Sunday, 06 Sep 2026 | 02:00 PM

Trending :

EXCLUSIVE

उत्तराखंड में 984 फीट खाई में गिरी पिकअप,8 की मौत:हरिद्वार से अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे, SDRF ने 2 लोगों का रेस्क्यू किया

टिहरी गढ़वाल में 10 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिरी गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, इसकी पुष्टि टिहरी की डीएम नितिका खंडेलवाल ने की है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग हरिद्वार में एक परिजन के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते समय अचानक उनका वाहन बेकाबू हुआ और 984 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। दुर्गम इलाके के बावजूद राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना को दुखद बताया है, उन्होंने लिखा- जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। हादसे से जुड़ी PHOTOS… शाम 4:15 बजे हुआ हादसा, अचानक बेकाबू हुआ वाहन
हादसा आज शाम करीब 4:15 बजे हुआ है, जब पिकअप वाहन चंबा-कोटी सड़क पर नैल के पास पहुंचा। इसी दौरान वाहन (UK09 TA1799) अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरा। घायल हुए दो लोगों की पहचान अंकित(35) और उत्तम कुमार (30) के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। SDM बोले- सभी आसपास के गांव के रहने वाले उपजिलाधिकारी अलकेश नौटियाल ने बताया कि ये सभी लोग सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे। वाहन में ड्राइवर सहित कुल 11 लोग सवार थे। हरिद्वार से वापसी के दौरान करीब 3 बजे इन लोगों ने रास्ते में खाना खाया। इसके बाद नैल गांव के पास अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग घनसाली क्षेत्र के महल जामी पट्टी और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। एक घायल के हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि दूसरा घायल अभी उपचाराधीन है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं।
——————– ये खबर भी पढ़ें… नैनीताल में बस ओवरटेक करते समय युवक की मौत:ड्यूटी से घर लौट रहा था एकलौता बेटा, अस्पताल पहुंचते ही मां बेसुध ​नैनीताल में बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज सुबह कालाढूंगी क्षेत्र में हुआ। युवक रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। हादसा इतना भिषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IAS पति को छुड़वाकर मुझसे शादी की, फिर धोखा दिया:बैंक मैनेजर पत्नी के गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता बोले–15 साल से ब्लैकमेल कर रही

February 22, 2026/
7:00 am

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हाईप्रोफाइल फैमिली विवाद सामने आया है। पत्नी बैंक में मैनेजर हैं और पति...

जाकिर खान पर फिर भड़कीं अमीषा पटेल:बोलीं- अचीवर्स पर जोक बनाना आसान, सुपरस्टार बनके दिखाओ; धुरंधर से इंडस्ट्री जल नहीं, सीख रही है

April 26, 2026/
7:29 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेडियन जाकिर खान के उस बयान पर एक बार फिर नाराजगी जताई है, जिसमें जाकिर...

इंडिया अलायंस ने 'इंडिया जन गद्दा बंदन' के रूप में पुनः ब्रांड बनाया: आंतरिक दरार के बीच 23 पार्टियां मिलेंगी | न्यूज18

June 7, 2026/
9:33 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

ईरान से समझौते को लेकर खाड़ी देश ट्रम्प से नाराज:बातचीत का नतीजा नहीं निकलने से सहयोगी देशों की बेचैनी बढ़ी

August 16, 2026/
1:37 pm

ईरान के साथ समझौते की अमेरिकी कोशिशों से उसके कुछ खाड़ी सहयोगी निराश हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के...

Manoj Bajpayee on Latecomers & Stardom

June 6, 2026/
6:30 am

48 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक मनोज बाजपेयी अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।...

दिल्ली में भाजपा-AAP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प:पालम अग्निकांड की शोकसभा में पहुंचे केजरीवाल, बोले- BJP पीड़ितों से नहीं मिलने दे रही

March 19, 2026/
6:57 pm

दिल्ली के पालम इलाके में हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को...

फाल्टा रंगदारी मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने टीएमसी नेता जहांगीर खान 'पुष्पा' की परेड निकाली | न्यूज18

June 11, 2026/
5:26 pm

पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता जहांगीर खान, जिन्हें स्थानीय रूप से “फाल्टा के पुष्पा” के रूप में भी जाना जाता...

AP EAMCET 2026 Results Date, Time Live Updates: Scorecards soon at cets.apsche.ap.gov.in.

June 2, 2026/
2:00 pm

आखरी अपडेट:02 जून, 2026, 14:00 IST यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अन्नामलाई एक जन आंदोलन शुरू...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

उत्तराखंड में 984 फीट खाई में गिरी पिकअप,8 की मौत:हरिद्वार से अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे, SDRF ने 2 लोगों का रेस्क्यू किया

उत्तराखंड में 984 फीट खाई में गिरी पिकअप,8 की मौत:हरिद्वार से अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे, SDRF ने 2 लोगों का रेस्क्यू किया

टिहरी गढ़वाल में 10 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिरी गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, इसकी पुष्टि टिहरी की डीएम नितिका खंडेलवाल ने की है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग हरिद्वार में एक परिजन के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते समय अचानक उनका वाहन बेकाबू हुआ और 984 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। दुर्गम इलाके के बावजूद राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना को दुखद बताया है, उन्होंने लिखा- जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। हादसे से जुड़ी PHOTOS… शाम 4:15 बजे हुआ हादसा, अचानक बेकाबू हुआ वाहन
हादसा आज शाम करीब 4:15 बजे हुआ है, जब पिकअप वाहन चंबा-कोटी सड़क पर नैल के पास पहुंचा। इसी दौरान वाहन (UK09 TA1799) अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरा। घायल हुए दो लोगों की पहचान अंकित(35) और उत्तम कुमार (30) के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। SDM बोले- सभी आसपास के गांव के रहने वाले उपजिलाधिकारी अलकेश नौटियाल ने बताया कि ये सभी लोग सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे। वाहन में ड्राइवर सहित कुल 11 लोग सवार थे। हरिद्वार से वापसी के दौरान करीब 3 बजे इन लोगों ने रास्ते में खाना खाया। इसके बाद नैल गांव के पास अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग घनसाली क्षेत्र के महल जामी पट्टी और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। एक घायल के हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि दूसरा घायल अभी उपचाराधीन है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं।
——————– ये खबर भी पढ़ें… नैनीताल में बस ओवरटेक करते समय युवक की मौत:ड्यूटी से घर लौट रहा था एकलौता बेटा, अस्पताल पहुंचते ही मां बेसुध ​नैनीताल में बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज सुबह कालाढूंगी क्षेत्र में हुआ। युवक रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। हादसा इतना भिषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket