Tuesday, 09 Jun 2026 | 10:43 AM

Trending :

बिहार फिर से यूपी में? कांग्रेस को अखिलेश यादव के ‘बड़े दिल’ वाले संदेश के पीछे का डर | भारत समाचार स्ट्रीट डॉग की मौत पर रो पड़ीं मंजरी फडनिस:एक्ट्रेस ने कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का दावा किया, न्याय की मांग की स्ट्रीट डॉग की मौत पर रो पड़ीं मंजरी फडनिस:एक्ट्रेस ने कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का दावा किया, न्याय की मांग की वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ उतरेंगे रिकॉर्ड बनाने:आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला, IPL में अब तक 2 सेंचुरी लगा चुके वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका के खिलाफ उतरेंगे रिकॉर्ड बनाने:आज इंडिया-A ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला, IPL में अब तक 2 सेंचुरी लगा चुके Rajesh Mehta: No ₹15.5 Lakh Cr Scam, Just Data Confusion
EXCLUSIVE

ईरान के सुप्रीम-लीडर के प्रतिनिधि 26 अप्रैल को आएंगे भोपाल:'इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा' में देंगे संदेश; फतेहगढ़ इमामबाड़ा में तकरीर भी

ईरान के सुप्रीम-लीडर के प्रतिनिधि 26 अप्रैल को आएंगे भोपाल:'इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा' में देंगे संदेश; फतेहगढ़ इमामबाड़ा में तकरीर भी

भोपाल में मुस्लिम समाज की एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से 26 अप्रैल को ‘इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ आयोजित किया जाएगा। दोपहर 1:50 बजे से 3:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न मसालक के उलेमा एक मंच पर नजर आएंगे। आयोजकों का कहना है कि जलसे के जरिए समाज में आपसी मतभेद खत्म कर ‘सिर्फ उम्मत’ की सोच को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इस आयोजन में मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही, जो ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि हैं, विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वे इत्तेहाद-ए-उम्मत पर अपना मार्गदर्शन देंगे। उनके साथ अन्य उलेमा-ए-किराम भी मंच साझा करेंगे। फतेहगढ़ इमामबाड़ा में ताजियती कार्यक्रम मुख्य जलसे के बाद मौलाना इलाही शाम को फतेहगढ़ इमामबाड़ा पहुंचेंगे, जहां मगरिब के बाद ताजियती कार्यक्रम (शोक सभा) आयोजित होगा। यह कार्यक्रम ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई के संदर्भ में रखा गया है, जिसमें शहर के लोग शामिल होंगे। संक्षिप्त तकरीर, अनुवादक भी रहेगा मौजूद इमामबाड़ा प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम में लंबी तकरीर नहीं होगी। मौलाना इलाही संक्षिप्त रूप से अपनी बात रखेंगे, जबकि अन्य उलेमा को भी 5-5 मिनट का समय दिया जा सकता है। वे लोगों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ एक अनुवादक भी मौजूद रहेगा। कोहेफिजा में होगा मुख्य आयोजन यह जलसा कोहेफिजा स्थित एम.आई.जी. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एकता और भाईचारे का संदेश मजबूत करने की अपील की है। भोपाल में जलसा-ए-शहादत में अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर जमीन पर रखकर पैरों से कुचल दिए। सभा के दौरान इजराइल मुर्दाबाद और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। बता दें कि ऐशबाग स्थित गरीब नवाज मस्जिद में यह कार्यक्रम शुक्रवार देर रात आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

ओरछा में हवाई 'उड़ान'…4.30 घंटे में दर्शन कर भोपाल लौटें:500 फीट की ऊंचाई पर जॉय राइड भी; हेलिकॉप्टर से 1.10 घंटे में पहुंचें चंदेरी

ओरछा में हवाई 'उड़ान'...4.30 घंटे में दर्शन कर भोपाल लौटें:500 फीट की ऊंचाई पर जॉय राइड भी; हेलिकॉप्टर से 1.10 घंटे में पहुंचें चंदेरी

मध्य प्रदेश के ओरछा में राजा राम के दरबार में अब आप सिर्फ डेढ़ घंटे में ही पहुंच सकते हैं। हेली पर्यटन सेवा के जरिए भोपाल से ओरछा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। हर रोज सुबह 9.30 बजे हेलिकॉप्टर ओरछा के लिए उड़ान भरता है और दोपहर 2 बजे वापस लौट आता है। यानी, सिर्फ साढ़े 4 घंटे में राजा राम के दर्शन कर भोपाल लौटा जा सकता है। चंदेरी में जॉय राइड करके उसे निहार भी सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 अप्रैल से ओरछा और चंदेरी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की है। दोनों टूरिस्ट और धार्मिक स्पॉट को लोग 3 हजार फीट की ऊंचाई से देख सकते हैं। वहीं, 500 फीट की ऊंचाई पर जॉय राइड भी कर सकते हैं। भास्कर ने इतनी ऊंचाई से दोनों शहरों को कैमरे में कैद किया। ओरछा में राजा राम का दरबार हो या चंदेरी की इमारतों का हजारों साल पुराना इतिहास, ऊंचाई से लोग हेलिकॉप्टर से उन्हें निहारने के लिए राइड भी कर रहे हैं। पिछले 2 दिन में कई लोग राइड कर चुके हैं। बुंदेलखंड की अयोध्या है ‘ओरछा’ ओरछा, बुंदेलखंड की अयोध्या मानी जाती है। यहां दीवार पर दोहा लिखा है– रामराजा सरकार के दो निवास हैं, ‘खास दिवस ओरछा रहते हैं, शयन अयोध्या वास’। यानी भगवान राम दिन में राजा के रूप में रहते हैं। शयन के लिए रोजाना अयोध्या जाते हैं। इसका भी प्रोटोकॉल होता है। उन्हें बकायदा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाता है। दिवाली पर श्री रामराजा दरबार को रोशनी और फूलों से सजाया जाता है। दीपोत्सव के दूसरे दिन राजराजा सरकार के दरबार में आसपास के गांवों की टोलियां मौनिया नृत्य करती हैं। नृत्य के लिए बुंदेलखंड के पन्ना, छतरपुर, दमोह समेत उत्तर प्रदेश के झांसी, राठ, हमीरपुर, बांदा से मौनियों की टोलियां आती हैं। टोलियों में अंग्रेज टूरिस्ट भी शामिल होते हैं। ‘फिल्म सिटी’ भी अब पहचान…स्त्री की शूटिंग यहीं हुई अशोकनगर जिले का एक छोटा सा शहर चंदेरी है। चंदेरी साड़ी, यहां के इतिहास के साथ अब चंदेरी फिल्म शूटिंग से भी पहचाना जाने लगा है। स्त्री जैसी बड़े स्टॉरकास्ट वाली फिल्मों की शूटिंग भी यहीं पर हुई है। पर्यटन नगरी चंदेरी का राजा मेदनी राय एवं रानी मणिमाला के किस्सों से जुड़ा हुआ है। यह किला अपने अंदर महाभारत के किस्सों के इतिहास को भी समेटे हुए हैं। महाभारत काल के दौरान चंदेरी नगरी को राजा शिशुपाल की नगरी के नाम से जाना जाता था। कई राजा रहे अंतिम समय में वहां पर राजा मेदनी राय एवं रानी मणिमाला अपनी यादें छोड़ गए हैं। बैजू बावरा भी चंदेरी नगरी से तालुक रखते हैं। पिछले कुछ साल से यहां पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई हैं। यही वजह है कि सरकार ने इसे पर्यटन हेली सेवा से भी जोड़ा है। इतनी रुपए चुकाकर पहुंचे भोपाल से ओरछा जाने के लिए 6500 हजार रुपए किराया देना होगा। वहीं, चंदेरी के 5500 रुपए चुकाने होंगे। ये पूरा शेड्यूल… ऐसे कर सकेंगे बुकिंग पीपीपी मॉडल पर संचालित इस सेवा में पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है। गंतव्य पर होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था भी पूर्व निर्धारित रहेगी। बुकिंग के लिए पर्यटक www.flyola.in और IRCTC पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं। सप्ताह में 5 दिन उड़ेंगे हेलिकॉप्टर सेक्टर-2 अंतर्गत यह सेवा सप्ताह में 5 दिन (बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) संचालित होगी। यात्रियों के लिए भोपाल से चंदेरी का किराया 5500 रुपए और भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 14 हजार 500 रुपए के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं भी शामिल हैं। चंदेरी और ओरछा में पर्यटकों के लिए 3500 रुपए में ‘जॉय राइड’ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा यह नया सेक्टर भोपाल को भगवान श्रीराम की राजनगरी ओरछा और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चंदेरी से जोड़ेगी। इससे श्रद्धालु श्रीरामराजा मंदिर में सुगमता से दर्शन के लिये पहुंच सकेंगे। वहीं, चंदेरी की सांस्कृतिक विरासत व प्रसिद्ध हस्तशिल्प (चंदेरी साड़ी) का अनुभव ले सकेंगे। 1 नवंबर 2025 को हुई थी शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर 2025 के अवसर पर पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया गया था। यह सेवा वर्तमान में आध्यात्मिक सेक्टर इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर के साथ वाइल्डलाइफ सेक्टर जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़, चित्रकूट और मैहर के बीच संचालित है। इस सेवा का अब तक 2 हजार 648 पर्यटकों और श्रद्धालुओं ने लाभ लिया है।

लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज पर परिवार का विरोध:कहा- बिना अनुमति तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया, पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश

लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज पर परिवार का विरोध:कहा- बिना अनुमति तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया, पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर उनके परिवार ने भी विरोध जता दिया है। लॉरेंस बिश्नोई के परिवार ने इस सीरीज के कंटेंट, इसके निर्माण की प्रक्रिया और रिलीज होने के समय पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का साफ कहना है कि यह सीरीज न केवल तथ्यों से परे है, बल्कि न्यायिक प्रणाली और पंजाब की गौरवशाली संस्कृति का भी अपमान करती है। उनका कहना है कि जब तक कोर्ट से फैसला नहीं आ जाता तब तक इस पर रोक होनी चाहिए। परिवार का कहना है कि वेब सीरिज बनाने के लिए न तो परिवार से परमिशन ली गई है और न ही सरकार से। लॉरेंस के चाचा रमेश बिश्नोई का कहना है कि फिल्म के प्रोड्यूसर पर इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बिश्नोई परिवार को क्यों है वेब सीरिज पर एतराज जानिए… राजा वड़िंग ने वेब सीरिज पर प्रतिबंध लगाने मी मांग की इस विवाद ने पंजाब की राजनीति में भी उबाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस सीरीज के विरोध में सबसे मुखर आवाज उठाई है। वड़िंग का मानना है कि पंजाब पहले से ही नशा और गन-कल्चर जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में इस तरह का कंटेंट आग में घी डालने का काम करता है। राजा वड़िंग की तरफ से विरोध में उठाए गए कदमों के बारे में पढ़िए… इन संगठनों ने भी दर्ज कराई आपत्ति सिर्फ बिश्नोई परिवार और मुख्य विपक्षी दल ही नहीं, बल्कि पंजाब के कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी इस सीरीज के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है। लुधियाना और अमृतसर स्थित कई स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ जैसे शीर्षक ही राज्य के युवाओं को गलत संदेश देते हैं। इससे पंजाब की पहचान केवल अपराध और गैंगवार से जुड़ने लगती है। शिरोमणि अकाली दल और अन्य क्षेत्रीय दलों के कुछ नेताओं ने भी इस मामले में सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि राज्य सरकार को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि अगर इस वेब सीरिज में यह भी दिखाया जाए कि आप सरकार ने किस तरह उसका इंटरव्यू जेल में करवाया है तो मानेंगे कि इसमें तथ्य सही हैं। नहीं तो यह पंजाब को बदनाम करने की कोशिश की गई है।

यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र के अमरावती में तापमान 44°C पार:ओडिशा के 4 जिलों में स्कूल बंद; राजस्थान में मनरेगा मजदूरों के काम का समय बदला

यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र के अमरावती में तापमान 44°C पार:ओडिशा के 4 जिलों में स्कूल बंद; राजस्थान में मनरेगा मजदूरों के काम का समय बदला

देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 44°C के पार पहुंच गया है। गुरुवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान सबसे ज्यादा 44.5°C दर्ज हुआ। यूपी के प्रयागराज और महाराष्ट्र के अमरावती में 44.4°C, वहीं अकोला में 44.3°C पारा रिकॉर्ड हुआ। बढ़ती गर्मी के कारण राजस्थान के जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों की टाइमिंग समय सुबह 7.30 से कर दी गई है। बीकानेर, झुंझुनूं और जैसलमेर में महात्मा गांधी नरेगा योजना (मनरेगा) के समय में भी बदलाव किया गया है। अब मजदूर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही काम करेंगे। इधर, ओडिशा में भी गुरुवार को हीटवेव का असर जारी रहा। झारसुगुड़ा और तालचर में अधिकतम तापमान 44°C दर्ज किया गया। राज्य के 24 जगहों पर तापमान 40°C या उससे अधिक रहा। कटक में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां 27 अप्रैल तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं रायगढ़ा, झारसुगुड़ा और गंजाम जिलों में 26 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 25 अप्रैल: 26 अप्रैल: देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें

7 महीने में कुपोषण से 3 बच्चों की मौत:मृत बच्ची के पिता बोले- टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ी, बेटे का इलाज रीवा में जारी

7 महीने में कुपोषण से 3 बच्चों की मौत:मृत बच्ची के पिता बोले- टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ी, बेटे का इलाज रीवा में जारी

सतना जिले के माथे से कुपोषण का कलंक मिटने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुपोषण की गंभीर स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मझगवां ब्लॉक अंतर्गत पिछले 7 माह में 3 बच्चों की कुपोषण ने जान ले ली है। इसे महिला बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की नाकामी नहीं तो और क्या कहेंगे? हर बार एक मासूम का जीवन लीलने के बाद नोटिसों का दौर कुछ दिन तक चलता है, या फिर किसी छोटे कर्मचारी पर गाज गिरा कर सब अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाते है जबकि धरातल पर कुपोषण उसी तरह अकड़ कर खड़ा रहता है। अक्टूबर 2025 में मरवा नयागांव के हुसैन रजा की अति कुपोषण से मौत के बाद सतना से ले कर भोपाल तक खूब शोर मचा और सरकारी संवेदनाएं सुनाई दी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने तो यहां तक कहा कि सरकार इस विषय में काफी गंभीर है। जमीनी स्तर पर कुपोषण से लड़ने का मास्टर प्लान बनाया जा रहा है ताकि फिर किसी मासूम की कुपोषण से मौत न हो। 7 माह बाद भी अभी तक उस मास्टर प्लान का कही पता नहीं है। दैनिक भास्कर की टीम ने मझगवां विकासखंड अंतर्गत 7 माह में कुपोषण से हुई तीनों मौतों पर बारीकी से पड़ताल की। यह जानने का प्रयास किया कि आखिर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभागों की जमीनी स्तर तक पहुंच के बावजूद चूक कहा हो रही है? लेकिन उससे पहले जान लेते है तीनों मासूमों की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। पढ़िए रिपोर्ट… केस-1 : सुरांगी में मिले जुड़वा कुपोषित, एक की मौत मझगवां ब्लॉक के पथरा सुरांगी निवासी विमला पति नत्थू प्रजापति के महज 4 माह के जुड़वा कुपोषित बच्चों नैतिक और सुप्रांशी को तबियत बिगड़ने पर 21 अप्रैल की देर शाम जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां सुप्रांशी की इलाज के दौरान 22 अप्रैल की शाम मौत हो गई। जबकि उसके भाई नैतिक को रीवा रेफर कर दिया गया है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लापरवाही आई सामने इस मामले की पड़ताल करने में पता चला कि कुपोषित जुड़वा बच्चों की मां विमला की ये चौथी डिलेवरी थी। बच्चों के जन्म के साथ ही मां ने ब्रेस्ट फीडिंग नहीं कराई। बल्कि गाय और बकरी का दूध बच्चों को पिलाया गया। ऐसे में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घोर लापरवाही बरती। जन्म के बाद मां से मिलकर उचित सलाह नहीं दी गई। जिस कारण बच्चों की हालत बिगड़ती चली गई। केस-2 : श्वास नली में दूध फंसने से मौत का दावा मझगवां ब्लॉक की महतैन ग्राम पंचायत के कैमहा गांव में राजललन की 11 माह 20 दिन की बेटी भारती मवासी की 5-6 अप्रैल की दरमियानी रात मौत हो गई। भारती को तीन दिन से बुखार था, जिसका इलाज परिजन गांव के कथित डॉक्टर लालबहादुर से करा रहे थे। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही सुबह प्रशासनिक, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम कैमहा गांव पहुंची। टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया कि इलाज के बाद बच्ची को आराम मिल रहा था। कुपोषण से मौत की आशंका को टीम ने खारिज कर दिया था। टीम ने बच्ची की मौत का कारण श्वास नली में मां के दूध का फंसना बताया। टीम के इस तर्क ने बच्ची की मौत पर कई सवाल खड़े कर दिए? क्योंकि जब टीम मौके पर पहुंची थी तब तक शव का पीएम भी नहीं हुआ था। जिसके आधार पर यह कारण बताया जा सके। दबाव में पिता अपने बयान से मुकरा इस मामले की पड़ताल में यह बात सामने आई कि जांच टीम के मौके पर पहुंचने के पहले पिता ने एक अखबार के रिपोर्टर से बच्ची को सूखा रोग होने की बात बताई। पिता ने बताया था कि गांव के ही एक डाक्टर से इलाज कराते रहे और इसी दौरान बच्ची भारती मवासी की मौत हो गई। जांच टीम के पहुंचने पर भारती के पिता के सुर बदल गए और वह पूरी तरह प्रशासनिक भाषा बोलने लगे। समझ में भी आता है कि एक गरीब आदिवासी कर भी क्या सकता था? केस-3 : जन्म के बाद वजन घटता चला गया मझगवां ब्लॉक के नयागांव पंचायत का छोटा-सा गांव है मरवा। यहीं के आमिर खान और आसमां बानो ने 3 जुलाई 2025 को जैतवारा के सरकारी अस्पताल में बेटे हुसैन रजा को जन्म दिया था। जन्म के समय उसका वजन 3 किलो था, जो एक स्वस्थ शिशु का संकेत है। महज चार महीनों में ही वजन 2.5 किलो हो गया और उसकी मौत तक हो गई थी। परिजनों के अनुसार जन्म के 10 दिन बाद ही हुसैन बीमार पड़ गया। वे पहले जैतवारा, फिर जिला अस्पताल, उसके बाद आयुष्मान और निजी अस्पतालों में इलाज कराते रहे। निमोनिया ने उसके शरीर को बार-बार तोड़ा। 18 अक्टूबर को हालत बेहद बिगड़ गई। उसे फिर जिला अस्पताल लाया गया। पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन दो दिन बाद यानी 20 अक्टूबर 2025 को हुसैन की मौत हो गई। पड़ताल में सामने आई लापरवाही मामला सामने आने के बाद स्वास्थ विभाग ने जांच दल बनाया। जिसकी रिपोर्ट में आशा कार्यकर्ता सोनू गर्ग और प्रियंका श्रीवास्तव को दोषी पाया गया। इनकी मॉनिटरिंग और फॉलोअप में गंभीर चूक सामने आई। सुप्रांशी की मौत के बाद इस मामले में कौन क्या बोला पिता बोले- टीका लगवाने के बाद बिगड़ी हालत रीवा के संजय गांधी अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे नैतिक के पिता नत्थू ने बताया कि जन्म के बाद बच्चों का वजन बढ़कर 4 किलो हो गया था लेकिन बुखार के कारण वजन घट गया। डॉक्टर बोले- ब्रेस्ट फीडिंग न होने से बिगड़ी हालत पीकू में भर्ती कराते समय नैतिक का वजन 2 किलो 953 और सुप्रांशी का वजन 2 किलो 862 ग्राम था। संजय गांधी अस्पताल के सीनियर शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ नरेश बजाज ने बताया कि सामान्य तौर पर 4 माह के बच्चों का वजन 4 से 5 किलो होना चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो जन्म से 6 माह के बीच बच्चे को सिर्फ ब्रेस्ट फीडिंग कराना चाहिए। बेस्ट फीडिंग से बच्चे को पूरा पोषण आहार मिलता है। ब्रेस्ट फीडिंग नहीं

हिमाचल में आज गर्मी का प्रकोप:ऊना का पारा 40॰C पहुंचा, कल से बदलेगा मौसम; 4 जिलों में अंधड़-बारिश का यलो अलर्ट

हिमाचल में आज गर्मी का प्रकोप:ऊना का पारा 40॰C पहुंचा, कल से बदलेगा मौसम; 4 जिलों में अंधड़-बारिश का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिले के निचले इलाकों में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान लगाया है। इससे दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। राहत की बात यह है कि कल (शनिवार ) से गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार- आज दोपहर बाद एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले चार दिन तक रहेगा। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में बारिश के आसार है। आज भी दोपहर बाद कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल स्पीति के कुछेक क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन अन्य भागों में धूप खिलेगी। आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी IMD ने कल पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना जताई। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिला में आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। परसों वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। 26 व 27 अप्रैल को फिर हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश में 29 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा। मैदानी इलाकों में गर्मी में इजाफा हुआ वहीं 24 घंटे के दौरान मैदानी इलाकों में गर्मी में इजाफा हुआ है। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा के साथ 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। कांगड़ा का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा वहीं कांगड़ा का तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 36.4 डिग्री, धर्मशाला का 5.1 डिग्री के उछाल के साथ 33.0 डिग्री और कुल्लू के भुंतर का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.2 डिग्री ज्यादा के साथ 33.4 डिग्री पहुंच गया है। राज्य के अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया। शिमला और मनाली भी गर्म होने लगे मैदानी इलाकों के साथ साथ ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में तपने लगे हैं। शिमला का तापमान भी सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा के साथ 27.2 डिग्री, मनाली का 4.3 डिग्री के उछाल के साथ 26.8 डिग्री हो गया है।

चेन्नई की IPL में सबसे बड़ी जीत:संजू ने रोहित की बराबरी की, CSK ने मुंबई को सबसे ज्यादा 19 बार हराया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

चेन्नई की IPL में सबसे बड़ी जीत:संजू ने रोहित की बराबरी की, CSK ने मुंबई को सबसे ज्यादा 19 बार हराया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में संजू सैमसन ने पहली पारी की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर इस सीजन दूसरा शतक लगाया। उन्होंने टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। मुकाबले के दौरान जेमी ओवरटन और तिलक वर्मा के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। MI Vs CSK मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. CSK ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट के इतिहास में टीम की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2014 के सीजन में अबू धाबी में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली 93 रन विक्ट्री उसकी सबसे बड़ी जीत थी। 2. मुंबई को सबसे बड़ी हार मिली मुंबई को IPL इतिहास में सबसे बड़ी हार मिली। इससे पहले 2013 में उसे जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी थी। वहीं 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 85 रन से हराया था। 3. चेन्नई ने मुंबई को सबसे ज्यादा बार हराया चेन्नई ने मु्ंबई को IPL में 19वीं बार हराया। इसके साथ ही CSK मुंबई को सबसे ज्यादा मैच हराने वाली टीम बन गई है। उसने MI के खिलाफ कुल 40 में से 19 मुकाबले जीते हैं। इसके बाद पंजाब किंग्स है, जिन्होंने 35 मैचों में से 18 जीत हासिल की हैं। दिल्ली कैपिटल्स 38 मैचों में 17 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। 4. संजू ने 8वां टी-20 शतक लगाया संजू सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 8वां शतक लगाया। सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली और अभिषेक शर्मा सबसे आगे हैं। दोनों के नाम 9-9 शतक दर्ज हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने टी-20 में अब तक 8 शतक लगाए हैं। 5. IPL में संजू ने 5वां शतक लगाया संजू IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम पर है। उन्होंने IPL में अब तक 8 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिनके 7 शतक हैं। 6. CSK के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने की बराबरी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला सीजन खेल रहे संजू सैमसन ने दो शतक लगा दिए हैं। चेन्नई के लिए अब तक चार खिलाड़ी 2 शतक लगा चुके हैं। संजू से पहले शेन वॉटसन, मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड भी दो-दो शतक लगा चुके हैं। यहां से टॉप-9 मोमेंट्स… 1. प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे दोनों टीम के प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का मंगलवार को निधन हो गया था। इसके बाद दोनों टीम ने काली पट्टी बांधकर शोक जताया। 2. बुमराह की नो बॉल पर चौका मैच के पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 5वीं गेंद नो-बॉल डाली। फुल लेंथ की गेंद पर संजू सैमसन ने शानदार कवर ड्राइव खेलते हुए चौका जड़ दिया। अगली गेंद फ्री-हिट थी, लेकिन बुमराह ने सटीक यॉर्कर डाली और कोई रन नहीं बना। 3. सैंटनर ने क्रुणाल की तरह बाउंसर डाली चेन्नई की पारी के 6वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने क्रुणाल पंड्या की तरह बाउंसर गेंद डाली। ओवर की चौथी गेंद पर सैंटनर ने सरफराज खान को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद शिवम दुबे बैटिंग के लिए उतरे। सैंटनर ने उनको पहली गेंद ही 109.1 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली। शिवम चौंके, लेकिन आखिरकार पुल शॉट खेलकर गेंद को डीप मिड-विकेट की ओर भेजा और सिंगल ले लिया। इस गेंद के बाद डगआउट में बैठे रोहित शर्मा ने भी ताली बजाकर सैंटनर की सराहना की। 4. सैंटनर ने शानदार लो कैच पकड़ा चेन्नई की पारी के 17वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने कार्तिक शर्मा का शानदार लो कैच पकड़ा। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की 5वीं गेंद फुल टॉस डाली, कार्तिक शर्मा ने उसे डीप स्क्वायर लेग की तरफ खेला, जहां मौजूद सैंटनर ने आगे की ओर डाइव लगाते बेहतरीन लो कैच पकड़ लिया। हालांकि कैच लेते समय सैंटनर को कंधे में हल्की चोट भी लगी, जिसके बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए। कार्तिक 19 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। 5. सैमसन ने चौका लगाकर शतक लगाया संजू सैमसन ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर इस सीजन का दूसरा शतक लगाया। कृष भगत की आखिरी गेंद पर संजू ने पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वायर लेग पर चौका लगाया। वह उस समय 97 रन पर खेल रहे थे। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर बल्ला हवा में लहराया। 6. अकील हुसैन ने विकेट मेडेन ओवर डाला मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में अकील हुसैन गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने नमन धीर को पहली दो गेंद डॉट डाली। अकील ने तीसरी गेंद 90 किमी/घंटा के रफ्तार डाली। नमन धीर ने उसे लॉन्ग-ऑन के ऊपर खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले को चकमा देते हुए मिडिल स्टंप पर जा लगी। इसके बाद बैटिंग करने आए तिलक वर्मा आखिरी तीन गेंद पर कोई रन नहीं बना सके और अकील का ओवर मेडेन गया। 7. हुसैन का अजब-गजब सेलिब्रेशन दूसरी इनिंग के पहले ओवर में विकेट लेने के बाद स्पिनर अकील हुसैन ने अजब-गजब सेलिब्रेशन किया। ओवर की आखिरी गेंद अकील ने फ्लाइटेड डिलीवरी डाली, जिस पर बल्लेबाज दानिश मलेवर आगे बढ़कर डिफेंस करने गए। गेंद हल्का सा बाहर की ओर घूमी और बल्ले के बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में चली गई। इस विकेट के बाद अकील ने अपना एक हाथ चेहरे पर रखकर मास्क जैसा सेलिब्रेशन किया। पारी के तीसरे ओवर में नमन धीर को आउट करने के बाद भी उन्होंने ठीक इसी अंदाज में जश्न मनाया। 8. तिलक और ओवरटन के बीच बहस मुंबई इंडियंस की पारी के 10वें ओवर के बाद तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके

खबर हटके- बंदर ने बच्ची को मां की तरह दुलारा:कब्र में ₹1.5 करोड़ की मर्सिडीज दफनाई; स्ट्रीट लाइट से लिपटने का चैलेंज वायरल

खबर हटके- बंदर ने बच्ची को मां की तरह दुलारा:कब्र में ₹1.5 करोड़ की मर्सिडीज दफनाई; स्ट्रीट लाइट से लिपटने का चैलेंज वायरल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मादा ने 3 महीने की बच्ची को 2 घंटे तक दुलार किया। वहीं, चीन में एक शख्स के मौत पर कब्र में ₹1.5 करोड़ की मर्सिडीज दफनाई गई। उधर, युवकाओं के बीच स्ट्रीट लाइट से लिपटने का चैलेंज वायरल हो रहा है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…