Saturday, 17 Oct 2026 | 01:56 PM

Trending :

EXCLUSIVE

पेशाब से प्रेग्नेंसी का पता कैसे चल जाता है? यूरिन में ऐसा कौन सा इंडिकेटर, डॉक्टर सोनाली गुप्ता से जानिए

authorimg

Last Updated:

Urine Pregnancy Test: यूरिन के जरिए प्रेग्नेंसी का पता आसानी से लग जाता है और अधिकतर लोग प्रेग्नेंसी किट के जरिए यह चेक कर लेते हैं. डॉक्टर सोनाली गुप्ता के अनुसार यूरिन में hCG हार्मोन होता है, जिससे प्रेग्नेंसी कंफर्म हो जाती है. यह हार्मोन गर्भधारण के बाद शरीर में बनने लगता है. यूरिन के अलावा ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड से भी प्रेग्नेंसी डिटेक्ट की जा सकती है.

Zoom

पेशाब में एक खास हार्मोन होता है, जिससे प्रेग्नेंसी का पता लग जाता है.

Can Urine Confirm Pregnancy: आजकल बाजार में तमाम ऐसी किट उपलब्ध हैं, जिनके जरिए घर बैठे प्रेग्नेंसी चेक की जा सकती है. इसके लिए महिलाओं को 3-4 बूंद यूरिन किट पर डालनी होती हैं और कुछ सेकंड में रिजल्ट पता लग जाता है. यूरिन के जरिए प्रेग्नेंसी डिटेक्ट करना सबसे पॉप्युलर तरीका है और अधिकतर मामलों में इसका रिजल्ट सटीक होता है. यूरिन हमारे शरीर के अंदरूनी बदलावों का इंडिकेटर होती है. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर पेशाब से कैसे पता चल जाता है कि महिला प्रेग्नेंट है या नहीं? इस बारे में डॉक्टर से हकीकत जान लेते हैं.

ग्रेटर नोएडा के ब्लिस आईवीएफ एंड गायनी केयर सेंटर की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली गुप्ता ने News18 को बताया कि जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो उसके शरीर में एक खास हार्मोन बनने लगता है, जिसे ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (hCG) कहा जाता है. यह हार्मोन प्लेसेंटा द्वारा बनाया जाता है और प्रेग्नेंसी के कुछ ही दिनों बाद खून और यूरिन दोनों में दिखाई देने लगता है. यही hCG हार्मोन प्रेग्नेंसी का सबसे बड़ा इंडिकेटर होता है. यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट इसी hCG हार्मोन को पहचानने के लिए बनाया गया होता है. जब महिला टेस्ट किट पर कुछ बूंदें यूरिन की डालती है, तो उसमें मौजूद केमिकल्स hCG हार्मोन के साथ रिएक्ट करते हैं. अगर यह हार्मोन मौजूद होता है, तो टेस्ट किट पर लाइनें दिखाई देती हैं, जो प्रेग्नेंसी की पुष्टि करती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर सोनाली गुप्ता ने बताया कि प्रेग्नेंसी टेस्ट पीरियड मिस होने के 5 से 7 दिन बाद करना सबसे सही माना जाता है, क्योंकि तब तक शरीर में hCG हार्मोन का स्तर पर्याप्त बढ़ चुका होता है. बहुत जल्दी टेस्ट करने पर रिजल्ट गलत भी आ सकता है, इसलिए सही समय का ध्यान रखना जरूरी है. सुबह का पहला यूरिन इस टेस्ट के लिए सबसे बेहतर होता है, क्योंकि उसमें hCG की मात्रा ज्यादा होती है. अगर टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो इसकी पुष्टि के लिए ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक पेशाब के जरिए प्रेग्नेंसी का पता लगाना पूरी तरह वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जो hCG हार्मोन की मौजूदगी पर आधारित होती है. यह तरीका आसान, सस्ता और जल्दी रिजल्ट देने वाला है. बस सही समय और सही तरीके से टेस्ट करना जरूरी है. इसके अलावा अल्ट्रासाउंड के जरिए भी गर्भ में भ्रूण की मौजूदगी कंफर्म की जाती है, जो आमतौर पर कुछ हफ्तों बाद साफ दिखता है. पीरियड मिस होना, मॉर्निंग सिकनेस, थकान, ब्रेस्ट में बदलाव और बार-बार पेशाब आना भी प्रेग्नेंसी के संकेत हो सकते हैं. प्रेग्नेंसी कंफर्म करने के लिए डॉक्टर आमतौर पर ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड को सबसे भरोसेमंद तरीके मानते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप-ऑटो में भिड़ंत:बच्चे-महिलाएं सहित 10 घायल; अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर

April 23, 2026/
7:52 am

बुधवार देर रात बदनावर मार्ग पर एक सड़क हादसे में बच्चे और महिलाएं सहित 10 लोग घायल हो गए। यह...

ईरान के सुप्रीम-लीडर के प्रतिनिधि 26 अप्रैल को आएंगे भोपाल:'इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा' में देंगे संदेश; फतेहगढ़ इमामबाड़ा में तकरीर भी

April 24, 2026/
6:05 am

भोपाल में मुस्लिम समाज की एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से 26 अप्रैल को ‘इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ आयोजित...

इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत:रकुल प्रीत सिंह के ससुर लंदन में भर्ती; संपर्क करने पर अकेला छोड़ने को बोले

September 30, 2026/
10:28 am

फिल्म निर्माता वाशु भगनानी लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने मंगलवार को दी।...

बंजिंग जंपिंग- 65 वर्षीय गुरमीत ने खाई में लगाई छलांग:बेटे-बेटी ने चीयर कर कहा- गो मम्मी गो; लोग बोले- ये हैं असली वंडर वुमन

February 24, 2026/
5:30 am

डर? वो क्या होता है? जब नीचे 117 मीटर गहरी खाई देखी, तो डर नहीं, रोमांच महसूस हुआ। बस मन...

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल:वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ, रियान पराग पर जुर्माना लगा था

May 7, 2026/
3:47 pm

पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक...

मृणाल ने क्रिकेटर यशस्वी संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी:वायरल वीडियो के बाद अफवाहें तेज हुईं, एक्ट्रेस बोलीं- भाई आराम करो, Gen Z जरूरी मुद्दे उठाए

August 9, 2026/
5:30 am

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल इन दिनों अपनी कथित डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पेशाब से प्रेग्नेंसी का पता कैसे चल जाता है? यूरिन में ऐसा कौन सा इंडिकेटर, डॉक्टर सोनाली गुप्ता से जानिए

authorimg

Last Updated:

Urine Pregnancy Test: यूरिन के जरिए प्रेग्नेंसी का पता आसानी से लग जाता है और अधिकतर लोग प्रेग्नेंसी किट के जरिए यह चेक कर लेते हैं. डॉक्टर सोनाली गुप्ता के अनुसार यूरिन में hCG हार्मोन होता है, जिससे प्रेग्नेंसी कंफर्म हो जाती है. यह हार्मोन गर्भधारण के बाद शरीर में बनने लगता है. यूरिन के अलावा ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड से भी प्रेग्नेंसी डिटेक्ट की जा सकती है.

Zoom

पेशाब में एक खास हार्मोन होता है, जिससे प्रेग्नेंसी का पता लग जाता है.

Can Urine Confirm Pregnancy: आजकल बाजार में तमाम ऐसी किट उपलब्ध हैं, जिनके जरिए घर बैठे प्रेग्नेंसी चेक की जा सकती है. इसके लिए महिलाओं को 3-4 बूंद यूरिन किट पर डालनी होती हैं और कुछ सेकंड में रिजल्ट पता लग जाता है. यूरिन के जरिए प्रेग्नेंसी डिटेक्ट करना सबसे पॉप्युलर तरीका है और अधिकतर मामलों में इसका रिजल्ट सटीक होता है. यूरिन हमारे शरीर के अंदरूनी बदलावों का इंडिकेटर होती है. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर पेशाब से कैसे पता चल जाता है कि महिला प्रेग्नेंट है या नहीं? इस बारे में डॉक्टर से हकीकत जान लेते हैं.

ग्रेटर नोएडा के ब्लिस आईवीएफ एंड गायनी केयर सेंटर की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली गुप्ता ने News18 को बताया कि जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो उसके शरीर में एक खास हार्मोन बनने लगता है, जिसे ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (hCG) कहा जाता है. यह हार्मोन प्लेसेंटा द्वारा बनाया जाता है और प्रेग्नेंसी के कुछ ही दिनों बाद खून और यूरिन दोनों में दिखाई देने लगता है. यही hCG हार्मोन प्रेग्नेंसी का सबसे बड़ा इंडिकेटर होता है. यूरिन प्रेग्नेंसी टेस्ट इसी hCG हार्मोन को पहचानने के लिए बनाया गया होता है. जब महिला टेस्ट किट पर कुछ बूंदें यूरिन की डालती है, तो उसमें मौजूद केमिकल्स hCG हार्मोन के साथ रिएक्ट करते हैं. अगर यह हार्मोन मौजूद होता है, तो टेस्ट किट पर लाइनें दिखाई देती हैं, जो प्रेग्नेंसी की पुष्टि करती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर सोनाली गुप्ता ने बताया कि प्रेग्नेंसी टेस्ट पीरियड मिस होने के 5 से 7 दिन बाद करना सबसे सही माना जाता है, क्योंकि तब तक शरीर में hCG हार्मोन का स्तर पर्याप्त बढ़ चुका होता है. बहुत जल्दी टेस्ट करने पर रिजल्ट गलत भी आ सकता है, इसलिए सही समय का ध्यान रखना जरूरी है. सुबह का पहला यूरिन इस टेस्ट के लिए सबसे बेहतर होता है, क्योंकि उसमें hCG की मात्रा ज्यादा होती है. अगर टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो इसकी पुष्टि के लिए ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक पेशाब के जरिए प्रेग्नेंसी का पता लगाना पूरी तरह वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जो hCG हार्मोन की मौजूदगी पर आधारित होती है. यह तरीका आसान, सस्ता और जल्दी रिजल्ट देने वाला है. बस सही समय और सही तरीके से टेस्ट करना जरूरी है. इसके अलावा अल्ट्रासाउंड के जरिए भी गर्भ में भ्रूण की मौजूदगी कंफर्म की जाती है, जो आमतौर पर कुछ हफ्तों बाद साफ दिखता है. पीरियड मिस होना, मॉर्निंग सिकनेस, थकान, ब्रेस्ट में बदलाव और बार-बार पेशाब आना भी प्रेग्नेंसी के संकेत हो सकते हैं. प्रेग्नेंसी कंफर्म करने के लिए डॉक्टर आमतौर पर ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड को सबसे भरोसेमंद तरीके मानते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket