OTP Free Payments & Import Duty Cut on Petrochemicals

Hindi News Business OTP Free Payments & Import Duty Cut On Petrochemicals | Gold Silver Prices Drop नई दिल्ली59 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोना-चांदी की कीमत से जुड़ी रही। गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,245 रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया और एक किलो चांदी 12,023 रुपए घटकर 2.28 लाख रुपए रह गई। वहीं, देश के बड़े प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ तकनीक पर काम कर रही हैं। इससे ऑनलाइन पेमेंट करने पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत खत्म हो जाएगी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोने में आज ₹4245, चांदी में ₹12 हजार की गिरावट: ईरान जंग से 34 दिन में सोना ₹12 हजार सस्ता, चांदी ₹39 हजार नीचे आई अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच गुरुवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,245 रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले बुधवार को यह 1.51 लाख पर था। वहीं, एक किलो चांदी 12,023 रुपए घटकर 2.28 लाख रुपए रह गई, जो 25 मार्च को 2.40 लाख रुपए पर थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 34 दिन में 12,489 और चांदी 38,887 सस्ती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. OTP के बिना हो सकेगा ऑनलाइन पेमेंट:बैंक-टेलीकॉम कंपनियां ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ लाएंगी; सिम-डिवाइस मैच नहीं हुए तो रुकेगा ट्रांजैक्शन देश के बड़े प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ तकनीक पर काम कर रही हैं। इससे ऑनलाइन पेमेंट करने पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत खत्म हो जाएगी। यह सिस्टम बैकग्राउंड में ही चेक कर लेगा कि बैंक एप में रजिस्टर्ड नंबर और फोन का सिम कार्ड मैच कर रहे हैं या नहीं। अगर सिम और नंबर मैच नहीं हुए, तो ट्रांजैक्शन तुरंत ब्लॉक हो जाएगा। खास बात यह है कि इसमें यूजर को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी। यह तकनीक ई-सिम (eSIM) पर भी काम करेगी। इससे सिम क्लोनिंग और ई-सिम स्वैप जैसे फ्रॉड रुकेंगे। यह जानकारी एक्सिस बैंक के डिजिटल बिजनेस हेड समीर शेट्टी ने दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म:अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच सरकार का फैसला; प्लास्टिक, टेक्सटाइल और ऑटो सेक्टर को फायदा केंद्र सरकार ने 40 क्रिटिकल पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी को पूरी तरह से माफ कर दिया है। यह छूट 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच में जारी तनाव और ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावटों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य घरेलू मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को कच्चे माल की सप्लाई लगातर मिलना और बढ़ती लागत को कम करना है। इससे सरकारी खजाने पर 1,800 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अब 1 जनवरी से लागू होंगे ‘सिम बाइंडिंग’ के नियम: सरकार ने डेडलाइन आगे बढ़ाई, इसमें वॉट्सएप सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा केंद्र सरकार ने ‘सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की डेडलाइन को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया है। यानी नए नियम अब 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इंडस्ट्री की मांग को देखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया है। नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे। कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे साइबर फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
OTP Free Payments & Import Duty Cut on Petrochemicals

Hindi News Business OTP Free Payments & Import Duty Cut On Petrochemicals | Gold Silver Prices Drop नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर सोना-चांदी की कीमत से जुड़ी रही। गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,245 रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया और एक किलो चांदी 12,023 रुपए घटकर 2.28 लाख रुपए रह गई। वहीं, देश के बड़े प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ तकनीक पर काम कर रही हैं। इससे ऑनलाइन पेमेंट करने पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत खत्म हो जाएगी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सोने में आज ₹4245, चांदी में ₹12 हजार की गिरावट: ईरान जंग से 34 दिन में सोना ₹12 हजार सस्ता, चांदी ₹39 हजार नीचे आई अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच गुरुवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,245 रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले बुधवार को यह 1.51 लाख पर था। वहीं, एक किलो चांदी 12,023 रुपए घटकर 2.28 लाख रुपए रह गई, जो 25 मार्च को 2.40 लाख रुपए पर थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 34 दिन में 12,489 और चांदी 38,887 सस्ती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. OTP के बिना हो सकेगा ऑनलाइन पेमेंट:बैंक-टेलीकॉम कंपनियां ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ लाएंगी; सिम-डिवाइस मैच नहीं हुए तो रुकेगा ट्रांजैक्शन देश के बड़े प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां ‘साइलेंट ऑथेंटिकेशन’ तकनीक पर काम कर रही हैं। इससे ऑनलाइन पेमेंट करने पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत खत्म हो जाएगी। यह सिस्टम बैकग्राउंड में ही चेक कर लेगा कि बैंक एप में रजिस्टर्ड नंबर और फोन का सिम कार्ड मैच कर रहे हैं या नहीं। अगर सिम और नंबर मैच नहीं हुए, तो ट्रांजैक्शन तुरंत ब्लॉक हो जाएगा। खास बात यह है कि इसमें यूजर को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी। यह तकनीक ई-सिम (eSIM) पर भी काम करेगी। इससे सिम क्लोनिंग और ई-सिम स्वैप जैसे फ्रॉड रुकेंगे। यह जानकारी एक्सिस बैंक के डिजिटल बिजनेस हेड समीर शेट्टी ने दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म:अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच सरकार का फैसला; प्लास्टिक, टेक्सटाइल और ऑटो सेक्टर को फायदा केंद्र सरकार ने 40 क्रिटिकल पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी को पूरी तरह से माफ कर दिया है। यह छूट 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच में जारी तनाव और ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावटों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य घरेलू मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को कच्चे माल की सप्लाई लगातर मिलना और बढ़ती लागत को कम करना है। इससे सरकारी खजाने पर 1,800 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अब 1 जनवरी से लागू होंगे ‘सिम बाइंडिंग’ के नियम: सरकार ने डेडलाइन आगे बढ़ाई, इसमें वॉट्सएप सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा केंद्र सरकार ने ‘सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की डेडलाइन को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया है। यानी नए नियम अब 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इंडस्ट्री की मांग को देखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया है। नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे। कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे साइबर फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
सत्तन गुरु की बेटी कनुप्रिया का पीएम को खुला पत्र:घटना को ‘सोची-समझी साजिश’ बताया; निष्पक्ष जांच की मांग

29 मार्च को दशहरा मैदान पर आयोजित नगर निगम के भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन (सत्तन गुरु) के साथ हुई कथित अपमानजनक घटना अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है। सत्तन गुरु की बेटी कनुप्रिया सत्तन, जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई हैं, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कनुप्रिया सत्तन ने अपने पत्र में लिखा है कि यह घटना न केवल उनके पिता के साथ अपमानजनक है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध भी है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम में अनावश्यक विवाद पैदा करने की सोची-समझी चाल बताया है। कनुप्रिया ने पत्र में उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयार की गई मंच अतिथि सूची में सत्यनारायण सत्तन का नाम पूर्व निर्धारित रूप से शामिल था। कार्यक्रम स्थल पर उनकी नामांकित सीट से नाम की स्लिप हटाए जाने की घटना जानबूझकर की गई कार्रवाई प्रतीत होती है। उनका कहना है कि यह एक सुनियोजित प्रयास लगता है, जिसका उद्देश्य मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अनावश्यक विवाद और व्यवधान उत्पन्न करना था। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम एक मुख्यमंत्री-विरोधी मंत्री के इशारे पर किया गया बताया जा रहा है, जिससे राजनीतिक असहजता पैदा हो सके। उन्होंने यह भी लिखा कि सत्तन गुरु ने वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर संगठन, विचारधारा और राष्ट्रहित के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पत्र में कनुप्रिया ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। क्या हुआ था दशहरा मैदान पर? 29 मार्च को नर्मदा चौथे चरण से जुड़े बड़े सरकारी कार्यक्रम में मंच पर 69 अतिथियों की सूची तैयार की गई थी। सूची में सत्तन जी का नाम 26वें नंबर पर था और उनकी कुर्सी भी लगाई गई थी। लेकिन मंच पर पहुंचते ही एक कार्यकर्ता ने उन्हें रोक लिया और कहा कि सूची में नाम नहीं है। नाम की स्लिप गायब थी। इससे आहत होकर सत्तन गुरु कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही वापस लौट गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। भाजपा का डैमेज कंट्रोल, कांग्रेस का हमला घटना के अगले दिन भाजपा इंदौर शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सत्तन गुरु के घर पहुंचे। उन्होंने बंद कमरे में लंबी बातचीत की और कहा, “सत्तन गुरु हमारे मार्गदर्शक हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम 25 बार माफी मांग लेंगे।” महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी व्यक्तिगत रूप से फोन कर खेद जताया और गलती से पर्ची न लग पाने की बात कही। दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस मौके को भुनाया। कांग्रेस के जिला सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश जोशी और अन्य नेताओं ने सत्तन गुरु के घर पहुंचकर उन्हें तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया और भाजपा पर तीखा हमला बोला। कौन हैं सत्तन गुरु और कनुप्रिया? सत्यनारायण सत्तन इंदौर की राजनीति के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश खाद्य एवं ग्रामोद्योग निगम के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर के कवि के रूप में भी उनकी पहचान है। उनकी बेटी कनुप्रिया सत्तन दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हैं। फरवरी 2026 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी। कनुप्रिया के कांग्रेस में शामिल होने के समय भी काफी चर्चा हुई थी।
Simrol Jal Nikasi Marg Badhit: High Court Yan

डॉ. अंबेडकर नगर (महू) तहसील के सिमरोल गांव में सरकारी भूमि और प्राकृतिक जल निकासी प्रणाली पर कथित अतिक्रमण को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत दायर इस रिट याचिका में सर्वे नंबर 890 पर दर्ज सार् . राजस्व अभिलेखों के अनुसार सर्वे नंबर 890 सरकारी नाले/प्राकृतिक जल मार्ग के रूप में दर्ज है, जो क्षेत्र की प्राकृतिक जल निकासी प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मानसून के दौरान इस मार्ग से भारी मात्रा में वर्षा जल बहता है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कॉलोनाइजर राजू पेंड्रावाला, अनुराग पांडिया और उनकी फर्म पेंड्रावाल एस्टेट ने सर्वे नंबर 889 स्थित अपनी निजी भूमि पर ‘विराज ग्रीन्स’ नामक आवासीय कॉलोनी विकसित करते समय उससे सटी सरकारी भूमि (सर्वे नंबर 890) पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया। आरोप है कि प्राकृतिक जल निकासी मार्ग में मिट्टी और निर्माण मलबा डालकर उसे संकरा कर दिया गया, जिससे पानी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो रहा है। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट ऋषि कुमार चौकसे ने तर्क दिए कि इस प्रकार का अवैध कब्जा न केवल सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है, बल्कि इससे आसपास के रहवासियों, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और पास स्थित एक सरकारी कन्या छात्रावास को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से बड़े नुकसान की आशंका जताई गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि जिला कलेक्टर और सार्वजनिक भूमि संरक्षण प्रकोष्ठ (Public Land Protection Cell) को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। कानूनी आधार के रूप में याचिका में मप्र हाई कोर्ट के पूर्व निर्णय ग्राम पंचायत धूमा बनाम मध्य प्रदेश राज्य (2021) का हवाला दिया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि ‘निस्तार भूमि’, ‘चरनोई’, ‘तालाब’, ‘नदी’ या अन्य सार्वजनिक उपयोगिता की भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की अनुमति नहीं दी जा सकती।
Jabalpur Colonizer Fined 4 Cr; Google Earth Image Evidence; Shobhapur Hill Flattened

रांझी तहसील की शोभापुर पहाड़ी, जो कभी हरियाली से भरी थी, धीरे-धीरे खनन के कारण समतल कर दी गई और वहां बिल्डिंग निर्माण भी शुरू हो गया। शोभापुर निवासी आर.के. सैनी की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि पहाड़ी के स्वरूप को . शिकायत में बताया गया था कि शोभापुर पहाड़ी से बिना अनुमति मिट्टी, मुरम और बोल्डर का खनन कर उनका उपयोग आवासीय कॉलोनी निर्माण में किया जा रहा है। इसके बाद तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और खनिज विभाग को जांच का जिम्मा सौंपा गया। मौके पर निरीक्षण में पाया गया कि सीओडी कॉलोनी निवासी अभिलाष तिवारी तथा भूमि स्वामी न्यू शोभापुर निवासी शोभना सिंह, मुकेश सिंह, महेश सिंह, नरेंद्र सिंह, रागिनी सिंह और रमेश सिंह द्वारा बड़ी मशीनों से पहाड़ी को काटकर समतल किया जा रहा है और कॉलोनी विकसित की जा रही है। ग्राम भड़पुरा में पटवारी हल्का नंबर 02 के खसरा नंबर 391/13 क सहित अन्य खसरों की कुल 4.24 हेक्टेयर भूमि में से 2.58 हेक्टेयर निजी भूमि पर अवैध उत्खनन और कॉलोनी निर्माण की शिकायत पर जांच की गई। बाद में यह प्रकरण कलेक्टर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने जांच में भूमि स्वामी नरेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र निशांत सिंह तथा कॉलोनाइजर अभिलाष तिवारी द्वारा खनिज के अवैध भंडारण की पुष्टि की। एक हजार घनमीटर मुरम और एक हजार घनमीटर बोल्डर के लिए 50 लाख रुपए का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया। इसके आधार पर नोटिस जारी कर सुनवाई के बाद कलेक्टर कोर्ट ने 50 लाख रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया। इस आदेश के विरुद्ध कमिश्नर न्यायालय में अपील की गई, लेकिन कमिश्नर ने कलेक्टर के आदेश को यथावत रखा। पहाड़ी के मूल स्वरूप में परिवर्तन कर कॉलोनी निर्माण की शिकायत पर बाद में कलेक्टर ने एसडीएम रांझी और जिला खनिज अधिकारी से भी जांच कराई। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और जिला खनिज अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कॉलोनी विकास के लिए समतलीकरण किया गया, लेकिन कमर्शियल प्रोजेक्ट होने के कारण उपयोग किए गए खनिज की रॉयल्टी अग्रिम जमा करना जरूरी था। ऐसा न कर बिना रॉयल्टी भुगतान के खनिज का उपयोग किया गया, जो मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 का उल्लंघन है। जांच में पाया गया कि बिना अनुमति 13 हजार 600 घनमीटर खनिज (मिट्टी, मुरम और बोल्डर) का उपयोग किया गया। इसकी 6 लाख 80 हजार रुपए रॉयल्टी की 15 गुना राशि 1 करोड़ 02 लाख रुपए अर्थदंड तथा 1 करोड़ 02 लाख रुपए पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में निर्धारित की गई। इस प्रकार कुल 2 करोड़ 04 लाख रुपए की राशि, एक हजार रुपए प्रशमन शुल्क सहित कॉलोनाइजर और भूमि स्वामियों से वसूलने की अनुशंसा की गई। कलेक्टर कोर्ट ने आदेश में तय समय सीमा में अर्थदंड जमा नहीं करने पर आरआरसी जारी करने तथा राशि जमा नहीं होने की स्थिति में तहसीलदार के माध्यम से कुर्की की कार्रवाई करने के निर्देश खनिज अधिकारी को दिए हैं। गूगल अर्थ डिजिटल इमेज ने की मदद भड़पुरा स्थित शोभापुर पहाड़ी के स्वरूप में बदलाव के इस प्रकरण में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आदेश में खनिज निरीक्षक की रिपोर्ट के साथ संलग्न गूगल अर्थ से प्राप्त डिजिटल इमेज का उल्लेख किया है। वर्ष 2019 से 2025 तक की डिजिटल इमेज से स्पष्ट हुआ कि 2019 में भूमि का स्वरूप पहाड़ी जैसा था, जिसे 2020, 2021 और 2022 के दौरान बदलकर समतल किया गया और निर्माण गतिविधियां शुरू हुईं। जिला खनिज अधिकारी ए.के. राय ने बताया कि 2022 में आर.के. सैनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पहाड़ी से पत्थर और मुरम का अवैध खनन पाया गया। पहाड़ी की ऊपरी सतह काटकर समतल करने के बाद कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी विकसित की गई, जिसकी रिपोर्ट कलेक्टर कोर्ट में प्रस्तुत की गई।
बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यकारणी घोषित:इंदौर से विवेक शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया, भोपाल की श्रुति मंत्री

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) मध्यप्रदेश ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तृत सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की अध्यक्षता में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। बीजेपी प्रदेश युवा मोर्चा की सूची जारी हुई है, इसमें इंदौर से विवेक शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भोपाल की श्रुति को मंत्री बनाया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता अधिकतर सूची में हैं। इंदौर से नयन दुबे को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया, जो युवा मोर्चा इंदौर नगर अध्यक्ष की दौड़ में था। इधर, कैलाश विजयवर्गीय अपने समर्थक को बनवाने में कामयाब रहे। विवेक शर्मा, अंकित रावल को बनवाया। • उपाध्यक्ष: मृदुल मिश्रा (कटनी), जय सूर्या (धार), अनिल वर्मा (उज्जैन ग्रामीण), योगेन्द्र सिंह ठाकुर (जबलपुर), पवन शर्मा (राजगढ़), विवेक शर्मा (इंदौर), विश्वप्रताप सिंह (विष्णु) (भिंड) आदि। • महामंत्री: राकेश परस्ते (डिंडोरी), विलव जैन (रतलाम)। • मंत्री: घनश्याम सिंह (इंदौर), यश प्रताप सिंह चौहान (श्योपुर), आशीष झाला (देवास), कार्तिक मिश्रा (उज्जैन), राहुल डिमोले ‘रविकांत’ (ग्वालियर), श्रुति सिंह (भोपाल) आदि। • कार्यालय मंत्री: अमन राय (भोपाल)। • सह-कार्यालय मंत्री: मोहित अग्निहोत्री (भोपाल), पवन साहू (रायसेन)। • कोषाध्यक्ष: प्रियांक जैन (नरसिंहपुर)। • मीडिया प्रभारी: शोभित नाथ (भोपाल)। • आईटी प्रभारी: शुभम गुर्जर (रतलाम)। • सोशल मीडिया प्रभारी: रवि शर्मा (भोपाल) आदि।
ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा, जनजागरूकता अभियान होगा तेज:डॉक्टरों के साथ आम लोगों को भी मिलेगा ₹25 हजार इंसेंटिव; त्वचा-नेत्रदान में इंदौर अव्वल

कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंगदान के क्षेत्र में हो रही प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि कोविड महामारी के बाद इंदौर संभाग ने अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे अनेक मरीजों को नया जीवन मिला है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इंदौर संभाग में 13 चिकित्सा संस्थानों को अंग प्रत्यारोपण की प्रशासनिक अनुमति दी गई है, जिनमें से 11 सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से राजश्री अपोलो, चोइथराम और विशेष ज्युपीटर हॉस्पिटल में अग्रणी है। कमिश्ननर ने घोषणा की कि अंगदान के लिए प्रेरित करने में सफल होने वाले डॉक्टरों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों को भी संस्था द्वारा 25 हजार रुपए का इंसेंटिव प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निरंतर समीक्षा बैठकों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से इंदौर संभाग को प्रदेश और देश में अंगदान के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। बोन मैरो ट्रांसप्लांट में भी उपलब्धि पिछले छह वर्षों में इंदौर के सरकारी एमवाय अस्पताल में में 140 मरीजों के बोन मैरो ट्रांसप्लांट मुख्यमंत्री सहायता योजना, पीएम केयर फंड और सीएसआर फंड की मदद से निःशुल्क अथवा न्यूनतम शुल्क पर किए गए हैं। मध्य प्रदेश में यह सुविधा केवल इंदौर के शासकीय संस्थान में उपलब्ध है। वर्ष 2019 में जहां 77 अंगदान (74 किडनी, 3 लिवर) की अनुमति जारी हुई थी, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 202 (181 किडनी, 21 लीवर) तक पहुंच गई है। वर्तमान में ब्रेन डेड मरीजों के अंग प्रत्यारोपण के लिए 218 मरीज (189 किडनी, 29 लीवर) प्रतीक्षा सूची में हैं। हाल ही में सीएचएल अस्पताल में 39 वर्षीय अनुपम नालमे का अंगदान संपन्न हुआ। वहीं शेल्बी हॉस्पिटल में एक ही दिन में दो किडनी प्रत्यारोपण किए गए, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। त्वचा और नेत्रदान में भी इंदौर अग्रणी त्वचा दान के क्षेत्र में इंदौर देश में दूसरे स्थान पर है। चोइथराम अस्पताल द्वारा संचालित स्किन बैंक में अब तक 1039 मृतकों से त्वचा दान प्राप्त किया गया है। पिछले 10 वर्षों में इंदौर में लगभग 18 हजार कॉर्निया प्राप्त किए गए हैं। इसमें एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक, शंकरा आई बैंक और एम.वाय. आई बैंक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्ष 2025 में 62 केरोटोप्लास्टी (आंखों का प्रत्यारोपण) एम.वाय. अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में किए गए। जनजागरूकता अभियान तेज होगा कमिश्नर ने बताया कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में अभियान चलाया जाएगा। पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स के माध्यम से जनसंदेश दिया जाएगा। डॉक्टरों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और धर्मगुरुओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।





