Thursday, 30 Jul 2026 | 08:12 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रायसेन में कल 3 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस और ट्री कटिंग के काम से आधा शहर रहेगा प्रभावित; जल आपूर्ति भी बाधित

रायसेन में कल 3 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस और ट्री कटिंग के काम से आधा शहर रहेगा प्रभावित; जल आपूर्ति भी बाधित

रायसेन जिला मुख्यालय पर कल (रविवार) कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण ताजपुर, दरगाह, जेल और गोपालपुर फीडर बंद रहेंगे, जिससे शहर का आधा हिस्सा प्रभावित होगा। इस अवधि में वार्ड क्रमांक 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17 और 18 में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। विशेष रूप से, जेल फीडर पर अतिरिक्त कार्य के चलते वार्ड 13 और 14 में बिजली आपूर्ति दोपहर 1 बजे के बाद ही बहाल हो पाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार, 33/11 टाउन भी इस दौरान बंद रहेगा। मेंटेनेंस कार्य में आंधी-बारिश से संभावित खतरों को देखते हुए ट्री कटिंग का काम भी शामिल है। सुबह 8 बजे से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण शहर में जल आपूर्ति भी बाधित होगी। बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

हिमाचल में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 3 पर्यटकों की मौत:16 को रेस्क्यू किया, बंजार अस्पताल में चल रहा उपचार SP बोले- सर्च ऑपरेशन जारी

हिमाचल में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 3 पर्यटकों की मौत:16 को रेस्क्यू किया, बंजार अस्पताल में चल रहा उपचार SP बोले- सर्च ऑपरेशन जारी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें तीन पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया और उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटक सवार थे। टेंपो में करीब 20 पर्यटक सवार थे। अचानक कुल्लू के बंजार क्षेत्र में हादसा ग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुट गए। सर्च ऑपरेशन जारी एसपी कुल्लू मदन वर्मा के अनुसार, अब तक 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। रात के अंधेरे और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोज लिया जाएगा और घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती घायलों की फोटो

राजगढ़ में ओलावृष्टि से लोहे-सीमेंट की चद्दरों में छेद हुए:खेतों में फसलों को ढकने वाले त्रिपाल भी फटे, 15 मिनट ओला गिरने से भारी नुकसान

राजगढ़ में ओलावृष्टि से लोहे-सीमेंट की चद्दरों में छेद हुए:खेतों में फसलों को ढकने वाले त्रिपाल भी फटे, 15 मिनट ओला गिरने से भारी नुकसान

राजगढ़ जिले में शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। बड़े-बड़े ओले गिरने से कई घरों की लोहे और सीमेंट की चद्दरें टूट गईं, जिनमें बड़े छेद हो गए। कुछ ही देर में जमीन पर ओलों की सफेद परत बिछ गई। जिले के माचलपुर के बाढ़गांव, रामगढ़, कोड़क्या और पीपल्या कुल्मी और खिलचीपुर क्षेत्र के ढाबली, सतनखेड़ी, ढाबला, मोखमपुरा, सेदरी, सहित कुरावर, सुठालिया, गिंदौरहाट, सहित कई गांवों में शाम करीब 6 बजे के बाद ओलावृष्टि शुरू हुई। लगभग 15 मिनट तक लगातार ओले गिरे, जिसके साथ तेज बारिश भी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों और खलिहानों में फसलों को बचाने के लिए डाले गए त्रिपाल भी ओलों की तेज मार से फट गए। घरों की छतों पर लगी लोहे और सीमेंट की चद्दरों को भी भारी नुकसान पहुंचा, जिससे वे टूट गईं और उनमें छेद हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हवाएं लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। विभाग ने आगामी दिनों में भी तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। शनिवार को राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मध्यप्रदेश में सबसे कम था। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने का दांव: मतदान से पांच दिन पहले कैसे दशकों पुरानी मांग एनडीए को हिला रही है | चुनाव समाचार

Rajasthan Royals' Ravi Bishnoi, second left, celebrates with teammates the wicket of Gujarat Titans' Sai Sudharsan during the Indian Premier League cricket match between Gujarat Titans and Rajasthan Royals in Ahmedabad, India, Saturday, April 4, 2026. (AP Photo/Ajit Solanki)

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 22:13 IST फ्रांसीसी औपनिवेशिक प्रशासन से भारतीय संघ में विलय के बाद से पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश रहा है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य की मांग को लेकर कई प्रस्ताव विधानसभा में पारित हुए हैं, जो पार्टियों के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक मांग को दर्शाता है। 9 अप्रैल को मतदान से कुछ ही दिन दूर, पुदुचेरी के सत्तारूढ़ गठबंधन में दरारें दिखाई दे रही हैं जो पूरे चुनावी मुकाबले को फिर से व्यवस्थित कर सकती हैं। ट्रिगर: मुख्यमंत्री एन रंगासामी की अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) अपने एनडीए सहयोगी, भाजपा पर उस चीज़ के लिए दबाव डाल रही है जो वह दशकों से चाहती थी – पूर्ण राज्य का दर्जा। मांग क्या है? फ्रांसीसी औपनिवेशिक प्रशासन से भारतीय संघ में विलय के बाद से पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश रहा है। पूर्ण राज्य के विपरीत, इसकी निर्वाचित सरकार केंद्र द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल के साथ सत्ता साझा करती है, जिससे स्थानीय विधायक बार-बार निराश होते हैं। पिछले कुछ वर्षों में राज्य की मांग को लेकर कई प्रस्ताव विधानसभा में पारित हुए हैं, जो पार्टियों के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक मांग को दर्शाता है। मुख्य तर्क: राज्य का दर्जा निर्वाचित सरकार को निरंतर केंद्रीय निरीक्षण के बिना नीतियों को लागू करने का अधिकार देगा। अब क्यों? दरार के मूल में एनआर कांग्रेस का दृढ़ रुख है कि उसे पीएम नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह से पूर्ण राज्य के दर्जे पर स्पष्ट प्रतिबद्धता प्राप्त है। के अनुसार ईटीवी भारतयह केवल अलंकारिकता नहीं है। एनआर कांग्रेस नेतृत्व ने भाजपा को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया, और गतिरोध के लिए मुख्य रूप से इस मांग के साथ-साथ एक छोटे सहयोगी को एनडीए से बाहर करने की मांग को जिम्मेदार ठहराया गया है। टीवीके वाइल्डकार्ड इंडिया टीवी न्यूज़ कहा गया कि रंगासामी कथित तौर पर एनडीए से अलग होने और अभिनेता-राजनेता विजय की तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के साथ नए गठबंधन की घोषणा करने के लिए तैयार थे, एक ऐसा कदम जो पुदुचेरी के चुनावी समीकरण को पूरी तरह से उलट सकता है। विरोधाभास विपक्ष एक व्यंग्य को भुना रहा है. जैसा कि कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कल ही कहा था, रंगासामी ने पिछले चुनावों में राज्य का दर्जा सुरक्षित करने के वादे के साथ भाजपा के साथ गठबंधन किया था – और अभी तक इसे पूरा नहीं किया है। उथल-पुथल के बावजूद, पीपुल्स पल्स के एक चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण से पता चलता है कि एनडीए के पास अभी भी एक संकीर्ण लेकिन व्यावहारिक लाभ है – जिसका अर्थ है कि राज्य का नाटक टूटने के बजाय लाभ उठाने के बारे में अधिक हो सकता है। लेकिन पांच दिन शेष रहते हुए, पुडुचेरी की छोटी विधानसभा और कम अंतर के कारण गठबंधन के गलत आकलन के लिए कोई जगह नहीं बची है। जगह : पुडुचेरी (पांडिचेरी), भारत, भारत पहले प्रकाशित: 04 अप्रैल, 2026, 22:13 IST समाचार चुनाव पुडुचेरी का राज्य का दर्जा: कैसे दशकों पुरानी मांग मतदान से पांच दिन पहले एनडीए को हिला रही है अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)पुडुचेरी राज्य की मांग(टी)एनडीए(टी)बीजेपी(टी)मुख्यमंत्री एन रंगासामी

छतरपुर के नौगांव में दो घंटे में दो बार ओलावृष्टि:पक्षियों की मौत; तेज आंधी-बारिश से फसल और भूसा बर्बाद

छतरपुर के नौगांव में दो घंटे में दो बार ओलावृष्टि:पक्षियों की मौत; तेज आंधी-बारिश से फसल और भूसा बर्बाद

छतरपुर जिले के नौगांव में शनिवार को शाम 5 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई, इसके बाद 7:30 बजे ओलों के साथ मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई। इस दौरान पक्षियों की मौत हो गई और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, नौगांव में शाम करीब 5 बजे तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हुआ। लगभग 10 मिनट तक चली। इस बारिश के बाद मौसम साफ हो गया, जिससे लोगों ने कुछ देर के लिए राहत महसूस की। लेकिन शाम करीब 7:30 बजे अचानक मौसम ने फिर करवट ली। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और इस बार बड़े-बड़े ओले गिरे। लगभग 15 मिनट तक हुई इस ओलावृष्टि ने क्षेत्र में व्यापक नुकसान पहुंचाया। जमीन पर गिर पड़े पक्षी दूसरे दौर की ओलावृष्टि का सबसे अधिक प्रभाव वन्यजीवों पर पड़ा। बड़े ओलों की चपेट में आकर बड़ी संख्या में पक्षी जमीन पर गिर पड़े। इनमें से कई पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ घायल अवस्था में तड़पते देखे गए। तेज हवाओं और ओलों की मार से पेड़ों की पत्तियां झड़ गईं और कई टहनियां टूटकर गिर गईं। किसानों के खेतों में रखा भूसा पहले आंधी में उड़ गया और जो बचा, वह बारिश में भीगकर खराब हो गया। फसल कटाई के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को यह भारी नुकसान हुआ है।

पिता की मौत के बाद बेटे ने लगाई फांसी:छतरपुर में मामूली विवाद के बाद परिवार में दो मौतें

पिता की मौत के बाद बेटे ने लगाई फांसी:छतरपुर में मामूली विवाद के बाद परिवार में दो मौतें

छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा क्षेत्र के बमनोरा थाना इलाके के ग्राम मबई में पिता और बेटे ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से असाटी परिवार में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह रामप्रसाद असाटी (50) और उनके बेटे शिवम असाटी (22) के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद रामप्रसाद खेत पर गए और जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उन्हें शाहगढ़ अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें सागर जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रामप्रसाद का पोस्टमार्टम बंडा थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ और शुक्रवार शाम को गांव मबई में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा शिवम बंडा से गायब हो गया। परिवार और पुलिस ने पूरी रात उसकी तलाश की। पेड़ से लटका मिला बेटे का शव शनिवार सुबह बंडा नगर के पास एक अमरूद के पेड़ पर शिवम का शव लटका मिला। उसने अपना और अपने पिता का मोबाइल नीचे रख दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिवार को सौंप दिया। शनिवार को छोटे भाई अनुराग असाटी ने शिवम का अंतिम संस्कार किया। इस घटना के बाद परिवार में मृतक की पत्नी, मां छोटी बाई, बहू ललिता असाटी, एक बहन और छोटा भाई अनुराग ही बचे हैं। अब तक विवाद को लेकर असल वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है।

बैठे-बैठे अकड़ जाती है कमर? तुरंत राहत के लिए करें पश्चिमोत्तानासन, महसूस होगी नई जान

authorimg

Last Updated:April 04, 2026, 21:47 IST Stiff Lower Back Exercises: लंबे समय तक बैठे रहने से कमर अक्सर अकड़ जाती है. ये समस्या डेस्क जॉब करने वालों के साथ बहुत कॉमन है. ऐसे में तुरंत राहत के लिए पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद साबित होता है. यहां आप इस योगासन को करने का सही तरीका और फायदा जान सकते हैं. ख़बरें फटाफट आज के समय में ज्यादातर काम लैपटॉप से ही हो जाता है. ऐसे में हमारा ज्यादातर समय ऑफिस या कुर्सी पर बैठकर गुजरता है. ऐसे में कमर दर्द की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है. लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहने कमर पर प्रेशर पड़ता है, जिससे अकड़न महसूस होने लगती है. ऐसे में पश्चिमोत्तानासन शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं. यह आसन हठयोग की मूलभूत मुद्राओं में शामिल है. इसे ‘सीटेड फॉरवर्ड बेंड’ या ‘पश्चिम उत्तासन’ भी कहते हैं. यह एक संस्कृत शब्द है, ‘पश्चिम’ का अर्थ ‘शरीर का पिछला हिस्सा’ और ‘उत्तान’ का अर्थ ‘गहरा खिंचाव’ या तीव्र विस्तार और ‘आसन’ का अर्थ ‘मुद्रा’ है. यानी यह आसन शरीर के पिछले हिस्से को गहराई से खींचता है. आसनों में सर्वश्रेष्ठहठ योग प्रदीपिका के अनुसार, पश्चिमोत्तानासन एक प्रमुख आसन है, जिसे ‘आसनों में सर्वश्रेष्ठ’ में से एक माना जाता है और यह हठ योग के 12 मूल आसनों में गिना जाता है. यह आसन पीठ और पैरों को अच्छा खिंचाव देता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यही नहीं, पेट की चर्बी को भी कम करता है. साइटिका-मोटापे में भी फायदेमंदआयुष मंत्रालय के अनुसार, पश्चिमोत्तानासन (सीटेड फॉरवर्ड बेंड) डायबिटीज, साइटिका और मोटापे के लिए एक अत्यंत लाभकारी योगासन है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है. यह पेट के अंगों को उत्तेजित करता है, रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और मानसिक तनाव व चिंता को कम करने में मदद करता है. पश्चिमोत्तानासन करने का सही तरीकापश्चिमोत्तानासन करने से पहले सही तरीका जानना बेहद जरूरी है. इसे करते समय शरीर पर ज्यादा जोर न डालें खासकर जब आप इसकी शुरुआत कर रहे हैं. इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पैरों को सीधे फैलाकर बैठें. फिर गहरी सांस लें और धीरे-धीरे शरीर को आगे की ओर झुकाएं. अपनी क्षमता अनुसार हाथों से पैरों को छुएं और सिर या नाक घुटनों से मिलाएं. थोड़ी देर ऐसे ही रुकें, फिर धीरे-धीरे वापस सीधा हो जाएं. इन बातों का ध्यान रखेंशुरू में इस आसन को करने के लिए शरीर पर ज्यादा दबाव न डालें. रोजाना योगाभ्यास करने से शरीर खुलने लगेगा. पेट में अल्सर, दस्त या हाल ही में पेट की सर्जरी हुई हो तो यह आसन न करें या फिर किसी भी विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 04, 2026, 21:47 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: गिरिराज सिंह ने कहा- बंगाल को बांग्लादेश का राज्य कहा जाता है

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: गिरिराज सिंह ने कहा- बंगाल को बांग्लादेश का राज्य कहा जाता है

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख निकटतम तिथि जा रही है, वैसे-वैसे राज्य की राजनीति को लेकर राजनीतिक घमासान भी जारी है। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तांत्रिक कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तांत्रिक कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है, इसलिए इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अविश्वास के लिए उर्दू भाषा के घोषणा पत्र को लेकर ममता बनर्जी पर यी और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरि सिंह ने यह कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. शरीया लैक से खिलौना है शोरूम: गिरिराज न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना में शनिवार (4 अप्रैल, 2026) को मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने सिर्फ उर्दू में घोषणा पत्र जारी नहीं किया है, बल्कि इसके पीछे का एक छुपा हुआ रहस्य भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रमुख शरिया कानून की स्थापना की गई है और पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश में एक सोची-समझी योजना के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब राज्य के लोगों, असावधान हिंदू समुदाय ने इस कथित वास्तविक चेहरे को अच्छे से पहचाना है। इस बार के चुनाव में पश्चिम बंगाल में जिओ या मरो की स्थिति बन गई है। आगे उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में एकजुटता के खिलाफ एकजुटता और ऐसे गठबंधन की भूमिका निभाएगी। जनता के सवालों का जवाब नहीं, ममता बनर्जीः गिरिराज रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि अपने 15 साल के कार्यकाल में ममता बनर्जी ने सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की और जनता के सामने किसी भी गंभीर मुद्दे पर चर्चा नहीं की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गरीबी, बेरोजगारी, हिंसा और बेरोजगारी से जुड़े मामलों पर न तो बातें करती हैं और न ही कभी जवाब देती हैं। यह भी पढ़ें: स्टालिन की DMK, विजय थलपति की TVK या AIADMK… तमिलनाडु में किस पार्टी को मिलेगा बहुमत? सर्वे के आंकड़े ने चौंकाया

भोपाल का न्यू मार्केट होगा आइडियल बिजनेस जोन:विधायक ने व्यापारियों के साथ बैठक की; पार्किंग, अतिक्रमण-सौंदर्यीकरण पर चर्चा

भोपाल का न्यू मार्केट होगा आइडियल बिजनेस जोन:विधायक ने व्यापारियों के साथ बैठक की; पार्किंग, अतिक्रमण-सौंदर्यीकरण पर चर्चा

भोपाल का न्यू मार्केट आइडियल बिजनेस जोन बनेगा। शनिवार को दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी की मौजूदगी में हुई बैठक में पार्किंग, पिंक पार्किंग, अतिक्रमण, सौंदर्यीकरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति (रजि) के पदाधिकारियों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सबनानी से मुलाकात की। उन्होंने न्यू मार्केट आइडियल बिजनेस जोन के लिए विभिन्न विषयों पर बैठक कर सकारात्मक चर्चा की। समिति अध्यक्ष सतीश गंगराड़े, सचिव पवन वरदानी, उपाध्यक्ष अजय देवनानी, प्रदीप गुप्ता सहित मार्केट के वरिष्ठ एवं युवा व्यापारी मौजूद थे। इन विषयों पर चर्चा की बैठक में विधायक सबनानी ने तत्काल जिला प्रशासन एवं निगम को न्यू मार्केट के सरोउंडिंग टू व्हीलर पार्किंग(रंगमहल से डॉ.प्रसाद तक) प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों पिंक पार्किंग को जल्द शुरू करने को कहा। समिति सदस्यों ने विधायक से स्थल निरीक्षण कर फोर व्हीलर पिंक पार्किंग के साथ ही मार्केट में अन्य स्थानों पर भी पार्किंग के लिए स्थल का निरीक्षण करने का आग्रह किया। तय चर्चा में समिति न्यू मार्केट के व्यापारी एवं रहवासियों से आग्रह कर उनके वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में ही रियायती पास बनकर पार्क हो, ऐसा अभियान प्रारंभ कर मार्केट की पार्किंग को जिला प्रशासन के साथ मिलकर सुव्यवस्थित करेगी। अतिक्रमण हटाया जाएगा न्यू मार्केट को पूर्णतः नो हॉकर्स जोन बनाया जाएगा। इसलिए यहां स्थायी अतिक्रमण विरोधी टीम तैनात होगी। प्रशासन द्वारा रेखांकित पीली लाइन के अंदर स्थायी व्यापारी का सामान रहेगा। हॉकर्स को स्मार्ट सिटी हाट बाजार के पास शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, रविवार से तीन दिन तक अनाउंसमेंट होगा। इसके बाद के बाद प्रारंभ होगी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सौंदर्यीकरण को लेकर काम होंगे। न्यू मार्केट पिंक पार्किंग स्क्वायर(गणेश चौक) एसबी आई चौराहे तक के इलाके को सुंदर बनाएंगे। यहां पर आवागमन के लिए रास्ता खोलकर स्मार्ट बुलेवर्ड गेट का निर्माण होगा। सौंदर्यीकरण कार्यों के साथ पिक एंड ड्राप पॉइंट का भी निर्माण होगा। मार्केट स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के नवनिर्माण के साथ सुव्यवस्थित होगा। श्री हनुमान मंदिर से क्वालिटी जाने वाली सड़कों पर डेमेज टाइल्स की जगह नई टाइल्स लगेगी एवं क्वालिटी के पीछे रहवासी क्षेत्र में सड़क का निर्माण होगा। 30 साल की किराएदारी बाबत अनुबंध बैठक में समिति ने विधायक को न्यू मार्केट के किराएदारी अनुबंध की विसंगतियों के बारे में अवगत कराया। इस पर विधायक ने आश्वस्त किया कि न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति की मांग अनुरूप शीघ्र किराएदारी अनुबंध पहले की भांति 30 वर्ष करने के लिए हर स्तर पर चर्चा की जा रही है। बैठक में पार्षद आरती अनेजा,जोनल अधिकारी मोहन जाट,अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया, डीएसपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी समेत न्यू मार्केट के व्यापारी प्रकाश राठौर,चंदीराम तख्तानी,राजकुमार जैन,रजत साहू,अंकुर बजाज,अंशुल अग्रवाल,भरत चौरसिया, राम आडवाणी भी मौजूद थे।

शरबत-चटनी या फिर सलाद, किसी भी तरह से खा लें हरे पत्ते, गर्मियों में नहीं फटकेंगी आसपास भी बीमारियां

authorimg

Last Updated:April 04, 2026, 20:54 IST Mint Leaves Benefits: देश के कई हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. तेज धूप और गर्म हवाओं में राहत पाने के लिए पुदीना एक बहुत आसान और प्राकृतिक उपाय है. पुदीने की हरी पत्तियां न सिर्फ खुशबूदार होती हैं, बल्कि शरीर और मन दोनों को ठंडक देती हैं. यहां आप पुदीना के फायदों के बारे में जान सकते हैं. ख़बरें फटाफट Pudina Ke Fayde:  गर्मियों में पुदीना खाने से कई बीमारियों से बचाव होता है. इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं और इसमें मौजूद मेंथॉल शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. आप पुदीना को चटनी, रायता, जूस, आम पन्ना, सलाद या पानी में मिलाकर आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इसके सेवन से गर्मी का असर कम होता है और शरीर का तापमान संतुलित रहता है. आयुर्वेद के अनुसार, पुदीना पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है.यह गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है. साथ ही पेट को हल्का रखता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है. पुदीना के पत्तों का सेवन करने से क्या होता है? डिहाइड्रेशन के लिए नेचुरल उपायगर्मियों में ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है. ऐसे में पुदीने का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और दिनभर ताजगी बनी रहती है. स्ट्रेस दूर करने का आसान तरीकापुदीना सिरदर्द और तनाव कम करने में भी मदद करता है. ऐसे में यदि आप जीवन के भागदौड़ से परेशान होकर थक गए हैं, तो पुदीने की चाय पिएं. इससे दिमाग शांत होता है. अगर आप सुबह खाली पेट पुदीने वाला पानी पीते हैं, तो पूरे दिन एनर्जी महसूस होती है. वजन घटान में फायदेमंद पुदीना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाते हैं. यह मौसमी बीमारियों से बचाव करता है. इसके अलावा, पसीने की बदबू कम करने, वजन घटाने, सूजन कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करता है. यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. गर्मियों के लिए उपयोगी आयुर्वेद में पुदीने को गर्मियों के लिए खास तौर पर उपयोगी बताया गया है. कई रिसर्च में भी इसके एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुणों की पुष्टि हुई है. गर्मियों में पुदीना आसानी से मिल जाता है और यह सस्ता भी होता है. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि इसे रोज़ अपने खाने में शामिल करें, जैसे—पुदीने की चटनी, दही का रायता, नींबू-पुदीना पानी या सलाद. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 04, 2026, 20:53 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.