Sunday, 13 Sep 2026 | 01:27 AM

Trending :

EXCLUSIVE

इजराइली PM को प्रोस्टेट कैंसर हुआ, चुपचाप इलाज कराया:2 महीने तक जानकारी छिपाई; ट्यूमर खत्म करने रेडिएशन थेरेपी ली

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। उन्होंने रेडिएशन थेरेपी से इसका चुपचाप इलाज कराया। करीब दो महीने तक इस बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया गया और अब इलाज पूरा होने के बाद जानकारी दी गई है। 76 साल के नेतन्याहू ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें कैंसर का पता चला। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में इस साल जानबूझकर देरी की, ताकि ईरान इसे युद्ध के दौरान इजराइल के खिलाफ प्रचार के तौर पर इस्तेमाल न कर सके। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में दी। नेतन्याहू के मुताबिक, दिसंबर 2024 में उनका प्रोस्टेट बढ़ने की वजह से ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद वह नियमित जांच कराते रहे। हाल की जांच में प्रोस्टेट में एक सेंटीमीटर से छोटा एक ट्यूमर मिला, जो शुरुआती स्टेज का मैलिग्नेंट कैंसर था और शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला था। ट्यूमर का पता चलने पर तुरंत इलाज कराया नेतन्याहू ने बताया कि डॉक्टरों ने दो विकल्प दिए थे या तो निगरानी में रखा जाए या इलाज कराकर ट्यूमर हटाया जाए। नेतन्याहू ने तुरंत इलाज का रास्ता चुना। उन्होंने कहा, “जब मुझे किसी खतरे की जानकारी समय पर मिलती है, तो मैं तुरंत कार्रवाई करता हूं।” उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान भी उन्होंने अपना काम जारी रखा। उन्होंने कहा, “मैंने कुछ छोटे-छोटे सेशन लिए, किताब पढ़ी और काम करता रहा। यह अब पीछे छूट चुका है।” उन्होंने अपनी मेडिकल टीम का धन्यवाद किया और लोगों से अपील की कि समय पर जांच कराएं और डॉक्टरों की सलाह मानें। उन्होंने खास तौर पर ईरान के लोगों से भी अपनी सेहत का ध्यान रखने को कहा। नेतन्याहू की पहले हो चुकी प्रोस्टेट सर्जरी नेतन्याहू की दिसंबर 2024 में प्रोस्टेट सर्जरी हो चुकी है। यरूशलम के हदासाह मेडिकल सेंटर में हुए इस ऑपरेशन को डॉक्टरों ने सफल बताया था और कहा था कि उन्हें उस समय कैंसर या किसी घातक बीमारी का खतरा नहीं है। यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर ओफर गोफ्रिट के मुताबिक, सर्जरी के दौरान प्रोस्टेट को शरीर से अलग किया गया और पूरी प्रक्रिया सफल रही। नेतन्याहू उस समय से पहले भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने एक केस की सुनवाई के दौरान बताया था कि वह रोजाना करीब 18 घंटे तक काम करते हैं। जानिए क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर दुनिया भर में हर साल करीब 14 लाख लोग प्रोस्टेट कैंसर का शिकार होते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, पुरुषों में फेफड़ों और मुंह के कैंसर के बाद सबसे ज्यादा खतरा प्रोस्टेट कैंसर का होता है। आमतौर पर यह बीमारी 50 साल की उम्र के बाद ज्यादा देखी जाती है, लेकिन कुछ मामलों में कम उम्र के लोग भी इससे प्रभावित होते हैं। कई बार इस बीमारी का पता देर से चलता है। तब तक कैंसर शरीर के अंदर फैल चुका होता है और ब्लैडर, लिवर, फेफड़ों और पेट जैसे अंगों तक पहुंच सकता है। खून के जरिए यह हड्डियों तक भी फैल जाता है, जिससे तेज दर्द होता है और हड्डियां कमजोर होकर टूटने लगती हैं। यह बीमारी पुरुषों की सेक्स लाइफ और पिता बनने की क्षमता पर भी असर डाल सकती है। सिर्फ बीमारी ही नहीं, बल्कि इसके इलाज के भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जैसे हॉर्मोन थेरेपी से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन बनना कम या बंद हो सकता है, जिससे इरेक्शन से जुड़ी समस्या हो सकती है। रेडिएशन थेरेपी भी पिता बनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। कई गंभीर मामलों में जान बचाने के लिए प्रोस्टेट ग्लैंड को ही हटाना पड़ता है। इसलिए अगर मरीज कम उम्र का हो, तो डॉक्टर सर्जरी से पहले स्पर्म फ्रीज कराने की सलाह देते हैं, ताकि बाद में IVF जैसी तकनीक से वह पिता बन सके। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को भी हो चुका प्रोस्टेट कैंसर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी प्रोस्टेट कैंसर हो चुका है। मई 2025 में सामने आई इस बीमारी में कैंसर उनके शरीर में फैलकर हड्डियों तक पहुंच गया था। 82 वर्षीय बाइडेन ने पेशाब में दिक्कत होने पर डॉक्टर से जांच कराई थी। इसके बाद जांच में उन्हें प्रोस्टेट कैंसर होने की पुष्टि हुई। बाइडेन के ऑफिस के मुताबिक, कैंसर शरीर में फैलकर हड्डियों तक पहुंच गया था, जिससे बीमारी गंभीर हो चुकी थी। प्रोस्टेट कैंसर क्यों होता है? प्रोस्टेट कैंसर की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्र, अनुवांशिकी, हॉर्मोनल असंतुलन, खराब डाइट, लाइफस्टाइल और एनवायर्नमेंटल कारक इसकी वजह बन सकते हैं। ये सभी चीजें मिलकर प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। ———————————– ये खबर भी पढ़ें…. मुजतबा खामेनेई का चेहरा-होंठ जला, प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत:पैर काटने की नौबत, नकली पैर लगेगा; अब ईरान को सेना के जनरल चला रहे 28 फरवरी को जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान में मुजतबा खामेनेई के पिता (अयातुल्ला अली खामेनेई) के ठिकाने पर हमला किया था, तब से वह छिपकर रह रहे हैं। उसी हमले में अयातुल्ला खामेनेई, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। मुजतबा खुद भी घायल हो गए और अब डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। उनसे मिलना बहुत मुश्किल है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान जो पेशे से हार्ट सर्जन हैं और स्वास्थ्य मंत्री भी उनके इलाज में शामिल रहे हैं। मुजबता से मिलने बड़े अधिकारी और सेना के कमांडर नहीं जाते, क्योंकि उन्हें डर है कि इजराइल उनके जरिए ठिकाने का पता लगाकर हमला कर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मेटा का 8,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान:20 मई से वर्कफोर्स घटाने की प्रोसेस शुरू होगी; ग्लोबल लेवल पर 10% स्टाफ कम होगा

April 18, 2026/
8:59 pm

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा इस साल मई में करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान...

क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी:गुजरात की गेंदबाजी सबसे मजबूत, रॉयल्स-टाइटंस में क्वालिफायर-2 मैच आज

May 29, 2026/
4:30 am

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होगीं। इस मैच को जीतने वाली...

मूवी रिव्यू – ‘डकैत एक प्रेम कथा’:प्यार से बदले तक पहुंचने की कहानी है, मृणाल ठाकुर की दमदार एक्टिंग, जानिए कैसी है फिल्म

April 10, 2026/
10:44 am

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ एक ऐसी फिल्म है जो शुरुआत में लव स्टोरी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे इमोशनल और गहरी...

भोपाल के गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग:8 मरीजों को संतनगर सिविल अस्पताल शिफ्ट किया, दवाएं जलीं

April 1, 2026/
6:48 pm

गांधीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब अचानक आग लग गई। जैसे ही धुआं ओपीडी...

अमेरिका का ईरान पर नया हमला:चाबहार, बंदर अब्बास और केश्म द्वीप को निशाना बनाया; US बोला- हमारे सैनिकों को निशाना बनाने के बदले किया

September 1, 2026/
10:56 pm

ईरानी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि दक्षिणी ईरान में सोमवार को कई जगह धमाकों की खबर है। इनमें रणनीतिक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इजराइली PM को प्रोस्टेट कैंसर हुआ, चुपचाप इलाज कराया:2 महीने तक जानकारी छिपाई; ट्यूमर खत्म करने रेडिएशन थेरेपी ली

इजराइली PM को प्रोस्टेट कैंसर हुआ, चुपचाप इलाज कराया:2 महीने तक जानकारी छिपाई; ट्यूमर खत्म करने रेडिएशन थेरेपी ली

