Thursday, 28 May 2026 | 12:25 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अगर बात-बात में आप भी देते हैं बच्चों को मोबाइल, तो हो जाएं सावधान बढ़ सकते हैं हेल्थ इश्यूज..यहां जानिए डॉक्टर की सलाह

authorimg

फरीदाबाद: हरियाणा एक ऐसा राज्य जो अपने खिलाड़ियों और मेडल्स के लिए पूरे देश में जाना जाता है, लेकिन आज उसी हरियाणा के फरीदाबाद जैसे शहरों में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है. जहां पहले बच्चे मैदानों में खेलते नजर आते थे अब वहीं छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में मोबाइल फोन दिखाई देता है. धीरे-धीरे उनकी दिनचर्या बदल रही है और यह बदलाव कहीं न कहीं हमारी खेल संस्कृति पर भी असर डाल सकता है. हालांकि, यह भी सच है कि मोबाइल आज पढ़ाई का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल चिंता की वजह बनता जा रहा है. मोबाइल से बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट पर असर Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल की डॉ. धीरजा बब्बर Group Head – Physiotherapy ने बताया आजकल बच्चे पढ़ाई, गेम्स और स्क्रीन टाइम के कारण लंबे समय तक मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे उनका पोस्चर बैठने और खड़े होने का तरीका खराब हो रहा है. लगातार झुककर फोन चलाने से टेक्स्ट नेक सिंड्रोम जैसी समस्या होने लगती है जिससे गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है और बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट पर भी असर देखने को मिलता है. हो सकती हैं कई हेल्थ इश्यूज डॉ. धीरजा ने बताया आजकल कई बच्चे फोन देखते हुए खाना खाते हैं जो बिल्कुल गलत आदत है. बचपन से ही अगर पोस्चर खराब हो जाए, तो आगे चलकर सर्वाइकल पेन, सिर दर्द, कंधों में दर्द, हाथों में झुनझुनाहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं. माता-पिता को भी सतर्क होने की जरूरत डॉ. धीरजा ने बताया ज्यादातर बच्चे झुके हुए नजर आते हैं. एक तरफ घर पर घंटों मोबाइल, और दूसरी तरफ स्कूल में भारी बैग और झुककर पढ़ाई. यह आदत धीरे-धीरे शरीर पर बुरा असर डालती है. ऐसे में माता-पिता को अभी से सतर्क होने की जरूरत है. बड़े लोग जहां 7 से 8 घंटे स्क्रीन पर काम करते हैं वहीं बच्चों के लिए जितना कम मोबाइल इस्तेमाल हो उतना बेहतर है. लगातार एक ही पोजीशन में बैठने से मसल्स पर असर पड़ता है और आगे चलकर कई दिक्कतें हो सकती हैं. इसके अलावा आंखों में दर्द, भारीपन, सांस लेने में दिक्कत और घबराहट जैसी समस्याएं भी गलत पोस्टर की वजह से सामने आती हैं. बच्चों को मोबाइल की आदत लगाना बिल्कुल गलत डॉ. धीरजा ने बताया आजकल बच्चे ज्यादा समय मोबाइल गेम्स में बिताते हैं जिनमें अक्सर मारपीट और आक्रामकता होती है. इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ते हैं जो बच्चों की ग्रोथ पर असर डाल सकते हैं और उनका व्यवहार भी आक्रामक हो सकता है. बच्चों को मोबाइल की आदत लगाना बिल्कुल गलत है. इसकी बजाय माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए, उनसे बात करनी चाहिए और उन्हें फिजिकल एक्टिविटी के लिए प्रेरित करना चाहिए. ब्राइटनेस न ज्यादा तेज हो और न बहुत डॉ. धीरजा ने बताया अगर मोबाइल इस्तेमाल करना भी हो, तो उसकी ब्राइटनेस न ज्यादा तेज हो और न बहुत कम, मिड लेवल पर रखनी चाहिए. साथ ही मोबाइल को आंखों से थोड़ा दूर रखकर इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आंखों पर कम असर पड़े और भविष्य में रेटिना से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके.

मक्सी में सड़क हादसा, दो युवक घायल:तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हुई, सड़क की दरार में फंसी

मक्सी में सड़क हादसा, दो युवक घायल:तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हुई, सड़क की दरार में फंसी

शाजापुर जिले के मक्सी क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को इंदौर रेफर कर दिया गया। दूसरे युवक का इलाज शाजापुर में ही चल रहा है। दोनों घायल युवक शाजापुर के निवासी हैं। वे शनिवार को मोबाइल खरीदने के लिए इंदौर गए थे और वापस लौट रहे थे। मक्सी के पास लौटते समय, सड़क के बीच बनी एक दरार में उनकी बाइक का पहिया फंस गया। इसके कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे बलराम को सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। दूसरे युवक गणेश को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं और उनका इलाज शाजापुर जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना के बाद सड़क की खराब स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

Counter Ticket Cancel Anywhere | Diesel Export Duty ₹34 Up

Counter Ticket Cancel Anywhere | Diesel Export Duty ₹34 Up

नई दिल्ली30 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। भारतीय रेलवे वित्त वर्ष 2026-27 में सफर को आरामदायक और हाई-टेक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। रिफंड की नई पॉलिसी 15 अप्रैल तक लागू होगी। इसके अलावा यात्रियों को इस साल 12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की सौगात भी मिलेगी। केंद्र सरकार ने डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया है। डीजल पर निर्यात शुल्क ₹34 प्रति लीटर बढ़ाकर ₹55.5 कर दिया गया है, जो पहले ₹21.5 था। वहीं, ATF यानी जेट फ्यूल पर ड्यूटी ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दी गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. इस साल रेलवे में 8 बड़े बदलाव होंगे: पहली हाइड्रोजन और 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेंगी, काउंटर टिकट कहीं से भी कैंसिल होगी भारतीय रेलवे वित्त वर्ष 2026-27 में सफर को आरामदायक और हाई-टेक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बदलाव से लेकर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को ट्रैक पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। रिफंड की नई पॉलिसी 15 अप्रैल तक लागू होगी। इसके अलावा यात्रियों को इस साल 12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की सौगात भी मिलेगी। रेलवे में इस वित्त वर्ष इसी तरह होने वाले 8 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹34 बढ़ी: अब ₹55.5 प्रति लीटर टैक्स लगेगा, जेट फ्यूल का एक्सपोर्ट भी ₹42 महंगा; देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर केंद्र सरकार ने डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया है। डीजल पर निर्यात शुल्क ₹34 प्रति लीटर बढ़ाकर ₹55.5 कर दिया गया है, जो पहले ₹21.5 था। वहीं, ATF यानी जेट फ्यूल पर ड्यूटी ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल) को नोटिफिकेशन जारी कर नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सीनियर सिटीजंस स्कीम से हर महीने ₹20,500 तक की कमाई: इसमें सालाना 8.2% ब्याज मिल रहा, समझें इससे इनकम का पूरा गणित सरकार ने अप्रैल-जून (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम अकाउंट (SCSS) आपके लिए सही रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹16,999:50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, ₹8,999 वाला नोवा 2 भी पेश भारतीय टेक ब्रांड Ai+ ने नई स्मार्टफोन सीरीज नोवा 2 लॉन्च कर दी है। इसमें कंपनी ने दो स्मार्टफोन Ai+ नोवा 2 और Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा पेश किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपना पहला फ्लिप फोन Ai+ नोवा फ्लिप भी मार्केट में उतारा है। बजट और मिड-रेंज वाले नए फोन्स में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। अल्ट्रा मॉडल में 50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। Ai+ नोवा 2 को 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Counter Ticket Cancel Anywhere | Diesel Export Duty ₹34 Up

Counter Ticket Cancel Anywhere | Diesel Export Duty ₹34 Up

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी रही। भारतीय रेलवे वित्त वर्ष 2026-27 में सफर को आरामदायक और हाई-टेक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। रिफंड की नई पॉलिसी 15 अप्रैल तक लागू होगी। इसके अलावा यात्रियों को इस साल 12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की सौगात भी मिलेगी। केंद्र सरकार ने डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया है। डीजल पर निर्यात शुल्क ₹34 प्रति लीटर बढ़ाकर ₹55.5 कर दिया गया है, जो पहले ₹21.5 था। वहीं, ATF यानी जेट फ्यूल पर ड्यूटी ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दी गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज रविवार की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. इस साल रेलवे में 8 बड़े बदलाव होंगे: पहली हाइड्रोजन और 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेंगी, काउंटर टिकट कहीं से भी कैंसिल होगी भारतीय रेलवे वित्त वर्ष 2026-27 में सफर को आरामदायक और हाई-टेक बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बदलाव से लेकर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को ट्रैक पर उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। रिफंड की नई पॉलिसी 15 अप्रैल तक लागू होगी। इसके अलावा यात्रियों को इस साल 12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की सौगात भी मिलेगी। रेलवे में इस वित्त वर्ष इसी तरह होने वाले 8 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी ₹34 बढ़ी: अब ₹55.5 प्रति लीटर टैक्स लगेगा, जेट फ्यूल का एक्सपोर्ट भी ₹42 महंगा; देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर केंद्र सरकार ने डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया है। डीजल पर निर्यात शुल्क ₹34 प्रति लीटर बढ़ाकर ₹55.5 कर दिया गया है, जो पहले ₹21.5 था। वहीं, ATF यानी जेट फ्यूल पर ड्यूटी ₹29.5 से बढ़ाकर ₹42 प्रति लीटर कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल) को नोटिफिकेशन जारी कर नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सीनियर सिटीजंस स्कीम से हर महीने ₹20,500 तक की कमाई: इसमें सालाना 8.2% ब्याज मिल रहा, समझें इससे इनकम का पूरा गणित सरकार ने अप्रैल-जून (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम अकाउंट (SCSS) आपके लिए सही रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹16,999:50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, ₹8,999 वाला नोवा 2 भी पेश भारतीय टेक ब्रांड Ai+ ने नई स्मार्टफोन सीरीज नोवा 2 लॉन्च कर दी है। इसमें कंपनी ने दो स्मार्टफोन Ai+ नोवा 2 और Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा पेश किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपना पहला फ्लिप फोन Ai+ नोवा फ्लिप भी मार्केट में उतारा है। बजट और मिड-रेंज वाले नए फोन्स में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। अल्ट्रा मॉडल में 50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। Ai+ नोवा 2 को 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

ऐसे लोगों के लिए कटहल खाना नुकसानदायक ! स्वाद के चक्कर में हो जाएगा बुरा हाल, तुरंत बरतें सावधानी

authorimg

Who Should Avoid Jackfruit: कटहल का स्वाद अनोखा होता है और इस वजह से अधिकतर लोग इसे खाना पसंद करते हैं. कटहल की सब्जी बनाकर खाई जाती है और गर्मियों में यह बाजार में खूब मिलता है. कटहल एक फल है, लेकिन अधिकतर लोग इसे सब्जी के तौर पर खाते हैं. कटहल एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसे कच्चा और पका—दोनों रूपों में खाया जाता है. इसमें फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं. हालांकि हर हेल्दी चीज हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है. कुछ लोगों को कटहस से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों के लिए कटहल का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि डायबिटीज के मरीजों को कटहल अवॉइड करना चाहिए. कटहल में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर में जल्दी अवशोषित होकर ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है. अगर डायबिटीज के मरीज इसे अधिक मात्रा में खाते हैं, तो उनका ग्लूकोज लेवल अचानक बढ़ सकता है, जिससे स्थिति बिगड़ सकती है. जिन मरीजों का शुगर लेवल अनकंट्रोल रहता है, वे कटहल पूरी तरह अवॉइड करें. एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ लोगों में कटहल एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकता है. जिन लोगों को किसी फल या लेटेक्स से एलर्जी होती है, उन्हें कटहल नहीं खाना चाहिए. ऐसे लोगों को कटहल खाने के बाद त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, सूजन या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. अगर पहली बार कटहल खा रहे हैं, तो कम मात्रा से शुरुआत करें और शरीर की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डाइटिशियन ने बताया कि कटहल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो सामान्य स्थिति में पाचन के लिए अच्छी होती है. हालांकि अगर इसे ज्यादा खा लिया जाए, तो यही फाइबर पेट में भारीपन, गैस, सूजन और अपच का कारण बन सकता है. जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है या जिन्हें पहले से गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें कटहल सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. अधिक सेवन से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम जैसी समस्या बढ़ सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कटहल ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को प्रभावित कर सकता है, जो सर्जरी के दौरान और बाद में समस्या पैदा कर सकता है. सर्जरी के समय शरीर को स्थिर स्थिति में रखना जरूरी होता है, लेकिन कटहल का सेवन इस संतुलन को बिगाड़ सकता है. इसलिए ऑपरेशन से पहले और बाद में डॉक्टर की सलाह के बिना कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए, ताकि रिकवरी प्रक्रिया प्रभावित न हो. डाइटिशियन कामिनी ने बताया कि प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी कटहल से परहेज करना चाहिए. दरअसल इस दौरान महिला के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं. ऐसे समय में कटहल का अधिक सेवन कुछ मामलों में असहजता या पाचन संबंधी समस्या पैदा कर सकता है. हालांकि यह पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन सुरक्षित नहीं माना जाता. ऐसे में डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही कटहल खाना बेहतर होता है.

'घर में गैस नहीं, सिलेंडर बेचकर IPL देखने आए हैं':बैनर लेकर इकाना पहुंचे फैंस, मैच देखने दुबई से लखनऊ आया नन्हा फैन

'घर में गैस नहीं, सिलेंडर बेचकर IPL देखने आए हैं':बैनर लेकर इकाना पहुंचे फैंस, मैच देखने दुबई से लखनऊ आया नन्हा फैन

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच IPL मैच खेला जा रहा है। यह मैच काली और लाल मिट्टी की पिच पर खेला जा रहा है। कुछ फैंस ‘घर में गैस नहीं, सिलेंडर बेचकर आईपीएल देखने आए हैं’ लिखा बैनर लेकर पहुंचे हैं। मैच शुरू होने से पहले इकाना स्टेडियम के बाहर फैंस का सैलाब उमड़ा। 36 डिग्री सेल्सियस की गर्मी और चिलचिलाती धूप फैंस के जोश के आगे बेअसर नजर आ रही है। स्कूली बच्चे क्रिकेटर ऋषभ पंत और शुभमन गिल के पोस्टर लेकर पहुंचे हैं। फैंस अपनी पसंदीदी टीम की कैप और टीशर्ट पहनकर आए हैं। अपने चेहरे पर पसंदीदा टीम की पेंटिंग बनवाई है। कुछ फैंस रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम लिखी टीशर्ट पहनकर पहुंचे हैं। इकाना स्टेडियम पंत, पूरन, शमी, मयंक यादव, मिचेल मार्श जैसे स्टार खिलाड़ियों के होर्डिंग-पोस्टर से सजा हुआ है। फैंस ने टीम बसों को घेरकर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को चीयर किया। हूटिंग कर उनका हौसला बढ़ाया। दुबई से 10 साल फैन आयुष मैच देखने आया है। उसने कहा- मैं LSG और GT दोनों टीमों को सपोर्ट करूंगा, क्योंकि दोनों कैप्टन इंडियन क्रिकेटर हैं। आयुष ने दोनों गालों पर दोनों टीमों का नाम पेंट कराया है। 5 तस्वीरें देखिए- LSG vs GT मैच की पल-पल की एक्टिविटी देखने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

मंदसौर में यू-टर्न लेते समय पलटी कार, चालक सुरक्षित:रास्ता भटकने के बाद वापस मोड़ते समय हादसा, लोगों ने मिलकर वाहन को सीधा किया

मंदसौर में यू-टर्न लेते समय पलटी कार, चालक सुरक्षित:रास्ता भटकने के बाद वापस मोड़ते समय हादसा, लोगों ने मिलकर वाहन को सीधा किया

मंदसौर शहर के वायडी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा महू-नीमच हाईवे स्थित जैन कॉलेज के सामने रात करीब 12:00 बजे हुआ, जब एक टोयोटा ग्लांजा कार (क्रमांक RJ 17 CB 6995) अचानक संतुलन खो बैठी। जानकारी के अनुसार, कार में केवल एक व्यक्ति सवार था, जिसकी पहचान लोकेश राठौर निवासी भवानी मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लोकेश भवानी मंडी से मंदसौर आए थे और उन्हें रामटेकरी की ओर जाना था, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण वे आगे निकल गए। जब लोकेश को अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उन्होंने कार को यू-टर्न करने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। घटना के तुरंत बाद वायडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई कार को सीधा कर साइड में किया गया, जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ। पुलिस ने चालक लोकेश को थाने लाकर कागज़ी कार्रवाई शुरू की है। शराब के नशे में होने की आशंका हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

5 जानलेवा बीमारियों की जड़ है तनाव और चिंता ! वक्त रहते कर लीजिए कंट्रोल, वरना मरीज बन जाएंगे

authorimg

Hidden Dangers of Stress: एक जमाने में लोगों के पास सुविधाओं का अभाव था, लेकिन जिंदगी खुशहाल थी और तनाव बेहद कम था. आजकल लोगों की जिंदगी कई मायनों में बेहतर हो गई है, लेकिन अब हर कोई तनाव और चिंता से परेशान नजर आ रहा है. करियर की टेंशन, नौकरी की चिंता, रिश्तों में परेशानियां, फ्यूचर को लेकर अनिश्चितता और भागदौड़ भरी जिंदगी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रही है. सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक हम किसी न किसी चिंता में उलझे रहते हैं. अत्यधिक तनाव और एंजायटी से मेंटल हेल्थ ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी बुरी तरह प्रभावित होता है. लगातार तनाव में रहने से हार्मोनल संतुलन बिगड़ता है और धीरे-धीरे यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है. तनाव से पैदा होने वाली 5 बीमारियां दिल की बीमारियां : मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक लगातार तनाव में रहने से शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है. ये हार्मोन शरीर को अलर्ट मोड में रखते हैं, जिससे दिल तेजी से धड़कता है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है. इससे धमनियां सख्त हो सकती हैं और ब्लड फ्लो प्रभावित होता है. इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ जाता है. डिप्रेशन और एंजायटी : अत्यधिक तनाव का सबसे गहरा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है. जब व्यक्ति लंबे समय तक मानसिक दबाव में रहता है, तो उसके मस्तिष्क के केमिकल्स का संतुलन बिगड़ जाता है. इससे व्यक्ति को लगातार चिंता, डर, घबराहट और उदासी महसूस होती है. धीरे-धीरे यह स्थिति डिप्रेशन और एंजायटी में बदल सकती है. ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाते हैं, उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है और वे खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. पाचन तंत्र की समस्याएं : तनाव का असर केवल दिमाग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह सीधे हमारे पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है. जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर का ध्यान पाचन जैसी प्रक्रियाओं से हटकर सर्वाइवल मोड पर चला जाता है. इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, कब्ज जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं. कुछ लोगों में यह समस्या इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम बन सकती है. इससे शरीर कमजोर हो सकता है और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. नींद की समस्या : तनाव का बुरा असर हमारी नींद पर पड़ता है. जब दिमाग लगातार चिंताओं में उलझा रहता है, तो उसे आराम करने का मौका नहीं मिलता. ऐसे में व्यक्ति को सोने में कठिनाई होती है या बार-बार नींद खुल जाती है. यह स्थिति अनिद्रा का रूप ले सकती है. नींद पूरी न होने से शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, जिससे थकान, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होने लगती है. लंबे समय तक नींद की कमी कई अन्य बीमारियों की वजह बन सकती हैं. वजन बढ़ना और कमजोर इम्यूनिटी : तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो भूख को बढ़ाने का काम करता है. इस स्थिति में व्यक्ति अक्सर ज्यादा और अनहेल्दी भोजन करने लगता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है. इसके अलावा तनाव इम्यून सिस्टम को भी कमजोर कर देता है, जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है. ऐसे लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं और उन्हें ठीक होने में भी ज्यादा समय लगता है. तनाव को कंट्रोल करने के आसान तरीके तनाव को पूरी तरह खत्म करना संभव नहीं है, लेकिन इसे सही तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है. इसके लिए सबसे जरूरी है अपनी लाइफस्टाइल में सकारात्मक बदलाव लाना. रोज योग और प्राणायाम करने से मन शांत होता है और शरीर रिलैक्स महसूस करता है. पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि यह दिमाग और शरीर दोनों को रिचार्ज करता है. हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज से शरीर मजबूत बनता है और तनाव का असर कम होता है. इसके अलावा अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना, अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना और जरूरत पड़ने पर सोशल मीडिया से दूरी बनाना भी फायदेमंद होता है. ध्यान और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाने से मानसिक शांति मिलती है. अगर तनाव ज्यादा बढ़ जाए, तो किसी काउंसलर या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, ताकि इसे वक्त रहते कंट्रोल किया जा सके.

रिश्वतखोर PWD यंत्री को 4 साल की सजा:15 लाख के बिल पास करने के लिए ली थी 20 हजार रिश्वत; 2022 में हुआ था ट्रैप

रिश्वतखोर PWD यंत्री को 4 साल की सजा:15 लाख के बिल पास करने के लिए ली थी 20 हजार रिश्वत; 2022 में हुआ था ट्रैप

सागर में 15 लाख रुपए के बिलों का भुगतान कराने के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) पीआईयू के तत्कालीन परियोजना यंत्री मुलायम प्रसाद अहिरवार (64) को अदालत ने 4 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मकरोनिया के गौरनगर निवासी आरोपी यंत्री को 10 जनवरी 2022 को लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा था। वर्तमान में विशेष न्यायाधीश शहाबुद्दीन हाशमी की कोर्ट ने अभियोजन के साक्ष्यों को सही मानते हुए आरोपी पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 90 लाख का था टेंडर, बिल निकालने के मांगे थे 1.5% अभियोजन के अनुसार, ठेकेदार और फरियादी नीलेश कुमार दीक्षित ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। नीलेश ने बताया था कि उसने पीआईयू सागर द्वारा जारी निविदा के माध्यम से वर्ष 2016-17 में 90 लाख रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम खुरई का ठेका लिया था। इस कार्य के चल देयक भुगतान के करीब 15 लाख रुपए के बिलों को निकालने के एवज में तत्कालीन परियोजना यंत्री मुलायम प्रसाद 1.5 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था। लोकायुक्त ने 20 हजार रुपए लेते रंगेहाथों किया था ट्रैप फरियादी की शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले की जांच की, जो सही पाई गई। इसके बाद योजना बनाकर 10 जनवरी 2022 को फरियादी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेकर भेजा गया। जैसे ही फरियादी ने तत्कालीन यंत्री मुलायम प्रसाद को रिश्वत की राशि दी, तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में चालान पेश किया गया था। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सुनाया फैसला इस प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ एलपी कुर्मी ने की। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने मामले से जुड़े सभी साक्ष्य और दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पेश किए गए ठोस साक्ष्यों के आधार पर विशेष कोर्ट ने आरोपी मुलायम प्रसाद अहिरवार को दोषी माना और सजा सुनाई।

ईरान-अमेरिका की 21 घंटे चली बातचीत बेनतीजा:अमेरिकी उपराष्ट्रपति बिना डील पाकिस्तान से रवाना, कहा- यह ईरान के लिए बुरी खबर

ईरान-अमेरिका की 21 घंटे चली बातचीत बेनतीजा:अमेरिकी उपराष्ट्रपति बिना डील पाकिस्तान से रवाना, कहा- यह ईरान के लिए बुरी खबर

पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति को लेकर चल रही बातचीत बेनतीजा रही। यह 21 घंटे से ज्यादा समय तक चली। वेंस अब अपनी टीम के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। देश लौटने से पहले वेंस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि समझौता न होना अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका बिना किसी डील के ही लौट रहा है। वेंस ने कहा कि अमेरिका की शर्तें स्पष्ट थीं, लेकिन ईरान ने उन्हें नहीं माना। किसी भी समझौते के लिए जरूरी है कि ईरान ये वादा करे कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। वहीं, ईरान ने भी कहा है कि इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ हुई बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक अमेरिका की शर्तें जरूरत से ज्यादा सख्त थीं। इस वजह से समझौते का रास्ता नहीं निकल पाया। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स पाकिस्तान में बातचीत बेनतीजा: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद में ईरान के साथ बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। वेंस ने कहा कि हमें पूरी तरह भरोसा चाहिए कि ईरान न तो परमाणु हथियार बनाएगा और न ही ऐसी तैयारी करेगा जिससे वह जल्दी हथियार बना सके। अमेरिका ने माइंस हटाने का अभियान शुरू किया: अमेरिकी सेना के सेंटकॉम (CENTCOM) ने कहा है कि अमेरिकी युद्धपोत समुद्री रास्ते को सुरक्षित बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आरोप है कि ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं। नेतन्याहू बोले- अभियान अभी खत्म नहीं: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। उनका कहना है कि हमले इसलिए किए गए क्योंकि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब था। उन्होंने दावा किया कि इन हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इमोशनल मैसेज: ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ शुक्रवार रात प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे। ये बच्चे 28 फरवरी को मिसाइल हमले में मारे गए थे। इसका इल्जाम अमेरिका-इजराइल पर लगा था। लेबनान में हमले जारी: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, तुफाहता इलाके में हुए हमलों में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर है। जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…