Thursday, 27 Aug 2026 | 01:32 AM

Trending :

EXCLUSIVE

आम की फसल पर मौसम की मार:30% घट सकती है पैदावार, सप्लाई घटने पर दाम बढ़ने की आशंका…

आम की फसल पर मौसम की मार:30% घट सकती है पैदावार, सप्लाई घटने पर दाम बढ़ने की आशंका...

मार्च-अप्रैल की बेमौसम बारिश और ओलों ने आम के बगीचों को नुकसान पहुंचाया है। ऑन इयर होने के बावजूद इस बार आम की पैदावार 30% तक घट सकती है। आम पर शोध करने वाले वैज्ञानिक डॉ. आरके जायसवाल के मुताबिक मौसम ने फलों के ‘क्रिटिकल फ्लावरिंग पीरियड’ को बिगाड़ दिया है। जायसवाल बताते हैं कि इस समय पेड़ों पर मंजरी (फूल) और शुरुआती फल बनने की प्रक्रिया चलती है, लेकिन नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव से फूल झड़ रहे हैं। फंगल संक्रमण और परागण में कमी की समस्या भी बढ़ी है। देशभर में मौसम सामान्य नहीं रहने से दक्षिण भारत से आने वाली अर्ली वैरायटी की आवक सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। सप्लाई घटने से आम के दाम 10 से 25% तक बढ़ने की आशंका है। एक्सपर्ट बोले- दक्षिण से आने वाली अर्ली वैरायटी की आवक भी होगी प्रभावित दो से तीन बार बारिश भी फ्लावरिंग के लिए नुकसानदेह… डॉ. जायसवाल के अनुसार बारिश और नमी से एन्थ्रेक्नोज और पाउडरी मिल्ड्यू जैसे रोग बढ़ते हैं। तेज हवा से कच्चे फल गिर जाते हैं, जबकि कम धूप से शुगर फॉर्मेशन घटने से स्वाद प्रभावित होता है। परागण कम होने से फल बनने की दर भी घटती है। उन्होंने बताया कि नर्मदा वैली में हुए रिसर्च में पाया गया कि फ्लावरिंग के दौरान 2-3 बार अनियमित बारिश भी उत्पादन पर सीधा असर डालती है। इस बार बेमौसम बारिश और ओलों से कई इलाकों में फूल और कच्चे फल गिर चुके हैं। अप्रैल अंत से जुलाई तक सीजन, हर महीने बदलती किस्में: शहर में आम का सीजन अप्रैल के आखिर से जुलाई तक रहता है। शुरुआत में तोतापरी, दशहरी और राजापुरी बाजार में आते हैं। मई-जून में लंगड़ा, चौसा और केसर की आवक रहती है, जबकि जून-जुलाई में आम्रपाली, मलिका और बंगनपल्ली मिलते हैं। खराब मौसम: ईटखेड़ी के आम 10 दिन देरी से आएंगे ईटखेड़ी फल अनुसंधान केंद्र में 20-25 वैरायटी के करीब 250-300 पेड़ों पर रिसर्च हो रही है। यहां दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली और मलिका जैसी किस्मों पर उत्पादन और रोग-प्रतिरोधक क्षमता का अध्ययन किया जाता है। डॉ. जायसवाल के मुताबिक यहां के आम आमतौर पर मई के आखिरी सप्ताह से बाजार में आते हैं, लेकिन इस बार मौसम खराब होने से करीब 10 दिन की देरी संभव है।

Punjab Raghav Chaddha controversy; congress MP Gandhi Statement

Punjab Raghav Chaddha controversy; congress MP Gandhi Statement

राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा और आम आदमी पार्टी (AAP) के झगड़े में कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की एंट्री। राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा और आम आदमी पार्टी (AAP) के झगड़े में पटियाला से कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की भी एंट्री हो गई है। एक पॉडकास्ट के दौरान डॉ. गांधी ने कहा कि जब वह AAP से पटियाला के सांसद थे तो राघव चड्‌ढा ने उन्हें चिट्‌ठी देकर लोकसभा म . हालांकि उन्होंने राघव की लाई चिट्‌ठी फाड़कर उनके मुंह पर मार दी और गेटआउट कहकर पंजाब भवन से निकाल दिया। डॉक्टर गांधी ने एक निजी सोशल मीडिया चैनल से बात करते हुए ये बातें कहीं। वहीं राघव चड्‌ढा भी लगातार AAP को जवाब दे रहे हैं। 2 वीडियो जारी करने के बाद रविवार (5 अप्रैल) को उन्होंने पंजाब के लिए उठाए मुद्दों के बारे में बताते हुए लिखा कि यह छोटा सा ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। AAP ने आरोप लगाया कि राघव ने BJP और PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए सारे ट्वीट डिलीट कर दिए। राघव इससे पहले AAP को सैलाब बनकर आने और घातक होने की चेतावनी दे चुके हैं। कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि मैंने चिट्‌ठी पकड़ी और फाड़कर राघव चड्‌ढा के मुंह पर मार दी। अब पढ़िए सांसद गांधी की 5 अहम बातें… राघव पंजाब भवन आया, मुझे चिट्‌ठी देकर कहा- ये बोलना है: पटियाला से कांग्रेस के लोकसभा सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा- 2014 में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मेरा पहला लेक्चर था। राघव चड्‌ढा मेरे पास पंजाब भवन में आया। चिट्‌ठी लिखकर ले आए कि आपने कल बोलना है। मैंने कहा कि पता है कि मुझे बोलना है। राघव चड्‌ढा ने चिट्‌ठी देते हुए कहा कि आपको ये बोलना है। मैंने कहा- हू आर यू, मुझे पता क्या बोलना: डॉ. गांधी ने आगे कहा- मैंने कहा- हू आर यू, मुझे सब पता है। 1975 में जेल गया, 1970 से मैं इस लाइन में घूम रहा। 45 साल हो गए। मुझे नहीं पता कि क्या बोलना है। इस पर राघव चड्‌ढा ने कहा- आप नेशनल पार्टी के लीडर हो। नेशनल स्पोक्सपर्सन हो। LOP हो। मैंने कहा कि चिट्‌ठी पकड़ाओ, देखता हूं कि क्या बोलने को कह रहे। मैंने कहा- 4 में से तुम्हारी एक मांग बोलूंगा: डॉ. गांधी ने कहा- मैंने वह चिट्‌ठी देखी, उसमें चारों मुद्दे दिल्ली के थे। दिल्ली की बिजली और पानी का मुद्दा था। मैंने कहा कि बात सुन, मैं पहले बोलूंगा गाजा पट्‌टी पर, वहां बड़ा जुल्म हुआ। फिर मैं बदायूं रेप केस पर बोलूंगा। फिर पंजाब के कर्जे, नशे और खेती संकट पर बोलना है। इसके बाद 4 में से एक मांग तुम्हारी बोल दूंगा। मैंने चड्‌ढा को कहा– तुम बताने वाले कौन: डॉ. गांधी ने कहा- मेरे ये कहने पर राघव चड्‌ढा ने मुझे कहा, नहीं, नहीं, आपको सिर्फ यही बोलना है। मैंने पूछा कि तुम मुझे बताने वाले कौन हो। राघव ने कहा- आप पार्टी लीडर