Monday, 08 Jun 2026 | 08:32 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गुरुवार भस्म आरती दर्शन:जटाधारी भगवान महाकाल का रजत मुकुट त्रिपुण्ड भांग चन्दन अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार

गुरुवार भस्म आरती दर्शन:जटाधारी भगवान महाकाल का रजत मुकुट त्रिपुण्ड भांग चन्दन अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक और दूध,दही, घी,शक़्कर फलों के रस से बने पंचामृत पूजन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद जटाधारी भगवान महाकाल को मस्तक रजत चंद्र भांग चन्दन और गुलाब के फूल की माला अर्पित की। रजत मुकुट, त्रिपुण्ड अर्पित कर श्रृंगार किया गया। श्रृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भगवान महाकाल का भांग ड्रायफ्रूट और आभूषण के साथ फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के पश्चात शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की। गुलाब के सुगंधित पुष्प धारण किये भगवान महाकाल ने। फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

ईरान बोला- मौजूदा हालात में होर्मुज नहीं खुलेगा:अमेरिकी नाकेबंदी खत्म हो तभी सीजफायर; कल इस्लामाबाद में US-ईरान की बातचीत संभव

ईरान बोला- मौजूदा हालात में होर्मुज नहीं खुलेगा:अमेरिकी नाकेबंदी खत्म हो तभी सीजफायर; कल इस्लामाबाद में US-ईरान की बातचीत संभव

ईरान ने कहा है कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि सीजफायर के उल्लंघन के बीच यह संभव नहीं है। गालिबाफ ने आरोप लगाया कि अमेरिकी नाकेबंदी ईरानी बंदरगाहों को निशाना बना रही है और यह वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने जैसा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब नाकेबंदी खत्म हो। दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बैठक होने की संभावना है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद दोनों देश जल्द बातचीत की टेबल पर लौट सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कहा है कि यह बैठक जल्द होना संभव है। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स ईरानी तेल पर छूट बढ़ी: अमेरिका ने ईरान के तेल की खरीद पर लगी पाबंदियों में दी गई छूट को 30 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यह फैसला करीब 10 देशों की मांग पर लिया गया है, जो तेल की कमी का सामना कर सकते हैं। सीजफायर आगे बढ़ाई गई: अमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाया दिया। ट्रम्प ने कहा कि ईरान में इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। जहाज जब्त: ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों को जब्त कर लिया है। ईरान ने कहा है कि इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। MSC फ्रांसेस्का और एपामिनोडेस नाम के जहाजों पर कार्रवाई की गई। उड़ानें रद्द: यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन लुफ्थांसा ने ईरान युद्ध के बाद बढ़ी ईंधन कीमतों के चलते 20 हजार उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 वोटिंग लाइव: बंगाल में शाम 5 बजे ही डिनर, पिछले कई सालों का रिकॉर्ड, करीब 90% लोगों ने किया मतदान, तमिल में भी बंपर वोट

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 वोटिंग लाइव: बंगाल में शाम 5 बजे ही डिनर, पिछले कई सालों का रिकॉर्ड, करीब 90% लोगों ने किया मतदान, तमिल में भी बंपर वोट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026) के पहले चरण की 152 वीं सदी की वोटिंग शुरू हो गई है। वहीं तमिल की 234 पर भी वोटिंग जारी है। इस चरण में लगभग 3.6 करोड़ लगभग 44,000 वोट पर वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल” href=’https://www.abplive.com/elections/west-bengal-assembly-election-2026′ target=”_self”>पश्चिम बंगाल इस बार के चुनाव में सिर्फ दो स्टेज में वोटिंग हो रही है, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह स्टेज में वोटिंग हुई थी। हालाँकि स्टैड की संख्या कम हो गई है, लेकिन सुरक्षा के दावे से लेकर अप्रासंगिक मानदंड भी तय किए गए हैं और चुनाव आयोग ने सुदृढ़ीकरण के पालन के लिए कई नए कदम उठाए हैं। पहले चरण में कम से कम 80 बैकपैक पर सुपरमार्केट डीपी और मुख्य बिजनेस बीजेपी के बीच फाइनल मुकाबला माना जा रहा है। बहुकोणीय प्रतियोगिता पर कुछ नामांकन भी देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि वाम मोर्चा और कांग्रेस अलग-अलग मैदानों में हैं और कुछ धार्मिक विद्वानों का भी प्रवेश हुआ है। गुरुवार को जिन अभ्यारण्य में मतदान होगा, उनमें दार्जिलिंग, कालीम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कुटजबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम और पूर्व मिदनापुर शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,478 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। तमिल चुनाव को लेकर विदेश में रहने वाले तमिल लोगों में उत्साह तमिलनाडु में विदेश से आने वाले लोगों की संख्या में तेजी से आकलन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में अपने विदेश में रहने वाले तमिल लोग वोट के लिए वापस लौट रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी खेप दर्ज की गई है। देश, खाड़ी दक्षिण-पूर्व एशिया, यूरोप और अमेरिका जैसे जंगलों से बड़ी संख्या में प्रवासी और विदेश में रहने वाले लोग यहां पहुंच रहे हैं। वर्तमान में मौजूद तमिल कलाकारों ने पाया है कि विदेश में रहने वाले लोगों में डेमोक्रेट प्रक्रिया में भाग लेने को लेकर काफी उत्साह है

MP CMs Anna Look | Minister Angry Over Dirt; BJP MLA Faces Trouble baat khai hai mp

MP CMs Anna Look | Minister Angry Over Dirt; BJP MLA Faces Trouble baat khai hai mp

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। . पुलिस को धमकाने वाले विधायक की बढ़ी मुश्किल पुलिस अधिकारी को धमकाने वाले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी मुश्किल में पड़ गए हैं। उनकी अपनी ही पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। पार्टी ने विधायक के आचरण को आपत्तिजनक और अनुशासनहीन बताया है। भाजपा ने विधायक से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विधायक का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद वे अपना पक्ष रखेंगे। दरअसल, हाल ही में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने अपनी थार कार से कुछ लोगों को टक्कर मार दी थी। इसके बाद विधायक ने शुरुआत में पीड़ितों का पक्ष लेते हुए अपने ही बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस से कहा था। हालांकि, जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो विधायक का रुख बदल गया। उन्होंने एसडीओपी के खिलाफ धमकी भरे बयान देने शुरू कर दिए। बेटे को करेरा नहीं आने देने और चुनाव न लड़ने देने के कथित आरोपों पर विधायक ने एसडीओपी से कहा था- क्या करेरा तेरे डैडी का है? विधायक ने करीब 10 हजार लोगों के साथ एसडीओपी के घर में गोबर भरने की धमकी भी दी। उन्होंने यह भी कहा, हमारा इतिहास देख लेना। विधायक ने ये भी कहा था कि पहले मेरा मुक्का ढाई किलो का था, अब यह ढाई सौ किलो का हो गया है। इन बयानों के बाद आईपीएस एसोसिएशन ने भी नाराजगी जताई। वहीं, इस मामले को लेकर पार्टी की भी किरकिरी हो गई। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी मामले में संज्ञान लिया। जिसके बाद विधायक को नोटिस जारी किया है। अब आगे विधायक क्या कदम उठाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। आईपीएस अफसर पर बयानबाजी को लेकर भाजपा ने विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस दिया। अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान सत्ताधारी दल भाजपा के एक और विधायक ने अपनी ही सरकार के लिए असहज स्थिति खड़ी कर दी है। विदिशा जिले की शमशाबाद सीट से विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर गेहूं खरीदी की व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो वे किसानों के साथ सड़क पर उतरेंगे। दरअसल, भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने विधायक से मुलाकात कर उन्हें गेहूं खरीदी में फैली अव्यवस्थाओं और किसानों की परेशानियों से अवगत कराया। इस पर विधायक ने मौजूदा व्यवस्था को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर हर साल 20 अप्रैल तक तुलाई की प्रक्रिया पूरी हो जाती थी, लेकिन इस बार व्यवस्थाएं अभी भी शुरुआती स्तर पर हैं। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से मिलने की बात भी कही है। विधायक ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह में व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो सभी किसान अपने काम छोड़कर सड़क पर उतरने के लिए तैयार रहें। हम किसानों के साथ हैं। सत्ता पक्ष के विधायक का अपनी ही सरकार के खिलाफ इस तरह का रुख राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। आमतौर पर इस तरह के तेवर विपक्ष की ओर से देखने को मिलते हैं, लेकिन शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र से आने वाले भाजपा विधायक का यह बयान अलग संदेश दे रहा है। भाजपा विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की बात कही। गंदगी की शिकायत मिलने पर मंत्री ने लगाई फटकार भोपाल में मंत्री कृष्णा गौर नगर निगम के अधिकारियों पर नाराज हो गईं। दरअसल, वह एक भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं, जहां स्थानीय लोगों ने इलाके में फैली गंदगी और समय पर कचरा न उठाए जाने की शिकायत की। शिकायत सुनते ही मंत्री ने मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि अगले ही दिन से कचरा समय पर उठाया जाए और इस संबंध में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मंत्री की सख्ती के बाद शायद व्यवस्थाएं सुधरें। वर्ना दो दिन पहले ही भाजपा के एक पार्षद को मजबूरी में स्वयं कचरा उठाकर फेंकना पड़ा था, जो व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। भोपाल में गंदगी की शिकायत मिलने पर मंत्री कृष्णा गौर ने निगम अफसरों को फटकार लगाई। साउथ इंडियन लुक में नजर आए सीएम मोहन यादव जैसा देश, वैसा भेष.. कुछ इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक अलग अंदाज में नजर आए। वे तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान साउथ इंडियन लुक में दिखाई दिए। सीएम ने सफेद रंग की लुंगी और सफेद शर्ट पहनी थी, साथ ही कंधे पर पारंपरिक अंदाज में गमछा डाला हुआ था। रोड शो के दौरान उन्होंने स्टाइलिश चश्मा भी पहना, जिससे उनका लुक और खास नजर आया। मुख्यमंत्री के इस अलग अंदाज की अब जमकर चर्चा हो रही है। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव साउथ इंडियन लुक में नजर आए। इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), कपिल जैन (विदिशा) ये भी पढ़ें – दूल्हा-दुल्हन से बोले मंत्री- अपने पार्टनर के साथ ही जाना: लेडी टीआई और महापौर में हो गई तू-तू मैं-मैं मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को अलग अंदाज में सलाह दे डाली। मंच से उन्होंने कहा यहां करीब 200 शादियां हुई हैं, ऐसे में पहचान का संकट हो सकता है। विदाई के समय अपने-अपने जोड़े के साथ ही जाएं। ऐसा न हो कि गलती से अगल-बगल वाले के साथ ही निकल पड़ें। पूरी खबर पढ़ें

नई फ्लाइट के लिए शुरू हुई बुकिंग:अब सप्ताह में छह दिन बेंगलुरु की फ्लाइट 4 मई से अकासा एयर शुरू करेगी नई सेवा

नई फ्लाइट के लिए शुरू हुई बुकिंग:अब सप्ताह में छह दिन बेंगलुरु की फ्लाइट 4 मई से अकासा एयर शुरू करेगी नई सेवा

ग्वालियर-चंबल अंचल के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से जल्द ही अकासा एयर (अकासा एयर) अपनी नई उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। यह विमान सेवा 4 मई से शुरू होगी। इस सेवा के बाद अब ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सप्ताह में 6 दिन विमान सेवा उपलब्ध रहेगी। यह विमान सेवा ग्वालियर–दिल्ली–बेंगलुरु मार्ग पर नियमित रूप से संचालित होगी। ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए अभी एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन यानी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को है। लंबे समय से यह मांग हाे रही थी कि बेंगलुरु के लिए फ्लाइट बढ़ाई जाए। इसी चलते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से से अकासा एयर ने 4 मई से दिल्ली-ग्वालियर बेंगलुरु के बीच फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। यह फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) को रहेगी। इस तरह अब ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 6दिन फ्लाइट उपलब्ध होगी। । वर्तमान में बेंगलुरु और दिल्ली के लिए बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। ग्वालियर में हवाई सेवाओं के विस्तार में ग्वालियर मैनेजमेंट एसोसिएशन की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। लगातार इस मांग पर एयरपोर्ट निदेशक लोकेश कुमार यादव ने कंपनी से चर्चा करने के बाद इस फ्लाइट को शुरू करने की घोषणा की। अब रविवार छोड़कर हर दिन उड़ान वर्तमान में एयर इंडिया की फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) बेंगलुरु के लिए उड़ान भरती है। अब अकासा एयर की नई फ्लाइट सप्ताह के अन्य 3 दिन- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यह फ्लाइट तीनों दिन सुबह 10:40 बजे आकर सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। इस फ्लाइट की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस तरह अब यात्रियों को केवल रविवार छोड़कर पूरे सप्ताह बेंगलुरु और दिल्ली के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

149 दिन बाद आज होंगे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन:तीन चाबियों से खुलेंगे कपाट; घी में लिपटा कंबल बताएगा कैसा रहेगा पूरा साल

149 दिन बाद आज होंगे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन:तीन चाबियों से खुलेंगे कपाट; घी में लिपटा कंबल बताएगा कैसा रहेगा पूरा साल

चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोले जाएंगे। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही भगवान बद्रीविशाल के दर्शन शुरू हो जाएंगे। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। अनुमान है कि पहले दिन करीब 6-7 हजार लोग दर्शन के लिए पहुंचेंगे। कपाट खुलने से पहले सभी धार्मिक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। निर्धारित समय पर मंदिर के द्वार तीन चाबियों से खोले जाएंगे। कपाट खुलते ही सबसे पहले रावल गर्भगृह में प्रवेश करेंगे, जहां बीते छह महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद भगवान बद्रीविशाल पर चढ़ा घृत कंबल हटाया जाएगा, जिसकी स्थिति से पूरे साल के फल का आकलन किया जाता है। धाम से जुड़ी PHOTOS… रावल करते हैं पहला प्रवेश बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की परंपरा काफी विशेष है। मंदिर के द्वार तीन अलग-अलग चाबियों से खोले जाते हैं। ये चाबियां टिहरी राजपरिवार से जुड़े राजपुरोहित, हकहकूकधारी मेहता और भंडारी समुदाय के पास सुरक्षित रहती हैं। निर्धारित मुहूर्त में तीनों चाबियां एक साथ लगाई जाती हैं। कपाट खुलते ही सबसे पहले रावल मंदिर में प्रवेश करते हैं और गर्भगृह में पूजा की प्रक्रिया शुरू करते हैं। दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड:केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

हिमाचल में आज और कल सताएगी गर्मी:3 शहरों का पारा 35°C पार, मैदानों के साथ ऊंचे पहाड़ भी तपने लगे, 25 अप्रैल को बारिश

हिमाचल में आज और कल सताएगी गर्मी:3 शहरों का पारा 35°C पार, मैदानों के साथ ऊंचे पहाड़ भी तपने लगे, 25 अप्रैल को बारिश

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। राज्य में आज व कल गर्मी को प्रकोप और बढ़ेगा। कुछ शहरों के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा। विशेषकर ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में दिन के वक्त तेज गर्मी पड़ेगी। राज्य के तीन शहरों का तापमान पहले ही 35 डिग्री या इससे अधिक हो चुका है। ऊना का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा के साथ 38.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंडी के सुंदरनगर का पारा 3.4 डिग्री ज्यादा के साथ 35 डिग्री, कांगड़ा का 6.0 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.2 डिग्री और मंडी का 2.2 डिग्री के उछाल से 34.4 डिग्री हो गया है। ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाके भी तपने लगे मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के तापमान में भी उछाल आ रहा है। कल्पा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में 7.2 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और यहां का पारा 25.3 डिग्री पहुंच गया है। इसी तरह, शिमला का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा के साथ 26.5 डिग्री और मनाली का 3.8 डिग्री ज्यादा के साथ 26.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। कल रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। पहाड़ों पर इसका असर 28 अप्रैल तक रहेगा। 25 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 अप्रैल को कांगड़ा और कुल्लू जिला में चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश हुई तो इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi IRS Officer Daughter Murder Case

Delhi IRS Officer Daughter Murder Case

नई दिल्ली48 मिनट पहले कॉपी लिंक वारदात के बाद घर से बाहर जाता हुआ आरोपी राहुल मीणा। दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त वो घर में अकेली थी। माता-पिता जिम गए थे। पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय घरेलू सहायक राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है। उसे 6 हफ्ते पहले पैसों के लेनदेन के मामले में काम से निकाल दिया गया था। डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ था पुलिस ने बताया- राहुल घरवालों की दिनचर्या से अच्छी तरह वाकिफ था। उसे पता था कि पीड़िता के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं। ये भी जानता था कि नौकरों के लिए घर के बाहर किस जगह डुप्लीकेट चाबी छिपाकर रखी जाती थी। इसी चाबी से वह घर में दाखिल हुआ था। घर में दाखिल होते समय आरोपी राहुल मीणा। ऑनलाइन गेम में कर्जे में डूब गया था जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार ने बताया- जांच में पता चला है कि आरोपी ऑनलाइल गेमिंग का आदी था। गेम में काफी पैसे हार चुका था और आसपास के अन्य घरेलू नौकरों से भी पैसे उधार ले रखे थे। नौकरों के मांगने पर वह पैसे नहीं लौटा रहा था। यह बात IRS अफसर तक पहुंची तो उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया था। दो लाख कैश और गहने लेकर भागा था आरोपी राहुल सुबह 6.30 बजे घर में दाखिल हुआ। 40-45 मिनट अंदर रहा, करीब 7.15 बजे घर से बाहर आया। वह घर में आते-जाते सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। IRS अफसर ने पुलिस को बताया था कि घर से करीब 2 लाख रुपए कैश और गहने भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने लूट का यह माल भी जब्त कर लिया है। जांच करती हुई पुलिस की टीमें। क्राइम के बाद कपड़े बदलकर भागा था पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। फुटेंज में देखा कि मीणा घर में दाखिल होते समय काले रंग की पैंट और पीली शर्ट पहने था। वारदात के बाद उसने कपड़े बदले और सफेद पैंट और उसी पीली शर्ट में कंधे पर बैग लटकाए बाहर जाते दिखाई दिया था। पीड़िता के कमरे के एंट्री गेट पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इनके लाइव फुटेज पीड़िता और उसके पिता दोनों के मोबाइल फोन पर उपलब्ध थे। राहुलको 6 हफ्ते पहले पैसों के लेनदेन के मामले में काम से निकाल दिया गया था। मर्डर से 8 घंटे पहले अलवर में दुष्कर्म किया था अलवर पुलिस ने दिल्ली की हुई वारदात के बाद आरोपी राहुल का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उसने 21 अप्रैल की रात करीब 11 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि राहुल मीणा उसके पति को अपनी बाइक पर बैठाकर किसी शादी समारोह में लेकर गया था। पति वहीं रुक गया। इस दौरान आरोपी वापस उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पति लौटा तो पत्नी ने उसके साथ जाकर रिपोर्ट लिखवाई। होनहार और विनम्र स्वभाव की थी पीड़िता:विधायक ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा रॉय ने बताया कि पीड़िता एक होनहार लड़की थी। मैं उसे कई सालों से व्यक्तिगत रूप से जानती हूं और उसे ईमानदार, अनुशासित और असाधारण प्रतिभा वाली लड़की के रूप में बड़ा होते देखा है। शिखा रॉय ने आगे बताया कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार थी। IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूरी लगन से UPSC की तैयारी कर रही थी। वह अच्छी डांसर भी थी और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल होती थी। वह स्वभाव से बहुत विनम्र थी और अपने आसपास के लोगों से जुड़ी रहती थी। ————————- क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… लेडीज संगीत में डांस करने पर महिला की हत्या: पड़ोसियों के घर देखकर भड़का जेठ, दरात से मुंह-छाती और हाथ काटे हरियाणा के रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। महिला पड़ोसियों के यहां लेडीज संगीत पर गई थी। वहां उसे डांस करता देख जेठ भड़क गया। जैसे ही वह घर आई तो उसने दरात से हमला किया। उसने सिर, मुंह, छाती, हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

मिस्ट्री बनी हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत:परिवार बोला-हार्ट अटैक के बाद सिर में चोट लगी, बिना पोस्टमार्टम संस्कार किया, कलाकार बोले-स्ट्रेस में थीं

मिस्ट्री बनी हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत:परिवार बोला-हार्ट अटैक के बाद सिर में चोट लगी, बिना पोस्टमार्टम संस्कार किया, कलाकार बोले-स्ट्रेस में थीं

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत एक मिस्ट्री बन गई है। कलाकारों एवं उनसे जुड़े लोगों से बातचीत में सामने आया है कि दिव्यांका फिल्म व गानों में काम न मिलने को लेकर स्ट्रेस में रहती थी और फाइनेंसली प्रॉब्लम भी झेल रही थी। इसके चलते दिव्यांका ने गुरुग्राम रहना छोड़ दिया था और पिछले कई दिनों से वह अपने घर गाजियाबाद में ही रह रही थी। वह घर पर ही अपने जानकारों से काम को लेकर बात करती रहती थी और करीब 15-20 दिन पहले अपने किसी निजी दोस्त से फाइनेंसली मदद भी मांगी थी। उनका सिरसा में लास्ट लाइव शो था। परिवार के अनुसार, दिव्यांका घर पर अपने कमरे में अकेली थी और हार्ट अटैक आने व जमीन पर नीचे गिरने से सिर में अंदरूनी चोट लगने से मौत हो गई। मगर दिव्यांका का न पोस्टमार्टम करवाया गया और न ही कोई पुलिस सूचना दी गई। मंगलवार रात दिव्यांका की मौत के बाद बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई आरोप या शक भी नहीं जताया है। हरियाणवी स्टार दिव्यांका के कुछ PHOTOS… कलाकार बोले- हमें भी सूचना नहीं मिली, संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा बोले- दिव्यांका की मौत की सूचना भी परिवार की ओर से किसी को नहीं दी गई। हर किसी को खबरें या सोशल मीडिया के माध्यम से ही सूचना मिली है। रात्रि को घटना के बाद सुबह ही अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जहां हम भी नहीं पहुंच पाए। वहीं, गायक मासूम शर्मा ने भी वीडियो जारी कर दिव्यांका की मौत पर शोक जताया और कहा, दिव्यांका का अंतिम शो भी मेरे साथ सिरसा में ही में था। रविंद्र बाजवान बोले- हमें तो विश्वास तक नहीं हो रहा हरियाणवी फिल्म प्रोड्यूसर एवं जींद निवासी रविंद्र बाजवान ने बताया, यह दुखद समाचार है। सभी कलाकारों को दिव्यांका के चले जाने का दुख है और हर किसी को विश्वास तक नहीं हो रहा। दिव्यांका ने कई गानों में काम किया, उनमें कुछ गाने हिट भी हुए। पता चला है कि इन दिनों काम को लेकर स्ट्रेस में थी। स्ट्रेस को लेकर दिव्यांका से नहीं हुई कोई बात- भाई यूपी के गाजियाबाद में रह रहे एक्ट्रेस दिव्यांका के भाई दीपांशु ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया, मंगलवार रात को दिव्यांका अपने कमरे में ही थी। उस दौरान घर पर हिमांशु ही था। दिव्यांका को पहले अटैक आया है और फिर वह जमीन पर नीचे गिर गई। तब उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जब रात करीब 8 बजे हिमांशु वहां पर गया, तो वह बेहोश पड़ी थी। उसका शरीर मिट्‌टी हो चुका था, तो वे अस्पताल लेकर नहीं गए और जिससे पोस्टमार्टम नहीं करवाया। स्ट्रेस को लेकर बताया कि उनकी दिव्यांका से इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई थी और न ही उसने कभी काम को लेकर बताया। वे ना ही इस बारे में अधिक बातचीत करना नहीं चाहते और न ही किसी पर आरोप है। बिंदर दनौदा बोले- काम को लेकर स्ट्रेस में थीं हरियाणवीं कलाकार बिंदर दनौदा ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, उन्होंने दिव्यांका के साथ हाल ही में अंगद फिल्म पूरी की थी, जिसकी रिलीजि डेट भी तय नहीं हुई। अब अचानक दिव्यांका की डेथ की सूचना मिली तो विश्वास भी नहीं हुआ। दिव्यांका अच्छी कलाकार थी और एक्टिंग को लेकर गंभीर थी। कई बार कलाकारों के लिए काम या फाइनेंस की दिक्कत आती ही है। दिव्यांका भी काम को लेकर स्ट्रेस में थी। फिल्म शूटिंग के दौरान बेहतर समय बीता और एक-दो बार काम व फाइनेंसली को लेकर दिक्कत बताई थी। 15 दिन पहले किसी जानकार के साथ उसकी बात हुई थी। अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी हालांकि, दिव्यांका ने हाल ही में हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा के साथ अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, जिसकी अभी रिलीज डेट तय नहीं हुई है। यह फिल्म जल्द ही आने वाली है। दिव्यांका ने बटेऊ हरियाणा तै, कंगन भोली के, बदमाशां का ब्याह, विलेन अगेन, 9 राउंड विलेन रहण दै जैसे कई गाने हिट दिए। पहला गाने विलेन के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री में सफर शुरू किया था। बलम घाट ना कति 218K एवं हवाई फायर 580K जैसे गाने हिट नहीं हो पाए। दिव्यांका हरियाणवी कलाकार केडी, मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, बिंदर दिनौदा, खासा आला चाहर, हैरी लाठर व कई कलाकारों के साथ काम किया है। वे अपनी खूबसूरती के लिए चर्चित थी और इसी के चलते टिकटॉक के बाद सोशल मीडिया पर जल्द ही लोकप्रियता पा ली। यूपी के गाजियाबाद में रह रहा परिवार दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। परिवार गाजियाबाद में रह रहा है। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से B.Com की। इसके बाद सिक्किम से MBA की। फिर गुरुग्राम से B.Ed की। दिव्यांका के दो भाई- हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउस वाइफ हैं। जानिए दिव्यांका के परिवार में कौन-कौन दिव्यांका की ज्वाइंट फैमिली है और परिवार गाजियाबाद में रहता है। उनके पिता गजेंद्र सिरोही ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं और माता अनीता हाउस वाईफ है। दो भाई है, जिनमें दीपांशु व हिमांश है। दीपांशु ने बताया, दिव्यांका पहले गुरुग्राम में रहती थी। मगर इन दिनों चार से पांच माह से वह गाजियाबाद में अपने घर पर ही रह रही थी। दिव्यांका अक्सर पहले बाहर ही रहती थी। घटना के बाद दिव्यांका का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। उनके साथी कलाकार व उनके जुड़े सोशल मीडिया इंफ्लयूएंशर भी संपर्क कर रहे हैं। दिव्यांका के हरियाणवी इंडस्ट्री में आने की कहानी जानिए… टिक-टॉक से शुरुआत, 20 मिलियन व्यूज आए एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। मैंने दिवाली के पास नीले रंग के सूट में टिक-टॉक पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू’ गाने पर वीडियो बनाई थी, जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गई। उस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद टिक-टॉक पर मेरे फॉलोअर्स 5 मिलियन हो गए थे। 2018 में

MS Dhoni Rohit Sharma; CSK Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

MS Dhoni Rohit Sharma; CSK Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क52 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इस मुकाबले में CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है, जो इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने पिछले दो मुकाबले मिस किए थे। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर काबिज है। CSK के खिलाफ MI 3 मैच से आगे IPL की दो सबसे सफल टीमों के बीच अब तक 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें MI को 22, जबकि CSK को 19 में जीत मिली है। वानखेड़े में हुए 13 मैचों में भी MI की टीम 8 और CSK ने 5 मैच जीते हैं। लेकिन 2023 से दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में MI सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। तिलक वर्मा ने पिछले मैच में शतक लगाया तिलक वर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। यह शतक पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ आया था। उनका स्ट्राइक रेट 187.01 का है। गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, जिसमें 3/39 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। हालांकि उनकी इकोनॉमी 13.57 रही है, लेकिन विकेट लेने की क्षमता से उन्होंने टीम को अहम मौकों पर सफलता दिलाई है। संजू CSK के टॉप प्लेयर्स संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 192 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। 174.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सैमसन ने टीम को तेज शुरुआत दी है। वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/22 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 9.73 की इकोनॉमी के साथ कंबोज ने लगातार विकेट निकालकर CSK की गेंदबाजी को मजबूती दी है। इस सीजन वानखेड़े में चौथा मैच वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत सहायता भी मिलती है। इस मैदान पर अब तक IPL के 126 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 58 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 68 मैचों में चेज करने वाली टीम सफल रही है। इस सीजन यहां खेले गए 3 मैचों में से 2 में 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं। वहीं, होम टीम मुंबई को एक मैच में जीत मिली है, जबकि उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई में आज गर्मी रहेगी मुंबई में गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी के साथ तेज धूप रहेगी, जिससे मौसम और भी झुलसाने वाला महसूस होगा। दोपहर के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी का असर खतरनाक रहेगा।। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 39 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…