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। उन्होंने रेडिएशन थेरेपी से इसका चुपचाप इलाज कराया। करीब दो महीने तक इस बीमारी को सार्वजनिक नहीं किया गया और अब इलाज पूरा होने के बाद जानकारी दी गई है। 76 साल के नेतन्याहू ने कहा कि यह पहली बार है जब उन्हें कैंसर का पता चला। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में इस साल जानबूझकर देरी की, ताकि ईरान इसे युद्ध के दौरान इजराइल के खिलाफ प्रचार के तौर पर इस्तेमाल न कर सके। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में दी। नेतन्याहू के मुताबिक, दिसंबर 2024 में उनका प्रोस्टेट बढ़ने की वजह से ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद वह नियमित जांच कराते रहे। हाल की जांच में प्रोस्टेट में एक सेंटीमीटर से छोटा एक ट्यूमर मिला, जो शुरुआती स्टेज का मैलिग्नेंट कैंसर था और शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला था। ट्यूमर का पता चलने पर तुरंत इलाज कराया नेतन्याहू ने बताया कि डॉक्टरों ने दो विकल्प दिए थे या तो निगरानी में रखा जाए या इलाज कराकर ट्यूमर हटाया जाए। नेतन्याहू ने तुरंत इलाज का रास्ता चुना। उन्होंने कहा, “जब मुझे किसी खतरे की जानकारी समय पर मिलती है, तो मैं तुरंत कार्रवाई करता हूं।” उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान भी उन्होंने अपना काम जारी रखा। उन्होंने कहा, “मैंने कुछ छोटे-छोटे सेशन लिए, किताब पढ़ी और काम करता रहा। यह अब पीछे छूट चुका है।” उन्होंने अपनी मेडिकल टीम का धन्यवाद किया और लोगों से अपील की कि समय पर जांच कराएं और डॉक्टरों की सलाह मानें। उन्होंने खास तौर पर ईरान के लोगों से भी अपनी सेहत का ध्यान रखने को कहा। नेतन्याहू की पहले हो चुकी प्रोस्टेट सर्जरी नेतन्याहू की दिसंबर 2024 में प्रोस्टेट सर्जरी हो चुकी है। यरूशलम के हदासाह मेडिकल सेंटर में हुए इस ऑपरेशन को डॉक्टरों ने सफल बताया था और कहा था कि उन्हें उस समय कैंसर या किसी घातक बीमारी का खतरा नहीं है। यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर ओफर गोफ्रिट के मुताबिक, सर्जरी के दौरान प्रोस्टेट को शरीर से अलग किया गया और पूरी प्रक्रिया सफल रही। नेतन्याहू उस समय से पहले भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने एक केस की सुनवाई के दौरान बताया था कि वह रोजाना करीब 18 घंटे तक काम करते हैं। जानिए क्या होता है प्रोस्टेट कैंसर दुनिया भर में हर साल करीब 14 लाख लोग प्रोस्टेट कैंसर का शिकार होते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, पुरुषों में फेफड़ों और मुंह के कैंसर के बाद सबसे ज्यादा खतरा प्रोस्टेट कैंसर का होता है। आमतौर पर यह बीमारी 50 साल की उम्र के बाद ज्यादा देखी जाती है, लेकिन कुछ मामलों में कम उम्र के लोग भी इससे प्रभावित होते हैं। कई बार इस बीमारी का पता देर से चलता है। तब तक कैंसर शरीर के अंदर फैल चुका होता है और ब्लैडर, लिवर, फेफड़ों और पेट जैसे अंगों तक पहुंच सकता है। खून के जरिए यह हड्डियों तक भी फैल जाता है, जिससे तेज दर्द होता है और हड्डियां कमजोर होकर टूटने लगती हैं। यह बीमारी पुरुषों की सेक्स लाइफ और पिता बनने की क्षमता पर भी असर डाल सकती है। सिर्फ बीमारी ही नहीं, बल्कि इसके इलाज के भी साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जैसे हॉर्मोन थेरेपी से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन बनना कम या बंद हो सकता है, जिससे इरेक्शन से जुड़ी समस्या हो सकती है। रेडिएशन थेरेपी भी पिता बनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। कई गंभीर मामलों में जान बचाने के लिए प्रोस्टेट ग्लैंड को ही हटाना पड़ता है। इसलिए अगर मरीज कम उम्र का हो, तो डॉक्टर सर्जरी से पहले स्पर्म फ्रीज कराने की सलाह देते हैं, ताकि बाद में IVF जैसी तकनीक से वह पिता बन सके। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को भी हो चुका प्रोस्टेट कैंसर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी प्रोस्टेट कैंसर हो चुका है। मई 2025 में सामने आई इस बीमारी में कैंसर उनके शरीर में फैलकर हड्डियों तक पहुंच गया था। 82 वर्षीय बाइडेन ने पेशाब में दिक्कत होने पर डॉक्टर से जांच कराई थी। इसके बाद जांच में उन्हें प्रोस्टेट कैंसर होने की पुष्टि हुई। बाइडेन के ऑफिस के मुताबिक, कैंसर शरीर में फैलकर हड्डियों तक पहुंच गया था, जिससे बीमारी गंभीर हो चुकी थी। प्रोस्टेट कैंसर क्यों होता है? प्रोस्टेट कैंसर की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्र, अनुवांशिकी, हॉर्मोनल असंतुलन, खराब डाइट, लाइफस्टाइल और एनवायर्नमेंटल कारक इसकी वजह बन सकते हैं। ये सभी चीजें मिलकर प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। ———————————– ये खबर भी पढ़ें…. मुजतबा खामेनेई का चेहरा-होंठ जला, प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत:पैर काटने की नौबत, नकली पैर लगेगा; अब ईरान को सेना के जनरल चला रहे 28 फरवरी को जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान में मुजतबा खामेनेई के पिता (अयातुल्ला अली खामेनेई) के ठिकाने पर हमला किया था, तब से वह छिपकर रह रहे हैं। उसी हमले में अयातुल्ला खामेनेई, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। मुजतबा खुद भी घायल हो गए और अब डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। उनसे मिलना बहुत मुश्किल है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान जो पेशे से हार्ट सर्जन हैं और स्वास्थ्य मंत्री भी उनके इलाज में शामिल रहे हैं। मुजबता से मिलने बड़े अधिकारी और सेना के कमांडर नहीं जाते, क्योंकि उन्हें डर है कि इजराइल उनके जरिए ठिकाने का पता लगाकर हमला कर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket