Monday, 06 Apr 2026 | 08:38 AM

Trending :

EXCLUSIVE

आम की फसल पर मौसम की मार:30% घट सकती है पैदावार, सप्लाई घटने पर दाम बढ़ने की आशंका…

आम की फसल पर मौसम की मार:30% घट सकती है पैदावार, सप्लाई घटने पर दाम बढ़ने की आशंका...

मार्च-अप्रैल की बेमौसम बारिश और ओलों ने आम के बगीचों को नुकसान पहुंचाया है। ऑन इयर होने के बावजूद इस बार आम की पैदावार 30% तक घट सकती है। आम पर शोध करने वाले वैज्ञानिक डॉ. आरके जायसवाल के मुताबिक मौसम ने फलों के ‘क्रिटिकल फ्लावरिंग पीरियड’ को बिगाड़ दिया है। जायसवाल बताते हैं कि इस समय पेड़ों पर मंजरी (फूल) और शुरुआती फल बनने की प्रक्रिया चलती है, लेकिन नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव से फूल झड़ रहे हैं। फंगल संक्रमण और परागण में कमी की समस्या भी बढ़ी है। देशभर में मौसम सामान्य नहीं रहने से दक्षिण भारत से आने वाली अर्ली वैरायटी की आवक सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। सप्लाई घटने से आम के दाम 10 से 25% तक बढ़ने की आशंका है। एक्सपर्ट बोले- दक्षिण से आने वाली अर्ली वैरायटी की आवक भी होगी प्रभावित दो से तीन बार बारिश भी फ्लावरिंग के लिए नुकसानदेह… डॉ. जायसवाल के अनुसार बारिश और नमी से एन्थ्रेक्नोज और पाउडरी मिल्ड्यू जैसे रोग बढ़ते हैं। तेज हवा से कच्चे फल गिर जाते हैं, जबकि कम धूप से शुगर फॉर्मेशन घटने से स्वाद प्रभावित होता है। परागण कम होने से फल बनने की दर भी घटती है। उन्होंने बताया कि नर्मदा वैली में हुए रिसर्च में पाया गया कि फ्लावरिंग के दौरान 2-3 बार अनियमित बारिश भी उत्पादन पर सीधा असर डालती है। इस बार बेमौसम बारिश और ओलों से कई इलाकों में फूल और कच्चे फल गिर चुके हैं। अप्रैल अंत से जुलाई तक सीजन, हर महीने बदलती किस्में: शहर में आम का सीजन अप्रैल के आखिर से जुलाई तक रहता है। शुरुआत में तोतापरी, दशहरी और राजापुरी बाजार में आते हैं। मई-जून में लंगड़ा, चौसा और केसर की आवक रहती है, जबकि जून-जुलाई में आम्रपाली, मलिका और बंगनपल्ली मिलते हैं। खराब मौसम: ईटखेड़ी के आम 10 दिन देरी से आएंगे ईटखेड़ी फल अनुसंधान केंद्र में 20-25 वैरायटी के करीब 250-300 पेड़ों पर रिसर्च हो रही है। यहां दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली और मलिका जैसी किस्मों पर उत्पादन और रोग-प्रतिरोधक क्षमता का अध्ययन किया जाता है। डॉ. जायसवाल के मुताबिक यहां के आम आमतौर पर मई के आखिरी सप्ताह से बाजार में आते हैं, लेकिन इस बार मौसम खराब होने से करीब 10 दिन की देरी संभव है।

Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 18 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक व्यक्ति पर अपनी ही 21 साल की दिव्यांग (स्पेशली एबल्ड) बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़ित के प्रेग्नेंट होने और अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के शरीर में बदलाव के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शिकायत में आरोप है कि आरोपी पिता ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए लंबे समय तक उसका शोषण किया। पुलिस ने मामले में आरोपी रहाश सेठी (59) को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के मलाड में दो गुटों के बीच झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। यह घटना संतोष नगर मार्केट क्षेत्र में हुई, जो दिंडोशी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में किया गया और इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 48 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक व्यक्ति पर अपनी ही 21 साल की दिव्यांग (स्पेशली एबल्ड) बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़ित के प्रेग्नेंट होने और अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के शरीर में बदलाव के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शिकायत में आरोप है कि आरोपी पिता ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए लंबे समय तक उसका शोषण किया। पुलिस ने मामले में आरोपी रहाश सेठी (59) को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के मलाड में दो गुटों के बीच झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। यह घटना संतोष नगर मार्केट क्षेत्र में हुई, जो दिंडोशी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में किया गया और इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

खुजली और लाल चकत्तों का ये है रामबाण इलाज, घर पर बनाएं आयुर्वेदिक क्रीम, समस्या होगी जड़ से खत्म, जानें आयुष डॉक्टर से

authorimg

Last Updated:April 06, 2026, 05:13 IST Health Tips: जमुई के मशहरू आयुष चिकित्सक डॉ रास बिहारी तिवारी ने सोरायसिस के लिए नारियल तेल, एलोवेरा, हल्दी, नीम तेल से घरेलू क्रीम और खानपान व योग से राहत की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इससे ये बीमारी जड़ से खत्म हो जाएगी. आइये जानते हैं इसके बारे में. ख़बरें फटाफट जमुई: अक्सर लोग त्वचा की समस्या से परेशान होते हैं. फिर चाहे त्वचा का दरबा हो या सोरायसिस जैसी समस्या हो. ऐसे में उसे ठीक करने के लिए लोग अक्सर मंहगी क्रीम लगाते हैं, लेकिन आप चाहें तो अपने घर पर भी आयुर्वेदिक क्रीम बना सकते हैं, जो आपको इसमें राहत दिलवा सकती है. जमुई के आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी (बीएएमएस) बताते हैं कि सोरायसिस में त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और पपड़ी जैसी समस्या हो जाती है, जिससे मरीज काफी परेशान रहता है. उन्होंने बताया कि घर पर बनी हर्बल क्रीम सोरायसिस के लक्षणों को काफी हद तक कम कर सकती है. यह क्रीम त्वचा को नमी देती है, सूजन कम करती है और त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करती है. ऐसे बना सकते हैं आयुर्वेदिक क्रीम आयुष चिकित्सक तिवारी बताते हैं कि इस आयुर्वेदिक क्रीम को बनाने के लिए कुछ सामान्य लेकिन प्रभावी चीजों की जरूरत होती है. सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल लें, जिसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और कुछ बूंदें नीम का तेल मिलाएं. इन सभी को अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूद क्रीम तैयार कर लें. नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, एलोवेरा जलन और सूजन को शांत करता है, हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और नीम का तेल बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. इस क्रीम को दिन में दो बार प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से लगाएं. नियमित उपयोग से त्वचा की खुजली, लालिमा और पपड़ी में कमी देखने को मिल सकती है. इन बातों का भी रखना होगा ध्यान आयुष चिकित्सक बताते हैं कि सोरायसिस में खानपान और दिनचर्या में भी बदलाव जरूर होगा. उन्होंने कहा कि त्वचा से जुड़ी समस्या में तले-भुने और ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें, हरी सब्जियां और फल ज्यादा लें और शरीर को हाइड्रेट रखें. इसके अलावा तनाव को कम करना भी बेहद जरूरी है. क्योंकि सोरायसिस एक ऑटोइम्यून समस्या है. जो मानसिक तनाव से बढ़ सकती है. नियमित योग और प्राणायाम करने से भी फायदा मिलता है. डॉ तिवारी के अनुसार, अगर इस घरेलू क्रीम का नियमित उपयोग संतुलित जीवनशैली के साथ किया जाए तो सोरायसिस के लक्षणों में काफी हद तक सुधार संभव है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें First Published : April 06, 2026, 05:13 IST

Shreyas Iyer; KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

Shreyas Iyer; KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Shreyas Iyer; KKR Vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update | Arshdeep Singh Rinku Singh Marco Jansen स्पोर्ट्स डेस्क34 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा दोनों टीमों का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया। KKR का PBKS के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच अब तक 35 बार टक्‍कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला। अंगकृष ने दोनों मैच में अर्धशतक लगाए कोलकाता के लिए इस सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंगकृष रघुवंशी ने अब तक 2 मैचों में 103 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 177.58 का रहा है और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं, जो उनकी शानदार फॉर्म को दिखाता है। वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/27 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की है। कोलकाता में सीजन का दूसरा मैच ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। कोलकाता में IPL के अब तक 101 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। कोलकाता में इस सीजन एक मैच खेला गया है। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 16 ओवर में 161 पर ऑलआउट हो गई थी। आज कोलकाता में 57% बारिश की आशंका सोमवार को कोलकाता में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है, जिससे आसमान थोड़ा धुंधला नजर आएगा। दिन बढ़ने के साथ गर्माहट महसूस होगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की 57% आशंका है। तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Shreyas Iyer; KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

Shreyas Iyer; KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Shreyas Iyer; KKR Vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update | Arshdeep Singh Rinku Singh Marco Jansen स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा दोनों टीमों का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया। KKR का PBKS के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच अब तक 35 बार टक्‍कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला। अंगकृष ने दोनों मैच में अर्धशतक लगाए कोलकाता के लिए इस सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंगकृष रघुवंशी ने अब तक 2 मैचों में 103 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 177.58 का रहा है और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं, जो उनकी शानदार फॉर्म को दिखाता है। वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/27 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की है। कोलकाता में सीजन का दूसरा मैच ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। कोलकाता में IPL के अब तक 101 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। कोलकाता में इस सीजन एक मैच खेला गया है। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 16 ओवर में 161 पर ऑलआउट हो गई थी। आज कोलकाता में 57% बारिश की आशंका सोमवार को कोलकाता में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है, जिससे आसमान थोड़ा धुंधला नजर आएगा। दिन बढ़ने के साथ गर्माहट महसूस होगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की 57% आशंका है। तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Business Brief: Bharti Airtel Market Cap Fall

Business Brief: Bharti Airtel Market Cap Fall

Hindi News Business Business Brief: Bharti Airtel Market Cap Fall | Top Companies Value Drop नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर भारती एयरटेल से जुड़ी रही। मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 64,734.46 करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। RBI की MPC की बैठक आज से शुरू होगी। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू 64,734 करोड़ घटी: एयरटेल टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹30 हजार करोड़ घटी; ICICI बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 64,734.46 करोड़ रुपए घट गई। मिडिल ईस्ट में तनाव और इजराइल-ईरान जंग की वजह से यह गिरावट आई है। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 29,993.07 करोड़ रुपए घटकर ₹10.20 लाख करोड़ पर आ गया। ICICI बैंक की मार्केट वैल्यू ₹12,845.81 करोड़ घटकर ₹8.70 लाख करोड़ पर आ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. RBI मीटिंग में ब्याज दर में बदलाव की संभावना कम: SBI रिसर्च-ग्लोबल अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतें इसका कारण, अभी रेपो रेट 5.25% पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 6-8 अप्रैल को होने वाली है। बाजार को उम्मीद थी कि इस बार शायद ब्याज दरों में कुछ राहत मिले, लेकिन पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में बढ़ते तनाव ने समीकरण बदल दिए हैं। SBI रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए RBI फिलहाल रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। इससे पहले फरवरी में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर में बदलाव नहीं हुआ था। अभी ब्याज दर 5.25% पर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ट्रम्प बोले- ईरान पर आफत टूटने वाली है: सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन आएगी बढ़त या फिर गिरावट? 5 फैक्टर्स पर टिका मार्केट 6 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव दिख सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ईरान को धमकी, कच्चे तेल की अस्थिर कीमतें, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल जैसे फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। पिछले दो कारोबारी सत्र यानी बुधवार और गुरुवार को शेयर बाजार बढ़कर बंद हुआ था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से ये बंद था। लगातार दो दिन की तेजी के बाद क्या बाजार इस बढ़त को बरकरार रख पाएगा। चलिए समझते हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. दावा- एपस्टीन और अनिल अंबानी के बीच सैकड़ों मैसेज-ईमेल हुए: यौन अपराधी ने खुद को व्हाइट हाउस का इनसाइडर बताया, नियुक्ति-विदेश नीति से जुड़ी जानकारियां दीं अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने 2017 में उद्योगपति अनिल अंबानी के सामने खुद को डोनाल्ड ट्रम्प के पहले कार्यकाल के व्हाइट हाउस के ‘इनसाइडर’ की तरह पेश किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच दो साल तक सैकड़ों मैसेज और ईमेल हुए। इनमें एपस्टीन ने ट्रम्प प्रशासन की नियुक्ति व विदेश नीति से जुड़ी जानकारियां साझा कीं, जो बाद में सही भी निकलीं। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि एपस्टीन की व्हाइट हाउस तक सीधी पहुंच थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Business Brief: Bharti Airtel Market Cap Fall

Business Brief: Bharti Airtel Market Cap Fall

Hindi News Business Business Brief: Bharti Airtel Market Cap Fall | Top Companies Value Drop नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर भारती एयरटेल से जुड़ी रही। मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 64,734.46 करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। RBI की MPC की बैठक आज से शुरू होगी। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू 64,734 करोड़ घटी: एयरटेल टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹30 हजार करोड़ घटी; ICICI बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 64,734.46 करोड़ रुपए घट गई। मिडिल ईस्ट में तनाव और इजराइल-ईरान जंग की वजह से यह गिरावट आई है। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 29,993.07 करोड़ रुपए घटकर ₹10.20 लाख करोड़ पर आ गया। ICICI बैंक की मार्केट वैल्यू ₹12,845.81 करोड़ घटकर ₹8.70 लाख करोड़ पर आ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. RBI मीटिंग में ब्याज दर में बदलाव की संभावना कम: SBI रिसर्च-ग्लोबल अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतें इसका कारण, अभी रेपो रेट 5.25% पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 6-8 अप्रैल को होने वाली है। बाजार को उम्मीद थी कि इस बार शायद ब्याज दरों में कुछ राहत मिले, लेकिन पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में बढ़ते तनाव ने समीकरण बदल दिए हैं। SBI रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए RBI फिलहाल रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। इससे पहले फरवरी में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर में बदलाव नहीं हुआ था। अभी ब्याज दर 5.25% पर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ट्रम्प बोले- ईरान पर आफत टूटने वाली है: सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन आएगी बढ़त या फिर गिरावट? 5 फैक्टर्स पर टिका मार्केट 6 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव दिख सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ईरान को धमकी, कच्चे तेल की अस्थिर कीमतें, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल जैसे फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। पिछले दो कारोबारी सत्र यानी बुधवार और गुरुवार को शेयर बाजार बढ़कर बंद हुआ था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से ये बंद था। लगातार दो दिन की तेजी के बाद क्या बाजार इस बढ़त को बरकरार रख पाएगा। चलिए समझते हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. दावा- एपस्टीन और अनिल अंबानी के बीच सैकड़ों मैसेज-ईमेल हुए: यौन अपराधी ने खुद को व्हाइट हाउस का इनसाइडर बताया, नियुक्ति-विदेश नीति से जुड़ी जानकारियां दीं अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने 2017 में उद्योगपति अनिल अंबानी के सामने खुद को डोनाल्ड ट्रम्प के पहले कार्यकाल के व्हाइट हाउस के ‘इनसाइडर’ की तरह पेश किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच दो साल तक सैकड़ों मैसेज और ईमेल हुए। इनमें एपस्टीन ने ट्रम्प प्रशासन की नियुक्ति व विदेश नीति से जुड़ी जानकारियां साझा कीं, जो बाद में सही भी निकलीं। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि एपस्टीन की व्हाइट हाउस तक सीधी पहुंच थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Cholesterol New Guideline; Lipid Profile Screening

Cholesterol New Guideline; Lipid Profile Screening

Hindi News Lifestyle Cholesterol New Guideline; Lipid Profile Screening | Cardiovascular Disease Deaths 1 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) और अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी (ACC) ने कोलेस्ट्रॉल पर नई गाइडलाइन जारी की है। यह अपडेट इसलिए अहम है, क्योंकि इसने कोलेस्ट्रॉल के पुराने पैरामीटर्स को पूरी तरह बदल दिया है। वर्ल्ड हेल्थ फेडरेशन (WHF) के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल सबसे ज्यादा मौतें कार्डियोवस्कुलर डिजीज (CVD) के कारण होती हैं। इससे हर साल 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल कार्डियोवस्कुलर डिजीज की बड़ी वजह है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल पर आई नई गाइडलाइन को समझना बेहद जरूरी है। आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में कोलेस्ट्रॉल की नई गाइडलाइन की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- कोलेस्ट्रॉल के नए पैरामीटर्स क्या हैं? क्या नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल की बेसलाइन बदल गई है? सवाल- कोलेस्ट्रॉल क्या है और यह शरीर के लिए क्यों जरूरी है? जवाब- दोनों चीजें पॉइंटर्स से समझिए- कोलेस्ट्रॉल क्या है? यह एक प्रकार का फैट (लिपिड) है, जो ब्लड में होता है। यह दो तरह का होता है- LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) और HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल)। क्यों जरूरी है? यह बॉडी सेल्स की वॉल्स (दीवार) बनाने में मदद करता है। कुछ हॉर्मोन्स बनाने के लिए जरूरी है। बॉडी में विटामिन D बनाने में मदद करता है। पाचन के लिए बाइल जूस बनाने में मदद करता है। गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) हार्ट को हेल्दी रखता है। सवाल- कोलेस्ट्रॉल पर आई नई गाइडलाइन क्या है, इसमें क्या बताया गया है? जवाब- नई गाइडलाइन में स्क्रीनिंग, रिस्क एसेसमेंट और लाइफस्टाइल पर जोर दिया गया है। पूरी गाइडलाइन ग्राफिक से समझिए- सवाल- नई गाइडलाइन के मुताबिक क्या अब ‘नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल’ की बेसलाइन बदल गई है? जवाब- बेसलाइन पूरी तरह नहीं बदली गई, बल्कि अब पर्सनलाइज्ड रिस्क पर जोर दिया गया है। पुरानी गाइडलाइन में लोगों को LDL 130 mg/dL से कम रखने की सलाह दी गई थी। अब इसे पर्सनलाइज्ड करके नॉर्मल, मीडियम और हाई तीन कैटेगरी में बांट दिया गया है। पॉइंटर्स से समझिए- ‘नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल’ की कोई एक तय बेसलाइन नहीं रखी गई है। LDL का टारगेट हर व्यक्ति के अपने रिस्क लेवल पर निर्भर होगा। जिन्हें हार्ट डिजीज नहीं है, उन्हें LDL 100 mg/dL से कम रखना है। जिन्हें हार्ट डिजीज का मीडियम रिस्क है, उन्हें LDL 70 mg/dL से कम रखना है। जिन्हें हार्ट डिजीज का हाई रिस्क है, उन्हें 55 mg/dL से कम रखना है। इसका मतलब है कि ‘नॉर्मल’ की परिभाषा अब पर्सनलाइज्ड हो गई है। सवाल- क्या नई गाइडलाइन में रिस्क कैलकुलेशन को लेकर भी कोई बदलाव किए गए हैं? जवाब- नई गाइडलाइन में रिस्क कैलकुलेशन को पहले से ज्यादा कॉम्प्रिहेंसिव (व्यापक) बनाया गया है। ग्राफिक में इसे देखिए- सवाल- नई गाइडलाइन में मेंशन किया गया है कि कम उम्र में भी हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ रहा है। इसके पीछे क्या कारण हैं? जवाब- जेनेटिक रिस्क और खराब लाइफस्टाइल दोनों कारणों से कम उम्र में ही खतरा बढ़ रहा है। पॉइंटर्स से समझिए- इसकी बड़ी वजह जनेटिक फैक्टर्स (फैमिली हिस्ट्री) होते हैं। फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (जेनेटिक कंडीशन) के कारण बचपन से ही LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) ज्यादा होता है। खराब लाइफस्टाइल, खाने में जंकफूड और लो कम एक्सरसाइज भी रिस्क बढ़ाते हैं। इन्हीं वजहों से गाइडलाइन में इन बच्चों की 9 साल की उम्र ही स्क्रीनिंग की सलाह दी गई है। सवाल- हाई कोलेस्ट्रॉल हमारे हार्ट, ब्रेन और किडनी की हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है? जवाब- यह ब्लड वेसल्स को डैमेज करता है। इससे हार्ट, ब्रेन और किडनी तीनों ऑर्गन्स प्रभावित होते हैं। हार्ट हाई LDL आर्टरीज में जमा होकर प्लाक बना सकता है। इससे आर्टरीज संकरी हो जाती हैं और ब्लड फ्लो कम होता है। हार्ट को ऑक्सीजन कम मिलने से सीने में दर्द (एंजाइना) हो सकता है। प्लाक टूटने पर क्लॉट बनने से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है। ब्रेन ये ब्लड क्लॉट्स ब्रेन में जाकर वहां ब्लड फ्लो रोकते हैं। इससे ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है। लॉन्ग टर्म में मेमोरी और कॉग्निटिव फंक्शन भी प्रभावित होते हैं। किडनी हाई कोलेस्ट्रॉल किडनी की छोटी ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है। इससे किडनी की ब्लड फिल्टर करने की क्षमता कमजोर होती है। लॉन्ग टर्म में क्रॉनिक किडनी डिजीज का रिस्क बढ़ता है। सवाल- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे मुख्य लाइफस्टाइल फैक्टर्स क्या हैं? जवाब- ये सभी लाइफस्टाइल फैक्टर्स मिलकर कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। पॉइंटर्स में देखिए- अनहेल्दी डाइट से सैचुरेटेड और ट्रांस फैट बढ़ता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाने से ज्यादा LDL बनता है। सिडेंटरी लाइफस्टाइल से फैट मेटाबॉलिज्म खराब होता है। मोटापा कोलेस्ट्रॉल इंबैलेंस करता है। स्मोकिंग से HDL कम होता है और LDL बढ़ता है। पर्याप्त नींद न लेने से मेटाबॉलिक बदलाव हो सकते हैं। अनियमित दिनचर्या यानी देर रात खाने, देर से सोने से भी असर पड़ता है। स्ट्रेस बढ़ने पर भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। सवाल- अगर जांच में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा आए तो तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए? जवाब- सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और रिस्क एसेसमेंट करवाएं। LDL लेवल को समझें और अपनी रिस्क कैटेगरी के मुताबिक इसे कंट्रोल करने का लक्ष्य तय करें। हार्ट-हेल्दी डाइट (कम फैट, ज्यादा फाइबर) अपनाएं। नियमित कार्डियो एक्सरसाइज (जैसे ब्रिस्क वॉकिंग) शुरू करें। वेट कंट्रोल में रखें। सिगरेट, शराब न पिएं। पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस मैनेज रखें। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर स्टेटिन या अन्य दवाएं शुरू कर सकते हैं। समय-समय पर फॉलो-अप टेस्ट करवाएं। सवाल- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव जरूरी हैं? जवाब- बैलेंस्ड डाइट, एक्टिव लाइफ और अच्छी आदतें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी हैं। ग्राफिक में इसके लिए 14 जरूरी रूल देखिए- सवाल- क्या सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है या दवा भी जरूरी होती है? जवाब- यह पूरी तरह रिस्क लेवल पर निर्भर करता है। अगर रिस्क कम है तो सिर्फ लाइफस्टाइल में बदलाव से सुधार हो सकता है। रिस्क ज्यादा होने पर दवा के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए। गाइडलाइन के अनुसार- लाइफस्टाइल में बदलाव पहला और जरूरी कदम है। हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और वेट कंट्रोल से LDL कम हो सकता है। सवाल- जिन लोगों को पहले से हार्ट डिजीज है, उन्हें कोलेस्ट्रॉल को लेकर क्या

कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर:RCB का तीसरा सबसे बड़ा टोटल, डेविड का 106 मीटर सिक्स मैदान के बाहर गया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर:RCB का तीसरा सबसे बड़ा टोटल, डेविड का 106 मीटर सिक्स मैदान के बाहर गया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड और रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिले। विराट कोहली CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। RCB ने 250/3 का स्कोर बनाकर अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टिम डेविड ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया, जो स्टेडियम के बाहर जा पहुंचा। RCB Vs CSK मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. RCB का तीसरा सबसे बड़ा टोटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में 250/3 का स्कोर बनाकर अपने IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। नंबर-1 पर टीम का 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया गया 263/5 का स्कोर है। 2. कोहली CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके अब 1174 रन हो गए हैं। वे किसी एक टीम के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई के रोहित शर्मा हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं। 3. RCB ने CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाए RCB ने इस मैच में 19 सिक्स लगाए। यह CSK के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 17 सिक्स का था। इसे कोलकाता (2018, चेन्नई) और राजस्थान (2020, शारजाह) ने बनाया था। साथ ही, यह RCB की पारी में तीसरा सबसे ज्यादा सिक्स का आंकड़ा भी है। 4. भुवनेश्वर 200 IPL विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले युजवेंद्र चहल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भुवनेश्वर ने 192 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। चहल के नाम सबसे ज्यादा 224 विकेट हैं। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. एम चिन्नास्वामी में द्रविड़ और कुंबले नाम के स्टैंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड बनाए गए। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने यह सम्मान दिया। 2. दुबे से कोहली का कैच छूटा तीसरे ओवर में शिवम दुबे ने विराट कोहली का कैच छोड़ दिया। खलील अहमद की फुल गेंद पर कोहली ने सामने की तरफ शॉट खेला। मिडऑन पर शिवम दुबे ने पीछे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन कैच नहीं लपक सके। कोहली 18 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी में अंशुल कंबोज की बॉल पर उनका कैच शिवम दुबे ने ही पकड़ा। 3. गायकवाड़ से पडीक्कल का कैच ड्रॉप 14वें ओवर में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड से देवदत्त पडीक्कल का कैच छूट गया। मैट हेनरी की गेंद पर पडिक्कल ने कवर की ओर शॉट खेला। गायकवाड दाई ओर मूव हुए, लेकिन तेज रफ्तार से आती गेंद उनके हाथों में टिक नहीं पाई और कैच छूट गया। 4. टिम डेविड ने 8 सिक्स लगाए, एक स्टेडियम के बाहर गया टिम डेविड ने डेथ ओवर्स में 8 सिक्स लगा दिए। 16वें ओवर में नूर अहमद के खिलाफ उन्होंने लगातार 3 सिक्स जड़ दिए। इसके बाद 17वें ओवर में अंशुल कंबोज की नो बॉल पर बोल्ड होने के बावजूद फ्री हिट का फायदा उठाते हुए सिक्स लगा दिया। 18वें ओवर में जेमी ओवर्टन के खिलाफ डेविड ने फिर आक्रामक रुख अपनाया और 4 सिक्स की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। उनका एक छक्का स्टेडियम के बाहर क्यूब्बन पार्क तक जा पहुंचा। यह सिक्स 106 मीटर का रहा। 5. सरफराज बैट छोड़कर रन के लिए भागे छठे ओवर में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर सरफराज खान ने शॉट खेलने की कोशिश में बल्ला ही छोड़ दिया। बल्ला शॉर्ट मिडविकेट के पास जा गिरा, जबकि सरफराज रन के लिए भाग पड़े। इससे पहले उन्हें कैच ड्रॉप का जीवनदान भी मिला था, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हालांकि उनकी आक्रामक पारी ज्यादा देर नहीं चली और 6.1 ओवर में क्रुणाल पांड्या ने उन्हें स्टंप आउट करा दिया। सरफराज 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6. जितेश ने एक हाथ से कैच लपका 10वें ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शानदार कैच लपका। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद पर शिवम दुबे ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन अंदरूनी किनारा लग गया। गेंद तेजी से नीचे की ओर गई, जहां जितेश ने दाई ओर झुकते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। उनके इस शानदार प्रयास से दुबे 18 रन बनाकर आउट हो गए। 7. रजत के डाइविंग कैच से प्रशांत आउट 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने प्रशांत वीर को आउट किया। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर प्रशांत ने एक्स्ट्रा कवर के जरिए शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी। कवर पर खड़े रजत पाटीदार ने बाई ओर शानदार डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से बेहतरीन कैच पकड़ा। प्रशांत 43 रन बनाकर आउट हो गए।