Monday, 08 Jun 2026 | 07:13 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अगर आप रोज म्यूजिक सुनेंगे, तो सेहत को क्या-क्या फायदे मिलेंगे? किन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

authorimg

Last Updated:April 23, 2026, 08:28 IST Music Health Benefits: कई बार आपने महसूस किया होगा कि म्यूजिक सुनने के बाद आपका स्ट्रेस लेवल कम हो जाता है. अब तक तमाम रिसर्च में भी यह बात साबित हो चुकी है. रोज म्यूजिक सुनने से आपकी नींद बेहतर होती है और फोकस बढ़ता है. संगीत दिल की सेहत और मूड को भी बेहतर बनाकर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है. रोज म्यूजिक सुनने से हार्ट हेल्थ बूस्ट हो सकती है. Music Boost Mental and Physical Health: आजकल लोगों की जिंदगी में स्ट्रेस बहुत ज्यादा हो गया है. प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की परेशानियां लोगों के लिए मुसीबत बन रही हैं. अक्सर लोग स्ट्रेस से निपटने के तरीके ढूंढते हैं. कई लोग इसके लिए चाय का सहारा लेते हैं, तो कुछ लोग सिगरेट या शराब पीते हैं. अगर आपसे कहा जाए स्ट्रेस भगाने का एक ऐसा भी तरीका है, जिसमें आपका एक रुपया भी खर्च नहीं होगा, तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे. हालांकि यह बात सच है कि आप म्यूजिक सुनकर फ्री में तनाव से राहत पा सकते हैं. रोज संगीत सुनने की आदत न सिर्फ मूड को बेहतर बनाती है, बल्कि शरीर और दिमाग दोनों पर सकारात्मक असर डालती है. रोज म्यूजिक सुनने से आपको कई गजब के फायदे मिल सकते हैं. वेबएमडी की रिपोर्ट के अनुसार म्यूजिक सुनने से स्ट्रेस और एंजायटी कम हो जाती है. जब आप अपना पसंदीदा संगीत सुनते हैं, तो दिमाग में फील-गुड हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे तनाव कम होता है. संगीत सुनने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर घट सकता है, जिससे मन शांत और रिलैक्स महसूस करता है. अगर आपको रात में नींद आने में दिक्कत होती है, तो सोने से पहले हल्का और धीमा संगीत सुनना फायदेमंद हो सकता है. यह दिमाग को शांत करता है और शरीर को रिलैक्स करके बेहतर नींद लाने में मदद करता है. रोज म्यूजिक सुनने से आपकी नींद में काफी सुधार हो सकता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि म्यूजिक आपके फोकस और एकाग्रता में बढ़ोतरी कर सकता है. पढ़ाई या काम के दौरान हल्का इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक सुनने से ध्यान भटकता नहीं और काम पर फोकस बढ़ता है. यही कारण है कि कई लोग काम करते समय बैकग्राउंड म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं. आप अपने मूड को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो फेवरिट म्यूजिक सुनना शुरू कर दें. जब आप उदास या थके हुए होते हैं, तो आपका पसंदीदा गाना तुरंत आपका मूड बदल सकता है. संगीत भावनाओं को व्यक्त करने और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद करता है. इससे आपके दिमाग में नेगेटिव विचार नहीं आते हैं. म्यूजिक सुनने से दिल की सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ता है. कुछ रिसर्च के अनुसार धीमा और सुकून देने वाला संगीत ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट रेट को स्थिर रखने में मदद कर सकता है. इससे दिल पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और ओवर ऑल हार्ट हेल्थ बेहतर होती है. कई अन्य बीमारियों में भी म्यूजिक थेरेपी को फायदेमंद माना गया है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं रोजाना कुछ देर म्यूजिक सुनना एक सरल लेकिन बेहद असरदार आदत है. यह न सिर्फ मानसिक सुकून देता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. इसलिए अपने रूटीन में म्यूजिक को जरूर शामिल करें. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 23, 2026, 08:28 IST

रामनगर में 15-16 मई को आदि उत्सव:तैयारियों की सांसद ने की समीक्षा; राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति को भेजा आंमत्रण

रामनगर में 15-16 मई को आदि उत्सव:तैयारियों की सांसद ने की समीक्षा; राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति को भेजा आंमत्रण

मंडला जिले के रामनगर में 15 और 16 मई को दो दिवसीय ‘आदि उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस वार्षिक उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने बुधवार शाम जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक गोलमेज कक्ष में हुई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे, अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा और जिला पंचायत सीईओ शाश्वत सिंह मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद कुलस्ते ने आयोजन के सभी पहलुओं पर चर्चा की और प्रारंभिक तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनजातीय परंपराओं को लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य सांसद कुलस्ते ने बताया कि ‘आदि उत्सव’ का मुख्य उद्देश्य जनजातीय परंपराओं, कला-संस्कृति और विरासत को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उत्सव के लिए राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति को भेजा आंमत्रण इस वर्ष के उत्सव के लिए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मंत्रीगण, राजपरिवार के वंशज, पंडा-पुजारी और अन्य गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त, जनजातीय विभाग के प्रतिनिधियों और समाज के अन्य प्रमुख व्यक्तियों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है। उत्सव के दौरान पारंपरिक संगोष्ठियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बार विशेष रूप से गोंडी भाषा पर एक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में जनजातीय समाज के महापुरुषों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार से भी समन्वय किया जा रहा है।

क्या वेट लॉस की दवा ओजेम्पिक लेने से हो सकते हैं गंजे? नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात

authorimg

Last Updated:April 23, 2026, 08:05 IST Weight Loss Drugs and Hair Loss: वेट लॉस के लिए ओजेम्पिक और वेगोवी का इस्तेमाल दुनिया भर में खूब किया जा रहा है. अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन साइड इफेक्ट से अनजान हैं. एक हालिया स्टडी में खुलासा हुआ है कि इन दवाओं को लेने से बाल झड़ने का खतरा बढ़ सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन ड्रग्स से तेजी से वजन घटने के कारण ऐसा होता है. हालांकि हेयर लॉस की समस्या टेंपररी होती है और समय के साथ ठीक हो जाती है. नई स्टडी की मानें तो ओजेम्पिक और वेगोवी से हेयर लॉस हो सकता है, लेकिन यह टेंपररी होता है. Ozempic and Hair Loss Risk: वेट लॉस दवाओं का जिक्र होता है, तो अधिकतर लोगों की जुबां पर ओजेम्पिक (Ozempic) और वेगोवी (Wegovy) का नाम सबसे पहले आता है. ओजेम्पिक को टाइप 2 डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए बनाया गया था, लेकिन यह वेट लॉस में भी बेहद कारगर होती है. वेगोवी को खासतौर से वेट लॉस के लिए तैयार किया गया है. आजकल तमाम लोग सोशल मीडिया पर देखकर इन दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे इनके साइड इफेक्ट्स से पूरी तरह अनजान हैं. एक नई स्टडी में सामने आया है कि इन दवाओं के इस्तेमाल से कुछ लोगों में बाल झड़ने का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह समस्या अधिकतर लोगों में टेंपररी होती है और सही केयर से ठीक हो सकती है. वेट लॉस ड्रग्स से क्यों झड़ते हैं बाल? स्वास्थ्य से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक क्लीनिकल ट्रायल्स में ओजेम्पिक दवा में बाल झड़ने जैसा कोई साइड इफेक्ट नहीं पाया गया, लेकिन वेगोवी के ट्रायल्स में यह समस्या थोड़ी ज्यादा देखने को मिली. दोनों दवाओं में सेमाग्लूटाइड नाम का एक्टिव इंग्रीडिएंट होता है, लेकिन वेगोवी में इसकी मात्रा ज्यादा होती है. वेगोवी को खासतौर पर वजन घटाने के लिए मंजूरी दी गई है. यही कारण है कि इससे जुड़े साइड इफेक्ट कुछ मामलों में ज्यादा स्पष्ट हो सकते हैं. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाल झड़ना इन दवाओं का सीधा साइड इफेक्ट नहीं है, बल्कि यह शरीर में होने वाले बदलावों का परिणाम होता है. जब कोई व्यक्ति तेजी से वजन कम करता है, तो शरीर पर फिजिकल स्ट्रेस बढ़ जाता है. इससे हार्मोनल असंतुलन और पोषण की कमी हो सकती है, जो बालों की जड़ों को प्रभावित करती है. इसी वजह से टेलोजन एफ्लुवियम नामक कंडीशन पैदा हो सकती है, जिसमें अचानक बड़ी संख्या में बाल झड़ने लगते हैं. क्या है टेलोजन एफ्लुवियम कंडीशन? यूएस के क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट बताती है टेलोजन एफ्लुवियम (Telogen Effluvium) एक टेंपररी कंडीशन है, जिसमें बालों के फॉलिकल समय से पहले रेस्टिंग फेज में चले जाते हैं और फिर कुछ महीनों बाद तेजी से झड़ने लगते हैं. यह परेशानी आमतौर पर किसी ट्रिगर जैसे तेजी से वजन घटना या कैलोरी की कमी के 3 से 6 महीने बाद दिखाई देती है. अच्छी बात यह है कि यह परमानेंट गंजेपन का कारण नहीं बनती और समय के साथ बाल दोबारा उगने लगते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर बाल टेलोजन एफ्लुवियम के कारण झड़ रहे हैं, तो आमतौर पर 6 से 9 महीनों के भीतर बाल दोबारा उगने लगते हैं. अगर समस्या ज्यादा गंभीर हो या लंबे समय तक बनी रहे, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना जरूरी है. इन वजहों से भी झड़ सकते हैं बाल अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह से ब्लड टेस्ट करवाकर यह जांचना चाहिए कि कहीं शरीर में आयरन, विटामिन D, जिंक या अन्य पोषक तत्वों की कमी तो नहीं है. डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना बेहद जरूरी है, क्योंकि बालों के निर्माण में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर मल्टीविटामिन या सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी दे सकते हैं. बालों की देखभाल के लिए हार्श केमिकल, ज्यादा हीट स्टाइलिंग और टाइट हेयरस्टाइल से बचना चाहिए. इसके अलावा वजन बहुत तेजी से घटाने के बजाय धीरे-धीरे और नेचुरल तरीकों से घटाने की कोशिश करनी चाहिए. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 23, 2026, 07:51 IST

मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप-ऑटो में भिड़ंत:बच्चे-महिलाएं सहित 10 घायल; अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर

मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप-ऑटो में भिड़ंत:बच्चे-महिलाएं सहित 10 घायल; अस्पताल में भर्ती, दो की हालत गंभीर

बुधवार देर रात बदनावर मार्ग पर एक सड़क हादसे में बच्चे और महिलाएं सहित 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब मन्नत उतारकर लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप और एक ऑटो में भिड़ंत हो गई। गंभीर घायलों को उच्च केंद्र रेफर किया गया है। यह घटना सारंगी चौकी क्षेत्र के बदनावर मार्ग पर शराब दुकान के पास हुई। पिकअप (MP 11G 5790) और टाटा ऐस ऑटो (MP 45 ZG 1355) के बीच जोरदार टक्कर हुई। दोनों वाहनों में सवार करीब 10 लोग घायल हुए, जिनमें डेढ़ साल के मासूम बच्चे से लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया सूचना मिलते ही सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को संभाला और इलाज के लिए तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर दुर्गेश चौहान और डॉक्टर हिमांशु वैष्णव की टीम ने घायलों का इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से एक बच्चे और एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उच्च केंद्र रेफर किया जा रहा है। ग्रामीण बदनावर क्षेत्र के नाहरखेड़ा से पेटलावद के रामगढ़ में अपनी मन्नत उतारने गए थे। दिन भर धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वे अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे में ये लोग घायल हुए हैं: कार्तिक पिता पवन खराड़ी (डेढ़), निवासी धामनोद, रतलाम सुगना पति मांगीलाल सिंगाड़ (55), निवासी खाराखेड़ी, रतलाम सुनीता पति भुवान खराड़ी (27), निवासी सैलाना, रतलाम भुला पति सुरेश गामड़ (25) निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर सुनील पिता झितरा मेडा (22), निवासी मेलपाड़ा केसरपुरा, झाबुआ राहुल पिता जगदीश गामड़, निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर बसंती पति प्रकाश गामड़ (35), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर जली पिता ईश्वर औसारी (14), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर विशाल पिता सुरेश गामड़ (14), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर शंकर पिता मांगीलाल गामड़ (50), निवासी नाहरखेड़ा, बदनावर

साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया

साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली है। तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज (193 रन) पूरा किया। कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 47 गेंदों में शतक जड़ा, जो उनके करियर की सबसे तेज सेंचुरी है। कप्तान वोल्वार्ट और सुने लुस की रिकॉर्ड पार्टनरशिप साउथ अफ्रीका की जीत में लॉरा वोल्वार्ट और सुने लुस की 183 रनों की साझेदारी अहम रही। वोल्वार्ट ने 115 रन बनाए, जबकि सुने लुस ने 42 गेंदों पर 64 रन बनाकर साथ दिया। टीम ने 193 रनों का लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने बनाया था अपना हाईएस्ट स्कोर, फिर भी हार मिली टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 192/9 का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के जल्दी आउट होने से पारी लड़खड़ा गई थी। मंधाना 34 और जेमिमा शून्य पर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, अंतिम ओवर में जड़े दो छक्के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 38 गेंदों में 66 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने तुमी सेखुखुने की गेंदों पर दो छक्के लगाए। उन्होंने ऋचा घोष के साथ 26 गेंदों में 51 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे भारत 190 के पार पहुंच सका। वोल्वार्ट को मिले दो जीवनदान, भारत को पड़ा भारी 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय वोल्वार्ट को भारतीय फील्डर्स ने दो मौके दिए। 31 रन पर स्मृति मंधाना ने उनका कैच छोड़ा। 85 रन पर कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी कैच छूट गया। वोल्वार्ट ने इसका फायदा उठाते हुए 84 रन लेग साइड पर बनाए, जिसमें उनके सभी छक्के शामिल थे। अरुंधति रेड्डी की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन मैच के दौरान अरुंधति रेड्डी चोटिल होकर मैदान से बाहर चली गईं। उन्हें साइड स्ट्रेन (कमर के पास खिंचाव) हुआ। 10वें ओवर में दो गेंदें फेंकने के बाद उन्हें मेडिकल मदद लेनी पड़ी। उन्होंने ओवर पूरा किया, लेकिन बाद में फील्डिंग के लिए नहीं आईं। उनकी जगह उमा छेत्री और बाद में अनुष्का शर्मा ने फील्डिंग की। अमनजोत कौर पहले से ही बैक इंजरी के कारण बाहर हैं। वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी साउथ अफ्रीका जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका की यह लगातार तीसरी सीरीज जीत है। इस सीजन में उन्होंने अपने घर में आयरलैंड, पाकिस्तान और भारत को हराया है। वोल्वार्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी मजबूत की है। बाकी दो मैच अब औपचारिक रह गए हैं। ——————————————- स्पोर्ट्स की खबर भी पढ़ें… वैभव के सबसे तेज 500 IPL रन:जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जोफ्रा राजस्थान के हाईएस्ट विकेट टेकर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 IPL रन पूरे करने का कारनामा किया। रवींद्र जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। पूरी खबर धोनी आज चेन्नई के लिए वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला; MI ने CSK को 21 मैच हराए IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया

साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20 सीरीज:कप्तान वोल्वार्ट का 47 बॉल में शतक; 193 रन का लक्ष्य 21 गेंद रहते हासिल किया

साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली है। तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बनाई। टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज (193 रन) पूरा किया। कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 47 गेंदों में शतक जड़ा, जो उनके करियर की सबसे तेज सेंचुरी है। कप्तान वोल्वार्ट और सुने लुस की रिकॉर्ड पार्टनरशिप साउथ अफ्रीका की जीत में लॉरा वोल्वार्ट और सुने लुस की 183 रनों की साझेदारी अहम रही। वोल्वार्ट ने 115 रन बनाए, जबकि सुने लुस ने 42 गेंदों पर 64 रन बनाकर साथ दिया। टीम ने 193 रनों का लक्ष्य 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने बनाया था अपना हाईएस्ट स्कोर, फिर भी हार मिली टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 192/9 का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के जल्दी आउट होने से पारी लड़खड़ा गई थी। मंधाना 34 और जेमिमा शून्य पर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, अंतिम ओवर में जड़े दो छक्के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 38 गेंदों में 66 रन बनाए। आखिरी ओवर में उन्होंने तुमी सेखुखुने की गेंदों पर दो छक्के लगाए। उन्होंने ऋचा घोष के साथ 26 गेंदों में 51 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे भारत 190 के पार पहुंच सका। वोल्वार्ट को मिले दो जीवनदान, भारत को पड़ा भारी 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय वोल्वार्ट को भारतीय फील्डर्स ने दो मौके दिए। 31 रन पर स्मृति मंधाना ने उनका कैच छोड़ा। 85 रन पर कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी कैच छूट गया। वोल्वार्ट ने इसका फायदा उठाते हुए 84 रन लेग साइड पर बनाए, जिसमें उनके सभी छक्के शामिल थे। अरुंधति रेड्डी की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन मैच के दौरान अरुंधति रेड्डी चोटिल होकर मैदान से बाहर चली गईं। उन्हें साइड स्ट्रेन (कमर के पास खिंचाव) हुआ। 10वें ओवर में दो गेंदें फेंकने के बाद उन्हें मेडिकल मदद लेनी पड़ी। उन्होंने ओवर पूरा किया, लेकिन बाद में फील्डिंग के लिए नहीं आईं। उनकी जगह उमा छेत्री और बाद में अनुष्का शर्मा ने फील्डिंग की। अमनजोत कौर पहले से ही बैक इंजरी के कारण बाहर हैं। वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी साउथ अफ्रीका जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका की यह लगातार तीसरी सीरीज जीत है। इस सीजन में उन्होंने अपने घर में आयरलैंड, पाकिस्तान और भारत को हराया है। वोल्वार्ट और सुने लुस की ओपनिंग जोड़ी ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी मजबूत की है। बाकी दो मैच अब औपचारिक रह गए हैं। ——————————————- स्पोर्ट्स की खबर भी पढ़ें… वैभव के सबसे तेज 500 IPL रन:जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जोफ्रा राजस्थान के हाईएस्ट विकेट टेकर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 IPL रन पूरे करने का कारनामा किया। रवींद्र जडेजा ने 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। पूरी खबर धोनी आज चेन्नई के लिए वापसी कर सकते हैं:वानखेड़े में मुंबई से मुकाबला; MI ने CSK को 21 मैच हराए IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

निवाड़ी कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में की अपील:कहा-बच्चों को स्कूल जरुर भेजें, सरकारी शिक्षा पर दिया जोर

निवाड़ी कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में की अपील:कहा-बच्चों को स्कूल जरुर भेजें, सरकारी शिक्षा पर दिया जोर

निवाड़ी जिले के डिरगुवां गांव में कलेक्टर जमुना भिड़े ने ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने जमीन विवाद, राशन, पेंशन, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर जमुना भिड़े ने अधिकारियों को जांच से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी और आवेदन पत्र भी लिए। समस्याओं के समाधान के साथ-साथ कलेक्टर ने सामाजिक पहलुओं पर भी जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें ताकि उनका भविष्य बेहतर बन सके। कलेक्टर ने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को भोजन और निशुल्क किताबें भी मिलती हैं। उन्होंने हाल ही में आए 11वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि जिले के टॉपर बच्चे सरकारी स्कूलों से ही पढ़े हैं। इस रात्रि चौपाल में पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत रोहन सक्सेना, एसडीएम अशोक कुमार सेन सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

चंडीगढ़ में एक घंटे स्टैच्यू बन बैठा रहा युवक,VIDEO:हाथ में बीड़ी, पी नहीं पाया; पंजाब-चंडीगढ़ से 6 वीडियो सामने आ चुके; जॉम्बी ड्रग का शक

चंडीगढ़ में एक घंटे स्टैच्यू बन बैठा रहा युवक,VIDEO:हाथ में बीड़ी, पी नहीं पाया; पंजाब-चंडीगढ़ से 6 वीडियो सामने आ चुके; जॉम्बी ड्रग का शक

चंडीगढ़ में युवक एक घंटे तक रोड के किनारे एक ही तरह से बैठा रहा। युवक का सिर झुका हुआ था और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसके हाथ में बीड़ी थी लेकिन वह उसे पी नहीं पा रहा था। लोगों ने उससे बात करने की भी कोशिश की लेकिन वह हिल तक नहीं पाया। इसे जॉम्बी ड्रग के असर से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बारे में चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान कर एड्रेस निकलवाया जा रहा है। उसके बाद उससे पूछताछ करेंगे कि उसने ऐसा कौन सा नशा किया था। चंडीगढ़ में यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय और एक अन्य युवक की वीडियो भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें वह एक घंटे तक बिना हिले-डुले खड़े रहे। इससे पहले लुधियाना और जालंधर में भी ऐसे 3 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले 2 वीडियो सामने आ चुके.. पहले वीडियो में डिलीवरी बॉय दिखा चंडीगढ़ में पहला वीडियो 25 मार्च को सेक्टर 33B में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय का सामने आया था। जो करीब ढाई घंटे तक सड़क पर बिल्कुल स्थिर और अचेत अवस्था में खड़ा रहा। यह वीडियो खूब वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे अमेरिका में मशहूर ‘जॉम्बीड्रग’ से जोड़ा। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस ने शक जताया था कि यह किसी अन्य नशे या मेडिकल इमरजेंसी का मामला हो सकता है। दूसरे वीडियो में युवक फुटपाथ किनारे खड़ा दिखा दूसरा वीडियो सारंगपुर एरिया से सामने आया था। इसमें दिखा कि एक युवक सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़ा था। उसके आसपास 10 से 15 लोग बैठे हुए थे और कुछ वहां से गुजर भी रहे हैं। युवक अपने पैरों को मोड़कर खड़ा हुआ था। उसकी जिसकी आंखें बंद और मुंह खुला हुआ था। उसके एक हाथ में बीड़ी थी और शरीर में कोई मूवमेंट नहीं थी। तब भी पुलिस ने जांच का भरोसा दिया था। पंजाब से भी 3 वीडियो सामने आ चुके लुधियाना से 12 अप्रैल को एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक युवक और युवती नशे में धुत दिखे। युवक सिर झुकाकर खड़ा था और युवती नशे में झूमते हुए चेहरा छुपा रही थी। दोनों का खुद के शरीर पर कोई कंट्रोल नहीं था। इस दौरान वह सड़क के बीच में काफी देर तक खड़े रहे। युवती युवक को संभालने की कोशिश करती दिखी लेकिन युवक के शरीर में बिल्कुल हलचल नहीं हो रही थी। एक हफ्ते पहले सामने आए वीडियो में क्या दिख रहा अप्रैल में ही लुधियाना में बस स्टैंड के सामने का एक वीडियो सामने आया था। इसमें भी युवक व युवती नशे में धुत नजर आ रहे थे। युवती ने ग्रीन कलर का टॉप व ब्लैक कलर की पेंट पहनी थी। वहीं युवक ने ग्रे कलर के कपड़े पहने हैं। युवक नशे में होने के कारण सिर झुकाकर सड़क पर खड़ा था। युवती उसे संभालने की कोशिश करती दिख रही थी। वह भी नीचे झुकते हुए उसी तरह से काफी देर तक खड़ी रही। 22 अप्रैल को जालंधर का वीडियो सामने आया कल यानी 22 अप्रैल को जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर इसी तरह का वीडियो सामने आया। जिसमें एक युवक लंबे समय से एक ही जगह पर खड़ा था। उसका शरीर पर कंट्रोल नहीं था। वहां गुजरते हुए लोग उसे देखकर पूछ भी रहे थे कि उसे क्या हुआ, लेकिन वह किसी को कोई जवाब नहीं दे रहा था। हालांकि GRP का कहना था कि वे इसकी जांच करेंगे कि युवक ने कौन सा नशा किया था। जानिए, जॉम्बी ड्रग’ क्या है, जिससे इन मामलों को जोड़ा जा रहा है? जानवरों को दी जाने वाली एक दवा है- जाइलेजीन (Xylazine)। इसे देने से जानवर ट्रान्क्विलाइज हो जाते हैं, यानी हल्की बेहोशी जैसी स्थिति में आ जाते हैं और उन्हें दर्द का अनुभव कम होता है। इसीलिए इसे आम बोलचाल में ‘Tranq’ कहा जाता है। इसी जाइलेजीन को जब अफीम से बने किसी ओपिऑइड ड्रग जैसे- फेंटानिल, हेरोइन या कोकेन के साथ मिलाकर लिया जाता है, तो ये तेजी से नशा करती है। जाइलेजीन और ओपिऑइड के इसी कॉम्बिनेशन को ‘जॉम्बी ड्रग’ कहते हैं। इसके आदी लोग देर तक एक ही पोजीशन में बेसुध से पड़े रहते हैं। उनके शरीर पर घाव और लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। चमड़ी उतरने लगती है। जैसे साइंस फिक्शन मूवीज के ‘जॉम्बीज’ होते हैं। जाइलेजीन को पहली बार 1962 में एक जर्मन कंपनी ने बनाया था। इसका इस्तेमाल जानवरों में दर्द कम करने, उन्हें ऑपरेशन के दौरान बेहोश करने के लिए होता है। इंसानों के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। नशे के लिए जाइलेजीन को फेंटानिल या हेरोइन के साथ मिलाकर लेने के पीछे 2 बड़ी वजहें हैं… 1. हेरोइन जैसे ड्रग्स की तुलना में काफी सस्ता अवैध ड्रग मार्केट्स में जाइलेजीन करीब 500 से 1000 रुपए किलो में मिल जाता है। अमेरिका के ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन यानी DEA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जाइलेजीन को फेंटानिल या हेरोइन के साथ मिलावट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें भी साइकोएक्टिव यानी नशे का इफेक्ट होता है। सस्ते होने के चलते मिलावट करने से ड्रग ट्रैफिकिंग करने वालों का मुनाफा बढ़ जाता है।’ 2. इसका नशा देर तक रहता है 1959 में दर्द कम करने के लिए बना ड्रग फेंटानिल, आज हेरोइन से ज्यादा महंगा है। हालांकि ज्यादा नशीला होने के चलते हेरोइन की जगह अब फेंटानिल का इस्तेमाल बढ़ने लगा। इसमें दूसरे नशीले ड्रग्स मिलकर इसकी मात्रा बढ़ाई जाती है, इससे ड्रग तस्करों का मुनाफा बढ़ जाता है। अमेरिका की पेसिफिक नॉर्थवेस्ट नेशनल लैबोरेट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अमेरिका में 1 किलो हेरोइन लगभग 6,000 डॉलर में खरीदकर लगभग 80,000 डॉलर में बेची जा सकती थी। वहीं अगर 6,000 डॉलर का फेंटानिल खरीदा जाए, तो इसके तेज असर के चलते अवैध रूप से करीब 16 लाख डॉलर में बेचा जा सकता है। चूंकि फेंटानिल का नशा थोड़ी देर के लिए रहता है, इसलिए इसमें सस्ता जाइलेजीन मिलाया जाने लगा, जिसका असर ज्यादा देर तक रहता है। DEA के मुताबिक, नशे का असर और ड्यूरेशन बढ़ाने के लिए फेंटानिल में जाइलेजीन मिलाई जाती है। द ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन

GDA पर 2 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप:115 बीघा जमीन आवंटित कराए बिना बसा दी कॉलोनियां; पूर्व उपाध्यक्ष ने CM से की शिकायत

GDA पर 2 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप:115 बीघा जमीन आवंटित कराए बिना बसा दी कॉलोनियां; पूर्व उपाध्यक्ष ने CM से की शिकायत

ग्वालियर में जमीन आवंटन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA) के पूर्व उपाध्यक्ष गोपीलाल भारतीय ने प्राधिकरण पर शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मोहन यादव को लिखित शिकायत भेजकर जांच की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, पूर्व में ग्वालियर सुधार न्यास (अब GDA) ने गांधी रोड की योजना क्रमांक 1A, 2B, 3B और 4, 5, 6, 7 के लिए करीब 115 बीघा शासकीय राजस्व भूमि पर कॉलोनियां विकसित कर दीं। आरोप है कि यह जमीन शासन या कलेक्ट्रेट से विधिवत आवंटित कराए बिना और प्रीमियम राशि चुकाए बिना ही विकसित कर दी गई। 1965 से 1974 के गजट नोटिफिकेशन का हवाला, सहकारी समितियों को बेचे प्लॉट गोपीलाल भारतीय के अनुसार, ग्राम गोशपुरा, मेहरा और मुरार की जमीन को लेकर 1965, 1966 और 1974 में अलग-अलग गजट नोटिफिकेशन जारी हुए थे। इन्हीं के आधार पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया बताई गई, लेकिन वास्तविक आवंटन नहीं कराया गया और सीधे कॉलोनियां विकसित कर भूखंडों का विक्रय कर दिया गया। आरोप है कि इस शासकीय भूमि के भूखंड गृह निर्माण सहकारी समितियों और हितग्राहियों को बेच दिए गए। इससे प्राधिकरण को तो करोड़ों की आमदनी हुई, लेकिन शासन को भारी राजस्व नुकसान हुआ। इन योजनाओं में 2 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का दावा शिकायत में दावा किया गया है कि इस पूरे मामले में शासन को करीब 2 हजार करोड़ रुपए तक का नुकसान हो सकता है। पूर्व उपाध्यक्ष ने इस पूरे प्रकरण की जांच कर राशि वसूलने की मांग की है। जिन योजनाओं में गड़बड़ी की आशंका जताई वे ये हैं… योजना 1A: 20 बीघा योजना 2B: 25 बीघा योजना 3B: 15 बीघा योजना 4: 10 बीघा योजना 5: 15 बीघा योजना 6: 10 बीघा योजना 7: 20 बीघा RTI में नहीं मिला जवाब गोपीलाल भारतीय का कहना है कि उन्होंने मामले में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी, लेकिन अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। अपील के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर उन्हें मुख्यमंत्री को शिकायत करनी पड़ी। CEO बोले- “मेरे संज्ञान में मामला नहीं” इस मामले में GDA के CEO नरोत्तम भार्गव का कहना है कि उन्हें इस शिकायत की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता अक्सर इस तरह की शिकायतें करते रहते हैं।

विधानसभा चुनाव 2026 वोटिंग लाइव अपडेट: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में सुबह 7 बजे मतदान शुरू

विधानसभा चुनाव 2026 वोटिंग लाइव अपडेट: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में सुबह 7 बजे मतदान शुरू

चुनाव 2026 पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु वोटिंग लाइव अपडेट: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव के लिए कई निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त सुरक्षा उपायों के साथ सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। तमिलनाडु में राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। राज्य में 5.7 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं और अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर होने वाले मतदान को सुचारू रूप से प्रबंधित करने के लिए व्यापक सुरक्षा और साजो-सामान की व्यवस्था की है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण के दौरान 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। हिंसा या धमकी की किसी भी घटना को रोकने के लिए, विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में बड़ी संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को तैनात किया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान अगले बुधवार 29 अप्रैल को होगा। चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं से वैध पहचान दस्तावेज ले जाने और चुनाव निकाय द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। चुनाव आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया है कि चुनाव पहले से ही प्रभावी आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किए जाने चाहिए। इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार समाप्त हो गया, जिससे प्रमुख राजनीतिक दलों और गठबंधनों के बीच सीधे चुनावी मुकाबले का मंच तैयार हो गया। वोटों की गिनती चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक बाद में होगी. लाइव अपडेट के लिए फॉलो करें