सिवनी में देर रात डीजे बजाने पर कार्रवाई:कोतवाली पुलिस ने साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त

सिवनी शहर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 25 अप्रैल की देर रात, पुलिस ने बिना अनुमति डीजे संचालित करते पाए जाने पर एक डीजे साउंड सिस्टम और एक पिकअप वाहन जब्त किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने अवैध डीजे साउंड सिस्टम के उपयोग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले संचालकों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में, कोतवाली पुलिस ने शहर में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। 25 अप्रैल को राशी लॉन के सामने निर्धारित समयावधि के बाद बिना अनुमति डीजे संचालित करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने ग्राम खैरीटेक, सिवनी निवासी 23 वर्षीय आयुष डेहरिया के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मौके से सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक MP15G4379 और डीजे साउंड सिस्टम जब्त किया गया। जब्त सामग्री में चार बेस, दो टॉप, एक मिक्सर क्रॉसओवर, एक जनरेटर, चार सर्फिंग लाइट, दो फॉग लाइट, एक लाइट मिक्सर और चार वीआरएक्स शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने वाले संचालकों के विरुद्ध कई प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक डालचंद ग्यारसिया, आरक्षक सौरभ ठाकुर और मिथलेश उइके सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
बंगाल में आज पीएम मोदी की 2 रैली, 1 रोड-शो:ममता बोलीं- BJP भवानीपुर में बाहर से लोग ला रही; शाह ने कहा- बंगाल में UCC लाएंगे

पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे कोलकाता में उनका रोड शो है। हुगली में शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा मेरे चुनाव क्षेत्र में बसों में बाहरी लोगों को लेकर आई। मैंने उन्हें मिठाई खिलाई। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को हुगली में रैली की। उन्होंने कहा- मेरे ऊपर 36 केस हैं क्योंकि मैं BJP से लड़ता रहता हूं। लेकिन ममता जी के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ? क्योंकि ममता बंगाल में BJP का रास्ता खोल रही हैं। हावड़ा में जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता जानती है कि 4 शादियां कौन करते हैं। 4 मई को हमारी सरकार बनेगी और इसके बाद हम UCC लाएंगे। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे। बंगाल चुनाव से जुड़े शनिवार के 4 बड़े अपडेट्स… —————————————- ये खबर भी पढ़ें… भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं:राम मंदिर बनने को लेकर भी लोग शक करते थे, वैसे ही यह लक्ष्य भी अब तय है राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा और इस पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोग अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर संशय में रहते थे। इसे असंभव मानते थे। पूरी खबर पढ़ें…
White House Shooting | Trump Safe, VIPs Evacuated, Attacker Neutralized

वाशिंगटन2 मिनट पहले कॉपी लिंक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को तुरंत सुरक्षित बाहर ले जाया गया। जिसके बाद हमलावार को तुरंत ही मार गिराया गया। सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को टेबल के नीचे झुकने को कहा गया, जबकि ट्रम्प, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत अन्य VIP को हॉल से बाहर निकाला गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मी तुरंत स्टेज पर पहुंच गए और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षित किया गया। फायरिंग की घटना डिनर हॉल के ऊपर स्थित लॉबी एरिया में हुई बताई जा रही है, जहां से तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत कई कैबिनेट सदस्य और वरिष्ठ सांसदों को तेजी से बाहर निकाला गया, हालांकि ज्यादातर मेहमान अभी भी हॉल के अंदर मौजूद थे। घटना के बाद कई लोग बाहर निकलते नजर आए, लेकिन स्टेज से यह घोषणा की गई कि “कार्यक्रम जल्द ही फिर शुरू होगा।” हालांकि यह साफ नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रम्प वापस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं। यह ट्रम्प का राष्ट्रपति बनने के बाद इस डिनर में पहला मौका था। वह घटना से कुछ मिनट पहले ही पहुंचे थे और फर्स्ट लेडी के साथ बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान मंच पर मौजूद मेंटलिस्ट उनके साथ इंटरैक्शन कर रहे थे। (खबर लगातार अपडेट हो रही है…) दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
गर्मी के मौसम में कामकाजी महिलाओं के लिए ब्यूटी टिप्स, ब्यूटीशियन ने बताया दमकते चेहरे का सीक्रेट

Last Updated:April 26, 2026, 06:42 IST Healthy Skin Tips: गर्मियों में मेकअप कम से कम करें क्योंकि आपकी त्वचा को सांस लेने की जरूरत होती है. जब मौसम बहुत गर्म हो तो मिनरल-बेस्ड मेकअप लगाएं क्योंकि ये प्रोडक्ट हल्के होते हैं. रीवा. गर्मियों के मौसम में स्किन का नैचुरल ग्लो खत्म हो जाता है और स्किन से जुड़ी तमाम समस्याएं होने लगती हैं. तेज धूप में सबसे कॉमन समस्या टैनिंग की होती है. वहीं कुछ लोगों को गर्मी के दिनों में चेहरे पर दाने और मुहांसे भी होने लगते हैं. रोजाना सुबह ऑफिस जाने वाली महिलाओं यानि कामकाजी महिलाओं को स्किन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं. ट्रैवलिंग के दौरान प्रदूषण, धूल मिट्टी की वजह से स्किन डैमेज और दाग धब्बे जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी रोजाना ऑफिस जाती है, तो आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताए कुछ ब्यूटी टिप्स को फॉलो करना चाहिए. मध्य प्रदेश के रीवा की ब्यूटीशियन रूबी खान ने कहा कि गर्मियों में स्किन खुद को हेल्दी रखने और किसी भी जलन या सनबर्न को ठीक करने के लिए कड़ी मेहनत करती है. ऐसे में एक्सफोलिएट करने से मदद मिल सकती है. एक्सफोलिएशन डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है. ऐसा करने के बाद आपकी त्वचा चमकदार दिखती है. ध्यान रखें कि त्वचा को जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएट न करें. हफ्ते में एक बार ऐसा करना ठीक है. सनस्क्रीन जरूर लगाएंबहुत ज्यादा यूवी एक्सपोजर आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है और सनबर्न, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिख सकते हैं. ऐसे में एक ऐसा सनब्लॉक या सनस्क्रीन खरीदें, जिसमें यूवी स्पेक्ट्रम कम से कम एसपीएफ 30 हो. घर से बाहर निकलने से पहले इसे अपनी त्वचा के सभी खुले हिस्सों पर लगाएं. इसके अलावा नाइट क्रीम लगानी चाहिए. इससे स्किन सुबह तक सॉफ्ट बनी रहती है. मेकअप कम करेंगर्मियों के महीनों में मेकअप कम से कम करें. ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी त्वचा को सांस लेने की जरूरत होती है, इसलिए जब मौसम बहुत गर्म हो तो मिनरल-बेस्ड मेकअप लगाने की कोशिश करें क्योंकि ये प्रोडक्ट हल्के होते हैं. अगर आप फाउंडेशन लगाना पसंद करते हैं, तो इसकी जगह एसपीएफ वाला टिंटेड मॉइश्चराइजर लगाएं. इसपर फेस पाउडर लगा सकते हैं. कूलिंग मिस्ट लगाएंगर्मी और उमस भरी गर्मी के दिनों में चेहरे के लिए कूलिंग मिस्ट कमाल का काम करता है. यह सनबर्न और सूजन को शांत करने में मदद करता है और आपकी त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाता है. गर्मी में इसका इस्तेमाल करें. गर्मी के मौसम में सेहत का अच्छा ख्याल रखना है, तो पानी पीना बहुत जरूरी है. साथ ही हल्की लेकिन सेहतमंद डाइट लेनी जरूरी है. इस मौसम में पानीदार फलों का सेवन करें. सलाद और ड्राई फ्रूट्स भी ले सकते हैं. About the Author Rahul Singh राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Rewa,Madhya Pradesh First Published : April 26, 2026, 06:42 IST
स्वेता राय बोलीं- मेरी कहानी ही इस फिल्म की ताकत:छोटे शहर से हॉलीवुड तक सफर, भोपाल में शूट, नए टैलेंट को मिलेगा बड़ा मौका

हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से बन रही फिल्म ‘फ्रॉम बॉलीवुड टू हॉलीवुड’ इन दिनों चर्चा में है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अभिनेत्री-प्रोड्यूसर स्वेता राय ने दैनिक बातचीत में फिल्म के कॉन्सेप्ट, कास्टिंग, लोकेशंस और अपने व्यक्तिगत संघर्षों पर खुलकर बात की। फिल्म एक साधारण लड़की के संघर्ष और उसके हॉलीवुड तक पहुंचने की प्रेरणादायक कहानी है, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए मध्य प्रदेश, खासकर भोपाल की खूबसूरती को वैश्विक मंच पर पेश करने की तैयारी की जा रही है, साथ ही नए टैलेंट को भी बड़ा अवसर मिलेगा। सवाल: आपके वर्तमान प्रोजेक्ट ‘फ्रॉम बॉलीवुड टू हॉलीवुड’ का क्या कॉन्सेप्ट है? यह किस स्तर पर बनाया जा रहा है? जवाब: यह एक हॉलीवुड फीचर फिल्म है, जिसकी लगभग 25 प्रतिशत शूटिंग मध्य प्रदेश में की जाएगी। कहानी एक लोअर मिडिल क्लास लड़की के संघर्ष और उसके हॉलीवुड तक के सफर पर आधारित है। यह कहीं न कहीं मेरी निजी जिंदगी और छोटे शहर से निकलकर पिछले 10 वर्षों में हॉलीवुड में फिल्में प्रोड्यूस करने के अनुभवों से प्रेरित है। इस प्रोजेक्ट में गोल्डन ग्लोब नॉमिनेटेड हॉलीवुड एक्टर्स और बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार साथ नजर आएंगे। हमारा उद्देश्य भारतीय संस्कृति, खासकर भोपाल की लोकेशंस और कला को ग्लोबल स्तर पर प्रमोट करना है। हमारी टीम में हॉलीवुड के अनुभवी लोग शामिल हैं, जैसे सिनेमैटोग्राफर डेरेक बाउर, जिन्होंने 80 से अधिक हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। सवाल: इस फिल्म से बॉलीवुड और हॉलीवुड के कौन से बड़े नाम जुड़े हुए हैं? जवाब: हॉलीवुड के बड़े नामों के साथ हमारा एनडीए (NDA) एग्रीमेंट है, इसलिए उनकी टीम की अनुमति के बिना अभी नाम साझा करना संभव नहीं है। हालांकि कुछ जानकारी IMDb पर उपलब्ध है। बॉलीवुड की बात करें तो समीर सोनी इस फिल्म का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस के तौर पर मनीषा कोइराला और नीलम से बातचीत चल रही है, जिनमें से कोई एक माता-पिता की भूमिका में नजर आएगा। मैं खुद इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि इस कहानी को मैं सबसे बेहतर तरीके से महसूस कर सकती हूं। सवाल: मध्य प्रदेश में शूटिंग के लिए आपने किन लोकेशंस का चयन किया है? जवाब: हम मुख्य रूप से भोपाल की लोकेशंस देख रहे हैं, जैसे मरीन ड्राइव और भोपाल एयरपोर्ट। इसके अलावा बावड़िया कलां क्षेत्र में एक ऑथेंटिक घर की तलाश है। भोपाल के अलावा हमारी टीम जबलपुर और इंदौर के आसपास की जगहों को भी एक्सप्लोर कर रही है, ताकि मध्य प्रदेश की खूबसूरती को फिल्म में पूरी तरह दिखाया जा सके। सवाल: स्थानीय कलाकारों के लिए आपके पास क्या अवसर और प्रक्रिया है? जवाब: हमने 2025 में ‘फ्रेश फेस टैलेंट हंट’ शुरू किया था, जिसमें करीब 2 लाख लोगों ने आवेदन किया। इसमें हाउसवाइफ से लेकर उन लोगों को भी मौका दिया गया, जिन्होंने कभी एक्टिंग नहीं की। फिल्म में सेकंड लीड और सपोर्टिंग रोल के लिए हम इन्हीं प्रतिभागियों में से कलाकारों का चयन कर रहे हैं। मेरा मानना है कि हॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनना किसी भी कलाकार के करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकता है। हम खासतौर पर मध्य प्रदेश के कलाकारों और थिएटर आर्टिस्ट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। सवाल: नए कलाकार या टैलेंट आपसे कैसे जुड़ सकते हैं? जवाब: जुड़ने के दो तरीके हैं- पहला, मेरे इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए, जहां टैलेंट हंट का लिंक दिया गया है; दूसरा, भोपाल स्थित ‘हॉलीवुड ड्रीम्स एंटरटेनमेंट’ के माध्यम से। मैं खुद भी लोगों को पर्सनली रिस्पॉन्ड करती हूं। इसके अलावा, मैं जल्द ही ऑनलाइन वर्कशॉप्स शुरू करने जा रही हूं, जिसमें कलाकारों को हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन देने का सही तरीका सिखाया जाएगा। सवाल: जॉन वॉइट (एनाकोंडा फेम) जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब: मैं पिछले 10 वर्षों से जॉन वॉइट के साथ काम कर रही हूं। वे न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि हॉलीवुड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। मेरा अनुभव बेहद शानदार रहा। वे भारतीय टैलेंट की बहुत सराहना करते हैं। जब मैंने शुरुआत की थी, तब टीम में अक्सर मैं अकेली भारतीय होती थी। जॉन वॉइट और जेम्स कान जैसे दिग्गज सेट पर बेहद अनुशासित रहते हैं और हमेशा नए टैलेंट को प्रोत्साहित करते हैं। जॉन आज भी मुझे एक्टिंग की बारीकियां सिखाते हैं और डायलॉग डिलीवरी में मदद करते हैं। सवाल: क्या आप नए लेखकों और विजनरी युवाओं के लिए कोई प्लेटफॉर्म तैयार कर रही हैं? जवाब: जी हां, हमारी यूएस-बेस्ड कंपनी ‘इंडो हॉली फिल्म्स’ के अलावा भोपाल में ‘हॉलीवुड ड्रीम्स एंटरटेनमेंट’ एक सक्रिय प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए हम हॉलीवुड स्तर के कोर्स और वर्कशॉप्स आयोजित करेंगे, ताकि बिना प्रोफेशनल ट्रेनिंग वाले लोग भी ग्लोबल लेवल की स्किल्स सीख सकें। साथ ही हमने ‘हॉलीवुड इंडिया ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल’ भी लॉन्च किया है, जहां नए कलाकारों और फिल्मों को मंच दिया जाएगा। सवाल: एक भारतीय कलाकार के तौर पर हॉलीवुड में आपके शुरुआती संघर्ष कैसे रहे? जवाब: मेरा सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा। सबसे बड़ी समस्या आर्थिक थी। जब मैं सिंगापुर की नौकरी छोड़कर फिल्म स्कूल के लिए हॉलीवुड गई, तब मेरे पास फंड्स की कमी थी। भारत में बैंकों ने लोन देने से मना कर दिया, क्योंकि वे फिल्म मेकिंग को जॉब ओरिएंटेड नहीं मानते थे। इसी दौरान मेरे पिता को हार्ट अटैक भी आया। लेकिन मैंने हार नहीं मानी और रोज 18–20 घंटे काम किया। आखिरकार मैंने बड़े प्रोड्यूसर्स को लेटर लिखे और मुझे 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप मिली, जिससे मेरी पढ़ाई पूरी हो सकी। सवाल: नए लेखकों के लिए स्क्रिप्ट साझा करने की क्या प्रक्रिया है? जवाब: स्क्रिप्ट के मामले में कानूनी प्रक्रिया बेहद सख्त होती है। हॉलीवुड में बिना वकील की सलाह के स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी जाती। मैं लेखकों को सलाह दूंगी कि वे अपनी स्क्रिप्ट पहले रजिस्टर जरूर कराएं। हम भी जल्द ही भारत में इसके लिए कुछ नियम और शर्तें तय करेंगे, जिसके बाद स्क्रिप्ट्स आमंत्रित की जाएंगी। फिलहाल एक्टिंग, डांसिंग और सिंगिंग टैलेंट के लिए हमारे प्लेटफॉर्म के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दे दो:बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर जाने क्या है पब्लिक की राय

“आप चार बच्चे पैदा करो। उनमें से एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दे दो” बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले कथावचक प्रदीप मिश्रा, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भी 3 से 4 बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके हैं। लेकिन इसके बीच बड़ा सवाल ये है कि आज के महंगाई भरे दौर में 4 बच्चों की बात करना जमीनी हकीकत से कितना मेल खाता है। आम पब्लिक इसपर क्या सोचती है। जानने के लिए देखिए पूरा वीडियो…
Daily Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Daily Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 4 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रसाल सिंह के निलंबन आदेश को आधिकारिक रूप से निरस्त कर दिया है। जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव की बेंच ने यह फैसला प्रो. सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। प्रो. सिंह पर कॉलेज की ही 3 महिला असिस्टेंट प्रोफेसरों ने यौन प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद डीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार के निर्देश पर एक ‘फैक्ट फाइंडिंग कमेटी’ गठित की गई, जिसकी रिपोर्ट पर सितंबर 2025 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने पाया कि निलंबन की पूरी प्रक्रिया कानूनी रूप से गलत थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Trump Cancels Pakistan Visit; Iran Decision-Maker Unclear

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी15 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में फैसले कौन ले रहा है, यह साफ नहीं है। उन्होंने ईरान से बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने वाले अपने दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर का दौरा रद्द कर दिया। ट्रम्प ने कहा कि 18 घंटे की लंबी यात्रा का कोई फायदा नहीं था और इसमें समय बर्बाद हो रहा था। ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से जंग शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। ट्रम्प ने दावा किया कि मौजूदा हालात में अमेरिका मजबूत स्थिति में है और “हमारे पास सारे पत्ते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान बातचीत करना चाहता है, तो वह खुद अमेरिका से संपर्क कर सकता है। दूसरी तरफ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शनिवार को अमेरिकी अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान से रवाना हो गए। उन्होंने PAK पीएम और आर्मी चीफ से मुलाकात कर ईरान की शर्तें और अमेरिकी मांगों पर अपनी आपत्तियां भी सौंपी। अराघची के इस्लामाबाद दौरे का वीडियो… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स ईरानी विदेश मंत्री बोले- पाकिस्तान दौरा काफी उपयोगी रहाअब्बास अराघची ने पाकिस्तान दौरे को काफी उपयोगी बताया। उन्होंने शांति बहाल करने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों की तारीफ की। जर्मनी होर्मुज स्ट्रेट मिशन में शामिल होगाजर्मनी ने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद वह होर्मुज स्ट्रेट से माइंस हटाने के अंतरराष्ट्रीय मिशन में हिस्सा लेगा। इजराइल ने हिजबुल्लाह का संदिग्ध ड्रोन मार गिरायाइजराइल ने वेस्टर्न गलीली इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम से ड्रोन को नष्ट किया गया। इसे सीजफायर उल्लंघन बताया गया। मिनाब स्कूल हमले पर AI वीडियो जारीईरान ने 28 फरवरी को मिनाब स्कूल हमले में मारी गई एक छात्रा का AI वीडियो जारी किया। इसे फातिमा की कहानी नाम दिया। जंग के बाद हज यात्रियों का पहला जत्था मदीना पहुंचाईरान से हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब पहुंचा। इसे दोनों देशों के संबंधों के सामान्य होने के तौर पर देखा जा रहा है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 15 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान के विदेश मंत्री की मिस्र और तुर्किये से बातचीत ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने मिस्र और तुर्किये के काउंटरपार्ट्स से फोन पर बातचीत की है। अल जजीरा के मुताबिक, अराघची और मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअत्ती के बीच सीजफायर, कूटनीतिक प्रयासों और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा, अराघची ने तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान से भी बातचीत की, हालांकि इस कॉल की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई। तुर्किये की रिपोर्ट के अनुसार, फिदान और अराघची के बीच अमेरिका-ईरान वार्ता की मौजूदा स्थिति पर फोकस रहा। 01:09 AM26 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प सुरक्षित निकले व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को तुरंत सुरक्षित बाहर ले जाया गया। सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को टेबल के नीचे झुकने को कहा गया, जबकि ट्रम्प, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति समेत अन्य VIP को हॉल से बाहर निकाला गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मी तुरंत स्टेज पर पहुंच गए और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षित किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 12:47 AM26 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक ओमान दौरे के बाद ईरानी विदेश मंत्री फिर जाएंगे पाकिस्तान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान का दौरा करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, वह ओमान यात्रा के बाद रूस जाते समय इस्लामाबाद लौटेंगे, जहां युद्ध खत्म करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। ईरान की IRNA न्यूज एजेंसी के अनुसार, अराघची रविवार को पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अराघची के प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य पहले ही तेहरान लौट गए हैं, जहां वे युद्ध खत्म करने से जुड़े मुद्दों पर परामर्श और निर्देश ले रहे हैं। ये सदस्य बाद में दोबारा इस्लामाबाद में अराघची के साथ जुड़ेंगे, ताकि आगे की कूटनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है और शांति वार्ता को लेकर कोशिशें जारी हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
PM Modi Mann Ki Baat: Women Reservation, Heatwave Talk

3 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड करेंगे। पीएम इस बार महिला आरक्षण पर बोल सकते हैं। 17 अप्रैल को महिला आरक्षण से जुड़ा लोकसभा की सीटें बढ़ाने का बिल संसद में 54 वोटों से गिर गया था। इसके साथ ही वे 14 मई को होने वाले मदर्स डे पर भी बात कर सकते हैं। देशभर में गर्मी बढ़ रही है। हीटस्ट्रोक से मौत की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री बढ़ती गर्मी और गर्मी से बचने के तरीकों पर भी बात कर सकते हैं। 29 अप्रैल को ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में पीएम ने ईरान-अमेरिका जंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। ‘मन की बात’ के पिछले 5 एपिसोड… 132वां एपिसोडः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 131वां एपिसोड: पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। AI की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। AI समिट में भारत की ताकत दुनिया के सामने आई। युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 130वां एपिसोड: आज भारतीय संस्कृति और त्योहारों की पहचान पूरी दुनिया में बन रही है। विदेशों में भी भारत के त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 129वां एपिसोड: पीएम ने कहा- ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। मैं अपील करता हूं कि अपने मन से दवाओं का सेवन करने से बचें। पूरी खबर पढ़ें… 128वां एपिसोड: पीएम ने कहा- भारतीय खेलों के लिए यह महीना (नवंबर 2025) शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, बॉक्सिंग कप में भी 20 मेडल पाए। पूरी खबर पढ़ें… ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… पीएम मोदी ने हुगली नदी में नाव की सवारी की:नाव चलाने वाले को गले लगाया, ₹1000 दिए; 5 दिन पहले झालमुड़ी खाई थी पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुगली नदी में नाव की सवारी की है। इस दौरान पीएम ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की। हुगली में नाव की सवारी कराने वाले नाविक को एक हजार रुपए भी दिए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
UP ASOARO 929 Jobs; Bihar Instructor 726 Vacancies; 4137 Jobs This Week

Hindi News Career UP ASOARO 929 Jobs; Bihar Instructor 726 Vacancies; 4137 Jobs This Week 42 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते देशभर के अलग-अलग विभागों में 4,137 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें पूरी खबर यहां पढ़ें . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… आज की सरकारी नौकरी: DRDO में पेड इंटर्नशिप की 75 भर्ती; यूपी आंनगवाड़ी में 100 वैकेंसी, SSB में 827 पदो के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: NTPC में 250 पदों पर निकली भर्ती; एम्स में प्रोफेसर सहित 119 वैकेंसी, बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क की 30 ओपनिंग्स जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर आज की सरकारी नौकरी: यूपी ASO, ARO भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू; PNB में 30 वैकेंसी, SSB में 233 पदों के लिए लास्ट डेट बढ़ी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर







