Sunday, 07 Jun 2026 | 07:30 PM

Trending :

EXCLUSIVE

जेलर-2 की शूटिंग पूरी, स्ट्रीमिंग राइट्स 160 करोड़ में बिके:निर्माता जल्द ही फिल्म की रिलीज की आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं

जेलर-2 की शूटिंग पूरी, स्ट्रीमिंग राइट्स 160 करोड़ में बिके:निर्माता जल्द ही फिल्म की रिलीज की आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी हो गई है। प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने पूरी टीम के साथ केक काटते हुए अभिनेता की तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार, रजनीकांत और फिल्म में उनके बेटे का रोल निभाने वाले वसंत रवि भी मौजूद थे। रजनीकांत ने कुछ समय पहले मीडिया से कहा था कि फिल्म जून में रिलीज होगी। हालांकि, निर्माता जल्द ही फिल्म की रिलीज की आधिकारिक घोषणा करेंगे। वहीं अमेजन प्राइम वीडियो ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद के स्ट्रीमिंग राइट्स 160 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं। यह तमिल सिनेमा के इतिहास में डिजिटल राइट्स का सबसे बड़ा सौदा है। रजनीकांत की फिल्मों के डिजिटल अधिकारों की कीमत तेजी से बढ़ रही है। 2023 में ‘जेलर’ 75 करोड़ शेड्यूल में बिकी थी। इस सौदे ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड बना दिया है। ‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन ने किया है।

लू का कहर बच्चों के लिए ना बन जाए जहर! जानलेवा गर्मी में बचाव के लिए वैद्य की खास सलाह, इन आदतों से करें बचाव

authorimg

Last Updated:April 23, 2026, 17:13 IST Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात करें, तो मेरठ में गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. गर्म हवाएं भी चल रही हैं, जिसको लेकर अब शासन की ओर से भी चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि विशेष रूप से सावधानी बढ़ती जाए, तो कोई बीमार नहीं होगा. मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपदों की अगर बात की जाए तो गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. सुबह 11 बजे के बाद बाहर निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया. इसी कड़ी में जिस तरह से लगातार लू चल रही है, उसमें हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल 18 की टीम की ओर से आयुर्वेदिक एक्सपर्ट वैद्य बृजभूषण शर्मा से खास बातचीत की. लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए वैद्य बृजभूषण शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में जिस तरह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है, उसमें लोगों को खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. जितना आप हल्का खाना खाएंगे, उतना ही सेहत के लिए काफी बेहतर रहता है. तला-भुना खाने से करें परहेजउन्होंने कहा कि बाहर का तला-भुना खाने से परहेज करें. इसी के साथ उन्होंने कहा कि सभी लोग पानी का सेवन भी लगातार करते रहें, क्योंकि गर्मी के मौसम में पानी ही एक ऐसा माध्यम है, जो लोगों के लिए लू के समय सबसे बड़ा सुरक्षा कवच होता है. साथ ही अगर पानी में नींबू या ग्लूकोस रखें, तो वह आपके लिए और भी ज्यादा बेहतर है, क्योंकि हीट स्ट्रोक सहित लू से बचाने में पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. फैशन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को दे तरजीहउन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जब लू चलने की संभावना हो, तो सभी लोगों को फुल बाजू के कपड़े जरूर पहनने चाहिए, क्योंकि हल्की सी लापरवाही भी लोगों के लिए भारी पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि जो गर्मी की तपन होती है, उस समय अगर आप फुल बाजू के कपड़े नहीं पहनते, तो लू आपको अपने जपेट में ले लेती है. इससे बीमार होने की संभावनाएं बढ़ जाती है. इसलिए आप लगातार खानपान का ध्यान रखते हुए न्यूट्रिशन वाले फलों का उपयोग करें. जैसे तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा सेहत के लिए काफी बेहतर रहते हैं. इन बातों का रखें विशेष ध्यान इसी के साथ ही अगर आवश्यक कार्य न हो, तो दोपहर 12:00 बजे से 4:00 के बीच घर से ना निकलें. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि अगर आप किसी भी ऑफिस में काम करते हैं और वहां AC का प्रयोग होता है, तो ऑफिस से बाहर निकलते समय और प्रवेश करते समय भी आपको कुछ देर इंतजार करना चाहिए. गर्मी से एकदम अगर आप निकल जाएंगे, तो उससे भी आपको गर्मी-सर्दी होने की संभावना बढ़ जाती है. इसी तरह का ध्यान आपको कूलर, पंखे और अन्य चीजों का भी रखना होगा. बताते चलें कि लगातार मौसम में बदलाव के कारण लोग अपना ट्रीटमेंट कराने के लिए अस्पताल में भी पहुंच रहे हैं. ऐसे में आपको दवाइयों की आवश्यकता ना पड़े, इसलिए इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. About the Author आर्यन सेठ आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Meerut,Uttar Pradesh First Published : April 23, 2026, 17:13 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

भीषण गर्मी में प्यास बुझाते दिखा ‘युवराज’:खिवनी अभ्यारण्य में गश्त टीम ने बनाया बाघ का वीडियो, नदी किनारे 30 सेकंड तक रुका

भीषण गर्मी में प्यास बुझाते दिखा ‘युवराज’:खिवनी अभ्यारण्य में गश्त टीम ने बनाया बाघ का वीडियो, नदी किनारे 30 सेकंड तक रुका

देवास के खिवनी अभयारण्य में गुरुवार सुबह बाघ ‘युवराज’ जामनेर नदी में पानी पीते हुए नजर आया। वन विभाग की गश्त टीम ने सुबह के समय इसका वीडियो बनाया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, गश्त टीम सुबह करीब 10 बजे नदी किनारे से गुजर रही थी, तभी बाघ युवराज पानी पीते हुए दिखाई दिया। वह करीब 30 सेकंड तक वहीं रुका रहा और इसके बाद नदी किनारे की झाड़ियों में चला गया। पहली बार कैमरे में कैद हुआ ऐसा दृश्य अभ्यारण्य अधीक्षक के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच इस तरह से बाघ का नदी किनारे पानी पीते हुए दिखना पहली बार कैमरे में कैद हुआ है। यह पहला अवसर है जब बाघ को इस तरह नदी किनारे अपनी प्यास बुझाते देखा गया।

‘सिर्फ बिहारी बाबू ही नहीं, मैं बैलर बाबू भी हूं’, आसनसोल में पहली बार मतदान के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा

'सिर्फ बिहारी बाबू ही नहीं, मैं बैलर बाबू भी हूं', आसनसोल में पहली बार मतदान के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा

अप्रैल में कांग्रेस के न्यूक्लीयर शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार (23, 2026) को पश्चिम बंगाल विधानसभा के पहले चरण में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि वह पहली बार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अपना वोट डाल रहे हैं. इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद को ‘बिहारी बाबू’ के बाद ‘बंगाली बाबू’ के बारे में बताया। उत्तरपूर्वी मध्यरात्रि शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल उत्तर के रेस्तरां भवन में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘आज मैं यहां पहली बार वोट डालने आया हूं। बहुत अच्छा लग रहा है. मैं अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहा हूं और एक मतदाता के तौर पर अपने कर्तव्य को पूरा कर रहा हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ ‘बिहारी बाबू’ ही नहीं हूं, मैं एक ‘बंगाली बाबू’ भी हूं और सच कहूं तो मैं एक हिंदुस्तानी बाबू हूं। वोट देना एक राष्ट्रीय कर्तव्य है। मैंने इसे हमेशा के लिए पोस्ट कर दिया है और इससे भी आगे की बात है।’ इसी बीच, नामांकित नेता शांतनु सेन ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से ज्ञानेश कुमार चुनाव करा रहे हैं, इसके बाद भी अगर कोई घटना होती है, तो यह ममता बनर्जी की जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि अब पूरा प्रशासन ज्ञानेश कुमार के नियंत्रण में है।’ यह भी पढ़ें:- विधानसभा चुनाव 2026: विधानसभा चुनाव में सभी 234 सीटों पर मतदान, बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान, गढ़ बचाएगा ममता-स्टालिन? शांतनु सेन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘बंगाल में सेंट्रल फोर्स का विस्फोट है। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव से लेकर अयोग्य तक लगभग 400 सरकारी अधिकारियों को बदल दिया। इसके बाद भी अगर कुछ होता है तो यह ज्ञानेश कुमार की जिम्मेदारी है।’ उनका यह दावा पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर हुई चुनावों के दौरान की यादें पर आई थीं। शांतनु सेन ने कहा, ‘बंगाल के लोगों ने यह मन बना लिया है कि बंगाल विरोधी भारतीय जनता पार्टी को जवाब दिया जाए।’ यह भी पढ़ें:- सबरीमाला मंदिर में शशि थरूर के लेख का हुआ जिक्र तो बोले सीजेआई सूर्यकांत- हम सम्मान करते हैं लेकिन व्यक्तिगत राय… बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण 152 पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे से 78.77 बजे तक प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में जिन मूर्तियों में मूर्तियां हो रही हैं, उनमें उत्तरी बंगाल के कुटजबिहार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तरी और दक्षिणी दिनाजपुर और मालदा शामिल हैं। वहीं दक्षिणी बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्धमान और बीरभूम में भी वोट हो रही है। (टैग्सटूट्रांसलेट)हुमायूं कबीर(टी)ममता बनर्जी(टी)पश्चिम बंगाल(टी)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026

IIIT Una Six students amazon placement package 50 lakh

IIIT Una Six students amazon placement package 50 lakh

IIIT ऊना के अमेजन में चयनित छह होनहार। हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) के छात्रों ने बड़ी उपलब्धित हासिल की है। इस संस्थान के छह स्टूडेंट्स को 50-50 रुपए का पैकेज मिला है। अमेजन कंपनी ने IIIT ऊना के 8 छात्रों को 6 महीने के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए लिए . अमेजन ने इनमें से 6 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर की है। । प्लेसमेंट पाने वाले स्टूडेंट्स कृष चौधरी करनाल (हरियाणा), प्रसून कुशवाहा वाराणसी (उत्तर प्रदेश), प्रियांशु राज सासाराम (बिहार), वैभव मदान गुरुग्राम (हरियाणा), तनिष्क गुप्ता कानपुर (उत्तर प्रदेश), श्रेयांश शुक्ला, कानपुर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। वहीं पलक गुप्ता भीखी (पंजाब) और फैज़ अहमद झारखंड का चयन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर इंटर्न के रूप में हुआ है। कृष चौधरी और प्रसून कुशवाहा की नियुक्ति हैदराबाद स्थित अमेज़न के HYD13 कैंपस में हुई है। प्रियांशु राज, वैभव मदान, तनिष्क गुप्ता और श्रेयांश शुक्ला को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया गया है। चयनित स्टूडेंट्स देश के अलग अलग राज्यों के रहने वाले हैं। IIIT ऊना। विभिन्न स्तरों पर इंटरव्यू को पास करने के बाद चयन इन स्टूडेंट्स ने अमेजन के विभिन्न स्तरों पर इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास किया। इस दौरान इन छात्रों का कई बार ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया। इस दौरान कंप्यूटर साइंस के मूल सिद्धांतों, तकनीकी गहराई और व्यावहारिक समझ का परीक्षण किया गया। चयनित छात्रों ने ‘जस्ट वॉक आउट टेक्नोलॉजी’, डिलीवरी एक्सपीरियंस, एक्सेस प्वाइंट टेक्नोलॉजी और लास्ट माइल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया। IIIT ऊना प्रबंधन का दावा है कि अपने पाठ्यक्रम में एक पूर्ण सेमेस्टर की अनिवार्य इंडस्ट्री इंटर्नशिप शामिल की है, जिससे छात्रों को पेशेवर माहौल का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। अमेजन जैसी कंपनी में चयन खुशी का पल: मनीष संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अमेज़न जैसी कंपनी की प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया में छात्रों की सफलता उनकी मजबूत शैक्षणिक नींव और कौशल का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में इंडस्ट्री इंटर्नशिप को शामिल करने से छात्रों की पेशेवर तैयारी और बेहतर हुई है। उन्होंने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों की प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि संस्थान के संकाय और करियर डेवलपमेंट सेल के सहयोगी वातावरण को भी प्रतिबिंबित करती है।

Arvind Kejriwal Court Video Row; Delhi HC | Liquor Policy

Arvind Kejriwal Court Video Row; Delhi HC | Liquor Policy

Hindi News National Arvind Kejriwal Court Video Row; Delhi HC | Liquor Policy SK Sharma Recusal Case नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक 13 अप्रैल को केजरीवाल ने कहा था कि जस्टिस शर्मा RSS के कार्यक्रम में 4 बार शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में उन्हें केस से हटाया जाए। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को पूर्व CM केजरीवाल के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। यह याचिका बिना इजाजत कोर्ट की कार्यवाही को रिकॉर्ड करने, उसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करने को लेकर दायर की गई थी। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक याचिका एडवोकेट वैभव सिंह ने लगाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया, पत्रकार रवीश कुमार और अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया है। साथ ही सुनवाई से जुड़े सभी लिंक हटाने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि जिन लिंक पर आपत्ति थी, उन्हें Google और Meta ने पहले ही हटा दिया है। कोर्ट ने सूचना मंत्रालय को भी पक्षकार बनाया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। एक दिन पहले यह मामला मुख्य न्यायाधीश की बेंच में लिस्ट किया गया था। लेकिन, जस्टिस तेजस करिया ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसके बाद इसे जस्टिस वी. कामेश्वर राव और जस्टिस मनमीत अरोड़ा की बेंच में रखा गया। वह वीडियो फुटेज, जिसके खिलाफ याचिका लगी… याचिकाकर्ता का आरोप- कोर्ट की अवमानना हुई वैभव सिंह का आरोप था कि 13 अप्रैल की सुनवाई को बिना परमिशन रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया। यह सुनवाई केजरीवाल की उस अर्जी पर हुई थी, जिसमें उन्होंने जज स्वर्णकांता से खुद को केस से अलग करने की मांग की थी। याचिकाकर्ता के मुताबिक कार्रवाई के वीडियो को एडिट करके तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इससे कोर्ट की बदनामी हुई। हालांकि कोर्ट ने निर्देश दिया है कि सुनवाई से जुड़े सभी सोशल मीडिया लिंक हटा दिए जाएं। याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि अगर इस तरह के मामलों में कार्रवाई नहीं होती है, तो यह एक गलत मिसाल बन सकती है। इससे आगे भी लोग कोर्ट की कार्यवाही से जुड़े वीडियो का दुरुपयोग कर सकते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के 3 कमेंट कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट के नियमों के तहत कोर्ट की कार्यवाही को रिकॉर्ड करना और अपलोड करना साफ तौर पर मना है, जब तक कि पहले से इजाजत न ली गई हो। कोर्ट ने ‘सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021’ के नियम 3(1)(b)(xi) का भी जिक्र किया। इस नियम के तहत प्लेटफॉर्म को गैर-कानूनी सामग्री को रोकने के लिए उचित कदम उठाने जरूरी हैं। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि अगर ऐसे वीडियो दोबारा सामने आते हैं, तो प्लेटफॉर्म को जानकारी मिलते ही उन्हें तुरंत हटाना होगा और इसकी सूचना रजिस्ट्रार जनरल को देनी होगी। मेटा-गूगल का दावा- कंटेंट ऑटोमैटिक ब्लॉक करना मुश्किल काम वकील अरविंद पी. दातार ने कहा कि जिस सामग्री पर आपत्ति जताई गई थी, उसे आधिकारिक सूचना मिलने के बाद हटा दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यस्थ सेंसर की तरह काम नहीं कर सकते। लेकिन ओरिजनल वीडियो अपलोड करने वाले की पहचान करना या ऐसी सामग्री को अपने आप ब्लॉक करना तकनीकी रूप से अभी भी मुश्किल है। जज को हटाने की अर्जी क्यों, 5 पॉइंट्स में समझिए ट्रायल कोर्ट ने 27 फरवरी को आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और 22 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था। इस आदेश को CBI ने चुनौती दी, जिसकी सुनवाई वर्तमान में जस्टिस शर्मा कर रही हैं। 9 मार्च को जस्टिस शर्मा ने नोटिस जारी किया और उस आदेश के उस हिस्से पर रोक लगा दी, जिसमें जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही गई थी। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर यह भी कहा कि ट्रायल कोर्ट की कुछ टिप्पणियां गलत थीं और ट्रायल कोर्ट को PMLA (मनी लॉन्ड्रिंग) की कार्यवाही स्थगित करने का निर्देश दिया। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक, विजय नायर समेत अन्य आरोपियों ने जस्टिस शर्मा को हटाने की अर्जी दाखिल की। केजरीवाल 156 दिन, सिसोदिया 530 दिन तक जेल में रहे दिल्ली सरकार ने 2021 में राजस्व बढ़ाने और शराब व्यापार में सुधार के लिए आबकारी नीति बनाई थी, जिसे बाद में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद वापस ले लिया गया। इसके बाद उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने CBI जांच के आदेश दिए थे। CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) का आरोप है कि इस नीति के जरिए निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया और इसमें भ्रष्टाचार हुआ। इस मामले में केजरीवाल को 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा गया था। उन्हें 156 दिन की हिरासत के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। वहीं सिसोदिया इस मामले में 530 दिन तक जेल में रहे। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… जज को केस से हटाने वाली याचिका: जस्टिस स्वर्णकांता बोलीं- मैं हटी तो संदेश जाएगा दबाव डालकर जज हटा सकते हैं दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने शराब नीति केस से जुड़े पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें जज के केस से हटने की मांग की गई थी। जस्टिस स्वर्ण कांता ने कहा कि मैं इस मामले से खुद को अलग नहीं करूंगी। मैं सुनवाई करूंगी। मैं हट गई तो संदेश जाएगा कि दबाव डालकर किसी भी केस से जज हटा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना मुआवजा:भाजपा ने प्रदेश सरकार के फैसले का बैतूल में किया स्वागत

कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना मुआवजा:भाजपा ने प्रदेश सरकार के फैसले का बैतूल में किया स्वागत

बैतूल में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के किसान हितैषी फैसलों की जानकारी दी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने विजय भवन स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। डॉ. पंडाग्रे ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। अब कृषि भूमि के भू-अर्जन पर किसानों को बाजार दर का चार गुना मुआवजा मिलेगा। इस निर्णय से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। तीन वर्षों में 16 हजार करोड़ का मुआवजा उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 55 हजार से अधिक किसानों को लगभग 16 हजार करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है। सरकार का लक्ष्य अब इसे बढ़ाकर हर साल लगभग 20 हजार करोड़ रुपए करना है। इस फैसले से सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों, पुलों और रेलवे जैसे अधोसंरचना कार्यों में तेजी आएगी। अधोसंरचना विकास के लिए 33,985 करोड़ की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने अधोसंरचना विकास के लिए 33 हजार 985 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की है। इससे किसानों को सिंचाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कांग्रेस पर साधा निशाना डॉ. पंडाग्रे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को किसानों से जुड़े ऐसे फैसलों का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अनावश्यक राजनीति कर रही है और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चार गुना मुआवजा किसानों की आय, सम्मान और भविष्य से जुड़ा हुआ है। यह निर्णय उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा। प्रेस ब्रीफिंग में ये रहे मौजूद इस प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक पानसे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल और जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूरे शरीर को लपेट पर लीवर रोग…फरीदाबाद में ये कैसी आफत, डॉक्टर से जानिए बचने का रास्ता

authorimg

Last Updated:April 23, 2026, 16:40 IST Liver Cirrhosis : फरीदाबाद में लिवर सिरोसिस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. ये ऐसा रोग है जो किसी को भी हो सकता है. इस बीमारी का असर सिर्फ लीवर तक सीमित नहीं रहता बल्कि पूरे शरीर पर पड़ता है. सिर्फ दवाइयों से ही इस बीमारी को संभाला नहीं जा सकता. ऐसे में क्या करना होगा? लोकल 18 ने इस बारे में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल की डॉ. धीरजा बब्बर से बात की. डॉ. धीरजा बताती हैं कि सिरोसिस के मरीजों में अक्सर मांसपेशियां तेजी से कमजोर होने लगती है. फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में लीवर से जुड़ी बढ़ती बीमारियों के बीच एक अहम जानकारी सामने आई है. लीवर सिरोसिस से जूझ रहे मरीजों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस बीमारी का असर सिर्फ लीवर तक सीमित नहीं रहता बल्कि पूरे शरीर पर पड़ता है. इस बारे में लोकल 18 ने फरीदाबाद सर्वोदय हॉस्पिटल की डॉ. धीरजा बब्बर (Group Head – Physiotherapy) से बात की. डॉ. धीरजा कहती हैं कि सिरोसिस के मरीजों में अक्सर मांसपेशियां तेजी से कमजोर होने लगती है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में सारकोपेनिया कहा जाता है. ऐसे मरीजों को अक्सर हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस होती है. जल्दी थकान लगती है और कई बार सांस फूलने जैसी समस्या भी होने लगती है. ये सभी लक्षण इस बात का संकेत हैं कि शरीर की मसल्स कमजोर हो रही हैं. डॉ. धीरजा बब्बर कहती हैं कि सिर्फ दवाइयों से ही इस बीमारी को संभाला नहीं जा सकता. मरीज की लाइफ को बेहतर बनाने के लिए फिजियोथैरेपी बहुत बड़ा रोल निभाती है. सही समय पर अगर सही तरीके से फिजियोथैरेपी शुरू की जाए तो मरीज की हालत में काफी सुधार आ सकता है. डॉ. धीरजा के मुताबिक, लीवर सिरोसिस के मरीजों में अक्सर चलने-फिरने में दिक्कत, शरीर में असहायपन और संतुलन बिगड़ने जैसी समस्याएं सामने आती हैं. ऐसे में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, बैलेंस और को ऑर्डिनेशन एक्सरसाइज काफी मददगार साबित होती हैं. इससे मरीज के गिरने का खतरा भी कम हो जाता है. अमोनिया लेवल डॉ. धीरजा कहती हैं कि हर मरीज की स्थिति अलग होती है इसलिए फिजियोथैरेपी भी उसी हिसाब से कस्टमाइज की जाती है. कौन सी मसल कितनी कमजोर है उसी के अनुसार एक्सरसाइज प्लान किया जाता है. धीरे-धीरे मसल्स को मजबूत किया जाता है जिससे मरीज के लिए रोजमर्रा के काम करना और चलना-फिरना आसान हो जाता है. सही एक्सरसाइज करने से शरीर में बढ़ा हुआ अमोनिया लेवल भी कम करने में मदद मिलती है जो लीवर सिरोसिस के मरीजों के लिए काफी जरूरी होता है. About the Author Priyanshu Gupta प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Faridabad,Haryana First Published : April 23, 2026, 16:40 IST

1 किलो 330 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:हरदा में एनडीपीएस में केस दर्ज, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

1 किलो 330 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:हरदा में एनडीपीएस में केस दर्ज, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

हरदा में सिविल लाइन थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, संग्रहण और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया था। इसी क्रम में, बुधवार शाम को पुलिस को अवैध गांजा बिक्री की मुखबिर सूचना मिली। सूचना के आधार पर, पुलिस टीम अमरलोक कॉलोनी के सामने एलबीएस कॉलेज रोड के पास पहुंची। वहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। संदिग्ध ने अपना नाम विनोद पिता मंगतूलाल कुचबंदिया (40 वर्ष), निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा बताया। विनोद के हाथ में रखे हरे रंग के थैले की तलाशी लेने पर उसमें 1 किलो 330 ग्राम गांजा मिला। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए गांजे को जब्त कर लिया गया। आरोपी विनोद कुचबंदिया को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का बेटा भी अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करता है। विनोद टिमरनी थाना क्षेत्र के निगरानीशुदा बदमाश बंटी कुचबंदिया से गांजा लाया करता था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामसुमेर तिवारी, एसआई संदीप यादव, हेड कांस्टेबल दुर्गेश सेंगर, उमेश राजपूत, आरक्षक वीरेंद्र राजपूत, सैनिक सूरज पासी और सैनिक संतोष ओझा की भूमिका रही।

उत्तराखंड में 984 फीट खाई में गिरी पिकअप,8 की मौत:हरिद्वार से अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे, SDRF ने 2 लोगों का रेस्क्यू किया

उत्तराखंड में 984 फीट खाई में गिरी पिकअप,8 की मौत:हरिद्वार से अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे, SDRF ने 2 लोगों का रेस्क्यू किया

टिहरी गढ़वाल में 10 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिरी गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, इसकी पुष्टि टिहरी की डीएम नितिका खंडेलवाल ने की है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग हरिद्वार में एक परिजन के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते समय अचानक उनका वाहन बेकाबू हुआ और 984 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। दुर्गम इलाके के बावजूद राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना को दुखद बताया है, उन्होंने लिखा- जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। हादसे से जुड़ी PHOTOS… शाम 4:15 बजे हुआ हादसा, अचानक बेकाबू हुआ वाहन हादसा आज शाम करीब 4:15 बजे हुआ है, जब पिकअप वाहन चंबा-कोटी सड़क पर नैल के पास पहुंचा। इसी दौरान वाहन (UK09 TA1799) अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरा। घायल हुए दो लोगों की पहचान अंकित(35) और उत्तम कुमार (30) के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। SDM बोले- सभी आसपास के गांव के रहने वाले उपजिलाधिकारी अलकेश नौटियाल ने बताया कि ये सभी लोग सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे। वाहन में ड्राइवर सहित कुल 11 लोग सवार थे। हरिद्वार से वापसी के दौरान करीब 3 बजे इन लोगों ने रास्ते में खाना खाया। इसके बाद नैल गांव के पास अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग घनसाली क्षेत्र के महल जामी पट्टी और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। एक घायल के हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि दूसरा घायल अभी उपचाराधीन है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। ——————– ये खबर भी पढ़ें… नैनीताल में बस ओवरटेक करते समय युवक की मौत:ड्यूटी से घर लौट रहा था एकलौता बेटा, अस्पताल पहुंचते ही मां बेसुध ​नैनीताल में बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज सुबह कालाढूंगी क्षेत्र में हुआ। युवक रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। हादसा इतना भिषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)