TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:बड़वारा में सीएम के नाम दिया मांग पत्र; नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना की मांग

कटनी जिले के बड़वारा तहसील में शनिवार को शिक्षकों ने सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने तहसीलदार ऋषि गौतम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर नवीन संवर्ग के शिक्षकों की सेवा गणना पुरानी तिथि से करने और पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग शिक्षकों ने ज्ञापन में मांग की है कि 1 जुलाई 2018 से नियुक्त दिखाए गए अध्यापकों की सेवा अवधि की गणना उनकी वास्तविक ‘प्रथम नियुक्ति दिनांक’ से की जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि IFMS पोर्टल पर दर्ज 2018 की तारीख को विलोपित कर पुरानी तिथि दर्ज की जाए, ताकि शिक्षकों को क्रमोन्नति, पदोन्नति, ग्रेच्युटी और पुरानी पेंशन का उचित लाभ मिल सके। पात्रता परीक्षा (TET) के आदेश का विरोध शिक्षकों ने 3 मार्च 2026 को जारी उस आदेश का कड़ा विरोध किया है, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य की गई है। शिक्षकों ने इस आदेश को तत्काल निरस्त करने और सरकार से सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर कर शिक्षकों का पक्ष मजबूती से रखने का आग्रह किया है। 5 लाख शिक्षक परिवारों पर संकट का दावा प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि परीक्षा की अनिवार्यता के कारण प्रदेश के लगभग 5 लाख शिक्षक परिवार भविष्य को लेकर मानसिक तनाव में हैं। शिक्षकों का तर्क है कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को इस परीक्षा से पूर्णतः छूट दी जानी चाहिए।। उग्र आंदोलन की दी चेतावनी मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने उनकी वाजिब मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया, तो प्रदेश भर के शिक्षक उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। शिक्षकों ने साफ कहा कि उनकी लड़ाई उनके सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए है
उपचुनाव के बाद कर्नाटक कांग्रेस में दरार बढ़ी: अल्पसंख्यक विंग के प्रमुख ने इस्तीफा दिया, शिवकुमार ने दावणगेरे से रिपोर्ट मांगी | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:11 अप्रैल, 2026, 20:32 IST कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से दावणगेरे दक्षिण उपचुनाव में उम्मीदवार चयन और अभियान प्रबंधन से जुड़ी आंतरिक असहमति को स्वीकार किया है उपमुख्यमंत्री और केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व आगे की टिप्पणी करने से पहले तथ्यों का सत्यापन करेगा। छवि/न्यूज़18 कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी दावणगेरे दक्षिण उपचुनाव में मतदान के समापन के बाद ताजा आंतरिक उथल-पुथल का सामना कर रही है, केपीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अल्पसंख्यक नेताओं के बीच असंतोष और पार्टी के भीतर वर्गों को किनारे करने के कथित प्रयासों का हवाला दिया है। केपीसीसी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को संबोधित अपने इस्तीफे पत्र में, जब्बार ने कहा कि उपचुनाव के दौरान हालिया राजनीतिक घटनाक्रम ने उन्हें निर्णय लेने के लिए मजबूर किया। जब्बार ने लिखा, “सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद और भारी दुख के साथ, मैं केपीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के लिए औपचारिक रूप से यह पत्र लिख रहा हूं। उप-चुनाव के दौरान दावणगेरे और पूरे कर्नाटक में हाल के राजनीतिक घटनाक्रम ने मुझे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया है।” उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कई घटनाक्रमों से अल्पसंख्यक नेताओं और कार्यकर्ताओं को गहरी निराशा हुई है। जब्बार ने यह भी आरोप लगाया कि उपचुनाव के दौरान प्रमुख निर्णय अल्पसंख्यक विभाग नेतृत्व के साथ पर्याप्त परामर्श के बिना लिए गए। उन्होंने लिखा, “दावणगेरे उपचुनाव के दौरान पार्टी नेताओं की ओर से अल्पसंख्यक विभाग और उसके नेताओं से संपर्क करने या उनसे इनपुट लेने का कोई सीधा प्रयास नहीं किया गया है। अल्पसंख्यक पदाधिकारी हाल की घटनाओं से व्यथित और निराश हैं, और मैं भी उन्हीं भावनाओं को साझा करता हूं।” इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस आलाकमान को कथित तौर पर उपचुनाव प्रचार के दौरान जब्बार और मंत्री ज़मीर अहमद खान की भूमिका और उनके कुछ अनुयायियों के दावणगेरे दक्षिण में पार्टी के खिलाफ काम करने के बारे में नकारात्मक रिपोर्ट मिली है। यह इस्तीफा विधायक रिजवान अरशद और एमएलसी सलीम अहमद सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा दावणगेरे दक्षिण उपचुनाव में उम्मीदवार चयन और अभियान प्रबंधन से जुड़ी आंतरिक असहमति को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के एक दिन बाद आया है। इससे पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए सलीम अहमद ने आरोप लगाया कि आंतरिक विभाजन ने पार्टी के कामकाज को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, “पार्टी के भीतर कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस को हराने की साजिश रची। इसके बावजूद, अल्पसंख्यक मतदाताओं ने बड़े पैमाने पर कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन किया।” रिजवान अरशद ने यह भी स्वीकार किया कि अल्पसंख्यक उम्मीदवार खड़ा करने की मांग ने आंतरिक तनाव पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा, “हमने एक अल्पसंख्यक उम्मीदवार के लिए जोरदार दबाव डाला था, लेकिन हमें एक पर जोर देने के बजाय कई नाम सुझाने चाहिए थे। इससे भ्रम और कठिनाइयां पैदा हुईं।” शुक्रवार को घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री और केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व आगे की टिप्पणी करने से पहले तथ्यों का सत्यापन करेगा। शिवकुमार ने कहा, “मुझे कुछ रिपोर्टें मिली हैं और मुझे बताया गया है कि अल्पसंख्यक अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मैं कोई भी बयान देने से पहले इसे सत्यापित करूंगा और स्थानीय नेताओं से रिपोर्ट एकत्र करूंगा।” माना जाता है कि आंतरिक कलह दावणगेरे दक्षिण उपचुनाव के लिए उम्मीदवार चयन पर असहमति से उपजी है, जो अनुभवी कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा की मृत्यु के बाद हुआ था। कथित तौर पर कई अल्पसंख्यक नेताओं ने विचार के लिए अब्दुल जब्बार के नाम का समर्थन किया था, लेकिन जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया और नेतृत्व परामर्श के कारण दूसरे उम्मीदवार का चयन हुआ। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस्तीफे और तोड़फोड़ के आरोपों ने कांग्रेस के भीतर बढ़ते गुटीय तनाव को उजागर कर दिया है, जिससे संगठनात्मक एकता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जबकि पार्टी हाल ही में संपन्न उपचुनावों के नतीजों का इंतजार कर रही है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 11 अप्रैल, 2026, 20:32 IST समाचार राजनीति उपचुनाव के बाद कर्नाटक कांग्रेस में दरार बढ़ी: अल्पसंख्यक विंग के प्रमुख ने इस्तीफा दिया, शिवकुमार ने दावणगेरे से रिपोर्ट मांगी अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें
सतना के देवरा गांव में खेतों में लगी आग:6 एकड़ फसल जलकर खाक, 7 किसानों को लाखों का नुकसान

सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील के देवरा गांव में शनिवार दोपहर खेतों में भीषण आग लग गई। इस घटना में 7 किसानों की लगभग 6 एकड़ में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, आशीष त्रिपाठी के खेत से आग शुरू हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और नगर परिषद को सूचना दी। बिरसिंहपुर और जैतवारा से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल के पहुंचने तक आग ने आसपास के 6 अन्य किसानों के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। आगजनी में आशीष त्रिपाठी, रामजी कुशवाहा, सत्यनारायण पयासी, कृष्ण किशोर और गोकरण कुशवाहा की आधा-आधा एकड़ में लगी गेहूं और अरहर की फसलें जल गईं। इसके अतिरिक्त, राममिलन प्रजापति के खलिहान में रखी 2 एकड़ की गेहूं की फसल और रामलखन पयासी के खेत में लगी चने की फसल भी राख हो गई। आगजनी से किसानों को लाखों रुपए की क्षति का अनुमान है। राजस्व विभाग द्वारा रविवार को फसल को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।
बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:25 लोग घायल, कटिहार के कोढ़ा में बस और पिकअप की हुई टक्कर

बिहार के कटिहार में शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई हैं। हादसे के बाद सड़क पर लोगों के शव बिखड़े पड़े थे। वहीं, 25 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा इतना भीषण है कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं, जबकि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि 25 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कुछ की स्थिति गंभीर है। पुलिस के अनुसार, 3 मृतकों की पहचान हुई हैं। इसमें सदानंद मुरमुर, प्रमिला देवी और चिंता मणि महतो हैं। अन्य मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें…. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार SP शिखर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुई। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। मरने वालों की संख्या 10 से बढ़ सकती है। बस ने पहले बाइक सवार को कुचला, भागने के चक्कर में पिकअप से टकराई प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने पहले दो बाइक सवार को कुचला। इसके बाद बस ड्राइवर भाग रहा था। इसी दौरान पिकअप से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 30-35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बस और पिकअप से बाहर निकालकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसी रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इलाके में मातम भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग राहत कार्य में जुट गए। झारखंड से लौट रहे थे पिकअप सवार स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप में करीब 22 से 25 लोग सवार थे। ये लोग झारखंड से कठिया मेला धाम करके लौट रहे थे। इनमें रानीपतरा के सूहवा और सपनी गांव के लोग हैं। वहीं, कुछ लोग मोटरसाइकिल से बरहरा कोठी से लौट रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आने से बाइक सवार सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश (40) की मौके पर मौत हो गई। इससे बस ड्राइवर भाग रहा था, तभी सामने से पिकअप में टक्कर मार दी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है
सोकर उठने पर भी शरीर में रहती है थकान-कमजोरी, आजमाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खा, तुरंत आएगी फुर्ती

Last Updated:April 11, 2026, 20:14 IST Natural Remedy For Weakness: सोकर उठने के बाद भी यदि आप फ्रेश महसूस करने की जगह थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो ये नॉर्मल नहीं है. आयुर्वेद में स्टैमिना बढ़ाने और कमजोरी को दूर करन के लिए नेचुरल उपाय दिए गए हैं. इसे आप यहां इस लेख में जान सकते हैं. ख़बरें फटाफट आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में अक्सर लोग अच्छा खाना खाने के बावजूद भी थकान और कमजोरी महसूस करते हैं. इसका एक बड़ा कारण यह है कि हम भले ही पौष्टिक आहार लेते हों, लेकिन कई बार वह शरीर में सही तरह से अवशोषित नहीं हो पाता. नतीजतन, शरीर में ऊर्जा की कमी बनी रहती है और मन भी सुस्त महसूस करता है. लगातार थकान रहने से न सिर्फ शरीर बल्कि मानसिक स्थिति भी प्रभावित होती है. काम में मन नहीं लगता और दिनभर आलस्य बना रहता है. आयुर्वेद में ऐसे कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. आज हम आपको एक आसान और असरदार घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसे आप हफ्ते में कुछ बार अपनाकर अपनी ऊर्जा बढ़ा सकते हैं. कैसे बनाएं यह हर्बल काढ़ा– सहजन (मोरिंगा) की पत्तियां या पाउडर– अश्वगंधा पाउडर– दालचीनी पाउडर विधिसबसे पहले पानी में सहजन की पत्तियां या पाउडर डालें. फिर उसमें थोड़ी मात्रा में अश्वगंधा और दालचीनी पाउडर मिलाएं. ध्यान रखें कि अश्वगंधा और दालचीनी की मात्रा सहजन से कम होनी चाहिए. अब इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए. सेवन का तरीकाइस काढ़े को हफ्ते में 2-3 बार, खासकर सुबह नाश्ते के समय लेना बेहतर माना जाता है. यह एक हर्बल टी की तरह काम करता है और शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा देता है. कमजोरी दूर करने वाले नेचुरल औषधिसहजन के फायदे- सहजन आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. अगर शरीर में खून की कमी के कारण कमजोरी महसूस होती है, तो सहजन उसे दूर करने में मदद करता है. यह खून को साफ करने के साथ-साथ शरीर को जरूरी विटामिन भी देता है. इसके अलावा, यह बालों और त्वचा के लिए भी लाभकारी है. अश्वगंधा के लाभ- अश्वगंधा आयुर्वेद की एक प्रसिद्ध औषधि है. यह शरीर की ताकत और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है. साथ ही, यह तनाव को कम करके शरीर में कार्टिसोल हार्मोन को संतुलित करता है. नियमित रूप से लेने पर यह मन को शांत रखने में भी सहायक होता है. दालचीनी का असर- दालचीनी शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाती है और हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करती है. यह शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में भी सहायक होती है. हल्के स्वाद के कारण इसे काढ़े में आसानी से शामिल किया जा सकता है. इस बात का ध्यान रखेंहालांकि यह काढ़ा प्राकृतिक और लाभकारी है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. मधुमेह के मरीज भी इसे ले सकते हैं, लेकिन संतुलित मात्रा में. वहीं, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 11, 2026, 20:14 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
AIIMS Patna Recruitment: 75 Posts Open

24 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 330 पदों पर भर्ती की, UPSSSC ने 170 पदों पर निकाली भर्ती और AIIMS पटना में 75 ओपनिंग्स की। साथ ही गुजरात में स्टाफ नर्स की 90 वैकेंसी की। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 13 अप्रैल तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 330 भर्ती, बिना एग्जाम के सिलेक्शन न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर और हिन्दी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सब्जेक्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या मैकेनिकल 125 केमिकल 40 इलेक्ट्रिकल 65 इलेक्ट्रॉनिक्स 50 इंस्टूमेंटेशन 15 सिविल 35 कुल 330 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : इंजीनियरिंग की डिग्री, वैलिड गेट स्कोर एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 26 साल अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : गेट स्कोर के बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग पर्सनल इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं। करियर बटन पर क्लिक करने के बाद Registration Form लिंक पर क्लिक करें। GATE 2023/2024/2025 डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. UPSSSC ने 170 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 25 रुपए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 170 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या विधान भवन गार्ड 120 विधान भवन फायरमैन/फायर गार्ड 50 कुल पदों की संख्या 170 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 12वीं या सरकार द्वारा उसके समकक्ष अन्य परीक्षा पास की हो। वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पीईटी – 2025 एग्जाम पास की हो। शारीरिक योग्यता : पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई : 167.6 सेमी सामान्य वर्ग की महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई : 160 सेमी अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई : 152 सेमी पुरुषों का सीना : न्यूनतम 84 सेमी (फुलाने पर) और रिजर्व कैटेगरी के लिए 82 सेंटीमीटर फुलाने पर हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : पीईटी स्कोर के बेसिस पर शॉर्टलिस्टिंग रिटन एग्जाम फिजिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम फीस : सभी कैटेगरी के लिए : 25 रुपए सैलरी: 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें। PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें। ऑफिशियल वेबसाइट लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. AIIMS पटना में 75 पदों पर भर्ती, एज लिमिट 45 साल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS), पटना में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 23 ओबीसी 12 एससी 18 एसटी 11 ईडब्ल्यूएस 11 कुल पदों की संख्या 75 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित मेडिकल क्षेत्र में एमसीआई/एनएमसी/एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री। इसमें एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम या एम.सीएच जैसी डिग्री शामिल है। क्लिनिकल हेमेटोलॉजी पोस्ट के लिए जनरल मेडिसिन में एमडी या पीडियाट्रिक्स में एमडी होल्डर्स भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : अधिकतम 45 साल एससी/एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट फीस : सामान्य, ओबीसी : 1,500 रुपए एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस : 1,200 रुपए पूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांग : नि:शुल्क सैलरी : 67,700 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : वॉक-इन इंटरव्यू के बेसिस पर सिलेक्शन ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाएं। नोटिफिकेशन की डिटेल्स चेक करें। सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी कलेक्ट करें। फीस भरने के लिए एम्स, पटना के पते पर डिमांड ड्राफ्ट तैयार करें। हाल ही में लिया गया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ रखकर इंटरव्यू के वेन्यू पर पहुचें। इसका प्रिंट निकालकर निकाल कर रखें। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इंटरव्यू का पता : कमेटी रूम, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, एम्स पटना ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. गुजरात में स्टाफ नर्स के 90 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 13 अप्रैल गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 90 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in या gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या सामान्य 47 ईडब्ल्यूएस 9 एसईबीसी 15 एसटी 19 एक्स सर्विसमैन (हॉरिजोंटल) 9 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : गुजरात सरकार द्वारा स्थापित गुजरात आयुर्वेदिक नर्सिंग फैकल्टी से आयुर्वेदिक नर्सिंग में डिप्लोमा बेसिक कंप्यूटर नॉलेज गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं का नॉलेज गुजराती बोर्ड ऑफ आयुर्वेदिक और यूनानी सिस्टम ऑफ मेडिसिन में रजिस्ट्रेशन एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 35 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 500 रुपए एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम : 400 रुपए सैलरी : 29,200 – 92,300 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 10वीं सर्टिफिकेट (DOB प्रूफ) आयुर्वेदिक नर्सिंग डिप्लोमा मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/SEBC/EWS) PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू) कंप्यूटर नॉलेज सर्टिफिकेट गुजराती/हिंदी नॉलेज का सर्टिफिकेट (अगर जरूरी हो तो) पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर एग्जाम पैटर्न : पैरामीटर डिटेल्स एग्जाम टाइप MCQ बेस्ड रिटन एग्जाम एग्जाम मोड सीबीटी या OMR बेस्ड एग्जाम सेक्शन पार्ट – ए और पार्ट – बी कुल प्रश्न 210 प्रश्न (पार्ट – ए : 90, पार्ट बी : 120) टोटल टाइम 3 घंटे (180 मिनट)
मैहर में कांग्रेस का संविधान लीडरशिप प्रोग्राम पर जोर:राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- लोकतंत्र और संविधान पर बढ़ रहा है दबाव

मैहर जिले के कटनी रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में संविधान लीडरशिप प्रोग्राम विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने केंद्र और राज्य की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चिंता व्यक्त की। पंकज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र के मूल मूल्यों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के विरोध में उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है और सच को सामने लाने वालों पर कई प्रकार के दबाव बनाए जा रहे हैं। मिश्रा ने इसे संविधान की मूल भावना पर सीधा आघात बताया। मिश्रा ने संविधान लीडरशिप प्रोग्राम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं और डिजिटल माध्यमों से जुड़े इन्फ्लुएंसर्स को सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करेगी। कंटेंट क्रिएटर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करेंगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। यह नेटवर्क सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। मिश्रा ने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण, कानूनी सहयोग और संगठनात्मक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई, नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दूध में मिलाएं ये 5 औषधीय चीजें, बढ़ाएं मिल्क की पौष्टिकता, मिलेगा भरपूर पोषण, होंगे कई फायदे

Last Updated:April 11, 2026, 19:38 IST Ways to make milk more nutritious: बचपन से लेकर बड़े तक हर किसी को दूध का सेवन हर दिन करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिन डी भरपूर होते हैं. दूध पीने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है. बचपन में दूध लोग पीते हैं, लेकिन जैसे ही बड़े होते हैं, दूध का सेवन कम कर देते हैं. इसमें कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी12, नियासिन, सेलेनियम, जिंक, पोटैशियम आदि भी होते हैं. कुछ लोगों को दूध चीनी डालकर पीना पसंद होता है, कुछ इसे सादा ही पीते हैं. यदि आप दूध की गुणवत्ता को डबल करना चाहते हैं तो आप इन 5 चीजों को डालकर भी दूध का सेवन कर सकते हैं. इससे आपको कई फायदे होंगे. दूध हर मौसम, हर दिन और हर उम्र के लोगों को पीना चाहिए, क्योंकि ये आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है. बच्चों को ही नहीं बूढ़े, वयस्क, महिलाओं को हर दिन एक गिलास दूध पीना ही चाहिए. काफी लोगों को सादा दूध पीना पसंद नहीं होता है, ऐसे में वे इसमें चीनी या शहद डालकर पीते हैं. आप दूध की गुणवत्ता, पौष्टिकता, स्वाद को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसमें केसर, शहद, हल्दी, जायफल आदि चीजों को मिलाकर पिएं. शरीर को कई फायदे भी होंगे. भारतीय परंपरा में दूध को सदियों से ‘पूर्ण आहार’ का दर्जा दिया गया है. वहीं, आयुर्वेद में इसे केवल पोषण नहीं, बल्कि एक प्रभावी औषधि भी माना जाता है. हालांकि, दूध पीने का सही समय और सही तरीका जानना बेहद जरूरी है. यदि आप रात में ठंडा दूध पीकर सोते हैं तो ये आदत छोड़ दें. आप रात के समय बिस्तर पर जाने से पहले हल्का गर्म दूध पिएं. इससे कब्ज की समस्या दूर होगी और सुबह पेट आराम से साफ होगा. रात में गुनगुना दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. दूध पीने से शरीर को भरपूर ऊर्जा और पोषण मिलता है. मन को भी शांत करता है. अगर इसे सही तरीके से लिया जाए, तो यह कई बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकता है. आमतौर पर लोग सादा दूध पीते हैं, लेकिन इसमें कुछ औषधीय चीजें मिलाने से इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google हल्दी वाला दूध: इसे गर्मियों में भी सीमित मात्रा में लिया जा सकता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. इस मौसम में सिर्फ एक चुटकी हल्दी ही पर्याप्त होती है. इंफेक्शन, सर्दी-खांसी से बचाव होता है. जायफल वाला दूध: यह दूध उन लोगों के लिए दवा की तरह काम करेगा, जिन्हें हर बदलते मौसम के साथ संक्रमण घेर लेता है. मौसम बदलते ही खांसी-जुकाम हो जाता है. यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और सर्दी और जुकाम से भी राहत देता है. दालचीनी वाला दूध: मधुमेह के रोगियों के लिए दालचीनी का दूध शुगर को नियंत्रित करने में लाभकारी है. यह दूध शुगर को नियंत्रित कर मस्तिष्क को भी शांत रखने में मदद करता है, जिससे नींद न आने की समस्या कम होती है. अश्वगंधा वाला दूध: अश्वगंधा को आयुर्वेद में त्रिदोष को संतुलित करने की औषधि माना गया है. अगर शरीर में कमजोरी और हड्डियों में दर्द की समस्या बनी रहती है तो अश्वगंधा दूध फायदेमंद रहेगा. यह पुरुषों की कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है. केसर वाला दूध: अगर महिलाओं में प्रजनन क्षमता कम है तो केसर का दूध गर्भाशय को मजबूती देने का काम करता है. इससे त्वचा और बाल भी खिल उठते हैं. First Published : April 11, 2026, 19:38 IST
रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक का पैर स्लिप हो गया। युवक प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गया। चलती ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच घोल घुमते युवक ट्रेन के नीचे चला गया। जिससे युवक की दो टुकड़े होने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। जिसका वीडियो शनिवार शाम को सामने आया। मृतक का नाम मृतक दाऊद (38) पिता आयझा बैग निवासी जोगी नवादा बरेली (यूपी) हाल मुकाम अमरुद नगर मुंद्रा जिला ठाणे मुंबई (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। प्लेटफार्म पर बैठा था जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया घटना 10 अप्रैल दोपहर 14.30 बजे की है। युवक पहले से प्लेटफार्म पर बैठा था। मुबंई की तरफ से ट्रेन संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस रतलाम प्लेटफार्म पर आईष चलती ट्रेन में इसने चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर स्लिप हो गया। वह ट्रेन के नीचे घूमते चला गया। जिससे दो टुकड़े हो गए। आधार कार्ड से हुए पहचान घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी। ट्रेन रवाना होने के बाद शव को निकाला। तब तक युवक के दो टुकड़े हो गए थे। जिस जगह युवर बैठा था वहां पर एक बैग रखा था। उसकी जांच करने पर आधार कार्ड व एक की-पैड मोबाइल मिला। आधार कार्ड से युवक की पहचान हो पाई। परिजनों को सूचना दी। टिकट भी नहीं मिला घटना के बाद जीआरपी ने युवक के बैग व उसकी तलाशी ली। लेकिन टिकट भी नहीं मिला। सूचना पर मतक युवक का भाई हेज बैग शनिवार सुबह रतलाम पहुंचा। दोपहर में मेडिकल कॉलेज में पीएम के बाद शव जीआरपी ने सौंपा। जीआरपी घटनाक्रम की जांच कर रही है।
पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी, यानसन ने एक हाथ से कैच लपका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

