Bangladesh Beats New Zealand in 2nd ODI; Rana 5 Wickets, Tamim 76

Hindi News Sports Bangladesh Beats New Zealand In 2nd ODI; Rana 5 Wickets, Tamim 76 ढाका1 घंटे पहले कॉपी लिंक नाहिद राणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 35.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। निक केली का 83 रन बेकार, न्यूजीलैंड 198 पर सिमटा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार विकेट गंवाती रही। एक छोर से निक केली ने जरूर पारी संभाली और 102 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हेनरी निकोल्स (13), विल यंग (2) और कप्तान टॉम लैथम (14) जल्दी आउट हो गए। मध्यक्रम में मोहम्मद अब्बास (19) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (15) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। निचले क्रम में नाथन स्मिथ 18 रन बनाकर नाबाद रहे। पूरी टीम 48.4 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गई। निक केली ने 102 गेंदों में 83 रन बनाए। नाहिद राणा ने 5 विकेट लेकर मैच पलटा बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में नाहिद राणा सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने 10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा शोरिफुल इस्लाम ने 2 विकेट लिए, जबकि तस्कीन अहमद, सौम्य सरकार और रिशाद हुसैन को 1-1 सफलता मिली। बां तमीम-शांतों की 120 रन की साझेदारी 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। सैफ हसन (8) और सौम्य सरकार (8) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद तंजिद हसन तमीम और नजमुल हुसैन शांतों ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 120 रन की शानदार साझेदारी की। तमीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं शांतों ने 71 गेंदों में 50 रन बनाए, हालांकि वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। हृदोय-मिराज ने दिलाई जीत तमीम और शांतों के बाद भी बांग्लादेश को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लिटन दास (7) सस्ते में आउट हो गए, लेकिन तोहिद हृदोय 30 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 8 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। बांग्लादेश ने 35.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेअसर न्यूजीलैंड की ओर से जेडन लेनॉक्स ने 2 विकेट लिए, जबकि नाथन स्मिथ और विलियम ओ’रूर्के को 1-1 सफलता मिली। लेकिन गेंदबाज बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
40 की उम्र में पाना है चेहरे पर 20 जैसा चमक और ग्लो तो आयुर्वेद का ये एंटी-एजिंग नुस्खा आजमाकर देखें

गर्मियों के मौसम में स्किन की देखभाल सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है. तेज धूप, पसीना और टैनिंग के कारण त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खो देती है. ऐसे में सिर्फ बाहरी देखभाल काफी नहीं होती, बल्कि अंदरूनी पोषण भी उतना ही जरूरी है. जानिए गर्मियों में स्किन को डल होने से बचाने के तरीकों के बारे में यहां… गर्मियों में स्किन क्यों होती है डल? गर्मी के मौसम में तेज धूप और प्रदूषण के कारण त्वचा डिहाइड्रेट हो जाती है. इससे टैनिंग, पिगमेंटेशन और रूखापन बढ़ जाता है. इससे चेहरा फीका और थका हुआ नजर आता है. आयुर्वेद के अनुसार खूबसूरती का राज आयुर्वेद में सुंदरता को शरीर के संतुलन से जोड़ा गया है. जब शरीर अंदर से स्वस्थ होता है, तो उसका असर चेहरे पर प्राकृतिक चमक (ओज) के रूप में दिखता है, इसलिए सही खानपान और लाइफस्टाइल बेहद जरूरी मानी जाती है. आप कुछ नेचुरल फेस पैक बनाकर इसे चेहरे पर लगा सकते हैं. मसूर दाल फेस पैक मसूर दाल से तैयार फेस पैक टैनिंग और गंदगी को दूर करती है. अगर चेहरे पर टैनिंग या दाग-धब्बे हैं, तो मसूर दाल का फेस पैक काफी फायदेमंद हो सकता है. इसे लगाने के लिए इस तरह तैयार करें फेस पैक- मसूर दाल को हल्का भूनकर पीस लें.इसमें हल्दी, दूध और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं.इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं.सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ करें. फायदे यह पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है और नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है. केसर और जायफल फेस पैक निखार और पिगमेंटेशन के लिए आप केसर और जायफल से बना फेस पैक चेहरे पर लगाएं. स्किन को ब्राइट और साफ बनाने के लिए केसर और जायफल का पैक काफी असरदार है. इस तरह बनाएं फेस पैक- केसर को दूध में भिगो दें.जायफल को पीसकर उसमें बेसन मिलाएं.अब इसमें केसर वाला दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं. फायदे यह पैक डार्क सर्कल और पिगमेंटेशन कम करने में मदद करता है. इसे हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं.इस बात का ध्यान जरूर रखें कि जायफल को सीधे चेहरे पर न लगाएं, इसकी तासीर गर्म होती है. अंदरूनी पोषण भी है जरूरी सिर्फ बाहरी उपाय ही नहीं, बल्कि आहार भी स्किन पर गहरा असर डालता है. इसके लिए आप भरपूर पानी पिएं. चुकंदर, आंवला, अनार और ताजे फलों को डाइट में शामिल करें. संतुलित और पौष्टिक भोजन लें. इन फूड कॉम्बिनेशन से बचें आयुर्वेद में कुछ खाद्य संयोजन हानिकारक माने जाते हैं, जैसे: दूध के साथ नमकीन चीजों का सेवन.दूध और दही एक साथ खाना.मीठे और खट्टे फलों का कॉम्बिनेशन. नोट: अगर आप सही खानपान, प्राकृतिक फेस पैक और संतुलित जीवनशैली अपनाते हैं, तो बढ़ती उम्र में भी त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रख सकते हैं. छोटे-छोटे बदलाव आपकी स्किन में बड़ा फर्क ला सकते हैं.
MP Police Seize Drugs from Mahindra XUV300

मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया। जब्त किए गए 156.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 2 लाख 34 हजार 750 रुपए ब . यह सफलता नियमित वाहन चेकिंग के दौरान मिली। मंदसौर-संजीत रोड स्थित जयवीर हनुमान मंदिर के पास काचरिया कदमाला चौपाटी पर एक संदिग्ध महिन्द्रा XUV300 कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में प्लास्टिक के 8 कट्टों में भरा डोडाचूरा पाया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी सुखदेव (29) पिता किशनाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया। सुखदेव राजस्थान के जोधपुर जिले के बनाड़ थाना क्षेत्र के रामदेव नगर, गुजरवास खुर्द का निवासी है। दो फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की आरोपी के खिलाफ नारायणगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 156.5 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत लगभग 2,34,750 रुपए), एक महिन्द्रा XUV300 कार (कीमत लगभग 5 लाख रुपए), एक रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल और दो फर्जी नंबर प्लेट जब्त की हैं। थाना प्रभारी भरत भांबर ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
घर पर फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार:सहारन तिराहे से पकड़ा, अवैध कट्टा और कारतूस बरामद

भितरवार पुलिस ने सोमवार को नगर परिषद के संविदा कर्मचारी के घर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल शर्मा को सहारन तिराहे के पास से पकड़ा गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध कट्टा और कारतूस भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सुधीर कुशवाहा के नेतृत्व में की गई। यह घटना 16 अप्रैल को भितरवार के मुख्य बाजार क्षेत्र में हुई थी। नगर परिषद के संविदा कर्मचारी दिनेश सेन के घर के बाहर दो हमलावरों ने कट्टे से दो राउंड फायरिंग की थी। गोलियां घर के मुख्य गेट में लगी थीं, जिसके निशान मौके पर साफ देखे गए थे। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस के अनुसार, फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। यह रंजिश दिनेश सेन के छोटे भाई द्वारा एक युवती को भगा ले जाने से जुड़ी है। युवती को बाद में उसके परिजनों ने भोपाल से बरामद कर लिया था, लेकिन इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी अनिल शर्मा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दिनेश सेन के घर पर फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अनिल शर्मा और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और तभी से उनकी तलाश कर रही थी। दूसरे आरोपी की तलाश जारी थाना प्रभारी सुधीर कुशवाहा को सूचना मिली कि आरोपी सहारन तिराहे के पास देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी को अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश से अवैध हथियार के स्रोत और उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
मंडला में सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी घमासान:प्रियंका गांधी की तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस; FIR की मांगी

मंडला जिले में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद गहरा गया है। कांग्रेस ने अपनी राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका वाड्रा की तस्वीर के साथ महिला बिल के संदर्भ में की गई एक पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट भाजपा के मंडला नगर मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। कांग्रेस ने इस पोस्ट को अमर्यादित, अशोभनीय और आपत्तिजनक बताते हुए इसकी निंदा की है। महिला बिल पर बात करने वालों की अशोभनीय टिप्पणी कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी द्वारा प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी की गई है। उन्होंने जोर दिया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत और भद्दी टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं। मर्सकोले ने सवाल उठाया कि एक ओर महिला बिल की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी की जा रही है, ऐसे में संबंधित संगठन को स्वयं आगे आकर कार्रवाई करनी चाहिए। शिकायत दर्ज कराने के लिए शहर कांग्रेस और जिला कांग्रेस ने कोतवाली थाने का रुख किया। कांग्रेस के अनुसार, सुबह से शाम तक कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। गलत टिप्पणी पर पार्टी लेगी एक्शन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि वे शहर से बाहर थे और अब पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। मिश्रा ने आश्वासन दिया कि तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, संबंधित पोस्ट अब सौरभ गुप्ता की सोशल मीडिया टाइमलाइन पर दिखाई नहीं दे रही है। कांग्रेस का दावा है कि विवाद बढ़ने के बाद पोस्ट को हटा दिया गया है। पोस्ट में प्रियंका वाड्रा की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिसने सियासी माहौल को गरमा दिया है। जांच के बाद करेंगे कार्रवाई मंडला कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया है कि थाने में उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के अप्रूवर बनने पर विवाद:ED ने आपत्ति जताई, कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है

200 करोड़ रुपए के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया कानूनी मोड़ आया है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी देकर खुद को अप्रूवर यानी सरकारी गवाह बनाने की मांग की है। यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जिस पर करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जैकलीन की अर्जी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में आपत्ति जताई है। ED ने कोर्ट से कहा कि याचिका अस्पष्ट और अधूरी है, इसलिए जवाब के लिए समय दिया जाए। कोर्ट ने ED की बात मानते हुए उसे जवाब दाखिल करने के लिए समय दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन ने कोर्ट में कहा कि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना चाहती हैं और सच्चाई सामने लाने में मदद करना चाहती हैं। अप्रूवर का दर्जा मिलने पर वह आरोपी से अलग होकर जांच में गवाह बन सकती हैं। यह प्रक्रिया अदालत की मंजूरी और ED की सहमति पर निर्भर करती है। यह मामला करीब 200 करोड़ रुपए की कथित ठगी से जुड़ा है। इसमें सुकेश चंद्रशेखर पर हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाने और अवैध तरीके से धन जुटाने के आरोप हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि मामले में बड़े लेन-देन और महंगे गिफ्ट्स का इस्तेमाल हुआ है। जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय से इस केस में पूछताछ का सामना कर रही हैं। वह पहले भी दावा कर चुकी हैं कि उन्हें सुकेश के आपराधिक बैकग्राउंड की जानकारी नहीं थी और गलत जानकारी देकर फंसाया गया। अब अदालत में ED का जवाब और अगली सुनवाई केस की दिशा तय करेगी।
भीषण गर्मी में पशुओं की देखभाल जरूरी! वरना हो सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, जानिए आसान टिप्स

Last Updated:April 20, 2026, 18:13 IST अप्रैल का महीना शुरू होते ही धौलपुर समेत कई इलाकों में गर्मी का असर तेज हो गया है, जिसका सीधा प्रभाव इंसानों के साथ-साथ पशुओं पर भी पड़ रहा है. बढ़ते तापमान के कारण पशुओं में थकान, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. ऐसे में पशुपालकों के लिए जरूरी है कि वे अपने पशुओं की विशेष देखभाल करें ताकि उनकी सेहत और उत्पादन दोनों सुरक्षित रह सकें. अप्रैल का महीना आते ही धौलपुर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है. इस भीषण गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशुओं पर भी पड़ रहा है. तेज तापमान के कारण पशु थकान, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं. ऐसे में पशुपालकों के लिए जरूरी है कि वे अपने पशुओं की खास देखभाल करें. गर्मी के मौसम में सबसे जरूरी है कि पशुओं को ज्यादा देर तक धूप में न रखा जाए. तेज धूप उनके शरीर का तापमान बढ़ा देती है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए उन्हें हमेशा छायादार और हवादार जगह पर रखें, ताकि उन्हें ठंडक मिलती रहे. खान-पान का भी गर्मी के मौसम में विशेष ध्यान रखना जरूरी है. गर्मी में हरे चारे की कमी हो जाती है, ऐसे में पशुओं को संतुलित आहार देना चाहिए. खली, भूसा, मिनरल मिक्सचर और पोषक तत्वों से भरपूर आहार देने से पशु स्वस्थ रहते हैं और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहती है. Add News18 as Preferred Source on Google पानी की पर्याप्त मात्रा भी बेहद जरूरी है. गर्मी में पशुओं को दिन में कई बार साफ और ठंडा पानी पिलाना चाहिए. पानी की कमी होने पर पशु डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं, जिससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है और उत्पादन पर भी असर पड़ता है. पशुशाला की साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए. गंदगी के कारण गर्मी में बीमारियां तेजी से फैलती हैं. इसलिए नियमित सफाई करें और कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव करते रहें, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके. इसके अलावा, समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण कराना भी जरूरी है. गर्मी के मौसम में कई बीमारियां तेजी से फैलती हैं, और टीकाकरण से पशु इनसे सुरक्षित रह सकते हैं. अगर कोई पशु ज्यादा सुस्त दिखाई दे, कम खाना खाए, ज्यादा पसीना आए या सांस लेने में परेशानी हो, तो इसे नजरअंदाज न करें. हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए. पशुपालन विभाग भी गर्मी के मौसम में विशेष शिविर लगाकर पशुओं की मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा देता है. पशुपालकों को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए, ताकि उनके पशु स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें. First Published : April 20, 2026, 18:13 IST
Asha Bhosle Ashes Immersed in Ganga Kashi

आशा भोसले की अस्थियां लेकर बेटे आंनद और पोती जनाई सोमवार को काशी पहुंचे। यहां अस्सी घाट पर गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद सोमवार को उनके बेटे आनंद भोसले और पोती जनाई काशी पहुंचे। अस्सी घाट से नाव के बीच गंगा में जाकर उनकी अस्थियां प्रवाहित कीं। . अस्थियां विसर्जन के दौरान पोती भावुक हो गई और उनकी आंखों से आंसू निकल गए। पोती जनाई ने कहा- दादी आशा भोसले ने मौत से पहले काशी में अपनी अस्थियां विसर्जन की इच्छा जताई थी। बता दें 12 अप्रैल को मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले का निधन हुआ था। दादी आशा भोसले की अस्थियां विसर्जन के दौरान पोती जनाई भावुक हो गईं। बेटे आनंद भोसले ने कहा- मां का भगवान शिव से अटूट रिश्ता बेटे आनंद भोसले ने कहा- मां जीवन में सिर्फ एक बार काशी आयीं थीं लेकिन उनका भगवान शिव से अटूट रिश्ता था। उनकी ही अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए आज हम लोग यहां अस्थियां लेकर आये थे और उनका पिंडदान भी किया है। इसके बाद बेटे आनंद और पोती जनाई भोसले मुंबई वापस लौट गए। बेटे आनंद ने विधि-विधान से की पूजा। पोती जनाई ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया आशा भोसले के निधन के बाद ज़नाई भोसले ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने अपनी दादी को अपना सबसे अच्छा दोस्त और जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। ज़नाई ने लिखा कि अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह किसके साथ सुबह चाय पियेंगी या अपने मजाक साझा करेंगी। उन्होंने लिखा कि वह मानती हैं कि उनकी दादी हमेशा उनके साथ रहेंगी और एक दिन फिर से उन्हें गले लगाने लौटेंगी। उन्होंने कहा कि आशा भोसले सिर्फ एक महान कलाकार ही नहीं, बल्कि उनके लिए जिंदगी और खुशियों की पहचान थीं। पढ़िए आशा भोसले की जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से- 16 की उम्र में भागकर शादी की, बहन से रिश्ते बिगड़े आशा भोसले को महज 16 साल की उम्र में बड़ी बहन लता के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से प्यार हो गया। गणपत राव उम्र में 15 साल बड़े थे। आशा जानती थीं कि परिवार इस रिश्ते को नहीं अपनाएगा, तो उन्होंने 16 की उम्र में घर से भागकर गणपत राव से शादी कर ली। यह फैसला उनके लिए खुशियों से ज्यादा तकलीफें लेकर आया। शादी के बाद उन्हें अपने पति और ससुराल वालों से अच्छा व्यवहार नहीं मिला। वक्त बीतता गया और रिश्ते में कड़वाहट भी बढ़ती गई। शक और तनाव से भरे इस रिश्ते ने कुछ साल बाद ही दम तोड़ दिया। गणपतराव ने उन्हें घर से निकाल दिया। उस वक्त आशा दो बच्चों के साथ थीं और तीसरे बच्चे की मां बनने वाली थीं। मजबूरी में उन्हें अपने मायके लौटना पड़ा। साल 1960 में दोनों अलग हो गए। गणपत राव और बच्चों के साथ आशा भोसले। आरडी बर्मन की मां ने कहा था, आशा से शादी करनी है, तो लाश से होकर गुजरना होगा गणपत राव से तलाक लेने के बाद आशा भोसले की जिंदगी में आरडी बर्मन हमसफर बनकर आए। दोनों की मुलाकात 1966 में हुई, जब वो तीसरी मंजिल में साथ काम कर रहे थे। दोनों ने ओ हसीना जुल्फों वाली…, और ओ मेरे सोना रे सोना रे को आवाज दी। आरडी बर्मन, पिता एसडी बर्मन की लेगेसी से कुछ अलग करना चाहते थे। जैज, कैबरे का ट्रेंड लाते हुए उन्हें आशा भोसले की आवाज का सहारा मिला। दोनों ने पिया तू अब तो आजा…, दम मारो दम…. जैसे गानों बनाए, जिसे आशा भोसले को कैबरे क्वीन कहा जाने लगा। पंचम दा के साथ रिहर्सल करतीं आशा भोसले। प्रोफेशनल रिश्ता जल्द ही नजदीकियां बढ़ने की वजह बना। पंचम दा, उम्र में आशा से 6 साल छोटे थे। उनका 1971 में पहली पत्नी रीटा से तलाक हो चुका था। उनकी शादी विवादों में थी। घरेलू झगड़े बढ़ने से वो घर छोड़कर होटल में रहने लगे थे। 9 साल बाद जब उन्होंने आशा से शादी करने का फैसला किया तो परिवार खिलाफ हो गया। मां ने साफ इनकार कर दिया। आरडी बर्मन की मां दोनों के रिश्ते से इतनी खफा थीं कि उन्होंने साफ कह दिया कि जब तक वो जिंदा हैं, तब तक दोनों की शादी नहीं हो सकती और अगर वो ये शादी करना चाहते हैं तो आशा को अपनी मां की लाश के ऊपर से घर में लाना होगा। ये सुनकर आरडी बर्मन बिना कुछ कहे ही वहां से चले गए। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन मां की नाराजगी के चलते ऐसा मुमकिन नहीं था। कुछ सालों के बाद आरडी बर्मन की मां बेहद बीमार रहने लगीं और उन्होंने किसी को भी पहचाना बंद कर दिया। इसके बाद आरडी बर्मन और आशा ने 1980 में शादी कर ली। शादी के 14 साल बाद 1994 में आरडी बर्मन का निधन हो गया। आशा एक बार फिर अकेली हो गईं। आरडी के निधन से पहले उनकी फाइनेंशिल कंडीशन ठीक नहीं थी जिसके चलते आशा और वे अलग रहा करते थे। ————————- ये खबर भी पढ़ें विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया; दोनों की बाबा से यह पांचवीं मुलाकात क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अक्षय तृतीया पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। यह उनकी 5वीं मुलाकात थी। पढ़िए पूरी खबर
अफगानी पेसर शापूर जादरान ICU में भर्ती:दिल्ली अस्पताल में दुर्लभ HLH बीमारी का इलाज चल रहा; 80 इंटरनेशनल मैच खेले

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान दिल्ली के एक अस्पताल के ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। उन्हें हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की दुर्लभ और जानलेवा बीमारी है। ESPNcricinfo के मुताबिक, बीमारी स्टेज चार में पहुंच चुकी है और हालत गंभीर है। जनवरी में भारत आए 39 साल के होने जा रहे शापूर जनवरी में इलाज के लिए भारत आए थे। शुरुआत में हालत में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन बाद में संक्रमण फिर बढ़ गया। फिलहाल वे बहुत कम बोल पा रहे हैं और ज्यादा समय सोते हैं। डॉक्टरों के अनुसार HLH में इम्यून सिस्टम शरीर पर हमला करने लगता है। इससे बोन मैरो, लीवर, स्प्लीन और लिम्फ नोड्स प्रभावित होते हैं। यह बीमारी आमतौर पर बच्चों में होती है, लेकिन कमजोर इम्यूनिटी वाले वयस्कों में भी हो सकती है। 2009 में पहला मैच खेला शापूर जादरान ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 80 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें 44 वनडे और 36 टी20 शामिल हैं। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में पहली बार तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। इसके बाद अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें भारत जाकर इलाज कराने की सलाह दी। वीजा के लिए राशिद ने मदद की भारत आने के लिए उनका वीजा जल्दी मंजूर हुआ। इसमें राशिद खान और ACB चेयरमैन मिरवाइस अशरफ ने मदद की। अशरफ ने ICC चेयरमैन जय शाह से संपर्क किया, जबकि राशिद ने IPL और अन्य लीग्स के संपर्कों से मदद ली। ठीक होने के बाद छुट्टी मिली थी 18 जनवरी को शापूर दिल्ली पहुंचे और अस्पताल में भर्ती हुए। उनके साथ पत्नी और पूर्व साथी खिलाड़ी असगर अफगान भी थे। उनके भाई गमाई जादरान, जो कनाडा में रहते हैं, 26 जनवरी को जुड़ गए। गमाई जादरान के मुताबिक, शुरुआत में शापूर के पूरे शरीर में गंभीर संक्रमण था, जिसमें टीबी भी शामिल थी। MRI और CT स्कैन में संक्रमण दिमाग तक पहुंचने की बात सामने आई। इलाज के बाद उन्हें कुछ समय के लिए छुट्टी मिली और वे होटल में रहने लगे थे। 20 दिन बाद संक्रमण दोबारा बढ़ गया करीब 20 दिन बाद संक्रमण दोबारा बढ़ गया और उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसके बाद उन्हें डेंगू हो गया, जिससे हालत और बिगड़ गई। उनकी रेड ब्लड सेल काउंट काफी कम हो गई थी और इम्यूनिटी बेहद कमजोर हो गई थी। करीब 26 मार्च को रमजान के दौरान उनका बोन मैरो टेस्ट हुआ, जिसमें पता चला कि वे HLH के स्टेज चार में हैं। इस दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट समुदाय ने उनका पूरा साथ दिया है। असगर अफगान दुबई और दिल्ली के बीच आ-जा रहे हैं और अस्पताल में उनके साथ समय बिता रहे हैं। राशिद खान भी डॉक्टरों से संपर्क में हैं और मिलने आए थे। शाहिद अफरीदी ने भी जानकारी ली स्पिनर एएम गजनफर, कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी और ACB चेयरमैन मिरवाइस अशरफ समेत कई लोगों ने शापूर का हालचाल लिया है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भी फोन कर जानकारी ली। पूर्व अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई भी उनसे मिलने या बात करने वाले हैं। 14 किलो वजन घटा शापूर का वजन करीब 14 किलो घट चुका है। दूसरी बार भर्ती होने के समय वजन 98 किलो था, जो अब करीब 84 किलो रह गया है। उनके भाई के मुताबिक, हाल में दिए गए स्टेरॉयड का असर दिख रहा है और इससे उम्मीद है कि हालत में सुधार हो सकता है। HLH क्या है? हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) बहुत ही दुर्लभ लेकिन खतरनाक बीमारी है। इसमें शरीर की इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) जरूरत से ज्यादा एक्टिव हो जाती है और गलती से शरीर की अपनी ही कोशिकाओं पर हमला करने लगती है। इसके कारण मरीज को लगातार तेज बुखार आता है और खून की कोशिकाएं कम होने लगती हैं (जिसे साइटोपेनिया कहते हैं)। यह बीमारी ज्यादा तर बच्चों में देखी जाती है, लेकिन किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है।
गांजा तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क उजागर, 6 आरोपी गिरफ्तार:बालाघाट, ओडिशा, उदयपुर से पकड़े गए, मास्टरमाइंड फरार

बालाघाट पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 अप्रैल को 21 किलो गांजा के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद की गई। इस नेटवर्क का फैलाव मध्य प्रदेश सहित ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात तक है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने 25 हजार किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया। टीम ने बालाघाट, ओडिशा और राजस्थान के उदयपुर से इन छह आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से एक बाइक, एक पिकअप वाहन, 10 मोबाइल फोन और लगभग 2 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। हालांकि, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना अभी भी फरार है। पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पहले इन्हें किया था गिरफ्तार एसआईटी प्रमुख डीएसपी बिंदुसार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और उनकी संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले 5 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें ओडिशा के थाना कोडाला निवासी मिकेन्द्र उर्फ मुकेश देव (28), थाना मानामुंडा के नांदिया नागेर निवासी दिलीप सुना (32) और बालाघाट के भटेरा निवासी मुन्ना बर्वे (54) शामिल थे। पूछताछ के बाद ये भी पकड़ाए इनसे पूछताछ के आधार पर छह अन्य आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें बालाघाट के कटंगी थाना अंतर्गत सेलवा निवासी राज उर्फ आशुतोष पारधी (38), ओडिशा से विजय उर्फ विजया नाईक (30), कैलाशचंद्र खमारी (38), बुल्ला उर्फ बबलू उर्फ वीरभद्र समन्तरा (25), जग्गा उर्फ जगदीश पाडुआ (38) और राजस्थान के उदयपुर से तेजशंकर पाटीदार (37) शामिल हैं।









