Friday, 05 Jun 2026 | 11:37 PM

Trending :

EXCLUSIVE

IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert

IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert | Odisha Chhattisgarh Kashmir Rain Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/दिल्ली5 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली में कई जगह पारा 44°C पार पहुंच गया है। कई जगह लू का भी अलर्ट है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली बार रात में लू चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में 44.4°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। गर्मी को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। झारखंड में भी आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को पारा 43°C दर्ज हुआ। दोनों जिलों में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को चौराहों पर धूप में खड़ा न रहना पड़े। दोनों ही राज्यों में दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में काम करने पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 और शाम 4 से 8 बजे कर दिए गए हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर, स्ट्रीट वेंडर भी इसी वक्त काम करेंगे। आज देश के ज्यादातर हिस्सों में हीटवेव… मौसम विभाग ने मैप में आज का मौसम दिखाया है। नक्शे में लाल रंग से दिखाए गए हिस्से में हीटवेव और तेज गर्मी का असर है। सोर्स- IMD देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें कानपुर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौटते वक्त गमछे से ढांककर ला रहे हैं। यहां सोमवार को पारा 42.6 डिग्री रहा। मिर्जापुर में गर्मी से बचने के लिए एक लड़के ने तालाब में छलांग लगा दी। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में तालाब में गर्मी मिटाता एक बाघ। दिल्ली में सोमवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे हैं। गाजियाबाद में बढ़ती गर्मी के बीच लोग ठंडा पानी रखने के लिए घड़े खरीदते नजर आए। असम में बाढ़, एक की मौत; पूर्वोत्तर में अगले 15 दिन रिकॉर्ड बारिश संभव असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा इलाके में 21.59 सेमी बारिश दर्ज की गई। गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और एक महिला की मौत हो गई। हालात को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूर्वोत्तर भारत में अगले 15 दिनों में एशिया में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड में इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका है। अनुमान है कि 20 से 22 अप्रैल के बीच कई इलाकों में तेज बारिश होगी, जबकि 23 अप्रैल को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 24 अप्रैल से फिर बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ में रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। नीचे मैप में देखिए देश में कहां कितनी गर्मी रिकॉर्ड हुई… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 22 अप्रैल: झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है। 23 अप्रैल: उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है। राज्यों से मौसम की खबरें 1. राजस्थान: सड़कें सुनसान, उदयपुर से टूरिस्ट गायब; कोटा में हॉस्पिटल्स में बेड रिजर्व प्रदेश में सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां पारा 42 डिग्री पर पहुंचा। जयपुर, फलोदी में दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी है। उदयपुर और अजमेर में टूरिस्ट घट गए हैं। कोटा के हॉस्पिटल्स में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: पहली बार वार्म नाइट’ का अलर्ट, भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी लू चलेगी प्रदेश में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट है। IMD के मुताबिक मंगलवार की रात भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी तेज गर्मी रहेगी। इससे पहले रविवार-सोमवार की रात में भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला और नर्मदापुरम में गरम रात रही। बुधवार को ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 26 जिलों में लू का अलर्ट, स्कूलों का टाइम बदला प्रदेश में 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक दिन में लू का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए योगी सरकार ने 8वीं तक के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। मंगलवार सुबह से प्रयागराज, काशी, कानपुर में तेज धूप निकली है। काशी के घाटों में सन्नाटा पसरा है। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिहार: 9 जिलों का पारा 40°C के पार; पटना में 5वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रोहतास का डेहरी 43.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म रहा। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन ने 5वीं तक की क्लास की टाइमिंग में बदलाव किया है। हालांकि अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… 5. ओडिशा: लू से कोई राहत नहीं; 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा राज्य के कई हिस्सों में अगले 4 दिन तक गर्म और उमस भरा

IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert

IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert | Odisha Chhattisgarh Kashmir Rain Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी होने लगी है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा में हीटवेव का कहर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में पारा 40°C को पार कर गया। जोधपुर में सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 44.4°C और वाराणसी में 44°C दर्ज किया गया। झारखंड में भी सरकार ने आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन और बैतूल में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। वहीं छतरपुर जिले में पारा रिकॉर्ड 44.3°C पर पहुंच गया। बिहार के कैमूर में सोमवार को तापमान 43°C के करीब रहा। बक्सर में 10 स्टूडेंट बेहोश हो गए। असम के गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया, ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और एक महिला की नाले में गिरने से मौत हो गई। ओडिशा में 14 स्थानों पर तापमान 40°C से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 20 से 25 अप्रैल के बीच हीटवेव का असर रहेगा। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… गुवाहाटी में 10 मिनट हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर ढाई से तीन फुट तक पानी भर गया। महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 22 अप्रैल: झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है। 23 अप्रैल: उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav – PM Modi MCC Violation

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav - PM Modi MCC Violation

Hindi News National Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu Chunav PM Modi MCC Violation | BJP TMC DMK AIMIM कोलकाता/चेन्नई2 घंटे पहले कॉपी लिंक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में मंगलवार को पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया। हालांकि, कुछ देर बाद इस पर सफाई भी दी। उधर, भाजपा ने कहा कि खड़गे को अपने विवादित बयान पर माफी मांगनी चाहिए। खड़गे पहले भी मोदी पर विवादित बयान दे चुके हैं। 2024 में पीएम की तुलना आक्रमणकारी तैमूर लंग से की थी। 2023 में ‘जहरीला सांप’ और ‘झूठों का सरदार’ कहा था। बाद में कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई भी थी। खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- कुछ मिनट बाद सफाई भी दी, कहा- खड़गे ने कहा- PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले फेज की 152 सीटों के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु और बंगाल विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 03:16 PM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक CBDT ने तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष पेरुंथगई पर छापेमारी के आरोपों को गलत बताया केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष के. सेल्वा पेरुंथगई के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आयकर अधिकारियों ने उन्हें सर्च के नाम पर रोका और उनके घर पर कार्रवाई की। लेकिन आईटी विभाग ने साफ किया कि 20 अप्रैल को या हाल के समय में उनके खिलाफ कोई सर्च, सर्वे या कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई रोक लगाई गई। विभाग ने यह भी बताया कि श्रीपेरंबदूर क्षेत्र में कुछ सामान्य जांच जरूर की गई थीं, जो संदिग्ध कैश लेन-देन की जानकारी के आधार पर थीं, लेकिन उनका के. सेल्वा पेरुंथगई से कोई संबंध नहीं था। 02:25 PM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक केरल कांग्रेस ने पीएम मोदी को चुनावी रोबोट बताया 02:22 PM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक सुभाष चंद्र बोस के पोते ने कहा- भाजपा में जाना गलती थी पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा- BJP में शामिल होना एक गलती थी, TMC में शामिल होकर इसे सुधारा। 12:56 PM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में हिंसा, 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घायल पश्चिम मिदनापुर के दांतन में कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थित हमले में 100 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में से 15 को ओडिशा के जलेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सोमवार की है। मंगलवार को वीडियो सामने आए। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह हमला सुनियोजित था और सत्तारूढ़ दल के समर्थकों ने इसे अंजाम दिया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है। 12:15 PM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक पीयूष गोयल बोले- इस अपमान के लिए राहुल गांधी और स्टालिन माफी मांगे गोयल ने कहा- मुझे शर्म आ रही है कि कांग्रेस पार्टी और स्टालिन की DMK पार्टी इतने निचले लेवल पर आ गई हैं। वे इतने निचले लेवल पर आ गए हैं कि भारत के लोगों द्वारा चुने गए एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा जा रहा है। मैं खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। मैं दोनों राहुल गांधी और एमके स्टालिन से भारत के लोगों के इस सीधे अपमान के लिए माफी मांगने की मांग करता हूं। 11:40 AM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक शाह बोले- पूरे देश से हर घुसपैठिए को वापस भेजेंगे सालबोनी में एक रैली में अमित शाह ने कहा- मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर आप BJP की सरकार बनाते हैं, तो 4 मई के बाद, न केवल बंगाल में बल्कि पूरे देश में, हम हर घुसपैठिए को वापस भेजने का काम करेंगे।ममता (बनर्जी) के ये गुंडे बंगाल के लोगों का जीना मुश्किल कर रहे हैं…4 मई के बाद, हम हर गुंडे को ढूंढकर सलाखों के पीछे डाल देंगे। 11:18 AM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक खड़गे बयान से पलटे, कहा- मोदी को आतंकी नहीं बोला मोदी को आतंकी कहे जाने के सवाल पर बाद में खड़गे ने कहा- PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं, कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं। इसलिए मैं कह रहा था कि वह लोगों और पार्टियों को आतंकित कर रहे हैं। न कि मोदी आतंकी हैं। 11:14 AM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक TMC ने भाजपा पर कैंपेन गाड़ी पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया तृणमूल कांग्रेस ने X पर लिखा- BJP ने बंगाल में अपनी जगह बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है। वे बुरी तरह फेल हो गए हैं। कोई दूसरा ऑप्शन न होने पर, वे अब खुलेआम हिंसा और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। आज गोपालनगर, बनगांव दक्षिण में, BJP के गुंडों ने हमारी तपशीलिर संगलाप कैंपेन गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग की। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना बनगांव दक्षिण के BJP कैंडिडेट की मौजूदगी में हुई। इलेक्शन कमीशन आखिर कर क्या रहा है? सेंट्रल फोर्स की सैकड़ों कंपनियां आखिर क्या कर रही हैं? पूरा स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन जो अब पूरी तरह से इलेक्शन कमीशन के कंट्रोल में है, इस गुंडागर्दी के बारे में क्या कर रहा है? भाजपा को हिंसा और आतंक फैलाने का फ्री लाइसेंस क्यों दिया गया है? अगर इस बिना सोचे-समझे की गई हिंसा की वजह से एक भी जान जाती है तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिम्मेदार होंगे। 10:49 AM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक खड़गे ने मोदी को आतंकी कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ये AIADMK के

Khabar hatke- 73-Year-Old Grandmas Paragliding Adventure

Khabar hatke- 73-Year-Old Grandmas Paragliding Adventure

चीन में एक रोबोट ने इंसान के सबसे तेज दौड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में एक 73 साल की दादी ने पैराग्लाइडिंग की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उधर, चीन में एक महिला सांपों को पालकर करोड़ों की कमाई कर रही है। . उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक ऐसा गिरोह पकड़ा है जो उल्टी करके लोगों को लूट लेता था। वहीं, हरियाणा में एक ऐसा बैंक खुला है, जहां दवाइयों का लेन-देन होता है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Sunscreen SPF Protection Level Usage; Skin Barrier

