Sameer Rizvi; DC vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से होगा, जिसका टॉस 3 बजे होना है। न्यूजीलैंड की टी-20 और वनडे टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। निजी कारणों के चलते वे पहला मैच नहीं खेल सके थे। वे आज अल्लाह गजनफर की जगह ले सकते हैं। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। पहले मैच का प्रीव्यू दिल्ली के खिलाफ मुंबई आगे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए, जिनमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा। मुंबई ने 21 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 16 में जीत मिली। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 और मुंबई इंडियंस ने 6 जीते। अपने होमग्राउंड पर भी दिल्ली को मुंबई से कड़ी टक्कर मिलती है। दोनों के बीच पिछले सीजन 2 मैच हुए, दोनों मुंबई ने जीते थे। दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता दोनों ही टीमों ने सीजन का आगाज जीत के साथ किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 141 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था। पहले मैच में मुंबई के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन कोलकाता के खिलाफ मुंबई से रायन रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर 81 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए थे। दोनों के बीच 11.5 ओवर में 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी। हालांकि, बॉलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे। लखनऊ के खिलाफ रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए थे लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में समीर रिजवी का अहम रोल रहा। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रनों का योगदान दिया था। बॉलिंग में थंगारसु नटराजन ने 3 विकेट झटके थे। छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है। यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच के बीच पिच स्पिनर्स के लिए धीमी हो जाती है। मैच दिन में होगा, इसलिए ओस का प्रभाव नहीं रहेगा। यहां खेले गए 97 मैचों में 49 में चेज करने वाली टीमें जीतीं। 47 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि 1 मैच नो रिजल्ट रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 278/3 है, जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। दिल्ली में आज बारिश की 55% आशंका दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। एक्यूवेदर के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज यहां 55% बारिश की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इससे पहले, शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार की रात को बारिश हुई थी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, थंगारसु नटराजन, समीर रिजवी। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sameer Rizvi; DC vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से होगा, जिसका टॉस 3 बजे होना है। न्यूजीलैंड की टी-20 और वनडे टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। निजी कारणों के चलते वे पहला मैच नहीं खेल सके थे। वे आज अल्लाह गजनफर की जगह ले सकते हैं। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। पहले मैच का प्रीव्यू दिल्ली के खिलाफ मुंबई आगे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए, जिनमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा। मुंबई ने 21 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 16 में जीत मिली। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 और मुंबई इंडियंस ने 6 जीते। अपने होमग्राउंड पर भी दिल्ली को मुंबई से कड़ी टक्कर मिलती है। दोनों के बीच पिछले सीजन 2 मैच हुए, दोनों मुंबई ने जीते थे। दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता दोनों ही टीमों ने सीजन का आगाज जीत के साथ किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 141 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था। पहले मैच में मुंबई के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन कोलकाता के खिलाफ मुंबई से रायन रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर 81 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए थे। दोनों के बीच 11.5 ओवर में 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी। हालांकि, बॉलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे। लखनऊ के खिलाफ रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए थे लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में समीर रिजवी का अहम रोल रहा। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रनों का योगदान दिया था। बॉलिंग में थंगारसु नटराजन ने 3 विकेट झटके थे। छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है। यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच के बीच पिच स्पिनर्स के लिए धीमी हो जाती है। मैच दिन में होगा, इसलिए ओस का प्रभाव नहीं रहेगा। यहां खेले गए 97 मैचों में 49 में चेज करने वाली टीमें जीतीं। 47 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि 1 मैच नो रिजल्ट रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 278/3 है, जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। दिल्ली में आज बारिश की 55% आशंका दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। एक्यूवेदर के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज यहां 55% बारिश की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इससे पहले, शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार की रात को बारिश हुई थी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, थंगारसु नटराजन, समीर रिजवी। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today MP rajasthan UP haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rajasthan UP Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादूनकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। दिल्ली, पंजाब सहित 11 राज्यों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश हुई, आज ओले गिरने की आशंका है। राजस्थान में शुक्रवार को रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में जमकर ओले गिरे। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश की कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ में भी शनिवार को ताजा बर्फ गिरी। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 4 तस्वीरें… उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग में शुक्रवार शाम को बर्फबारी हुई। नूंह में रोजका मेव IMT क्षेत्र और तावडू रोड पर जमकर ओले गिरे। यूपी के मथुरा में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ ओले गिरे। अगले दो दिन मौसम का हाल 5-6 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिन से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की चेतावनी राजस्थान में 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में ओले भी गिरे। वहीं, जयपुर शहर में देर शाम आए अंधड़ के कारण अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: आगरा-मथुरा में देर रात ओले गिरे, बिजली गिरने से 5 की मौत यूपी में आज लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि, 55 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5°C तक की गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 22 जिलों में बारिश के आसार; तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। रुक-रुककर बारिश होने की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश: रांची, गढ़वा सहित 14 जिले में यलो अलर्ट रांची सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में करीब आठ मिमी बारिश दर्ज की गई। पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। शनिवार को 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर बर्फबारी, 24 घंटे में 4.6॰C गिरा तापमान हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर अप्रैल में भी बर्फबारी हो रही है। बीती रात अटल टनल, दारचा, रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा और स्पीति वैली में बर्फ गिरी। शनिवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओले गिरने व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Haryana Former AAP leader naveen jaihind on MP Raghav Chadha

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद वीडियो जारी किया। आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। हरियाणा से AAP के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने AAP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयहिंद ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि राघव चड्ढा को दि . जयहिंद ने यह भी कहा कि पिटाई में राघव की आंख पर चोट आई थी। इस चोट का इलाज कराने के लिए ही राघव इंग्लैंड गए थे। लोगों ने समझा कि राघव हनीमून मनाने के लिए इंग्लैंड गए हैं। राघव को सारे खुलासे खुलकर करने चाहिए। शनिवार को रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवीन जयहिंद ने कहा- केजरीवाल व राघव के बीच दो साल से झगड़ा चल रहा है। केजरीवाल ने ही राघव चड्डा को पंजाब का शेडो सीएम बनाकर भेजा था। उन्हें पंजाब से पैसा एकत्रित करने के लिए लगाया। यह पैसा सिंगापुर पहुंचना था, लेकिन इंग्लैंड पहुंचा दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। राघव के पास केजरीवाल के राज व माल है, जिसको लेकर सारा मामला चल रहा है। उधर, राघव चड्ढा ने भी उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शनिवार को वीडियो जारी कर कहा- मुझ पर 3 आरोप लगाए, जिसकी वजह से मुझे संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं। राघव चड्ढा की सोशल मीडिया पोस्ट… जानिए नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को लेकर क्या कहा… राजदार और मालदार हैं राघव: नवीन जयहिंद ने 2 मिनट का वीडियो जारी किया। इसकी शुरुआत में कहा कि राघव चड्ढा मालदार और राजदार हैं। राघव यह भी बताएं कि उन्हें अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। वह यह बात लोगों को क्यों नहीं बता रहे? बताइए कि वे चार लोग कौन थे: सबको बताइए कि वे चार लोग कौन थे जो वहां बैठे थे जब आपको पीटा गया। आपसे एक लेनदेन के मामले में पूछताछ की गई थी। आप रोते रहे और वहां पर किसी ने भी आपका साथ नहीं दिया। बताओ क्यों गए थे इंग्लैंड: जयहिंद ने वीडियो के आखिरी में कहा कि राघव बहुत बड़ा नाम है, थोड़ी हिम्मत करो। राज्यसभा में इतना बोलते हैं, तो यह भी बोलिए। बताओ क्यों गए थे इंग्लैंड, लोग सोच रहे हैं कि बीवी के साथ गए थे। बेचारा मुश्किल से आंख ठीक करवा पाया है। जयहिंद बोले- मैंने खुद छोड़ी पार्टी राघव चड्ढा से मारपीट का दावा करने के बाद दैनिक भास्कर एप की टीम ने नवीन जयहिंद से बातचीत की। जयहिंद ने बताया कि राघव चड्ढा से मारपीट की यह घटना 2024 के दौरान की है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले यह मामला हुआ था। राघव की पिटाई के दौरान वहां कौन चार लोग मौजूद थे, इसका भी खुलासा जल्द करूंगा। जयहिंद से जब पूछा गया कि क्या उनके साथ भी पार्टी से निकलने के दौरान ऐसा ही हुआ था, तो जयहिंद ने कहा कि मेरे साथ ऐसा करने की हिम्मत किसी में नहीं है। जब राजनीति से मन भर गया तो खुद पार्टी छोड़ दी। अब जानिए कौन हैं नवीन जयहिंद… 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े रोहतक के रहने वाले नवीन जयहिंद साल 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे। जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई, तो नवीन जयहिंद उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्हें हरियाणा में पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान ही उनकी मुलाकात स्वाति मालीवाल (AAP की राज्यसभा सांसद) से हुई और 23 जनवरी 2013 को दोनों ने शादी कर ली। 2014 में चुनाव लड़ा, 2016 में प्रदेश अध्यक्ष बने 2016 में नवीन जयहिंद को हरियाणा में आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने हरियाणा में कई विरोध प्रदर्शन किए। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रोहतक सीट से चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे जयहिंद और AAP के केंद्रीय नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में एक ही परिवार का एकाधिकार हो गया है। 2022 में खुद को पार्टी से अलग किया फरवरी 2020 में उनका स्वाति मालीवाल से तलाक हो गया। 2022 में जयहिंद ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीति से मन भर गया है। इसके बाद उन्होंने जयहिंद सेना नाम का एक संगठन बनाया। वर्तमान में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। —————————- ये खबर भी पढ़ें :- पंजाब के सुपर CM कहे जाते थे राघव चड्ढा:राहुल गांधी ने कहा था- सरकार को RC चला रहा; जानिए केजरीवाल से रिश्ते कैसे बिगड़ते गए पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सुर्खियों में हैं। पार्टी ने ही उन्हें राज्यसभा के उपनेता पद से हटाने और बोलने का टाइम न देने का लेटर दे दिया। इसके बाद चड्ढा ने वीडियो जारी कर AAP को आड़े हाथों लिया। जनहित के मुद्दे उठाने को लेकर AAP पर ही सवाल दागे। आखिर में ये भी चेतावनी दी कि मैं वह दरिया हूं, जो सैलाब बनकर आता है। (पूरी खबर पढ़ें) राघव चड्ढा का जवाब- खामोश कराया, हारा नहीं:AAP बोली- कोई मोदी से डर जाए तो क्या लड़ेगा; कल राज्यसभा उपनेता पद से हटाया था आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। पढ़ें पूरी खबर…
Gmail Username Change Feature | Pakistan Diesel Petrol Price Hike

नई दिल्ली57 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर घरेलू उड़ान से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। वहीं, गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज शनिवार को बंद है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक: सरकार ने 15 दिन में फैसला बदला, कई एयरलाइंस ने आपत्ति जताई थी केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिन पहले 18 मार्च को कहा था कि डीजीसीए को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी फ्लाइट में सीट चयन के लिए न्यूनतम 60% सीटें बिना चार्ज उपलब्ध कराई जाएं। इसका उद्देश्य यात्रियों को सीट चुनने में समान अवसर देना बताया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. Gmail यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे: गूगल लाया नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, जानें पूरी प्रोसेस गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह आपकी डिजिटल पहचान को अपग्रेड करने का एक तरीका है। फिलहाल यह अपडेट अमेरिकी यूजर्स के लिए है, जो उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अपना ‘अजीब’ यूजरनेम बदलना चाहते थे। आगे हम आपको इसे बदलने का पूरा प्रोसेस और पुराने एड्रेस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा: डीजल 184 महंगा होकर 520, पेट्रोल 137 बढ़कर 458 रुपया/लीटर हुआ; ईरान जंग का असर पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) के पार पहुंच गया है। सरकार ने पेट्रोल में 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 55% का इजाफा किया है। यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद लिया गया है। नई दरें गुरुवार आधी रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. हवाई किराया बढ़ाया तो सरकार दखल देगी: एयरलाइंस के साथ जल्द मीटिंग करेगी; ATF के दाम दोगुने, इंडिगो की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे यात्रियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार अब इस मामले में हस्तक्षेप करने की तैयारी में है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार जल्द ही एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है ताकि आम लोगों को महंगे सफर से राहत मिल सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. 2026 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट भारत में लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹1.02 लाख; टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले मिलेगा, 24.6 लीटर का बड़ा स्टोरेज सुजुकी ने अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म, एडवांस फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ उतारा है। TFT वेरिएंट में डुअल-टोन कलर्स मिलेंगे, जबकि LCD वेरिएंट सिंगल-टोन कलर में आएगा। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपए तक जाती है। नए मॉडल में कंपनी ने एक्सेस 125 वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मजबूत और हल्का हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Gmail Username Change Feature | Pakistan Diesel Petrol Price Hike

नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर घरेलू उड़ान से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। वहीं, गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज शनिवार को बंद है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर रोक: सरकार ने 15 दिन में फैसला बदला, कई एयरलाइंस ने आपत्ति जताई थी केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के चुनने देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिन पहले 18 मार्च को कहा था कि डीजीसीए को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी फ्लाइट में सीट चयन के लिए न्यूनतम 60% सीटें बिना चार्ज उपलब्ध कराई जाएं। इसका उद्देश्य यात्रियों को सीट चुनने में समान अवसर देना बताया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. Gmail यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे: गूगल लाया नया फीचर; पुराने इनबॉक्स में ही आएंगे नए मेल, जानें पूरी प्रोसेस गूगल ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह आपकी डिजिटल पहचान को अपग्रेड करने का एक तरीका है। फिलहाल यह अपडेट अमेरिकी यूजर्स के लिए है, जो उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अपना ‘अजीब’ यूजरनेम बदलना चाहते थे। आगे हम आपको इसे बदलने का पूरा प्रोसेस और पुराने एड्रेस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा: डीजल 184 महंगा होकर 520, पेट्रोल 137 बढ़कर 458 रुपया/लीटर हुआ; ईरान जंग का असर पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। एक लीटर पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपया (पाकिस्तानी रुपया) के पार पहुंच गया है। सरकार ने पेट्रोल में 43% और हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 55% का इजाफा किया है। यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद लिया गया है। नई दरें गुरुवार आधी रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. हवाई किराया बढ़ाया तो सरकार दखल देगी: एयरलाइंस के साथ जल्द मीटिंग करेगी; ATF के दाम दोगुने, इंडिगो की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे यात्रियों पर बढ़ते बोझ को देखते हुए केंद्र सरकार अब इस मामले में हस्तक्षेप करने की तैयारी में है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार जल्द ही एयरलाइंस के साथ मीटिंग कर सकती है ताकि आम लोगों को महंगे सफर से राहत मिल सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. 2026 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट भारत में लॉन्च: शुरुआती कीमत ₹1.02 लाख; टॉप वेरिएंट में TFT डिस्प्ले मिलेगा, 24.6 लीटर का बड़ा स्टोरेज सुजुकी ने अपने पॉपुलर मैक्सी-स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे नए प्लेटफॉर्म, एडवांस फीचर्स और डिजाइन में बदलाव के साथ उतारा है। TFT वेरिएंट में डुअल-टोन कलर्स मिलेंगे, जबकि LCD वेरिएंट सिंगल-टोन कलर में आएगा। दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 1.13 लाख रुपए तक जाती है। नए मॉडल में कंपनी ने एक्सेस 125 वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मजबूत और हल्का हो गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Haryana Congress MLAs Cross-Voting | Suspension Decision Likely

चंडीगढ़ में 3 अप्रैल को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की डिसिप्लिनरी कमेटी की मीटिंग हुई थी। इस कमेटी ने 4 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को भेज दी। हरियाणा कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी (DAC) ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोट करने वाले पांचों विधायकों से जुड़ी अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को सौंप दी है। DAC ने अपनी रिपोर्ट ई-मेल के जरिए भेजी। इसमें पांचों विधायकों को सस्प . अब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह इस रिपोर्ट को पार्टी हाईकमान को भेजेंगे। उसके बाद आखिरी फैसला हाईकमान के लेवल से लिया जाएगा। अगर पार्टी इन विधायकों को सस्पेंड करती है तो उस सूरत में ये MLA आगे भी सदन के अंदर पार्टी व्हिप मानने को बाध्य होंगे। शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई DAC की मीटिंग में इस बात पर गंभीरता से चर्चा हुई थी कि पांचों विधायकों को ऐसी सजा दी जाए कि उन्हें फ्यूचर में सदन के अंदर व्यवहार करने की किसी तरह की खुली छूट न मिल पाए। कोशिश यही रखी जाए कि ये विधायक न इधर के रहें और न उधर के। और अंतत: खुद ही पार्टी छोड़ने को मजबूर हो जाएं। अब जानिए DAC की सवा घंटे चली की मीटिंग में क्या-क्या हुआ… सुबह 10 बजे दो विधायकों ने वॉट्सएप पर मांगा मौका: नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी और साढौरा विधायक रेनू बाला की ओर से अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक को वॉट्सएप पर टाइप्ड लेटर भेजा गया। जिसमें कोई भी फैसला लेने से पहले व्यक्तिगत पेशी (पर्सनल हियरिंग) का मौका मांगा। जिसे स्वीकार कर लिया गया। 4 बजे दोनों विधायक पहुंचीं मीटिंग मेंः चंडीगढ़ में कांग्रेस मुख्यालय में अनुशासन समिति की बैठक शुरू होने का समय शाम 4 बजे निर्धारित था। उससे पहले ही शैली चौधरी और रेनू बाला वहां पहुंच गईं। रेनू ने मीडिया से बात किए बगैर अंदर चली गईं, जबकि शैली ने कहा कि उन्हें बुलाया गया था, इसलिए आईं। 10-10 मिनट दोनों को पक्ष रखने का मौका मिलाः दोनों विधायकों को कमेटी के साथ बात रखने के लिए 10-10 मिनट मिले। पहले रेनू बाला ने अपनी बात रखी। उन्होंने दोहराया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को ही वोट दिया। उसके बाद शैली चौधरी अंदर गईं, उन्होंने भी यही बात कही। सूत्रों के मुताबिक एक विधायक ने कहा कि उन्होंने CLP भूपेंद्र सिंह हुड्डा को वोट दिखाया था, जबकि दूसरी ने कहा कि उन्होंने पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद को वोट दिखाया था। एक घंटा कमेटी सदस्यों ने आपस में चर्चा कीः दोनों विधायकों का पक्ष सुनने के बाद कमेटी ने करीब 1 घंटे तक आपस में चर्चा की। इस दौरान तीनों विधायकों के लिखित जवाबों को पढ़ा गया। सूत्रों के मुताबिक कमेटी इस बात पर एकमत है कि सख्त संदेश दिया जाए, लेकिन टेक्निकल पेचिदगियों पर भी चर्चा हुई। पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास व हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल के शोकॉज नोटिस का जवाब न देने पर प्राइमा-फेसिया माना गया कि उन्होंने क्रॉस वोटिंग की है। पार्टी से नहीं निकालेंगे, निलंबन का फैसला संभव पार्टी सूत्रों के मुताबिक क्रॉस वोटिंग के आरोपी विधायकों को लेकर 2 ही विकल्पों पर चर्चा हुई। निलंबित किया जाए या पार्टी से बाहर निकाला जाए। दोनों ही स्थितियों में MLA की विधानसभा सदस्यता पर खतरा नहीं होगा। निलंबन की स्थिति में पार्टी का व्हिप मान्य होगा, यानी उन्हें सदन में यदि कांग्रेस किसी मामले में व्हिप जारी करती है, तो इन विधायकों का मानना पड़ेगा। टेक्निकल आधार पर अयोग्य ठहराने का मौका देखेंगे कांग्रेस की मंशा है कि इन विधायकों को किसी तरह टेक्निकल आधार पर अयोग्य ठहराया जा सके। यदि पार्टी किसी बिल या प्रस्ताव के पक्ष या विपक्ष में वोट करने का व्हिप (अनिवार्य आदेश) जारी करती है और विधायक इसका उल्लंघन करते हैं तो एंटी डिफेक्शन लॉ के तहत उन्हें अयोग्य ठहराया जा सकता है। ऐसे में उनका विधायक पद चला जाता है। कमेटी ने 4 नेताओं को भी नोटिस भेजा कमेटी ने 2024 विधानसभा चुनाव में पंचकूला से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन के खिलाफ काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहने के आरोप में कांग्रेस नेता उपेंद्र वालिया, नरेश रावल, रविंद्र रावल और धनेंद्र वालिया को शोकॉज नोटिस जारी किया है। चारों नेताओं को 7 दिन में जवाब देने को कहा गया है। ————————— ये खबर भी पढ़ें :- कांग्रेस ने 2 विधायकों को क्रॉस वोटिंग का दोषी माना:डिसिप्लिनरी कमेटी अध्यक्ष बोले- 3 MLA ने अपना पक्ष रखा, आखिरी फैसला हाईकमान करेगा हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर शुक्रवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी (DPC) की बैठक हुई। क्रॉस वोटिंग के आरोपों में घिरीं नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी और साढौरा विधायक रेनू बाला भी बैठक में पहुंचीं। पढ़ें पूरी खबर…
भास्कर अपडेट्स:दादरा-नगर हवेली के सिलवासा के गोदाम में धमाका; 4 की मौत, दो घायल

दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में शनिवार सुबह गोदाम में धमाके के बाद 4 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हैं। घायलों का इलाज नमो अस्पताल, सिलवासा में चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोदाम में नाइट्रोजन गैस भरी जा रही थी जिस दौरान धमाका हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेशर ब्लास्ट था, जो एक स्टील टैंक फटने से हुआ। घटना के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और एम्बुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिए आसपास के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया। मामले की जांच के लिए जांच समिति बनाई गई है। मणिपुर में हिंसा के 3 साल बाद सबसे संवेदनशिल जिले जिरीबाम पहुंचे सीएम खेमचंद मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह शनिवार को जिरीबाम जिले के तीन दिन के दौरे पर निकले। यह इलाका जातीय हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी, कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। यह रास्ता कांगपोकपी जिले से होकर जाता है, जहां कुकी समुदाय की संख्या ज्यादा है। मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा के कारण यह इलाका तनाव में रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा के गंजाम में जिला प्रशासन ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए फ्री कोचिंग शुरू की ओडिशा के गंजाम में शनिवार को UPSC और OPSC परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए फ्री कोचिंग सेंटर शुरु हुए। कुल तीनों सेंटरों में 170 अभ्यर्थियों को कोचिंग दी जाएगी, जिनमें 85 महिलाएं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फ्री कोचिंग पाने वाले सभी अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा के जरिए किया गया है। जिला प्रशासन ने दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के साथ एमओयू भी साइन किया है। दादरा और नगर हवेली के गोदाम में धमाका, 4 की मौत, 4 घायल दादरा और नगर हवेली के डेमनी स्कूल फलिया में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन गैस के एक गोदाम में धमाका हो गया। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग जख्मी हुए थे। इन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बाद में 4 घायलों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज अभी भी जारी है। दिल्ली में पिता-भाई ने 19 साल की बेटी की हत्या की, शव दफनाने से पहले पकड़े गए; ऑनर किलिंग का शक दिल्ली के हरि नगर इलाके में 19 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग मानते हुए पिता और बेटे को गिरफ्तार किया है। घटना 1 अप्रैल को सामने आई, जब पुलिस को दोपहर करीब 2 बजे PCR कॉल मिली कि एक युवती की हत्या कर दी गई है और उसका शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा। जांच में सामने आया कि युवती पिछले दो साल से अपने गांव के एक युवक के साथ रिश्ते में थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। आरोप है कि इसी वजह से पिता मोहम्मद मनीर और भाई मेराज अली ने उसकी हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घोंटना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती को पहले पीटा गया और कुछ दिनों तक घर में बंद भी रखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मुंबई हाई में ONGC प्लेटफॉर्म पर आग: 10 कर्मचारी घायल, हालात काबू में मुंबई हाई ऑयलफील्ड में ONGC के SHP प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार शाम आग लग गई। इस हादसे में 10 कर्मचारी घायल हुए हैं, हालांकि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। ONGC के अनुसार, आग शाम करीब 5:45 बजे लगी। घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय किया गया और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। कंपनी ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। आग बुझने के बाद प्लेटफॉर्म पर संचालन सामान्य कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
NCERT Deemed University Status | April 4 Current Affairs

1 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. INS तारागिरी इंडियन नेवी में कमीशन हुआ 3 अप्रैल को INS तारागिरी विशाखापत्तनम में इंडियन नेवी में कमीशन हुआ। INS तारागिरी की कमीशनिंग के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। तारागिरी, पूरी तरह से आत्मनिर्भर नौसैनिक युद्धपोत फ्रिगेट है। ये एक मध्यम आकार का, तेज गति वाला और बहुत ज्यादा फुर्तीवाला युद्धपोत है। INS तारागिरी का मुख्य काम समुद्र में गश्त करना, बड़े जहाजों की सुरक्षा करना, पनडुब्बियों को नष्ट करना और हवाई हमले से रक्षा करना है। INS तारागिरी एक हाईस्पीड, मल्टी डाइमेंशल मैरिटाइम कंबाइंड डीजल या गैस (CODOG) से ऑपरेट होने वाला युद्धपोत है। इस फ्रिगेट में हेलिकॉप्टर हैंगर भी हैं, जिसमें दो हेलिकॉप्टर आसानी से लैंड किए जा सकते हैं। तारागिरी प्रोजेक्ट-17A मेक इन इंडिया का हिस्सा है और ये नीलगिरि क्लास का चौथा जहाज है। INS तारागिरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (MDL) ने बनाया है। नीलगिरि क्लास के सात युद्धपोत हैं। पहला INS नीलगिरी जनवरी 2025 में नौसेना में शामिल किया गया था। साल 2026 की शुरुआत में एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ को भी नौसेना में शामिल किया गया था। 21 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS ‘तारागिरी F41’ को नौसेना में शामिल किया था। प्रोजेक्ट 17 और 17A के सभी फ्रिगेट के नाम भारत की पर्वत शृंखलाओं पर रखे गए हैं। जैसे- शिवालिक, सह्याद्रि, सतपुड़ा, नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरी, दूनागिरी, महेंद्रगिरि और विंध्यगिरि। ‘तारागिरी’ उसी नाम के पुराने युद्धपोत का एडवांस्ड वर्जन है, जिसने 1980 से 2013 तक नौसेना में 33 सालों तक सेवा दी थी। 2. फ्लाइट में 60% सीटें बिना एक्स्ट्रा चार्ज के देने के नियम पर रोक 3 अप्रैल को केंद्र सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें बिना एक्स्ट्रा चार्ज के देने के आदेश पर अस्थाई रोक लगा दी। ये नियम 20 अप्रैल से सभी फ्लाइटस पर लागू होना था। अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने 18 मार्च को घरेलू हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नए नियम जारी किए थे। नए आदेश के मुताबिक, एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देनी थीं। मंत्रालय के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने इस फैसले से ऑपरेशन्स और किराए पर प्रभाव की समस्या के मुद्दे को उठाया है। मंत्रालय ने कहा कि जांच पूरी होने तक 60% सीटें मुफ्त देने का प्रावधान लागू नहीं किया जाएगा। मौजूदा नियमों में पैसेंजर्स के लिए 20% सीटें ही बिना एक्स्ट्रा चार्ज के बुक होती हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए भुगतान करना पड़ता है। एविएशन मिनिस्ट्री ने नए नियम में स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के ट्रांसपोर्ट को भी ट्रांसपेरेंट बनाने की भी बात कही थी। नए नियम में एयरलाइंस की पहुंच और अवेयरनेस बढ़ाने के लिए रीजनल भाषाओं में यात्रियों के लिए अनाउंसमेंट की भी बात कही थी। एयरलाइन वेबसाइट, मोबाइल एप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयर काउंटर्स पर सभी जानकारी स्पष्ट लिखी होनी चाहिए। सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी एयरलाइंस पंसद की सीटें चुनने पर 500 से 3000 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज करती हैं। 3. भारतीय नौसेना के IOS SAGAR मिशन को हरी झंडी मिली 2 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड से IOS- SAGAR मिशन की शुरुआत की। IOS- SAGAR का पूरा नाम इंडियन ओशियन शिप – सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन है। मिशन IOS- SAGAR पर ऑफशोर वेसल सुनयना को भेजा गया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुंबई से IOS- SAGAR को हरी झंडी दिखाई। IOS- SAGAR भारतीय नौसेना का एक इनिशिएटिव है। इसके तहत हिंद महासागर रीजन (IOR) में समुद्री सुरक्षा, सहयोग और मानवीय समर्थन को मजबूत करने के लिए 16 देश साथ मिलकर काम करेंगे। इस मिशन का उद्देश्य वेस्ट एशिया (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) में जारी तनाव और समुद्री चुनौतियों के बीच 16 मित्र देशों के साथ मिलकर सहयोग बढ़ाना, समुद्री निगरानी करना और ट्रेनिंग करना है। ये मिशन 50 दिनों का होगा और इस मिशन में IOS- SAGAR दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों का दौरा करेगा। जहाज सुनयना श्रीलंका के कोलंबो, थाईलैंड के फुकेट, इंडोनेशिया के जकार्ता, सिंगापुर, बांग्लादेश के चटगांव, म्यांमार के यांगून और मालदीव के माले पर पहुंचेगा। ये IOS SAGAR का दूसरा संस्करण है। हर पड़ाव पर नौसैनिकों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। INS सुनयना, सरयू कैटेगरी का ऑफशोर पेट्रोल वेसल (OPV) है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है। IOS- SAGAR मिशन कोच्चि में खत्म होगा। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. मिन आंग ह्लाइंग म्यांमार के राष्ट्रपति चुने गए 3 अप्रैल को म्यांमार के सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग को राष्ट्रपति चुना गया। संसद में हुए वोट में मिन आंग ह्लाइंग को जीत मिली, जहां ज्यादातर सांसद सेना समर्थक थे। 69 साल के ह्लाइंग 2011 से म्यांमार की सेना के प्रमुख रहे हैं। ह्लाइंग ने 2021 में आंग सान सूची की चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा किया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सेना ने 2020 के चुनावों में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। आपातकाल के समय देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जो बाद में सशस्त्र संघर्ष में बदल गए। राष्ट्रपति बनने के लिए विन ऊ, ह्लाइंग की जगह सेना प्रमुख होंगे। ये चुनाव जनवरी 2026 में हुए थे। जिसमें सेना समर्थित यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (USDP) को जीत मिली। मिसलीनियस MISCELLANEOUS 5. NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी की मान्यता मिली 3 अप्रैल केंद्र सरकार ने नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित किया। एजुकेशन मिनिस्ट्री ने ये फैसला यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की सिफारिश के आधार पर लिया है। केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, NCERT को UGC एक्ट 1956 की धारा 3 के तहत एक स्पेशल कैटेगरी में मान्यता दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि NCERT ने ‘डीम्ड निवर्सिटी’ का दर्जा पाने के लिए UGC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया था। डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद NCERT, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत
परवीन बाबी को सिगरेट पीते देख डायरेक्टर ने फिल्म दी:शाही परिवार से थीं; 3 लिव-इन रिलेशनशिप रहे, अमिताभ बच्चन को मानती थीं हत्यारा

करीब साढ़े 400 साल पहले पश्तून बाबी वंश मुगल शासक हुमायूं के साथ गुजरात पहुंचा। यह अफगानिस्तान का शाही परिवार था, जो मुगल साम्राज्य का अहम हिस्सा बना और कई रियासतों पर शासन किया। मुगल सत्ता कमजोर होने पर बाबी और मराठा (गायकवाड़ वंश) में जंग हुई, जिसमें मराठाओं ने अधिकांश गुजरात पर कब्जा किया, लेकिन बाबी ने जुनागढ़, राधनपुर और बालासिनोर पर शासन जारी रखा। मोहम्मद महाबत खान-3, जूनागढ़ की रियासत के आखिरी नवाब रहे। महाबत खान के एक करीबी रिश्तेदार थे वली मोहम्मद खान बाबी। उन्होंने 1940 में जमाल बख्ते बाबी से शादी की। सालों तक उन्हें संतान नहीं हुई। 1947 में ब्रिटिश हुकूमत खत्म होने पर रियासतें खत्म कर सरकारें बनाई जाने लगीं और भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ। 15 अगस्त 1947 को आखिरी नवाब महाबत खान ने जूनागढ़ को पाकिस्तान में शामिल करने की घोषणा की, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई। 