Now people are experiencing luxury cruise in the country, Luxury Cruise Journey

Hindi News Business Now People Are Experiencing Luxury Cruise In The Country, Luxury Cruise Journey रवि दलाल. रोहतक1 घंटे पहले कॉपी लिंक लोग लग्जरी क्रूज का अनुभव लेने के लिए पहले दुबई जाना पसंद करते थे, अब सुरक्षा व खर्च को देखते हुए देश में ही क्रूज यात्रा को प्राथमिकता दी जा रही है। – प्रतीकात्मक फोटो इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक तनाव, युद्ध के माहौल के बीच यात्रियों की पसंद में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर लोग गंगटोक, गोवा, केरल और दार्जिलिंग जैसे घरेलू पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरोप, दक्षिण अफ्रीका की बुकिंग में उछाल आया है। इसके पीछे बड़ी वजह युद्ध के कारण पैदा हुई अस्थिरता और सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता है। जो गंतव्य पहले ज्यादा लोकप्रिय नहीं थे, वे अब तेजी से यात्रियों की पसंद बनते जा रहे हैं। ट्रैवल एजेंसी के मालिक रोहित खुराना ने बताया कि इस सीजन में यूरोप के देशों इटली, फ्रांस, स्विट्जरलैंड और फिनलैंड के लिए करीब 200 से 300 एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए भी 40 से 50 बुकिंग की गई हैं। इसके उल्ट मिडिल ईस्ट के देशों में पर्यटन को बड़ा झटका लगा है। घरेलू पर्यटन को मिला बढ़ावा लोग लग्जरी क्रूज का अनुभव लेने के लिए दुबई जाना पसंद करते थे, अब सुरक्षा व खर्च को देखते हुए देश में ही क्रूज यात्रा को प्राथमिकता दी जा रही है। कम लागत, आसान पहुंच और सुरक्षित माहौल के चलते लोग अब दुबई की बजाय देश में ही लग्जरी क्रूज जैसा अनुभव लेना पसंद कर रहे हैं। गोवा, मुंबई, केरल के लिए एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिलता रहेगा। युद्ध के कारण हवाई यात्रा हुई महंगी युद्ध का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ा है। पहले यूरोप के लिए फ्लाइट टिकट 60 से 70 हजार रुपए में मिल जाते थे, लेकिन अब यह बढ़कर 1.20 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस ने रूट में बदलाव किया है। पहले उड़ानें अबू धाबी और दुबई के रास्ते जाती थीं, लेकिन अब सीधे रूट अपनाए जा रहे हैं, जिससे किराया बढ़ गया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
बठिंडा के सरकारी स्कूल में लेडी टीचर से छेड़छाड़:सीनियर टीचर लैब में ले गया, किस किया, प्राइवेट पार्ट्स छुए; अंजाम भुगतने की धमकी दी

बठिंडा के एक सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने अपने सीनियर टीचर पर छेड़खानी के आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। लेडी टीचर का आरोप है कि उसे बहाने से टीचर लैब में ले गया और उसके दोनों गालों पर किस किया। जब वह रोने लगी तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ। महिला का आरोप है कि वह टीचर से छूटकर भागने लगी तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला टीचर का कहना है कि आरोपी स्कूल में उससे सीनियर है। उसने घटना के बारे में पहले स्कूल में साथी महिला टीचरों और परिजन को बताया था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित लेडी टीचर ने वारदात की ये जानकारी दी… पहले महिला स्टाफ को बताया महिला टीचर ने बताया कि वह तेजी से भागकर लैब से बाहर आ गई। उसने कहा- मैं इतना डर गई कि किसी को बताने की हिम्मत नहीं कर सकी। काफी सहमी हुई कमरे में बैठ गई। बार-बार रोना आ रहा था। मुझे उदास और रोता देख कुछ महिला स्टाफ मुझसे कारण पूछने लगीं। मैंने रोते हुए उन्हें पूरी कहानी बता दी। परिजन को बताया, फिर पुलिस में शिकायत महिला टीचर ने कहा कि उसने अपने परिवार को फोन पर घटना के बारे में बताया। यह सुनकर परिजन स्कूल आए। फिर सभी पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां घटना के बारे में पुलिस को बताया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी बोले- जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे थाना मोड़ मंडी प्रभारी तरनदीप सिंह ने बताया है लेडी टीचर ने शिकायत दर्ज कराई है। उसके साथ सहकर्मी टीचर ने छेड़खानी की। उसकी शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। अभी आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
'शराब पीने के बाद ब्रेकअप कर लिया था':प्रणित मोरे के शो में श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा ने पर्सनल लाइफ का किस्सा शेयर किया

मुंबई में कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंडअप शो के दौरान क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन और इन्फ्लूएंसर श्रेष्ठा अय्यर ने बताया कि उन्होंने शराब पीने के बाद अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। दरअसल, शो के दौरान प्रणित ने श्रेष्ठा से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किए। बातचीत में प्रणित ने उनसे पूछा कि क्या वो शराब पीती हैं? जिस पर श्रेष्ठा ने कहा कि उन्होंने हाल ही में शराब पीना छोड़ दिया, लेकिन पहले वह पीती थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने ब्रेकअप का किस्सा शेयर किया। शो में श्रेष्ठा के बगल में उनकी दोस्त बैठी थी। श्रेष्ठा ने बताया कि शराब पीने के बाद उन्होंने और उनकी दोस्त ने ब्रेकअप का फैसला लिया था। उन्होंने बताया कि उसी रात दोनों ने अलग-अलग अपने-अपने पार्टनर्स से रिश्ता खत्म किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पार्टनर्स टॉक्सिक नहीं थे, लेकिन उन्हें लगा कि वे उनके लिए सही नहीं हैं। श्रेष्ठा सॉन्ग ‘एग्रीमेंट करले’ में नजर आई थीं श्रेष्ठा अय्यर एक इन्फ्लूएंसर, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वो फरवरी 2025 में फिल्म ‘सरकारी बच्चा’ के आइटम सॉन्ग ‘एग्रीमेंट करले’ में नजर आई थीं। इंस्टाग्राम पर भी वो कंटेंट पोस्ट करती रहती हैं। उनके कुछ पोस्ट में भाई श्रेयस भी नजर आते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें रियलिटी शो जैसे ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने भाग नहीं लिया।
कहीं आपका बच्चा डिहाइड्रेशन का शिकार तो नहीं हो रहा! पिंच टेस्ट से लगाएं पता, स्कूलों में शुरू हुआ ‘वॉटर बेल’

Last Updated:April 19, 2026, 13:44 IST Health Tips: बढ़ती गर्मी और तेज धूप से अक्सर कुछ बच्चे डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है. कुछ केस में तो बच्चों की जान भी चली जाती है. इसके लिए पैरेंट्स को कुछ जरूरी बातों का ध्यान देने की जरूरत है. देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी और निजी स्कूलों में अब पढ़ाई के बीच ‘वॉटर बेल’ यानी पानी की घंटी गूंजेगी, क्योंकि प्रशासन ने भीषण गर्मी और हीट वेव के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी स्कूलों को यह विशेष निर्देश जारी किए हैं. इसका मकसद बच्चों को नियमित अंतराल पर पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करना है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि छोटे बच्चे खेलकूद और पढ़ाई की व्यस्तता में पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे उनके शरीर में पानी की कमी आ जाती है. अब स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी होगी कि वे घंटी बजाकर बच्चों को हाइड्रेटेड रहने के लिए काम करेंगे. बच्चों में डिहाइड्रेशन हो सकता है जानलेवा देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक सिराज सिद्दीकी बताते हैं कि उत्तराखंड प्रशासन की ओर से राज्य के स्कूलों में वॉटर बेल लगाने के निर्देश दिए गए हैं. इसका मतलब यह है कि गर्मियों के दिनों में हीट वेव और लू जैसी परेशानियां बच्चों को भी घेर लेती हैं. वहीं छोटे बच्चों को पता नहीं होता है कि उन्हें प्यास लगी है और पानी पीना है. खेल में उन्हें ध्यान नहीं रहता है और वह समय पर पानी नहीं पी पाते हैं, जिसके बाद डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं. अगर आपका बच्चा कमजोर और सुस्त हो गया है, उसके होंठ सूखे हैं, आंखों के नीचे काले घेरे आ गए हैं, तो यह डिहाइड्रेशन के लक्षण हो सकते हैं. आप पिंच टेस्ट कर सकते हैं, मतलब बच्चे के हाथ की स्किन पर पिंच करें. अगर वह अपनी पहली अवस्था में नहीं आती है, तो वह गम्भीर रूप से डिहाइड्रेशन की चपेट में है. डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए पानी के अलावा उसे ताजे फलों का रस भी दीजिए. हेल्थ को लेकर लापरवाही खतरनाकउन्होंने कहा कि डिहाइड्रेशन की परेशानी अगर गंभीर हो जाती है, तो लापरवाही बरतने पर यह जानलेवा भी हो सकती है. गर्मियों के मौसम में बच्चों की हेल्थ को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. छोटे बच्चे प्यास लगने पर भी तब तक पानी नहीं मांगते, जब तक वे पूरी तरह थक न जाएं. लगातार धूप और पसीने के चलते शरीर से तरल पदार्थ तेजी से खत्म होते हैं, जो बच्चों में डिहाइड्रेशन का कारण बनते हैं. प्रशासन की यह ‘वॉटर बेल’ न सिर्फ एक अनुशासन है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति एक सुरक्षा कवच भी साबित होगी, ताकि वे स्कूल परिसर में ऊर्जावान और सुरक्षित महसूस कर सकें. बच्चों के पेरेंट्स को भी ध्यान देने की जरूरत डॉ. सिद्दकी का कहना है कि अभिभावकों के लिए अपने बच्चों में डिहाइड्रेशन के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है. अगर आपका बच्चा सामान्य से ज्यादा सुस्त और कमजोर नजर आ रहा है, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है. इसके साथ ही बच्चे के होंठों का सूखना और आंखों के नीचे काले घेरे आना शरीर में पानी की गंभीर कमी की ओर इशारा करते हैं. डिहाइड्रेशन के चलते बच्चों में एकाग्रता की कमी और चिड़चिड़ापन भी देखा जा सकता है. ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. उन्होंने बताया कि सबसे पहले आप अगर बच्चे को बाहर ले जा रहे हैं, तो उसे कैप पहनाकर या छाता ओढ़ाकर लेकर जाएं. आप उसे इलेक्ट्रोल दे सकते हैं. नींबू पानी भी छोटे बच्चों के लिए अच्छा रहता है. ध्यान रहे कि आप उसे कॉल्ड ड्रिंक्स आदि ज्यादा न दें, क्योंकि वह बॉडी के शुगर और नमक को अवशोषित करती है, जिससे और ज्यादा प्यास लगती है. About the Author आर्यन सेठ आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Dehradun,Uttarakhand First Published : April 19, 2026, 13:44 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
KKR-RR के बीच मुकाबला शुरू, वैभव ने की ओपनिंग:कोलकाता में हो रहा मैच, IPL में समस्तीपुर के दो खिलाड़ी हैं आमने-सामने

IPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडेन गार्डेन में मैच खेला जा रहा है। आज के मैच में बिहा के वैभव सूर्यवंशी और अनुकूल रॉय आज एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वैभव पारी की शुरुआत सिंगल से की। हालांकि, दूसरे ओवर में ओवर में लगातार दो चौके लगाए। वैभव अभी 7 बॉल पर 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वैभव ऑरेंज कैप की रेस में 84 रन पीछे वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस सीजन में RR के टॉप बैटर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 263.15 का रहा है। वैभव ने IPL में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया था। मगर अभी ये कैप SRH के हैनरिक क्लासेन के पास है, जिन्होंने इस सीजन में अब तक 283 रन बनाए हैं।वैभव को ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने के लिए 84 रन चाहिए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में उनका बल्ला नहीं चल सका था। IPL में डेब्यू कर रहे प्रफुल हींगे ने वैभव को 0 पर आउट कर दिया। गोल्डन डक पर आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी निराश नजर आए थे।
जब CSK के खिलाफ चला फैन का टोटका:नींबू के साथ की विकेट गिरने की प्रार्थना, अगली गेंद पर शिवम दुबे बोल्ड

IPL 2026 के 27वें मैच में एक अजीब घटना देखने को मिली। शिवम दुबे के आउट होने से पहले स्टैंड्स में बैठे एक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के एक फैन का टोटका सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चेन्नई की पारी के 17वें ओवर में, जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए दुबे बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी एक फैन हाथ में नींबू लेकर उसे हवा में घुमाते और कुछ बुदबुदाते हुए नजर आया। उसने इशारा दुबे की ओर किया और अगली ही गेंद पर दुबे बोल्ड हो गए। इस तरह के टोटके फैंस करते रहते हैं। कई बार खिलाड़ी भी अंधविश्वास करते हैं। जैसे 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में सचिन तेंदुलकर ड्रेसिंग रूप में वीरेंद्र सहवाग को जगह बदलने नहीं दे रहे थे। जब सचिन से सहवाग को अपनी जगह से नहीं उठने दिया सचिन तेंदुलकर ने एक बार बताया था कि 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में जब वे और वीरेंद्र सहवाग जल्दी आउट हो गए, तो दोनों ड्रेसिंग रूम में एक ही जगह बैठ गए। सचिन ने सहवाग से कहा कि वह अपनी जगह न बदलें, ताकि टीम का लकी मोमेंटम बना रहे। उन्होंने यह भी बताया कि 2011 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। उस मैच में भी दोनों एक ही जगह बैठे थे और भारत ने जीत हासिल की थी। साकिब की बॉल पर बोल्ड हुए दुबे साकिब हुसैन ने मिडिल स्टंप पर एक तेज फुल लेंथ डिलीवरी डाली । दुबे इस गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में पूरी तरह चूक गए । उनके पैरों का मूवमेंट नहीं हुआ और ऐसा लगा कि वे स्लोअर बॉल की उम्मीद कर रहे थे । गेंद पैड को छूते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई । दुबे 16 गेंदों में 21 रन बनाकर निराश होकर वापस लौटे । पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंची हैदराबाद हैदराबाद ने इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को 10 रनों से शिकस्त दी । इस जीत के साथ ही SRH पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है । वहीं, चेन्नई के लगातार दो जीत का सिलसिला भी थम गया है । हैदराबाद का अगला मुकाबला अब 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा ।
जब CSK के खिलाफ चला फैन का टोटका:नींबू के साथ की विकेट गिरने की प्रार्थना, अगली गेंद पर शिवम दुबे बोल्ड

IPL 2026 के 27वें मैच में एक अजीब घटना देखने को मिली। शिवम दुबे के आउट होने से पहले स्टैंड्स में बैठे एक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के एक फैन का टोटका सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चेन्नई की पारी के 17वें ओवर में, जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए दुबे बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी एक फैन हाथ में नींबू लेकर उसे हवा में घुमाते और कुछ बुदबुदाते हुए नजर आया। उसने इशारा दुबे की ओर किया और अगली ही गेंद पर दुबे बोल्ड हो गए। इस तरह के टोटके फैंस करते रहते हैं। कई बार खिलाड़ी भी अंधविश्वास करते हैं। जैसे 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में सचिन तेंदुलकर ड्रेसिंग रूप में वीरेंद्र सहवाग को जगह बदलने नहीं दे रहे थे। जब सचिन से सहवाग को अपनी जगह से नहीं उठने दिया सचिन तेंदुलकर ने एक बार बताया था कि 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में जब वे और वीरेंद्र सहवाग जल्दी आउट हो गए, तो दोनों ड्रेसिंग रूम में एक ही जगह बैठ गए। सचिन ने सहवाग से कहा कि वह अपनी जगह न बदलें, ताकि टीम का लकी मोमेंटम बना रहे। उन्होंने यह भी बताया कि 2011 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। उस मैच में भी दोनों एक ही जगह बैठे थे और भारत ने जीत हासिल की थी। साकिब की बॉल पर बोल्ड हुए दुबे साकिब हुसैन ने मिडिल स्टंप पर एक तेज फुल लेंथ डिलीवरी डाली । दुबे इस गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में पूरी तरह चूक गए । उनके पैरों का मूवमेंट नहीं हुआ और ऐसा लगा कि वे स्लोअर बॉल की उम्मीद कर रहे थे । गेंद पैड को छूते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई । दुबे 16 गेंदों में 21 रन बनाकर निराश होकर वापस लौटे । पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंची हैदराबाद हैदराबाद ने इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को 10 रनों से शिकस्त दी । इस जीत के साथ ही SRH पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है । वहीं, चेन्नई के लगातार दो जीत का सिलसिला भी थम गया है । हैदराबाद का अगला मुकाबला अब 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। ———————– मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई:सैमसन ने छक्का लगाकर खाता खोला IPL के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रन से हरा दिया। राजीव गांधी स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर ही फिफ्टी लगा दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। पूरी खबर…
मप्र स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 119 प्रत्याशी मैदान में:12 मई को मतदान, इंदौर से 22 वकील दावेदारों में चार महिलाएं भी शामिल

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के 25 प्रतिनिधियों के लिए 12 मई को होने वाले पांच वर्षीय चुनाव के लिए 119 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी जस्टिस सुशील कुमार पालो द्वारा नामांकन पत्रों की जांच के बाद शुक्रवार को अधिकृत सूची सार्वजनिक की गई। चुनाव के लिए कुल 138 नामांकन पत्र जमा हुए थे, जिनमें से 19 विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। अब 119 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इंदौर से 22 वकील मैदान में इंदौर से कुल 22 वकील इस चुनाव में उम्मीदवार हैं, जिनमें चार महिला वकील भी शामिल हैं। स्टेट बार काउंसिल के मौजूदा सदस्य विवेक सिंह, सुनील गुप्ता, हितोषी जय हार्डिया, नरेंद्र कुमार जैन और खिलाड़ी लाल गनगौरे पुनः चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा इंदौर बार एसोसिएशन के 13 बार अध्यक्ष रह चुके सीनियर एडवोकेट सुरेंद्रकुमार वर्मा सहित निमेष पाठक, तनुज दीक्षित, राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना, विनोद द्विवेदी, शैलेंद्र मिश्रा, सीपी पुरोहित, राजेंद्र सिंह, कन्हैयालाल यादव, शेख अलीम, प्रीति तिवारी, प्रतिभा वालिया, नूरजहां खान, रेखा बोरवेल, शादाब खान और मोहम्मद शब्बीर खान जैसे नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। प्रदेशभर में एक साथ होगा मतदान मप्र स्टेट बार काउंसिल का चुनाव पूरे प्रदेश में एक ही दिन 12 मई को आयोजित किया जाएगा। प्रत्याशियों को प्रदेश के 55 जिलों में स्थित 270 बार एसोसिएशनों में जाकर मतदाताओं से संपर्क करना होगा। प्रदेश में लगभग 86 हजार अधिवक्ता मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 22 अप्रैल को अंतिम सूची नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 से 22 अप्रैल शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 22 अप्रैल को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ गई है और विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन के लिए प्रदेशभर में संपर्क अभियान शुरू कर चुके हैं।
70 घंटे की नॉन-स्टॉप गेमिंग:जर्मनी में कैक्टस-2026: दो हजार गेमर्स का कंप्यूटर के सामने ही खाना-सोना

तस्वीर जर्मनी के लीपजिग शहर की है, जहां गेमिंग का सबसे बड़ा महाकुम्भ ‘कैक्टस 2026′ आयोजन किया गया। करीब 40,000 वर्ग मीटर में फैले इस विशाल फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण जर्मनी की सबसे बड़ी LAN (लैन) पार्टी है। यहां गेमिंग, टेक्नोलॉजी और कम्युनिटी से जुड़े 2,000 गेमर्स अपने कंप्यूटर सेटअप के साथ 70 घंटे तक लगातार गेम खेलने का रोमांच अनुभव करते हैं। इस इवेंट के दौरान गेमर्स यहीं रहते हैं, यहीं खाते हैं और सोते भी हैं। इस साल पहली बार 18+ आयु वर्ग के लिए खास ‘Lvl 18 एरिया’ बनाया गया है, जबकि ‘FYNG सिटी’ जोन में लोग भविष्य में आने वाले नए गेम्स का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा 5,000 वर्ग मीटर में फैले टेबलटॉप और कार्ड गेम्स जोन के साथ-साथ कॉसप्ले प्रतियोगिताएं, अत्याधुनिक तकनीक और फ्री-प्ले स्टेशंस भी दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस पूरे मनोरंजन एरिया में 12 साल से ऊपर के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं, जबकि 70 घंटे वाली मुख्य LAN पार्टी के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है
31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी,बच्चे की मौत:अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; 5 की हालत गंभीर

अजमेर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवारी थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई। बस करीब 150 फीट नीचे गिरी है। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। हादसे के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। बस में सवार सभी लोगों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल में लाया गया था। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… इनपुट सहयोग- अभिषेक शर्मा, पुष्कर पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…









