Business Brief: Bharti Airtel Market Cap Fall

Hindi News Business Business Brief: Bharti Airtel Market Cap Fall | Top Companies Value Drop नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर भारती एयरटेल से जुड़ी रही। मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 64,734.46 करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। RBI की MPC की बैठक आज से शुरू होगी। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू 64,734 करोड़ घटी: एयरटेल टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹30 हजार करोड़ घटी; ICICI बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 64,734.46 करोड़ रुपए घट गई। मिडिल ईस्ट में तनाव और इजराइल-ईरान जंग की वजह से यह गिरावट आई है। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 29,993.07 करोड़ रुपए घटकर ₹10.20 लाख करोड़ पर आ गया। ICICI बैंक की मार्केट वैल्यू ₹12,845.81 करोड़ घटकर ₹8.70 लाख करोड़ पर आ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. RBI मीटिंग में ब्याज दर में बदलाव की संभावना कम: SBI रिसर्च-ग्लोबल अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतें इसका कारण, अभी रेपो रेट 5.25% पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 6-8 अप्रैल को होने वाली है। बाजार को उम्मीद थी कि इस बार शायद ब्याज दरों में कुछ राहत मिले, लेकिन पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में बढ़ते तनाव ने समीकरण बदल दिए हैं। SBI रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए RBI फिलहाल रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। इससे पहले फरवरी में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर में बदलाव नहीं हुआ था। अभी ब्याज दर 5.25% पर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ट्रम्प बोले- ईरान पर आफत टूटने वाली है: सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन आएगी बढ़त या फिर गिरावट? 5 फैक्टर्स पर टिका मार्केट 6 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव दिख सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ईरान को धमकी, कच्चे तेल की अस्थिर कीमतें, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल जैसे फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। पिछले दो कारोबारी सत्र यानी बुधवार और गुरुवार को शेयर बाजार बढ़कर बंद हुआ था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से ये बंद था। लगातार दो दिन की तेजी के बाद क्या बाजार इस बढ़त को बरकरार रख पाएगा। चलिए समझते हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. दावा- एपस्टीन और अनिल अंबानी के बीच सैकड़ों मैसेज-ईमेल हुए: यौन अपराधी ने खुद को व्हाइट हाउस का इनसाइडर बताया, नियुक्ति-विदेश नीति से जुड़ी जानकारियां दीं अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने 2017 में उद्योगपति अनिल अंबानी के सामने खुद को डोनाल्ड ट्रम्प के पहले कार्यकाल के व्हाइट हाउस के ‘इनसाइडर’ की तरह पेश किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच दो साल तक सैकड़ों मैसेज और ईमेल हुए। इनमें एपस्टीन ने ट्रम्प प्रशासन की नियुक्ति व विदेश नीति से जुड़ी जानकारियां साझा कीं, जो बाद में सही भी निकलीं। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि एपस्टीन की व्हाइट हाउस तक सीधी पहुंच थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Cholesterol New Guideline; Lipid Profile Screening

Hindi News Lifestyle Cholesterol New Guideline; Lipid Profile Screening | Cardiovascular Disease Deaths 1 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) और अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी (ACC) ने कोलेस्ट्रॉल पर नई गाइडलाइन जारी की है। यह अपडेट इसलिए अहम है, क्योंकि इसने कोलेस्ट्रॉल के पुराने पैरामीटर्स को पूरी तरह बदल दिया है। वर्ल्ड हेल्थ फेडरेशन (WHF) के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल सबसे ज्यादा मौतें कार्डियोवस्कुलर डिजीज (CVD) के कारण होती हैं। इससे हर साल 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल कार्डियोवस्कुलर डिजीज की बड़ी वजह है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल पर आई नई गाइडलाइन को समझना बेहद जरूरी है। आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में कोलेस्ट्रॉल की नई गाइडलाइन की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- कोलेस्ट्रॉल के नए पैरामीटर्स क्या हैं? क्या नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल की बेसलाइन बदल गई है? सवाल- कोलेस्ट्रॉल क्या है और यह शरीर के लिए क्यों जरूरी है? जवाब- दोनों चीजें पॉइंटर्स से समझिए- कोलेस्ट्रॉल क्या है? यह एक प्रकार का फैट (लिपिड) है, जो ब्लड में होता है। यह दो तरह का होता है- LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) और HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल)। क्यों जरूरी है? यह बॉडी सेल्स की वॉल्स (दीवार) बनाने में मदद करता है। कुछ हॉर्मोन्स बनाने के लिए जरूरी है। बॉडी में विटामिन D बनाने में मदद करता है। पाचन के लिए बाइल जूस बनाने में मदद करता है। गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) हार्ट को हेल्दी रखता