Sunscreen SPF Protection Level Usage; Skin Barrier

17 मिनट पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक गर्मियों में बाहर निकलते ही तेज धूप का सामना करना पड़ता है। असल में सूरज की किरणों में अल्ट्रावॉयलेट रेज (UV रेज) होती हैं। ज्यादा देर धूप में रहने से ये धीरे-धीरे स्किन को डैमेज करती हैं। ऐसे में SPF (सन प्रोटेक्शन फैक्टर) सनस्क्रीन स्किन को प्रोटेक्ट कर सकता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे SPF की। साथ ही जानेंगे कि– गर्मियों में SPF सनस्क्रीन लगाना क्यों जरूरी है? यह स्किन को कैसे प्रोटेक्ट करता है? सनस्क्रीन न लगाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकते हैं? एक्सपर्ट: डॉ. विनोद विज, कॉस्मेटोलॉजिस्ट, अपोलो हॉस्पिटल, नवी मुंबई सवाल- SPF क्या होता है? इसकी उपयोगिता क्या है? जवाब- SPF (सन प्रोटेक्शन फैक्टर) एक रेटिंग है। ये बताता है कि कोई सनस्क्रीन UVB (अल्ट्रावायलेट B) किरणों से कितनी सुरक्षा देता है। जितना ज्यादा SPF, उतनी ज्यादा देर तक स्किन यूवी रेज से सुरक्षित रहती है। यह स्किन को डैमेज, टैनिंग और समय से पहले एजिंग से बचाने में मदद करता है। सवाल- SPF सनस्क्रीन क्या होती है? जवाब- SPF सनस्क्रीन एक तरह का सनस्क्रीन (दिन में लगाया जाने वाला बॉडी लोशन) ही है, जो SPF रेटेड है। यानी इसमें सूर्य की UVB किरणों से बचाने की क्षमता है। यह स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है। स्किन पर एक लेयर बनाकर UV किरणों के असर को कम करती है। सवाल- सनस्क्रीन क्रीम पर SPF 15, 30, 50 लिखा होता है। इसका क्या अर्थ है और इन क्रीम में क्या फर्क है? जवाब- सनस्क्रीन पर लिखा SPF यह बताता है कि वह स्किन को UVB किरणों से किस लेवल तक प्रोटेक्ट करता है और अलग-अलग SPF लेवल में यह सुरक्षा थोड़ा-थोड़ा बढ़ती जाती है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या ज्यादा SPF हमेशा बेहतर होता है? जवाब- नहीं, ज्यादा SPF हमेशा बेहतर नहीं होता, क्योंकि SPF 30 और SPF 50 के बीच सन प्रोटेक्शन का अंतर बहुत कम होता है। जैसे- SPF 30 लगभग 97% तो SPF 50 करीब 98% UVB रेज से बचाते हैं यानी फर्क बहुत कम होता है। अगर रोज थोड़े समय के लिए ही बाहर जाना होता है तो SPF 30 सनस्क्रीन लगाना भी काफी है। सवाल- SPF हमारी स्किन को UV किरणों से कैसे बचाता है? जवाब- SPF एक प्रोटेक्टिव शील्ड की तरह काम करता है, जो स्किन पर लेयर बनाकर हानिकारक UV किरणों के असर को कम करता है। ग्राफिक में देखिए ये कैसे बचाता है- सवाल- UVA और UVB किरणों में क्या फर्क है? जवाब- UVA और UVB दोनों सूरज की हानिकारक किरणें हैं, लेकिन इनका असर अलग होता है। UVA UVA किरणें स्किन को लॉन्ग टर्म में डैमेज करती हैं। ये स्किन की गहराई तक पहुंचती हैं। झुर्रियां, पिग्मेंटेशन व समय से पहले एजिंग का कारण बनती हैं। UVB UVB किरणें स्किन को शॉर्ट टर्म में डैमेज करती हैं। ये स्किन की ऊपरी लेयर प्रभावित करती हैं। सनबर्न, रेडनेस व टैनिंग का कारण बनती हैं। इसलिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन चुनना जरूरी है। सवाल- ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन क्या होती है? जवाब- पॉइंटर्स से समझते हैं- स्किन को दोनों तरह की किरणों (UVA और UVB) से बचाने वाली सनस्क्रीन को ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन कहते है। यह सिर्फ सनबर्न ही नहीं, बल्कि टैनिंग, पिग्मेंटेशन और समय से पहले एजिंग जैसे नुकसान से भी सुरक्षा देती है। ऐसी सनस्क्रीन रोज इस्तेमाल करने से स्किन को कंप्लीट प्रोटेक्शन मिलता है। सवाल- क्या गर्मियों में SPF सनस्क्रीन लगाना ज्यादा जरूरी है? जवाब- हां, गर्मियों में तेज धूप और हाई UV इंडेक्स के कारण स्किन डैमेज होने का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है। नीचे ग्राफिक में देखिए कि गर्मियों में ये क्रीम लगाना ज्यादा जरूरी क्यों है। सवाल- किन लोगों को SPF सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए? जवाब- SPF सनस्क्रीन सबको लगाना चाहिए,लेकिन कुछ लोगों के लिए यह खासतौर पर जरूरी है। जैसे- जो रोज धूप में निकलते हैं। जो ज्यादा ट्रैवल करते हैं। जिनकी स्किन सेंसिटिव है। जिन्हें जल्दी टैनिंग हो जाती है। जिन्हें पिगमेंटेशन या एक्ने है। छोटे बच्चों को। सवाल- गर्मियों में बिना सनस्क्रीन के धूप में जाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- सीधे UV किरणों के संपर्क से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या हर स्किन टाइप की SPF की जरूरत अलग होती है? जवाब- हां, हर स्किन टाइप के लिए SPF की जरूरत और उसका फॉर्मूला थोड़ा अलग हो सकता है। हालांकि SPF लेवल (जैसे SPF 30 या 50) आमतौर पर सभी के लिए जरूरी होता है। फर्क सिर्फ टेक्सचर और फॉर्मूले का होता है। पॉइंटर्स में देखते हैं- ऑयली स्किन SPF 30–50 जेल बेस्ड/वाटर बेस्ड/ऑयल फ्री सनस्क्रीन क्यों? हैवी क्रीम से पिंपल्स, ऑयल प्रोडक्शन बढ़ता है। हल्का सनस्क्रीन स्किन को मैट (बिना चमक, नॉन-ऑयली) रखता है। ड्राई स्किन SPF 30–50 क्रीम बेस्ड/हाइड्रेटिंग सनस्क्रीन क्यों? ताकि स्किन ड्राई न हो। हाइड्रेशन और प्रोटेक्शन दोनों बना रहे। सेंसिटिव स्किन SPF 30+ मिनरल सनस्क्रीन (जिंक ऑक्साइड/टाइटेनियम डाइ ऑक्साइड) फ्रेगरेंस फ्री, हाइपोएलर्जेनिक क्यों? केमिकल से स्किन इरिटेशन हो सकता है। स्किन पर रेडनेस हो सकती है। मिनरल सनस्क्रीन स्किन पर जेंटल होती है। एक्ने-प्रोन स्किन SPF 30–50 जेल बेस्ड, फ्लुइड बेस्ड ऑयल फ्री, नॉन-कमेडोजेनिक (पोर्स को ब्लॉक न करने वाला) क्यों? गलत सनस्क्रीन से पिंपल्स बढ़ सकते हैं। सही सनस्क्रीन से एक्ने मार्क्स डार्क नहीं होते। नॉर्मल स्किन SPF 30–50 लोशन या क्रीम ब्रॉड स्पेक्ट्रम क्रीम क्यों? स्किन बैलेंस्ड रहती है। इसलिए ज्यादा लिमिटेशन वाली क्रीम नहीं चाहिए। ब्रॉड स्पेक्ट्रम क्रीम बेस्ट होती है। सवाल- क्या सही SPF सनस्क्रीन चुनने के लिए स्किन टाइप के अलावा कोई और पैरामीटर ध्यान में रखना भी जरूरी है? जवाब- सनस्क्रीन चुनते समय सिर्फ स्किन टाइप ही नहीं, लाइफस्टाइल और धूप में बिताए जाने वाले समय का भी ध्यान रखना जरूरी है। कौन- सा SPF चुनें ये ग्राफिक में देखिए- सवाल- सनस्क्रीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- सनस्क्रीन खरीदते समय कुछ पैरामीटर चेक करना बेहद जरूरी है, ताकि सही और असरदार प्रोटेक्शन मिल सके। सनस्क्रीन खरीदते समय किन बातों का ख्याल रखें, ये ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या घर के अंदर रहने पर भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है? जवाब- हां, घर के अंदर रहने पर भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी

Rajnath Singh Germany Visit | India-US Trade Talks April Current Affairs

Rajnath Singh Germany Visit | India-US Trade Talks April Current Affairs

Hindi News Career Rajnath Singh Germany Visit | India US Trade Talks April Current Affairs 4 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जर्मनी पहुंचेंगे 21 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिन की जर्मनी यात्रा पर जाएंगे। राजनाथ की ये यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए है। रक्षा मंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान, जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता इस बैठक में मिलिट्री इंगेजमेंट बढ़ाने, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी से जुड़े मुद्दों पर बात करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ इस यात्रा के दौरान जर्मन डिफेंस इंडस्ट्री के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे। बैठक में मेक-इन-इंडिया पहल के तहत को-प्रोडक्शन और को-डेवलपमेंट पर बात होगी। इस यात्रा के दौरान सबमरीन सौदे पर भी बातचीत हो सकती है, प्रोजेक्ट-75(AI) के तहत लगभग 10 अरब डॉलर की सबमरीन डील एक प्रमुख एजेंडा हो सकता है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के रक्षामंत्री इंडस्ट्रियल कॉलेबरेशन और यूनाइटेड नेशन पीसकीपिंग ऑपरेशन्स ट्रेनिंग में सहयोग के लिए एक MoU भी साइन कर सकते हैं। भारत और जर्मनी एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदार हैं। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जर्मनी दौरे पर गई थीं। 2023 में जर्मन रक्षा मंत्री बोरिस भारत आए थे। 2. भारत- अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता शुरू हुई 20 अप्रैल को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका एक बार फिर द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के पहले चरण में ट्रेड वार्ता शुरू करेंगे। ट्रेड वार्ता में इंडियन डेलीगेशन को कॉमर्स मिनिस्ट्री के एडिशनल सेक्रेटरी दर्पण जैन लीड करेंगे। इस ट्रेड वार्ता में कस्टम और एकस्टर्नल अफेयर्स ऑफिसर भी इसमें शामिल होंगे। इस 3 दिवसीय वार्ता का उद्देश्य अमेरिका के लगाए ग्लोबल टैरिफ स्ट्रक्चर पर एक बार दोबारा बात करना है। इस वार्ता में टैरिफ दरें घटाने, मार्केट तक बेहतर पहुंच बनाने, सप्लाई चैन बढ़ाने और इंवेस्टमेंट को बेहतर करने पर बात हो सकती है। ये वार्ता अमेरिकी टैरिफ के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों देश टैरिफ में बदलाव के बाद प्रस्तावित समझौते की रूपरेखा का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट के तहत 150 दिनों के लिए सभी देशों से आयात पर अस्थायी 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। फरवरी 2026 में भारत-अमेरिका के बीच इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट का स्ट्रक्चर पहले ही जारी कर दिया गया था। भारत और अमेरिका 2025 से द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के लिए काम कर रहे हैं, जिसमें कई वार्ता पहले ही दौर में पूरी हो चुकी हैं। भारत अमेरिकी सोयाबीन तेल, ड्राई फ्रूट्स, और वाइन पर टैरिफ में कटौती या समाप्ति पर भी चर्चा कर सकता है। अमेरिका भारत के सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर में से एक है। नेशनल (NATIONAL) 3. टेक्सटाइल मिनिस्ट्री ने हैंडलूम ‘विश्व सूत्र’ इनिशिएटिव लॉन्च किया 19 अप्रैल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री ने ‘विश्व सूत्र – विश्व के लिए भारत की बुनाई’ नाम से एक इनिशिएटिव लॉन्च किया। विश्व सूत्र इनिशिएटिव में डिजाइनर हैंडलूम कलेक्शन है। इस इनिशिएटिव को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया में लॉन्च किया गया। ये इनिशिएटिव नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग और डेवलपमेंट कमीशनर (हैंडलूम) ऑफिस के ने डेवलप किया है। विश्व सूत्र इनिशिएटिव का उद्देश्य इंडियन हैंडलूम डिजाइन को ग्लोबली प्रेजेंट करना है। इस इनिशिएटिव के तहत, देश भर से 30 से ज्यादा अलग-अलग हैंडलूम डिजाइन को एक साथ लाया जाएगा। ये सभी अलग-अलग राज्यों को रिप्रेजेंट करेंगे। ये इनिशिएटिव सरकार के ‘वोकल फॉर लोकल टू ग्लोबल’ का हिस्सा है। ये इनिशिएटिव पीएम मोदी के 5Fस्ट्रक्चर- फार्म से, फाइबर से, फैक्ट्री से, फैशन से, फॉरेन तक का हिस्सा है। ये इनिशिएटिव सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, स्थायी रोजगार देने और भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री मे हैंडलूम को बढ़ावा देना है। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 5. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल UAE पहुंचे 19 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजित डोभाल ने सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर हैं। डोभाल रियाद पहुंचे। रियाद भारत के राजदूत सुहेल खान और सऊदी अरब के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री सऊद अल-सती ने उनका स्वागत किया। डोभाल ने इस यात्रा के दौरान UAE के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान, ऊर्जा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसैद बिन मोहम्मद अल-ऐबन और सीनियर नेताओं से हाईलेवल वार्ता की। इस बैठक में द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी हित समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 17 अप्रैल को, डोभाल ने यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव के साथ व्यापक बातचीत की। ये यात्रा वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर भारत की सीरीज है। Hon’ble NSA Shri Ajit Doval paid an official visit to Riyadh on April 19.He was received at the Airport by Ambassador Dr Suhel Khan and Deputy Minister for Political Affairs @KSAmofaEN H.E. Ambassador Dr. Saud Al-Sati.Later, he had meetings with Energy Minister H.R.H. Prince… pic.twitter.com/VTz7LJAOFu— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) April 19, 2026 6. भारत-रूस के बीच RELOS समझौता लागू 18 अप्रैल को रूस ने भारत और रूस के बीच रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट (RELOS) रक्षा समझौता लागू होने की जानकारी दी। RELOS के तहत दोनों देश एक-दूसरे की जमीन पर 3000 सैनिक तक तैनात कर सकेंगे। RELOS के साथ ही 5 युद्धपोत और 10 सैन्य विमानों की तैनाती की भी अनुमति दी गई है। समझौते के तहत देशों की सेनाएं एक-दूसरे के मिलिट्री बेस, एयरबेस और बंदरगाहों का इस्तेमाल कर सकेंगी, जिससे लंबे समय तक सैन्य तैनाती और ऑपरेशन आसान होंगे। इस डील में लॉजिस्टिक सपोर्ट भी शामिल है। इसके तहत ईंधन, पानी, मरम्मत, तकनीकी संसाधन और अन्य जरूरी सप्लाई उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही विमानों के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल और फ्लाइट से जुड़ी सेवाएं भी मिलेंगी। ये समझौता फरवरी 2025 में साइन हुआ था और दिसंबर 2025 में इसे रूस ने भी मंजूरी दी। ये 5 साल के लिए लागू रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, ये समझौता युद्ध के लिए नहीं है। इसका इस्तेमाल केवल शांति के समय ट्रेनिंग, संयुक्त अभ्यास और लॉजिस्टिक सहयोग के लिए

तिलक का 45 गेंद में शतक, जयसूर्या की बराबरी की:बुमराह को पहली बॉल पर विकेट, रबाडा ने सूर्या को बोल्ड किया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

तिलक का 45 गेंद में शतक, जयसूर्या की बराबरी की:बुमराह को पहली बॉल पर विकेट, रबाडा ने सूर्या को बोल्ड किया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया। अहमदाबाद में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में शतक लगाकर सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह इस सीजन की सबसे तेज सेंचुरी भी रही। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया। पढिए MI Vs GT मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. तिलक वर्मा का 45 बॉल पर शतक मुंबई इंडियंस के लिए IPL में सबसे तेज शतक के मामले में तिलक वर्मा ने सनथ जयसूर्या की बराबरी की। दोनों ने 45-45 गेंदों में शतक जड़ा। इस लिस्ट में कैमरन ग्रीन (47 गेंद) और सूर्यकुमार यादव (49 गेंद) भी हैं। तिलक गुजरात के खिलाफ मुंबई के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सूर्यकुमार यादव ने 2023 में वानखेड़े में नाबाद 103 रन बनाए थे। तिलक ने इस सीजन की फास्टेस्ट सेंचुरी भी लगाई। चेन्नई के संजू सैमसन ने 52 और मुंबई के क्विंटन डी कॉक ने 53 बॉल पर शतक लगाया था। 2. मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत मुंबई इंडियंस ने 99 रन से जीत दर्ज करते हुए IPL इतिहास में अपनी चौथी सबसे बड़ी जीत हासिल की। टीम की सबसे बड़ी जीत 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 146 रन से आई थी। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स 1. दानिश और कृष का टी-20 डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए दो नए खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। दानिश मलेवार ने पहला मुकाबला खेला, वहीं हाल ही में सपोर्ट बॉलर के रूप में शामिल कृष भगत को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। दोनों ने इससे पहले कोई टी-20 मैच नहीं खेला था, यानी यह उनके प्रोफेशनल टी-20 करियर का पहला मैच रहा। 2. रबाडा ने अपनी ही बॉल पर लपका डी कॉक का कैच चौथे ओवर में कगिसो रबाडा ने क्विंटन डी कॉक को कॉट एंड बोल्ड किया। रबाडा ने करीब 150 की रफ्तार से शॉर्ट बॉल फेंकी। डी कॉक शॉट मारने में संतुलन खो बैठे। बॉल टॉप एज लेकर हवा में गई और रबाडा ने खुद कैच लपक लिया। 3. रबाडा की 152 kmph की रफ्तार पर सूर्या क्लीन बोल्ड छठे ओवर में रबाडा ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड किया। रबाडा ने 152.1 kmph की रफ्तार से बॉल फेंकी, जो पिच होकर अंदर आई। सूर्या ड्राइव के प्रयास में पेस से चकमा खा गए और बॉल स्टंप्स से टकरा गई। 4. आखिरी बॉल पर चौके से तिलक का शतक 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर तिलक वर्मा ने चौका जड़कर IPL में पहला शतक पूरा किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने धीमी और शॉर्ट बॉल फेंकी। तिलक ने डीप स्क्वायर लेग में गैप ढूंढकर चौका लगाया। 5. बुमराह ने साई सुदर्शन को कैच कराया जसप्रीत बुमराह ने पहली ही बॉल पर विकेट लिया। उन्होंने गुजरात के इन-फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन को कृष्ण भगत के हाथों कैच आउट कराया। बुमराह ने फुल लेंथ बॉल फेंकी जो बाहर निकली। सुदर्शन ने बिना पैरों के मूवमेंट के कवर्स के ऊपर से स्लाइस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर कवर-पॉइंट पर खड़े फील्डर के पास गई। बुमराह को IPL में 146 गेंदों के इंतजार के बाद यह सफलता मिली। इस सीजन में 114 गेंदों के बाद यह उनका पहला विकेट था। सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 6. सैंटनर और अश्विनी को एक ओवर में 2-2 विकेट 8वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की दूसरी बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर (26) को नमन धीर के हाथों कैच कराया, और फिर चौथी बॉल पर ग्लेन फिलिप्स (6) का अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपका। वहीं, 13वें ओवर में अपना सीजन का पहला मैच खेल रहे अश्विनी कुमार ने भी दो विकेट चटकाए। दूसरी बॉल पर उन्होंने राशिद खान (4) को राज बावा के हाथों कैच कराया। इसके बाद आखिरी बॉल पर शाहरुख खान स्लोअर बॉल पर नमन धीर को कैच थमा बैठे।

EHS Sleep Disorder; Exploding Head Syndrome Symptoms Reason Treatment Explained

EHS Sleep Disorder; Exploding Head Syndrome Symptoms Reason Treatment Explained

Hindi News Lifestyle EHS Sleep Disorder; Exploding Head Syndrome Symptoms Reason Treatment Explained 52 मिनट पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक कभी-कभी सोते वक्त या नींद से ठीक पहले अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई देती है। पल भर के लिए ऐसा लगता है, जैसे कोई बम फट गया हो, दरवाजा जोर से बंद हुआ हो या बिजली गिरी हो। डर से नींद टूट जाती है और हार्ट बीट बढ़ जाती है। यह एक ‘स्लीपिंग कंडीशन’ है, जिसे ‘एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम’ कहते हैं। इसमें सुनाई देने वाली आवाज असली नहीं होती, बल्कि दिमागी भ्रम होता है। इससे घबराहट और नींद टूटने की समस्या हो सकती है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- किन लोगों को ये दिक्कत ज्यादा होती है? कब डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है? इससे बचाव के तरीके क्या हैं? सवाल- नींद में अचानक तेज धमाके जैसी आवाज क्यों सुनाई देती है? जवाब- पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर पीयूष गोयल बताते हैं कि सोने और जागने के बीच ब्रेन का कंट्रोल सिस्टम कुछ सेकेंड के लिए इंबैलेंस हो जाता है। उसी समय ब्रेन ऐसे सिग्नल बनाता है, जिससे तेज आवाज का अहसास होता है, जबकि असल में कोई आवाज नहीं होती। सवाल- क्या यह कोई बीमारी है या ब्रेन का नॉर्मल रिएक्शन है? जवाब- डॉक्टर पीयूष कहते हैं कि यह कोई बीमारी नहीं है। यह दिमाग का असामान्य, लेकिन हार्मलेस रिएक्शन है। नींद के दौरान ब्रेन धीरे-धीरे रेस्ट मोड में जाता है। कभी-कभी इसमें रुकावट होती है। ऐसे में ब्रेन अजीब सिग्नल बनाने लगता है। इससे तेज आवाज का भ्रम होता है। मेडिकल टेस्ट में रिपोर्ट नॉर्मल आती है। ब्रेन, नर्व्स या कान में कोई खराबी नहीं मिलती। EEG (इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम) जैसे टेस्ट भी सामान्य आते हैं। इसलिए डॉक्टर इसे ब्रेन की अस्थायी कंडीशन मानते हैं। ज्यादातर लोगों को यह समस्या जिंदगी में एक-दो बार होती है और अपने आप ठीक हो जाती है। सवाल- क्या इससे ब्रेन या शरीर को कोई नुकसान होता है? जवाब- नहीं, इससे कोई नुकसान नहीं होता। इसके कारण ब्रेन में कोई स्ट्रक्चरल डैमेज नहीं होता। दिमाग की नसें, ब्रेन सेल्स और कान सुरक्षित रहते हैं। इस कंडीशन में दर्द नहीं होता। इसमें सिर्फ डर, घबराहट, तेज हार्ट बीट या पसीना आता है। डर के कारण कुछ लोगों की नींद खराब हो सकती है। इसका असर धीरे-धीरे कम हो जाता है। सवाल- क्या यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक या ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है? जवाब- आमतौर पर ऐसा नहीं होता। एक्सप्लोडिंग हेड सिंड्रोम का हार्ट अटैक, स्ट्रोक या ब्रेन ट्यूमर से सीधा संबंध नहीं है। पहली बार होने पर लोग डर जाते हैं। उन्हें लगता है कि ब्रेन में गंभीर रिएक्शन हुआ है। जबकि मेडिकल टेस्ट में यह किसी बीमारी का संकेत नहीं होता। सिर्फ तेज आवाज सुनाई देना आमतौर पर बीमारी का संकेत नहीं है। अगर इसके साथ शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी, बोलने में दिक्कत या दर्द जैसे लक्षण हों तो टेस्ट कराना चाहिए। सवाल- किन लोगों को यह समस्या ज्यादा होती है? जवाब- यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। लेकिन कुछ लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है। ग्राफिक में देखिए- डॉक्टर मानते हैं कि स्ट्रेस और थकान से ब्रेन सोते समय पूरी तरह रेस्ट मोड में नहीं जा पाता। इससे नींद का बैलेंस बिगड़ता है। कुछ मामलों में यह जेनेटिक भी हो सकता है। सवाल- इस कंडीशन में घबराने की बजाय क्या करना चाहिए? जवाब- सबसे पहले यह समझें कि यह खतरनाक कंडीशन नहीं है। इसलिए– खुद को शांत रखें। गहरी सांस लें। डर से दिल की धड़कन तेज हो सकती है। इसके लिए तैयार रहें। रोज एक तय समय पर सोएं। रोज 7-8 घंटे की क्वालिटी स्लीप लें। सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी रखें। रिलैक्सेशन एक्सरसाइज करें। डीप ब्रीदिंग, ध्यान या हल्की स्ट्रेचिंग करें। ज्यादा थकान और तनाव से बचें। अगर आवाज के बाद नींद टूट जाए तो खुद को याद दिलाएं कि यह ब्रेन का सिर्फ इंबैलेंस्ड रिएक्शन भर है, असली धमाका नहीं। धीरे-धीरे ब्रेन इस डर से बाहर आ जाता है। सवाल- कब डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है? जवाब- अगर यह समस्या बार-बार होने लगे तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है। ग्राफिक में देखिए कब डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए- कुछ कंडीशंस में डॉक्टर EEG, MRI या स्लीप टेस्ट करा सकते हैं। इससे यह पक्का किया जाता है कि कोई दूसरी बीमारी तो नहीं है। ज्यादातर मामलों में जांच सामान्य आती है, जिससे मरीज को मानसिक राहत मिलती है। सवाल- क्या इसमें दवाओं की जरूरत पड़ती है या ये अपने आप ठीक हो जाती है? जवाब- अधिकतर मामलों में यह समस्या बिना दवा के ठीक हो जाती है। इसके अलावा- सिर्फ स्लीप क्वालिटी सुधारने और स्ट्रेस कम करने से भी आराम मिलता है। अगर ये समस्या बार-बार हो और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही हो, तब डॉक्टर दवाएं दे सकते हैं। ये दवाएं आमतौर पर नर्व्स को रिलेैक्स करने के लिए होती हैं। जैसे कुछ एंटीडिप्रेसेंट या एंटी-सीजर दवाएं। ज्यादातर लोगों को सिर्फ सही जानकारी और लाइफस्टाइल सुधार से राहत मिल जाती है। सवाल- इस समस्या से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जवाब- इसके लिए पूरी नींद लेना सबसे जरूरी है। साथ ही कुछ और बाताें का ख्याल रखें। जैसेकि- रोज एक ही समय पर सोने और उठने की आदत डालें। सोने से पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप बंद करें। कैफीन, शराब और स्मोकिंग कम करें। बहुत ज्यादा थकान हो तो तुरंत न सोएं। पहले थोड़ा रिलैक्स करें। तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान या वॉक करें। पीठ के बल सोने से कुछ लोगों में समस्या बढ़ती है, इसलिए साइड में सोने की कोशिश करें। अगर दवाएं ले रहे हैं, तो उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के अचानक बंद न करें। ……………… ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- वरुण धवन की बेटी को DDH: डॉक्टर से जानें क्या है ये बीमारी, इसके लक्षण, डायग्नोसिस, सही इलाज और जरूरी सावधानियां बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी लारा को डेढ़ साल की उम्र में DDH डायग्नोज हुआ था। DDH यानी ‘डेवलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ हिप।’ यह

तिलक का 45 गेंद में शतक, जयसूर्या की बराबरी की:बुमराह को पहली बॉल पर विकेट, रबाडा ने सूर्या को बोल्ड किया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

तिलक का 45 गेंद में शतक, जयसूर्या की बराबरी की:बुमराह को पहली बॉल पर विकेट, रबाडा ने सूर्या को बोल्ड किया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया। अहमदाबाद में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में शतक लगाकर सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह इस सीजन की सबसे तेज सेंचुरी भी रही। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया। पढिए MI Vs GT मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. तिलक वर्मा का 45 बॉल पर शतक मुंबई इंडियंस के लिए IPL में सबसे तेज शतक के मामले में तिलक वर्मा ने सनथ जयसूर्या की बराबरी की। दोनों ने 45-45 गेंदों में शतक जड़ा। इस लिस्ट में कैमरन ग्रीन (47 गेंद) और सूर्यकुमार यादव (49 गेंद) भी हैं। तिलक गुजरात के खिलाफ मुंबई के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सूर्यकुमार यादव ने 2023 में वानखेड़े में नाबाद 103 रन बनाए थे। तिलक ने इस सीजन की फास्टेस्ट सेंचुरी भी लगाई। चेन्नई के संजू सैमसन ने 52 और मुंबई के क्विंटन डी कॉक ने 53 बॉल पर शतक लगाया था। 2. मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत मुंबई इंडियंस ने 99 रन से जीत दर्ज करते हुए IPL इतिहास में अपनी चौथी सबसे बड़ी जीत हासिल की। टीम की सबसे बड़ी जीत 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 146 रन से आई थी। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स 1. दानिश और कृष का टी-20 डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए दो नए खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। दानिश मलेवार ने पहला मुकाबला खेला, वहीं हाल ही में सपोर्ट बॉलर के रूप में शामिल कृष भगत को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। दोनों ने इससे पहले कोई टी-20 मैच नहीं खेला था, यानी यह उनके प्रोफेशनल टी-20 करियर का पहला मैच रहा। 2. रबाडा ने अपनी ही बॉल पर लपका डी कॉक का कैच चौथे ओवर में कगिसो रबाडा ने क्विंटन डी कॉक को कॉट एंड बोल्ड किया। रबाडा ने करीब 150 की रफ्तार से शॉर्ट बॉल फेंकी। डी कॉक शॉट मारने में संतुलन खो बैठे। बॉल टॉप एज लेकर हवा में गई और रबाडा ने खुद कैच लपक लिया। 3. रबाडा की 152 kmph की रफ्तार पर सूर्या क्लीन बोल्ड छठे ओवर में रबाडा ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड किया। रबाडा ने 152.1 kmph की रफ्तार से बॉल फेंकी, जो पिच होकर अंदर आई। सूर्या ड्राइव के प्रयास में पेस से चकमा खा गए और बॉल स्टंप्स से टकरा गई। 4. आखिरी बॉल पर चौके से तिलक का शतक 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर तिलक वर्मा ने चौका जड़कर IPL में पहला शतक पूरा किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने धीमी और शॉर्ट बॉल फेंकी। तिलक ने डीप स्क्वायर लेग में गैप ढूंढकर चौका लगाया। 5. बुमराह ने साई सुदर्शन को कैच कराया जसप्रीत बुमराह ने पहली ही बॉल पर विकेट लिया। उन्होंने गुजरात के इन-फॉर्म बल्लेबाज साई सुदर्शन को कृष्ण भगत के हाथों कैच आउट कराया। बुमराह ने फुल लेंथ बॉल फेंकी जो बाहर निकली। सुदर्शन ने बिना पैरों के मूवमेंट के कवर्स के ऊपर से स्लाइस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर कवर-पॉइंट पर खड़े फील्डर के पास गई। बुमराह को IPL में 146 गेंदों के इंतजार के बाद यह सफलता मिली। इस सीजन में 114 गेंदों के बाद यह उनका पहला विकेट था। सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 6. सैंटनर और अश्विनी को एक ओवर में 2-2 विकेट 8वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की दूसरी बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर (26) को नमन धीर के हाथों कैच कराया, और फिर चौथी बॉल पर ग्लेन फिलिप्स (6) का अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपका। वहीं, 13वें ओवर में अपना सीजन का पहला मैच खेल रहे अश्विनी कुमार ने भी दो विकेट चटकाए। दूसरी बॉल पर उन्होंने राशिद खान (4) को राज बावा के हाथों कैच कराया। इसके बाद आखिरी बॉल पर शाहरुख खान स्लोअर बॉल पर नमन धीर को कैच थमा बैठे।

IPL- हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज:जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; DC चौथी जीत की तलाश में

IPL- हैदराबाद और दिल्ली के बीच मुकाबला आज:जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स; DC चौथी जीत की तलाश में

IPL 2026 में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं, हालांकि बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है। दिल्ली चौथी जीत की तलाश में हैं। हैदराबाद की टीम अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं। इसमें SRH ने 13 और DC ने 11 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच टाई रहा। इसे दिल्ली ने जीता। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पैट कमिंस की कमी खलेगी, युवा गेंदबाजों ने संभाली कमान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान पैट कमिंस की अनुपलब्धता है। कमिंस स्क्वॉड के साथ जुड़ तो गए हैं, लेकिन इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह ईशान किशन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की गेंदबाजी यूनिट कमजोर नजर आ रही थी, लेकिन पिछले दो मैचों में प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेथ ओवरों में बेहतरीन बॉलिंग कर टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर फेल, क्लासन पर बढ़ रहा दबाव गेंदबाजी में सुधार के बावजूद हैदराबाद की बल्लेबाजी अब भी संघर्ष कर रही है। ओपनर ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और कप्तान ईशान किशन अब तक एक साथ बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे हैं। टीम का ‘हाई-रिस्क’ एप्रोच कई बार उल्टा पड़ रहा है, जिससे मिडिल ऑर्डर जल्दी एक्सपोज हो जाता है। इसका खामियाजा हेनरिक क्लासन को भुगतना पड़ रहा है। क्लासन को जल्दी विकेट गिरने की वजह से संभलकर खेलना पड़ रहा है, जिससे वे अपनी स्वाभाविक आक्रामक पारी नहीं खेल पा रहे हैं। हालांकि, वह टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144.38 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं। कुलदीप यादव की फॉर्म बनी चिंता, एनगिडी कर रहे लीड दिल्ली के गेंदबाजी विभाग में वैरायटी तो है, लेकिन धार की कमी दिख रही है। मिचेल स्टार्क की अनुपलब्धता में साउथ अफ्रीकी पेसर लुंगी एनगिडी अटैक को लीड कर रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। कप्तान अक्षर पटेल बीच के ओवरों में रनों पर अंकुश लगा रहे हैं, लेकिन स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब तक उम्मीद के मुताबिक विकेट नहीं निकाल पाए हैं। मुकेश कुमार और टी. नटराजन ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन डेथ ओवरों में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। हैदराबाद में सीजन का चौथा मैच खेला जाएगा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने फ्लैट विकेट के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 86 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमे से 37 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 286/6 है, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। इस सीजन SRH ने यहां 3 मैच खेले, दो जीता और एक में हार का सामना करना पड़ा। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं हैदराबाद में 21 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। आज यहां सुबह धूप रहेगा। यहां का टेम्परेचर 36 से 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा। DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी। —————————————— तिलक का 45 गेंद में शतक, जयसूर्या की बराबरी की:बुमराह को पहली बॉल पर विकेट, रबाडा ने सूर्या को बोल्ड किया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया। अहमदाबाद में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में शतक लगाकर सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह इस सीजन की सबसे तेज सेंचुरी भी रही। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया। पूरी खबर