Wednesday, 03 Jun 2026 | 04:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Abhishek Sharma; CSK Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

CSK अभी पॉइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर है और कप्तान ऋतुराज गायकवाड की अगुवाई में उसने पांच मैचों में दो जीत हासिल की हैं। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर गायकवाड की टीम जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी।

दूसरी ओर, SRH ने भी 5 में से 2 मैच जीते है। लेकिन टीम बेहतर रन रेट की वजह से चौथे नंबर पर है। टीम ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया। राजस्थान की यह सीजन की पहली हार थी।

आज का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

हेड टु हेड में चेन्नई आगे

हेड टु हेड में चेन्नई आगे है। हैदराबाद और चेन्नई के बीच IPL में अब तक 23 मुकाबले खेले गए। 7 में हैदराबाद और 16 में चेन्नई में जीत मिली। यानी चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ 69% मैच जीते हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद एक मैच से आगे है। SRH और CSK के बीच यहां अब तक कुल 5 मैच खेले गए। हैदराबाद ने 3 और चेन्नई ने 2 मैच जीते हैं।

धोनी का आज भी खेलना मुश्किल

एमएस धोनी आज के मैच में भी नहीं खेलेंगे। CSK के पूर्व कप्तान हालांकि टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे हैं, लेकिन उनकी वापसी अभी टली हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी पूरी तरह फिट होने के करीब हैं और मुंबई के खिलाफ होने वाले अगले मैच में मैदान पर लौट सकते हैं।

क्लासन ने 5 मैचों में बनाए 200+ रन

SRH के लिए इस सीजन में हेनरिक क्लासन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.67 रहा है, जिससे मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिली है। वहीं गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। टीम के पिछले मैच में अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लिए थे।

कंबोज ने 5 मैचों में 10 विकेट लिए

CSK के लिए इस सीजन में संजू सैमसन बेहतरीन लय में दिखे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 185 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रन बनाए थे। दूसरी ओर, गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 5 मुकाबलों में 10 विकेट झटके हैं।

सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने फ्लैट विकेट के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है।

इस स्टेडियम में अभी तक 85 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमे से 36 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चीज करने वाली टीम ने जीते है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 286/6 है, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। इस सीजन SRH ने यहां 2 मैच खेले, एक जीता और एक में हार का सामना करना पड़ा।

बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं

हैदराबाद में 18 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। आज यहां सुबह धूप के साथ हल्के बादल रहेंगे, जबकि दोपहर में आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा। मैच वाले दिन यहां का टेम्परेचर 39 से 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। इम्पैक्ट प्लेयर: लियम लिविंग्सटन।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शहडोल में एक साल के मासूम का अपहरण,:फूफा निकला आरोपी, बोला- मायके गई पत्नी वापस नहीं आ रही थी

April 28, 2026/
1:38 pm

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक साल के मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चे...

तस्वीर का विवरण

May 29, 2026/
7:30 pm

सूजी मोमोज बनाने की सामग्री: 1 कप सूजी, 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच नमक, आवश्यकतानुसार अधिक पानी छवि:...

बारामती चुनाव के बीच.. दिव्यांग पिता और उम्मीदवार माता और पीएम मोदी के साथ शेयर की तस्वीर

April 10, 2026/
11:07 am

बारामती उपचुनाव: कांग्रेस नेता पार्थ समर्थक ने यूनाइटेड किंगडम को साझीदारी के रूप में शपथ ली और इस अवसर को...

Gwalior HC Grants Abortion Right to Rape Victim

April 11, 2026/
11:17 am

ग्वालियर हाईकोर्ट का फाइल फोटो मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक अहम फैसले में 30 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता...

सीहोर में अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर ट्रेनों का ठहराव शुरू:सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी; कुबेरेश्वर धाम के श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

February 23, 2026/
7:42 pm

सीहोर रेलवे स्टेशन पर सोमवार, 23 फरवरी से अहमदाबाद-गोरखपुर और बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। सोमवार...

राजनीति

Abhishek Sharma; CSK Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

Abhishek Sharma; CSK Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

CSK अभी पॉइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर है और कप्तान ऋतुराज गायकवाड की अगुवाई में उसने पांच मैचों में दो जीत हासिल की हैं। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर गायकवाड की टीम जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी।

दूसरी ओर, SRH ने भी 5 में से 2 मैच जीते है। लेकिन टीम बेहतर रन रेट की वजह से चौथे नंबर पर है। टीम ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया। राजस्थान की यह सीजन की पहली हार थी।

आज का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

हेड टु हेड में चेन्नई आगे

हेड टु हेड में चेन्नई आगे है। हैदराबाद और चेन्नई के बीच IPL में अब तक 23 मुकाबले खेले गए। 7 में हैदराबाद और 16 में चेन्नई में जीत मिली। यानी चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ 69% मैच जीते हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद एक मैच से आगे है। SRH और CSK के बीच यहां अब तक कुल 5 मैच खेले गए। हैदराबाद ने 3 और चेन्नई ने 2 मैच जीते हैं।

धोनी का आज भी खेलना मुश्किल

एमएस धोनी आज के मैच में भी नहीं खेलेंगे। CSK के पूर्व कप्तान हालांकि टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे हैं, लेकिन उनकी वापसी अभी टली हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी पूरी तरह फिट होने के करीब हैं और मुंबई के खिलाफ होने वाले अगले मैच में मैदान पर लौट सकते हैं।

क्लासन ने 5 मैचों में बनाए 200+ रन

SRH के लिए इस सीजन में हेनरिक क्लासन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.67 रहा है, जिससे मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिली है। वहीं गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। टीम के पिछले मैच में अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लिए थे।

कंबोज ने 5 मैचों में 10 विकेट लिए

CSK के लिए इस सीजन में संजू सैमसन बेहतरीन लय में दिखे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 185 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रन बनाए थे। दूसरी ओर, गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 5 मुकाबलों में 10 विकेट झटके हैं।

सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने फ्लैट विकेट के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है।

इस स्टेडियम में अभी तक 85 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमे से 36 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चीज करने वाली टीम ने जीते है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 286/6 है, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। इस सीजन SRH ने यहां 2 मैच खेले, एक जीता और एक में हार का सामना करना पड़ा।

बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं

हैदराबाद में 18 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। आज यहां सुबह धूप के साथ हल्के बादल रहेंगे, जबकि दोपहर में आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा। मैच वाले दिन यहां का टेम्परेचर 39 से 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। इम्पैक्ट प्लेयर: लियम लिविंग्सटन।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket