Thursday, 29 Oct 2026 | 11:01 PM

Trending :

EXCLUSIVE

मिस्ट्री बनी हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत:परिवार बोला-हार्ट अटैक के बाद सिर में चोट लगी, बिना पोस्टमार्टम संस्कार किया, कलाकार बोले-स्ट्रेस में थीं

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत एक मिस्ट्री बन गई है। कलाकारों एवं उनसे जुड़े लोगों से बातचीत में सामने आया है कि दिव्यांका फिल्म व गानों में काम न मिलने को लेकर स्ट्रेस में रहती थी और फाइनेंसली प्रॉब्लम भी झेल रही थी। इसके चलते दिव्यांका ने गुरुग्राम रहना छोड़ दिया था और पिछले कई दिनों से वह अपने घर गाजियाबाद में ही रह रही थी। वह घर पर ही अपने जानकारों से काम को लेकर बात करती रहती थी और करीब 15-20 दिन पहले अपने किसी निजी दोस्त से फाइनेंसली मदद भी मांगी थी। उनका सिरसा में लास्ट लाइव शो था। परिवार के अनुसार, दिव्यांका घर पर अपने कमरे में अकेली थी और हार्ट अटैक आने व जमीन पर नीचे गिरने से सिर में अंदरूनी चोट लगने से मौत हो गई। मगर दिव्यांका का न पोस्टमार्टम करवाया गया और न ही कोई पुलिस सूचना दी गई। मंगलवार रात दिव्यांका की मौत के बाद बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई आरोप या शक भी नहीं जताया है। हरियाणवी स्टार दिव्यांका के कुछ PHOTOS… कलाकार बोले- हमें भी सूचना नहीं मिली, संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा बोले- दिव्यांका की मौत की सूचना भी परिवार की ओर से किसी को नहीं दी गई। हर किसी को खबरें या सोशल मीडिया के माध्यम से ही सूचना मिली है। रात्रि को घटना के बाद सुबह ही अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जहां हम भी नहीं पहुंच पाए। वहीं, गायक मासूम शर्मा ने भी वीडियो जारी कर दिव्यांका की मौत पर शोक जताया और कहा, दिव्यांका का अंतिम शो भी मेरे साथ सिरसा में ही में था। रविंद्र बाजवान बोले- हमें तो विश्वास तक नहीं हो रहा हरियाणवी फिल्म प्रोड्यूसर एवं जींद निवासी रविंद्र बाजवान ने बताया, यह दुखद समाचार है। सभी कलाकारों को दिव्यांका के चले जाने का दुख है और हर किसी को विश्वास तक नहीं हो रहा। दिव्यांका ने कई गानों में काम किया, उनमें कुछ गाने हिट भी हुए। पता चला है कि इन दिनों काम को लेकर स्ट्रेस में थी। स्ट्रेस को लेकर दिव्यांका से नहीं हुई कोई बात- भाई यूपी के गाजियाबाद में रह रहे एक्ट्रेस दिव्यांका के भाई दीपांशु ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया, मंगलवार रात को दिव्यांका अपने कमरे में ही थी। उस दौरान घर पर हिमांशु ही था। दिव्यांका को पहले अटैक आया है और फिर वह जमीन पर नीचे गिर गई। तब उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जब रात करीब 8 बजे हिमांशु वहां पर गया, तो वह बेहोश पड़ी थी। उसका शरीर मिट्‌टी हो चुका था, तो वे अस्पताल लेकर नहीं गए और जिससे पोस्टमार्टम नहीं करवाया। स्ट्रेस को लेकर बताया कि उनकी दिव्यांका से इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई थी और न ही उसने कभी काम को लेकर बताया। वे ना ही इस बारे में अधिक बातचीत करना नहीं चाहते और न ही किसी पर आरोप है। बिंदर दनौदा बोले- काम को लेकर स्ट्रेस में थीं हरियाणवीं कलाकार बिंदर दनौदा ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, उन्होंने दिव्यांका के साथ हाल ही में अंगद फिल्म पूरी की थी, जिसकी रिलीजि डेट भी तय नहीं हुई। अब अचानक दिव्यांका की डेथ की सूचना मिली तो विश्वास भी नहीं हुआ। दिव्यांका अच्छी कलाकार थी और एक्टिंग को लेकर गंभीर थी। कई बार कलाकारों के लिए काम या फाइनेंस की दिक्कत आती ही है। दिव्यांका भी काम को लेकर स्ट्रेस में थी। फिल्म शूटिंग के दौरान बेहतर समय बीता और एक-दो बार काम व फाइनेंसली को लेकर दिक्कत बताई थी। 15 दिन पहले किसी जानकार के साथ उसकी बात हुई थी। अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी हालांकि, दिव्यांका ने हाल ही में हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा के साथ अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, जिसकी अभी रिलीज डेट तय नहीं हुई है। यह फिल्म जल्द ही आने वाली है। दिव्यांका ने बटेऊ हरियाणा तै, कंगन भोली के, बदमाशां का ब्याह, विलेन अगेन, 9 राउंड विलेन रहण दै जैसे कई गाने हिट दिए। पहला गाने विलेन के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री में सफर शुरू किया था। बलम घाट ना कति 218K एवं हवाई फायर 580K जैसे गाने हिट नहीं हो पाए। दिव्यांका हरियाणवी कलाकार केडी, मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, बिंदर दिनौदा, खासा आला चाहर, हैरी लाठर व कई कलाकारों के साथ काम किया है। वे अपनी खूबसूरती के लिए चर्चित थी और इसी के चलते टिकटॉक के बाद सोशल मीडिया पर जल्द ही लोकप्रियता पा ली। यूपी के गाजियाबाद में रह रहा परिवार दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। परिवार गाजियाबाद में रह रहा है। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से B.Com की। इसके बाद सिक्किम से MBA की। फिर गुरुग्राम से B.Ed की। दिव्यांका के दो भाई- हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउस वाइफ हैं। जानिए दिव्यांका के परिवार में कौन-कौन दिव्यांका की ज्वाइंट फैमिली है और परिवार गाजियाबाद में रहता है। उनके पिता गजेंद्र सिरोही ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं और माता अनीता हाउस वाईफ है। दो भाई है, जिनमें दीपांशु व हिमांश है। दीपांशु ने बताया, दिव्यांका पहले गुरुग्राम में रहती थी। मगर इन दिनों चार से पांच माह से वह गाजियाबाद में अपने घर पर ही रह रही थी। दिव्यांका अक्सर पहले बाहर ही रहती थी। घटना के बाद दिव्यांका का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। उनके साथी कलाकार व उनके जुड़े सोशल मीडिया इंफ्लयूएंशर भी संपर्क कर रहे हैं। दिव्यांका के हरियाणवी इंडस्ट्री में आने की कहानी जानिए… टिक-टॉक से शुरुआत, 20 मिलियन व्यूज आए एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। मैंने दिवाली के पास नीले रंग के सूट में टिक-टॉक पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू’ गाने पर वीडियो बनाई थी, जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गई। उस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद टिक-टॉक पर मेरे फॉलोअर्स 5 मिलियन हो गए थे। 2018 में जॉब की, फिर इंडस्ट्री में एंट्री दिव्यांका ने परिवार के सपोर्ट को लेकर कहा था कि कभी भी ऐसा फील नहीं हुआ कि परिवार साथ नहीं देगा। परिवार ने हर तरीके से मेरा साथ दिया। फाइनेंशियली भी मैंने खुद को मैनेज किया। 2018 में मैंने जॉब भी की। जब मुझे लगा कि मैं इस इंडस्ट्री में कुछ कर सकती हूं तो मैंने जॉब छोड़ दी। विलेन गाने से हरियाणवी इंडस्ट्री की शुरुआत हुई। शूटिंग पर भाई को लेकर जाती थीं इंडस्ट्री को लेकर दिव्यांका ने कहा था कि अगर आप ठीक हो तो सबकुछ ठीक है। हर जगह हर तरीके के लोग मिलते हैं। जो लोग मैनेज नहीं कर पाते, उनके लिए ये लाइन गंदी है। मेरे पास टीम है। मैं अपने शूटिंग पर भाई को लेकर जाती हूं। पापा को डायबिटीज है, इसलिए वह जा नहीं सकते। शादी पर कहा था- अभी इरादा नहीं शादी के सवाल पर दिव्यांका ने कहा था कि चाहे लव मैरिज हो या अरेंज, शादी का लड्डू खाकर भी पछताना पड़ता है और न खाकर भी। इसलिए बेहतर है कि न खाकर ही पछता लिया जाए। फिलहाल मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है। शादी के बाद भी कई चीजें संभालनी पड़ती हैं। मैं अपने परिवार के लिए बेटी नहीं, बल्कि बेटे की तरह हूं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Fraud in auto check clearing; names erased with chemicals

June 18, 2026/
1:56 pm

वॉशिंगटन14 मिनट पहले कॉपी लिंक विशेषज्ञों के मुताबिक, नए दौर की बैंकिंग में बैंकों के ऑटोमेटेड प्रोसेसिंग सिस्टम बहुत तेजी...

गुजरात में मोदी बोले- कांग्रेस अफवाह फैला रही:डर का माहौल बनाकर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रही, देश में स्थिति कंट्रोल में

March 31, 2026/
5:03 am

पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर थे। उन्होंने वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास...

अनूपपुर में अवैध रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:तीन आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

March 24, 2026/
5:20 pm

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट:16 साल पहले नामर्द कहने पर झांसी के युवक ने सुसाइड किया था

October 17, 2026/
5:27 pm

झांसी कोर्ट ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। 16 साल...

टी–20 वर्ल्डकप के बाद ICC की पहली रैंकिंग:अभिषेक नंबर–1, ईशान किशन नंबर–2 बैटर; हाईएस्ट विकेट टेकर वरुण पहले स्थान से फिसले

March 11, 2026/
3:45 pm

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ICC ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें सबसे ज्यादा बदलाव...

आमिर खान सिलक्यारा टनल हादसे पर बनाएंगे फिल्म:कबीर खान करेंगे डायरेक्ट, ऑस्ट्रेलिया में लिखी स्क्रिप्ट; 17 दिन तक फंसे थे 41 मजदूर

July 11, 2026/
12:13 pm

आमिर खान की नई फिल्म ‘सिलक्यारा 41’ की स्क्रिप्ट ऑस्ट्रेलिया में लिखी जा चुकी है। आमिर खान ने एक दिन...

सीहोर में बेमौसम बारिश से गेहूं खराब:कृषि उपज मंडी में भीगा अनाज, किसान-व्यापारी सुखाने में जुटे

March 20, 2026/
10:18 am

सीहोर जिले में बीती रात अचानक मौसम बदलने से बेमौसम बारिश हुई। लगभग 45 मिनट तक रुक-रुक कर हुई तेज...

चंडीगढ़- एलांते मॉल के फूड कोर्ट में बवाल:बच्चे को सर्व चाइनीज डिश में निकला कीड़ा, स्टाफ बोला- सॉरी; ग्राहक ने VIDEO बना कंप्लेंट की

April 19, 2026/
5:07 am

चंडीगढ़ के एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। एक परिवार...

रणबीर-यश की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट:दशहरे पर शुरू होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी

October 19, 2026/
6:40 pm

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म...

राजनीति

मिस्ट्री बनी हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत:परिवार बोला-हार्ट अटैक के बाद सिर में चोट लगी, बिना पोस्टमार्टम संस्कार किया, कलाकार बोले-स्ट्रेस में थीं

मिस्ट्री बनी हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत:परिवार बोला-हार्ट अटैक के बाद सिर में चोट लगी, बिना पोस्टमार्टम संस्कार किया, कलाकार बोले-स्ट्रेस में थीं

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत एक मिस्ट्री बन गई है। कलाकारों एवं उनसे जुड़े लोगों से बातचीत में सामने आया है कि दिव्यांका फिल्म व गानों में काम न मिलने को लेकर स्ट्रेस में रहती थी और फाइनेंसली प्रॉब्लम भी झेल रही थी। इसके चलते दिव्यांका ने गुरुग्राम रहना छोड़ दिया था और पिछले कई दिनों से वह अपने घर गाजियाबाद में ही रह रही थी। वह घर पर ही अपने जानकारों से काम को लेकर बात करती रहती थी और करीब 15-20 दिन पहले अपने किसी निजी दोस्त से फाइनेंसली मदद भी मांगी थी। उनका सिरसा में लास्ट लाइव शो था। परिवार के अनुसार, दिव्यांका घर पर अपने कमरे में अकेली थी और हार्ट अटैक आने व जमीन पर नीचे गिरने से सिर में अंदरूनी चोट लगने से मौत हो गई। मगर दिव्यांका का न पोस्टमार्टम करवाया गया और न ही कोई पुलिस सूचना दी गई। मंगलवार रात दिव्यांका की मौत के बाद बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने कोई आरोप या शक भी नहीं जताया है। हरियाणवी स्टार दिव्यांका के कुछ PHOTOS… कलाकार बोले- हमें भी सूचना नहीं मिली, संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा बोले- दिव्यांका की मौत की सूचना भी परिवार की ओर से किसी को नहीं दी गई। हर किसी को खबरें या सोशल मीडिया के माध्यम से ही सूचना मिली है। रात्रि को घटना के बाद सुबह ही अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। जहां हम भी नहीं पहुंच पाए। वहीं, गायक मासूम शर्मा ने भी वीडियो जारी कर दिव्यांका की मौत पर शोक जताया और कहा, दिव्यांका का अंतिम शो भी मेरे साथ सिरसा में ही में था। रविंद्र बाजवान बोले- हमें तो विश्वास तक नहीं हो रहा हरियाणवी फिल्म प्रोड्यूसर एवं जींद निवासी रविंद्र बाजवान ने बताया, यह दुखद समाचार है। सभी कलाकारों को दिव्यांका के चले जाने का दुख है और हर किसी को विश्वास तक नहीं हो रहा। दिव्यांका ने कई गानों में काम किया, उनमें कुछ गाने हिट भी हुए। पता चला है कि इन दिनों काम को लेकर स्ट्रेस में थी। स्ट्रेस को लेकर दिव्यांका से नहीं हुई कोई बात- भाई यूपी के गाजियाबाद में रह रहे एक्ट्रेस दिव्यांका के भाई दीपांशु ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया, मंगलवार रात को दिव्यांका अपने कमरे में ही थी। उस दौरान घर पर हिमांशु ही था। दिव्यांका को पहले अटैक आया है और फिर वह जमीन पर नीचे गिर गई। तब उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जब रात करीब 8 बजे हिमांशु वहां पर गया, तो वह बेहोश पड़ी थी। उसका शरीर मिट्‌टी हो चुका था, तो वे अस्पताल लेकर नहीं गए और जिससे पोस्टमार्टम नहीं करवाया। स्ट्रेस को लेकर बताया कि उनकी दिव्यांका से इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई थी और न ही उसने कभी काम को लेकर बताया। वे ना ही इस बारे में अधिक बातचीत करना नहीं चाहते और न ही किसी पर आरोप है। बिंदर दनौदा बोले- काम को लेकर स्ट्रेस में थीं हरियाणवीं कलाकार बिंदर दनौदा ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, उन्होंने दिव्यांका के साथ हाल ही में अंगद फिल्म पूरी की थी, जिसकी रिलीजि डेट भी तय नहीं हुई। अब अचानक दिव्यांका की डेथ की सूचना मिली तो विश्वास भी नहीं हुआ। दिव्यांका अच्छी कलाकार थी और एक्टिंग को लेकर गंभीर थी। कई बार कलाकारों के लिए काम या फाइनेंस की दिक्कत आती ही है। दिव्यांका भी काम को लेकर स्ट्रेस में थी। फिल्म शूटिंग के दौरान बेहतर समय बीता और एक-दो बार काम व फाइनेंसली को लेकर दिक्कत बताई थी। 15 दिन पहले किसी जानकार के साथ उसकी बात हुई थी। अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी हालांकि, दिव्यांका ने हाल ही में हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा के साथ अंगद फिल्म की शूटिंग पूरी की थी, जिसकी अभी रिलीज डेट तय नहीं हुई है। यह फिल्म जल्द ही आने वाली है। दिव्यांका ने बटेऊ हरियाणा तै, कंगन भोली के, बदमाशां का ब्याह, विलेन अगेन, 9 राउंड विलेन रहण दै जैसे कई गाने हिट दिए। पहला गाने विलेन के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री में सफर शुरू किया था। बलम घाट ना कति 218K एवं हवाई फायर 580K जैसे गाने हिट नहीं हो पाए। दिव्यांका हरियाणवी कलाकार केडी, मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, बिंदर दिनौदा, खासा आला चाहर, हैरी लाठर व कई कलाकारों के साथ काम किया है। वे अपनी खूबसूरती के लिए चर्चित थी और इसी के चलते टिकटॉक के बाद सोशल मीडिया पर जल्द ही लोकप्रियता पा ली। यूपी के गाजियाबाद में रह रहा परिवार दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। परिवार गाजियाबाद में रह रहा है। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से B.Com की। इसके बाद सिक्किम से MBA की। फिर गुरुग्राम से B.Ed की। दिव्यांका के दो भाई- हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउस वाइफ हैं। जानिए दिव्यांका के परिवार में कौन-कौन दिव्यांका की ज्वाइंट फैमिली है और परिवार गाजियाबाद में रहता है। उनके पिता गजेंद्र सिरोही ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं और माता अनीता हाउस वाईफ है। दो भाई है, जिनमें दीपांशु व हिमांश है। दीपांशु ने बताया, दिव्यांका पहले गुरुग्राम में रहती थी। मगर इन दिनों चार से पांच माह से वह गाजियाबाद में अपने घर पर ही रह रही थी। दिव्यांका अक्सर पहले बाहर ही रहती थी। घटना के बाद दिव्यांका का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। उनके साथी कलाकार व उनके जुड़े सोशल मीडिया इंफ्लयूएंशर भी संपर्क कर रहे हैं। दिव्यांका के हरियाणवी इंडस्ट्री में आने की कहानी जानिए… टिक-टॉक से शुरुआत, 20 मिलियन व्यूज आए एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। मैंने दिवाली के पास नीले रंग के सूट में टिक-टॉक पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू’ गाने पर वीडियो बनाई थी, जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गई। उस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद टिक-टॉक पर मेरे फॉलोअर्स 5 मिलियन हो गए थे। 2018 में जॉब की, फिर इंडस्ट्री में एंट्री दिव्यांका ने परिवार के सपोर्ट को लेकर कहा था कि कभी भी ऐसा फील नहीं हुआ कि परिवार साथ नहीं देगा। परिवार ने हर तरीके से मेरा साथ दिया। फाइनेंशियली भी मैंने खुद को मैनेज किया। 2018 में मैंने जॉब भी की। जब मुझे लगा कि मैं इस इंडस्ट्री में कुछ कर सकती हूं तो मैंने जॉब छोड़ दी। विलेन गाने से हरियाणवी इंडस्ट्री की शुरुआत हुई। शूटिंग पर भाई को लेकर जाती थीं इंडस्ट्री को लेकर दिव्यांका ने कहा था कि अगर आप ठीक हो तो सबकुछ ठीक है। हर जगह हर तरीके के लोग मिलते हैं। जो लोग मैनेज नहीं कर पाते, उनके लिए ये लाइन गंदी है। मेरे पास टीम है। मैं अपने शूटिंग पर भाई को लेकर जाती हूं। पापा को डायबिटीज है, इसलिए वह जा नहीं सकते। शादी पर कहा था- अभी इरादा नहीं शादी के सवाल पर दिव्यांका ने कहा था कि चाहे लव मैरिज हो या अरेंज, शादी का लड्डू खाकर भी पछताना पड़ता है और न खाकर भी। इसलिए बेहतर है कि न खाकर ही पछता लिया जाए। फिलहाल मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है। शादी के बाद भी कई चीजें संभालनी पड़ती हैं। मैं अपने परिवार के लिए बेटी नहीं, बल्कि बेटे की तरह हूं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket