Friday, 05 Jun 2026 | 10:31 PM

Trending :

EXCLUSIVE

RBI Lifts Rupee Trade Curbs

RBI Lifts Rupee Trade Curbs

नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर वेदांता ग्रुप से जुड़ी रही। वेदांता ग्रुप ने अपनी कंपनियों के डीमर्जर की तारीख का ऐलान कर दिया है। वेदांता लिमिटेड के पांच हिस्सों में बंटने की प्रोसेस 1 मई से प्रभावी हो जाएगी। वहीं RBI ने 20 अप्रैल को रुपए की अस्थिरता को रोकने के लिए फॉरेक्स डीलर्स पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को वापस ले लिया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. वेदांता का डीमर्जर 1-मई से प्रभावी होगा: निवेशकों को 1 के बदले 4 कंपनियों के शेयर मिलेंगे; मिड-मई तक कंपनियों की लिस्टिंग होगी वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपनी कंपनियों के डीमर्जर की तारीख का ऐलान कर दिया है। सोमवार, 20 अप्रैल को कंपनी ने शेयर बाजारों (‌BSE-NSE) को बताया कि वेदांता लिमिटेड के पांच हिस्सों में बंटने की प्रोसेस 1 मई से प्रभावी हो जाएगी। इस डीमर्जर के बाद शेयर होल्डर्स को वेदांता के हर एक शेयर के बदले नई कंपनियों के 1-1 शेयर मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. RBI ने रुपए के ट्रेड पर लगी पाबंदियां हटाईं: अब फॉरेक्स डीलर्स NDF मार्केट में पोजीशन ले सकेंगे; मार्च में लगी थी रोक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने 20 अप्रैल को रुपए की अस्थिरता को रोकने के लिए विदेशी मुद्रा डीलरों (फॉरेक्स डीलर्स) पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को वापस ले लिया है। अब डीलर्स ऑफशोर नॉन-डेलिवरेबल फॉरवर्ड मार्केट (NDF) में फिर से पोजीशन ले सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सिरी अब आईफोन के डायनामिक आइलैंड में आएगा: एपल के WWDC में इसे पेश किया जाएगा, 8 जून से शुरू होगा यह इवेंट एपल ने अपने वॉइस असिस्टेंट ‘सिरी’ को पूरी तरह बदलने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपनी वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) के लिए लोगो जारी किया है, जिसमें ये संकेत मिले हैं। WWDC 2026 का आयोजन 8 जून से 12 जून तक किया जाएगा। इवेंट में सिरी के अलावा iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 जैसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम भी पेश किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन लॉन्च; शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख: नई ब्लैक-थीम, डैशकैम और सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS के साथ 15 नए फीचर्स मिलेंगे हुंडई ने भारत में अपनी हुंडई वेन्यू का नाइट एडिशन 2026 लॉन्च कर दिया है। नई ब्लैक-थीम वाली इस सब-4-मीटर SUV की शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर की यह नई पेशकश न केवल विजुअल अपडेट के साथ आती है, बल्कि इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. MG मोटर्स ने लॉन्च की विंडसर EV की टैक्सी ‘कम्यूट’: कीमत ₹13.49 लाख, सिंगल चार्ज पर चलेगी 332 किमी; इसमें 6 एयरबैग्स मिलेंगे MG मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर विंडसर EV का टैक्सी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ‘MG कम्यूट’ नाम दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपए रखी गई है। यह विंडसर EV का सबसे सस्ता वेरिएंट है, जो खासतौर पर फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए तैयार किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Sampark Kranti AC Coach Rape

Sampark Kranti AC Coach Rape

फरवरी की एक ठंडी, खामोश रात… जब दौड़ती ट्रेन के भीतर सब कुछ सामान्य दिख रहा था-नींद में डूबे यात्री, सुरंगों के बीच झिलमिलाती रोशनी, और मंजिल की ओर बढ़ते सपने। लेकिन उसी सन्नाटे के भीतर एक ऐसी चीख गूंजी, जिसने न सिर्फ एक लड़की की जिंदगी बदल दी, बल्कि . संपर्क क्रांति जैसी वीआईपी ट्रेन में घटी यह वारदात थ्रिलर कहानी नहीं, बल्कि हकीकत थी। एक ऐसी हकीकत, जो आज भी सिहरन पैदा करती है। मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स में आज बात एक ऐसे ही केस की जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में कई महीनों तक बनी रही। खामोश रात, दौड़ती ट्रेन और डर की आहट 11 फरवरी 2022… फरवरी की सर्द रात। घड़ी में करीब 10 बज रहे थे। इटारसी और हरदा के बीच पहाड़ों, सुरंगों और घने जंगलों को चीरती हुई कर्नाटक-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। एसी कोच में सन्नाटा पसरा था। ज्यादातर यात्री सफेद चादरों में लिपटे नींद के आगोश में थे, तो कुछ खिड़की के पार अंधेरे को निहारते हुए अपने ख्यालों में खोए थे। एक चीख जिसने इस सन्नाटे को तोड़ा उसी ट्रेन में भोपाल के नौशाद और नुरुउद्दीन भी सफर कर रहे थे। सीट कन्फर्म नहीं होने के बावजूद, उन्होंने किसी तरह वेंडर के लिए आरक्षित जगह पर बैठने का जुगाड़ कर लिया था। दोनों को बैठे कुछ ही समय हुआ था कि अचानक पास के कोच से चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाजें आने लगीं। आवाज एक लड़की की थी-डरी हुई, टूटी हुई, जैसे कोई उसे बेरहमी से पीट रहा हो। ‘बचाओ…’ जैसी गुहार उस सन्नाटे को चीर रही थीं। डर से भागती एक परछाई दिखी तभी अचानक कोच का दरवाजा जोर से खुला… और एक 21-22 साल की लड़की बदहवास हालत में अंदर दाखिल हुई। उसके कपड़े फटे हुए थे, बाल बिखरे हुए, चेहरा लाल और आंखों में खौफ साफ झलक रहा था। वह कांप रही थी, सांसें तेज चल रही थीं, और बार-बार पीछे मुड़कर देख रही थी… जैसे कोई उसका पीछा कर रहा हो। ‘बचाओ…’ कहने के बाद उसने कुछ और कहना चाहा, लेकिन आवाज गले में ही अटक गई। लड़की बोली-मेरे साथ रेप हुआ है डर और अफरा-तफरी के बीच नौशाद और नुरुउद्दीन ने हिम्मत दिखाई। दोनों लड़की के पास पहुंचे, उसे संभालने की कोशिश की। शुरुआत में वह कुछ बोल नहीं पा रही थी, बस डर के मारे पीछे वाले कोच की ओर देखे जा रही थी। कुछ देर बाद, जब उसे थोड़ा भरोसा हुआ, तो उसने जो बताया… उसे सुनकर दोनों के होश उड़ गए। लड़की ने कांपती आवाज में कहा-’मेरे साथ… रेप हुआ है…’ चलती ट्रेन में अपराध, सिस्टम पर सवाल अब तक ट्रेन इटारसी पार कर भोपाल की ओर बढ़ रही थी। मामला बेहद गंभीर था। एक वीआईपी ट्रेन में, एसी कोच के अंदर, चलती ट्रेन में इस तरह की वारदात… यह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी था। ट्रेन के यात्री युवती की ज्यादा मदद करने की स्थिति में भी नहीं थे, क्योंकि उन्हें भी पता नहीं था कि आरोपी कौन है? भोपाल में हड़कंप, जांच शुरू जैसे ही ट्रेन रुकी, पुलिसकर्मी तेजी से कोच में दाखिल हुए और तलाशी शुरू कर दी। नौशाद और नुरुउद्दीन लड़की को लेकर जीआरपी थाने पहुंचे, जहां एफआईआर दर्ज कराई गई। लड़की आरोपी को पहचानती नहीं थी। उसने सिर्फ इतना बताया कि आरोपी लंबा था और नीले रंग की शर्ट पहने हुए था। रात का वक्त, सैकड़ों यात्री, ज्यादातर सोए हुए… ऐसे में आरोपी को ढूंढना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। अब ये सवाल खड़े थे- आखिर आरोपी कौन था? चलती ट्रेन में इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई? और सबसे बड़ा सवाल… क्या पुलिस आरोपी तक पहुंच पाएगी? इन सवालों के जवाब पढ़िए कल मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट-2 में… ये भी पढ़ें… रात में सोती लड़कियां, सुबह कपड़े खुले मिलते, पार्ट- 1 मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स में आज शिवपुरी के उस सनसनीखेज केस की कहानी, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। एक बाल आश्रम से भागी दो लड़कियां जब पुलिस के सामने आईं तो एक खौफनाक सच उजागर हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 2. आश्रम के कमरे में बाबा ने कपड़े उतारे, रेप किया क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 1 अक्टूबर 2016 को शिवपुरी के माधव बाल आश्रम से 15-16 साल की दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। आश्रम प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तुरंत तलाश शुरू की। पढ़ें पूरी खबर…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 11 मिनट पहले कॉपी लिंक गुरुग्रम के अंबेडकर नगर सेक्टर 9 में एक 33 साल के टैक्सी ड्राइवर, दीपक कुमार ने अपनी पत्नी सोनम बाई की पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली राजस्थान के अलवर के रहने वाले इस जोड़े ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनका एक छह साल का बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक, दीपक शराब का आदी था और इसी आदत के कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़े चल रहे थे, जिसके चलते वह पिछले एक महीने से अलग रह रहा था। आज की अन्य बड़ी खबरें… भारत-दक्षिण के बीच 2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली का भारत दौरे पर स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। यह आठ वर्षों में दक्षिण कोरिया के किसी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति ली अपनी पत्नी के साथ तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनका स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया साझा मूल्यों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर समान दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ली की यात्रा को विशेष बताते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। हैदराबाद में भाई ने ही भाई-भाभी की हत्या की हैदराबाद के में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और भाभी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आदिल खान के रूप में हुई है,जिसने अपने भाई अकील खान और उसकी पत्नी अजमेरी बेगम पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात पारिवारिक विवाद के चलते हुई सूचना मिलते ही मिर्चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। CEC का दावा- फ्री, फेयर और हिंसा-मुक्त मतदान सुनिश्चित करेंगे पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या स्वायत्त संस्थाओं का कोई भी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकेगा। राजकोट में 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, तीन निजी बैंकों के अधिकारी गिरफ्तार, कुल आरोपी 20 गुजरात के राजकोट जिले में 2,500 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने तीन निजी बैंकों के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों में यस बैंक के पर्सनल मैनेजर मौलिक कमानी, जामनगर के एक्सिस बैंक मैनेजर कल्पेश डांगारिया और राजकोट (ग्रामीण) के एचडीएफसी बैंक के पर्सनल बैंकर अनुराग बालधा हैं। अब तक पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 85 बैंक खातों की पहचान की है और साइबर क्राइम पोर्टल पर 535 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 18 मिनट पहले कॉपी लिंक गुरुग्राम के अंबेडकर नगर सेक्टर 9 में एक 33 साल के टैक्सी ड्राइवर, दीपक कुमार ने अपनी पत्नी सोनम बाई की पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजस्थान के अलवर के रहने वाले इस जोड़े ने आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनका एक छह साल का बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक, दीपक शराब का आदी था और इसी आदत के कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़े चल रहे थे, जिसके चलते वह पिछले एक महीने से अलग रह रहा था। आज की अन्य बड़ी खबरें… भारत-दक्षिण के बीच 2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली का भारत दौरे पर स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। यह आठ वर्षों में दक्षिण कोरिया के किसी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति ली अपनी पत्नी के साथ तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनका स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया साझा मूल्यों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को लेकर समान दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ली की यात्रा को विशेष बताते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता में कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। हैदराबाद में भाई ने ही भाई-भाभी की हत्या की हैदराबाद के में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और भाभी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आदिल खान के रूप में हुई है,जिसने अपने भाई अकील खान और उसकी पत्नी अजमेरी बेगम पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात पारिवारिक विवाद के चलते हुई सूचना मिलते ही मिर्चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। CEC का दावा- फ्री, फेयर और हिंसा-मुक्त मतदान सुनिश्चित करेंगे पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार, स्थानीय निकायों या स्वायत्त संस्थाओं का कोई भी कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकेगा। राजकोट में 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, तीन निजी बैंकों के अधिकारी गिरफ्तार, कुल आरोपी 20 गुजरात के राजकोट जिले में 2,500 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने तीन निजी बैंकों के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों में यस बैंक के पर्सनल मैनेजर मौलिक कमानी, जामनगर के एक्सिस बैंक मैनेजर कल्पेश डांगारिया और राजकोट (ग्रामीण) के एचडीएफसी बैंक के पर्सनल बैंकर अनुराग बालधा हैं। अब तक पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 85 बैंक खातों की पहचान की है और साइबर क्राइम पोर्टल पर 535 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

पाकिस्तान जाने की तैयारी में ईरानी डेलिगेशन:स्पीकर गालिबाफ ने बैठक से पहले शर्त रखी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस आएं तभी शामिल होंगे

पाकिस्तान जाने की तैयारी में ईरानी डेलिगेशन:स्पीकर गालिबाफ ने बैठक से पहले शर्त रखी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस आएं तभी शामिल होंगे

ईरान का डेलिगेशन अमेरिका के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने की तैयारी कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि यह डेलिगेशन आज इस्लामाबाद पहुंच सकता है। हालांकि इस बातचीत से पहले ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने शर्त रखी है कि वह तभी शामिल होंगे, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद हों। जेडी वेंस के मंगलवार को वॉशिंगटन से पाकिस्तान जा सकते हैं। ऐसे में ईरानी डेलिगेशन की भागीदारी भी उनके दौरे पर निर्भर मानी जा रही है। US-ईरान वार्ता से पहले इस्लामाबाद होटल खाली कराया गया पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता से पहले इस्लामाबाद के सेरेना होटल को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। यह होटल इस महीने की शुरुआत में पहले दौर की बातचीत का भी स्थान रहा था। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि डेलिगेशन के लिए फूलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामाबाद में हजारों अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स आखिरी समय करीब: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्धविराम बुधवार शाम 8 बजे (अमेरिकी समय) तक ही रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उससे पहले कोई समझौता नहीं होता है, तो इसे आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। दूसरे दौर की वार्ता: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अमेरिका के बड़े अधिकारी मंगलवार को पाकिस्तान रवाना हो सकते हैं, जहां बातचीत का दूसरा दौर होने की संभावना है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि बातचीत की कोई प्लानिंग नहीं है। धीमी आवाजाही: सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट से सिर्फ 16 जहाज गुजरे। जहाजों के कैप्टन और मालिक अभी भी अस्थिर युद्धविराम को देखते हुए सावधानी बरत रहे हैं। लेबनान-इजराइल वार्ता: इजराइल और लेबनान के बीच बातचीत का दूसरा दौर 23 अप्रैल को तय किया गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को दोनों देशों की बातचीत हुई थी जिसमें दोनों देशों ने 10 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमति जताई थी। ईरानी जहाज सीज: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे टूस्का नाम के एक ईरानी जहाज को पकड़ लिया। यह चीन से लौट रहा था। ईरान ने इस पर नाराजगी जताई और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…

भागीरथपुरा चौकी में युवक की मौत,पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप:मां से कहा था- अंगूठा तोड़ दिया, बहुत मारा है’; सादी वर्दी में घर ले गए थे पुलिसकर्मी

भागीरथपुरा चौकी में युवक की मौत,पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप:मां से कहा था- अंगूठा तोड़ दिया, बहुत मारा है’; सादी वर्दी में घर ले गए थे पुलिसकर्मी

इंदौर के भागीरथपुरा चौकी में श्रीराम पुत्र रमेशचंद झा की मौत के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने चौकी प्रभारी संजय धुर्वे और सिपाही योगेंद्र कोरव को हटा दिया है। साथ ही, दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। श्रीराम को गाड़ी चोरी के मामले में चौकी लाया गया था, जहां दो दिन तक उसके साथ प्रताड़ना होने की बात सामने आई है। यह जानकारी उसने अपने परिजनों को दी थी। भागीरथपुरा चौकी में श्रीराम ने एसिड पी लिया था, उसकी मौत हो गई। परिवार में उसकी मां, दो भाई, पत्नी और एक बच्चा हैं। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कराया गया, इस दौरान मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। मां का आरोप है कि रविवार को सादी वर्दी में दो पुलिसकर्मी श्रीराम को घर लेकर आए थे। उन्होंने आधार कार्ड मांगा और बातचीत की। इसी दौरान श्रीराम ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गई है और उसका अंगूठा काम नहीं कर रहा, उसे तोड़ दिया गया है। परिवार का कहना है कि इसी प्रताड़ना से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। परिवार के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने कहा था कि सोमवार को उसके खिलाफ वाहन चोरी की एफआईआर दर्ज की जाएगी या प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा जाएगा। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि एसिड पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। फिलहाल, पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। नौकरी, पढ़ाई और 25 लाख की पेशकश पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रीराम झा के परिवार में उसके बच्चे की पढ़ाई, पत्नी को नौकरी और 25 लाख रुपए की पेशकश अधिकारियों द्वारा इस मामले में आगे कार्रवाई न करने के लिए की गई। बताया जाता है कि 15 अप्रैल 2026 को भी पत्नी ने श्रीराम को लेकर बाणगंगा में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। सट्टा कांड में नपे थे एसआई संजय धुर्वे एसआई संजय धुर्वे पहले हीरानगर थाने में पदस्थ थे। विवेचनाओं में गलती के चलते उन्हें हटाकर ग्वालटोली थाने भेजा गया। वहां से बाद में उनका ट्रांसफर विजयनगर हो गया। नाबालिग को सट्टा कांड में फंसाने के मामले में यहां भी उनके खिलाफ कार्रवाई हुई और उन्हें हटा दिया गया। संजय के दोस्तों ने बताया कि उनकी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने अपने भाई-बहनों की शादी के लिए अब तक खुद शादी नहीं की और लगातार नौकरी करते रहे हैं। जीजा के कारण चल रही थी नौकरी योगेंद्र कोरव ने सबसे पहले श्रीराम को पकड़ा था। बताया जाता है कि दो दिन तक एक ढाबे से योगेंद्र के लिए खाने का इंतजाम किया जा रहा था। बाणगंगा थाने के हेड कॉन्स्टेबल संजय बामने, योगेंद्र के साले हैं, जो तीन बार थाने से हटने के बाद फिर वापस आ चुके हैं। संजय का कुछ समय पहले एक बार वाले से विवाद हुआ था, जिसके चलते उन्हें हटाया गया था। योगेंद्र के साथ वे पहले बाणगंगा में वारंट तामिली का काम देख रहे थे, बाद में उन्हें चौकी पर भेज दिया गया।

Barmer HPCL Refinery Fire | PM Modi Visit Postponed; Rajasthan Economy Loss

Barmer HPCL Refinery Fire | PM Modi Visit Postponed; Rajasthan Economy Loss

20 अप्रैल को राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा में भीषण आग लग गई थी। 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने वाले थे। राजस्थान में बाड़मेर के नजदीक बालोतरा (पचपदरा) में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में 20 अप्रैल दोपहर 2 बजे आग लग गई। रिफाइनरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (आज) उद्घाटन करने वाले थे। इस घटना के बाद उनका दौरा स्थगित हो गया। आ . इस हादसे ने न सिर्फ सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि राजस्थान की इकोनॉमी को बड़ा घाव भी दिया है। साल 2013 से लेकर अब तक 13 सालों में पहले ही रिफाइनरी की लागत 37 हजार 230 करोड़ से बढ़कर 79 हजार 459 करोड़ तक पहुंच चुकी है। भास्कर ने एक्सपट्‌र्स से बात कर जाना कि शिलान्यास से उद्घाटन तक कौन सी चुनौतियां आईं, जिसके कारण बार-बार रिफाइनरी का काम रुका। साथ ही अब इस हादसे से कितना बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। 20 अप्रैल को बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में आग लग गई थी। इससे बड़ा नुकसान हुआ है। इस तरह देखा गया रिफाइनरी का सपना बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी के सपने के पीछे की असल कहानी की शुरुआत साल 2004 में बाड़मेर के मंगला ऑयल फील्ड की खोज से शुरू हुई। साल 2009 में यहां से प्रोडक्शन शुरू हुआ। इसी के साथ ही राजस्थान में लोकल रिफाइनिंग की जरूरत महसूस की गई। 22 सितंबर 2013 को तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास किया। उस समय अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे। रिफाइनरी प्रोजेक्ट के मॉडल में हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅरपोरेशन लिमिटेड को 74 फीसदी और राजस्थान सरकार को 26 फीसदी का हिस्सेदार बनाते हुए जॉइंट वेंचर में रखा गया था। तब इसकी अनुमानित लागत करीब 37,230 करोड़ रुपए थी। साल 2017–18 तक रिफाइनरी चालू करने का टारगेट रखा गया था। शिलान्यास और घोषणा की टाइमिंग चुनाव से ऐन पहले थी। ऐसे में शिलान्यास के साथ ही राजनीति भी शुरू हो गई। प्रोजेक्ट में ठोस टेंडरिंग व कंस्ट्रक्शन स्टार्ट होता इससे पहले ही राजस्थान में आचार संहिता लग गई। चुनाव के बाद सरकार बदली और रिफाइनरी प्रोजेक्ट री-एसेसमेंट, लागत बढ़ोतरी और नई शर्तों में उलझता चला गया। 22 सितंबर 2013 को तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास किया था। प्रोजेक्ट को री-नेगोशिएशन और रिव्यू में डाला वसुंधरा राजे की अगुआई वाली बीजेपी सरकार आने के बाद प्रोजेक्ट में दी जा रही ज्यादा सब्सिडी, टैक्स बेनिफिट और कम रिटर्न की आशंका के चलते इसे री-नेगोशिएशन और रिव्यू में डाल दिया गया। इसके बाद अगले पांच साल तक ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। कांग्रेस का आरोप था कि बीजेपी ने इसे जानबूझकर रोक दिया। बीजेपी का पक्ष था कि रिव्यू के बिना ये प्रोजेक्ट घाटे का सौदा था। करीब 5 साल की देरी और विवादों के बीच आखिरकार पचपदरा रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट को लेकर फिर से उम्मीद जागी। रिफाइनरी की शर्तों में बदलाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी 2018 को फिर से इसके कार्य का शुभारंभ किया। इस समय इसकी लागत बढ़कर 43 हजार 129 करोड़ रुपए हो गई थी। इसका काम 31 अक्टूबर 2022 तक पूरा किया जाना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी 2018 को फिर से बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी के कार्य का शुभारंभ किया था। कोविड के दौरान ठप हो गया काम इसके बाद फिर राजस्थान में सत्ता परिवर्तन हो गया। अशोक गहलोत की अगुआई में कांग्रेस सरकार बन गई। हालांकि इसके बाद भी पचपदरा रिफाइनरी का प्रोजेक्ट चलता रहा, लेकिन भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण मंजूरी, रीडिजाइन, टेक्निकल बदलावों और लागत बढ़ोतरी के चलते स्पीड धीमी ही रही। कोविड के दौरान साल 2020 और 2021 में तो काम पूरा ठप ही हो गया था। 2023 में फिर राजस्थान में भजनलाल सरकार बनी। रिफाइनरी के लागत मूल्य में दूसरा संशोधन प्रस्ताव सरकार को प्रस्तुत करने के बाद इसकी लागत बढ़कर 79 हजार 459 करोड़ रुपए हो गई थी। इसे 8 अप्रैल 2026 को मंजूर कर दिया गया और एक जुलाई 2026 से कॉमर्शियल ऑपरेशन का टारगेट तय किया गया। अब 20 अप्रैल को हुए अग्निकांड के बाद न सिर्फ रिफाइनरी का उद्घाटन बल्कि इसका कॉमर्शियल ऑपरेशन का टारगेट भी आगे बढ़ना तय हो गया है। एक दिन पहले की स्टेटस रिपोर्ट की मानें तो रिफाइनरी का 92 फीसदी काम पूरा हो चुका था। ऐसे में जहां तेल शोधन (ऑयल रिफाइनिंग) का बड़ा काम होना था, ठीक उसी यूनिट में आग लगने से राजस्थान में रिफाइनरी के सपनों को झटका लगा है। अब ये जख्म कब तक भरेगा, इसका फिलहाल अंदाजा लगना मुश्किल है। 20 अप्रैल की दोपहर बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम घंटों मशक्कत करती रही। रिपेयरिंग और डैमेज असेसमेंट में लग सकता है समय रिफाइनरी मामलों के जानकार सोर्सेज ने बताया कि इस रिफाइनरी को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें दुनिया की बेस्ट टेक्नोलॉजी, बेस्ट इक्यूप्मेंट्स और बेस्ट इंजीनियर्स का इस्तेमाल हो रहा था। ऐसे में उद्घाटन से पहले ये हादसा बड़े सवाल खड़े करता है। एक्सपट्‌र्स ने बताया कि फिलहाल इतनी बड़ी घटना को लेकर कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी ही होगी। इसके लिए सबसे पहले ये देखना होगा कि ये यूनिट किस कंपनी की थी? सप्लाई किसने किया था? क्या ये कंपनी इंजीनियर के चार्ज में थी या इसे रिफाइनरी के इंजीनियर्स ने चार्ज में ले लिया था? टेक्निकल ऑडिट किसने किया था? और उन एक्सपट्‌र्स की क्या रिपोर्ट थी। इन सभी सवालों के जवाब आने के बाद ही इस हादसे को लेकर कुछ ठोस कहा जा सकता है। एक्सपट्‌र्स का मानना है कि रिफाइनरी के दिल में ही आग लगी है तो नुकसान तो बड़ा ही हुआ है। रिफाइनरी की लागत लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं कॉमर्शियल रन समय पर स्टार्ट नहीं होने से नुकसान अलग है। हालांकि इतनी बड़ी रिफाइनरी में सभी यूनिट और इक्यूप्मेंट्स डबल इंश्योर्ड होते हैं। ग्लोबल सप्लायर कंपनीज की गारंटी में भी होते हैं, लेकिन रिप्लेसमेंट और दुबारा फेब्रिकेशन व इंस्टॉलेशन में लगने वाला टाइम प्रोडक्शन

जर्मनी के गुरुद्वारे में सिख भिड़े, 11 घायल:गोलक के हिसाब को लेकर बहस के बाद हाथापाई; दावा- संगत पर फायरिंग, आंखों में स्प्रे मारा

जर्मनी के गुरुद्वारे में सिख भिड़े, 11 घायल:गोलक के हिसाब को लेकर बहस के बाद हाथापाई; दावा- संगत पर फायरिंग, आंखों में स्प्रे मारा

जर्मनी के डुइसबर्ग गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कई सिखों की पगड़ियां जमीन पर गिर गईं। एक सिख ने कृपाण निकालकर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें गुरुद्वारे के अंदर दो गुट एक-दूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं। घटना 20 अप्रैल की है। 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बाहर खड़ी संगत पर फायरिंग भी की और आंखों में स्प्रे मारा। बलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने इस वीडियो को शूट करने के बाद पोस्ट किया है। 15 मिनट 31 सेकेंड के वीडियो में 2 गुटों में विवाद होता दिख रहा है। पुलिस ने झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। यह झगड़ा तब हुआ, जब गुरुद्वारे की मैनेजमेंट बदलने के बाद गुरुद्वारे की गोलक का हिसाब-किताब किया जा रहा था। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से गुरुद्वारे के बाहर जर्मन पुलिस तैनात कर दी गई है। झड़प से जुड़ी 4 PHOTOS…. विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सत्ता की लड़ाई ने लिया हिंसक रूप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की जड़ हाल ही में हुए प्रबंधन समिति के चुनाव हैं। बताया जा रहा है कि जो गुट चुनाव हार गया था, वह सत्ता छोड़ने को तैयार नहीं था। 20 अप्रैल की सुबह जब गुरुद्वारे में संगत मौजूद थी, तब पूर्व कमेटी के लोग जबरन प्रशासन पर कब्जा करने के इरादे से अंदर घुस आए। जर्मन पुलिस ने गुरुद्वारे के बाहर सुरक्षा लगाई घटना की सूचना मिलते ही जर्मन पुलिस गुरुद्वारे पहुंची। पुलिस के अनुसार, इस झड़प में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी:रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया था, 2 मिनट में सब चला गया कनाडा के मालटन शहर में पंजाबी फैमिली के घर से 2 मिनट के अंदर 1 करोड़ 39 लाख 53 हजार रुपए के गहने और सामान चोरी हो गया। घर की मालकिन ने बताया कि चोरी की घटना के वक्त हम बैसाखी के कार्यक्रम में गुरुद्वारा गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

किसी ने पिता तो किसी ने पति खोया:अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहे 31 परिवार, अफसरों का तर्क- 'वैकेंसी नहीं है, 5 लाख ले लो

किसी ने पिता तो किसी ने पति खोया:अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहे 31 परिवार, अफसरों का तर्क- 'वैकेंसी नहीं है, 5 लाख ले लो

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) में अनुकंपा नियुक्ति की आस लगाए 31 परिवारों का भविष्य पिछले 5 से 10 वर्षों से अधर में लटका हुआ है। इन 31 परिवारों में से किसी के पिता तो किसी के पति की सरकारी नौकरी में रहते हुए असमय मृत्यु हुई लेकिन, अनुकंपा की आस में इन परिवारों के लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अंतर्गत आने वाले इस निगम में आश्रितों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ स्पष्ट रूप से भेदभाव और असमानता का व्यवहार किया जा रहा है । जहां एक ओर प्रदेश के अन्य सभी निगमों और मंडलों में अनुकंपा नियुक्तियां लगातार की जा रही हैं, वहीं MPIDC में “पद उपलब्ध नहीं होने” का बहाना बनाकर पात्र उम्मीदवारों को टाला जा रहा है । दूसरे निगम-मंडलों के मामलों का परीक्षण करने का दिया था हवाला औद्योगिक विकास निगम के संचालक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ) की बैठक में यह मामला उठ चुका है। अनुकंपा की आस लगाए उम्मीदवारों के अनुसार, 13 नवंबर 2025 को हुई बोर्ड बैठक (एजेंडा क्रमांक 4) में इन प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा हुई थी । बोर्ड ने निर्देश दिए थे कि अन्य सरकारी कंपनियों, मंडलों और उपक्रमों में दी गई अनुकंपा नियुक्तियों के उदाहरणों (Precedence) का परीक्षण किया जाए और मामले को अगली बैठक में समीक्षा हेतु रखा जाए । आवेदकों ने खुद खोजे दस्तावेज हैरानी की बात यह है कि आवेदकों ने स्वयं के प्रयासों से वर्ष 2010 से 2025 तक के अन्य निगम-मंडलों के नियुक्ति आदेश और दस्तावेज एकत्रित कर विभाग को सौंप दिए हैं, ताकि निर्णय प्रक्रिया में तेजी आ सके । इसके बावजूद, प्रमुख सचिव स्तर पर अब तक कोई ठोस प्रशासनिक निर्णय नहीं लिया गया है । एक दिवंगत कर्मचारी के आश्रित बेटे दीपक कुशवाह ने बताया कि दस सालों से अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण लंबित हैं। निगम के अधिकारी हमसे कहते हैं कि पद खत्म कर दिए गए हैं अब नियुक्ति नहीं हो सकती। दूसरी तरफ दो दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को 2013 में नियुक्ति दी गई है। 5 लाख ले लो, पद खाली नहीं ग्वालियर के दीपक कुशवाह बताते हैं कि निगम के अफसरों का कहना है कि उनके वर्तमान सेटअप में ‘सहायक ग्रेड-3’ जैसे पद स्वीकृत नहीं हैं और चतुर्थ श्रेणी के पद मृत संवर्ग (डाइंग कैडर) में हैं। इसी आधार पर बोर्ड ने सितंबर 2021 में निर्णय लिया था कि पात्र आश्रितों को नियुक्ति के बदले 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाए। हालांकि, अधिकांश आवेदकों ने इस राशि को लेने से इनकार कर दिया है और वे अपने संवैधानिक हक यानी अनुकंपा नियुक्ति की ही मांग कर रहे हैं । संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप दीपक कुशवाह का आरोप है कि निगम पद खाली न होने का तर्क दे रहा है, जबकि सहायक ग्रेड-2 और ग्रेड-1 पर निरंतर नियुक्तियां हो रही हैं । उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 16 (रोजगार में अवसर की समानता) का सीधा उल्लंघन बताया है । आवेदकों का कहना है कि समान परिस्थितियों वाले कुछ मामलों में पहले नियुक्तियाँ दी जा चुकी हैं, तो उनके साथ यह अन्याय क्यों? खून से लिखा पत्र, अब विधानसभा से आस न्याय की गुहार लगाते हुए एक आवेदक ने विभाग को अपने खून से भी पत्र लिखा है, लेकिन व्यवस्था की संवेदनहीनता बरकरार है। अब इन 31 परिवारों ने शासन से मांग की है कि इन सभी लंबित प्रकरणों का तत्काल और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। विधानसभा में प्रश्न/ध्यानाकर्षण के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया जाए ताकि शासन स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित हो । लंबे समय से जारी इस प्रशासनिक निष्क्रियता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

हिमाचल में अगले 4 दिन गर्मी का प्रकोप:तापमान 4°C तक बढ़ेगा, रातें भी गर्म होंगी; 12 शहरों में पारा 30°C के पार

हिमाचल में अगले 4 दिन गर्मी का प्रकोप:तापमान 4°C तक बढ़ेगा, रातें भी गर्म होंगी; 12 शहरों में पारा 30°C के पार

हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 21 से 24 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप खिलेगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय प्रचंड गर्मी लोगों को परेशान करेगी और धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे वहां भी गर्मी का असर बढ़ेगा। इसी तरह, अधिक ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम सुहावना होगा और सुबह-शाम ठंड से राहत मिलेगी। ऊंचे क्षेत्रों में बीते सप्ताह बारिश-बर्फबारी के कारण लाहौल स्पीति के कई भागों का न्यूनतम तापमान अभी भी जमाव बिंदू के आसपास है। मगर अब रात के तापमान में भी उछाल आएगा। इससे ऊंचे क्षेत्रों के साथ साथ मैदानी इलाकों में भी राते गर्म होगी। 12 शहरों में 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया। राज्य के 12 शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। ऊना का पारा सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा के साथ 38.4 डिग्री पहुंच गया है। 25-26 अप्रैल को बारिश के आसार हालांकि, यह गर्मी ज्यादा दिन नहीं रहेगी। IMD के मुताबिक 24 अप्रैल की रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 25 और 26 अप्रैल को बारिश के आसार बन रहे हैं। खासकर 26 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। पर्यटन स्थलों पर सुहावना मौसम बेशक, मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है, लेकिन राज्य के पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला का तापमान 25.6 डिग्री, मनाली का 25.4 डिग्री, नारकंडा 19 और कुफरी 20 डिग्री सेल्सियस है। इन इन पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।