अनोखा ग्रीन कॉरिडोर; 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन:210 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 100 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन, जानवर रहेंगे सुरक्षित

पहाड़ों के बीच बल खाती एक सिंगल लेन सड़क… सामने अचानक हाथियों का झुंड, पीछे लंबा जाम। कभी उफनती नदी तो कभी शिवालिक पहाड़ियों से गिरता मलबा। पहले ऐसा था दिल्ली से देहरादून रोड पर आने वाला मोहंड बेल्ट। 210 किमी लंबे और तीन राज्यों से गुजरने वाले इस एक्सप्रेस-वे का 20 किमी का हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व में आता है। यह हिस्सा अब पूरी तरह बदल चुका है। मैं उसी मोहंड घाटी के ऊपर बने एलिवेटेड कॉरिडोर पर हूं। गाड़ी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिना ब्रेक, बिना जाम दौड़ रही हैं और नीचे हाथियों का झुंड गुजर रहा है। 20 किमी लंबे हिस्से में एलिवेटेड पार्ट 12 किमी का है। यह ग्रीन कॉरिडोर पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन का बेहतरीन उदाहरण बनने जा रहा है। एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। मोहंड घाटी जिस बरसाती नदी से घिर जाती थी, वो अब नजर नहीं आती, क्योंकि उसे इस एलिवेटेड रोड के नीचे से निकाला गया है। सड़क को 35-40 फीट ऊपर, 400 से ज्यादा पिलर्स पर खड़ा किया गया है, ताकि नदी का बहाव, जानवरों के झुंड और विकास तीनों बिना रुकावट चलते रहें। एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर राजाजी टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर कोको रोसे कहते हैं कि 14 हजार करोड़ रुपए में बने एक्सप्रेस-वे का 12 किमी का हिस्सा एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर है। तस्वीरें इस बात का संकेत हैं कि जानवर इसके नीचे से सुरक्षित निकल रहे हैं। ऊपर से भारी वाहन 80 की स्पीड में बाएं और हल्के वाहन 100 की स्पीड पर दाएं चलेंगे। जंगल और विकास साथ-साथ पे-पर-यूज टोल सिस्टम – टोल पारंपरिक नाकों वाला नहीं, बल्कि क्लोज्ड टोलिंग सिस्टम होगा। एंट्री-एग्जिट के आधार पर दूरी के हिसाब से शुल्क कटेगा। फास्टैग से बिना रुके भुगतान, जाम की समस्या नहीं। सहारनपुर के कुम्हारहेड़ा में एक टोल प्लाजा पहले से सक्रिय, बाकी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर टोल गेट्स। इस एक्सप्रेसवे से क्या बदलेगा? सफर तेज, खर्च कम – 6-7 घंटे का सफर अब 2.5-3 घंटे में, दूरी 260 किमी से 210 किमी होगी। सुरक्षा बेहतर- 20 किमी जोखिम भरा पहाड़ी रास्ता अब 12 किमी एलिवेटेड, एक्सीडेंट रिस्क कम। प्रदूषण घटेगा- सालाना 93 लाख किलो कार्बन उत्सर्जन घटेगा। पर्यटन, व्यापार बूस्ट- हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून का सफर आसान, छुटमलपुर इंटरचेंज से लॉजिस्टिक्स तेज। पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। छोटे शहरों को फायदा- बागपत, शामली, सहारनपुर जैसे शहरों में एक्सप्रेसवे पर नए ग्रोथ हब बनेंगे।
बारामती उपचुनाव चुनाव: सुप्रिया सुले की कांग्रेस से अपील-‘निर्विरोध चुनाव हो, यही होगी अजित दादा को सच्ची श्रद्धांजलि’

महाराष्ट्र की सभ्यता में बारामती एक बार फिर भावनाओं और रणनीति के केंद्र में आ गई है। कांग्रेस नेतृत्व से एक अहम और प्रेरक अपील की है। उन्होंने मांग की है कि बारामती में चुनाव निर्विरोध मनाया जाए। अजित राइटर के असामयिक निधन ने न केवल उनके निधन को बताया, बल्कि पूरे राजनीतिक वर्ग को झकझोर दिया है। इसी संदर्भ में सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “अजित राव के असामयिक निधन के बाद बारामती सीट पर विधानसभा होनी है।” उन्होंने आगे अपने राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा, “अजित दादा की राजनीतिक यात्रा कांग्रेस पार्टी से हुई थी और अपने पूरे इतिहास में उन्होंने अपने साथियों के साथ लंबे समय तक संबंध बनाए रखा।” सुप्रिया सुले की अपील का सबसे अहम हिस्सा वह उपदेश संदेश है, जो सीधे तौर पर राजनीतिक आश्रम की अपील को चुनौती देता है। उन्होंने लिखा, “इस शोक और स्मरण के क्षण में, बारामती में निर्विरोध चुनाव उनकी सार्वजनिक सेवा और समावेशी राजनीति की विरासत को एक गरिमा और सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” और अंत में कांग्रेस ने सीधे तौर पर आग्रह किया, “मैं कांग्रेस नेतृत्व से ईमानदारी से अपील करता हूं कि वे एकता और एकता की भावना का सम्मान करें और इस पर सबसे पहले विचार करें।” 