Wednesday, 03 Jun 2026 | 07:34 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कैंसर की लड़ाई में DU का बड़ा कदम! इस कॉलेज में हाइटेक लैब तैयार, छात्र भी कर सकेंगे रिसर्च

ask search icon

Last Updated:April 18, 2026, 06:08 IST Delhi University College Cancer Research Lab: दिल्ली यूनिवर्सिटी के डीआर कॉलेज में एनडीसीआरएल के तहत नैनो आधारित कैंसर रिसर्च और बायो सेफ्टी लैब शुरू होने वाली है. अब यहां पीएचडी छात्रों को भी ट्रेनिंग का मौका मिलेगा, साथ ही नौकरी के अवसर बढ़ेंगे. डीआर कॉलेज जो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रमुख गर्ल्स कॉलेज है. यहां पर स्थित न्यूरोफार्माकोलॉजी, ड्रग डिलीवरी एंड कैंसर रिसर्च लेबोरेटरी (NDCRL) कैंसर के लिए नैनो-आधारित उपचारों पर भी अब रिसर्च शुरू कर दी गई है. इसके लिए नई लैब बनाई जा चुकी है. इस लैब में बायो सेफ्टी मशीन लाई गई है, जिस पर छात्र-छात्राओं को पूरी ट्रेनिंग दी जा रही है. इस लैब की खासियत यह होगी कि इस लैब में कैंसर के साथ-साथ ऐसी बीमारियां जो संक्रमित या संक्रमण से जुड़ी हुई होती हैं, उनकी बारीकी से जांच की जाएगी. यहां पर बायो सेफ्टी केबिन के अंदर यह जांच की जाती है और पीएचडी की तैयारी कर रहे खासतौर पर छात्र-छात्राओं को इसमें रिसर्च करने के साथ ही ट्रेनिंग भी मिलेगी. जो भविष्य में उनके लिए नौकरी के अवसर खोल देगी. इस बायो सेफ्टी मशीन की खासियत यह है कि इसी केबिन में छात्र-छात्राओं को कैंसर समेत विभिन्न बीमारियों की जांच कैसे की जाती है, यह बताया जाएगा. यह मशीन एक तरह की केबिन होती है. इसके अंदर ही सारी जांच होती है. इससे बाहर कोई भी इन्फेक्शन ना निकल पाए. उसकी पूरी व्यवस्था होती है और सबसे खास बात यह है कि इस मशीन पर छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग देने का काम शुरू किया जा चुका है. Add News18 as Preferred Source on Google यही नहीं, इस नई रिसर्च लैब के खासियत यह है कि यहां पर जो भी रिसर्च की जाएगी. वह पब्लिश भी होगी और उसे पॉलिसी मेकर्स के पास भी भेजा जाएगा, जिस वजह से छात्र-छात्राओं को सीधे तौर पर पीएचडी करके सरकारी डिपार्टमेंट के साथ-साथ सरकारी अस्पतालों समेत एम्स जैसे अस्पताल में ट्रेनिंग या इंटर्नशिप करने के साथ ही नौकरी करने की अवसर भी काफी हद तक खुल जाएंगे. यही नहीं, इस लैब में कई और भी नई मशीन ऐसी हाईटेक लगाई गई हैं, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए किसी भी दूसरे कॉलेज में नहीं है. यह कैंसर की जांच करने वाली पहली लैब है. जो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी कॉलेज में स्थापित की गई है. इस लैब की वजह से तमाम रिसर्च हो सकेंगी और छात्र-छात्राओं के साथ ही प्रोफेसर्स के लिए भी यह लैब काफी फायदेमंद साबित होगी. First Published : April 18, 2026, 06:08 IST

हिमाचल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति पर विवाद:विप्लव बोलीं- जल्दबाजी में शिमला बैठकर फैसला, 71 प्रेसिडेंट में एक भी महिला नहीं

हिमाचल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति पर विवाद:विप्लव बोलीं- जल्दबाजी में शिमला बैठकर फैसला, 71 प्रेसिडेंट में एक भी महिला नहीं

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। दरअसल, कांग्रेस ने 71 ब्लॉक में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें में एक भी महिला को जगह नहीं मिली, जबकि राज्य में महिलाओं की आबादी लगभग 50 प्रतिशत है। वहीं अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की आबादी करीब 25-27 प्रतिशत है, इस वर्ग से 17 ब्लॉक अध्यक्ष (लगभग 24%) तैनात किए गए, जबकि 5-6 प्रतिशत आबादी वाले अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से 8 अध्यक्ष (लगभग 11%) लगाए गए। ऐसे में बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या कांग्रेस संगठन में एक भी महिला ऐसी नहीं थी, जिसे नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी जा सके, या फिर यह सीधी अनदेखी का मामला है। विधायकों की सिफारिश पर नियुक्तियां: विप्लव ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद संगठन के भीतर ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने कहा कि अध्यक्ष बनाने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया और इनकी तैनाती से पहले संगठन को मजबूत करने के पहलुओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां विधायकों और बड़े नेताओं की सिफारिश पर की गई हैं, जिससे जमीनी स्तर का संतुलन प्रभावित हुआ है। प्रदेश प्रभारी की कार्यशैली पर उठाए सवाल विप्लव ठाकुर ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रभारी केवल शिमला में बैठक कर लौट जाती हैं, जबकि प्रदेश के 11 अन्य जिलों में जाकर जमीनी फीडबैक लेना चाहिए। उनका कहना है कि शिमला में केवल पहुंच वाले लोग ही अपनी बात रख पाते हैं, जिससे वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाती। विप्लव ठाकुर की तरह अन्य महिला नेत्रियों ने भी नाम न छापने की शर्त पर सवाल उठाए और कहा कि यह सूची प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की मंजूरी से जारी की गई है। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए था। आशा कुमारी बोलीं- महिला कांग्रेस में मिलेगा स्थान वहीं, पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि भले ही महिलाओं को ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाया गया, लेकिन उन्हें महिला कांग्रेस कमेटी में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। 33% आरक्षण की चर्चा के बीच बढ़ी बहस कांग्रेस संगठन में इसे लेकर असंतोष है। प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि यह नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं, जब राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर चर्चा हो रही है। पंचायतों में 52 फीसदी से ज्यादा महिलाएं जीतकर आती है हिमाचल की पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है। इस वजह से पंचयातों में लगभग 52 फीसदी से अधिक महिलाएं चुनाव जीतकर आती है क्योंकि कुछ महिलाएं एससी, कुछ एसटी, कुछ ओबीसी कोटे तो कई ओपन सीट से भी चुनाव जीतकर आती है। इसी तरह, मौजूदा विधानसभा में भी कांग्रेस की दो महिला विधायक है।

फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने सैंपल लिए:सस्पेंडेड लाइसेंस से मप्र में खपा दी डायलिसिस किट, सिंगापुर से भी इम्पोर्ट

फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने सैंपल लिए:सस्पेंडेड लाइसेंस से मप्र में खपा दी डायलिसिस किट, सिंगापुर से भी इम्पोर्ट

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में घातक रसायनों वाली डायलिसिस किट सप्लाई के मामले में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और मप्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने देवास नाका स्थित एमके ब्रदर्स से दवाओं के सैंपल जब्त किए। इधर, भास्कर पड़ताल में खुलासा हुआ कि करीब दो साल पहले सस्पेंड हो चुके लाइसेंस से थाइलैंड से संदिग्ध डायलिसिस किट भेजी गई। इसके अलावा बिना वैध इम्पोर्ट लाइसेंस के सिंगापुर से भी डायलिसिस किट मंगाने के दस्तावेज मिले हैं। भास्कर को मिले दस्तावेजों के मुताबिक थाइलैंड की बक्सटर कंपनी ने किडनी केयर बिजनेस अलग कर 10 जनवरी 2024 को ‘वैनटिव हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ बनाई। नियमों के मुताबिक- कंपनी के गठन या पते में बदलाव होता है, तो मौजूदा सर्टिफिकेट 90 दिन तक ही वैध माना जाता है। मप्र में किट सप्लाई करने वाली एमके ब्रदर्स ने 25 अगस्त 2025 को स्वीकार किया था कि वैनटिव कंपनी के पास आयात लाइसेंस नहीं है। वे पुराने लाइसेंस पर ही काम कर रही हैं। मतलब अप्रैल 2024 के बाद मप्र में सप्लाई की गई सभी डायलिसिस किट, फ्लुइड और उपकरण बिना वैध लाइसेंस के बेचे गए। ये सैंपल लिए गए 1.Peritoneal Dialysis Solution (2.5% Dextrose – IP): बैच नंबर A25D035, मैन्युफैक्चरर- बक्सटर थाईलैंड 2.Peritoneal Dialysis Solution (1.5% Dextrose – IP): बैच नंबर A25E049, मैन्युफैक्चरर- बक्सटर थाईलैंड 3.Extraneal (7.5% Icodextrin): बैच नंबर S25L08009, मैन्युफैक्चरर- वैनटिव मैन्युफैक्चरिंग, सिंगापुर

मामला लीगल एक्टर अमित पांडे की नर्वसनेस पर तापसी बोलीं:घबराओ मत, मैं अमिताभ बच्चन नहीं हूं, मेरी भी हालत उन्हें देखकर खराब हो गई थी

मामला लीगल एक्टर अमित पांडे की नर्वसनेस पर तापसी बोलीं:घबराओ मत, मैं अमिताभ बच्चन नहीं हूं, मेरी भी हालत उन्हें देखकर खराब हो गई थी

तुतलाने की वजह से बचपन में मजाक झेलने वाले अमित विक्रम पांडे ने स्टेज को अपनी ताकत बनाया। स्कूल परफॉर्मेंस से शुरू हुआ सफर उन्हें मुंबई तक ले गया, जहां उन्होंने मिठीबाई से मास कम्युनिकेशन पढ़ते हुए एक्टिंग का सपना जिया। पहला बड़ा ब्रेक तापसी पन्नू के साथ एक विज्ञापन में मिला, जिसने आत्मविश्वास बढ़ाया। कोविड के दौर में भी उन्होंने हार नहीं मानी। आज ‘मामला लीगल 2’ में ‘लॉ’ के किरदार से पहचान बना चुके हैं। सवाल: शुरुआत से बताइए, एक्टिंग की तरफ झुकाव कैसे हुआ? जवाब: बचपन में मैं तुतला कर बोलता था, इसलिए स्कूल में बच्चे मजाक उड़ाते थे। उस माहौल से बचने के लिए स्टेज पर जाने लगा—स्कूल फंक्शन्स, 15 अगस्त, 26 जनवरी परफॉर्म करता था। वहीं से कॉन्फिडेंस आया और लगा कि एक्टिंग ही करनी है।सवाल: तुतलाने की समस्या से कैसे बाहर निकले? जवाब: स्कूल के टीचर्स ने पेंसिल जीभ के बीच रखकर बोलने की प्रैक्टिस कराई। बाद में थिएटर जॉइन किया, जहां प्रोफेशनल ट्रेनिंग मिली। धीरे-धीरे स्पीच साफ हुई और आत्मविश्वास बढ़ा। सवाल: थिएटर ने आपके करियर को कैसे दिशा दी? जवाब: 9वीं क्लास से थिएटर शुरू किया और देशभर के फेस्टिवल्स में परफॉर्म किया। थिएटर ने डिसिप्लिन, ऑब्जर्वेशन और पर्सनालिटी डेवलपमेंट सिखाया। यहीं से तय हुआ कि इसी फील्ड में आगे बढ़ना है। सवाल: फिर मुंबई आने का फैसला कैसे लिया? जवाब: थिएटर करते-करते तय हो गया था कि प्रोफेशनल एक्टिंग करनी है। 2016 में मुंबई आया और मीठी भाई कॉलेज में मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई शुरू की। साथ में थिएटर और ऑडिशन करता रहा। सवाल: मुंबई में शुरुआती स्ट्रगल कैसा रहा? जवाब: आरामनगर में ऑडिशन के लिए लंबी लाइनें लगती थीं। छोटे कमरों के बाहर 50-100 लोग खड़े रहते थे। कई बार “नॉट फिट” सुनना पड़ा। एक बार लगा कि शायद मैं फिट नहीं हूं, लेकिन बाद में समझ आया कि यह किरदार के हिसाब से होता है। सवाल: पहला ब्रेक कैसे मिला और क्या खास रहा? जवाब: मुझे पहला ब्रेक तापसी पन्नू के साथ कवरफॉक्स इंश्योरेंस के विज्ञापन में मिला था। यह मेरा पहला बड़ा ऑन-कैमरा एक्सपीरियंस था, जिसने इंडस्ट्री का असली माहौल समझाया। सवाल: तापसी पन्नू के साथ पहला शूट आपका हाइलाइट मोमेंट रहा, उस दिन क्या हुआ था? जवाब: मैं बहुत घबड़ाया हुआ था। तापसी ने मेरी घबराहट दूर कर दी। उन्हें मेरी शक्ल पर दिख रहा था कि 17-18 साल का लड़का घबड़ाया हुआ है। शायद बड़े कैमरे को देखकर नर्वस था। उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और गोल-गोल सर्कल में घूमते हुए बोलीं- अभी मैं पिंक करके आ रही हूं, उसमे मेरे सामने अमिताभ सर थे, बच्चन सर को देखकर मेरी भी ऐसी ही हालत खराब हो गई थी। तुम जो फील कर रहे हो वो मैं समझती हूं, मैं अमिताभ बच्चन नहीं हूं, तुम्हें घबराने की जरूरत नहीं है। सीन में हमें उन्हें डांटना था, लेकिन मैं घबरा रहा था। उन्होंने माहौल हल्का कर दिया, जिससे मैं खुलकर परफॉर्म कर पाया। उस दिन समझ आया कि बड़ा कलाकार सेट पर दूसरों को कितना कम्फर्टेबल बनाता है। सवाल: उस पहले ब्रेक के बाद करियर कैसे आगे बढ़ा? जवाब: उस एड के बाद कॉन्फिडेंस मिला। कॉलेज के दौरान थिएटर चलता रहा। फिर ‘छोटा भीम: द म्यूजिकल’ जैसा बड़ा स्टेज शो मिला, जिसमें 50 से ज्यादा कलाकार साथ परफॉर्म करते थे। लेकिन कोविड आने पर सब रुक गया। सवाल: कोविड के समय आपने खुद को कैसे संभाला? जवाब: थिएटर पूरी तरह बंद हो गया। कई लोग शहर छोड़कर चले गए, लेकिन मैं रुका रहा। दादाजी की बात याद रही—“काम नहीं रुकना चाहिए।” वही मुझे मोटिवेशन देती रही। सवाल: कोविड के बाद करियर दोबारा कैसे शुरू हुआ? जवाब: कोविड के बाद ‘नेबर्स किचन’ शो मिला, जो हिंदुस्तान टाइम्स के लिए था। वहीं से काम की रफ्तार शुरू हुई। इसके अलावा 20-25 एड्स किए, जिनमें बड़े कलाकारों के साथ काम किया। सवाल: ‘मामला लीगल’ तक पहुंचने का सफर कैसा रहा? जवाब: लगातार ऑडिशन दे रहा था। ‘मामला लीगल’ के लिए करीब 5 राउंड हुए। हर बार उम्मीद और डर रहता था, लेकिन आखिरकार सिलेक्शन हो गया। सवाल: सिलेक्शन का पता चला तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी? जवाब: मैं स्कूटर चला रहा था, तभी कॉल आया। गाड़ी साइड में रोकी। जैसे ही पता चला कि सिलेक्शन हो गया है, कुछ देर वहीं खड़ा रह गया… समझ नहीं आया क्या करूं। सवाल: उस पल में सबसे पहले किसका ख्याल आया? जवाब: सबसे पहले दादाजी याद आए। उन्होंने हमेशा कहा था- “जो तुम्हें खुशी दे, वही करना।” लेकिन उस दिन वो साथ नहीं थे… मैं उन्हें फोन नहीं कर पाया। यह सोचकर मैं बहुत रोया। फिर घर फोन किया, भाई-बहन को बताया। हम वीडियो कॉल पर खुशी से झूम रहे थे। वो पल मेरी जिंदगी का सबसे इमोशनल मोमेंट था। सवाल: ‘मामला लीगल 2′ में आपका किरदार क्या है? जवाब: मैं ‘लॉ’ का किरदार निभा रहा हूं- एक सीधा और ईमानदार लड़का। पहले सीजन में इंटर्न था, लेकिन दूसरे सीजन में किरदार और जिम्मेदारियां बढ़ती हैं। सवाल: इस शो के अलावा और कौन-कौन से प्रोजेक्ट किए हैं? जवाब: ‘मामला लीगल’ और ‘नेबर्स किचन’ के अलावा फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ में काम किया, जिसमें मेरा किरदार नेगेटिव शेड वाला था। इसके अलावा कई एड्स और एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर शॉर्ट फिल्म की है। साथ ही स्पोकन वर्ड और लाइव स्टोरीटेलिंग करता हूं, जहां अपनी लिखी कहानियां परफॉर्म करता हूं।

MP School Time Change | Odisha Heatwave 44°C

MP School Time Change | Odisha Heatwave 44°C

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ17 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार को बारिश ने थोड़ी राहत दी है। फिर भी इन राज्यों में पारा 40°C के ऊपर रहा। राजस्थान के बाड़मेर में दिन का तापमान 42.9°C और जैसलमेर में 42.8°C दर्ज हुआ। यूपी के गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में भी बारिश हुई। करीब 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40°C या इसके पार रहा, जिससे हीटवेव की स्थिति रही। प्रयागराज, वाराणसी समेत 50 शहरों में भीषण गर्मी पड़ी। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में अगले तीन दिनों तक तापमान 2-3°C और बढ़ेगा। इधर दिल्ली में भी 41°C पारा के साथ कल का दिन इस साल का सबसे गर्म रहा। हालांकि, शाम में हल्की बारिश से तापमान 7 से 10°C तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में फिर तापमान बढ़ सकता है और हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। देशभर से गर्मी की 6 तस्वीरें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच लोग पानी के टैंकर के नीचे छांव में बैठे दिखे। प्रयागराज में झुलसा देने वाली गर्मी में कॉलेज छात्राएं कपड़ों से सिर और चेहरा ढक रही हैं। हैदराबाद के चारमीनार में बढ़ते तापमान से रेहड़ी-पटरी वाले और दिहाड़ी मजदूर परेशान हैं। महाराष्ट्र के कराड में भीषण गर्मी से बचने के लिए युवतियां स्कार्फ का सहारा ले रही हैं। दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर तेज धूप के बाद शाम में अचानक बारिश हो गई। मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 19 अप्रैल: छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी और बिजली की आशंका है। 20 अप्रैल: झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी रहेगी। ओडिशा में कुछ जगहों पर गर्म रात रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना में आंधी की आशंका है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

MP School Time Change | Odisha Heatwave 44°C

MP School Time Change | Odisha Heatwave 44°C

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ2 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार को बारिश ने थोड़ी राहत दी है। फिर भी इन राज्यों में पारा 40°C के ऊपर रहा। राजस्थान के बाड़मेर में दिन का तापमान 42.9°C और जैसलमेर में 42.8°C दर्ज हुआ। यूपी के गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में भी बारिश हुई। करीब 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40°C या इसके पार रहा, जिससे हीटवेव की स्थिति रही। प्रयागराज, वाराणसी समेत 50 शहरों में भीषण गर्मी पड़ी। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में अगले तीन दिनों तक तापमान 2-3°C और बढ़ेगा। इधर दिल्ली में भी 41°C पारा के साथ कल का दिन इस साल का सबसे गर्म रहा। हालांकि, शाम में हल्की बारिश से तापमान 7 से 10°C तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में फिर तापमान बढ़ सकता है और हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। देशभर से गर्मी की 6 तस्वीरें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच लोग पानी के टैंकर के नीचे छांव में बैठे दिखे। प्रयागराज में झुलसा देने वाली गर्मी में कॉलेज छात्राएं कपड़ों से सिर और चेहरा ढक रही हैं। हैदराबाद के चारमीनार में बढ़ते तापमान से रेहड़ी-पटरी वाले और दिहाड़ी मजदूर परेशान हैं। महाराष्ट्र के कराड में भीषण गर्मी से बचने के लिए युवतियां स्कार्फ का सहारा ले रही हैं। दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर तेज धूप के बाद शाम में अचानक बारिश हो गई। मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 19 अप्रैल: छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी और बिजली की आशंका है। 20 अप्रैल: झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी रहेगी। ओडिशा में कुछ जगहों पर गर्म रात रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना में आंधी की आशंका है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

कुल्लू में गाड़ी पर गिरीं बड़ी-बड़ी चट्टानें:ड्राइवर ने भागकर बचाई जान, बारिश से लैंडस्लाइड, आज-कल 5 जिलों में तूफान का येलो अलर्ट

कुल्लू में गाड़ी पर गिरीं बड़ी-बड़ी चट्टानें:ड्राइवर ने भागकर बचाई जान, बारिश से लैंडस्लाइड, आज-कल 5 जिलों में तूफान का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मणिकर्ण में आज सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इसका मलबा और चट्टानें सड़क से गुजर रही गाड़ी पर गिरीं, जिससे गाड़ी चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लैंडस्लाइड की यह घटना बरशैणी घट्टीगढ़ पॉइंट की है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से पहले थोड़ा मलबा गिरा। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी से बाहर भागा। देखते ही देखते बड़ी-बड़ी चट्टानें भी गाड़ी पर गिर गईं। बता दें कि, प्रदेश में अप्रैल में सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। इससे कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। बीती रात में भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। सलापड़ में सबसे ज्यादा 21.0 मिमी, सलूणी 18.3 मिमी, कुकुमसैरी 14.4, सांगला 7.8, कल्पा 5.2, सराहन 3.0, भरमौर 2.0, सियोबाग 1.8 और जोगेंद्रनगर में 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई। आज और कल पांच जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग (IMD) की माने तो राज्य के कई भागों में शनिवार और रविवार भी बारिश जारी रहने के आसार है। IMD ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है, जबकि निचले और मध्यम क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान और ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। भुंतर का पारा 8.2 डिग्री गिरा प्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों में भी मौसम खराब रहा, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। कुल्लू के भुंतर का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री गिरने के बाद 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली का पारा भी 6.4 डिग्री कम होने के बाद 18.0 डिग्री रह गया है। इसी तरह सुंदरनगर में 4.6 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 28.2 डिग्री और मंडी में 5.3 डिग्री की गिरावट के बाद 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट देखी गई है, जिससे ठंड का असर फिर महसूस होने लगा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस 20 अप्रैल तक रहेगा एक्टिव मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को भी अधिक ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। हालांकि, 21 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने और धूप खिलने की उम्मीद है। वहीं, 23 अप्रैल से एक बार फिर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

Char Dham Yatra Begins; Yamunotri-Gangotri Gates Open April 19

Char Dham Yatra Begins; Yamunotri-Gangotri Gates Open April 19

3 घंटे पहले कॉपी लिंक उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शनिवार से शुरू हो जाएगी। ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 बसों को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए रवाना करेंगे। ये यात्री 19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलने के वक्त मौजूद रहेंगे। चारधाम के लिए अब तक 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। पिछले साल 23 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। गुरुवार से ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू हो गए हैं। सबसे पहले मध्य प्रदेश (शहडोल) के 100 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। ये सभी यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। चार धाम से जुड़े पांच नियम बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन धर्म के लोग दर्शन कर पाएंगे। हालांकि अन्य धर्म के लोगों को कैसे रोका जाएगा, इसे लेकर मंदिर समिति ने स्पष्ट निर्देश नहीं जारी किए हैं। केदारनाथ के गर्भगृह में श्रद्धालु गंगाजल, फूल नहीं चढ़ा सकेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया, विशेष पूजा दोपहर में नहीं होगी। रात 11 से सुबह 4 के बीच कराई जाएगी। यात्रा मार्ग पर वाहन सुबह 4 से रात 10 बजे तक चल सकेंगे। इसके बाद चेकपोस्ट पर रोका जाएगा। यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन में बांटकर 54 हजार गाड़ियों के लिए 118 पार्किंग बनाए। केदारनाथ में पैदल यात्रा से पहले बुजुर्ग व बीपी मरीज गौरीकुंड में जांच करवा सकेंगे। 48 हाल्टिंग पॉइंट बनाए। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में यहां 1.18 लाख लोग रुक सकते हैं। भूस्खलन की आशंका वाले 80 पॉइंट चिह्नित। यहां इमरजेंसी टीमें तैनात हैं। ————————————————– ये खबर भी पढ़ें… अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, 57 दिन चलेगी:28 अगस्त को खत्म होगी; 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को बताया कि इस साल यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Abhishek Sharma; CSK Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

Abhishek Sharma; CSK Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। CSK अभी पॉइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर है और कप्तान ऋतुराज गायकवाड की अगुवाई में उसने पांच मैचों में दो जीत हासिल की हैं। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर गायकवाड की टीम जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी। दूसरी ओर, SRH ने भी 5 में से 2 मैच जीते है। लेकिन टीम बेहतर रन रेट की वजह से चौथे नंबर पर है। टीम ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया। राजस्थान की यह सीजन की पहली हार थी। आज का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हेड टु हेड में चेन्नई आगे हेड टु हेड में चेन्नई आगे है। हैदराबाद और चेन्नई के बीच IPL में अब तक 23 मुकाबले खेले गए। 7 में हैदराबाद और 16 में चेन्नई में जीत मिली। यानी चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ 69% मैच जीते हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद एक मैच से आगे है। SRH और CSK के बीच यहां अब तक कुल 5 मैच खेले गए। हैदराबाद ने 3 और चेन्नई ने 2 मैच जीते हैं। धोनी का आज भी खेलना मुश्किल एमएस धोनी आज के मैच में भी नहीं खेलेंगे। CSK के पूर्व कप्तान हालांकि टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे हैं, लेकिन उनकी वापसी अभी टली हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी पूरी तरह फिट होने के करीब हैं और मुंबई के खिलाफ होने वाले अगले मैच में मैदान पर लौट सकते हैं। क्लासन ने 5 मैचों में बनाए 200+ रन SRH के लिए इस सीजन में हेनरिक क्लासन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.67 रहा है, जिससे मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिली है। वहीं गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। टीम के पिछले मैच में अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लिए थे। कंबोज ने 5 मैचों में 10 विकेट लिए CSK के लिए इस सीजन में संजू सैमसन बेहतरीन लय में दिखे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 185 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रन बनाए थे। दूसरी ओर, गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 5 मुकाबलों में 10 विकेट झटके हैं। सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने फ्लैट विकेट के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 85 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमे से 36 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चीज करने वाली टीम ने जीते है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 286/6 है, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। इस सीजन SRH ने यहां 2 मैच खेले, एक जीता और एक में हार का सामना करना पड़ा। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं हैदराबाद में 18 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। आज यहां सुबह धूप के साथ हल्के बादल रहेंगे, जबकि दोपहर में आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा। मैच वाले दिन यहां का टेम्परेचर 39 से 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। इम्पैक्ट प्लेयर: लियम लिविंग्सटन। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…