Monday, 25 May 2026 | 10:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Adam Back Satoshi Nakamoto? NYT AI Identifies Writing Style

Adam Back Satoshi Nakamoto? NYT AI Identifies Writing Style

वॉशिंगटन36 मिनट पहले कॉपी लिंक बिटकॉइन को किसने बनाया, यह राज 15 साल बाद भी बरकरार है। हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स की एक इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट ने दावा किया कि ब्रिटिश क्रिप्टोग्राफर एडम बैक ही ‘सतोशी नाकामोतो’ हैं। हालांकि, एडम बैक ने इन दावों को खारिज कर दिया है। AI ने पकड़ी लिखने की स्टाइल NYT के पत्रकार जॉन कैरीरू ने सतोशी की खोज के लिए AI का सहारा लिया। उन्होंने 1992 से 2008 के बीच क्रिप्टोग्राफी ग्रुप्स में भेजे गए हजारों ईमेल को AI टूल में डाला। AI ने पाया कि सतोशी के लिखने का अंदाज, शब्दों का चयन और व्याकरण की गलतियां एडम बैक से काफी मिलती-जुलती हैं। उदाहरण के लिए, सतोशी अक्सर कंपाउंड वर्ड्स के बीच हाइफ़न (-) नहीं लगाते थे और कई बार “its” और “it’s” के इस्तेमाल में गलती करते थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के जर्नलिस्ट ने कई पैमानों पर सतोशी नाकामोटो और एडम बैक की राइटिंग स्टाइल की जांच की है। एडम बैक के सतोशी होने की 3 वजहें… हैशकैश: एडम ने ‘हैशकैश’ बनाया था, जिसका इस्तेमाल सतोशी ने बिटकॉइन की माइनिंग में किया। हैशकैश एक ‘प्रूफ-ऑफ-वर्क’ सिस्टम है, जिसे ईमेल स्पैम रोकने के लिए बनाया गया था। बाद में इस तकनीक का इस्तेमाल क्रिप्टोकरेंसी में हुआ। ब्लॉकस्ट्रीम: एडम ब्लॉकस्ट्रीम के CEO हैं, जो ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करती है। ब्लॉकचेन ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसमें दर्ज जानकारी कोई अकेला व्यक्ति बदल या मिटा नहीं सकता। यह एक सर्वर के बजाय नेटवर्क के सभी कंप्यूटर्स पर रहती है। एडम भी मानते हैं कि वह शक के दायरे में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने अमेरिकी पत्रकार से कहा कि सतोशी भी उनकी तरह 50 साल के आसपास का ब्रिटिश ‘साइफरपंक’ हो सकता है। ब्रिटिश क्रिप्टोग्राफर बैक पिछले साल मई में लास वेगास में आयोजित ‘बिटकॉइन 2025’ कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे। एडम बैक बोले- ‘यह सिर्फ इत्तेफाक है’ न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट सामने आने के बाद एडम बैक ने कहा कि AI ने जिन समानताओं को पकड़ा है, वे केवल एक इत्तेफाक हैं। उनके मुताबिक, एक ही फील्ड और रुचि के लोगों की भाषा और शब्द अक्सर एक जैसे हो सकते हैं। उन्होंने बिटकॉइन के निर्माता होने से इनकार किया। 34 हजार लोगों से शुरू हुई जांच, अंत में बचा सिर्फ एक नाम जॉन कैरीरू ने सतोशी के लिखने के तरीके का विश्लेषण करने के लिए AI टीम के पत्रकार डायलन फ्रीडमैन की मदद ली। कैरीरू का मानना था कि सतोशी उस क्रिप्टोग्राफी कम्युनिटी के सदस्य थे, जो ‘साइफरपंक’, ‘क्रिप्टोग्राफी’ और ‘हैशकैश’ की मेलिंग लिस्ट से जुड़ी थी। उन्होंने इन तीनों लिस्ट के आर्काइव जुटाने और उन्हें एक बड़े डेटाबेस में मिलाने का फैसला किया ताकि उनमें कुछ भी सर्च किया जा सके। 1992 से 30 अक्टूबर 2008 (सतोशी के सामने आने के एक दिन पहले) के बीच 34,000 से ज्यादा यूजर्स ने इन तीन लिस्ट पर पोस्ट किया था। कम पोस्ट करने वालों के हटाने पर संख्या घटकर 1,615 रह गई 34 हजार में कई ऐसे लोग जिन्होंने सिर्फ कुछ ही बार पोस्ट किया था, इसलिए 10 से कम पोस्ट करने वालों को बाहर कर दिया। इससे संभावित नामों की संख्या घटकर 1,615 रह गई। डिजिटल मनी पर चर्चा नहीं करने वालों को हटाने से 620 लोग बचे उन लोगों को भी हटा दिया जिन्होंने कभी डिजिटल मनी पर चर्चा नहीं की थी। इसके बाद 620 उम्मीदवारों का एक छोटा ग्रुप बचा। इन 620 लोगों ने मिलकर कुल 134,308 पोस्ट लिखे थे। पर्यायवाची सब्दों की जांच में एडम बैक सबसे ऊपर आए अब सतोशी के लिखे हुए टेक्स्ट में उन शब्दों की पहचान की गई जिनका कोई पर्यायवाची नहीं है। यह मापा गया कि 620 संदिग्धों में से किसने उन शब्दों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है। एडम बैक सबसे ऊपर आए, जिनके 521 ‘बिना पर्यायवाची’ वाले शब्द सतोशी से मेल खाते थे। कुछ अन्य लोग भी थे, लेकिन उन सभी ने बैक की तुलना में बहुत ज्यादा पोस्ट लिखे थे। पुख्ता सबूतों की तलाश में दो और तरीके अपनाए गए… 1. हाइफन के इस्तेमाल की जांच में भी बैक टॉप पर रहे सतोशी की ग्रामर, खासकर हाइफन (-) के गलत इस्तेमाल की जांच की गई। इसमें सतोशी द्वारा हाइफन के इस्तेमाल में की गई 325 अलग-अलग गलतियों की पहचान हुई। गलतियों की तुलना संदिग्धों के लेखन से की तो बैक की 67 हाइफन की गलतियां सतोशी की गलतियों से मेल खाती थीं। दूसरे नंबर पर आने वाले व्यक्ति की 38 गलतियां मेल खाईं। 2. लिखने के अंदाज की जांच में भी बैक टॉप पर रहे 620 संदिग्धों पर वापस लौटते हुए जांच की गई कि कितनों के लिखने का अंदाज सतोशी जैसा है। सतोशी की तरह वाक्यों के बीच दो स्पेस देने की जांच के बाद 562 संदिग्ध बचे। ब्रिटिश स्पेलिंग इस्तेमाल करने वालों को छांटा तो लिस्ट घटकर 434 रह गई। “it’s” और “its” के बीच भ्रमित होने वाले लोगों को फिल्टर करने से 114 लोग बचे। वाक्यों को “also” के साथ खत्म करने वालों को छोंटने से संख्या घटकर 56 रह गई। “bug fix”, “halfway” और “downside” जैसे शब्दों की जांच के बाद 20 लोग बचे। noun-based, file-sharing, double spending की जांच के बाद 8 लोग बचे। आखिरी जांच में सिर्फ एक नाम बचा एडम बैक सतोशी कभी “email” लिखते थे तो कभी “e-mail”। कभी “cheque” तो कभी “check”। इस फिल्टर के बाद अंत में सिर्फ एक नाम बचा एडम बैक। 2008 से ही सतोशी नाकामोतो की खोज की जा रही बिटकॉइन के जनक ने 2008 में ‘सतोशी नाकामोतो’ नाम से बिटकॉइन का व्हाइटपेपर जारी किया था। उन्होंने दुनिया को पहली क्रिप्टोकरेंसी दी, लेकिन खुद कभी सामने नहीं आए। अगर न्यूयॉर्क टाइम्स की थ्योरी सही है, तो एक ब्रिटिश नागरिक का जापानी नाम इस्तेमाल करना अब भी एक सवाल बना हुआ है। कैरीरू की जांच भले ही किसी ठोस सबूत के साथ खत्म न हुई हो, लेकिन AI के जरिए सतोशी को खोजने के उनके तरीके कि टेक जगत में चर्चा हो रही है। हंगरी में बुडापेस्ट के ग्राफिसॉफ्ट पार्क में सतोशी नाकामोतो की एक मूर्ति लगी है। ये मूर्ति उस अनजान शख्स को सम्मान देने के लिए है, जिसने बिटकॉइन और इसके पीछे की ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी बनाई। नॉलेज पार्ट: क्या है साइफरपंक और

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ओरछा आए:राम राजा सरकार के दर्शन किए, स्वागत करने मची होड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ओरछा आए:राम राजा सरकार के दर्शन किए, स्वागत करने मची होड़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार दोपहर ओरछा आए। यहां उन्होंने सबसे पहले राम राजा सरकार के दरबार में माथा टेका। खंडेलवाल के ओरछा पहुंचने के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। मंदिर में दर्शन के उपरांत खंडेलवाल ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने भगवान श्रीराम से देश और प्रदेश की समृद्धि, विकास और शांति के लिए प्रार्थना की है। खंडेलवाल ने कहा कि उनकी कामना है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रप्रेम और सनातन धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहें। उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले भी कई बार ओरछा आ चुके हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है, जिसका उनके लिए विशेष महत्व है। इस अवसर पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया, मीडिया प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी, पूर्व विधायक शिशुपाल यादव, पवन दुबे, अमित चतुर्वेदी, रोहित यादव, आनंद शर्मा, अन्नू चौबे और सुमित मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस दौरे को भाजपा के भीतर संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत से पहली क्रॉस-बॉर्डर रोबोटिक सर्जरी:पश्चिम एशिया में जंग के बीच कोकिलाबेन अस्पताल ने मुंबई से मस्कट में महिला की किडनी का ऑपरेशन किया

भारत से पहली क्रॉस-बॉर्डर रोबोटिक सर्जरी:पश्चिम एशिया में जंग के बीच कोकिलाबेन अस्पताल ने मुंबई से मस्कट में महिला की किडनी का ऑपरेशन किया

मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ने वर्ल्ड हेल्थ डे 2026 पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के डॉक्टर टी. बी. युवराजा ने मुंबई में बैठकर ओमान के मस्कट के मेडिकल सिटी अस्पताल में 55 साल की महिला का रोबोटिक किडनी ऑपरेशन किया। यह क्रॉस-बॉर्डर रिमोट रोबोटिक सर्जरी भारत से पहली बार मानी जा रही है। यह सर्जरी एडवांस्ड ‘मेडबॉट ट्युमाई’ रोबोटिक सिस्टम और रियल-टाइम कनेक्टिविटी के जरिए की गई। डॉक्टर ने दूर बैठकर पूरे ऑपरेशन को कंट्रोल किया और सफलतापूर्वक सर्जरी पूरी की। कोकिलाबेन अस्पताल में यूरो-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. टी. बी. युवराजा ने कहा कि यह हेल्थकेयर में बड़ा बदलाव है। उनके मुताबिक अब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे देश जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि डॉक्टर ही तकनीक के जरिए मरीज तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास 4200 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी का अनुभव है और यह उपलब्धि सिर्फ एक सफल ऑपरेशन नहीं, बल्कि भविष्य की हेल्थकेयर व्यवस्था का संकेत है। इससे दुनिया भर में इलाज की पहुंच आसान हो सकती है। अस्पताल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO डॉ. संतोष शेट्टी ने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल की तकनीकी क्षमता और पहले किए गए रिमोट ऑपरेशन के अनुभव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस बार भारत की क्लिनिकल क्षमता को मस्कट के कैंसर मरीज तक पहुंचाया गया। अस्पताल के मुताबिक, यह सर्जरी सभी जरूरी नियमों के तहत की गई। इसमें CDSCO की गाइडलाइंस का पालन किया गया, ताकि सुरक्षा, नैतिकता और क्लिनिकल स्टैंडर्ड बनाए रखें। यह जरूरी है क्योंकि रिमोट सर्जरी अब धीरे-धीरे बड़े स्तर पर लागू होने की दिशा में बढ़ रही है। अस्पताल ने कहा कि यह उपलब्धि दिखाती है कि भारत अब सिर्फ मेडिकल टूरिज्म का केंद्र नहीं, बल्कि दुनिया भर में रियल-टाइम मेडिकल एक्सपर्टीज देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे यह भी साबित हुआ कि अब सर्जरी देश की सीमाओं से बाहर निकल रही है। कोकिलाबेन अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी के लिए एक बड़ा सेंटर है और यहां तीन एडवांस्ड रोबोटिक प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। अस्पताल के पास भारत का पहला मेडबॉट ट्युमाई सिस्टम भी है, जिससे ऐसी सर्जरी संभव हो पाई। अस्पताल के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया मरीज-केंद्रित सोच पर आधारित है। बिना यात्रा किए जटिल सर्जरी होने से मरीज को सुविधा मिलती है और बेहतर नतीजे मिलने की संभावना भी बढ़ती है। अब मरीजों को इलाज के लिए विदेश जाने की जरूरत कम हो सकती है। इससे समय बचेगा, खर्च कम होगा और इलाज जल्दी मिल सकेगा। यह उपलब्धि कोकिलाबेन अस्पताल को ग्लोबल लेवल पर एक ऐसे सेंटर के रूप में स्थापित करती है, जहां से टेक्नोलॉजी के जरिए दुनिया भर में इलाज दिया जा सकता है। अस्पताल का कहना है कि आने वाले समय में ऐसी रिमोट सर्जरी हेल्थकेयर के भविष्य को बदल सकती है।

फेफड़ों में जमा कफ तुरंत आएगा बाहर, रातभर की खांसी भी होगी दूर, अदरक-गुड़ का ये घरेलू नुस्खा देगा राहत

ask search icon

Last Updated:April 09, 2026, 12:58 IST Home Remedy For Cough: कई बार लोगों को कफ की बहुत ज्यादा समस्या हो जाती है और वे रात-रातभर खांसते रहते हैं, सो नहीं पाते. इसका इलाज झारखंड की राजधानी रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं. वे कहते हैं एक गिलास पानी में आपको अदरक, थोड़ा सा गोल मिर्च, थोड़ा सा तेज पत्ता, थोड़ा सा गुड़ इन सभी चीजों को मिलाकर पानी को आधा कर लेना है और फिर इस पानी को रात में सोते समय पी लेना है. उसके बाद पानी नहीं पीना है. आप देखेंगे सुबह तक आपको काफी हद तक आराम मिल जाएगा. दिन में तीन टाइम ऐसा करना है. क्योंकि इन सारी चीजों की तासीर गर्म होती है और ये प्राकृतिक रूप से फेफड़ों को साफ करने का काम करता है. फेफड़ों में जितनी भी कफ जमी होती है, धीरे-धीरे यह बाहर निकालने का काम करता है. कई बार रात के सोते समय अधिक खांसी आती है, इससे भी निजात मिल जाएगी. दरअसल, अदरक, गोल मिर्च, गुड़, तेज पत्ता ये सारी चीजें जो हैं, ये विटामिन सी, जिंक, मैग्नीशियम व कॉपर इन सभी से भरपूर हैं और ये सभी लंग्स के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. विटामिन सी तो प्राकृतिक रूप से फेफड़े को साफ करने का काम करता है. अगर आपको हल्की खांसी शुरू हो गई है, तभी से ही आप सेवन कर लें, तो कोई गंभीर स्थिति देखने को नहीं मिलेगी. इसके अलावा कोशिश करें डाइट में संतरे को शामिल करें. ऐसा करना काफी फायदेमंद रहता है. संतरा में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है. ऐसे में अगर आपको सर्दी खांसी बार-बार होती है, तो यह सारी चीज जल्दी आपको देखने को नहीं मिलेगी. Add News18 as Preferred Source on Google जिनको सर्दी खांसी बार-बार होती है, उनको तो डाइट में नींबू और संतरा की दोनों चीजें शामिल जरूर करना चाहिए. इसके अलावा खांसी के लिए एक टॉनिक ड्रिंक भी है. सुबह खाली पेट आपको गर्म पानी एक गिलास लेना है और उसमें एक चम्मच शहद डालना है और आधा नींबू पूरा निचोड़ कर डालना है. फिर देखिए इसका सेवन करने के बाद कैसे आपको खांसी से राहत मिलती है. इस ड्रिंक को आप सालभर सेवन कर सकते हैं. प्रचुर मात्रा में आपको कई सारे पोषक तत्वों के साथ विटामिन सी मिलता रहेगा. First Published : April 09, 2026, 12:58 IST

बिहार में सत्ता परिवर्तन: 14 अप्रैल को इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, पद के लिए सम्राट चौधरी का समर्थन | राजनीति समाचार

Displaced people fleeing Israeli strikes sleep at Martyrs' Square in Lebanon. (AP)

आखरी अपडेट:09 अप्रैल, 2026, 12:57 IST बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता नीतीश कुमार के राज्यसभा की तैयारी के लिए 14 अप्रैल को इस्तीफा देने की उम्मीद है। जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार (फाइल तस्वीर/पीटीआई) सूत्रों ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता नीतीश कुमार के 14 अप्रैल को इस्तीफा देने की उम्मीद है क्योंकि वह राज्यसभा के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिससे राज्य में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा। न्यूज18. कुमार कल 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक नीतीश कुमार ने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कहा है कि सीएम का पद खाली नहीं रह सकता। सूत्रों से पता चला है कि वह चाहते हैं कि उनके डिप्टी और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी पदभार ग्रहण करें और उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपनी प्राथमिकता बता दी है। इस बीच 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं. समृद्धि यात्रा सहित कई सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान, नीतीश कुमार ने संकेत दिया है कि सम्राट चौधरी को भविष्य के नेता के रूप में देखा जाना चाहिए। पहले प्रकाशित: 09 अप्रैल, 2026, 12:57 IST समाचार राजनीति बिहार में सत्ता परिवर्तन: नीतीश कुमार 14 अप्रैल को इस्तीफा देंगे, पद के लिए सम्राट चौधरी का समर्थन किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)नीतीश कुमार का इस्तीफा(टी)बिहार के मुख्यमंत्री(टी)नीतीश कुमार राज्यसभा(टी)सम्राट चौधरी बीजेपी(टी)बिहार की राजनीति(टी)जेडीयू बीजेपी गठबंधन(टी)बिहार सीएम पद(टी)शपथ ग्रहण समारोह

शराब पार्टी में 37 वर्षीय युवक का सिर कुचला:खंडवा के सुक्ता डैम के पास मिली लाश; शिनाख्त के बाद संदेही दोस्त हिरासत में

शराब पार्टी में 37 वर्षीय युवक का सिर कुचला:खंडवा के सुक्ता डैम के पास मिली लाश; शिनाख्त के बाद संदेही दोस्त हिरासत में

खंडवा जिले के बोरगांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत सुक्ता डैम के पास बुधवार सुबह एक 37 वर्षीय युवक का सिर कुचला हुआ खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान ग्राम आरूद निवासी विशाल (पिता दशरथ डोंगरे) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शराब पार्टी के दौरान आपसी कहासुनी में हत्या होने की आशंका सामने आई है। वर्तमान में पुलिस ने इस मामले में मृतक के एक संदेही दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और गुरुवार सुबह 11 बजे ग्राम आरूद पहुंचकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शौच गए युवक ने देखी खून से लथपथ लाश जानकारी के अनुसार, मामला बोरगांव चौकी क्षेत्र में सुक्ता डैम का है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे हेमगीर गांव का रहने वाला अक्षय जाधव नाम का युवक जब शौच के लिए गया, तो उसे खून से लथपथ एक लाश पड़ी दिखाई दी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में डेडबॉडी की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन पुलिस ने अगले दिन सुबह तक शव की शिनाख्त ग्राम आरूद निवासी 37 वर्षीय विशाल के रूप में कर ली और हत्या के मामले को सुलझाने तक पहुंच गई। चौकी प्रभारी बोले- 2 दिन पहले दोस्त के साथ दिखा था मृतक पुलिस को जांच के दौरान सुराग मिला कि मृतक अपने एक दोस्त के साथ 2 दिन पहले दिखाई दिया था और उसी दिन उसकी हत्या हुई थी। इस आधार पर पुलिस ने संदेही दोस्त को हिरासत में लिया है। बोरगांव चौकी प्रभारी अविनाश भोपले ने बताया कि, “हत्या की जांच में जुटी पुलिस को क्लू मिला कि मृतक उसके एक दोस्त के साथ दो दिन पहले दिखाई दिया था। उसी दिन उसकी हत्या हुई थी, पुलिस ने आज गुरूवार सुबह 11 बजे ग्राम आरूद पहुंचकर मृतक के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द किया, वहीं संदेही दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। मामला शराब पार्टी के दौरान आपसी कहासुनी के बीच हत्या का प्रतीत होता हैं। ठोस वजह का पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पाएगा।”

Interesting traditions at the 92-year-old tournament

Interesting traditions at the 92-year-old tournament

Hindi News Sports ‘The Masters’ Golf: Interesting Traditions At The 92 year old Tournament ऑगस्टा15 मिनट पहले कॉपी लिंक मास्टर्स में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके व्यक्तिगत उपयोग के लिए मर्सिडीज-बेंज कार दी जाती है। गोल्फ की दुनिया में ‘द मास्टर्स’ का स्थान चारों मेजर टूर्नामेंट में सबसे ऊपर माना जाता है। इस साल प्रतिष्ठित मेजर चैम्पियन​शिप का 90वां संस्करण खेला जा रहा है। ऑगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब के हरे-भरे और शानदार मैदानों पर यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि परंपराओं और इतिहास का महाकुंभ है। मास्टर्स टूर्नामेंट की स्थापना वर्ष 1934 में गोल्फ के दिग्गज एमेच्योर चैम्पियन बॉबी जोन्स और निवेश बैंकर क्लिफर्ड रॉबर्ट्स ने की थी। मैदान के इतिहास (एक पूर्व नर्सरी) का सम्मान करते हुए, कोर्स के हर होल का नाम किसी न किसी पेड़ या झाड़ी के नाम पर रखा गया है। मास्टर्स की सबसे बड़ी पहचान ‘ग्रीन जैकेट’ की शुरुआत 1937 में हुई थी। शुरुआत में इसे क्लब के सदस्यों के लिए पेश किया गया था ताकि वे अलग दिख सकें, लेकिन बाद में इसे विजेताओं को दिया जाने लगा। क्लिफर्ड रॉबर्ट्स द्वारा 1940 के दशक में शुरू की गई एक परंपरा के तहत, मास्टर्स में कैडी (खिलाड़ी का बैग उठाने वाले) हमेशा सफेद जंपसूट (ओवरऑल) और हरी टोपी पहनते हैं। ड्वाइट आइजनहावर ऑगस्टा नेशनल के सदस्य बनने वाले एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। उनके लिए केबिन बनाया गया था, जिसकी डिजाइन में सीक्रेट सर्विस की भी भूमिका थी। टूर्नामेंट का सबसे कड़ा नियम यह है कि मैदान पर सेल फोन या मोबाइल उपकरणों पर प्रतिबंध है। यदि कोई फोन के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाता है और उस पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाता है। मोबाइल न होने की भरपाई के लिए, पूरे कोर्स में पुराने जमाने के काले लैंडलाइन फोन लगाए गए हैं, जहां से मुफ्त कॉल कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवश्यक आधिकारिक टिकट को ‘बैज’ कहा जाता है। ये बैज इतने मूल्यवान होते हैं कि लोग इन्हें पीढ़ियों तक सहेज कर रखते हैं। बैज पाने का तरीका ‘मास्टर्स लॉटरी’ है। हर साल अनुमानित रूप से 20 लाख से अधिक लोग इसके लिए आवेदन करते हैं और जीतने की संभावना 1% से भी कम होती है। ट्रॉफी रूम में मास्टर्स चैम्पियन जीत की रात क्लब के सदस्यों के साथ डिनर करता है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मंगलवार को एक विशेष डिनर आयोजित किया जाता है। इसमें केवल मास्टर्स विजेताओं (वर्तमान में 35 जीवित हैं) को आमंत्रित किया जाता है। डिनर का मेन्यू पिछले साल का विजेता तय करता है। मास्टर्स जीतने वाले खिलाड़ी को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आजीवन निमंत्रण मिलता है। मास्टर्स में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके व्यक्तिगत उपयोग के लिए मर्सिडीज-बेंज कार दी जाती है। ऑटोग्राफ का भी खास नियम; कोर्स की सूखी जगह पर हरे रंग से पेंट यदि किसी फैन ने मास्टर्स के लोगो वाले झंडे पर ऑटोग्राफ मांगा है, तो एक दिलचस्प नियम लागू होता है। जिन खिलाड़ियों ने मास्टर्स जीता है, वे झंडे पर बने अमेरिका के नक्शे के अंदर हस्ताक्षर करते हैं, जबकि अन्य खिलाड़ियों को नक्शे के बाहर हस्ताक्षर करने होते हैं। मैदान को टीवी पर बिल्कुल परफेक्ट और हरा-भरा दिखाने के लिए कोर्स पर किसी भी सूखे या खाली स्थान को हरे रंग से पेंट कर दिया जाता है। विजेता ट्रॉफी चांदी के 900 टुकड़े जोड़कर बनाई है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को किया सेल्यूट:बुमराह की पहली बॉल पर मारा था छक्का, कहा- मैंने बॉलर को नहीं गेंद को देखा

हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को किया सेल्यूट:बुमराह की पहली बॉल पर मारा था छक्का, कहा- मैंने बॉलर को नहीं गेंद को देखा

IPL में मुंबई के खिलाफ मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। इसपर अब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैभव ने कहा कि मैं बस यही कोशिश कर रहा था कि बॉलर को न देखकर बॉल को खेलने का ट्राई करूं। इतने बड़े बॉलर सामने थे तो मैं नर्वस जरूर था, लेकिन मैं खेलने का ट्राई कर रहा था। इसलिए मैंने बुमराह को न देखकर बॉल को देखा।मेरे लिए यह यादगार पल रहेगा कि बुमराह की पहली बॉल पर छक्का मारा था। मुझे यशस्वी जायसवाल ने बोला था कि मारते रहो। वहीं, उनके इस प्रदर्शन पर हरभजन सिंह ने उन्हें सेल्यूट किया। वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। हालांकि उन्हें ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ मारे गए सिक्स ज्यादा पसंद आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी वैभव की इस धमाकेदार पारी की खूब तारीफ हुई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी से मिलकर उनकी सराहना करते नजर आए। हार्दिक ने वैभव को सीने पर हाथ ठोककर शाबाशी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैच के बाद उन्होंने कहा, 16 या 17 साल के लड़के को इस तरह निडर होकर खेलते देखना वाकई अद्भुत है। हमारे पास वैभव सूर्यवंशी के लिए कोई खास योजना नहीं थी। वह बिल्कुल ‘आउट ऑफ सिलेबस’ खिलाड़ी निकले और उन्होंने बेहद शानदार खेल दिखाया। तीन दिग्गज गेंदबाजों के पहले बॉल पर मारा था छक्का वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए थे। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया था। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट के पहले बॉल पर भी छक्का मारा था। वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाया था। वैभव की पारी में 5 छक्के और 1 चौके शामिल हैं।

Gold Silver Price Dip | Rs 9k Rs 2.35 Lakh Check Your City Rates

Gold Silver Price Dip | Rs 9k Rs 2.35 Lakh Check Your City Rates

नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 9 अप्रैल को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1 हजार रुपए घटकर 1.50 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.51 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 9 हजार रुपए घटकर 2.35 लाख रुपए रह गई। सोना ऑल टाइम हाई से ₹25 हजार सस्ता हुआ साल की शुरुआत में सोने में तेजी थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान जंग से गिरावट आई है। ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक ₹25 हजार सस्ता हो चुका है। चांदी में क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.35 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव रहा और यह ऑल टाइम हाई से तेजी से नीचे आई है। ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख गिरावट का आंकड़ा: चांदी ऑल टाइम हाई से ₹1.51 लाख सस्ती हो चुकी है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

पुडुचेरी चुनाव 2026: मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने किया सत्य में वापसी का दावा, जानिए क्या कहा?

पुडुचेरी चुनाव 2026: मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने किया सत्य में वापसी का दावा, जानिए क्या कहा?

विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच बीजेपी ने अगली सरकार बनाने का विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने सत्य में वापसी का दावा किया है। 2021 विधानसभा चुनाव में 82 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज होने के साथ-साथ अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ता की भागीदारी में पिछले हिस्से से अधिक की भागीदारी हो सकती है, जो नामांकन प्रक्रिया में जनता की मजबूत भागीदारी को शामिल करती है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने अपना वोट वोट डालने से पहले अपने आवास के पास स्थित एक मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए स्वर्ग की प्राप्ति पूरी तरह से विश्वसनीय है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.पी. रामलिंगेम ने शानदार जीत का दावा किया है। आईएएनएस से बात करते हुए रामलिंगम ने कहा, “आज का दिन बहुत अच्छा है। सभी नागरिक अपने देश के लिए मतदान करने में बड़ी रुचि दिखा रहे हैं। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। आकल्पन सरकार बनाने जा रही है।” रामलिंगम राजनीतिक विधानसभा क्षेत्र से चुनावी लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार आर. कुमारन स्कूल के उम्मीदवार विग्नेश कन्नन से हैं, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। 1,099 वोटिंग वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। अधिकारियों ने इस बात पर हस्ताक्षर किए हैं कि प्लास्टिक और स्ट्रेंथ वोटिंग प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक आश्रमों के मैदान में होने के कारण, केंद्र शासित प्रदेश पर नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा के बीच प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है। अखिल भारतीय एन.आर. में अवलोकन पुडुचेरी कांग्रेस और बीजेपी गठबंधन की सरकार है. चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,791 पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र बल बलों की 30 इकाइयों के सहयोग से कुल 4,836 मतदान परिषदों को शामिल किया गया है। कुल 209 मतदान याचिकाओं को सज्जन और पांच को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है। इन प्लेस पर सीक्वल निगरानी रखी जा रही है। वयोवृद्ध और कैथोलिक लोगों की सहायता के लिए लगभग 2,000 छात्र स्वयंसेवकों ने मतदान किया है। (टैग्सटूट्रांसलेट)विधानसभा चुनाव(टी)पुडुचेरी(टी)मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी(टी)वीपी रामलिंगम(टी)आर। कुमारन (टी) विग्नेश कन्नन (टी) पुडुचेरी चुनाव 2026 (टी) एन। रंगास्वामी(टी)विधानसभा चुनाव(टी)पुडुचेरी(टी)चुनाव 2026