23 अप्रैल को वाले वाले में अब तक कुल 53 को नामांकन मिला है, जिसमें सुनेत्रा अभिनेत्री और कांग्रेस के आकाश मोरे शामिल हैं। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है, जिससे पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ और तेज होने के संकेत हैं। (टैग्सटूट्रांसलेट)बारामती(टी)सुप्रिया सुले(टी)सुप्रिया सुले(टी)बारामती स्मारक
कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया है। आरोप है कि फिल्म धुरंधर 2 में गाने रंग दे लाल (ओए ओए) का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि उनकी फिल्म त्रिदेव के गानों तिरछी टोपीवाले (ओए ओए) और हम प्यार करने वाले या उनके मिलते-जुलते वर्जन का उपयोग फिल्म धुरंधर 2 में बिना लाइसेंस या अनुमति के किया गया है। बता दें कि गाना तिरछी टोपीवाले को आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया था। गाने को अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था। कोर्ट से गाने के इस्तेमाल पर रोक की मांग मामले को लेकर एक सूत्र ने बताया, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि इस गाने और उसके साउंड रिकॉर्डिंग के अधिकार उन्हीं के पास हैं या उनके कंट्रोल में हैं। दायर किए गए मुकदमे में मांग की गई है कि गाने के आगे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए, साथ ही हर्जाना और अन्य जरूरी राहत भी दी जाए। त्रिमूर्ति ने यह भी चिंता जताई है कि इस गाने का इस्तेमाल थिएटर रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल मैटेरियल के जरिए कमाई के लिए किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का गाना रंग दे लाल (ओए ओए) को जैस्मिन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार और रेबल ने अपनी आवाज दी है। इस नए वर्जन को मुख्य रूप से संगीतकार शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। जबकि गाने में प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी को क्रेडिट दिया गया है। गाने के वीडियो में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट नजर आती है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं।
कानूनी पचड़े में फंसी फिल्म धुरंधर 2:त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर किया, गाने रंग दे लाल को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया

प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्ममेकर आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया है। आरोप है कि फिल्म धुरंधर 2 में गाने रंग दे लाल (ओए ओए) का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि उनकी फिल्म त्रिदेव के गानों तिरछी टोपीवाले (ओए ओए) और हम प्यार करने वाले या उनके मिलते-जुलते वर्जन का उपयोग फिल्म में बिना लाइसेंस या अनुमति के किया गया है। बता दें कि गाना तिरछी टोपीवाले को आनंद-मिलिंद ने कंपोज किया था। वहीं, इसको अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था। कोर्ट से गाने के इस्तेमाल पर रोक की मांग मामले को लेकर एक सूत्र ने बताया, त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि इस गाने और उसके साउंड रिकॉर्डिंग के अधिकार उन्हीं के पास हैं या उनके कंट्रोल में हैं। दायर किए गए मुकदमे में मांग की गई है कि गाने के आगे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए, साथ ही हर्जाना और अन्य जरूरी राहत भी दी जाए। त्रिमूर्ति ने यह भी चिंता जताई है कि इस गाने का इस्तेमाल थिएटर रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और प्रमोशनल मैटेरियल के जरिए कमाई के लिए किया जा सकता है। बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का गाना रंग दे लाल (ओए ओए) को जैस्मिन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार और रेबल ने अपनी आवाज दी है। नए वर्जन को मुख्य रूप से संगीतकार शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। जबकि गाने में प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी को क्रेडिट दिया गया है। गाने के वीडियो में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट नजर आती है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी शामिल हैं।
दमोह में किसान को लगा करंट, मौत:खेत में काम करने के दौरान हादसा; पुलिस बोली-मामले की कर रहे जांच

दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में खेत में काम करते समय एक किसान को करंट लग गया। हादसे में एक किसान की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। मृतक की पहचान नन्ना अहिरवार (55) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बटियागढ़ थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। खेत में करंट लगने से हुई मौत बताया जा रहा है कि मृतक किसान सिहेरा मौजा स्थित अपने खेत में कार्य कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया। मृतक किसान के बेटे गोविंद अहिरवार ने बताया कि उनके पिता की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। उन्हें यह पता नहीं है कि करंट कैसे लगा। पुलिस ने पीएम कराकर परिजनों को सौंपा शव गोविंद अहिरवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पिता को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
वर्ल्ड अपडेट्स:भारत दौरे पर पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री, शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग की

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खालिलुर रहमान बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। उन्होंने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को प्रत्यर्पित करने की मांग दोहराई। दोनों को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मौत की सजा सुनाई है। शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। उन्हें देश में बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सत्ता से हटना पड़ा था। रहमान ने भारत से डीजल और खाद की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। भारत ने 31 मार्च बांग्लादेश को 7000 टन डीजल की आपूर्ति की थी, जिसके लिए बांग्लादेश ने धन्यवाद भी दिया। बांग्लादेश इस समय ऊर्जा के लिए आयात पर निर्भर है। ईरान से जुड़े युद्ध के कारण उसकी सप्लाई प्रभावित हुई है।
वर्ल्ड अपडेट्स:एक्टर मैथ्यू पैरी की मौत के मामले में भारतीय मूल की महिला को 15 साल की सजा, ड्रग्स बेचा था

हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के अभिनेता मैथ्यू पैरी की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अदालत ने भारतीय मूल की महिला जसवीन संघा को 15 साल की जेल की सजा सुनाई है। जसवीन को ‘केटामाइन क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है। जसवीन संघा ने पिछले साल सितंबर में पांच आरोपों को स्वीकार किया था। इनमें केटामाइन बेचने का आरोप भी शामिल था, जिसे मैथ्यू पैरी की मौत की बड़ी वजह माना गया। केटामाइन एक बेहोश करने वाली दवा है, जिसका इस्तेमाल केवल डॉक्टर की निगरानी में ही किया जाता है। मैथ्यू पैरी अक्टूबर 2023 में अपने घर के हॉट टब में मृत पाए गए थे। जांच में सामने आया कि उनकी मौत केटामाइन के ज्यादा असर (ओवरडोज) की वजह से हुई थी। सरकारी वकील के अनुसार, नॉर्थ हॉलीवुड में स्थित जसवीन का घर ड्रग्स सप्लाई का केंद्र बना हुआ था, जहां अमीर ग्राहकों को अलग-अलग तरह के नशीले पदार्थ बेचे जाते थे। जांच के दौरान जसवीन के घर से भारी मात्रा में केटामाइन, मेथामफेटामिन, कोकीन और अन्य ड्रग्स बरामद किए गए थे। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपी ने लंबे समय तक अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिखाया, इसलिए उसे सख्त सजा देना जरूरी था। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत दौरे पर पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री, शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग की बांग्लादेश के विदेश मंत्री खालिलुर रहमान बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। उन्होंने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को प्रत्यर्पित करने की मांग दोहराई। दोनों को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मौत की सजा सुनाई है। शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। उन्हें देश में बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सत्ता से हटना पड़ा था। रहमान ने भारत से डीजल और खाद की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। भारत ने 31 मार्च बांग्लादेश को 7000 टन डीजल की आपूर्ति की थी, जिसके लिए बांग्लादेश ने धन्यवाद भी दिया। बांग्लादेश इस समय ऊर्जा के लिए आयात पर निर्भर है। ईरान से जुड़े युद्ध के कारण उसकी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत के दो मंत्री विदेश रवाना, होर्मुज संकट के बीच तेल-गैस सप्लाई सुरक्षित करने की कोशिश पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा संकट के बीच भारत के दो बड़े मंत्री अहम विदेश दौरों पर जा रहे हैं। इन दौरों का मकसद तेल-गैस सप्लाई, ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करना है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9-10 अप्रैल 2026 को कतर की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर 11-12 अप्रैल को यूएई का दौरा करेंगे। ये दोनों दौरे ऐसे समय हो रहे हैं जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर असर पड़ा है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट के चलते तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई थी। कतर ने हालात सुधरने के बाद प्राकृतिक गैस उत्पादन दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। रास लाफान स्थित दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी प्लांट में काम फिर से शुरू करने के लिए इंजीनियरों और कर्मचारियों को जुटाया जा रहा है। इससे पहले ईरान के हमलों के कारण इस प्लांट का संचालन प्रभावित हुआ था, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन पर असर पड़ा। वहीं यूएई के दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करेंगे। दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई बाधित होने के खतरे के बीच भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने के लिए सक्रिय कूटनीति अपना रहा है। यही वजह है कि दोनों मंत्री अलग-अलग देशों में जाकर ऊर्जा से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
बंगाल चुनाव 2026: असम, पुडुचेरी जीतेंगे और बंगाल में बदलाव तय, दिलीप घोष का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से भाजपा नेता दिलीप घोष ने दावा किया कि बंगाल सहित अन्य राज्यों में भी लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। दिलीप घोष ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन शुभकामनाएं हैं। इसी तरह पांच राज्यों में प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे सभी नेता जनता को आश्वस्त कर रहे हैं कि अगर बंगाल समेत सभी राज्यों में बदलाव आएगा, तो लोगों के जीवन में भी बदलाव आएगा। बीजेपी सरकार पूरे देश में विकास कर रही है, उनका फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। मध्य पूर्व में तनाव चल रहा है, लेकिन भारत शांत है। असम, पुडुचेरी तो हम और बंगाल में जीतेंगे ही।” घोष कहते हैं, “हर किसी को शांति चाहिए। एक-दो नेता अपने स्वार्थ के लिए दुनिया को खतरे में डाल रहे हैं। इसलिए जितनी जल्दी शांति आ जाए, उतनी ही अच्छी है। आज पूरी दुनिया एक परिवार की तरह है, एक-दूसरे पर प्रतिबंध है, दुनिया इसलिए तेल और गैस के बिना नहीं चल सकती। इसमें आम जनता के लिए सबसे बड़ी समस्या है।” बीजेपी के उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, “पिछले एक साल से बंगाल में हिंसा हो रही है. सरकारी निधियों, सरकारी इकाइयों और सरकारी अनुदानों के धन की लूट आम बात है. संगठन बहुत फैला हुआ है. इसमें कुछ राजनेता और निजी तौर पर जुड़ी कुछ कंपनियां शामिल हैं. जैसे-जैसे चुनावी संभावनाएं आ रही हैं, निवेशकों के लोग हरेन की खतरे से डरे हुए हैं.” लगभग 13 साल बाद कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा शारदा चितफंड कंपनी के खिलाफ जमानत दिए जाने के बाद सुदीप्ता सेन की रिहाई पर घोष ने कहा, “यह प्रक्रिया 12 साल से चल रही है। ममता बनर्जी की सरकार ने अपने निजी स्वामित्व और शेयरधारक के रूप में करोड़ों रुपये का इस्तेमाल किया है। इसलिए कानून के आधार पर जो भी होगा, अदालत ने उस पर कार्रवाई की है। कई लोगों को पहले ही प्राइवेट मिल्ज़ा दिया गया है।” (टैग्सटूट्रांसलेट)दिलीप घोष(टी)नरेंद्र मोदी(टी)पश्चिम बंगाल(टी)पश्चिम बंगाल(टी)खड़गपुर(टी)सुदीप्त सेन(टी)बंगाल चुनाव(टी)चुनाव 2026(टी)बंगाल चुनाव 2026(टी)पीएम मोदी(टी)बंगाल चुनाव 2026(टी)दिलीप घोष(टी)नरेंद्र मोदी(टी)पश्चिम बंगाल
शुभमन गिल पर 12 लाख का जुर्माना:दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण मिली सजा, GT ने DC को 1 रन से हराया

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर IPL 2026 में स्लो ओवर-रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद की गई। IPL की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने मैच के दौरान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं किए। यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत गिल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 210 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 209/8 रन ही बना सकी। गुजरात का अगला मैच लखनऊ से गुजरात टाइटंस की इस सीजन में यह पहली जीत रही। अब टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से लखनऊ में रविवार को होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। IPL में स्लो ओवर-रेट का नियम क्या है? IPL में हर टीम को तय समय के अंदर अपने 20 ओवर पूरे करने होते हैं। अगर टीम ऐसा नहीं कर पाती, तो उसे स्लो ओवर-रेट माना जाता है और सजा दी जाती है। कैसे तय होता है स्लो ओवर-रेट? एक पारी को आमतौर पर करीब 90 मिनट में पूरा करना होता है। बीच में टाइम-आउट और अन्य ब्रेक को छोड़कर ओवर की गति मॉनिटर की जाती है और मैच रेफरी यह देखते हैं कि टीम निर्धारित समय से पीछे तो नहीं चल रही। बार-बार गलती करने पर सजा बढ़ती है ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कुलदीप आखिरी बॉल पर रनआउट:गुजरात की IPL में सबसे छोटी जीत गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए। डेविड मिलर ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पूरी खबर…
विश्व में लाखों लोगों ने एक साथ किया 'नवाकर' जप:नीमच में टाउन हॉल में हुआ अनुष्ठान, गृहमंत्री अमित शाह वर्चुअली हुए शामिल

विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर 9 अप्रैल को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) ने एक सामूहिक महामंत्र जाप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से वर्चुअली जुड़े और उन्होंने भी सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया। जीटो के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि पूरे विश्व में लाखों लोगों ने एक ही समय पर इस महामंत्र का उच्चारण किया। इससे सर्वत्र सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। नीमच में यह समारोह टाउन हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें राजनीति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रेमप्रकाश जैन और संतोष चोपड़ा सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष रिंकू राठौर ने बताया कि यह आयोजन केवल जैन समाज तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें सभी वर्गों और समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर के पुरुष, महिलाएं और युवा इस सामूहिक आयोजन का हिस्सा बने। वक्ताओं ने नवकार महामंत्र को आत्मिक शांति और लोक कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। जीटो की इस पहल का उद्देश्य नीमच सहित पूरे विश्व को एकता और धर्म के सूत्र में पिरोना था।