20 फरवरी 1948 के जनमत में 99% से ज्यादा लोगों ने भारत में शामिल होने का फैसला किया। जब सरकार बनी तो जूनागढ़ के नवाब माहबत के करीबी रिश्तेदार वली मोहम्मद खान की भी रियासत ले ली गई और बदले में उन्हें 100 बीघा जमीन यानी 40 एकड़ (17 लाख 42 हजार वर्ग फुट) दी गई। राजशाही खत्म होने के बावजूद वो शाही जिंदगी जीते थे। शादी के 14 साल बाद उनके घर खुशखबरी आई। पत्नी जमाल बख्ते ने जूनागढ़ की शाही हवेली में 4 अप्रैल 1954 को बेटी को जन्म दिया। नाम दिया गया, परवीन सुल्ताना वली मोहम्मद खानजी बाबी। वही परवीन बाबी जो हिंदी सिनेमा की मशहूर और टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल रहीं। वही परवीन बाबी जो अपने ग्लैमर, वेस्टर्नाइजेशन और समय से आगे चलने वाली सोच के लिए जानी गईं। जब महिलाएं पर्दे पर भी सिगरेट थामने से कतराती थीं, तब परवीन बाबी मिनी स्कर्ट पहनकर सड़कों पर सिगरेट पीते हुए टहला करती थीं। जब डायरेक्टर बी.आर.इशारा ने उन्हें पहली बार देखा, तब उनकी इसी बोल्डनेस के मुरीद हो गए और उन्हें तुरंत फिल्म ऑफर कर दी। आज परवीन बाबी की 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। अगर आज वो होतीं, तो अपना 72वां जन्मदिन मनातीं। उनकी जिंदगी के आखिरी दिन बेहद दर्दनाक थे। अकेलेपन की हद ये थी कि जब उनकी मौत हुई तो 4 दिनों तक बॉडी बंद घर में सड़ती रही। आज परवीन बाबी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर जानिए उनके समय से आगे चलने और जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्से- 54 कमरों की हवेली में हुई परवरिश, पढ़ाई के लिए शर्त पर घर छोड़ा शाही परिवार में जन्मीं परवीन बाबी का बचपन जूनागढ़ की 54 कमरों की हवेली में बीता। इकलौती संतान को ऐशोआराम मिला और घर में 6 नौकर थे। 6 साल की उम्र में पिता का कैंसर से निधन हुआ, जिसके बाद वह दीवान चौक की दो मंजिला हवेली में रहने लगीं। शुरुआती पढ़ाई गुजराती मीडियम स्कूल से हुई। 14 साल की उम्र में मां ने उन्हें पढ़ाई के लिए अहमदाबाद भेजा, हालांकि परिवार इसके खिलाफ था। शर्त रखी गई कि जल्दी शादी कराई जाएगी, जिस पर मां मान गईं और उनका दाखिला सेंट जेवियर कॉलेज में हुआ। कॉलेज में कोर्स न होने के बावजूद परवीन बाबी ने खुद फर्राटे दार अंग्रेजी बोलना सीखा। आगे उन्होंने इंग्लिश और साइकोलॉजी में बेचलर डिग्री ली और अंग्रेजी में मास्टर डिग्री। शर्त के अनुसार 15 साल की उम्र में परवीन की सगाई कजिन जमील खान से हुई, जो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स में पायलट थे। 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद मां ने सगाई तोड़ दी और परवीन को इसकी जानकारी पोस्टकार्ड से मिली। 17 की उम्र में सिगरेट पीती थीं, मिनी स्कर्ट पहनती थीं; यही देख ऑफर हुई फिल्म 1971 में डायरेक्टर बी.आर. इशारा अहमदाबाद में एक नांव दो किनारे की शूटिंग कर रहे थे। भीड़ के बीच उनकी नजर एक लड़की पर पड़ी, जो मिनी स्कर्ट में सिगरेट पी रही थी। लंबी कद-काठी और छरहरे बदन वाली वह लड़की चारमिना सिगरेट थामे हुए थी। वह लड़की परवीन बाबी थीं, जिनकी उम्र 17 साल थी। बी.आर. इशारा समझ गए कि वह खास हैं और उन्होंने फोटोग्राफर से उनकी तस्वीरें लेने को कहा। फोटोग्राफर ने तस्वीरें लीं और बी.आर. इशारा ने परवीन को बुलाकर पूछा- फिल्मों में काम करोगी। आमतौर पर कोई भी लड़की तुरंत हामी भर देती, लेकिन परवीन ने कहा, अगर स्क्रिप्ट पसंद आई तो। बी.आर.इशारा इस एक जवाब में समझ गए कि लड़की में कॉन्फिडेंट की भरमार है। वैसे तो वो कभी अपनी फिल्मों की हीरोइन से किसी तरह का कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करवाते थे, लेकिन परवीन बाबी का मॉडर्न लुक देख वो भी सोच में पड़ गए। उन्हें लगा कि कहीं ये मॉडर्न ख्यालों वाली लड़की मन न बदल ले। उन्होंने तुरंत कॉन्ट्रैक्ट बनवाया, जिसमें एक ही बात थी कि जब तक उनकी फिल्म नहीं बनती, परवीन किसी दूसरी फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकतीं। शाही परिवार से आने के बावजूद परवीन ने फिल्मों में आने का फैसला कर लिया। बेबाक अंदाज में फिल्म मांगी, लॉन्च के लिए डायरेक्टर ने उधार लिया बी.आर. इशारा कॉन्ट्रैक्ट के बाद दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो गए और यह बात लगभग भूल गए। इस दौरान परवीन बाबी सितंबर 1971 में कालिको डोम के फैशन शो में शामिल हुईं, जहां साथ काम करने वालीं मॉडल ममता साहू ने उन्हें अपने डायरेक्टर पिता किशोर साहू को सुझाया। किशोर साहू ने परवीन से एक मुलाकात कर उन्हें फिल्म धुंएं की लकीर के लिए फाइनल कर लिया। तभी उन्हें बी.आर.इशारा के कॉन्ट्रैक्ट का पता चला। किशोर साहू ने तुरंत उन्हें कॉल किया और कहा कि जिस हीरोइन से आपका कॉन्ट्रैक्ट है, मैं उसके साथ फिल्म बनाना चाहता हूं। परवीन बाबी का नाम सुनकर उन्हें फिर वो लड़की याद आई। लेकिन उनकी फिल्म बनने में देरी थी, तो उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर परवीन को वो फिल्म करने की इजाजत दे दी। कुछ महीने बीते। बी.आर.इशारा, मुंबई के राजकमल स्टूडियो में एक फिल्म की मिक्सिंग के सिलसिले में पहुंचे थे। वो सीढ़ियों पर बैठे सिगरेट पी ही रहे थे कि अचानक परवीन उनके ठीक बाजू में आकर बैठ गईं। उन्होंने न हाल पूछा न कोई और बात की, सीधे कहा- आप मेरे साथ फिल्म क्यों नहीं बनाते। बी.आर.इशारा इस सवाल से घिर गए। उनके जहन








