Friday, 10 Jul 2026 | 08:08 PM

Trending :

EXCLUSIVE

कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर:RCB का तीसरा सबसे बड़ा टोटल; डेविड का 106 मीटर सिक्स, गेंद मैदान के बाहर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। RCB ने 250/3 का स्कोर बनाकर अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टिम डेविड ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। गेंद स्टेडियम के बाहर जा पहुंची। RCB Vs CSK मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. सबसे बड़े टोटल से 13 रन पीछे रही RCB रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में 250/3 का स्कोर बनाकर अपने IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। नंबर-1 पर टीम का 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया गया 263/5 का स्कोर है। 2. कोहली CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके अब 1174 रन हो गए हैं। वे किसी एक टीम के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई के रोहित शर्मा हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं। 3. RCB ने CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाए RCB ने इस मैच में 19 सिक्स लगाए। यह CSK के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 17 सिक्स का था। इसे कोलकाता (2018, चेन्नई) और राजस्थान (2020, शारजाह) ने बनाया था। साथ ही, यह RCB की पारी में तीसरा सबसे ज्यादा सिक्स का आंकड़ा भी है। 4. भुवनेश्वर 200 IPL विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले युजवेंद्र चहल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भुवनेश्वर ने 192 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। चहल के नाम सबसे ज्यादा 224 विकेट हैं। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. एम चिन्नास्वामी में द्रविड़ और कुंबले नाम के स्टैंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड बनाए गए। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने यह सम्मान दिया। 2. दुबे से कोहली का कैच छूटा तीसरे ओवर में शिवम दुबे ने विराट कोहली का कैच छोड़ दिया। खलील अहमद की फुल गेंद पर कोहली ने सामने की तरफ शॉट खेला। मिडऑन पर शिवम दुबे ने पीछे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन कैच नहीं लपक सके। कोहली 18 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी में अंशुल कंबोज की बॉल पर उनका कैच शिवम दुबे ने ही पकड़ा। 3. गायकवाड़ से पडीक्कल का कैच ड्रॉप 14वें ओवर में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड से देवदत्त पडीक्कल का कैच छूट गया। मैट हेनरी की गेंद पर पडिक्कल ने कवर की ओर शॉट खेला। गायकवाड दाई ओर मूव हुए, लेकिन तेज रफ्तार से आती गेंद उनके हाथों में टिक नहीं पाई और कैच छूट गया। 4. टिम डेविड ने 8 सिक्स लगाए, एक स्टेडियम के बाहर गया टिम डेविड ने डेथ ओवर्स में 8 सिक्स लगा दिए। 16वें ओवर में नूर अहमद के खिलाफ उन्होंने लगातार 3 सिक्स जड़ दिए। इसके बाद 17वें ओवर में अंशुल कंबोज की नो बॉल पर बोल्ड होने के बावजूद फ्री हिट का फायदा उठाते हुए सिक्स लगा दिया। 18वें ओवर में जेमी ओवर्टन के खिलाफ डेविड ने फिर आक्रामक रुख अपनाया और 4 सिक्स की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। उनका एक छक्का स्टेडियम के बाहर क्यूब्बन पार्क तक जा पहुंचा। यह सिक्स 106 मीटर का रहा। 5. सरफराज बैट छोड़कर रन के लिए भागे छठे ओवर में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर सरफराज खान ने शॉट खेलने की कोशिश में बल्ला ही छोड़ दिया। बल्ला शॉर्ट मिडविकेट के पास जा गिरा, जबकि सरफराज रन के लिए भाग पड़े। इससे पहले उन्हें कैच ड्रॉप का जीवनदान भी मिला था, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हालांकि उनकी आक्रामक पारी ज्यादा देर नहीं चली और 6.1 ओवर में क्रुणाल पांड्या ने उन्हें स्टंप आउट करा दिया। सरफराज 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6. जितेश ने एक हाथ से कैच लपका 10वें ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शानदार कैच लपका। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद पर शिवम दुबे ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन अंदरूनी किनारा लग गया। गेंद तेजी से नीचे की ओर गई, जहां जितेश ने दाई ओर झुकते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। उनके इस शानदार प्रयास से दुबे 18 रन बनाकर आउट हो गए। 7. रजत के डाइविंग कैच से प्रशांत आउट 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने प्रशांत वीर को आउट किया। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर प्रशांत ने एक्स्ट्रा कवर के जरिए शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी। कवर पर खड़े रजत पाटीदार ने बाई ओर शानदार डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से बेहतरीन कैच पकड़ा। प्रशांत 43 रन बनाकर आउट हो गए। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज KKR vs PBKS:कोलकाता दोनों शुरुआती मैच हारी, पंजाब ने चेन्नई और गुजरात को हराया IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
G7 Summit in Évian-les-Bains, France gathers leaders for talks on US-Iran, Russia-Ukraine, trade, energy, AI, climate and sanctions on Russia.(Image: Reuters)

June 15, 2026/
3:58 pm

आखरी अपडेट:15 जून, 2026, 15:58 IST एनसीपीआई का रास्ता चुनते हुए, विद्रोहियों ने संसदीय अस्तित्व सुरक्षित कर लिया, कालीघाट के...

प्रीति जिंटा का PBKS फैंस के लिए इमोशनल नोट:कहा- उतार-चढ़ाव में साथ देने के लिए शुक्रिया; IPL में 1 पॉइंट से बहार हुई थी पंजाब किंग्स

May 28, 2026/
10:22 am

पंजाब किंग्स (PBKS) के आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद टीम की को-ओनर और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा...

IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी:28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच, विक्ट्री परेड में यहीं भगदड़ मची थी

March 11, 2026/
7:00 pm

BCCI ने IPL 2026 के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी कर दिया है। बुधवार को जारी शेड्यूल के अनुसार...

IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े

April 30, 2026/
4:59 am

सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन...

अभिनेता आशीष विद्यार्थी बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे:सड़क पर खड़े होकर टमाटर चाट खाई...वीडियो बनाया, बोले- जीवंत शहर है काशी

April 18, 2026/
11:46 am

बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन किए। वह यहां किसी सेलिब्रिटी की...

विवादित गाने पर नोरा फतेही की सफाई:कहा- गलत ट्रांसलेशन बताकर शूट करवाया, बिना अप्रूवल हिंदी में बनाया, AI फोटोज यूज कीं, हिंदी गाना देखकर शॉक थी

March 18, 2026/
5:02 pm

नोरा फतेही पैन इंडिया फिल्म केडीःद डेविल के गाने सरके चुनर तेरी सरके की रिलीज से विवादों में हैं। अश्लील...

2 सहकारी कर्मचारियों का निलंबन रद्द करने की मांग:बालाघाट में सहकारी कर्मचारियों का सम्मेलन, बोले- छोटे बारदाने से धान खुले में पड़ा

March 21, 2026/
8:19 pm

बालाघाट में सहकारी कर्मचारियों ने अपनी रुकी हुई मांगों और समस्याओं को लेकर शनिवार को एक सम्मेलन किया। इस दौरान...

राजनीति

कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर:RCB का तीसरा सबसे बड़ा टोटल; डेविड का 106 मीटर सिक्स, गेंद मैदान के बाहर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर:RCB का तीसरा सबसे बड़ा टोटल; डेविड का 106 मीटर सिक्स, गेंद मैदान के बाहर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। RCB ने 250/3 का स्कोर बनाकर अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टिम डेविड ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। गेंद स्टेडियम के बाहर जा पहुंची। RCB Vs CSK मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. सबसे बड़े टोटल से 13 रन पीछे रही RCB रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में 250/3 का स्कोर बनाकर अपने IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। नंबर-1 पर टीम का 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया गया 263/5 का स्कोर है। 2. कोहली CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनके अब 1174 रन हो गए हैं। वे किसी एक टीम के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई के रोहित शर्मा हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं। 3. RCB ने CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाए RCB ने इस मैच में 19 सिक्स लगाए। यह CSK के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 17 सिक्स का था। इसे कोलकाता (2018, चेन्नई) और राजस्थान (2020, शारजाह) ने बनाया था। साथ ही, यह RCB की पारी में तीसरा सबसे ज्यादा सिक्स का आंकड़ा भी है। 4. भुवनेश्वर 200 IPL विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले युजवेंद्र चहल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भुवनेश्वर ने 192 मैचों में यह मुकाम हासिल किया। चहल के नाम सबसे ज्यादा 224 विकेट हैं। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. एम चिन्नास्वामी में द्रविड़ और कुंबले नाम के स्टैंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड बनाए गए। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने यह सम्मान दिया। 2. दुबे से कोहली का कैच छूटा तीसरे ओवर में शिवम दुबे ने विराट कोहली का कैच छोड़ दिया। खलील अहमद की फुल गेंद पर कोहली ने सामने की तरफ शॉट खेला। मिडऑन पर शिवम दुबे ने पीछे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन कैच नहीं लपक सके। कोहली 18 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी में अंशुल कंबोज की बॉल पर उनका कैच शिवम दुबे ने ही पकड़ा। 3. गायकवाड़ से पडीक्कल का कैच ड्रॉप 14वें ओवर में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड से देवदत्त पडीक्कल का कैच छूट गया। मैट हेनरी की गेंद पर पडिक्कल ने कवर की ओर शॉट खेला। गायकवाड दाई ओर मूव हुए, लेकिन तेज रफ्तार से आती गेंद उनके हाथों में टिक नहीं पाई और कैच छूट गया। 4. टिम डेविड ने 8 सिक्स लगाए, एक स्टेडियम के बाहर गया टिम डेविड ने डेथ ओवर्स में 8 सिक्स लगा दिए। 16वें ओवर में नूर अहमद के खिलाफ उन्होंने लगातार 3 सिक्स जड़ दिए। इसके बाद 17वें ओवर में अंशुल कंबोज की नो बॉल पर बोल्ड होने के बावजूद फ्री हिट का फायदा उठाते हुए सिक्स लगा दिया। 18वें ओवर में जेमी ओवर्टन के खिलाफ डेविड ने फिर आक्रामक रुख अपनाया और 4 सिक्स की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। उनका एक छक्का स्टेडियम के बाहर क्यूब्बन पार्क तक जा पहुंचा। यह सिक्स 106 मीटर का रहा। 5. सरफराज बैट छोड़कर रन के लिए भागे छठे ओवर में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद पर सरफराज खान ने शॉट खेलने की कोशिश में बल्ला ही छोड़ दिया। बल्ला शॉर्ट मिडविकेट के पास जा गिरा, जबकि सरफराज रन के लिए भाग पड़े। इससे पहले उन्हें कैच ड्रॉप का जीवनदान भी मिला था, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने सिर्फ 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हालांकि उनकी आक्रामक पारी ज्यादा देर नहीं चली और 6.1 ओवर में क्रुणाल पांड्या ने उन्हें स्टंप आउट करा दिया। सरफराज 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 6. जितेश ने एक हाथ से कैच लपका 10वें ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शानदार कैच लपका। अभिनंदन सिंह की ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद पर शिवम दुबे ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन अंदरूनी किनारा लग गया। गेंद तेजी से नीचे की ओर गई, जहां जितेश ने दाई ओर झुकते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया। उनके इस शानदार प्रयास से दुबे 18 रन बनाकर आउट हो गए। 7. रजत के डाइविंग कैच से प्रशांत आउट 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने प्रशांत वीर को आउट किया। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर प्रशांत ने एक्स्ट्रा कवर के जरिए शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी। कवर पर खड़े रजत पाटीदार ने बाई ओर शानदार डाइव लगाते हुए दोनों हाथों से बेहतरीन कैच पकड़ा। प्रशांत 43 रन बनाकर आउट हो गए। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज KKR vs PBKS:कोलकाता दोनों शुरुआती मैच हारी, पंजाब ने चेन्नई और गुजरात को हराया IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket