Sunday, 13 Sep 2026 | 12:17 PM

Trending :

India AI Kid Raul John Aju हनुमान अंश ने 37वें दिन कमाए 18.50 करोड़:इसके आगे हैवान को फ्लॉप का खतरा, दूसरे दिन महज 2.50 करोड़ कमाए, जानिए कैसा है कलेक्शन पंजाबी सिंगर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग:7-8 राउंड फायर किए, गेट पर लगीं गोलियां; सिद्धू को जान से मारने की मिली थी धमकी आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस
EXCLUSIVE

पंचायतों, वार्डों में अब नहीं लगेंगे सोलर लाइट, सोलर हाईमास्ट:ऊर्जा विभाग की कलेक्टरों को चिट्‌ठी, कहा- सरकार का पैसा बर्बाद होता है

पंचायतों, वार्डों में अब नहीं लगेंगे सोलर लाइट, सोलर हाईमास्ट:ऊर्जा विभाग की कलेक्टरों को चिट्‌ठी, कहा- सरकार का पैसा बर्बाद होता है

एक ओर लोगों को सोलर एनर्जी के अधिकाधिक उपयोग के लिए राज्य सरकार प्रोत्साहित कर रही है, वहीं दूसरी ओर शासन ने यह तय किया है कि प्रदेश में पंचायतों और शहरों के वार्डों में अब सोलर लाइट, सोलर ट्री, हाईमास्ट और सोलर स्टड नहीं लगाए जाएंगे। ऊर्जा विभाग ने विभाग कलेक्टरों से कहा है कि शहरों, वार्डों और पंचायतों में ऐसे उपकरण लगाए जा रहे हैं, लेकिन इनकी सफाई नहीं होने से ये बेकार हो जाते हैं। इसलिए इन उपकरणों को सरकारी पैसा खर्च कर नहीं लगाया जाए ताकि शासन का नुकसान रोका जा सके। ऊर्जा विकास निगम ने मुख्य सचिव की मौजूदगी में हुई बैठक में लिए गए निर्णय का हवाला देते हुए सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में हुए फैसले के मुताबिक स्थानीय निकायों में सोलर लाइट, सोलर ट्री, हाईमास्ट और सोलर स्टड जैसे उपकरण नहीं लगाए जाएं। कलेक्टरों से कहा गया है कि वे जिलों में पंचायतों और शहरी वार्डों में इन उपकरणों का शासन के खर्च से नहीं लगने दें ताकि शासन के पैसे की बर्बादी को रोका जा सके। इन हालातों को देखते हुए ही शासन के पैसे से इन सोलर उपकरणों को लगाए जाने पर रोक लगा दी गई है। पौने दो साल पहले लिया था निर्णय प्रदेश सरकार ने करीब पौने दो साल पहले 9 सितम्बर 2024 को यह फैसला किया था कि स्थानीय निकायों द्वारा जो सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर स्टड, हाईमास्ट लाइट और सोलर ट्री जैसे उपकरण शासन द्वारा दी गई राशि से या सीएसआर फंड से कराए जाते हैं उस राशि का दुरुपयोग होता है। इसकी वजह यह है कि सोलर के ऐसे उपकरण लगवाने के बाद इन उपकरणों की सफाई दुष्कर है, जिसके चलते ये कुछ समय के अंतराल के बाद बेकार हो जाते हैं। ऐसे में इसको लगाने में खर्च की गई राशि की उपयोगिता जीरो हो जाती है। इसलिए शासन द्वारा बनाई गई उच्च स्तरीय कमेटी ने फैसला लिया कि सोलर लाइट, सोलर ट्री, सोलर हाईमास्ट या अन्य ऐसे उपकरण शासन की ओर से निकायों में नहीं लगाए जाएंगे। पंचायत और ग्रामीण विकास, नगरीय विकास और आवास तथा नवीन और नवकरणीय ऊर्जा समेत सभी विभागों को इस निर्णय पर काम करने के लिए कहा गया था। बताया जाता है कि इसको लेकर पहले भी एक बार पत्र लिखा गया था लेकिन जिलों से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि पंचायतों और शहरी वार्डों में ये सोलर उपकरण शासन के खर्च से लगवाए जा रहे हैं जिसके साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। फैसला लेने वाली कमेटी में शामिल हैं ये अफसर राज्य स्तरीय समन्वय समिति की जिस बैठक में यह फैसला किया गया है, उसमें मुख्य सचिव के अलावा अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग, अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव पंचायत और ग्रामीण विकास, प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम, अध्यक्ष एमपी स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी शामिल हैं।

अरबपति भी रोलेक्स-बिर्किन गिरवी रखकर लेते हैं कर्ज:बैंक लंबी कागजी प्रक्रिया और जांच-पड़ताल करते हैं, कंपनियां बिना औपचारिकता लोन देती हैं

अरबपति भी रोलेक्स-बिर्किन गिरवी रखकर लेते हैं कर्ज:बैंक लंबी कागजी प्रक्रिया और जांच-पड़ताल करते हैं, कंपनियां बिना औपचारिकता लोन देती हैं

आम धारणा है कि सिर्फ गरीब या मध्यमवर्गीय लोग ही जरूरत पड़ने पर गहने या सामान गिरवी रखते हैं। लेकिन दुनिया के अति अमीर भी नकदी की जरूरत होने पर अपनी लग्जरी संपत्तियों को गिरवी रखते हैं। इन हाई प्रोफाइल लोगों द्वारा गिरवी रखी जाने वाली चीजों में दुर्लभ रोलेक्स घड़ियां, बिर्किन बैग, हीरे-जवाहरात, महंगी कारें, और यहां तक कि करोड़ों डॉलर की पेंटिंग्स व आर्ट कलेक्शन शामिल होते हैं। पारंपरिक बैंक आमतौर पर शेयर या सिक्युरिटीज के पोर्टफोलियो या अचल संपत्ति के बदले कर्ज देते हैं और लंबी कार्यवाही करते हैं। इसके मुकाबले लग्जरी संपत्ति पर कर्ज देने वाले उनके लिए एक आसान विकल्प पेश कर रहे हैं। बैंक लंबी कागजी प्रक्रिया और जांच-पड़ताल करते हैं, वहीं ये कंपनियां बहुत कम समय में बिना ज्यादा औपचारिकताओं के लोन दे देती हैं। कुछ ही घंटों में लोन, स्विस बैंकों जैसी गोपनीयता लग्जरी गिरवी शॉप वाले स्विस बैंकों से भी ज्यादा गोपनीयता बरतते हैं। आमतौर पर कुछ ही घंटों में लोन मिल जाता है। अमेरिकी राज्य कोलोराडो की राजधानी डेनवर स्थित लग्जरी एसेट कैपिटल के फाउंडर और सीईओ ड्यूई बर्क बताते हैं कि उनकी कंपनी ने एक दशक में 1 बिलियन डॉलर (करीब 9,400 करोड़ रुपए) से अधिक का कर्ज दिया है। पिछले दशक में फर्म के लोन पोर्टफोलियो में करीब 25 गुना वृद्धि हुई है। विलासिता की वस्तुओं के लिए आमतौर पर दिए जाने वाले कर्ज करीब 15-18 लाख रुपए के बीच होते हैं। तिजोरी में पड़ी संपत्ति से कैश मिलने में मदद एक ग्राहक ने अपने हर्मेस मिनी बिर्किन बैग के बदले करीब 28 लाख रुपए का कर्ज लिया। उन्होंने इस पर करीब 10% ब्याज दिया। वह कहती हैं, ‘इसने मुझे मुश्किल समय से निकलने में मदद की।’एक ग्राहक कहते हैं, ‘अपनी संपत्ति को यूं ही बेकार पड़े रहने देने के बजाय उससे कमाई करने का मौका मिल रहा है तो इसका फायदा क्यों न उठाऊ?’ सालाना 60% तक ब्याज चुकाना पड़ सकता है लग्जरी लोन पर ब्याज 5% मासिक यानी 60% सालाना हो सकता है। लेकिन चूंकि अक्सर लोन 0 से 120 दिन के लिए होते हैं। इसलिए, ब्याज बहुत ज्यादा नहीं होता। लोन संपत्ति के आधार पर मूल कीमत का करीब 40% से 65% तक होता है। यदि समय पर लोन न चुकाया जाए, तो कंपनी वस्तु को अपने पास रख लेती है और बेच देती है।

आमिर खान बोले- बच्चों को वक्त नहीं दे पाया:फिल्म ‘एक दिन’ से पूरी हुई कमी, जुनैद की इंडिपेंडेंस पर गर्व, कहानी पर जताया भरोसा

आमिर खान बोले- बच्चों को वक्त नहीं दे पाया:फिल्म ‘एक दिन’ से पूरी हुई कमी, जुनैद की इंडिपेंडेंस पर गर्व, कहानी पर जताया भरोसा

आमिर खान इन दिनों अपनी प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उनके बेटे जुनैद खान और साईं पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगे। दैनिक भास्कर से बातचीत में आमिर ने फिल्म से अपने इमोशनल कनेक्शन और एक पिता के तौर पर भावनाएं साझा कीं। उन्होंने माना कि व्यस्त करियर के चलते वह बच्चों को ज्यादा वक्त नहीं दे पाए, लेकिन इस फिल्म ने बेटे के साथ काम करने और करीब आने का मौका दिया। आमिर ने जुनैद की इंडिपेंडेंट सोच और अपने दम पर पहचान बनाने के जज्बे की तारीफ की। उन्होंने बदलते सिनेमाई ट्रेंड्स, मजबूत कहानियों की अहमियत और रोमांटिक फिल्मों की कमी पर राय रखी। साथ ही अरिजीत सिंह के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। पेश हैं बातचीत के खास अंश। सवाल: ‘एक दिन’ आपके लिए कितनी खास फिल्म है? जवाब: मेरे लिए यह कई वजहों से खास फिल्म है। सबसे बड़ी वजह यह है कि इसमें जुनैद हैं और मुझे प्रोड्यूसर के तौर पर उनके साथ काम करने का मौका मिला। यह सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि मेरे लिए पर्सनल जर्नी भी है। सवाल: एक पिता के तौर पर यह अनुभव कैसा रहा? जवाब: सच कहूं तो मैंने अपनी जिंदगी में काम को ज्यादा समय दिया। जब बच्चे बड़े हो रहे थे, तब मैं उन्हें उतना वक्त नहीं दे पाया, जितना देना चाहिए था। यह बात मेरे अंदर हमेशा रहती है। सवाल: क्या इस फिल्म से आपको वह कमी पूरी करने का मौका मिला? जवाब: हां, बिल्कुल। जुनैद हमेशा से इंडिपेंडेंट रहे हैं। उन्होंने कभी मुझसे कुछ नहीं मांगा, न गाड़ी, न कोई सुविधा। वो हर चीज अपने दम पर करना चाहते हैं। ऐसे में एक पिता के तौर पर जो करने की इच्छा होती है, वह मुझे इस फिल्म के जरिए करने का मौका मिला। यह मेरे लिए इमोशनल अनुभव है। सवाल: कहानी ने आपको कितना प्रभावित किया? जवाब: जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी, तो वह सीधे मेरे दिल को छू गई। मैं खुद रोमांटिक इंसान हूं और मुझे ऐसी कहानियां पसंद हैं। इसकी सादगी और भावनाएं मुझे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘कुछ कुछ होता है’ की याद दिलाती हैं। सवाल: क्या आपको लगता है जुनैद का किरदार उनसे मिलता-जुलता है? जवाब: हां, काफी हद तक। जुनैद बचपन से शाय और रिजर्व नेचर के रहे हैं। वो ज्यादा खुलकर बात नहीं करते थे, और मैं भी स्कूल-कॉलेज के दिनों में ऐसा ही था। सवाल: क्या आपके और जुनैद के स्वभाव में समानता है? जवाब: बिल्कुल। जब मैंने एक्टिंग शुरू करने का फैसला लिया था, तब लोग हैरान हो गए थे कि यह चुप-चाप रहने वाला लड़का एक्टिंग कैसे करेगा। उसी तरह जुनैद भी शांत स्वभाव के हैं। इस लिहाज से हम दोनों में समानता है। सवाल: जुनैद की एक्टिंग में आपको क्या खास लगता है? जवाब: उनकी सबसे बड़ी खूबी है कि वो जिस किरदार को निभाते हैं, उसमें पूरी तरह ढल जाते हैं। ‘महाराज’ में वो वही किरदार लगते हैं। ‘लवयापा’ में उनका अलग शेड दिखता है। वो ईमानदारी और सच्चाई से एक्टिंग करते हैं, जो बड़ी बात है। सवाल: आजकल एक्शन फिल्मों का दौर है, ऐसे में ‘एक दिन’ जैसी सॉफ्ट फिल्म को लेकर डर है? जवाब: हां, डर है। जब ‘कयामत से कयामत तक’ रिलीज हो रही थी, तब भी एक्शन फिल्मों का दौर था। उस समय भी लगता था कि हमारी सॉफ्ट फिल्म लोगों को पसंद आएगी या नहीं। आज 35 साल बाद भी वही डर है। सवाल: फिर भी आपको क्या भरोसा देता है? जवाब: मेरा मानना है कि टेक्नोलॉजी और ट्रेंड बदल सकते हैं, लेकिन कहानी की ताकत नहीं बदलती। अगर कहानी सच्चाई से कही गई है, तो वह दर्शकों तक जरूर पहुंचेगी। सवाल: क्या आपको लगता है दर्शक इस तरह की लव स्टोरी मिस कर रहे हैं? जवाब: हां, मुझे लगता है कि काफी समय से ऐसी मासूम, सच्ची लव स्टोरी नहीं आई है। आजकल ज्यादातर फिल्मों में या तो बड़ा स्केल होता है या ज्यादा ड्रामा। ऐसे में यह फिल्म अलग है। सवाल: ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘एक दिन’ में कोई कनेक्शन देखते हैं? जवाब: कुछ दिलचस्प समानताएं हैं। जैसे दोनों फिल्मों की रिलीज टाइमिंग काफी करीब है। ‘कयामत से कयामत तक’ 29 अप्रैल को आई थी और यह फिल्म भी एक मई को लगभग उसी समय रिलीज हो रही है, करीब 38 साल बाद। सवाल: क्या फिल्म की एंडिंग में बदलाव किया गया? जवाब: हां, शुरुआत में शूट की गई एंडिंग से हम पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। इसलिए आखिरी हिस्से पर दोबारा काम किया और उसे बेहतर बनाने की कोशिश की। सवाल: क्या एंडिंग का इमोशन बदला? जवाब: नहीं, इमोशन वही रखा गया है। बस उसे प्रभावशाली बनाने के लिए ट्रीटमेंट में बदलाव किया गया है। सवाल: अरिजीत सिंह के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? जवाब: बहुत शानदार रहा। उन्होंने पहले हमारे गाने के लिए हां कर दी थी, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर गाने छोड़ने की घोषणा कर दी। उस समय हम घबरा गए थे। सवाल: फिर क्या हुआ? जवाब: मैंने उन्हें फोन कर पूछा कि क्या हम आएं या नहीं। उन्होंने प्यार से कहा कि वो हमारा गाना जरूर गाएंगे। उनके साथ काम करना घर जैसा अनुभव था। सवाल: अरिजीत के साथ आपकी केमिस्ट्री कैसी रही? जवाब: बहुत अच्छी। वो ब्रिलिएंट और गिफ्टेड आर्टिस्ट हैं। साथ ही सिंपल और अच्छे इंसान हैं। उनके साथ बना कनेक्शन हमेशा रहेगा। सवाल: नए टैलेंट को मौका देने के पीछे आपकी सोच क्या है? जवाब: मुझे लगता है कि अगर किसी में जुनून और मेहनत है, तो उसे मौका मिलना चाहिए। इंडस्ट्री को नए लोगों की जरूरत होती है। सवाल: डायरेक्टर सुनील पांडे में आपको क्या खास लगा? जवाब: वो हार्डवर्किंग और पैशनेट हैं। हर छोटी-बड़ी डिटेल पर उनकी नजर रहती है और वो काम में पूरी तरह डूब जाते हैं। सवाल: क्या उन्होंने आपकी उम्मीदों पर खरा उतरा? जवाब: हां, बिल्कुल। जो हमने कागज पर सोचा था, वो उन्होंने स्क्रीन पर अच्छे से उतारा है। पूरी टीम फिल्म से खुश है। सवाल: आप खुद को पुशी मानते हैं? जवाब: हां, मैं काम को लेकर सख्त हूं। लेकिन जब आप ऐसे लोगों के साथ

पंजाब- AAP छोड़ने वाले सांसदों का लग्जरी लाइफस्टाइल:₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा, ₹3 लाख का पेन; 6 सांसदों की प्रॉपर्टी-शौक के बारे में जानिए

पंजाब- AAP छोड़ने वाले सांसदों का लग्जरी लाइफस्टाइल:₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा, ₹3 लाख का पेन; 6 सांसदों की प्रॉपर्टी-शौक के बारे में जानिए

आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप पाठक को छोड़ दें तो सभी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता है, जिनके पास 5 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। लवली ग्रुप के मालिक अशोक मित्तल 450 करोड़ के मालिक हैं तो उनकी पत्नी के नाम पर भी 100 करोड़ की संपत्ति है। विक्रमजीत साहनी की संपत्ति 400 करोड़ रुपए की है। साहनी फर्टिलाइजर कंपनी सन ग्रुप चलाते हैं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन भज्जी भी 100 करोड़ के मालिक हैं। उनकी पत्नी गीता बसरा भी करोड़ों की मालकिन है। राघव चड्‌ढा और उनकी बॉलीवुड अभिनेत्री पत्नी परिणीति चोपड़ा के पास भी करीब 100 करोड़ की प्रॉपर्टी है। खास बात ये भी है कि भाजपा के पास आए इन सांसदों के जरिए राजनीति, इंडस्ट्री, खेल और बॉलीवुड का कॉकटेल बन गया है। आइए जानतें है किस सांसद के पास कितनी प्रापर्टी, कितने महंगे फ्लैट, फार्महाउस, कौन कितनी महंगी गाड़ी, घर, घड़ी, पैन, पर्स और चश्मे का शौकीन…। 1. राजिंदर गुप्ता: अपने नाम पर गाड़ी नहीं, कंपनी में BMW की पूरी सीरीज 2. अशोक मित्तल: 500 रुपए की मिठाई की दुकान से शुरूआत कर बिजनेस एंपायर खड़ा किया 3. विक्रमजीत साहनी: 3 लाख का पेन यूज करते हैं 4. हरभजन सिंह: 60 हजार से कम का जूता नहीं पहनते 5. राघव चड्ढा: 80 हजार रुपए का चश्मा पहनते हैं 6. संदीप पाठक: सिर्फ लाइब्रेरी ही प्रापर्टी

Punjab CM Mann Meets President; MP Bhajji Security| arvind kejriwal raghav chadha

Punjab CM Mann Meets President; MP Bhajji Security| arvind kejriwal raghav chadha

आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है। पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस . हालांकि भज्जी ने अभी AAP छोड़ने या BJP जॉइन करने को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन राघव चड्‌ढा ने उनके भी साथ में होने का दावा किया था। भज्जी से पहले AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की भी वाई सिक्योरिटी वापस ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र की तरफ से यही सिक्योरिटी मिल गई। भज्जी को केंद्र से सुरक्षा मिलने के बाद में अभी कोई सूचना नहीं है। इसी बीच AAP छोड़ने वाले दूसरे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने दावा किया कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था। मेरा मन भी बन गया था लेकिन फिर सलाहकारों ने रोक दिया। साहनी ने कहा कि पंजाब इस वक्त ICU में है। उसे बचाने के लिए स्ट्रॉन्ग सेंट्रल सपोर्ट या केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है। वहीं AAP न छोड़ने वाले सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने आजाद ग्रुप बनाने की बात कहकर मुझे 16, 17 और 18 अप्रैल को चाय पर बुलाया था लेकिन मैं वहां नहीं गया। मैंने उन्हें किसी तरह का आजाद ग्रुप बनाने या उसमें शामिल होने से मना कर दिया। संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने उन्हें भी अपने साथ आने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। सांसद साहनी ने AAP छोड़ने को लेकर क्या-क्या कहा… हमने पंजाब के साथ कोई गद्दारी नहीं की: सांसद विक्रमजीत साहनी ने कहा- हमने पंजाब और पंजाबियों के साथ कोई गद्दारी नहीं की। ये आरोप गलत है। हम पंजाब के लिए काम करेंगे। पंजाब में कई प्रोजेक्ट हैं, जिसमें 10 हजलार बच्चों को रोजगार देने का भी प्लान है। CM मान-केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा: सांसद साहनी ने कहा- मैं CM भगवंत मान के बारे में कोई कमेंट नहीं कर सकता। हमने कभी AAP जॉइन नहीं की लेकिन मौका देने के लिए उनके कर्जदार रहेंगे। मुझे CM मान और अरविंद केजरीवाल से कोई गिला-शिकवा नहीं है। न उनके खिलाफ कभी कुछ कहा और न जिंदगीभर कुछ कहूंगा। कानूनी कार्रवाई सहीं, हम राजनीतिक नहीं: साहनी ने मेंबरशिप खारिज करने को लेकर कहा- कानूनी कार्रवाई सही है। वह प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और सुप्रीम कोर्ट देखेगी। लेकिन जितना मैंने पढ़ा है कि दो-तिहाई का रूल है और मर्जर भी हुआ है। जो भी हुआ है, हम पंजाब की सेवा करते रहेंगे। हम रिजाइन करने के लिए तैयार नहीं हैं। हम राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं। जानिए, 7 सांसदों के AAP छोड़ने के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ.. 24 अप्रैल- शाम 4 बजे राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं। इसी दिन शाम को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा जॉइन कर ली। राघव ने कहा कि कुल 7 सांसद उनके साथ हैं। बाकी 4 सांसद सामने नहीं आए। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह इटानगर में हैं और बाद में प्रतिक्रिया देंगी। 25 अप्रैल- सुबह भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए 7 सांसदों पर टिप्पणी की, जिससे सियासी माहौल और गरम हो गया। उन्होंने लिखा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, ये 7 चीजें मिलकर सब्जियां स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती। 25 अप्रैल- AAP के हरपाल चीमा ने कहा कि सिर्फ 3 सांसद ही BJP में गए हैं और बाकी के साइन फर्जी हैं। चीमा ने कहा- रजिंदर गुप्ता विदेश में अपनी बाइपास सर्जरी करवाने गए हैं। इनके हस्ताक्षर सिर्फ सात मेंबर दिखाने के लिए किया गया है। 7 मेंबर एक साथ जाने चाहिए थे, तब कानून से बच सकते थे। इनके पास 18 महीने का ही टाइम बचा है। चीमा ने कहा कि हरभजन सिंह को इसलिए आगे लेकर आए थे कि वो युवाओं को रास्ता दिखाएगा, लेकिन वो गद्दार बनकर भाग गया। उसे डर है कि बीजेपी उसकी कमेंट्री बंद करवा देगी। 25 अप्रैल- पंजाब के CM भगवंत मान ने 7 AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का टाइम मांगा। पंजाब सीएम ऑफिस से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक सीएम मान पंजाब के सभी विधायकों को लेकर दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। वह पार्टी बदलने वाले 7 सांसदों के राइट टू रिकॉल की मांग करेंगे और इस पर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति से मिलेंगे। जहां वे पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे। 25 अप्रैल- एक न्यूज चैनल ने सोर्सेज के हवाले से दावा किया कि पार्टी छोड़ने से पहले 3 सांसद AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिले थे। इनमें अशोक मित्तल 19 अप्रैल, विक्रमजीत साहनी 22 अप्रैल और संदीप पाठक ने 23 अप्रैल को ही केजरीवाल से मुलाकात की थी। मित्तल ने तो 23 अप्रैल को केजरीवाल से बात भी की थी। 25 अप्रैल- (AAP) छोड़ने वाले 7 में से 3 राज्यसभा सांसदों हरभजन सिंह भज्जी, राजिंदर गुप्ता और LPU के संस्थापक अशोक मित्तल के खिलाफ AAP के वर्करों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जालंधर में भज्जी और लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर गद्दार लिख दिया। फगवाड़ा में सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी LPU के गेट पर भी ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया गया। इस दौरान पुलिस वहां मौजूद रही लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोई खास कोशिश नहीं की। भज्जी के घर में गद्दार लिखते हुआ आप का वर्कर। राघव चड्ढा के 14 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स घटे आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। 24 घंटे पहले उनके फॉलोअर 14.6 मिलियन (1 करोड़ 46 लाख) थे। शनिवार शाम तक यह 13.2 मिलियन (1 करोड़ 32 लाख) बचे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह युवा यूजर्स की प्रतिक्रिया हो सकती है। राघव के साथ पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों के बारे

BJPs Captain Strategy? Raghav Chadha & Sandip Pathak

BJPs Captain Strategy? Raghav Chadha & Sandip Pathak

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) में टूट हो गई। पंजाब के 6 सांसदों ने अचानक पार्टी छोड़ दी। इनमें से 3 राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भाजपा जॉइन कर ली। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पंजाब में AAP के MLA भी ट . वहीं एक तरफ सत्ताधारी पार्टी की टूट और फिर भाजपा में जाना। बड़ा सवाल ये है कि AAP की फूट का पंजाब में BJP को कितना बैनिफिट मिलने वाला है। खासकर, राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक जैसे चेहरे, जिनकी बदौलत AAP ने 2022 में ‘बदलाव’ का माहौल बनाकर 117 में से रिकॉर्ड 92 सीटें जीत लीं थी। वहीं अशोक मित्तल भले ही सियासी तौर पर नए हों, लेकिन एजुकेशन और कारोबारी सेक्टर में वह पंजाब के जाने-माने नाम हैं। सांसदों की टूट के बाद AAP के नुकसान से BJP को क्या फायदा मिलेगा?, इसके लिए दैनिक भास्कर ने 3 पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार रत्तू, इंजीनियर पवनदीप शर्मा और सीनियर जर्नलिस्ट प्रमोद बातिश से बात की। इस बातचीत से क्या निचोड़ निकला, ये जानने के लिए पूरी रिपोर्ट पढ़ें…. भास्कर पैनल के 3 पॉलिटिकल एक्सपर्ट राघव चड्‌ढा से AAP की अंदरूनी बातें बाहर आएंगी साल 2022 में AAP की सरकार बनने के बाद राघव चड्‌ढा पंजाब में पार्टी के सबसे ताकतवर चेहरा बनकर रहे। टिकट बंटवारा व कैंपेन ही नहीं बल्कि मंत्रिमंडल से लेकर सरकार चलाने तक में उनकी प्रभावी भूमिका रही। इस दौरान किस AAP नेता ने क्या किया, सरकार में दिल्ली का कितना दखल रहता है, AAP ने फंड वगैरह कैसे जुटाए, ये तमाम बातें बाहर आईं तो सीधे तौर पर AAP को नुकसान पहुंचाएंगी। वहीं कई बड़े नेता एक्सपोज हुए तो इससे पंजाबियों में AAP के खिलाफ नैरेटिव बनेगा। पंजाबी कभी भी बाहरी दबाव को स्वीकार नहीं करते हैं। चड्‌ढा के जरिए AAP की नेगेटिव ब्रॉन्डिंग करवाकर भाजपा खुद को मजबूत करने की कोशिश करेगी। चड्‌ढा की कही बातों का भरोसा भी ज्यादा होगा क्योंकि वह सरकार के शुरूआती 2 साल पंजाब में पार्टी और सरकार के सेंटरपॉइंट रह चुके हैं। AAP को उनकी बातों को झुठलाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ेगी। संदीप पाठक के जरिए 2022 जैसी स्ट्रैटजी का फायदा संदीप पाठक का अचानक पार्टी छोड़ना और भाजपा में जाना AAP के लिए सबसे बड़ा झटका है। इसकी बड़ी वजह उनका पॉलिटिकल स्ट्रेटेजिस्ट होना है। 2022 में बैकएंड यानी पर्दे के पीछे से उनकी बनाई स्ट्रैटजी AAP के लिए कामयाब रही। टिकट बंटवारे से लेकर कैंपेन डिजाइन और फिर दिल्ली व पंजाब के नेताओं के बीच कोऑर्डिनेशन के साथ 92 विधायकों को संभालने में उनका बड़ा रोल रहा। उनके जाने से AAP के लिए सीधे तौर पर रणनीतिक वैक्यूम क्रिएट हो गया है। वहीं 2022 में जैसी हालत AAP की पंजाब में थी, वैसी ही BJP की अकाली दल से गठबंधन के टाइम से है। भाजपा कुछेक सीटें जीतती जरूर है लेकिन कभी प्रभावी रोल में नहीं आ सकी। 2027 में पहली बार भाजपा फुल फ्लैश सरकार बनाने के हिसाब से वर्किंग कर रही है। 2022 में जब AAP को रिकॉर्डतोड़ जीत मिली तो इसने सबको हैरान कर दिया। तब ऐसा माहौल था कि कांग्रेस तत्कालीन सीएम चरणजीत चन्नी के जरिए सरकार रिपीट कर सकती है। ऐसी ही स्थिति CM भगवंत मान के नाम पर अब AAP भी मानकर चल रही है। मगर, संदीप पाठक के जरिए भाजपा फिर से उसी तरह की रणनीति बनाकर चुनावी में चौंका सकती है। इसके अलावा उनके विधायकों से रिश्तों का फायदा तो मिलेगा ही, जिसमें AAP से टिकट कटने पर भाजपा उन्हें उम्मीदवार बनाने में देरी नहीं करेगी। AAP को जिनसे फाइनेंशियल डेंट, BJP को उनका फायदा चुनाव लड़ने के लिए संगठन के साथ फंड भी बहुत जरूरी है। ताबड़तोड़ रैलियां, वर्करों-प्रचारकों के लिए इंतजाम के लिए पैसा चाहिए। शायद यही सोचकर AAP ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के संस्थापक अशोक मित्तल, ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता और सन ग्रुप के मालिक विक्रमजीत साहनी को अपने साथ जोड़ा। कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड न होने के बाद भी उन्हें सीधे राज्यसभा में भेज दिया। हालांकि AAP ने 2027 की जिस सोच के साथ इन्हें बैठे-बैठाए राज्यसभा सांसद बनाया, वह चुनाव से पहले ही गच्चा दे गई। AAP को उम्मीद थी कि 2027 के चुनाव में तीनों से उन्हें चुनाव लड़ने के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट मिलेगा लेकिन इस पर पानी फिर गया। इसके साथ ही पिछले चुनाव में फाइनेंशियल प्लानिंग करने वाले राघव चड्‌ढा भी भाजपा में ही जा चुके हैं। ऐसे में चुनाव से ऐन पहले AAP को चुनावी जंग के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट के लिए भी जूझना होगा। लीडरशिप के लिहाज से BJP में काफी स्पेस है। भाजपा ये नैरेटिव बनाएगी कि AAP में गलत काम हो रहा। राघव चड्‌ढा ने भी पार्टी छोड़ते हूुए साफ कहा कि वहां गलत काम हो रहे थे, जिसमें वह भागीदार नहीं बन सकते। इससे पहले कुमार विश्वास जैसे नेताओं ने भी यही आरोप लगाए थे। चुनाव के ठीक पहले BJP आप में इंटरनल कॉन्ट्रोवर्सी को और बढ़ाएगी ताकि AAP खुद को संभालने में इतनी मजबूर हो जाए कि चुनावी ग्राउंड में मुकाबले में कमजोर पड़ सके। BJP की पंजाब को लेकर क्या चुनावी तैयारी है? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कह चुके हैं कि अकेले चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में पॉलिटिकल एक्सपर्ट पूर्व डिप्टी डायरेक्टर प्रो. कृष्ण कुमार रत्तू कहते हैं- BJP बहुत एग्रेसिव ढंग से 2027 में पंजाब चुनाव पर वर्किंग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेरा सचखंड बल्लां आ चुके। डेरा ब्यास वालों से भी कई मंत्री मिल चुके। दूसरे डेरों से भी भाजपा की नजदीकियां जगजाहिर हैं। ऐसे में उनकी पूरी प्लानिंग तैयार है। सीनियर जर्नलिस्ट प्रमोद बातिश कहते हैं – भाजपा को 117 सीटों पर चुनाव लड़ना है और उसके लिए उन्हें विनिंग कैंडिडेट चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ कमजोर है। इसीलिए नेताओं को जॉइन कराया जा रहा है। चुनाव और नजदीक आने दीजिए, अभी AAP ही नहीं बल्कि कांग्रेस और अकाली दल से भी नेता टूटकर भाजपा में जाते नजर आएंगे। पंजाब के 2022 के विधानसभा चुनाव में BJP को 6% ही वोट मिले। 2 साल बाद 2024

LSG Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update; Rinku Singh Rishabh Pant

LSG Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update; Rinku Singh Rishabh Pant

स्पोर्ट्स डेस्क43 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करेगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। लखनऊ और कोलकाता का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। 3 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए मैच में LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा है। दोनों पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। लखनऊ ने 7 में से 2 मैच जीते और 9वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता को 7 में से अब तक सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। लखनऊ की बादशाहत, 7 में से जीते 5 मैच दोनों टीमों के बीच अब तक लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 7 मैचों में से लखनऊ ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है। मार्श और प्रिंस लखनऊ के बड़े हथियार LSG के लिए इस सीजन में मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 134.61 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव सबसे सफल रहे हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। अंगकृष और कार्तिक त्यागी KKR की ताकत कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से युवा बैटर अंगकृष रघुवंशी फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 142.85 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। यहां 26वां मैच खेला जाएगा लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक कुल 25 IPL मैच खेले गए। 10 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। यहां IPL का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे। लखनऊ में आज तेज गर्मी रहेगी लखनऊ में रविवार को काफी तेज धूप और काफी गर्मी रहेगी। हवा की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा रहेगी। मैच वाले दिन यहां का तापमान 43 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert | North East Rain Kashmir Himachal Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/मुंबई4 घंटे पहले कॉपी लिंक देश में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ देश में बिजली की मांग 252.07 गीगावॉट तक पहुंच गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे पहले मई 2024 में 250 GW का रिकॉर्ड बना था। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के 10 राज्यों में हीटवेव और वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश का बांदा शनिवार को देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में तापमान 45.5°C, वाराणसी में 45°C और झांसी में 44.8°C रहा। वहीं दिल्ली में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर जिले में आंगनवाड़ी केंद्र और 8वीं तक के सभी स्कूल 27 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राजस्थान के बाड़मेर में 45.7°C तापमान दर्ज हुआ। वहीं पंजाब के फरीदकोट में 45.2°C और हरियाणा के रोहतक में 44.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती में तापमान 45.6°C और वर्धा में 45.5 °C दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 42.2°C रहा, हालांकि 27 अप्रैल से बारिश का अनुमान है। केरल और आंध्र प्रदेश में भी तापमान 40°C के आसपास बना हुआ है और हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 अप्रैल: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। 28 अप्रैल: बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें प्रयागराज में तेज गर्मी में एनर्जी के लिए नारियल पानी पीती युवती। यहां पारा 45.5°C रहा। जम्मू में गर्मी से बचने के लिए मुंह पर पानी डालता युवक। यहां पारा 39.5°C रहा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच एक रेलवे कर्मचारी प्लेटफॉर्म पर पानी छिड़क रहा है। यहां पारा 45°C पार हो गया है। झारखंड के रांची में लोग ठंडे पानी के लिए मिट्‌टी के घड़े खरीदने पहुंचे। यहां आज दिन का तापमान 37°C रिकॉर्ड किया गया। IMD की एडवाइजरी दोपहर में धूप से बचें। ज्यादा पानी पिएं। हल्के कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। राजस्थान-बिहार में बारिश राजस्थान में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया। बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर जिले में शनिवार को बारिश हुई। राजसमंद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं बिहार के सुपौल, किशनगंज और मधुबनी में शनिवार को तेज बारिश हुई। नया अनुमान… मई में ही अल नीनो आने की आशंका वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन कर कहा है कि अल नीनो कंडीशन मई से ही डेवलप होने की आशंका है। इसका मानसून पर नकारात्मक असर होगा। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि इस वर्ष बारिश सामान्य से कम हो सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert | North East Rain Kashmir Himachal Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/मुंबई10 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ देश में बिजली की मांग 252.07 गीगावॉट तक पहुंच गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे पहले मई 2024 में 250 GW का रिकॉर्ड बना था। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के 10 राज्यों में हीटवेव और वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश का बांदा शनिवार को देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में तापमान 45.5°C, वाराणसी में 45°C और झांसी में 44.8°C रहा। वहीं दिल्ली में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर जिले में आंगनवाड़ी केंद्र और 8वीं तक के सभी स्कूल 27 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राजस्थान के बाड़मेर में 45.7°C तापमान दर्ज हुआ। वहीं पंजाब के फरीदकोट में 45.2°C और हरियाणा के रोहतक में 44.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती में तापमान 45.6°C और वर्धा में 45.5 °C दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 42.2°C रहा, हालांकि 27 अप्रैल से बारिश का अनुमान है। केरल और आंध्र प्रदेश में भी तापमान 40°C के आसपास बना हुआ है और हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 अप्रैल: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। 28 अप्रैल: बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें प्रयागराज में तेज गर्मी में एनर्जी के लिए नारियल पानी पीती युवती। यहां पारा 45.5°C रहा। जम्मू में गर्मी से बचने के लिए मुंह पर पानी डालता युवक। यहां पारा 39.5°C रहा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच एक रेलवे कर्मचारी प्लेटफॉर्म पर पानी छिड़क रहा है। यहां पारा 45°C पार हो गया है। झारखंड के रांची में लोग ठंडे पानी के लिए मिट्‌टी के घड़े खरीदने पहुंचे। यहां आज दिन का तापमान 37°C रिकॉर्ड किया गया। IMD की एडवाइजरी दोपहर में धूप से बचें। ज्यादा पानी पिएं। हल्के कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। राजस्थान-बिहार में बारिश राजस्थान में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया। बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर जिले में शनिवार को बारिश हुई। राजसमंद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं बिहार के सुपौल, किशनगंज और मधुबनी में शनिवार को तेज बारिश हुई। नया अनुमान… मई में ही अल नीनो आने की आशंका वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन कर कहा है कि अल नीनो कंडीशन मई से ही डेवलप होने की आशंका है। इसका मानसून पर नकारात्मक असर होगा। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि इस वर्ष बारिश सामान्य से कम हो सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

KL Rahul Breaks Records, Becomes First Indian to 150; Punjab Kings Achieve Highest Chase

KL Rahul Breaks Records, Becomes First Indian to 150; Punjab Kings Achieve Highest Chase

Hindi News Sports Cricket IPL: KL Rahul Breaks Records, Becomes First Indian To 150; Punjab Kings Achieve Highest Chase स्पोर्ट्स डेस्क55 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में शनिवार का दिन रिकॉर्ड्स के नाम रहा। पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का सबसे बड़ा रनचेज किया। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया। इन दोनों मैच को मिलाकर एक ही दिन में IPL इतिहास के सबसे ज्यादा 986 रन बने। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा शतक जड़ दिया। पढ़िए दोनों मुकाबले के टॉप-16 रिकॉर्ड्स… 1. IPL में एक दिन में 986 रन बने IPL के इतिहास में एक ही दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शनिवार को बना, जब दो मुकाबलों में कुल 986 रन बन गए। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच में 264 और 265 रन बने, वहीं राजस्थान और हैदराबाद के मुकाबले में 228 और 229 रन बने। इससे पहले 2024 में 899 रन एक दिन में बने थे, जबकि 2026 में ही एक अन्य दिन 843 रन भी दर्ज किए गए। 2. पंजाब ने IPL में का सबसे बड़ा रन चेज किया पंजाब ने अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम ने 18.5 ओवर में 265 रन बना डाले। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2024 में KKR के खिलाफ 262 रन चेज कर बनाया था। 3. राहुल ने बतौर भारतीय टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेली राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए। यह टी20 में किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 में राजकोट में मेघालय के खिलाफ 151 रन बनाए थे। 4. राहुल IPL में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय राहुल ने IPL का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वे IPL में 150 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बन गए। सबसे बड़ा स्कोर क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने पुण वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 2013 में नाबाद 175 रन बनाए थे। 5. राहुल-राणा ने IPL की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की केएल राहुल और नीतीश राणा ने पंजाब के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 220 रन जोड़े। यह IPL में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले नंबर पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी है, जिन्होंने 2016 में बेंगलुरु के मैदान पर गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन की नाबाद साझेदारी की थी। 6. राहुल ने तीसरी टीम के लिए सेंचुरी बनाई राहुल IPL में 3 अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक लगाए हैं। उनके अलावा डीकॉक (MI, DD, LSG) और संजू सैमसन (DD, RR और CSK) भी यह कारनामा कर चुके हैं। 7. केएल राहुल ने IPL में छठा शतक जड़ा केएल राहुल ने IPL में अपना छठा शतक लगाया। उन्होंने पंजाब के खिलाफ क्रिस गेल के 6 शतकों की बराबरी की। IPL में सबसे ज्यादा 8 शतक विराट कोहली के नाम हैं। 7 शतकों के साथ जोस बटलर दूसरे नंबर पर हैं। 8. राहुल ने 25 बाउंड्री लगाई राहुल ने अपनी शतकीय पारी में 16 चौकै और 9 छक्के लगाए। वे IPL की एक इनिंग में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 बाउंड्री लगाई थी। 9.राहुल के IPL में 5500 रन पूरे राहुल ने शनिवार को शतकीय पारी के दौरान IPL में अपने 5500 रन पूरे कर लिए। वे IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले में 5वें नंबर पर हैं। विराट कोहली 8989 रन के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा है, जिन्होंने 7183 रन बनाए हैं। 10. दिल्ली ने अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ अपना सबसे बड़ा IPL टोटल बनाया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264/2 का स्कोर बनाया। इसके बाद 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 257/4 उनका दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। यहां से दूसरे RR vs SRH मैच के रिकॉर्ड्स 11. वैभव ने IPL का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ 36 गेंदों पर सेंचुरी बनाई। उन्होंने IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाया था। दूसरे नंबर पर वैभव ही हैं, जिन्होंने 2025 में GT के खिलाफ 35 गेंद पर अपना पहला शतक जड़ा था। 12. वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 12 छक्के लगाए। वे IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम था, जिन्होंने 2010 में RR के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। वैभव ने भी 2025 में GT के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। 13. वैभव ने दूसरी बार 10+ छक्के लगाए वैभव ने दूसरी बार IPL की एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। वे ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2 या उससे ज्यादा बार ऐसी उपलब्धि हासिल की हो। क्रिस गेल नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 4 बार ऐसा किया है। अभिषेक शर्मा, वैभव के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 14. राजस्थान रॉयल्स का IPL में दूसरा सबसे बड़ा टोटल राजस्थान रॉयल्स ने SRH के खिलाफ पहली पारी में 228/6 का स्कोर खड़ा किया। यह IPL में टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। राजस्थान ने 2025 में हैदराबाद के खिलाफ ही 242/6 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। 15. वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी वैभव ने IPL में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 21 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर 23