हो, आपको इंडियन पर्सपेक्टिव में ही बोलना होगा। मैंने कहा कि ये चिट्‌ठी तो दिल्ली पर्सपेक्टिव की है, इंडियन तो है ही नहीं। मैंने चिट्‌ठी पकड़कर फाड़ी, कहा-मुझसे बात मत करना: डॉ. गांधी ने आगे कहा- मैंने राघव को बताया कि जो मुद्दे मैं बता रहा हूं, वह इंटरनेशनल और इंडियन पर्सपेक्टिव के हैं। राघव ने कहा कि नहीं ये चिट्‌ठी लो। मैंने चिट्‌ठी पकड़ी और फाड़कर राघव चड्‌ढा के मुंह पर मार दी और गेटआउट कहते हुए बोला कि मुझसे बात मत करना। पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्‌ढा ने दूसरा वीडियो जारी किया था। कहा- मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया झूठ भी सच लगने लगता। राघव चड्‌ढा के मामले में अब तक क्या–क्या हुआ AAP ने उपनेता पद से हटाया 2 अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को AAP के राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटा दिया। इस बारे में राज्यसभा सेक्रेटरिएट को चिट्‌ठी दी गई, जिसमें यह भी कहा गया कि उन्हें पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाए। AAP ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा के वाइस चासंलर अशोक मित्तल को उपनेता बना दिया। राघव 2022 से पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी टर्म 2028 तक है। राघव चड्‌ढा ने कहा- खामोश कराया, हारा नहीं हूं इसके बाद 3 अप्रैल को राघव चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने संसद में जनता के मुद्दे उठाए, क्या यह अपराध है। ये मुद्दे उठाने से आम आदमी का फायदा हुआ तो AAP का क्या नुकसान हुआ? जिन लोगों ने पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है। AAP नेता सामने आए, कहा- पार्टी लाइन से हटे राघव के वीडियो के सामने आते ही अनुराग ढांडा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना, सीएम भगंवत मान जैसे कई AAP नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अरेस्ट हुए तो राघव चड्‌ढा आंखों के ऑपरेशन की बात कह UK में थे। संसद में केंद्र सरकार और PM मोदी से सवाल नहीं पूछते, वह मोदी से डरते हैं। राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय समोसे के रेट जैसे छोटे मुद्दे उठाते हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्ताव में साइन करने से राघव चड्‌ढा ने इनकार किया। पार्टी के वॉकआउट पर सदन से बाहर नहीं आए। राघव ने VIDEO जारी कर कहा- स्क्रिप्टेड कैंपेन चला रहे राघव ने 4 अप्रैल को दूसरा वीडियो जारी कर कहा- कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। वही भाषा, वही बातें, वही आरोप। यह कोई कोइंसिडेंस नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक है। पहले मुझे लगा कि मुझे इसका जवाब नहीं देना चाहिए। फिर लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो कहीं लोग मान न लें। इसलिए, मैंने सोचा कि जवाब दूं। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं। आखिर में घायल हूं, इसलिए घातक हूं कहते हुए AAP को चेतावनी दी। राघव चड्‌ढा बोले- ये तो ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है

कनाडा में खालिस्तानियों ने 100-100 डॉलर देकर जुटाई भीड़:मंदिर के बाहर हिंदू-भारत विरोधी नारे लगाए; बोले- हरियाणा-दिल्ली, बीकानेर हमारे

कनाडा में खालिस्तानियों ने 100-100 डॉलर देकर जुटाई भीड़:मंदिर के बाहर हिंदू-भारत विरोधी नारे लगाए; बोले- हरियाणा-दिल्ली, बीकानेर हमारे

कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तानियों ने त्रिवेणी मंदिर के बाहर भारत के खिलाफ नारे लगाए। खालिस्तानियों के जुटने से शहर में 2 घंटे तक तनावपूर्ण माहौल रहा। हिंसक घटना को रोकने के लिए कनाडा पुलिस का भारी बल तैनात रहा। खालिस्तानियों ने नारे लगाते हुए हरियाणा-दिल्ली और बीकानेर पर अपना हक बताया। वहीं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन के लिए ये खालिस्तान समर्थक भाड़े पर लाए गए थे। एक्स पर एक यूजर दर्शन महाराजा ने लिखा कि खालिस्तानी आतंकियों ने लोगों को जुटाने के लिए 100-100 डॉलर का लालच दिया। इसके चलते 40 से 50 के करीब लोगों को नारे लगाने के लिए उकसाया गया। सरे में प्रदर्शन नहीं करने दिया 5 मार्च की दोपहर जब मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए इकट्‌ठे हो रहे थे, तभी दोपहर लगभग 12 बजे से 2 बजे के बीच मंदिर के सामने वाली सड़क पर खालिस्तान समर्थक जमा होने शुरू हो गए। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) हिंदू मंदिरों के बाहर विरोध दर्ज करवाया। इसी तरह का एक प्रदर्शन ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर भी प्रस्तावित था, लेकिन वहां खालिस्तानियों को प्रदर्शन नहीं करने दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया किया कि प्रदर्शन में लगभग 40 लोग मौजूद थे। ये लोग सड़क किनारे लगाए गए मेटल बैरिकेड्स के पीछे खड़े होकर पीले खालिस्तानी झंडे लहरा रहे थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में कुछ विवादित पोस्टर भी थे, जिन पर वांटेड लिखा हुआ था और कुछ व्यक्तियों की तस्वीरें भी थीं। दावा- प्रदर्शन में भीड़ जुटाने के लिए दिया था 100 डालर देने का लालच इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब घटनास्थल पर मौजूद विश्लेषक और फ्रीलांस पत्रकार दर्शन महाराजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुलासा किया। महाराजा ने बताया कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने ऑफ-कैमरा उन्हें जानकारी दी कि इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 100 कनाडाई डॉलर दिए जा रहे हैं। यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे इन प्रदर्शनों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आलोचकों का कहना है कि कनाडा में खालिस्तानी आंदोलन को जीवित दिखाने के लिए अब भाड़े की भीड़ का सहारा लिया जा रहा है। दर्शन महाराजा ने कनाडाई राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों में वोट और डोनेशन के लालच में यहां के नेताओं ने ऐसे तत्वों को संरक्षण दिया है। उसी का नतीजा है कि आज ये लोग बेलगाम हो चुके हैं। झड़प रोकने के लिए मौके पर रही कड़ी सुरक्षा प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए पील रीजनल पुलिस मुस्तैद रही। मंदिर के आसपास की सड़कों पर पुलिस की सफेद SUV लगातार गश्त कर रही थीं। किसी भी संभावित झड़प को रोकने के लिए 100 मीटर का सेफ्टी जोन बनाया गया था। पुलिस की मुस्तैदी के कारण कोई हिंसा या शोर-शराबा नहीं हुआ। प्रदर्शन में एक और दिलचस्प पहलू यह रहा कि इतने संवेदनशील मुद्दे के बावजूद कनाडा मीडिया ने खालिस्तानियों को कवरेज नहीं दी। स्थानीय हिंदू समुदाय का आरोप है कि कनाडाई मीडिया अक्सर ऐसे मामलों को नजरअंदाज करता है। हिंदू समुदाय ने दी अपनी तीखी प्रतिक्रिया हिंदू कनाडियन फाउंडेशन (HCF) और त्रिवेणी मंदिर प्रशासन ने इस प्रदर्शन की निंदा की है। समुदाय के नेताओं का कहना है कि पूजा स्थलों के बाहर इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शनों का एकमात्र उद्देश्य भक्तों को डराना और शांति भंग करना है। HCF ने एक बयान में कहा कि हम अपने पूजा करने के अधिकार की रक्षा करेंगे। किसी भी प्रकार की धमकी या उकसावे वाली कार्रवाई हमें हमारे विश्वास से पीछे नहीं हटा सकती। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी इस बात पर नाराजगी जताई कि उन्हें अपने ही पूजा स्थल पर जाने के लिए पुलिस बैरिकेड्स और विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर छिड़ी पोस्ट वार भारतीय और हिंदू यूजर्स ने इसे ISI प्रायोजित ड्रामा करार दिया और 100 डॉलर वाले दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अब इस आंदोलन की हकीकत सामने आ गई है। सिख समुदाय के एक बड़े वर्ग ने भी इन प्रदर्शनकारियों से खुद को अलग करते हुए कहा कि 20-25 लोग पूरी कम्युनिटी का प्रतिनिधित्व नहीं करते और वे मंदिर का पूरा सम्मान करते हैं। वहीं, दूसरी ओर कुछ प्रदर्शनकारियों ने पैसे मिलने की बात को सिरे से खारिज करते हुए इसे अपना वैचारिक संघर्ष बताया।

Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 18 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक व्यक्ति पर अपनी ही 21 साल की दिव्यांग (स्पेशली एबल्ड) बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़ित के प्रेग्नेंट होने और अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के शरीर में बदलाव के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शिकायत में आरोप है कि आरोपी पिता ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए लंबे समय तक उसका शोषण किया। पुलिस ने मामले में आरोपी रहाश सेठी (59) को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के मलाड में दो गुटों के बीच झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। यह घटना संतोष नगर मार्केट क्षेत्र में हुई, जो दिंडोशी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में किया गया और इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai

Hindi News National Breaking News LIVE Updates: Rajasthan, Delhi, MP, UP, Maharashtra, Mumbai 48 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक व्यक्ति पर अपनी ही 21 साल की दिव्यांग (स्पेशली एबल्ड) बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़ित के प्रेग्नेंट होने और अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के शरीर में बदलाव के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शिकायत में आरोप है कि आरोपी पिता ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए लंबे समय तक उसका शोषण किया। पुलिस ने मामले में आरोपी रहाश सेठी (59) को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के मलाड में दो गुटों के बीच झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। यह घटना संतोष नगर मार्केट क्षेत्र में हुई, जो दिंडोशी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में किया गया और इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

हिमाचल में पहाड़ी से पत्थर गिरा, कार सवार दंपती घायल:केलांग से कुल्लू रेफर, अगले 3 दिन ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट

हिमाचल में पहाड़ी से पत्थर गिरा, कार सवार दंपती घायल:केलांग से कुल्लू रेफर, अगले 3 दिन ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह से हो रही बारिश-ओलावृष्टि और ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो रहा है। पहाड़ों पर इससे कई जगह लैंडस्लाड की घटनाएं पेश आ रही है। आज (सोमवार को) भी दोपहर बाद लाहौल के मोसूमा थेतुप कुरकुर में पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने के बाद सीधा HP-01-KA-3006 नंबर गाड़ी पर गिरा। इस हादसे में कार में सवार पश्चिम बंगाल के दंपती मनोजित सिंह रॉय और उनकी पत्नी पॉलिनी सिंघा घायल हो गए, जबकि ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है। घायल दंपती को केलांग अस्पताल में प्राथमिक उपाचर के बाद कुल्लू रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। कल से पहाड़ों पर अगले तीन दिन तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट है। इसे देखते हुए पर्यटकों को अधिक ऊंचाई वाले और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों की यात्रा टालने की सलाह दी गई है। कल से 48 घंटे भारी ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट इस बीच मौसम विभाग ने कल से अगले 48 घंटे तक भारी ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी दी गई है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चल सकता है। प्रदेश में 7 से 9 अप्रैल तक मौसम ज्यादा खराब रहेगा। खासकर 8 अप्रैल को ज्यादा बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का पूर्वानुमान है। 10 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा, लेकिन इस दिन भी अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार है। 11 और 12 अप्रैल को अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश हो सकती है। ठियोग में आज दोपहर बाद तेज बारिश वहीं आज दोपहर बाद शिमला जिले के ठियोग और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले में रात 11 बजे तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। किन्नौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर इस दौरान हल्का हिमपात भी हो सकता है। प्रदेश का तापमान नॉर्मल से 2.3 डिग्री नीचे लुढ़का वहीं बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे गिर गया है। कांगड़ा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 4.3 डिग्री की कमी के बाद पारा 27.8 डिग्री रह गया है। मनाली का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.0 डिग्री नीचे गिरने के बाद 15.4 डिग्री और मंडी का 3.0 डिग्री की गिरावट के बाद 26.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। 3 दिन से ओलों का कहर वहीं बीते 3 दिन से अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही ओलावृष्टि किसानों-बागवानों पर कहर बरपा रही है। शिमला, मंडी और कुल्लू जिले में ओलावृष्टि ने सेब, मटर, फूलगोभी और स्टोन फ्रूट्स की फसल को तबाह कर दिया है। शिमला के कुमारसैन, आनी, कोटखाई, ठियोग इत्यादि क्षेत्रों में सेब को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट और बांस भी टूट कर तबाह हो गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों-बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी है।

खुजली और लाल चकत्तों का ये है रामबाण इलाज, घर पर बनाएं आयुर्वेदिक क्रीम, समस्या होगी जड़ से खत्म, जानें आयुष डॉक्टर से

authorimg

Last Updated:April 06, 2026, 05:13 IST Health Tips: जमुई के मशहरू आयुष चिकित्सक डॉ रास बिहारी तिवारी ने सोरायसिस के लिए नारियल तेल, एलोवेरा, हल्दी, नीम तेल से घरेलू क्रीम और खानपान व योग से राहत की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इससे ये बीमारी जड़ से खत्म हो जाएगी. आइये जानते हैं इसके बारे में. ख़बरें फटाफट जमुई: अक्सर लोग त्वचा की समस्या से परेशान होते हैं. फिर चाहे त्वचा का दरबा हो या सोरायसिस जैसी समस्या हो. ऐसे में उसे ठीक करने के लिए लोग अक्सर मंहगी क्रीम लगाते हैं, लेकिन आप चाहें तो अपने घर पर भी आयुर्वेदिक क्रीम बना सकते हैं, जो आपको इसमें राहत दिलवा सकती है. जमुई के आयुष चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी (बीएएमएस) बताते हैं कि सोरायसिस में त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और पपड़ी जैसी समस्या हो जाती है, जिससे मरीज काफी परेशान रहता है. उन्होंने बताया कि घर पर बनी हर्बल क्रीम सोरायसिस के लक्षणों को काफी हद तक कम कर सकती है. यह क्रीम त्वचा को नमी देती है, सूजन कम करती है और त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने में मदद करती है. ऐसे बना सकते हैं आयुर्वेदिक क्रीम आयुष चिकित्सक तिवारी बताते हैं कि इस आयुर्वेदिक क्रीम को बनाने के लिए कुछ सामान्य लेकिन प्रभावी चीजों की जरूरत होती है. सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल लें, जिसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और कुछ बूंदें नीम का तेल मिलाएं. इन सभी को अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूद क्रीम तैयार कर लें. नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, एलोवेरा जलन और सूजन को शांत करता है, हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं और नीम का तेल बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. इस क्रीम को दिन में दो बार प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से लगाएं. नियमित उपयोग से त्वचा की खुजली, लालिमा और पपड़ी में कमी देखने को मिल सकती है. इन बातों का भी रखना होगा ध्यान आयुष चिकित्सक बताते हैं कि सोरायसिस में खानपान और दिनचर्या में भी बदलाव जरूर होगा. उन्होंने कहा कि त्वचा से जुड़ी समस्या में तले-भुने और ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें, हरी सब्जियां और फल ज्यादा लें और शरीर को हाइड्रेट रखें. इसके अलावा तनाव को कम करना भी बेहद जरूरी है. क्योंकि सोरायसिस एक ऑटोइम्यून समस्या है. जो मानसिक तनाव से बढ़ सकती है. नियमित योग और प्राणायाम करने से भी फायदा मिलता है. डॉ तिवारी के अनुसार, अगर इस घरेलू क्रीम का नियमित उपयोग संतुलित जीवनशैली के साथ किया जाए तो सोरायसिस के लक्षणों में काफी हद तक सुधार संभव है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें First Published : April 06, 2026, 05:13 IST

Shreyas Iyer; KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

Shreyas Iyer; KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Shreyas Iyer; KKR Vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update | Arshdeep Singh Rinku Singh Marco Jansen स्पोर्ट्स डेस्क34 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा दोनों टीमों का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया। KKR का PBKS के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच अब तक 35 बार टक्‍कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला। अंगकृष ने दोनों मैच में अर्धशतक लगाए कोलकाता के लिए इस सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंगकृष रघुवंशी ने अब तक 2 मैचों में 103 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 177.58 का रहा है और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं, जो उनकी शानदार फॉर्म को दिखाता है। वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/27 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की है। कोलकाता में सीजन का दूसरा मैच ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। कोलकाता में IPL के अब तक 101 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। कोलकाता में इस सीजन एक मैच खेला गया है। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 16 ओवर में 161 पर ऑलआउट हो गई थी। आज कोलकाता में 57% बारिश की आशंका सोमवार को कोलकाता में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है, जिससे आसमान थोड़ा धुंधला नजर आएगा। दिन बढ़ने के साथ गर्माहट महसूस होगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की 57% आशंका है। तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Shreyas Iyer; KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

Shreyas Iyer; KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Shreyas Iyer; KKR Vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update | Arshdeep Singh Rinku Singh Marco Jansen स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा दोनों टीमों का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया। KKR का PBKS के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच अब तक 35 बार टक्‍कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला। अंगकृष ने दोनों मैच में अर्धशतक लगाए कोलकाता के लिए इस सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंगकृष रघुवंशी ने अब तक 2 मैचों में 103 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 177.58 का रहा है और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं, जो उनकी शानदार फॉर्म को दिखाता है। वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/27 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की है। कोलकाता में सीजन का दूसरा मैच ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। कोलकाता में IPL के अब तक 101 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 57 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 262/2 है, जो पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। कोलकाता में इस सीजन एक मैच खेला गया है। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 226 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 16 ओवर में 161 पर ऑलआउट हो गई थी। आज कोलकाता में 57% बारिश की आशंका सोमवार को कोलकाता में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है, जिससे आसमान थोड़ा धुंधला नजर आएगा। दिन बढ़ने के साथ गर्माहट महसूस होगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की 57% आशंका है। तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Business Brief: Bharti Airtel Market Cap Fall

Business Brief: Bharti Airtel Market Cap Fall

Hindi News Business Business Brief: Bharti Airtel Market Cap Fall | Top Companies Value Drop नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर भारती एयरटेल से जुड़ी रही। मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 64,734.46 करोड़ रुपए घट गई। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। RBI की MPC की बैठक आज से शुरू होगी। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टॉप-10 कंपनियों में से 6 की वैल्यू 64,734 करोड़ घटी: एयरटेल टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹30 हजार करोड़ घटी; ICICI बैंक का मार्केट कैप भी घटा मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 की वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 64,734.46 करोड़ रुपए घट गई। मिडिल ईस्ट में तनाव और इजराइल-ईरान जंग की वजह से यह गिरावट आई है। इस दौरान भारती एयरटेल की वैल्यू सबसे ज्यादा घटी। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 29,993.07 करोड़ रुपए घटकर ₹10.20 लाख करोड़ पर आ गया। ICICI बैंक की मार्केट वैल्यू ₹12,845.81 करोड़ घटकर ₹8.70 लाख करोड़ पर आ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. RBI मीटिंग में ब्याज दर में बदलाव की संभावना कम: SBI रिसर्च-ग्लोबल अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतें इसका कारण, अभी रेपो रेट 5.25% पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 6-8 अप्रैल को होने वाली है। बाजार को उम्मीद थी कि इस बार शायद ब्याज दरों में कुछ राहत मिले, लेकिन पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में बढ़ते तनाव ने समीकरण बदल दिए हैं। SBI रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए RBI फिलहाल रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। इससे पहले फरवरी में हुई मीटिंग में भी ब्याज दर में बदलाव नहीं हुआ था। अभी ब्याज दर 5.25% पर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ट्रम्प बोले- ईरान पर आफत टूटने वाली है: सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन आएगी बढ़त या फिर गिरावट? 5 फैक्टर्स पर टिका मार्केट 6 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव दिख सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ईरान को धमकी, कच्चे तेल की अस्थिर कीमतें, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल जैसे फैक्टर बाजार की दिशा तय करेंगे। पिछले दो कारोबारी सत्र यानी बुधवार और गुरुवार को शेयर बाजार बढ़कर बंद हुआ था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की वजह से ये बंद था। लगातार दो दिन की तेजी के बाद क्या बाजार इस बढ़त को बरकरार रख पाएगा। चलिए समझते हैं… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. दावा- एपस्टीन और अनिल अंबानी के बीच सैकड़ों मैसेज-ईमेल हुए: यौन अपराधी ने खुद को व्हाइट हाउस का इनसाइडर बताया, नियुक्ति-विदेश नीति से जुड़ी जानकारियां दीं अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने 2017 में उद्योगपति अनिल अंबानी के सामने खुद को डोनाल्ड ट्रम्प के पहले कार्यकाल के व्हाइट हाउस के ‘इनसाइडर’ की तरह पेश किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच दो साल तक सैकड़ों मैसेज और ईमेल हुए। इनमें एपस्टीन ने ट्रम्प प्रशासन की नियुक्ति व विदेश नीति से जुड़ी जानकारियां साझा कीं, जो बाद में सही भी निकलीं। हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि एपस्टीन की व्हाइट हाउस तक सीधी पहुंच थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