Monday, 08 Jun 2026 | 06:36 PM

Trending :

EXCLUSIVE

MPIDC Official Suspended | Pithampur Project Irregularity; Fake Documents Permit

MPIDC Official Suspended | Pithampur Project Irregularity; Fake Documents Permit

पीथमपुर निवेश क्षेत्र के बड़े प्रोजेक्ट में फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। मामले में मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) के प्रभारी कार्यपालन यंत्री मार्तण्ड सिरालिया को निलंबित कर दिया है। . आरोप है कि भोपाल में पदस्थ अधिकारी सिरालिया ने निजी लोगों से सांठगांठ कर एक जमीन मालिक को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इस काम के लिए विभागीय लेटरहेड का गलत इस्तेमाल किया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के नाम से जाली हस्ताक्षर का उपयोग करने के लाख नियमों को दरकिनार कर एनओसी जारी कर दी। फिर इसी एनओसी के आधार पर जमीन मालिक ने कलेक्टर कार्यालय से पेट्रोलियम भंडारण की अनुमति तक हासिल कर ली। गैस भंडारण डिपो के लिए तैयार की थी दरअसल, पीथमपुर निवेश क्षेत्र योजना एमपीआईडीसी के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में शामिल है। इस प्रोजेक्ट में औद्योगिक, आवासीय और व्यावसायिक विकास होना है। ऐसे में इस तरह की अनियमितता ने पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक संबंधित जमीन को अवंतिका गैस लिको गैस भंडारण डिपो के लिए देने की तैयारी थी। यानी फर्जी एनओसी के जरिए सीधे औद्योगिक उपयोग की अनुमति लेने का रास्ता बनाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर ने आंतरिक जांच शुरू की। कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने रिपोर्ट भोपाल मुख्यालय भेजी, जिसके बाद मुख्यालय ने यह कार्रवाई की। कलेक्टर की अनुमति भी रद्द मामला सामने आने के बाद कलेक्टर कार्यालय से जारी अनुमति भी निरस्त कर दी है। अब पूरे प्रकरण में विस्तृत जांच जारी है और आगे बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

106 की उम्र, फिर भी जबरदस्त फिटनेस! अम्मा ने खोला लंबी उम्र का राज

authorimg

होमताजा खबरlifestyle 106 साल की अम्मा के उगने लगे नए दांत, बुढ़ापा भी हार गया, हैरान करेगी ये कहानी Last Updated:April 24, 2026, 20:02 IST Secrets For Healthy And Long Life: ये हैं 106 की अम्मा.. जिन्हें उम्र के इस पड़ाव में भी आंखों से दिखाई देता है, कानों से सुनाई देता है, चलते फिरते हुए घर के सभी काम कर लेती हैं. हैरानी की बात तो ये है कि अम्मा अपने जीवन की इस लंबी पारी में कभी बीमार नहीं पड़ीं तो आइए जानते हैं अम्मा के लंबे और स्वस्थ जीवन का राज… Chhuttan Tiwari Lifestyle: आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसी अम्मा की, जो 106 की उम्र में भी बीमार नहीं पड़ी हैं. अम्मा के दांत भले ही कम हो लेकिन वह आज भी सब कुछ खाती हैं. अम्मा का कहना है कि उनके दांत फिर से नए आ गए हैं और वह एक बार फिर जीवन की नई शुरुआत कर रही हैं. उनके जीवन में उमंग है और आज तक वह बीमार भी नहीं पड़ी हैं. अम्मा की स्वस्थ और लंबे जीवन का क्या है राज आइए जानते हैं… छतरपुर के गौरिहार तहसील के गहबरा गांव की रहने वाली छुट्टन तिवारी लोकल से बातचीत में बताती हैं कि वह 106 साल की हो चुकी हैं. जन्म तारीख तो नहीं पता लेकिन जब वह 11 साल की थीं तो उनका ब्याह हो गया था. 25 साल तक उन्हें कोई संतान नहीं हुई. पहली संतान हुई थी वह खत्म हो गई. तीसरी संतान हुई, चौथी संतान हुई और पांचवीं संतान. लेकिन दुर्भाग्यवश 40 वर्ष की उम्र में तीसरे बेटे की मृत्यु हो गई. चौथा बेटा भी जन्म के कुछ महीने बाद खत्म हो गया था. पांचवां पुत्र ही उनके पास है जिसकी उम्र 62 वर्ष हो गई है. उनका कहना है कि बस यही बची है उनकी एक संतान जो ख्याल रखती है. इस उम्र में भी करती हैं काम छुट्टन बताती हैं कि वह आज भी खुद घर के सभी काम करती हैं. सभी तरह के काम चलते-फिरते हुए कर लेती हैं. भोजन से लेकर मेहनत वाला काम भी करती हैं. आंखों से दिखता कानों से सुनाई देताछुट्टन बताती हैं कि वह जीवन का शतक पूरा कर चुकी हैं लेकिन अभी तक ईश्वर की कृपा है कि वह बीमार नहीं हुई हैं. उन्हें कान से अच्छे से सुनाई देता है, आंखों से दिखाई देता है. चलने में भी दिक्कत नहीं है. कहने का मतलब है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं.‌ ये है खान-पान 106 वर्षीय अम्मा बताती हैं कि वह सूर्य देव के उदय होने से पहले जग जाती हैं. सुबह जगते ही सूर्य देव के दर्शन करती हैं. इसके बाद पानी पीती हैं. पानी पीने के बाद 1 गिलास चाय पीती हैं. चाय के साथ में 2 बिस्किट खाती हैं. इसके बाद पानी में फूले हुए मखाने, बादाम, छुहारे, किशमिश, काजू बांटती हैं. इसे दूध के साथ घोंट कर पी जाती हैं. रात में ही ड्राई फ्रूट्स पानी में फुला देती हैं. सभी की मात्रा 2 से 3 रखती हैं. सूर्य उदय से पहले जगती हैं अम्मा बताती हैं कि वह बिस्तर पर कम लेटती हैं. वह सिर्फ 4 घंटे ही सोती हैं. ज्यादातर समय चलते-फिरते हुए काम करती रहती हैं. शायद इसलिए वह हर तरह का भोजन पचा पाती हैं. अम्मा बताती हैं कि अभी गर्मी में महुआ की डुबरी, मुरका और हलुआ बनाकर खाती हैं. उन्हें पुराने व्यंजन से लेकर नए व्यंजन पसंद हैं. नए दांत जमने लगे अम्मा बताती हैं कि भले ही मेरे दांत न हो लेकिन कोशिश हर तरह का खाना खाने की होती है. हालांकि, उनके एक बार फिर से दांत जमने लगे हैं. अम्मा बताती हैं कि रोटी तो नहीं खा पाती हैं लेकिन दूध के साथ रोटी मीसकर खा लेती हैं. वह ज्यादातर लिक्विड या सेमीसोलिड भोजन लेती हैं.‌ हलवा खाना पसंद करती हैं. About the Author Deepti Sharma Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chhatarpur,Madhya Pradesh First Published : April 24, 2026, 20:02 IST

UP Forest Guard Recruitment | 708 Posts Notification Out

UP Forest Guard Recruitment | 708 Posts Notification Out

10 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यूपी में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड के 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, पंजाब में 170 पदों पर निकली भर्ती की । साथ ही SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. यूपी में 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फीस 25 रुपए उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में फॉरेस्ट गार्ड और वन्य जीव रक्षक (वाइल्ड लाइफ गार्ड) के 708 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए एग्जाम फीस 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक जमा की जा सकेगी। फॉर्म में करेक्शन के लिए 27 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : फॉरेस्ट गार्ड : पद का नाम पदों की संख्या सामान्य 128 अन्य पिछड़ा वर्ग 279 अनुसूचित जाति 199 अनुसूचित जनजाति 10 ईडब्ल्यूएस 31 वाइल्ड लाइफ गार्ड : पद का नाम पदों की संख्या सामान्य 4 अन्य पिछड़ा वर्ग 36 अनुसूचित जाति 19 अनुसूचित जनजाति 1 ईडब्ल्यूएस 1 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास। पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए। शारीरिक योग्यता : जेंडर कैटेगरी न्यूनतम हाइट चेस्ट (फुलाए बिना / फुलाने के बाद ) वजन पुरुष जनरल,ओबीसी, एससी 168 सेमी 84 cm / 89 cm (min. 5 cm expansion) – पुरुष ST 160 सेमी 82 cm / 87 cm (min. 5 cm expansion) – महिला General / OBC / SC 152 सेमी – 45 to 58 kg महिला एसटी 147 सेमी – 45 to 58 kg एज लिमिट न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 40 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : सभी वर्ग के लिए 25 रुपए सैलरी : 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : एग्जाम ड्यूरेशन : ढाई घंटे टोटल मार्क्स : 200 टोटल क्वेश्चन : 200 पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर टोटल मार्क्स पार्ट – 1 सब्जेक्ट रिलेटेड नॉलेज (फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट) 50 50 पार्ट – 2 एलिमेंट्री मैथमेटिक्स एंड बायोलॉजी 15 15 पार्ट – 3 नॉलेज ऑफ कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कंटेम्परेरी टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट एंड इन्नोवेशन 15 15 पार्ट – 4 जनरल इंफॉर्मेशन रिलेटेड टू द स्टेट ऑफ उत्तरप्रदेश 20 20 टोटल 100 100 ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. पंजाब में 170 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 55 हजार तक PSSSB की ओर से असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एलएलबी की डिग्री पंजाबी भाषा का ज्ञान एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 37 साल सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 1000 रुपए एससी, एसटी : 250 रुपए पीडब्ल्यूडी : 500 रुपए एक्स सर्विसमैन : 200 रुपए सैलरी : 55,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फाइनल मेरिट लिस्ट एग्जाम पैटर्न : जारी नहीं ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदन शुरू, महिलाओं के लिए नि:शुल्क कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा-2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 19 और 20 मई के बीच अपने फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर : हिंदी, इंग्लिश में मास्टर डिग्री, ट्रांसलेशन में डिप्लोमा के साथ अनुभव सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर : मास्टर डिग्री के साथ 3 साल का ट्रांसलेशन में अनुभव एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल एससी, एसटी : 5 साल की छूट ओबीसी : 3 साल की छूट दिव्यांग : 10 साल की छूट फीस : सामान्य : 100 रुपए महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट हिंदी, अंग्रेजी टोटल मार्क्स 200 ड्यूरेशन 2 घंटे निगेटिव मार्किंग एक चौथाई अंक पेपर – 1 पैटर्न ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर – 2 पैटर्न डिस्क्रिप्टिव टाइप क्वालिफाइंग मार्क्स : अनरिजर्व : 30% ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 25% अन्य : 20% सिलेबस : सब्जेक्ट का नाम सिलेबस जनरल इंग्लिश फिल इन द ब्लैंक्स एरर रिकगनिशन आर्टिकल्स वर्ब्स प्रिपोजिशन स्पेलिंग टेस्ट वॉकेब्यूलरी ग्रामर सिनोनिम्स एंटोनिम्स सेंटेंस स्ट्रक्चर जनरल हिंदी व्याकरण टॉपिक्स : समास, संधि क्रिया, विशेषण हिंदी पैराग्राफ्स हिंदी प्रोवर्ब हिंदी एंटोनिम्स नॉलेज ऑफ हिंदी ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। अगर लागू हो तो फीस का भुगतान करें। इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 4. दयाल सिंह कॉलेज, डीयू में 33 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 25 अप्रैल दयाल सिंह कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) की तरफ से नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सीनियर असिस्टेंट 1 सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट 1 असिस्टेंट 1 जूनियर असिस्टेंट 3 लैबोरेटरी असिस्टेंट 1 लैबोरेटरी अटेंडेंट 17 लाइब्रेरी अटेंडेट 9 कुल पदों की संख्या 33 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट : ग्रेजुएशन की डिग्री जूनियर असिस्टेंट : 12वीं पास, कंप्यूटर नॉलेज लैबोरेटरी और लाइब्रेरी अटेंडेंट : 10वीं पास एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 30 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट सैलरी : पे लेवल – 1 से पे लेवल – 6 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.dsce.du.ac.in पर जाएं। फॉर्म डाउनलोड करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसे भरकर इस पते पर भेजें : दयाल सिंह कॉलेज, लोधी रोड,नई दिल्ली –

Gold-Silver Collection Reaches 41 Crore

Gold-Silver Collection Reaches 41 Crore

मंदिर में 16 अप्रैल से चढ़ावे की गिनती शुरू हुई थी। चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर को एक महीने में दान में मिली राशि ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एक महीने (18 मार्च से 16 अप्रैल तक) में कुल 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपए चढ़ावे की राशि प्राप्त हुई। . एडीएम और मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम ने बताया- 16 अप्रैल को चतुर्दशी के दिन भंडार खोला गया था। इसके बाद सात राउंड में गिनती की गई। इस दौरान मंदिर के भंडार से कुल 33 करोड़ 21 लाख 63 हजार 539 रुपए प्राप्त हुए। भेंटकक्ष और ऑनलाइन माध्यम से 8 करोड़ 45 लाख 75 हजार 30 रुपए मिले। इनके अलावा करीब 1 करोड़ रुपए कीमत का सोना और करीब 2 करोड़ रुपए की चांदी की भेंट भी चढ़ावे में आई है। प्रभा गौतम ने बताया- इस महीने भंडार, भेंटकक्ष और ऑनलाइन माध्यम से कुल 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपए की दान राशि प्राप्ति हुई है। यह एक महीने (29 दिन) में मिली अब तक की सबसे ज्यादा राशि है। इससे पहले, साल 2025 में अप्रैल में अमावस्या पर खोले गए भंडार से करीब 25 करोड़ रुपए चढ़ावे में मिले थे, जो एक महीने में सबसे ज्यादा थे। मंदिर के भंडार के कैश को गिनते कर्मचारी। फोटो 16 अप्रैल की है। सोना-चांदी का भी हुआ तौल आखिरी राउंड की गिनती के दौरान शुक्रवार को कुल 660 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 84 किलो 620 ग्राम चांदी का तौल हुआ। राजस्थान सर्राफा संघ के महामंत्री किशन पिछोलिया के अनुसार, इस सोने की कीमत करीब 1 करोड़ और चांदी की लगभग 2 करोड़ रुपए है। इसके अलावा काफी मात्रा में विदेशी मुद्रा और चेक भी प्राप्त हुए हैं, जिनकी प्रक्रिया अलग से अपनाई जा रही है। जानिए- पहले से आखिरी राउंड तक कितना मिला चढ़ावा 16 अप्रैल : भंडार खोला गया। पहले दिन 11 करोड़ 11 लाख रुपए गिने गए। 17 अप्रैल : अमावस्या होने से दानराशि की गणना नहीं की गई। 18 अप्रैल : दूसरे राउंड में 6 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की दानराशि सामने आई। 19 अप्रैल : रविवार होने से गिनती नहीं की गई। 20 अप्रैल : तीसरे चरण में 9 करोड़ 60 लाख 61 हजार 500 रुपए की राशि प्राप्त हुई। 21 अप्रैल : चौथे राउंड में 3 करोड़ 78 लाख 77 हजार रुपए की गिनती की गई। 22 अप्रैल : पांचवें चरण में 1 करोड़ 31 लाख 42 हजार रुपए गिने गए। 23 अप्रैल : छठे राउंड में 54 लाख 6 हजार 600 रुपए की गिनती हुई। 24 अप्रैल : सातवें राउंड में 34 लाख 51 हजार 939 रुपए की गिनती हुई। कुल 660 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 84 किलो 620 ग्राम चांदी मिली। भेंटकक्ष और ऑनलाइन माध्यम से 8 करोड़ 45 लाख 75 हजार 30 रुपए मिले। पिछले साल बना था दो महीने की सर्वाधिक दान राशि का रिकॉर्ड मंदिर प्रशासन का कहना है कि नवंबर, 2025 में दिवाली के बाद खोले गए भंडार के दौरान 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपए चढ़ावा आया था। यह अब तक की सर्वाधिक दान राशि है। हालांकि यह दो महीने (21 सितंबर से 18 नवंबर तक) की दान राशि का रिकॉर्ड है। ग्राफिक में समझिए सांवलिया सेठ मंदिर का इतिहास … सांवलिया सेठ के चढ़ावे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सांवलिया सेठ को डेढ़ महीने में 46-करोड़ रुपए का चढ़ावा:भक्तों ने 3 किलो सोना और 152 KG चांदी के गहने-आइटम भी किए दान चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के श्रीसांवलियाजी सेठ मंदिर में डेढ़ महीने (18 जनवरी से 1 मार्च तक) के दौरान चढ़ावे में 46 करोड़ 58 लाख 32 हजार 924 रुपए मिले। (पढ़ें पूरी खबर) सांवलिया सेठ के चढ़ावे का रिकॉर्ड टूटा, ₹51 करोड़ आए:भक्तों ने 1 किलो से ज्यादा सोना, 207 किलो से ज्यादा चांदी दान की चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी सेठ मंदिर को दान में मिली राशि ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुवार को हुए छठे और आखिरी राउंड में गिनती पूरी हुई। (पढ़ें पूरी खबर)

राघव चड्ढा, दो अन्य AAP सांसद बीजेपी में शामिल। क्या बाकी चार भी ऐसा ही करेंगे? | भारत समाचार

Sai Sudharsan and Shubman Gill are building a partnership (Picture credit: AP)

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 19:56 IST राघव चड्ढा सहित तीन सांसद जहां भाजपा में शामिल हो गए, वहीं चार अन्य ने अभी तक अपने फैसले की घोषणा नहीं की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद, चड्ढा, पाठक और मित्तल नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय गए और सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, चड्ढा ने कहा कि AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है और एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। चड्ढा ने कहा कि अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता सहित पार्टी के छह अन्य नेताओं ने भी आप से इस्तीफा दे दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद, चड्ढा, पाठक और मित्तल नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय गए और सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए। दिलचस्प बात यह है कि मित्तल को चड्ढा की जगह राज्यसभा में आप का उपनेता नियुक्त किया गया था। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप पर निशाना साधते हुए चड्ढा ने कहा कि पार्टी अब देश के लिए नहीं, बल्कि अपने फायदे के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में, मुझे तेजी से महसूस हुआ है कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। आज, मैं आप से दूर जाने और ‘जनता’ (जनता) के साथ मिलकर काम करने के अपने फैसले की घोषणा करता हूं।” एक अन्य राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी स्थिति आएगी, लेकिन आ गई. क्या AAP के बाकी चार सांसद बीजेपी में शामिल होंगे? चड्ढा के ऐलान के बाद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह आम आदमी पार्टी छोड़ रही हैं. उन्होंने कहा कि वह संसदीय समिति की बैठक के लिए ईटानगर में थीं और आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस मामले पर विस्तार से बात करेंगी. वर्ष 2006 में मैंने अपनी नौकरी के लिए देश सेवा का मार्ग चुना था। आरटीआई आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया। जिन सिद्धांतों, नैतिकता और ईमानदार राजनीति के संकल्प… – स्वाति मालीवाल (@SmatiJayHind) 24 अप्रैल 2026 विक्रम साहनी ने कहा कि उनका मानना ​​है कि वह भाजपा के हिस्से के रूप में केंद्र के समर्थन से अधिक समर्पण और प्रभावशीलता के साथ पंजाब और उसके लोगों की सेवा करने में सक्षम होंगे। मेरा मानना ​​​​है कि भाजपा के हिस्से के रूप में, मैं केंद्र के समर्थन से पंजाब और उसके लोगों की अधिक समर्पण और प्रभावशीलता के साथ सेवा कर सकूंगा। पंजाब सिर्फ एक राज्य नहीं है – यह एक भावना, एक विरासत और एक जिम्मेदारी है जिसे हम सभी साझा करते हैं। आज वह विरासत दबाव में है… – विक्रमजीत सिंह सांसद (@vikramsahney) 24 अप्रैल 2026 राजिंदर गुप्ता और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में अपने संभावित कदम को लेकर चल रही अटकलों के संबंध में अब तक सोशल मीडिया पर कोई बयान जारी नहीं किया है या पत्रकारों से बात नहीं की है। AAP ने राघव चड्ढा, 2 अन्य की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की AAP सांसद संजय सिंह ने कहा है कि वह राज्यसभा के सभापति को एक पत्र सौंपेंगे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी। आप सांसदों का पलायन पंजाब में विधानसभा चुनाव से एक साल पहले हुआ है, जहां केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 2022 में शानदार जीत दर्ज की थी। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 24 अप्रैल, 2026, 19:55 IST न्यूज़ इंडिया राघव चड्ढा, दो अन्य AAP सांसद बीजेपी में शामिल। क्या बाकी चार भी ऐसा ही करेंगे? अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हुए(टी)राघव चड्ढा आप से बाहर निकले(टी)आप सांसद बीजेपी में शामिल हुए(टी)संदीप पाठक बीजेपी(टी)अशोक मित्तल बीजेपी(टी)स्वाति मालीवाल ने आप छोड़ी(टी)आप ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया(टी)पंजाब की राजनीति 2026

सांसद बोलीं- विरोधियों ने 70 करोड़ महिलाओं का अपमान किया:रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस का काम विरोध करना

सांसद बोलीं- विरोधियों ने 70 करोड़ महिलाओं का अपमान किया:रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस का काम विरोध करना

रतलाम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में लागू नहीं होने के विरोध में जन-आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व सांसद अनिता चौहान ने किया। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। महिला कार्यकर्ता हाथों में नारी शक्ति के समर्थन और विपक्ष के विरोध में लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुईं। केसरिया झंडों और नारों के साथ पदयात्रा नगर निगम चौराहे सहित शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सरकार की नीतियों के समर्थन में नारे लगाए। सांसद बोलीं- कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया नगर निगम चौराहे पर सांसद अनिता चौहान ने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास कार्यों का विरोध किया है और महिलाओं के सम्मान के प्रति गंभीर नहीं रही है। भाजपा महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में हमेशा आगे रहेगी। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया, क्रांति जोशी, पूर्व विधायक संगीता चारेल, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता जैसे सोना, दिव्या शर्मा, मीना टांक, जीवन ज्योति, किरण महावर, राखी व्यास, भावना गुर्जर, भारती पाटीदार, सपना त्रिपाठी, अनिता कटारा, संगीता सोनी, देवश्री पुरोहित और आयुशी सांखला सहित अन्य मौजूद रहे।

Skin Care : इन लोगों को गर्मियों में हीट रैशेज का खतरा ज्यादा, दूध-मिट्टी का ये नुस्खा दिलाएगा चुटकियों में आराम

authorimg

Last Updated:April 24, 2026, 19:44 IST Heat rashes home remedies : बढ़ती गर्मी के साथ पसीनों का त्वचा की ग्रंथियों में फंसना आम है. लगातार ऐसा होने से यह लाल दानों या ‘हीट रैशेज’ का रूप ले लेता है. इसमें होने वाली खुजली और जलन काफी बहुत परेशान करती है. देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक सिराज सिद्दीकी लोकल 18 से बताते हैं कि जिन लोगों में पित्त दोष होता है, या अग्नि प्रवृत्ति होती है उन्हें गर्मियों के दिनों में हीट रैशेज ज्यादा परेशान करते हैं. स्किन में ब्लॉकेज होने पर भी पसीने के बाद एलर्जी और जलन होती है. इससे निपटने के लिए घरेलू तरीके आजमाए जा सकते हैं. आइये जानते हैं. देहरादून. गर्मियों की तपिश और उमस के चलते पसीना आना सामान्य है, लेकिन जब यह पसीना त्वचा की ग्रंथियों में फंस जाता है, तो यह लाल दानों या ‘हीट रैशेज’ का रूप ले लेता है. इसमें होने वाली खुजली और जलन काफी बहुत परेशान करती है. बर्फ के टुकड़ों को एक सूती कपड़े में लपेटकर लगाएं. यह सूजन को कम करता है और खुजली से तुरंत राहत दिलाता है. दिन में 2-3 बार 5-10 मिनट के लिए सिकाई करना फायदेमंद होता है. आप एलोवेरा और नीम का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. आप फ्रेश एलोवेरा जेल को प्रभावित स्थान पर लगाने से जलन शांत होती है और लालपन भी खत्म होता है. ये रहे घरेलू उपाय देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक सिराज सिद्दीकी लोकल 18 से बताते हैं कि जिन लोगों में पित्त दोष होता है, या अग्नि प्रवृत्ति होती है उन्हें गर्मियों के दिनों में हीट रैशेज होते हैं. स्किन में ब्लॉकेज होती है तब भी पसीने के बाद एलर्जी और जलन होती है. इसलिए गर्मियों में आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो टॉक्सिन बाहर निकल जाता है. कुछ लोग टेलकम पाउडर ज्यादा लगते हैं जिससे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और हीट रैशेज की परेशानी होती है. डॉ सिराज बताते हैं कि आप ज्यादा से ज्यादा ठंडी चीजों का इस्तेमाल करें. सैंडल वुड पाउडर के पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं. ये तरीका भी आएगा काम डॉ. सिराज कहते हैं कि आप एक चंदन की लकड़ी को लेकर उसे दूध में भिगाकर एक पत्थर में घिस लीजिए और इस पेस्ट को हीट रैशेज पर लगाएं. आप चंदन के पाउडर को दूध में भिगाकर पेस्ट बना दीजिए. इसके बाद आप इस पेस्ट को उस जगह पर लगाएं जहां हीट रैशेज हो रखे हैं. आप मुल्तानी मिट्टी को भिगा लीजिए और इसके बाद एक सूती कपड़े में उसे मिट्टी को रखकर रैशेज वाले स्थान पर रख दीजिए. इससे स्किन को कूलिंग इफेक्ट मिलता है. आप इसके अलावा एलोवेरा जेल को भी लगा सकते हैं. आप हीट रैशेज वाली जगह पर हल्का गीला करें उसके बाद आप इस पर एलोवेरा जेल लगा दीजिए. आपको आराम मिल जाएगा. About the Author Priyanshu Gupta प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Dehradun,Uttarakhand First Published : April 24, 2026, 19:44 IST

आशा भोसले को पोती जनाई भोसले ने दी श्रद्धांजलि:लिखा- यह आखिरी राज जिसे हम साथ साझा कर रहे, इससे पहले कि आप विदा हो जाएं

आशा भोसले को पोती जनाई भोसले ने दी श्रद्धांजलि:लिखा- यह आखिरी राज जिसे हम साथ साझा कर रहे, इससे पहले कि आप विदा हो जाएं

सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। जनाई ने एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी दादी के साथ बिताए उन पलों को याद किया, जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। उन्होंने इस मौके को एक ‘आखिरी राज’ बताया है जिसे वे अपनी दादी के विदा होने से पहले उनके साथ साझा कर रही हैं। जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपनी दादी आशा भोंसले की तस्वीर के सामने नमन करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में जनाई ने लिखा, “यह वह आखिरी राज है जिसे हम साथ में साझा कर रहे हैं, इससे पहले कि आप आखिरकार विदा हो जाएं।” दादी और पोती का गहरा रिश्ता जनाई और आशा भोंसले का रिश्ता हमेशा से बहुत गहरा रहा है। जनाई अक्सर अपनी दादी के साथ बिताए पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वे एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त भी माने जाते थे। आशा भोंसले ने खुद कई मौकों पर कहा है कि जनाई उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं और वे अपनी पोती में अपनी छवि देखती हैं। अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खो दिया इससे पहले जनाई ने अपनी दादी के निधन पर लिखा था- आज सुबह जब मेरी आंख खुली, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी साथी, अपनी सबसे अच्छी दोस्त, उस इंसान को खो दिया है जिसने मेरी पूरी दुनिया को पूरा किया… और वही पहली शख्स थीं जिन्होंने मुझे जन्म के समय अपनी गोद में लिया था। अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पियूं? जब मैं घर लौटूं तो हर दिन मेरा इंतजार कौन करेगा? और मैं अपने बेमतलब के मजाक किसके साथ शेयर करूंगी… आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को हुआ आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था। सोमवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार में आमिर खान, विक्की कौशल, अनु मलिक, शान समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

आशा भोसले को पोती जनाई भोसले ने दी श्रद्धांजलि:लिखा- यह आखिरी राज जिसे हम साथ साझा कर रहे, इससे पहले कि आप विदा हो जाएं

आशा भोसले को पोती जनाई भोसले ने दी श्रद्धांजलि:लिखा- यह आखिरी राज जिसे हम साथ साझा कर रहे, इससे पहले कि आप विदा हो जाएं

सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। जनाई ने एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी दादी के साथ बिताए उन पलों को याद किया, जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। उन्होंने इस मौके को एक ‘आखिरी राज’ बताया है जिसे वे अपनी दादी के विदा होने से पहले उनके साथ साझा कर रही हैं। जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपनी दादी आशा भोंसले की तस्वीर के सामने नमन करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में जनाई ने लिखा, “यह वह आखिरी राज है जिसे हम साथ में साझा कर रहे हैं, इससे पहले कि आप आखिरकार विदा हो जाएं।” दादी और पोती का गहरा रिश्ता जनाई और आशा भोंसले का रिश्ता हमेशा से बहुत गहरा रहा है। जनाई अक्सर अपनी दादी के साथ बिताए पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वे एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त भी माने जाते थे। आशा भोंसले ने खुद कई मौकों पर कहा है कि जनाई उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं और वे अपनी पोती में अपनी छवि देखती हैं। अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खो दिया इससे पहले जनाई ने अपनी दादी के निधन पर लिखा था- आज सुबह जब मेरी आंख खुली, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी साथी, अपनी सबसे अच्छी दोस्त, उस इंसान को खो दिया है जिसने मेरी पूरी दुनिया को पूरा किया… और वही पहली शख्स थीं जिन्होंने मुझे जन्म के समय अपनी गोद में लिया था। अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पियूं? जब मैं घर लौटूं तो हर दिन मेरा इंतजार कौन करेगा? और मैं अपने बेमतलब के मजाक किसके साथ शेयर करूंगी… आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को हुआ आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था। सोमवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार में आमिर खान, विक्की कौशल, अनु मलिक, शान समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

इजराइली PM को प्रोस्टेट कैंसर हुआ, चुपचाप इलाज कराया:2 महीने तक जानकारी छिपाई; ट्यूमर खत्म करने रेडिएशन थेरेपी ली

इजराइली PM को प्रोस्टेट कैंसर हुआ, चुपचाप इलाज कराया:2 महीने तक जानकारी छिपाई; ट्यूमर खत्म करने रेडिएशन थेरेपी ली

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। उन्होंने रेडिएशन थेरेपी से इसका चुपचाप इलाज कराया। करीब दो महीने तक इस बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया गया और अब इलाज पूरा होने के बाद जानकारी दी गई है। 76 साल के नेतन्याहू ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें कैंसर का पता चला। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में इस साल जानबूझकर देरी की, ताकि ईरान इसे युद्ध के दौरान इजराइल के खिलाफ प्रचार के तौर पर इस्तेमाल न कर सके। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में दी। नेतन्याहू के मुताबिक, दिसंबर 2024 में उनका प्रोस्टेट बढ़ने की वजह से ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद वह नियमित जांच कराते रहे। हाल की जांच में प्रोस्टेट में एक सेंटीमीटर से छोटा एक ट्यूमर मिला, जो शुरुआती स्टेज का मैलिग्नेंट कैंसर था और शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला था। ट्यूमर का पता चलने पर तुरंत इलाज कराया नेतन्याहू ने बताया कि डॉक्टरों ने दो विकल्प दिए थे या तो निगरानी में रखा जाए या इलाज कराकर ट्यूमर हटाया जाए। नेतन्याहू ने तुरंत इलाज का रास्ता चुना। उन्होंने कहा, “जब मुझे किसी खतरे की जानकारी समय पर मिलती है, तो मैं तुरंत कार्रवाई करता हूं।” उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान भी उन्होंने अपना काम जारी रखा। उन्होंने कहा, “मैंने कुछ छोटे-छोटे सेशन लिए, किताब पढ़ी और काम करता रहा। यह अब पीछे छूट चुका है।” उन्होंने अपनी मेडिकल टीम का धन्यवाद किया और लोगों से अपील की कि समय पर जांच कराएं और डॉक्टरों की सलाह मानें। उन्होंने खास तौर पर ईरान के लोगों से भी अपनी सेहत का ध्यान रखने को कहा। नेतन्याहू की पहले हो चुकी प्रोस्टेट सर्जरी नेतन्याहू की दिसंबर 2024 में प्रोस्टेट सर्जरी हो चुकी है। यरूशलम के हदासाह मेडिकल सेंटर में हुए इस ऑपरेशन को डॉक्टरों ने सफल बताया था और कहा था कि उन्हें उस समय कैंसर या किसी घातक बीमारी का खतरा नहीं है। यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर ओफर गोफ्रिट के मुताबिक, सर्जरी के दौरान प्रोस्टेट को शरीर से अलग किया गया और पूरी प्रक्रिया सफल रही। नेतन्याहू उस समय से पहले भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने एक केस की सुनवाई के दौरान बताया था कि वह रोजाना करीब 18 घंटे तक काम करते हैं। जानिए क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर दुनिया भर में हर साल करीब 14 लाख लोग प्रोस्टेट कैंसर का शिकार होते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, पुरुषों में फेफड़ों और मुंह के कैंसर के बाद सबसे ज्यादा खतरा प्रोस्टेट कैंसर का होता है। आमतौर पर यह बीमारी 50 साल की उम्र के बाद ज्यादा देखी जाती है, लेकिन कुछ मामलों में कम उम्र के लोग भी इससे प्रभावित होते हैं। कई बार इस बीमारी का पता देर से चलता है। तब तक कैंसर शरीर के अंदर फैल चुका होता है और ब्लैडर, लिवर, फेफड़ों और पेट जैसे अंगों तक पहुंच सकता है। खून के जरिए यह हड्डियों तक भी फैल जाता है, जिससे तेज दर्द होता है और हड्डियां कमजोर होकर टूटने लगती हैं। यह बीमारी पुरुषों की सेक्स लाइफ और पिता बनने की क्षमता पर भी असर डाल सकती है। सिर्फ बीमारी ही नहीं, बल्कि इसके इलाज के भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जैसे हॉर्मोन थेरेपी से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन बनना कम या बंद हो सकता है, जिससे इरेक्शन से जुड़ी समस्या हो सकती है। रेडिएशन थेरेपी भी पिता बनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। कई गंभीर मामलों में जान बचाने के लिए प्रोस्टेट ग्लैंड को ही हटाना पड़ता है। इसलिए अगर मरीज कम उम्र का हो, तो डॉक्टर सर्जरी से पहले स्पर्म फ्रीज कराने की सलाह देते हैं, ताकि बाद में IVF जैसी तकनीक से वह पिता बन सके। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को भी हो चुका प्रोस्टेट कैंसर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी प्रोस्टेट कैंसर हो चुका है। मई 2025 में सामने आई इस बीमारी में कैंसर उनके शरीर में फैलकर हड्डियों तक पहुंच गया था। 82 वर्षीय बाइडेन ने पेशाब में दिक्कत होने पर डॉक्टर से जांच कराई थी। इसके बाद जांच में उन्हें प्रोस्टेट कैंसर होने की पुष्टि हुई। बाइडेन के ऑफिस के मुताबिक, कैंसर शरीर में फैलकर हड्डियों तक पहुंच गया था, जिससे बीमारी गंभीर हो चुकी थी। प्रोस्टेट कैंसर क्यों होता है? प्रोस्टेट कैंसर की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्र, अनुवांशिकी, हॉर्मोनल असंतुलन, खराब डाइट, लाइफस्टाइल और एनवायर्नमेंटल कारक इसकी वजह बन सकते हैं। ये सभी चीजें मिलकर प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। ———————————– ये खबर भी पढ़ें…. मुजतबा खामेनेई का चेहरा-होंठ जला, प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत:पैर काटने की नौबत, नकली पैर लगेगा; अब ईरान को सेना के जनरल चला रहे 28 फरवरी को जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान में मुजतबा खामेनेई के पिता (अयातुल्ला अली खामेनेई) के ठिकाने पर हमला किया था, तब से वह छिपकर रह रहे हैं। उसी हमले में अयातुल्ला खामेनेई, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। मुजतबा खुद भी घायल हो गए और अब डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। उनसे मिलना बहुत मुश्किल है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान जो पेशे से हार्ट सर्जन हैं और स्वास्थ्य मंत्री भी उनके इलाज में शामिल रहे हैं। मुजबता से मिलने बड़े अधिकारी और सेना के कमांडर नहीं जाते, क्योंकि उन्हें डर है कि इजराइल उनके जरिए ठिकाने का पता लगाकर हमला कर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…