Wednesday, 15 Apr 2026 | 04:14 PM

Trending :

होर्मुज के बाद अब ट्रम्प की मलक्का स्ट्रेट पर नजर:इंडोनेशिया से रक्षा करार किया, अमेरिकी सैन्य विमानों को इंडोनेशियाई इलाके में जाने की इजाजत पुणे गई सास के घर का ताला तोड़ घुसी बहू:कब्जे की कोशिश का आरोप, इंदौर लौटने पर घर में घुसने नहीं दिया महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की मीटिंग:राहुल-खड़गे मौजूद, कल संसद में पेश होगा; लोकसभा सीटें 850 करने का प्रस्ताव हीट स्ट्रोक क्या है और यह कितना खतरनाक, अगर इसका शिकार हो जाएं तो क्या करें? इमरजेंसी के डॉक्टर से समझें भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बातचीत फिर शुरू होगी:भारतीय-डेलिगेशन अगले हफ्ते वॉशिंगटन रवाना होगा; नए टैरिफ स्ट्रक्चर पर चर्चा होगी धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए बॉबी देओल:पापा के साथ और वक्त बिताने का पछतावा; कहा- दुख ने ईशा और अहाना के करीब लाया
EXCLUSIVE

PM Modi Open letter Women Reservation special sittings of Parliament Assembly 2026

PM Modi Open letter Women Reservation special sittings of Parliament Assembly 2026

Hindi News National PM Modi Open Letter Women Reservation Special Sittings Of Parliament Assembly 2026 नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 अप्रैल को ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देश की महिलाओं के नाम एक लेटर लिखा है। इस पत्र में मोदी ने कहा कि अगर 2029 में लोकसभा और अलग-अलग विधानसभाओं के चुनाव महिलाओं के लिए पूरे आरक्षण के साथ होते हैं, तो भारतीय लोकतंत्र और भी ज्यादा मजबूत और जीवंत हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रही हैं, तो यह बिल्कुल सही है कि विधायी संस्थाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़े। भारत की बेटियों से उस चीज के लिए हमेशा इंतजार करने को नहीं कहा जा सकता, जो उनका हक है। X पर एक पोस्ट में मोदी ने लिखा- “यहां भारत की ‘नारी शक्ति’ के नाम मेरा पत्र है, जिसमें मैं उस वादे को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता दोहरा रहा हूं, जो दशकों से लंबित था। मैंने अपने साथी नागरिकों के साथ उस संकल्प को जल्द ही साकार करने के विषय पर अपने विचार साझा किए हैं।” पीएम मोदी का लेटर 3 पॉइंट्स में जब महिलाएं कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रही हैं, तो यह बिल्कुल सही है कि विधायी संस्थाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़े। 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव महिलाओं के लिए पूरे आरक्षण के साथ होते हैं, तो लोकतंत्र और भी ज़्यादा मजबूत हो जाएगा। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अपने स्थानीय सांसदों को पत्र लिखें और इस ऐतिहासिक संसद सत्र में हिस्सा लेते समय उनका हौसला बढ़ाएं। महिला आरक्षण संशोधन बिल पर एक नजर… सितंबर 2023 में संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पास किया गया था, जिसे आम तौर पर ‘महिला आरक्षण अधिनियम’ के नाम से जाना जाता है। यह विधायी संस्थाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम था। इस अधिनियम में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया था। मौजूदा कानून के तहत, महिलाओं के लिए आरक्षण 2034 से पहले लागू नहीं हो पाता, क्योंकि यह 2027 की जनगणना के बाद परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने से जुड़ा हुआ था। इसे 2029 के लोकसभा चुनावों से लागू करने के लिए, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में बदलाव की जरूरत थी; इसलिए, सरकार कानून में संशोधनों को पारित करने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित कर रही है। संसद सत्र में संशोधन पास होने पर क्या होगा… सरकार ने दो बड़े संशोधनों की योजना बनाई है, जिसमें एक अलग परिसीमन विधेयक भी शामिल है। महिलाओं के लिए रिजर्वेशन तय करने के लिए इन दोनों विधेयकों को संवैधानिक संशोधन के तौर पर पारित किया जाना जरूरी है। मौजूदा स्थिति को बरकरार रखते हुए, OBC आरक्षण के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है, जबकि SC/ST आरक्षण पहले की तरह ही जारी रहेगा। जब ‘महिला आरक्षण अधिनियम’ में संशोधन पास हो जाएंगे तो यह सुनिश्चित होगा कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी, जिनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान 2023 में संविधान में संशोधन करके लाया गया था। ————————– ये खबर भी पढ़ें… मोदी महिलाओं से बोले- गृहस्थ नहीं, लेकिन जानता सब हूं, हमारी योजनाओं से औरतें आर्थिक रूप से ताकतवर बनीं पीएम नरेंद्र मोदी ने 13 अप्रैल को नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर कहा था, ‘हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। विधानसभाओं से लेकर संसद तक दशकों की प्रतीक्षा के अंत का समय आ गया है। इसलिए सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद का स्पेशल सेशन लाई है।’ पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

TET परीक्षा के लिए नए सिरे से आदेश जारी होंगे:किन शिक्षकों को परीक्षा देना जरूरी यह तय करेगा विभाग; सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका पर भी मंथन

TET परीक्षा के लिए नए सिरे से आदेश जारी होंगे:किन शिक्षकों को परीक्षा देना जरूरी यह तय करेगा विभाग; सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका पर भी मंथन

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों की नौकरी पर असर डालने वाली TET परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग नया आदेश जारी करेगा। लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नए आदेश में टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता और छूट की स्थिति स्पष्ट की जाए। आयुक्त ने कहा कि नए आदेश में यह स्पष्ट किया जाएगा कि किन शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा अनिवार्य होगी और किन्हें नियमानुसार छूट या सरलीकरण मिलेगा। शासकीय अधिवक्ता से अभिमत की प्रक्रिया जारी विभाग ने बताया कि मामले में शासकीय अधिवक्ता से अभिमत प्राप्त करने की प्रक्रिया चल रही है। अभिमत मिलने के बाद सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। सोमवार को लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ और अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें कई प्रशासनिक निर्णय लिए गए। वेतनवृद्धि और समयमान के मामलों में शीघ्र आदेश बैठक में तय हुआ कि जिन शिक्षकों को वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान का लाभ मिलना है, उनके प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कर आदेश जारी किए जाएंगे। यदि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश यथावत रहते हैं, तो परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों के लिए तहसील और विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण व सिलेबस आधारित मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीपीआई स्तर पर परामर्श बैठक आयोजित होगी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए डीपीआई स्तर पर परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, शिक्षक कांग्रेस और राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे। सुप्रीम कोर्ट ने दिया था निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 को निर्देश दिया था कि अब टीच‍िंग सर्विस से जुड़े सभी शिक्षकों को अपनी सर्विस में बने रहने या प्रमोशन पाने के लिए टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्‍ट यानी TET पास करना जरूरी होगा। जस्टिस दीपांकर दत्‍ता और जस्टिस ऑगस्‍टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा- जिन टीचर्स की नौकरी को 5 साल से ज्यादा बचे हैं, उन्हें टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) क्वालिफाई करना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो उन्हें इस्तीफा देना होगा या फिर कंपल्सरी रिटायरमेंट लेना होगा। क्‍या है TET एग्‍जाम टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी TET एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जो यह तय करती है कि कोई अभ्यर्थी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा 1 से 8 तक) में टीचर बनने के योग्य है या नहीं। यह परीक्षा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा 2010 में अनिवार्य की गई थी। जानिए पूरा मामला RTE एक्‍ट, 2009 की धारा 23(1) के अनुसार, शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता NCTE द्वारा निर्धारित की जाएगी। NCTE ने 23 अगस्त 2010 को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने के लिए TET पास करना अनिवार्य किया गया था। NCTE ने शिक्षक पदों पर नियुक्‍त उम्‍मीदवारों को TET क्‍वालिफाई करने के लिए 5 साल का समय दिया, जिसे आगे चलकर 4 साल और बढ़ाया भी गया। NCTE के नोटिस के खिलाफ उम्‍मीदवारों ने कोर्ट का रुख किया। मद्रास HC बेंच ने जून 2025 में कहा कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति 29 जुलाई 2011 से पहले हुई थी, उन्हें सेवा में बने रहने के लिए TET पास करने की बाध्यता नहीं है, लेकिन पदोन्नति के लिए TET पास करना अनिवार्य रहेगा। इसी फैसले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने सर्विस में बने रहने और प्रमोशन दोनों के लिए TET क्‍वालिफाई करना अनिवार्य कर दिया है।

रोटी और चावल को पचने में कितना वक्त लगता है? किस चीज को पचाना आसान, डाइटिशियन से जानिए

authorimg

Last Updated:April 14, 2026, 10:06 IST Roti vs Rice Digestion Time: रोटी और चावल दोनों भारतीय थाली के जरूरी फूड्स हैं. रोटी को थोड़ा भारी खाना माना जाता है, जबकि चावल हल्का फूड माने जाते हैं. डाइटिशियन रंजना सिंह के मुताबिक चावल रोटी की तुलना में जल्दी पच जाते हैं. रोटी में फाइबर ज्यादा होता है, जिसकी वजह से यह धीरे-धीरे पचती है और लंबे समय तक एनर्जी देती है. रोटी को पचने में ज्यादा वक्त लगता है, जबकि चावल जल्दी पच जाते हैं. Roti and Rice Digestion Facts: रोटी और चावल दोनों हमारी डाइट का अहम हिस्सा होते हैं. कई लोग रोटी खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोगों को चावल खाना अच्छा लगता है. कुछ लोग रोटी को हेल्दी मानते हैं, तो कुछ चावल को हल्का और जल्दी पचने वाला समझते हैं. अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर इन दोनों में से कौन सा खाना जल्दी पचता है और किसे पचाने में ज्यादा समय लगता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह बात सही है कि चावल को पचने में कम वक्त लगता है, लेकिन रोटी का सेवन करना भी जरूरी होता है. अगर आप दोनों को संतुलित मात्रा में खाएंगे, तो शरीर को ज्यादा फायदा मिलेगा. यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि चावल को पचने में आमतौर पर 1 से 2 घंटे का समय लगता है. खासकर सफेद चावल जल्दी पच जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर कम होता है. चावल शरीर में जाकर जल्दी ग्लूकोज में बदल जाता है. यही वजह है कि बीमार या कमजोर लोगों को अक्सर चावल खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह पेट को हल्का रखता है और जल्दी एनर्जी देता है. ब्राउन राइस में सफेद चावल की तुलना में ज्यादा फाइबर होता है और इसे पचने में ज्यादा समय लगता है. फिर भी रोटी के मुकाबले चावल जल्दी पच जाते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. डाइटिशियन ने बताया कि गेहूं की रोटी को पचने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है. इसमें फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जिससे इसे पूरी तरह पचने में लगभग 3 से 4 घंटे लग सकते हैं. यह धीरे-धीरे एनर्जी देता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. जो लोग वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या लंबे समय तक एनर्जी चाहते हैं, उनके लिए रोटी एक बेहतर विकल्प हो सकती है. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि मल्टीग्रेन या बाजरे की रोटी गेहूं की रोटी से अलग तरह से पचती है और गेहूं से ज्यादा पौष्टिक होती है. ऐसे में रोटी किस अनाज से बनी है, उसका भी पाचन के समय पर असर पड़ता है. एक्सपर्ट का कहना है कि पाचन सिर्फ भोजन पर नहीं, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करता है. अगर आप धीरे-धीरे खाना खाते हैं, अच्छी तरह चबाते हैं और संतुलित मात्रा में खाना खाते हैं, तो पाचन बेहतर होता है. वहीं ज्यादा तला-भुना या भारी खाना खाने से पाचन धीमा हो सकता है, चाहे वह रोटी हो या चावल. जो लोग फिजिकली एक्टिव रहते हैं, उनका खाना जल्दी पच जाता है, जबकि एक जगह बैठकर घंटों काम करने वालों का पाचन स्लो हो सकता है. ऐसे में रोटी और चावल दोनों का संतुलित मात्रा में सेवन करना बेहतर है. अपनी जरूरत और स्वास्थ्य के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 14, 2026, 10:06 IST

Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians in Five Cricketers of the Year

Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians in Five Cricketers of the Year

Hindi News Sports Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians In Five Cricketers Of The Year विस्डेन अल्मानैक अवॉर्ड्स:25 मिनट पहले कॉपी लिंक क्रिकेट की ‘बाइबल’ कही जाने वाली पत्रिका विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक ने इस साल मिचेल स्टार्क को दुनिया का ‘लीडिंग पुरुष क्रिकेटर’ और दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग महिला क्रिकेटर’ चुना है। पत्रिका का 163वां संस्करण बुधवार को प्रकाशित होने जा रहा है। इस साल विजडन ने अपने सबसे पुराने सम्मान ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है। इनमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शुभमन गिल को एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाने के लिए ‘विजडन ट्रॉफी’ से भी नवाजा गया है। मिचेल स्टार्क ने एशेज में 18 विकेट लिए उन्होंने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 55 विकेट लिए, औसत सिर्फ 17.32 का रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट सिर्फ 9 रनों पर लिए। इसके बाद उन्होंने 2025-26 एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट में 18 विकेट झटके और पूरी सीरीज में 31 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। स्टार्क इस समय 36 साल के हैं। दीप्ति बनीं वर्ल्ड कप की स्टार वहीं, 28 साल की दीप्ति शर्मा को पिछले साल नवंबर में भारत को अपनी धरती पर वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने के लिए यह अवॉर्ड मिला है। उन्होंने टूर्नामेंट में 215 रन बनाने के साथ ही 22 विकेट भी लिए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 58 रन बनाए और 5 विकेट लेकर जीत पक्की की। अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 क्रिकेटर बने विजडन ने भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दुनिया का ‘लीडिंग टी20 क्रिकेटर’ घोषित किया है। अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड के पूर्व ओपनर हसीब हमीद इकलौते अंग्रेज खिलाड़ी हैं जिन्हें इस साल के प्रमुख अवॉर्ड्स में जगह मिली है। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की कप्तानी करते हुए 66 की औसत से 1258 रन बनाए। इंग्लैंड टीम की रणनीति पर सवाल: एडिटर बोले- टीम का मजाक बना विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ ने एशेज में इंग्लैंड की 4-1 से हुई हार पर टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा,’इंग्लैंड इतिहास रचने गया था, लेकिन मजाक बनकर रह गया।’ बूथ ने ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी रणनीति अब ‘अनुमान के मुताबिक’ हो गई है और वे तर्क सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने उप-कप्तान हैरी ब्रुक के एक विवाद का भी जिक्र किया जो सीरीज से पहले हुआ था। प्राइवेट स्कूलों’ का खेल बनता जा रहा है इंग्लिश क्रिकेट मैदान के बाहर की चुनौतियों पर बात करते हुए विजडन ने इंग्लैंड में क्रिकेट के गिरते स्तर पर चिंता जताई है। जेम्स कॉइन ने लिखा कि इंग्लैंड में क्रिकेट अब केवल अमीर या प्राइवेट स्कूलों तक सीमित होता जा रहा है। जब तक क्रिकेट फिर से एक राष्ट्रीय खेल नहीं बनता और आम बच्चों तक इसकी पहुंच नहीं होती, इंग्लैंड लंबे समय तक दुनिया की नंबर-1 टीम नहीं बना रह पाएगा। दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि इस साल का अल्मनैक दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को भी समर्पित है, जिनका पिछले साल सितंबर में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पूर्व क्रिकेटर डेरेक प्रिंगल ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि डिकी की मैदान पर मौजूदगी किसी कलाकार की तरह होती थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आज के आईसीसी के दौर में, जहां तकनीक को भावनाओं से ऊपर रखा जाता है, डिकी बर्ड जैसी शख्सियत और उनके अंपायरिंग स्टाइल को शायद जगह न मिलती। ———————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

वन अमले पर हमला, दो महिला समेत 10 पर केस:खंडवा के जंगल में अतिक्रमण रोकने पहुंचे चौकीदार से की थी मारपीट

वन अमले पर हमला, दो महिला समेत 10 पर केस:खंडवा के जंगल में अतिक्रमण रोकने पहुंचे चौकीदार से की थी मारपीट

खंडवा जिले के गुड़ी वन परिक्षेत्र में जंगल की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। सोमवार को भिलाईखेड़ा बीट के आमाखुजरी टांडा में अतिक्रमणकारियों ने जंगल की जमीन पर हल चलाकर खेती की तैयारी शुरू कर दी थी। इस दौरान वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की तो आरोपियों ने एकजुट होकर वन अमले के साथ झूमाझपटी की और चौकीदार से मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं। वनपाल अंतरसिंह बघेल (44), निवासी गुड़ी वन परिक्षेत्र की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस ने रमेश, इंदर सिंह, सुरसिंह, भुवानसिंह, बुचा, गंगाराम, गणपत, सूरज, रामसिंह की पत्नी, गोरेलाल की पत्नी सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 190, 189(2), 132, 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। चौकीदार पर हमला, कपड़े फाड़े कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने चौकीदार रामदास को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उसके कपड़े फाड़ दिए, गला दबाया और नाखूनों से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही दोबारा कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं ने किया हंगामा, बनाया दबाव वन विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने हंगामा करते हुए खुद के कपड़े फाड़ लिए, ताकि वन अमले पर दबाव बनाया जा सके। हालांकि, पूरे घटनाक्रम का वीडियो वन कर्मचारियों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है। बाहरी जिलों से पहुंचे अतिक्रमणकारी वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अतिक्रमणकारी बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर जिलों से आकर वन भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। अतिक्रमण में मुआसिंह और उसके परिवार के सदस्यों की भूमिका सामने आई है। विभाग के मुताबिक, इनके पट्टे करीब दो महीने पहले निरस्त कर दिए गए थे और बेदखली के आदेश भी जारी हो चुके हैं। मुआसिंह पर पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और जिलाबदर की कार्रवाई भी लंबित है। पेड़ काटे, दोबारा कब्जा करने की कोशिश अतिक्रमणकारियों ने करीब 3 हेक्टेयर क्षेत्र में बबूल के पेड़ काट दिए, जहां पहले बीजारोपण किया गया था। वहीं आमाखुजरी क्षेत्र की करीब 250 हेक्टेयर वनभूमि में से लगभग 50 हेक्टेयर पर दोबारा अवैध कब्जा कर बोवनी की तैयारी की जा रही है।

Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians in Five Cricketers of the Year

Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians in Five Cricketers of the Year

Hindi News Sports Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians In Five Cricketers Of The Year विस्डेन अल्मानैक अवॉर्ड्स:3 मिनट पहले कॉपी लिंक क्रिकेट की ‘बाइबल’ कही जाने वाली पत्रिका विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक ने इस साल मिचेल स्टार्क को दुनिया का ‘लीडिंग पुरुष क्रिकेटर’ और दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग महिला क्रिकेटर’ चुना है। पत्रिका का 163वां संस्करण बुधवार को प्रकाशित होने जा रहा है। इस साल विजडन ने अपने सबसे पुराने सम्मान ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है। इनमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शुभमन गिल को एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाने के लिए ‘विजडन ट्रॉफी’ से भी नवाजा गया है। मिचेल स्टार्क ने एशेज में 18 विकेट लिए उन्होंने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 55 विकेट लिए, औसत सिर्फ 17.32 का रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट सिर्फ 9 रनों पर लिए। इसके बाद उन्होंने 2025-26 एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट में 18 विकेट झटके और पूरी सीरीज में 31 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। स्टार्क इस समय 36 साल के हैं। दीप्ति बनीं वर्ल्ड कप की स्टार वहीं, 28 साल की दीप्ति शर्मा को पिछले साल नवंबर में भारत को अपनी धरती पर वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने के लिए यह अवॉर्ड मिला है। उन्होंने टूर्नामेंट में 215 रन बनाने के साथ ही 22 विकेट भी लिए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 58 रन बनाए और 5 विकेट लेकर जीत पक्की की। अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 क्रिकेटर बने विजडन ने भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दुनिया का ‘लीडिंग टी20 क्रिकेटर’ घोषित किया है। अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड के पूर्व ओपनर हसीब हमीद इकलौते अंग्रेज खिलाड़ी हैं जिन्हें इस साल के प्रमुख अवॉर्ड्स में जगह मिली है। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की कप्तानी करते हुए 66 की औसत से 1258 रन बनाए। इंग्लैंड टीम की रणनीति पर सवाल: एडिटर बोले- टीम का मजाक बना विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ ने एशेज में इंग्लैंड की 4-1 से हुई हार पर टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा,’इंग्लैंड इतिहास रचने गया था, लेकिन मजाक बनकर रह गया।’ बूथ ने ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी रणनीति अब ‘अनुमान के मुताबिक’ हो गई है और वे तर्क सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने उप-कप्तान हैरी ब्रुक के एक विवाद का भी जिक्र किया जो सीरीज से पहले हुआ था। प्राइवेट स्कूलों’ का खेल बनता जा रहा है इंग्लिश क्रिकेट मैदान के बाहर की चुनौतियों पर बात करते हुए विजडन ने इंग्लैंड में क्रिकेट के गिरते स्तर पर चिंता जताई है। जेम्स कॉइन ने लिखा कि इंग्लैंड में क्रिकेट अब केवल अमीर या प्राइवेट स्कूलों तक सीमित होता जा रहा है। जब तक क्रिकेट फिर से एक राष्ट्रीय खेल नहीं बनता और आम बच्चों तक इसकी पहुंच नहीं होती, इंग्लैंड लंबे समय तक दुनिया की नंबर-1 टीम नहीं बना रह पाएगा। दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि इस साल का अल्मनैक दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को भी समर्पित है, जिनका पिछले साल सितंबर में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पूर्व क्रिकेटर डेरेक प्रिंगल ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि डिकी की मैदान पर मौजूदगी किसी कलाकार की तरह होती थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आज के आईसीसी के दौर में, जहां तकनीक को भावनाओं से ऊपर रखा जाता है, डिकी बर्ड जैसी शख्सियत और उनके अंपायरिंग स्टाइल को शायद जगह न मिलती। ———————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

लता मंगेशकर-आशा भोसले की याद में बनेगा अस्पताल:भाई हृदयनाथ बोले- पुणे में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनाने की कोशिश कर रहे हैं

लता मंगेशकर-आशा भोसले की याद में बनेगा अस्पताल:भाई हृदयनाथ बोले- पुणे में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनाने की कोशिश कर रहे हैं

सिंगर लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में पुणे में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। दोनों सिंगर्स के भाई और म्यूजिक डायरेक्टर हृदयनाथ मंगेशकर ने सोमवार को यह जानकारी दी। हृदयनाथ मंगेशकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुणे में उनकी मां और लता मंगेशकर ने गरीबों की सेवा के लिए अस्पताल बनाने का सपना देखा था। उन्होंने बताया कि करीब 25 साल पहले परिवार और डॉक्टरों ने इस अस्पताल को बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उस समय यह पूरा नहीं हो सका। हृदयनाथ ने कहा कि बाद में परिवार ने फैसला लिया था कि अस्पताल लता मंगेशकर के नाम पर बनाया जाएगा और इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। 16 तारीख के दिन इसके मुहूर्त की योजना थी, लेकिन इसी बीच अचानक आशा भोसले का निधन हो गया। उन्होंने कहा कि अब परिवार ने तय किया है कि अस्पताल लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों के नाम पर बनाया जाएगा। वो इसे एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आशा भोसले का निधन आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। सोमवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार में आमिर खान, विक्की कौशल, अनु मलिक, शान समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे। देखें आशा भोसले के अंतिम संस्कार की तस्वीरें- आशा भोसले के घर कई सेलेब्स पहुंचे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार से पहले सोमवार सुबह आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया। सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख सहित कई सेलेब्स अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। देखें अंतिम दर्शन के दौरान की तस्वीरें-

लता मंगेशकर-आशा भोसले की याद में बनेगा अस्पताल:भाई हृदयनाथ बोले- पुणे में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनाने की कोशिश कर रहे हैं

लता मंगेशकर-आशा भोसले की याद में बनेगा अस्पताल:भाई हृदयनाथ बोले- पुणे में एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनाने की कोशिश कर रहे हैं

सिंगर लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में पुणे में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। दोनों सिंगर्स के भाई और म्यूजिक डायरेक्टर हृदयनाथ मंगेशकर ने सोमवार को यह जानकारी दी। हृदयनाथ मंगेशकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका जन्म पुणे में हुआ और उनकी मां और लता मंगेशकर ने इसी शहर में गरीबों की सेवा के लिए अस्पताल बनाने का सपना देखा था। उन्होंने बताया कि करीब 25 साल पहले परिवार और डॉक्टरों ने इस अस्पताल को बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उस समय यह पूरा नहीं हो सका। हृदयनाथ ने कहा कि बाद में परिवार ने निर्णय लिया कि अस्पताल लता मंगेशकर के नाम पर बनाया जाएगा और इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। 16 तारीख के दिन इसके मुहूर्त की योजना थी, लेकिन इसी बीच अचानक आशा भोसले का निधन हो गया। उन्होंने कहा कि अब परिवार ने तय किया है कि अस्पताल लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों के नाम पर बनाया जाएगा। हम इसे एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आशा भोसले का निधन आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। सोमवार को सिंगर आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार में आमिर खान, विक्की कौशल, अनु मलिक, शान समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। देखें आशा भोसले के अंतिम संस्कार की 6 तस्वीरें- आशा भोसले के घर कई सेलेब्स पहुंचे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार से पहले सोमवार सुबह आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया। सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख सहित कई सेलेब्स अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। देखें अंतिम दर्शन के दौरान की तस्वीरें-

गोदरेज ग्रुप के नए चेयरपर्सन बनेंगे पिरोजशा, नादिर छोड़ेंगे कमान:नोटबंदी में एक दिन में बेचे थे 300 करोड़ के विला; हिलेरी क्लिंटन के साथ की थी इंटर्नशिप

गोदरेज ग्रुप के नए चेयरपर्सन बनेंगे पिरोजशा, नादिर छोड़ेंगे कमान:नोटबंदी में एक दिन में बेचे थे 300 करोड़ के विला; हिलेरी क्लिंटन के साथ की थी इंटर्नशिप

127 साल पुराने गोदरेज ग्रुप ने अपनी उत्तराधिकार योजना का औपचारिक ऐलान कर दिया है। समूह के मौजूदा चेयरमैन नादिर गोदरेज अगले साल अगस्त 2026 में अपने पद से रिटायर होंगे। उनकी जगह उनके बड़े भाई आदि गोदरेज के बेटे पिरोजशा गोदरेज (45) समूह की कमान संभालेंगे। पिरोजशा 14 अगस्त 2026 से ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह’ और ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के चेयरपर्सन का पद संभालेंगे। यह बदलाव समूह की नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने और भविष्य के रणनीतिक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। रिटायरमेंट के बाद चेयरमैन एमेरिटस रहेंगे नादिर समूह के वर्तमान चेयरमैन नादिर गोदरेज जब अगस्त 2026 में रिटायर होंगे, तब उनकी उम्र 75 वर्ष होगी। रिटायरमेंट के बाद वे पूरी तरह से कंपनी से अलग नहीं होंगे, बल्कि ‘चेयरमैन एमेरिटस’ की भूमिका में रहकर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके कार्यकाल में समूह ने कई नए मुकाम हासिल किए हैं, और अब पिरोजशा इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे। पिरोजशा फिलहाल समूह के प्रॉपर्टीज, कैपिटल और वेंचर्स बिजनेस के चेयरपर्सन के रूप में काम देख रहे हैं। पिरोजशा का सफर: 40 करोड़ की बिक्री को 30 हजार करोड़ पहुंचाया व्हार्टन और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से शिक्षित पिरोजशा ने साल 2004 में ‘गोदरेज प्रॉपर्टीज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। नोटबंदी के समय एक दिन में बेचे थे 300 करोड़ के विला पिरोजशा की दूरदर्शिता का सबसे चर्चित उदाहरण 2016 की नोटबंदी के दौरान देखने को मिला था। जब पूरे रियल एस्टेट सेक्टर में मंदी छाई थी और नकद लेनदेन बंद होने से हड़कंप मचा था, उस वक्त उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक प्रोजेक्ट में एक ही दिन में 300 करोड़ रुपए के विला बेच दिए थे। उन्होंने साबित किया कि जब बाजार में अनिश्चितता होती है, तो ग्राहक केवल भरोसेमंद और पारदर्शी ब्रांड्स की ओर ही रुख करते हैं। वह दिन कंपनी के इतिहास में ‘गेमचेंजर’ साबित हुआ था। हिलेरी क्लिंटन के साथ इंटर्नशिप की बहुत कम लोग जानते हैं कि पिरोजशा 20 साल की उम्र में राजनीति में करियर बनाना चाहते थे। अमेरिका में पढ़ाई के दौरान वे जॉर्ज बुश और अल गोर के चुनावी मुकाबले से काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने हिलेरी क्लिंटन के न्यूयॉर्क सीनेट कार्यालय में इंटर्नशिप भी की और दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव के रूप में काम किया। हालांकि, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं पर अच्छी पकड़ न होने के कारण उन्होंने बिजनेस की दुनिया को ही अपना कार्यक्षेत्र चुना। बुर्जिस गोदरेज को मिली ‘एग्रोवेट’ की बड़ी जिम्मेदारी इस उत्तराधिकार योजना में नादिर गोदरेज के बेटे बुर्जिस (35) को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। स्टैनफर्ड और हार्वर्ड से पढ़े बुर्जिस ‘गोदरेज एग्रोवेट’ के नए चेयरपर्सन बनेंगे। उन्होंने 2017 में एग्रोवेट के स्ट्रैटेजी डिवीजन से शुरुआत की थी और एस्टेक लाइफसाइंसेज के एमडी के रूप में कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले गए। अब वे समूह के कृषि-कारोबार को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से आगे बढ़ाएंगे। 1.56 लाख करोड़ का विशाल नेटवर्थ गोदरेज परिवार की कुल नेटवर्थ करीब 1.56 लाख करोड़ रुपए है। समूह का कारोबार साबुन और कंज्यूमर गुड्स से लेकर रियल एस्टेट, कृषि और केमिकल तक फैला हुआ है। पिरोजशा और बुर्जिस का नेतृत्व यह तय करेगा कि समूह आने वाले दशकों में डिजिटल और टेक-आधारित मार्केट में कैसे खुद को स्थापित रखता है।

गोदरेज ग्रुप के नए चेयरपर्सन बनेंगे पिरोजशा, नादिर छोड़ेंगे कमान:नोटबंदी में एक दिन में बेचे थे 300 करोड़ के विला; हिलेरी क्लिंटन के साथ की थी इंटर्नशिप

गोदरेज ग्रुप के नए चेयरपर्सन बनेंगे पिरोजशा, नादिर छोड़ेंगे कमान:नोटबंदी में एक दिन में बेचे थे 300 करोड़ के विला; हिलेरी क्लिंटन के साथ की थी इंटर्नशिप

127 साल पुराने गोदरेज ग्रुप ने अपनी उत्तराधिकार योजना का औपचारिक ऐलान कर दिया है। समूह के मौजूदा चेयरमैन नादिर गोदरेज अगले साल अगस्त 2026 में अपने पद से रिटायर होंगे। उनकी जगह उनके बड़े भाई आदि गोदरेज के बेटे पिरोजशा गोदरेज (45) समूह की कमान संभालेंगे। पिरोजशा 14 अगस्त 2026 से ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह’ और ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के चेयरपर्सन का पद संभालेंगे। यह बदलाव समूह की नई पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने और भविष्य के रणनीतिक विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। रिटायरमेंट के बाद चेयरमैन एमेरिटस रहेंगे नादिर समूह के वर्तमान चेयरमैन नादिर गोदरेज जब अगस्त 2026 में रिटायर होंगे, तब उनकी उम्र 75 वर्ष होगी। रिटायरमेंट के बाद वे पूरी तरह से कंपनी से अलग नहीं होंगे, बल्कि ‘चेयरमैन एमेरिटस’ की भूमिका में रहकर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके कार्यकाल में समूह ने कई नए मुकाम हासिल किए हैं, और अब पिरोजशा इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे। पिरोजशा फिलहाल समूह के प्रॉपर्टीज, कैपिटल और वेंचर्स बिजनेस के चेयरपर्सन के रूप में काम देख रहे हैं। पिरोजशा का सफर: 40 करोड़ की बिक्री को 30 हजार करोड़ पहुंचाया व्हार्टन और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से शिक्षित पिरोजशा ने साल 2004 में ‘गोदरेज प्रॉपर्टीज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। नोटबंदी के समय एक दिन में बेचे थे 300 करोड़ के विला पिरोजशा की दूरदर्शिता का सबसे चर्चित उदाहरण 2016 की नोटबंदी के दौरान देखने को मिला था। जब पूरे रियल एस्टेट सेक्टर में मंदी छाई थी और नकद लेनदेन बंद होने से हड़कंप मचा था, उस वक्त उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक प्रोजेक्ट में एक ही दिन में 300 करोड़ रुपए के विला बेच दिए थे। उन्होंने साबित किया कि जब बाजार में अनिश्चितता होती है, तो ग्राहक केवल भरोसेमंद और पारदर्शी ब्रांड्स की ओर ही रुख करते हैं। वह दिन कंपनी के इतिहास में ‘गेमचेंजर’ साबित हुआ था। हिलेरी क्लिंटन के साथ इंटर्नशिप की बहुत कम लोग जानते हैं कि पिरोजशा 20 साल की उम्र में राजनीति में करियर बनाना चाहते थे। अमेरिका में पढ़ाई के दौरान वे जॉर्ज बुश और अल गोर के चुनावी मुकाबले से काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने हिलेरी क्लिंटन के न्यूयॉर्क सीनेट कार्यालय में इंटर्नशिप भी की और दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव के रूप में काम किया। हालांकि, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं पर अच्छी पकड़ न होने के कारण उन्होंने बिजनेस की दुनिया को ही अपना कार्यक्षेत्र चुना। बुर्जिस गोदरेज को मिली ‘एग्रोवेट’ की बड़ी जिम्मेदारी इस उत्तराधिकार योजना में नादिर गोदरेज के बेटे बुर्जिस (35) को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। स्टैनफर्ड और हार्वर्ड से पढ़े बुर्जिस ‘गोदरेज एग्रोवेट’ के नए चेयरपर्सन बनेंगे। उन्होंने 2017 में एग्रोवेट के स्ट्रैटेजी डिवीजन से शुरुआत की थी और एस्टेक लाइफसाइंसेज के एमडी के रूप में कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले गए। अब वे समूह के कृषि-कारोबार को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से आगे बढ़ाएंगे। 1.56 लाख करोड़ का विशाल नेटवर्थ गोदरेज परिवार की कुल नेटवर्थ करीब 1.56 लाख करोड़ रुपए है। समूह का कारोबार साबुन और कंज्यूमर गुड्स से लेकर रियल एस्टेट, कृषि और केमिकल तक फैला हुआ है। पिरोजशा और बुर्जिस का नेतृत्व यह तय करेगा कि समूह आने वाले दशकों में डिजिटल और टेक-आधारित मार्केट में कैसे खुद को स्थापित रखता है।