्वचा पर सीधे पीले या नारंगी रंग के साथ मध्य एशिया निशान या ‘झुर्रियां’ होन का चयन करें। पूरी तरह से पतला और चमकीला पीला पपीता बार-बार पकता है। साथ ही, यदि पपीते के मिश्रण का एक भाग हरा है और शेष भाग पीला है, तो वह मसाले की प्रक्रिया में है और मीठा हो सकता है। (टैग अनुवाद करने के लिए) सर्वोत्तम पपीता गुणवत्ता (टी) ताजे फलों का चयन (टी) किराने की खरीदारी के तरीके (टी) स्वस्थ फलों के टिप्स (टी) मीठा पपीता कैसे चुनें (टी) पके पपीते की पहचान करें (टी) पपीता खरीदने के टिप्स (टी) पपीता गंध परीक्षण (टी) पका बनाम कच्चा पपीता (टी) मीठा पपीता हैक
OTP-Free Payments Coming; Transactions Blocked if SIM-Device Mismatch

Hindi News Tech auto Silent Authentication: OTP Free Payments Coming; Transactions Blocked If SIM Device Mismatch नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के बड़े प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ तकनीक पर काम कर रही हैं। इससे ऑनलाइन पैमेंट करने पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत खत्म हो जाएगी। यह सिस्टम बैकग्राउंड में ही चेक कर लेगा कि बैंक एप में रजिस्टर्ड नंबर और फोन का सिम कार्ड मैच कर रहे हैं या नहीं। अगर सिम और नंबर मैच नहीं हुए, तो ट्रांजैक्शन तुरंत ब्लॉक हो जाएगा। खास बात यह है कि इसमें यूजर को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी। यह तकनीक ई-सिम (eSIM) पर भी काम करेगी। इससे सिम क्लोनिंग और ई-सिम स्वैप जैसे फ्रॉड रुकेंगे। यह जानकारी एक्सिस बैंक के डिजिटल बिजनेस हेड समीर शेट्टी ने दी। ऑनलाइन फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी शेट्टी ने बताया, ‘हम टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर साइलेंट ऑथेंटिकेशन के कई पायलट प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति एप में लॉग-इन है, लेकिन उसका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नंबर से मैच नहीं करता, तो टेलीकॉम नेटवर्क हमें इसका सिग्नल दे देगा। इससे हम बिना ग्राहक को परेशान किए संभावित फ्रॉड का पता लगा सकेंगे।’ बैकग्राउंड में काम करेगा सिस्टम PWC इंडिया के साइबर लीडर सुंदरेश्वर कृष्णमूर्ति के मुताबिक, अब तक सुरक्षा की परतें ऐसी थीं, जिन्हें आसानी से हैक किया जा सकता था। अब बैंक और टेलीकॉम कंपनियां नेटवर्क के मुख्य हिस्से में ही वेरिफिकेशन को शिफ्ट कर रही हैं। यह सिस्टम बैकग्राउंड में काम करेगा, जिसे यूजर या हैकर नहीं देख सकेंगे। सुरक्षा को पक्का करने के लिए इसमें फेस ID और एप के अंदर ही कोड (OTP) जनरेट होने जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जा रही हैं। RBI के नए नियम: टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियमों के तहत अब देश में सभी डिजिटल लेन-देन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें पासवर्ड या पिन (जो आपको याद हो), OTP या एप कोड (जो आपके फोन में हो) और बायोमेट्रिक्स (जैसे चेहरा या अंगूठा) शामिल हैं। हालांकि SMS वाले OTP को बंद नहीं किया गया है, लेकिन बैंकों को अब फिंगरप्रिंट और डिवाइस की अपनी सुरक्षा जैसे आधुनिक तरीके इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। वॉट्सएप पर भी मिल सकते हैं OTP नए नियमों के बाद अब बैंक OTP भेजने के लिए वॉट्सएप जैसे थर्ड-पार्टी एप्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। अनुमान है कि हर महीने करीब 1000 करोड़ ट्रांजैक्शनल मैसेज भेजे जाते हैं। क्लाउड कम्युनिकेशन कंपनी सिंच के MD नितिन सिंघल ने कहा कि इस बदलाव से ग्राहकों का अनुभव बेहतर होगा और ट्रांजैक्शन फेल होने की दर भी कम होगी। ब्रांड्स के लिए भी यह फायदेमंद होगा, क्योंकि चेकआउट प्रक्रिया आसान होने से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और डिजिटल एडॉप्शन तेज होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
शख्स ने गोली मारकर आत्महत्या की:पुलिस ने पिस्टल के लाइसेंस और कारणों की जांच शुरू की

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका क्षेत्र में गुरुवार शाम को 42 वर्षीय अनुपम राय ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। गाडरवारा थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक ने पिस्टल से खुद को गोली मारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में प्रयुक्त पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।









