Thursday, 28 May 2026 | 05:47 PM

Trending :

एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने कहा- वह ओपन रिलेशनशिप में हैं:बोलीं- मेरी जिंदगी में कई पार्टनर हैं, लेकिन ये रिश्ते कैजुअल नहीं हैं कोई राज्यसभा नहीं, कोई सेवानिवृत्ति नहीं: कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली के बजाय बेंगलुरु को क्यों चुना | भारत समाचार दिल्ली कोर्ट ने ‘मिया मुसलमानों’ पर टिप्पणी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को नोटिस जारी किया | भारत समाचार विनेश फोगाट का ट्रायल रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा WFI:हाईकोर्ट ने रेसलर को दी थी राहत; एशियन गेम्स के लिए 30-31 मई को होना है ट्रॉयल Mukesh Ambani RIL Dividend Earning IPL जितनी भाषाएं दुनिया की किसी लीग में नहीं- जियो-हॉटस्टार:अंपायर अनिल बोले- सूर्यवंशी बेस्ट प्लेयर; सरनदीप ने कहा- पंजाब क्रिकेटर्स का गढ़
EXCLUSIVE

ब्यौहारी में किराना दुकान में आग:हजारों का सामान राख; गांव के लोगों पर संदेह

ब्यौहारी में किराना दुकान में आग:हजारों का सामान राख; गांव के लोगों पर संदेह

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खड्डा गांव में बीती रात एक झोपड़ीनुमा किराना दुकान में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस घटना में दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे दुकानदार को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, खड्डा गांव निवासी सालिकराम पटेल सड़क किनारे एक झोपड़ीनुमा दुकान में किराना सामग्री बेचकर अपना व्यवसाय चलाते थे। रविवार शाम को वे रोज की तरह दुकान का सारा सामान पेटी में बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान पूरी तरह जली हुई मिली और अंदर रखा सारा सामान राख में बदल चुका था। पीड़ित सालिकराम पटेल ने बताया कि उन्हें संदेह है कि गांव के कुछ लोगों ने जानबूझकर उनकी दुकान में आग लगाई है। हालांकि, उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। घटना के बाद उन्होंने ब्यौहारी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्धों की तलाश के साथ-साथ आगजनी के कारणों की जांच कर रही है।

जब कोई 14 साल में प्रेग्नेंट हो जाए तो शरीर में क्या-क्या आफत आती है? डॉक्टर ने बताई ऐसी बात दंग रह जाएंगे आप

authorimg

Last Updated:April 13, 2026, 12:39 IST Teenage Pregnancy Risks: डॉक्टर के मुताबिक 14 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी बेहद खतरनाक होती है, क्योंकि इस उम्र में शरीर पूरी तरह विकसित नहीं होता. इससे मां और बच्चे दोनों की जान के लिए खतरा हो सकता है. किशोरी की मेंटल हेल्थ के लिए भी प्रेग्नेंसी घातक साबित हो सकती है. इससे डिलीवरी में खतरनाक कॉम्प्लिकेशंस पैदा हो सकती हैं. डॉक्टर सोनाली गुप्ता के अनुसार 14 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी जानलेवा भी हो सकती है. Early Pregnancy Dangers: उत्तराखंड के मुनस्यारी में एक लड़की का महज 13 साल की उम्र में बाल विवाह कर दिया गया. शादी के बाद किशोरी 14 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई और जब डिलीवरी के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ. अस्पताल प्रशासन से पुलिस को सूचना दी और आगे की कानूनी कार्रवाई की गई. डॉक्टर्स की मानें तो 14 साल की उम्र में प्रेग्नेंसी लड़की और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए जानलेवा हो सकती है. इससे कई गंभीर कॉम्प्लिकेशंस पैदा हो सकती हैं और सही ट्रीटमेंट न मिलने पर जान जा सकती है. प्रेग्नेंसी के लिए 20 से 30 साल की उम्र सबसे अच्छी मानी जाती है. ग्रेटर नोएडा के ब्लिस आईवीएफ एंड गायनी केयर सेंटर की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली गुप्ता ने News18 को बताया कि इतनी कम उम्र में प्रेग्नेंसी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी बेहद जोखिम भरी होती है. किशोरावस्था में शरीर पूरी तरह विकसित नहीं होता है, जिससे मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा हो सकता है. 14 साल की उम्र में शरीर पूरी तरह परिपक्व नहीं होता है और खासकर गर्भाशय और पेल्विक एरिया की ग्रोथ अधूरी रहती है. ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान कॉम्प्लिकेशंस पैदा हो सकती हैं. इससे समय से पहले डिलीवरी, कम वजन का बच्चा, और डिलीवरी के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग जैसे खतरे होते हैं. कई मामलों में ऑपरेशन की जरूरत भी पड़ सकती है, जो इतनी कम उम्र में बेहद रिस्की होता है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डॉक्टर ने बताया कि इतनी कम उम्र में प्रेग्नेंसी का सबसे बड़ा खतरा मां की सेहत पर पड़ता है. किशोरियों में एनीमिया यानी खून की कमी कॉमन है और प्रेग्नेंसी के दौरान यह समस्या और बढ़ जाती है. इससे शरीर कमजोर हो जाता है और डिलीवरी के समय जान का खतरा भी बढ़ सकता है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, प्रेग्नेंसी से जुड़ी डायबिटीज और इंफेक्शन का खतरा भी अधिक रहता है. सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका गहरा असर पड़ता है. इतनी कम उम्र में प्रेग्नेंसी एक बड़ा मानसिक दबाव बन जाती है. इससे डर, तनाव, डिप्रेशन और अकेलेपन की भावना पैदा हो सकती है. इससे उसका भविष्य और सामाजिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक कम उम्र में गर्भावस्था का असर बच्चे पर भी पड़ता है. ऐसे मामलों में जन्म लेने वाले बच्चों का वजन कम होता है और उनमें विकास से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा ज्यादा रहता है. इसके अलावा नवजात शिशु की मृत्यु दर भी ज्यादा हो सकती है. इसलिए यह सिर्फ मां ही नहीं, बल्कि बच्चे के लिए भी खतरनाक स्थिति होती है. ऐसी घटनाओं से बचने के लिए समाज में जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है. प्रेग्नेंसी के लिए आमतौर पर 20 से 30 साल की उम्र सबसे ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है. हालांकि तकनीक की मदद से 35-40 की उम्र तक महिलाएं मां बन सकती हैं. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 13, 2026, 12:39 IST

लापरवाही के आरोप में एसडीएम संतोष तिवारी हटाए गए:दतिया में प्रशासनिक फेरबदल; संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सरल को मिली जिम्मेदारी

लापरवाही के आरोप में एसडीएम संतोष तिवारी हटाए गए:दतिया में प्रशासनिक फेरबदल; संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सरल को मिली जिम्मेदारी

दतिया में प्रशासनिक कामकाज को गति देने और लापरवाही के चलते कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने दतिया अनुभाग के एसडीएम (SDM) में बड़ा बदलाव किया है। एसडीएम संतोष कुमार तिवारी को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सिंह सरल को दतिया का नया एसडीएम और दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इस बदलाव से जिले में राजस्व व प्रशासनिक कार्यों की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जांच पेंडिंग रखने और लापरवाही पर हुई कार्रवाई विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पूर्व एसडीएम संतोष तिवारी अपने कार्य में कथित तौर पर लापरवाही बरत रहे थे और उनकी टेबल पर कई जांच लंबे समय से पेंडिंग थीं। इसी लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सकेगा। लोकेंद्र सिंह सरल संभालेंगे दंडाधिकारी का प्रभार कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब दतिया अनुभाग के एसडीएम के रूप में संयुक्त कलेक्टर लोकेंद्र सिंह सरल पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें एसडीएम के साथ-साथ दंडाधिकारी दतिया का प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि नए एसडीएम की पदस्थापना से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी और लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो सकेगा।

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में पहली बार महिला बनेगी सेना प्रमुख, सुसान कॉयल को जिम्मेदारी

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में पहली बार महिला बनेगी सेना प्रमुख, सुसान कॉयल को जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास में पहली बार एक महिला को सेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। लेफ्टिनेंट जनरल सुसान कॉयल जुलाई से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। सरकार के मुताबिक, कॉयल लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट की जगह लेंगी। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि 125 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला को सेना प्रमुख बनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। 55 वर्षीय कॉयल 1987 में सेना में शामिल हुई थीं और कई वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई डिफेंस फोर्स में फिलहाल महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 21% है और 2030 तक इसे 25% करने का लक्ष्य रखा गया है। हाल के वर्षों में सेना में यौन उत्पीड़न और भेदभाव के आरोपों के बीच यह फैसला अहम माना जा रहा है। सरकार ने इसके साथ ही नौसेना प्रमुख मार्क हैमंड को डिफेंस फोर्स का नया प्रमुख और मैथ्यू बकली को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद चीन दौरे पर पहुंचे UAE के राष्ट्रपति और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान आधिकारिक दौरे पर चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच गए हैं। यह दौरा UAE और चीन के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यात्रा के दौरान निवेश, व्यापार और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। साथ ही नए विकास अवसरों को तलाशने पर भी जोर रहेगा। इस दौरे के जरिए UAE को वैश्विक व्यापार केंद्र और निवेश के प्रमुख गेटवे के रूप में और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। क्राउन प्रिंस के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है, जिसमें कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

2 बाइकों की टक्कर में 1 की मौत:बैतूल-नागपुर हाईवे पर हादसा; ढाबे के पास टकराए वाहन, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

2 बाइकों की टक्कर में 1 की मौत:बैतूल-नागपुर हाईवे पर हादसा; ढाबे के पास टकराए वाहन, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

बैतूल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बानूर खापा के पास रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक अपने साथी के साथ ससुंद्रा क्षेत्र से लौट रहा था और ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका था। पुलिस ने सोमवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है और सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। ससुंद्रा क्षेत्र से लौटते समय ढाबे के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, झिरी खापा निवासी सुखराम भूरा (36) अपने साथी तुलसीदास मस्कोले के साथ ससुंद्रा क्षेत्र गए थे। लौटते समय वे बानूर खापा के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। इसी दौरान रात में दो बाइकों की जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में सुखराम भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गणेश सहित दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुखराम भूरा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक के भांजे रोशन ने बताया कि सुखराम खेती-किसानी का काम करते थे और परिवार में सबसे बड़े भाई थे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे, 4 घायलों की हालत भी गंभीर

गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे, 4 घायलों की हालत भी गंभीर

गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे लखतर पुलिस इंस्पेक्टर योगेश पटेल ने बताया कि घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात करीब रात करीब 1:30 बजे हुई। तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप पैदल राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क किनारे खड़े एक डंपर के ड्राइवर की मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। फरार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक श्रद्धालु ने बताया- राजकोट के दत्ता गांव से ठाकर के दर्शन करने के बाद हम लोग राजबाई मानी का झंडा फहराने के लिए विरामगाम जा रहे थे। सभी लोग सड़क किनारे चल रहे थे। तभी लखतर-विरामगाम हाईवे पर फुल स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने पीछे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे की 5 तस्वीरें… हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन हादसा-नाव पर ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली:युवती का शव भी उतराकर बाहर आया; अब तक 15 की मौत, एक लापता मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे के बाद सोमवार को चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिलीं। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश बरामद हुई। पूरी खबर पढ़ें…

गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे, 4 घायलों की हालत भी गंभीर

गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे, 4 घायलों की हालत भी गंभीर

गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे लखतर पुलिस इंस्पेक्टर योगेश पटेल ने बताया कि घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात करीब रात करीब 1:30 बजे हुई। तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप पैदल राजकोट से बहुचराजी माता मंदिर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क किनारे खड़े एक डंपर के ड्राइवर की मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। फरार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक श्रद्धालु ने बताया- राजकोट के दत्ता गांव से ठाकर के दर्शन करने के बाद हम लोग राजबाई मानी का झंडा फहराने के लिए विरामगाम जा रहे थे। सभी लोग सड़क किनारे चल रहे थे। तभी लखतर-विरामगाम हाईवे पर फुल स्पीड में आ रहे एक ट्रक ने पीछे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे की 5 तस्वीरें… हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन हादसा-नाव पर ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली:युवती का शव भी उतराकर बाहर आया; अब तक 15 की मौत, एक लापता मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे के बाद सोमवार को चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुबह 8 बजे यमुना नदी में 2 लाशें मिलीं। हादसे वाली जगह से 12 किलोमीटर दूर बंगाली घाट से एक महिला और देवरा बाबा आश्रम के पास से एक युवक की लाश बरामद हुई। पूरी खबर पढ़ें…

इन चमत्कारी पत्तों का करें सेवन, जड़ से खत्म हो जाएगी पथरी, सेहत के लिए है वरदान, जानिए कैसे करें सेवन? – News18 हिंदी

arw img

X इन चमत्कारी पत्तों का करें सेवन, जड़ से खत्म हो जाएगी पथरी, जानिए   Patharchatta Ke Fayde: पत्थरचट्टा गुर्दे की पथरी को गलाने में बेहद उपयोगी माना जाता है. वहीं हृदय, त्वचा, मूत्र और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये कि इसे घर पर छोटे से गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है, जिससे यह हर घर की घरेलू जड़ी-बूटी बन सकता है. सीधी के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह के अनुसार, पत्थरचट्टा का सबसे प्रमुख उपयोग गुर्दे की पथरी को गलाने में होता है. त्वचा संबंधी समस्याओं में भी यह पौधा काफी असरदार माना गया है. यदि किसी को घाव, सूजन या चोट हो जाए तो इसके पत्तों को कुचलकर रस निकालकर प्रभावित जगह पर लगाने से सूजन कम होती है और घाव जल्दी भरता है. पत्थरचट्टा का उपयोग कई रूपों में किया जा सकता है. इसके रस का 10 से 15 मिलीलीटर सुबह-शाम सेवन किया जा सकता है. चूर्ण के रूप में 1 से 3 ग्राम दिन में दो बार पानी के साथ लिया जा सकता है, जबकि काढ़े के रूप में 20 से 30 मिलीलीटर सुबह और शाम सेवन करना लाभकारी होता है.

Tigress P-142 & Cubs Playful Moments

Tigress P-142 & Cubs Playful Moments

पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता परिक्षेत्र में सोमवार को पर्यटकों को बाघिन P-142 अपने दो शावकों के साथ दिखी। जंगल सफारी पर निकले सैलानियों के सामने अचानक बाघिन अपने शावकों के साथ आ गई, जिससे वे रोमांचित हो उठे। . शावकों ने सफारी वाहनों के सामने अपनी मां के इर्द-गिर्द अठखेलियां करना शुरू कर दिया। वे कभी मां से लिपटते तो कभी झाड़ियों के पीछे छिपकर शिकार और जीवन रक्षा के शुरुआती गुर सीखते नजर आए। इस दृश्य को देखकर पर्यटक काफी उत्साहित हुए। टाइगर रिजर्व के रास्ते में बाघिन के साथ बैठे शावक। पर्यटकों ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। कुछ देर तक पर्यटकों को दिखने के बाद, बाघिन P-142 अपने दोनों शावकों को लेकर वापस घने जंगल की ओर चली गई। हिनौता क्षेत्र में बाघिन और शावकों की यह सक्रियता वन्यजीव प्रेमियों के लिए उत्साहजनक है। यह पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या और सुरक्षित वातावरण को दर्शाता है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खाना खाने के बाद पसीने से हो जाता है बुरा हाल, शरीर से निकलती है आग? आयुर्वेद में बताई गई है वजह

authorimg

Last Updated:April 13, 2026, 11:33 IST Feeling Heat After Meals Causes: खाना खाने के बाद शरीर में गर्मी, पसीना और बेचैनी महसूस होना पाचन संबंधी समस्या और पित्त दोष बढ़ने का संकेत हो सकता है. आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना पित्त को बढ़ाता है, जिससे गैस, एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं होती हैं. संतुलित और हल्का आहार अपनाकर इस समस्या से राहत मिल सकती है. शरीर में पित्त दोष बढ़ने से खाना खाने के बाद गर्मी लगती है और पसीना आता है. (Image- AI) Why Do You Sweat After Eating Meal: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. कई जगहों पर तापमान 35 के पार हो गया है और धूप की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है. गर्मी के मौसम में कुछ लोग जब खाना खाते हैं, तो उसके बाद उनका पसीना और गर्मी से बुरा हाल हो जाता है. कई लोग मानते हैं कि खाने के बाद पसीना और बेचैनी होना नॉर्मल है, लेकिन ऐसा नहीं है. आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर में किसी परेशानी का संकेत हो सकता है. आयुर्वेद में इन लक्षणों को पाचन की समस्या से जोड़कर देखा गया है और इससे निजात पाने के तरीके भी बताए गए हैं. आयुर्वेद का मानना है कि जब शरीर में पाचन अग्नि का स्तर बढ़ जाता है, तब शरीर गर्म और तपा हुआ महसूस करने लगता है. ज्यादा अग्नि से खाना ठीक से पच नहीं पाता और शरीर के अंदर गर्मी बढ़ने लगती है. इससे हमें पसीना आना शुरू हो जाता है. इसके अलावा तला-भुना या फिर अधिक मसालेदार खाने की वजह से भी शरीर में पित्त बढ़ता है और पित्त बढ़ने से शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है. पित्त बढ़ने के कारण शरीर में जलन, सीने में जलन, खट्टी डकार आना और ज्यादा गैस बनने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इससे पाचन भी प्रभावित होता है और खाने के बाद बेचैनी भी महसूस होती है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. कई बार गलत फूड कॉम्बिनेशन से भी शरीर पर नेगेटिव असर पड़ता है. इससे पाचन अग्नि प्रभावित होती है और शरीर के भीतर गर्मी का स्तर भी बढ़ जाता है. लिवर की बिगड़ी कार्यशैली भी पाचन पर असर डालती है. जब लिवर ही गति से काम नहीं करता तो शरीर खाने को अच्छे से प्रोसेस नहीं कर पाता और यही कारण है कि खाना ठीक से न पचने के बाद बेचैनी और घबराहट होती है. कई लोग तो इस डर से पेट भरकर खाना भी नहीं खाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इसकी वजह और इससे निजात पाने के तरीके जान लें. इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी और ओवरऑल हेल्थ में भी सुधार हो जाएगा. अब सवाल है कि इन समस्याओं से कैसे राहत पाई जाए? आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो खाने के बाद होने वाली बेचैनी और पसीने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है. कोशिश करें कि संतुलित और हल्का आहार लें, जो पचने में आसान रहे. तला-भुना या फिर अधिक मसालेदार भोजन से परहेज करें. आहार में पित्त को शांत करने वाली चीजों को शामिल करें, जिससे शरीर की गर्मी हो. शरीर की गर्मी संतुलित होने से पाचन आसानी से होगा और गर्मी भी कम बनेगी. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 13, 2026, 11:33 IST