है। सवाल- कोलेस्ट्रॉल पर आई नई गाइडलाइन क्या है, इसमें क्या बताया गया है? जवाब- नई गाइडलाइन में स्क्रीनिंग, रिस्क एसेसमेंट और लाइफस्टाइल पर जोर दिया गया है। पूरी गाइडलाइन ग्राफिक से समझिए- सवाल- नई गाइडलाइन के मुताबिक क्या अब ‘नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल’ की बेसलाइन बदल गई है? जवाब- बेसलाइन पूरी तरह नहीं बदली गई, बल्कि अब पर्सनलाइज्ड रिस्क पर जोर दिया गया है। पुरानी गाइडलाइन में लोगों को LDL 130 mg/dL से कम रखने की सलाह दी गई थी। अब इसे पर्सनलाइज्ड करके नॉर्मल, मीडियम और हाई तीन कैटेगरी में बांट दिया गया है। पॉइंटर्स से समझिए- ‘नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल’ की कोई एक तय बेसलाइन नहीं रखी गई है। LDL का टारगेट हर व्यक्ति के अपने रिस्क लेवल पर निर्भर होगा। जिन्हें हार्ट डिजीज नहीं है, उन्हें LDL 100 mg/dL से कम रखना है। जिन्हें हार्ट डिजीज का मीडियम रिस्क है, उन्हें LDL 70 mg/dL से कम रखना है। जिन्हें हार्ट डिजीज का हाई रिस्क है, उन्हें 55 mg/dL से कम रखना है। इसका मतलब है कि ‘नॉर्मल’ की परिभाषा अब पर्सनलाइज्ड हो गई है। सवाल- क्या नई गाइडलाइन में रिस्क कैलकुलेशन को लेकर भी कोई बदलाव किए गए हैं? जवाब- नई गाइडलाइन में रिस्क कैलकुलेशन को पहले से ज्यादा कॉम्प्रिहेंसिव (व्यापक) बनाया गया है। ग्राफिक में इसे देखिए- सवाल- नई गाइडलाइन में मेंशन किया गया है कि कम उम्र में भी हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ रहा है। इसके पीछे क्या कारण हैं? जवाब- जेनेटिक रिस्क और खराब लाइफस्टाइल दोनों कारणों से कम उम्र में ही खतरा बढ़ रहा है। पॉइंटर्स से समझिए- इसकी बड़ी वजह जनेटिक फैक्टर्स (फैमिली हिस्ट्री) होते हैं। फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया (जेनेटिक कंडीशन) के कारण बचपन से ही LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) ज्यादा होता है। खराब लाइफस्टाइल, खाने में जंकफूड और लो कम एक्सरसाइज भी रिस्क बढ़ाते हैं। इन्हीं वजहों से गाइडलाइन में इन बच्चों की 9 साल की उम्र ही स्क्रीनिंग की सलाह दी गई है। सवाल- हाई कोलेस्ट्रॉल हमारे हार्ट, ब्रेन और किडनी की हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है? जवाब- यह ब्लड वेसल्स को डैमेज करता है। इससे हार्ट, ब्रेन और किडनी तीनों ऑर्गन्स प्रभावित होते हैं। हार्ट हाई LDL आर्टरीज में जमा होकर प्लाक बना सकता है। इससे आर्टरीज संकरी हो जाती हैं और ब्लड फ्लो कम होता है। हार्ट को ऑक्सीजन कम मिलने से सीने में दर्द (एंजाइना) हो सकता है। प्लाक टूटने पर क्लॉट बनने से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है। ब्रेन ये ब्लड क्लॉट्स ब्रेन में जाकर वहां ब्लड फ्लो रोकते हैं। इससे ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है। लॉन्ग टर्म में मेमोरी और कॉग्निटिव फंक्शन भी प्रभावित होते हैं। किडनी हाई कोलेस्ट्रॉल किडनी की छोटी ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है। इससे किडनी की ब्लड फिल्टर करने की क्षमता कमजोर होती है। लॉन्ग टर्म में क्रॉनिक किडनी डिजीज का रिस्क बढ़ता है। सवाल- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे मुख्य लाइफस्टाइल फैक्टर्स क्या हैं? जवाब- ये सभी लाइफस्टाइल फैक्टर्स मिलकर कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। पॉइंटर्स में देखिए- अनहेल्दी डाइट से सैचुरेटेड और ट्रांस फैट बढ़ता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाने से ज्यादा LDL बनता है। सिडेंटरी लाइफस्टाइल से फैट मेटाबॉलिज्म खराब होता है। मोटापा कोलेस्ट्रॉल इंबैलेंस करता है। स्मोकिंग से HDL कम होता है और LDL बढ़ता है। पर्याप्त नींद न लेने से मेटाबॉलिक बदलाव हो सकते हैं। अनियमित दिनचर्या यानी देर रात खाने, देर से सोने से भी असर पड़ता है। स्ट्रेस बढ़ने पर भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। सवाल- अगर जांच में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा आए तो तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए? जवाब- सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और रिस्क एसेसमेंट करवाएं। LDL लेवल को समझें और अपनी रिस्क कैटेगरी के मुताबिक इसे कंट्रोल करने का लक्ष्य तय करें। हार्ट-हेल्दी डाइट (कम फैट, ज्यादा फाइबर) अपनाएं। नियमित कार्डियो एक्सरसाइज (जैसे ब्रिस्क वॉकिंग) शुरू करें। वेट कंट्रोल में रखें। सिगरेट, शराब न पिएं। पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस मैनेज रखें। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर भी कंट्रोल करें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर स्टेटिन या अन्य दवाएं शुरू कर सकते हैं। समय-समय पर फॉलो-अप टेस्ट करवाएं। सवाल- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव जरूरी हैं? जवाब- बैलेंस्ड डाइट, एक्टिव लाइफ और अच्छी आदतें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी हैं। ग्राफिक में इसके लिए 14 जरूरी रूल देखिए- सवाल- क्या सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है या दवा भी जरूरी होती है? जवाब- यह पूरी तरह रिस्क लेवल पर निर्भर करता है। अगर रिस्क कम है तो सिर्फ लाइफस्टाइल में बदलाव से सुधार हो सकता है। रिस्क ज्यादा होने पर दवा के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए। गाइडलाइन के अनुसार- लाइफस्टाइल में बदलाव पहला और जरूरी कदम है। हेल्दी डाइट, नियमित एक्सरसाइज और वेट कंट्रोल से LDL कम हो सकता है। सवाल- जिन लोगों को पहले से हार्ट डिजीज है, उन्हें कोलेस्ट्रॉल को लेकर क्या
कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर:RCB का तीसरा सबसे बड़ा टोटल; डेविड का 106 मीटर सिक्स, गेंद मैदान के बाहर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। RCB ने 250/3 का स्कोर बनाकर अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टिम डेविड ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। गेंद स्टेडियम के बाहर जा पहुंची। RCB Vs CSK मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. सबसे बड़े टोटल से 13 रन पीछे रही RCB रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में 250/3 का स्कोर बनाकर अपने IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। नंबर-1 पर टीम का 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया गया 263/5 का स्कोर है। 2. कोहली CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके अब 1174 रन हो गए हैं। वे किसी एक टीम के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई के रोहित शर्मा हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं। 3. RCB ने CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाए RCB ने इस मैच में 19 सिक्स लगाए। यह CSK के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 17 सिक्स का था। इसे कोलकाता (2018, चेन्नई) और राजस्थान (2020, शारजाह) ने बनाया था। साथ ही, यह RCB की पारी में तीसरा सबसे ज्यादा सिक्स का आंकड़ा भी है। 4. भुवनेश्वर 200 IPL विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले युजवेंद्र चहल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भुवनेश्वर ने 192 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। चहल के नाम सबसे ज्यादा 224 विकेट हैं। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. एम चिन्नास्वामी में द्रविड़ और कुंबले नाम के स्टैंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड बनाए गए। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने यह सम्मान दिया। 2. दुबे से कोहली का कैच छूटा तीसरे ओवर में शिवम दुबे ने विराट कोहली का कैच छोड़ दिया। खलील अहमद की फुल गेंद पर कोहली ने सामने की तरफ शॉट खेला। मिडऑन पर शिवम दुबे ने पीछे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन कैच नहीं लपक सके। कोहली 18 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी में अंशुल कंबोज की बॉल पर उनका कैच शिवम दुबे ने ही पकड़ा। 3. गायकवाड़ से पडीक्कल का कैच ड्रॉप 14वें ओवर में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड से देवदत्त पडीक्कल का कैच छूट गया। मैट हेनरी की गेंद पर पडिक्कल ने कवर की ओर शॉट खेला। गायकवाड दाई ओर मूव हुए, लेकिन तेज रफ्तार से आती गेंद उनके हाथों में टिक नहीं पाई और कैच छूट गया। 4. टिम डेविड ने 8 सिक्स लगाए, एक स्टेडियम के बाहर गया टिम डेविड ने डेथ ओवर्स में 8 सिक्स लगा दिए। 16वें ओवर में नूर अहमद के खिलाफ उन्होंने लगातार 3 सिक्स जड़ दिए। इसके बाद 17वें ओवर में अंशुल कंबोज की नो बॉल पर बोल्ड होने के बावजूद फ्री हिट का फायदा उठाते हुए सिक्स लगा दिया। 18वें ओवर में जेमी ओवर्टन के खिलाफ डेविड ने फिर आक्रामक रुख अपनाया और 4 सिक्स की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। उनका एक छक्का स्टेडियम के बाहर क्यूब्बन पार्क तक जा पहुंचा। यह सिक्स 106 मीटर का रहा। 5. सरफराज बैट छोड़कर रन के लिए भागे छठे ओवर में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर सरफराज खान ने शॉट खेलने की कोशिश में बल्ला ही छोड़ दिया। बल्ला शॉर्ट मिडविकेट के पास जा गिरा, जबकि सरफराज रन के लिए भाग पड़े। इससे पहले उन्हें कैच ड्रॉप का जीवनदान भी मिला था, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हालांकि उनकी आक्रामक पारी ज्यादा देर नहीं चली और 6.1 ओवर में क्रुणाल पांड्या ने उन्हें स्टंप आउट करा दिया। सरफराज 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6. जितेश ने एक हाथ से कैच लपका 10वें ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शानदार कैच लपका। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद पर शिवम दुबे ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन अंदरूनी किनारा लग गया। गेंद तेजी से नीचे की ओर गई, जहां जितेश ने दाई ओर झुकते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। उनके इस शानदार प्रयास से दुबे 18 रन बनाकर आउट हो गए। 7. रजत के डाइविंग कैच से प्रशांत आउट 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने प्रशांत वीर को आउट किया। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर प्रशांत ने एक्स्ट्रा कवर के जरिए शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी। कवर पर खड़े रजत पाटीदार ने बाई ओर शानदार डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से बेहतरीन कैच पकड़ा। प्रशांत 43 रन बनाकर आउट हो गए। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज KKR vs PBKS:कोलकाता दोनों शुरुआती मैच हारी, पंजाब ने चेन्नई और गुजरात को हराया IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर
Khabar Hatke- Daughters Grand Welcome After Divorce; Rs 78 Crore Electricity Bill; China Ghost Story Ban

चीन में भूतों की कहानी स्पीकर पर बजाने पर कोर्ट ने रोक लगा दी। वहीं, उत्तर प्रदेश में तलाक के बाद एक बेटी का उसके परिवार ने ढोल-नगाड़ों संग स्वागत किया। उधर, हरियाणा में एक व्यक्ति को ₹78 करोड़ का बिजली बिल भेज दिया गया। . आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Gond Katira Health Benefits; Fiber Rich Digestion Improvement Foods

Hindi News Lifestyle Gond Katira Health Benefits; Fiber Rich Digestion Improvement Foods | Side Effects 25 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक गर्मियों में शरीर को कूल और एनर्जेटिक बनाए रखना चैलेंजिंग होता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के ड्रिंक्स और फूड का सहारा लेते हैं। लेकिन बाजार के शुगरी और कैफीन युक्त ड्रिंक्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि प्रकृति ने कुछ ऐसी चीजें दी हैं, जो गर्मी के मौसम में हमें कूल रखने में मदद करती हैं। इन्हीं में एक गोंद कतीरा है। यह एस्ट्रागलस (Astragalus) प्रजाति के पौधों से निकाला जाता है। आयुर्वेद में सदियाें से इसका इस्तेमाल शरीर को ठंडा रखने और पाचन सुधारने के लिए किया जाता रहा है। रिसर्च जर्नल ऑफ फार्माकोलॉजी एंड फार्माकोडायनामिक्स (RJPPD) की स्टडी के मुताबिक, गोंद कतीरा गर्मियों में शरीर को नेचुरली कूल रखता है। यह हीट-संबंधी समस्याओं से बचाने में भी कारगर है। वहीं नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, गोंद कतीरा में एंटी-माइक्रोबियल और इम्यून सपोर्टिव गुण होते हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज बात गोंद कतीरा के हेल्थ बेनिफिट्स की। साथ ही जानेंगे- गोंद कतीरा में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? इसे खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’ सवाल- गोंद कतीरा क्या होता है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद (रेजिन) है। इसे एस्ट्रागलस प्रजाति के पौधों की जड़ों और छालों से निकाला जाता है। यह सफेद या हल्के पीले क्रिस्टल जैसा होता है। पानी में भिगोने पर जेली जैसा बन जाता है। इसमें सॉल्यूबल फाइबर भरपूर होता है। इसलिए इसे कूलिंग और पाचन सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया में सबसे ज्यादा गोंद कतीरा ईरान में होता है। सवाल- गोंद कतीरा में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- इसमें डाइटरी फाइबर के अलावा कुछ और भी पोषक तत्व होते हैं। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम गोंद कतीरा की न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए- सवाल- गोंद कतीरा के हेल्थ बेनिफिट्स क्या हैं? जवाब- पाॅइंटर्स से समझिए- गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर का तापमान संतुलित रखता है। यह पानी सोखकर जेली जैसा बन जाता है, जिससे हाइड्रेशन में मदद करता है। इसमें नेचुरल प्रीबायोटिक गुण पाचन तंत्र को सपोर्ट करते हैं। सभी हेल्थ बेनिफिट्स नीचे ग्राफिक में देखिए- सवाल- गोंद कतीरा हमेशा गर्मी के मौसम में ही क्यों खाया जाता है? जवाब- गोंद कतीरा पारंपरिक रूप से नेचुरल कूलेंट है। पानी में भिगोने पर यह जेली जैसा बन जाता है और शरीर को ठंडक देता है। इसे शरबत या दूध में मिलाकर लेने से डिहाइड्रेशन, कमजोरी और कब्ज से राहत मिलती है। इसलिए इसे गर्म मौसम में खाया जाता है। सवाल- गोंद कतीरा खाने का सही तरीका क्या है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- इसे रात में 1 गिलास पानी में 1 चम्मच गोंद कतीरा डालकर छोड़ दें। सुबह तक यह फूलकर मुलायम जेल जैसा हो जाएगा। इसे शरबत, दूध, दही, नींबू पानी या स्मूदी में मिलाकर ले सकते हैं। लड्डू में भी मिला सकते हैं। गोंद कतीरा बिना भिगोए न खाएं। यह बहुत सख्त होता है। सूखा खाने पर गले में फंस सकता है। पाचन तंत्र में ब्लॉकेज या गंभीर कब्ज का कारण बन सकता है। सवाल- क्या गोंद कतीरा रोज खा सकते हैं? जवाब- सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि हां, सीमित मात्रा में रोज खा सकते हैं। लेकिल कोई भी नई चीज डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। सवाल- एक बार में कितनी मात्रा में गोंद कतीरा खा सकते हैं? जवाब- डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 1–2 ग्राम गोंद कतीरा सुरक्षित है। इसे हमेशा पानी में भिगोकर लें। खाने के बाद पर्याप्त पानी पिएं। सवाल- क्या गोंद कतीरा के कोई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं? जवाब- हां, ज्यादा या गलत तरीके से खाने पर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। यह सॉल्यूबल फाइबर से भरपूर है, इसलिए बिना पर्याप्त पानी के लेने पर गैस, कब्ज या आंतों में प्रॉब्लम हो सकती है। कुछ लोगों में एलर्जी या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। सवाल- किन लोगों को गोंद कतीरा खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए? जवाब- गोंद कतीरा सीमित मात्रा में खाना सुरक्षित है। लेकिन कुछ लोगों को इसे डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं खाना चाहिए। जैसेकि- जिन्हें रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम है। जिन्हें किडनी से जुड़ी प्रॉब्लम है। जो किसी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। जिन्हें गोंद कतीरा से एलर्जी है। जिनका पाचन तंत्र कमजोर है। प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं। सवाल- गोंद कतीरा असली है या नहीं, ये कैसे पता करें? जवाब- कुछ आसान तरीकों से इसकी पहचान की जा सकती है- यह पारदर्शी या हल्के पीले क्रिस्टल जैसा दिखता है। इसमें कोई स्मेल या स्वाद नहीं होता है। अगर पूरी तरह सफेद या मिट्टी के जैसा है तो मिलावटी हो सकता है। पानी में 6–8 घंटे भिगोने पर यह फूलकर जेली जैसा बन जाता है। अगर यह न फूले या पानी में घुल जाए तो मिलावट की आशंका है। सवाल- बाजार से गोंद कतीरा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- गोंद कतीरा खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें- यह पारदर्शी या हल्के पीले रंग का हो। पूरी तरह सफेद और अपारदर्शी न हो। टुकड़े साफ और बिना धूल-मिट्टी के हों। इसमें कोई स्मेल न हो। लेबल, एक्सपायरी डेट और ब्रांड की विश्वसनीयता जांचें। भरोसेमंद विक्रेता से खरीदें। मिलावटी गोंद सही तरह से नहीं फूलता, इसलिए क्वालिटी चेक जरूरी है। …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- किस दवा के साथ क्या न खाएं?: गलत फूड-ड्रग कॉम्बिनेशन के हेल्थ रिस्क, दवा खाने से पहले डॉक्टर से पूछें, लेबल पढ़ें आमतौर पर दवाएं लेते समय लोग डोज और टाइमिंग पर ध्यान देते हैं। लेकिन यह नहीं जानते कि दवा के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। कुछ फूड-ड्रग कॉम्बिनेशन नुकसानदायक हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
विक्की कौशल ने राकेश बेदी को इंटरव्यू में किया फोन:कहा- धुरंधर 2 में आप जब-जब स्क्रीन पर आए, बहुत मजा आया; राकेश बोले- 'बच्चा है तू मेरा'

सीनियर एक्टर राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में अपनी एक्टिंग और परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनके पास एक्टर विक्की कौशल का फोन आया। विक्की ने राकेश बेदी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और बताया कि फिल्म में उनका काम कितना शानदार है। इस बातचीत के दौरान दोनों एक्टर्स के बीच मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। विक्की बोले- स्क्रीन पर आपको देखकर मजा आ गया द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू के बीच में ही विक्की कौशल ने राकेश बेदी को फोन लगाया। विक्की ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, परसों रात ही मैंने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज देखी और मैं आपके काम से पूरी तरह दंग रह गया हूं। फिल्म में आपकी परफॉर्मेंस अविश्वसनीय है। आप जब-जब स्क्रीन पर आए, बहुत मजा आया। मुझे यकीन है कि फिल्म देखने वाला हर इंसान यही महसूस कर रहा होगा। विक्की की ये बातें सुनकर राकेश बेदी भी काफी खुश नजर आए। राकेश बोले- ‘बच्चा है तू मेरा’ बातचीत के दौरान राकेश बेदी से उनका फेमस डायलॉग “बच्चा है तू मेरा” बोलने की गुजारिश की गई। विक्की ने मजाक में कहा कि राकेश बेदी जैसे सीनियर एक्टर के सामने तो हर कलाकार बच्चा ही है। इस पर राकेश बेदी हंसने लगे और मजाकिया अंदाज में बोले, “चल तू बोल रहा है तो मैं भी बोल देता हूं- बच्चा है तू मेरा” । फिल्म में पाकिस्तानी नेता और जासूस का रोल ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाया है। फिल्म की शुरुआत में वह कराची के एक लाउड और मजाकिया पाकिस्तानी राजनेता के रूप में नजर आते हैं। हालांकि, फिल्म के क्लाइमेक्स में एक बड़ा ट्विस्ट आता है। उनके इस किरदार में कॉमेडी और गंभीरता का जो बैलेंस दिखा है।
INS Aridham Nuclear Sub Commissioned Navy; April 6 Current Affairs

Hindi News Career INS Aridham Nuclear Sub Commissioned Navy; April 6 Current Affairs 29 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. टाटा ग्रुप के ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन ने इस्तीफा दिया 4 अप्रैल को वेणु श्रीनिवासन ने टाटा ग्रुप के ‘हीराबाई चैरिटेबल ट्रस्ट’ के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। वेणु श्रीनिवासन टाटा ग्रुप के सात ट्रस्टों के वाइस चेयरमैन और TVS मोटर के चेयरमैन हैं। श्रीनिवासन ने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत बताई और कहा कि समय की कमी की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है। श्रीनिवासन ने 1975 में TVS जॉइन की थी। वे TVS के संस्थापक टी वी सुंदरम के पोते हैं। श्रीनिवासन को 2010 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला। 2020 में श्रीनिवासन को भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण दिया गया। 2. ISRO ने मिशन मित्र शुरू किया 4 अप्रैल को ISRO यानी इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर ने लेह में ‘मिशन मित्र’ (मिशन फॉर इंटिग्रेटेड टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड एप्लीकेशन) शुरू किया। ‘मिशन मित्र’ गगनयान जाने वाले यात्रियों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ ट्रेनिंग के लिए है। मिशन मित्र 9 अप्रैल तक लेह में 3500 से 5000 मीटर की ऊंचाई पर चलेगा। मिशन मित्र में लेह में मंगल (मार्स) और चंद्रमा जैसा एनवायरमेंट तैयार किया गया है। ट्रेनिंग के लिए जमीन पर ही ह्यूमन स्पेसफ्लाइट सपोर्ट सिस्टम बनाया गया है। एस्ट्रोनॉट्स के लिए हाइपोक्सिया (ऑक्सीजन की कमी), कम टेम्परेचर और अकेले रहने जैसा एनवायरमेंट होगा। मिशन मित्र में पूरे एनवायरमेंट को अंतरिक्ष उड़ान के लिए एक प्राकृतिक माहौल जैसा बनाया जाएगा। मिशन मित्र भविष्य में गगनयान और लूनर एक्सप्लोरेशन जैसे मिशन के लिए उपयोग किया जाएगा। 3. INS अरिदमन नौसेना में कमीशन हुआ 3 अप्रैल को भारतीय नौसेना में तीसरी परमाणु सबमरीन INS अरिदमन कमीशन की गई। INS अरिदमन को कई महीनों के ट्रायल के बाद केरल स्थित नौसैनिक अड्डे पर नौसेना को सौंपा गया। INS अरिदमन भारत का तीसरा एंटी सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) है। INS अरिदमन पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर सकता है। INS अरिदमन परमाणु हथियार ले जाने और लंबे समय तक समुद्र में तैनात रहने में सक्षम है। शिप बिल्डर्स सेंटर विशाखापट्टनम (SBC) ने INS अरिदमन का निर्माण किया है। INS अरिदमन न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन कार्यक्रम SSBN का हिस्सा है। INS अरिदमन के शामिल होने से भारत की न्यूक्लियर ट्रायड क्षमता और मजबूत होगी। न्यूक्लियर ट्रायड का मतलब जमीन, समुद्र और हवा, तीनों माध्यमों से परमाणु हमला करने की क्षमता है। इससे पहले INS अरिहंत (2016) और INS अरिघात (2024) को नौसेना में शामिल किया जा चुका है। 2016 में INS अरिहंत के नौसेना में शामिल होने के बाद भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया, जो जमीन, हवा और समुद्र तीनों तरफ से परमाणु हमला कर सकते हैं। इस लिस्ट में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन आते हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में पायल ने गोल्ड जीता 4 अप्रैल को वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत की पायल नाग ने गोल्ड मेडल जीता। पायल ने वर्ल्ड नंबर-1 शीतल देवी को हराकर गोल्ड जीता। पायल ने करियर में पहली बार सीनियर कैटेगरी में इंटरनेशनल गोल्ड जीता। पायल ने एक साल में दूसरी बार शीतल को हराया है। 2015 में पायल ने 8 साल की उम्र में ओडिशा के बलांगीर के ईंट भट्टे में बिजली के तार की चपेट में आकर अपने दोनों हाथ और दोनों पैर खो दिए थे। पायल ने शुरुआत में मुंह से लिखना सीखा और फिर स्केचिंग शुरू की। आर्चरी से पहले पायल ने माउथ-पेंटिंग में राज्य स्तर पर गोल्ड जीता था। पायल ने एक अनोखी टेक्निक विकसित की और वे अपने प्रोस्थेटिक पैरों से धनुष थामती हैं। पायल के इस हुनर को देखकर वर्ल्ड नंबर-1 आर्चरी प्लेयर शीतल ने उन्हें ‘इंडियाज मिरेकल आर्चर’ नाम दिया। भारत ने वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में 7 गोल्ड, 5 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज सहित कुल 16 मेडल जीते। वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज बैंकाक के आर्चरी सेंटर में हुई। वुमेन कंपाउंड डबल्स में पायल (दायें) ने शीतल (बाएं) के साथ भी गोल्ड मेडल जीता। निधन (DEATH) 5. फुटबॉलर गिल्बर्टसन संगमा का निधन 4 अप्रैल को फुटबॉलर गिल्बर्टसन संगमा का निधन हो गया। वे 71 साल के थे। संगमा ‘मैन विद द गोल्डन बूट’ के नाम से जाने जाते थे। उन्होंने 1970 और 80 के दशक के दौरान असम फुटबॉल को पहचान दिलाई। संगमा 1975 में इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम में चुने गए और इंडोनेशिया और थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। खेल में उनके योगदान के लिए 2022 में संगमा को असम सौरभ पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। संगमा ने 1974-75 सीजन में असम की संतोष ट्रॉफी अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज का इतिहास 6 अप्रैल 1896 में एथेंस में पहले ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई। 1917 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1919 में महात्मा गांधी ने रौलट एक्ट के खिलाफ पहली हड़ताल की। 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। —————————– ये खबरें भी पढ़ें… फ्लाइट में 20% सीटें ही बिना एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेंगी: NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला; 4 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर:RCB का तीसरा सबसे बड़ा टोटल, डेविड का 106 मीटर सिक्स मैदान के बाहर गया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड और रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिले। विराट कोहली CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। RCB ने 250/3 का स्कोर बनाकर अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टिम डेविड ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया, जो स्टेडियम के बाहर जा पहुंचा। RCB Vs CSK मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. RCB का तीसरा सबसे बड़ा टोटल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में 250/3 का स्कोर बनाकर अपने IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। नंबर-1 पर टीम का 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया गया 263/5 का स्कोर है। 2. कोहली CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके अब 1174 रन हो गए हैं। वे किसी एक टीम के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई के रोहित शर्मा हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं। 3. RCB ने CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाए RCB ने इस मैच में 19 सिक्स लगाए। यह CSK के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 17 सिक्स का था। इसे कोलकाता (2018, चेन्नई) और राजस्थान (2020, शारजाह) ने बनाया था। साथ ही, यह RCB की पारी में तीसरा सबसे ज्यादा सिक्स का आंकड़ा भी है। 4. भुवनेश्वर 200 IPL विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले युजवेंद्र चहल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भुवनेश्वर ने 192 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। चहल के नाम सबसे ज्यादा 224 विकेट हैं। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. एम चिन्नास्वामी में द्रविड़ और कुंबले नाम के स्टैंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड बनाए गए। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने यह सम्मान दिया। 2. दुबे से कोहली का कैच छूटा तीसरे ओवर में शिवम दुबे ने विराट कोहली का कैच छोड़ दिया। खलील अहमद की फुल गेंद पर कोहली ने सामने की तरफ शॉट खेला। मिडऑन पर शिवम दुबे ने पीछे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन कैच नहीं लपक सके। कोहली 18 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी में अंशुल कंबोज की बॉल पर उनका कैच शिवम दुबे ने ही पकड़ा। 3. गायकवाड़ से पडीक्कल का कैच ड्रॉप 14वें ओवर में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड से देवदत्त पडीक्कल का कैच छूट गया। मैट हेनरी की गेंद पर पडिक्कल ने कवर की ओर शॉट खेला। गायकवाड दाई ओर मूव हुए, लेकिन तेज रफ्तार से आती गेंद उनके हाथों में टिक नहीं पाई और कैच छूट गया। 4. टिम डेविड ने 8 सिक्स लगाए, एक स्टेडियम के बाहर गया टिम डेविड ने डेथ ओवर्स में 8 सिक्स लगा दिए। 16वें ओवर में नूर अहमद के खिलाफ उन्होंने लगातार 3 सिक्स जड़ दिए। इसके बाद 17वें ओवर में अंशुल कंबोज की नो बॉल पर बोल्ड होने के बावजूद फ्री हिट का फायदा उठाते हुए सिक्स लगा दिया। 18वें ओवर में जेमी ओवर्टन के खिलाफ डेविड ने फिर आक्रामक रुख अपनाया और 4 सिक्स की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। उनका एक छक्का स्टेडियम के बाहर क्यूब्बन पार्क तक जा पहुंचा। यह सिक्स 106 मीटर का रहा। 5. सरफराज बैट छोड़कर रन के लिए भागे छठे ओवर में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर सरफराज खान ने शॉट खेलने की कोशिश में बल्ला ही छोड़ दिया। बल्ला शॉर्ट मिडविकेट के पास जा गिरा, जबकि सरफराज रन के लिए भाग पड़े। इससे पहले उन्हें कैच ड्रॉप का जीवनदान भी मिला था, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हालांकि उनकी आक्रामक पारी ज्यादा देर नहीं चली और 6.1 ओवर में क्रुणाल पांड्या ने उन्हें स्टंप आउट करा दिया। सरफराज 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6. जितेश ने एक हाथ से कैच लपका 10वें ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शानदार कैच लपका। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद पर शिवम दुबे ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन अंदरूनी किनारा लग गया। गेंद तेजी से नीचे की ओर गई, जहां जितेश ने दाई ओर झुकते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। उनके इस शानदार प्रयास से दुबे 18 रन बनाकर आउट हो गए। 7. रजत के डाइविंग कैच से प्रशांत आउट 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने प्रशांत वीर को आउट किया। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर प्रशांत ने एक्स्ट्रा कवर के जरिए शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी। कवर पर खड़े रजत पाटीदार ने बाई ओर शानदार डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से बेहतरीन कैच पकड़ा। प्रशांत 43 रन बनाकर आउट हो गए।
विक्की कौशल ने राकेश बेदी को इंटरव्यू में किया फोन:कहा- धुरंधर 2 में आप जब-जब स्क्रीन पर आए, बहुत मजा आया; राकेश बोले- 'बच्चा है तू मेरा'

सीनियर एक्टर राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में अपनी एक्टिंग और परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनके पास एक्टर विक्की कौशल का फोन आया। विक्की ने राकेश बेदी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और बताया कि फिल्म में उनका काम कितना शानदार है। इस बातचीत के दौरान दोनों एक्टर्स के बीच मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। विक्की बोले- स्क्रीन पर आपको देखकर मजा आ गया द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू के बीच में ही विक्की कौशल ने राकेश बेदी को फोन लगाया। विक्की ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, परसों रात ही मैंने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज देखी और मैं आपके काम से पूरी तरह दंग रह गया हूं। फिल्म में आपकी परफॉर्मेंस अविश्वसनीय है। आप जब-जब स्क्रीन पर आए, बहुत मजा आया। मुझे यकीन है कि फिल्म देखने वाला हर इंसान यही महसूस कर रहा होगा। विक्की की ये बातें सुनकर राकेश बेदी भी काफी खुश नजर आए। राकेश बोले- ‘बच्चा है तू मेरा’ बातचीत के दौरान राकेश बेदी से उनका फेमस डायलॉग “बच्चा है तू मेरा” बोलने की गुजारिश की गई। विक्की ने मजाक में कहा कि राकेश बेदी जैसे सीनियर एक्टर के सामने तो हर कलाकार बच्चा ही है। इस पर राकेश बेदी हंसने लगे और मजाकिया अंदाज में बोले, “चल तू बोल रहा है तो मैं भी बोल देता हूं- बच्चा है तू मेरा” । फिल्म में पाकिस्तानी नेता और जासूस का रोल ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाया है। फिल्म की शुरुआत में वह कराची के एक लाउड और मजाकिया पाकिस्तानी राजनेता के रूप में नजर आते हैं। हालांकि, फिल्म के क्लाइमेक्स में एक बड़ा ट्विस्ट आता है। उनके इस किरदार में कॉमेडी और गंभीरता का जो बैलेंस दिखा है।
Delhi CM Argues Own Case

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट से बरी होने के बाद केजरीवाल अपने घर पहुंचे और पत्नी को गले लगाकर रोने लगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को शराब घोटाले मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अपनी दलील रखेंगे। यह मामला CBI की उस याचिका पर से जुड़ा है, जिसमें ट्रायल कोर्ट से केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को राहत देने के आदेश को चुनौती दी गई है। रविवार को केजरीवाल और अन्य 22 पूर्व आरोपियों ने इस मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को मामले से अलग (रिक्यूज) करने की मांग करते हुए आवेदन दाखिल किया है। आरोपियों ने कहा कि उन्हें शक है कि इस मामले की सुनवाई निष्पक्ष और तटस्थ तरीके से हो पाएगी। इसलिए मामले को दूसरी बेंच में ट्रांसफर किया जाए। रीक्यूजल का मतलब होता है कि कोई जज संभावित हितों के टकराव, पक्षपात या निष्पक्षता पर सवाल उठने की स्थिति में खुद को मामले की सुनवाई से अलग कर ले। ट्रायल कोर्ट ने केजरीवाल सहित 23 आरोपियों को बरी किया था 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल सहित सभी 23 आरोपियों को राहत दे दी थी। ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में CBI की जांच की कड़ी आलोचना भी की थी। ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ CBI की याचिका पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने सुनवाई की थी। उन्होंने 9 मार्च को कहा था प्राइमा फेसी (पहली नजर में) ट्रायल कोर्ट की टिप्पणियां गलत लगती हैं और उन पर विचार जरूरी है। साथ ही, जस्टिस शर्मा की बेंच ने ट्रायल कोर्ट की ओर से CBI के जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश पर भी रोक लगा दी थी। केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट तक जज बदलने की मांग कर चुके इसके बाद केजरीवाल ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को लेटर लिखकर जज बदलने की मांग की और कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ टिप्पणी करने का कोई स्पष्ट कारण दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जस्टिस शर्मा पहले इस मामले में कई आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर चुकी हैं, जबकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत दी। हालांकि, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पहले ही केजरीवाल की यह मांग खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि खुद जज ही तय करेंगे कि उन्हें सुनवाई से अलग होना है या नहीं। इसके बाद केजरीवाल ने जस्टिस शर्मा की टिप्पणियों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अलग से विशेष अनुमति याचिका (SLP) भी दाखिल की है। केजरीवाल 156 दिन, सिसोदिया 530 दिन तक जेल में रहे दिल्ली सरकार ने 2021 में राजस्व बढ़ाने और शराब व्यापार में सुधार के लिए आबकारी नीति बनाई थी, जिसे बाद में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद वापस ले लिया गया। इसके बाद उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने CBI जांच के आदेश दिए थे। CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि इस नीति के जरिए निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया और इसमें भ्रष्टाचार हुआ। इस मामले में केजरीवाल को 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा गया था। उन्हें 156 दिन की हिरासत के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। वहीं सिसोदिया इस मामले में 530 दिन तक जेल में रहे। 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट के बाहर बयान देते समय केजरीवाल रोने लगे। मनीष सिसोदिया ने उन्हें ढाढस बंधाया था। बरी होने पर केजरीवाल ने कहा था- मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई 27 फरवरी को बरी होने के बाद कोर्ट से बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा- मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। आज ये साबित हो गया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं। वहीं, कोर्ट के फैसले पर मनीष सिसोदिया ने कहा- हमें एक बार फिर गर्व हो रहा हैं अपने संविधान पर और बी.आर. अंबेडकर पर, जिन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया। सच की फिर से जीत हुई है। पूरी खबर पढ़ें… ———————- ये खबर भी पढ़ें… केजरीवाल बोले- कोर्ट का फैसला भाजपा के मुंह पर तमाचा:हमें खत्म करने के लिए मोदी खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे थे आम आदमी पार्टी(AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शराब घोटाले में कोर्ट का फैसला भारतीय जनता पार्टी के मुंह पर जोरदार तमाचा है। उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर 1 मार्च को एक रैली में कहा कि AAP को खत्म करने के लिए मोदी जी खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने मोदी और शाह पर 4 साल तक परेशान करने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