पंजाब ने टी-20 में सबसे ज्यादा 10वीं बार 200+ टारगेट चेज किया। टीम ने शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। ओपनर प्रियांश आर्या ने पंजाब के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। मार्को यानसन ने ईशान किशन का एक हाथ से कैच लपका। PBKS Vs SRH मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया टी-20 में सबसे ज्यादा 200+ रनचेज के मामले में पंजाब किंग्स पहले नंबर पर है। टीम ने 10 बार 200+ रन का सफल पीछा किया है। दूसरे नंबर पर भारत है, जिसने 8 बार 200+ रनचेज किया है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 7 बार यह कारनामा किया है। 2. प्रियांश की पंजाब के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी प्रियांश आर्या ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वे पंजाब किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बैटर बने। पहले नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। 3. हैदराबाद का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 105 रन बनाए। यह IPL में टीम का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा। इससे पहले 2024 में दिल्ली के खिलाफ 125 और लखनऊ के खिलाफ 107 रन बनाए थे। 4. अभिषेक पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बैटर अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 7 सिक्स लगाकर रिकॉर्ड बनाया। वे IPL पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो भी ऐसा कर चुके हैं। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने चौके से खाता खोला पंजाब की ओर से पहला ओवर फेंक रहे अर्शदीप सिंह ने वाइड से शुरुआत की। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने चौका लगाकर टीम का खाता खोला। उन्होंने पॉइंट के ऊपर से चौका लगाया। 2. अभिषेक की सिक्स से 18 बॉल में फिफ्टी अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। विजयकुमार वैशाख की स्लोअर गेंद पर सिक्स लगाकर अभिषेक ने इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई। 3. शशांक ने एक ही ओवर में दोनों ओपनर आउट किए पंजाब के लिए शशांक सिंह ने एक ओवर में हैदराबाद के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। पहले ट्रेविस हेड को कैच आउट कराया, जो 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। फिर उसी ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। अभिषेक 28 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए। 4. यानसन ने एक हाथ से शानदार कैच लिया, किशन आउट पंजाब को बड़ा विकेट दिलाते हुए अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट किया। मिडिल-लेग की फुल गेंद पर किशन ने शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री के पास खड़े मार्को यानसन ने एक हाथ से कैच लपक लिया। यह कैच इतना शानदार था कि ईशान किशन भी हैरान रह गए। किशन 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 1 सिक्स शामिल रहे। 5. अनिकेत रनआउट हुए 17वें ओवर की चौथी बॉल पर अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर रनआउट हुए। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद लेग अंपायर की दिशा में खेली। पहला रन पूरा करने के बाद क्लासन दूसरे रन के लिए दौड़े, लेकिन अनिकेत तैयार नहीं थे। स्टोयनिस के थ्रो पर प्रभसिमरन ने उन्हें रनआउट किया। 6. उनादकट से प्रभसिमरन का कैच छूटा हैदराबाद के जयदेव उनादकट से प्रभसिमरन सिंह का कैच छूटा। प्रभसिमरन ने तेज शॉट खेला, जिस पर उनादकट ने कैच की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से निकल गई। 7. शिवांग ने प्रियांश-प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने एक के बाद एक दो बड़े विकेट लिए। उन्होंने पहले प्रियांश आर्या को आउट किया, जो 20 गेंदों में 57 रन बना रहे थे। फिर प्रभसिमरन सिंह का विकेट लिया। प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, लेकिन बड़ा शॉट खेलते हुए कैच आउट हो गए। 8. श्रेयस की सिक्स से फिफ्टी श्रेयस अय्यर ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। ईशान मलिंगा की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर बैकफुट से पुल शॉट खेला, जो 91 मीटर दूर डीप मिडविकेट के पार गया। ————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पंजाब ने IPL के इस सीजन का तीसरा मैच जीता पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की। टीम ने शनिवार के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। पढ़ें पूरी खबर…









