Sunday, 13 Sep 2026 | 11:00 AM

Trending :

आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस थलापति विजय सिल्वरस्टोन में अजीत कुमार की रेस देखी:तृषा कृष्णन सबके सामने आईं तो पीछे हटते दिखे; पत्नी ने वापस लिया है तलाक का केस इंडोनेशिया का 240 यात्रियों वाला जहाज लापता:जावा सागर में संपर्क टूटा, पूर्वी जावा से बोर्नियो जा रहा था MP Constable & RRB NTPC Recruitment 2026 ‘बिरजू को क्यों मारा?’ पर बोले रसिका-मोहित:‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’ जैसी ‘मिर्जापुर मूवी की बड़ी मिस्ट्री
EXCLUSIVE

पंजाब सरकार ने भज्जी की सिक्योरिटी छीनी:MP को मिली थी जेड प्लस सुरक्षा, घर पर लिखा जा चुका गद्दार; ‌BJP के साथ होने का दावा

पंजाब सरकार ने भज्जी की सिक्योरिटी छीनी:MP को मिली थी जेड प्लस सुरक्षा, घर पर लिखा जा चुका गद्दार; ‌BJP के साथ होने का दावा

आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापस ले ले ली है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने खुद आप छोड़ने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राघव चड्ढा ने उन्हें अपने साथ होने का दावा किया था। सूत्रों का कहना है कि हरभजन सिंह से पार्टी हाईकमान लगातार संपर्क में थी लेकिन वो कोई बात नहीं कर रहे हैं। इसके बाद रविवार को पार्टी ने पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी वापस ले ली है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 7 सांसदों ने AAP को छोड़ दिया। राघव चड्ढा संदीप पाठक व अशोक मित्तल के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया किया हमारे साथ 7 सांसद हैं। 3 सांसद बीजेपी में हो चुके शामिल 24 अप्रैल 2026 को आप की तरफ से पंजाब से राज्यसभा गए 3 सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे, जबकि 3 अन्य के भी बीजेपी में होने का दावा किया गया था। इसमें जालंधर के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी नाम शामलि था। वे मार्च 2022 में AAP से पंजाब से राज्यसभा सांसद बने थे। हरभजन के पास थी जेड प्लस सिक्योरिटी पूर्व क्रिकेटर और आप के पंजाब से राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह के पास जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा थी, जो उन्हें पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। अप्रैल 2026 में आप (AAP) छोड़ने और भाजपा (BJP) में शामिल होने की खबरों के बाद शनिवार को उनके जालंधर आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था। सीएम भगवंत मान मांग चुके राष्ट्रपति से मिलने का समय उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इससे पहले राष्ट्रपति से मिलने का समय मांग चुके हैं। भगवंत मान अपनी पार्टी के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर नाराज हैं। सूत्रों ने बताया कि वे राष्ट्रपति के सामने पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को रिकॉल करने संबंधी अपना पक्ष रखना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के पार्टी विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वे बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को रिकॉल करने संबंधी पक्ष रखेंगे।

दतिया में खतरनाक कट बंद होगा, हादसों के कारण फैसला:हाईवे पर लगेंगी नई हाईमास्क लाइटें, आवारा गोवंश हटाने के लिए चलाया जाएगा अभियान

दतिया में खतरनाक कट बंद होगा, हादसों के कारण फैसला:हाईवे पर लगेंगी नई हाईमास्क लाइटें, आवारा गोवंश हटाने के लिए चलाया जाएगा अभियान

दतिया में सड़क हादसों के बढ़ते आंकड़ों ने प्रशासन की नींद तोड़ दी है। वर्ष 2025 में गोराघाट बॉर्डर से चिरोला बॉर्डर तक 80 हादसे दर्ज हुए, जबकि न्यू कलेक्ट्रेट से झांसी चुंगी तक 22 दुर्घटनाएं हुईं। इन खतरनाक आंकड़ों के बीच अब सड़क सुरक्षा समिति ने बड़े फैसले लेते हुए हड़ापहाड़ के कट को स्थायी रूप से बंद करने और पूरे हाईवे सिस्टम में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। हड़ापहाड़ का खतरनाक कट होगा पूरी तरह बंद हड़ापहाड़ का असुरक्षित कट, जो लंबे समय से हादसों की वजह बना हुआ था, अब पूरी तरह बंद किया जाएगा। पहले प्रशासन ने अस्थायी बैरिकेड लगाए थे, लेकिन लोगों की लापरवाही के चलते वे हटा दिए गए। अब इस कट को पत्थर की पक्की दीवार बनाकर सील किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की आवाजाही संभव न हो सके। हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना एनएच पर लगातार बढ़ते हादसों और अंधेरे की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नई रणनीति बनाई है। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स सुधारने के बजाय अब हर दो किलोमीटर पर हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए आरटीओ और यातायात पुलिस को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित स्थानों में पुलिस बिल्डिंग, बड़ौनी तिराहा, न्यू कलेक्ट्रेट और न्यायालय क्षेत्र शामिल हैं। हाल ही में मरम्मत कार्य के लिए खोला गया कलापुरम कट भी जल्द बंद कर दिया जाएगा। इसकी जगह न्यायालय के सामने नया कट खोलने की तैयारी है। प्रशासन का मानना है कि इससे रॉन्ग साइड चलने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और हादसों में कमी आएगी। जहां हादसे ज्यादा, वहां सख्ती ज्यादा जिन मार्गों पर दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं, वहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे और हाईवे पर रंबल स्ट्रिप्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। गोराघाट से इंदरगढ़ मार्ग तक झाड़ियों की सफाई, रिफ्लेक्टर और ब्लिंकर लगाने का काम भी किया जाएगा। हादसे रोकने के लिए यह कदम उठाएगा प्रशासन

लव मैरिज के बाद युवक के साथ मारपीट:युवती के परिजनों ने घर में घुसकर किया हमला, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

लव मैरिज के बाद युवक के साथ मारपीट:युवती के परिजनों ने घर में घुसकर किया हमला, दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

छतरपुर में लव मैरिज के बाद युवती के परिजनों ने युवक को पीट दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार शाम युवक के घर में घुसकर जमकर मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवक के अनुसार, उसने और युवती ने आपसी सहमति से विवाह किया है और दोनों एक ही समाज से संबंध रखते हैं। बावजूद इसके युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। युवक का आरोप है कि शनिवार शाम करीब 4 बजे युवती के परिवार के लोग अचानक उसके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने युवक समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती के परिजन बोले- लड़की गहने लेकर गई युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी घर से गहने और नकदी लेकर चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर वे युवक के घर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी कर ली। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज घटना के बाद दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

आम पुदीना चटनी रेसिपी: गर्मी में लू की होगी छुट्टी, बस 5 मिनट में तैयार करें ये ताज़ा ‘आम-पुदीने की चटनी’, पेट को एकदम ठंडा

कच्चे आम पुदीना चटनी रेसिपी

26 अप्रैल 2026 को 09:05 IST पर अपडेट किया गया कच्ची आम पुदीना चटनी रेसिपी: अगर आप भी चिलमिलाटी और तेज गर्मी और धूप से परेशान हो गए हैं, तो अपनी पसंद में दादी-नानी वाले देसी नुस्खे को शामिल कर सकते हैं। ये खाना सिर्फ आपके खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाएगा, इसके साथ ही शरीर को अंदर से ठंडा-ठंडा, कूल-कूल भी रखेगा। इसके साथ में कच्चा आम और पुदीने की चटनी लू ने भी बचकर लिखी है। आइए आपको बताते हैं ‘आम-पुदीने की चटनी’ को बनाने की झटपट रेसिपी। अनुसरण करना : ‘आम-पुदीने की रचना’ बनाने के लिए बस इन चंद सामग्री की जरुरत है 1 कट गया रॉ आम एक असली ताज़ा पुदीना 2-3 हरी मिर्च 4-5 लहसुन की कलियाँ आधा जीरा और स्वाद नमक छवि: एआई निर्माण की तैयारी करने में सिर्फ 2 मिनट लगे हैं। सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटी-छोटी सब्जियों में काट लें। पुदीने की वैलेंटाइन को से अलग कर लें। छवि: एआई फिर इसे अच्छी तरह से साफ कर लें, ताकि इसमें मौजूद कूड़ा-मिट्टी निकल जाए। लहसुन और मिर्च को भी साफ कर लें। छवि: फ्रीपिक बनाने की विधि: अब एक मिक्सर जार सिल याबट्टे में कटा हुआ आम, पुदीना, मिर्च, लहसुन, जीरा और नमक डाला जाता है। अगर चाहिए तो 1-2 पानी मिला दीजिये. इसका प्रभाव दरदरा पीसने पर स्वाद अधिक उभर कर आता है। छवि: एआई आपके ताज़ा कच्चे आम-पुदीने की रेसिपी ऊपर दिए गए स्टेप्स से आसानी से तैयार हो जाएगी। इस रेसिपी को दाल-चावल, परांठे या सादा रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं. छवि: फ्रीपिक यह केवल आपके दस्तावेज़ों में सुधार नहीं करेगा, बल्कि आपको डिजिटल मार्केटिंग स्टोर में भी मदद करने की अनुमति देगा। इसके साथ ही आपके पेट को बिल्कुल कूल और ताज़ा राखी मिलेगी। छवि: फ्रीपिक द्वारा प्रकाशित : कीर्ति सोनी प्रकाशित 26 अप्रैल 2026, 09:05 IST (टैग्सटूट्रांसलेट)कच्चे आम की चटनी रेसिपी(टी)आम पुदीना की चटनी(टी)गर्मियों की विशेष चटनी(टी)इंस्टेंट आम की चटनी(टी)कच्चे आम की चटनी रेसिपी(टी)कच्चे आम की चटनी कैसे बनाएं(टी)ताज़ा गर्मियों की रेसिपी(टी)हीटस्ट्रोक से बचाव वाले खाद्य पदार्थ(टी)इम्युनिटी बूस्टर चटनी(टी)देसी स्टाइल चटनी

नेपा मिल में फिर शुरू हुआ उत्पादन:3 दिन में 310 मीट्रिक टन कागज तैयार, 71 साल हुए पूरे

नेपा मिल में फिर शुरू हुआ उत्पादन:3 दिन में 310 मीट्रिक टन कागज तैयार, 71 साल हुए पूरे

बुरहानपुर स्थित एशिया की पहली अखबारी कागज मिल नेपा लिमिटेड ने बिना किसी आर्थिक पैकेज के उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है।मिल ने महज तीन दिनों में 310 मीट्रिक टन कागज का उत्पादन किया है। 71 साल पुरानी इस मिल का इतिहास उतार-चढ़ाव भरा रहा है। आज नेपा डे है और मिल को 71 वर्ष पूरे हो गए हैं। मिल के 71 साल के इतिहास में छह से सात साल ऐसे भी रहे जब कागज उत्पादन पूरी तरह बंद रहा। 2022 में मिल फिर से शुरू हुई, लेकिन अगले चार वर्षों में कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं हो सकी। बार-बार बदले सीएमडी 2024 से 2026 के बीच मिल में तीन सीएमडी बदले गए। आरके चोखानी 26 मार्च 2024 से 15 अप्रैल 2025 तक सीएमडी रहे, जिनके कार्यकाल में 7403 मीट्रिक टन कागज का उत्पादन हुआ। इसके बाद अरविंद वढ़ेरा 16 अप्रैल 2025 से 23 फरवरी 2026 तक सीएमडी रहे, लेकिन उनके कार्यकाल में उत्पादन पूरी तरह बंद रहा। अब भेल भोपाल से आए नरेश सिंह ने पदभार संभालते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में नई ऊर्जा भरी। इसके परिणामस्वरूप बंद पड़ी मिल की एक मशीन चालू कर तीन दिनों में 310 मीट्रिक टन कागज का उत्पादन संभव हो पाया। अब दूसरी मशीन को भी चालू करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि मिल को अभी भी सरकार से आर्थिक पैकेज का इंतजार है। लगभग एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को एडमिन ऑफिस से मिल में स्थानांतरित कर मशीन संचालन में लगाया गया है, जिससे उत्पादन में सुधार देखने को मिला है। 469 करोड़ से हुआ कायाकल्प वर्ष 2022 में 469 करोड़ रुपये की लागत से मिल का कायाकल्प किया गया था। हालांकि एक साल के भीतर ही संचालन धीमा पड़ गया और अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक उत्पादन पूरी तरह बंद रहा। अब एक बार फिर उत्पादन प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी भी पैकेज का इंतजार मिल को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 150 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की गई थी। सांसद सहित कई प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से भी मिले, लेकिन अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मिल को पैकेज मिल सकता है। यह है नेपा मिल का इतिहास

OpenAI GPT-5.5 Launch | Gates-Buffett Net Worth Redistribution News

OpenAI GPT-5.5 Launch | Gates-Buffett Net Worth Redistribution News

नई दिल्ली27 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर एआई से जुड़ी रही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की रेस में ओपनएआई ने अपना सबसे स्मार्ट और समझदार एआई मॉडल GPT-5.5 पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह एआई की दुनिया में अगला बड़ा कदम है। वहीं, बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की सूची एक नए नजरिए से जारी की है। अरबपतियों की संपत्ति की दोबारा कैलकुलेशन करते हुए, उसमें उनके द्वारा किए गए दान को भी जोड़ा गया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार आज बंद रहेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. सीनियर सिटीजन के लिए अब FD हुई और भी फायदेमंद:स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न; निवेश करने से पहले जानें इससे जुड़ी खास बातें शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सुरक्षित निवेश चाहने वाले सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बार फिर सबसे पसंदीदा विकल्प बनकर उभरा है। साल 2026 में रिटायरमेंट के बाद अपनी पूंजी की सुरक्षा और रेगुलर इनकम को प्राथमिकता देने वाले बुजुर्गों के लिए एफडी पर शानदार रिटर्न मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. ओपनएआई का सबसे स्मार्ट GPT-5.5 लॉन्च:अब एआई खुद प्रोजेक्ट प्लान बनाएगा और पूरा करेगा; इसे 100 नंबर के टेस्ट में 93 अंक मिले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की रेस में ओपनएआई ने अपना सबसे स्मार्ट और समझदार एआई मॉडल GPT-5.5 पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह एआई की दुनिया में अगला बड़ा कदम है, जहां एआई अब केवल बातचीत नहीं करेगा, बल्कि असल में आपके काम को अंजाम भी देगा। पुराने एआई मॉडल्स को हर कदम पर निर्देश देने पड़ते थे, लेकिन GPT-5.5 उलझे हुए और कई हिस्सों वाले कामों को खुद-ब-खुद शुरू से आखिरी तक पूरा कर सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. गेट्स-बफे दान न करते, तो दूसरे-तीसरे सबसे अमीर होते:फोर्ब्स लिस्ट में इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर लेकिन दान में बहुत पीछे बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की सूची एक नए नजरिए से जारी की है। अरबपतियों की संपत्ति की दोबारा कैलकुलेशन करते हुए, उसमें उनके द्वारा किए गए दान को भी जोड़ा गया है। इसमें जानने की कोशिश की गई है कि दुनिया के सबसे उदार अरबपतियों ने कभी दान न किया होता, तो आज उनकी संपत्ति और रैंकिंग कैसी होती? इसका जवाब पाने के लिए फोर्ब्स ने ‘ट्रू नेट वर्थ’ रैंकिंग तैयार की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अब AI और प्रीमियम कैमरा पर फोकस:ओप्पो इंडिया कम्युनिकेशन हेड बोले- महंगे फोन खरीद रहे लोग, प्रीमियम सेगमेंट में 37% की ग्रोथ ओप्पो के भारत में 11 साल के सफर और 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के भरोसे के साथ कंपनी अब अपनी रणनीति बदल रही है। आखिर क्यों अब लोग सस्ते फोन के बजाय प्रीमियम और महंगे फोन पसंद कर रहे हैं? और क्या आने वाले समय में मोबाइल की कीमतें कम होंगी? इन सभी सवालों पर ओप्पो इंडिया कम्युनिकेशन हेड गोल्डी पटनायक ने खुलकर बात की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

नेपानगर रेंज में अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा:निमाड़ के 4 जिलों से वन विभाग और पुलिस बल पहुंचा, 300 से अधिक कर्मचारी शामिल

नेपानगर रेंज में अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा:निमाड़ के 4 जिलों से वन विभाग और पुलिस बल पहुंचा, 300 से अधिक कर्मचारी शामिल

बुरहानपुर जिले की नेपानगर रेंज में रविवार, 27 अप्रैल को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में निमाड़ के चार जिलों से वन विभाग का अमला और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहेगा। वन विभाग लंबे समय से बाहरी अतिक्रमणकारियों को जिले से हटाने की योजना बना रहा था, जिसकी तारीख अब तय हो गई है। शनिवार शाम को बुरहानपुर पुलिस लाइन में कार्रवाई के लिए बल एकत्रित हुआ। 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे बुरहानपुर के डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने बताया कि नेपानगर रेंज में चिह्नित बाहरी अतिक्रमणकारियों को बेदखल किया जाएगा। यह एक बड़ी कार्रवाई होगी, जिसमें पुलिस और प्रशासन का सहयोग भी शामिल है। इस कार्रवाई में बुरहानपुर के अलावा खंडवा वन मंडल, खरगोन और बड़वाह जैसे जिलों के वनकर्मी भी शामिल होंगे। स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। बताया जा रहा है कि इस टीम में 300 से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे।

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया:दीप्ति ने 36 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए, अफ्रीका सीरीज में 3-1 सं आगे

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया:दीप्ति ने 36 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए, अफ्रीका सीरीज में 3-1 सं आगे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में वह 3-1 से आगे है। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा जीत की स्टार रहीं। उन्होंने बल्ले से 36 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। दीप्ति शर्मा की फॉर्म में वापसी, ऋचा घोष के साथ की 65 रन की पार्टनरशिप मैच से पहले सबकी नजरें दीप्ति शर्मा की फॉर्म पर थीं। उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 26 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली। जब टीम 120 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, तब दीप्ति और ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 65 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत 185 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच पाया। ऋचा घोष ने भी अंत में तेज तर्रार पारी खेली। मंधाना को आराम, अनुष्का शर्मा ने ओपनिंग की नियमित उप-कप्तान स्मृति मंधाना को इस मैच में आराम दिया गया था। उनकी जगह अनुष्का शर्मा को ओपनिंग का मौका मिला। अनुष्का ने शानदार शुरुआत की और 18 गेंदों में 27 रन बनाए। हालांकि, पावरप्ले की आखिरी गेंद पर तजमीन ब्रिट्स ने मिडविकेट पर उनका एक कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। शेफाली वर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं और 3 ओवर के भीतर ही पवेलियन लौट गईं। अंपायरिंग के फैसलों पर उठे सवाल, हरमनप्रीत खुद ही चलकर बाहर गईं भारतीय पारी के दौरान 12वें ओवर के बाद अचानक विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। भारती फुलमाली को एलबीडब्ल्यू (LBW) दिया गया, जबकि रिप्ले में लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। इसके तुरंत बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर के विकेट पर विवाद हुआ। साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता ने कैच की अपील की, अंपायर शांत थे लेकिन हरमनप्रीत बिना अंपायर के फैसले का इंतजार किए खुद ही क्रीज छोड़कर चली गईं। भारत ने 14 गेंदों के अंदर 18 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब, कप्तान वोल्वार्ट सस्ते में आउट 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। शानदार फॉर्म में चल रही कप्तान लौरा वोल्वार्ट को क्रांति गौड़ ने बोल्ड कर दिया। वोल्वार्ट पिछले पांच मैचों से लगातार 50 से ज्यादा का स्कोर बना रही थीं, लेकिन इस बार वे विफल रहीं। उनके आउट होने के बाद सुने लुस ने 40 रनों की पारी खेलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। दीप्ति का ‘फाइव विकेट हॉल’, करियर की बेस्ट बॉलिंग गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा पूरी तरह हावी रहीं। उन्होंने सुने लुस को आउट कर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने निचले क्रम को टिकने का मौका नहीं दिया। दीप्ति ने अपने कोटे में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट लिए। टी-20 इंटरनेशनल में यह उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। साउथ अफ्रीका की टीम नबंर 3 पर उतरी तजमीन ब्रिट्स और लुस के बीच हुई 44 रन की पार्टनरशिप के अलावा कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी। भारत के लिए बढ़ी चोट की चिंता, क्रांति गौड़ मैदान से बाहर गईं जीत के बावजूद भारतीय कैंप के लिए खिलाड़ियों की चोट परेशानी का सबब बनी हुई है। अमनजोत कौर और अरुंधति रेड्डी पहले से ही चोटिल हैं। अब मैच के अंतिम ओवरों में फील्डिंग के दौरान क्रांति गौड़ का टखना मुड़ गया। उन्हें गोल्फ कार्ट की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि, बाहर जाने से पहले उन्होंने अपना स्पेल खत्म कर लिया था और साउथ अफ्रीकी कप्तान का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया था।

हाई प्रोटीन: सबसे सस्ता, सबसे अच्छा भी… इस प्रोटीन के पावर हाउस के आगे पनीर-अंडा सब फेल, आज ही शामिल करें

हाई प्रोटीन: सबसे सस्ता, सबसे अच्छा भी... इस प्रोटीन के पावर हाउस के आगे पनीर-अंडा सब फेल, आज ही शामिल करें

उच्च प्रोटीन: आज के दौर में फिट रहने के लिए बॉडी प्रोटीन की बहुत जरूरत है। आप पिरामिड जिम जाते हैं या फिर नामांकित बिनमा जिम के रहते हैं। शरीर के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी है। जब भी हाई प्रोटीन की बात होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले पनीर, अंडा या चिकन आता है, लेकिन रोज पनीर एक आम आदमी नहीं खा सकता. इसलिए आप पनीर के अलावा भी एक ऐसी घटिया चीज है, जिसे आप अपने उपभोग में रोज शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं। प्रोटीन काहाउस पावर हैओबाइन सोयाबीन को ‘शाकाहारियों का मांस’ कहा जाता है। अगर तुलना की जाए, तो 100 ग्राम मांस में लगभग 20-25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, और अंडों में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन 100 ग्राम मांस में लगभग 36 से 40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह अक्षर इसे दुनिया की सबसे बेहतरीन प्रोटीन प्लांट में से एक बनाता है। पनीर और अंडे से ज्यादा स्वादिष्ट हैसोयाबीन पनीर और अंडे की फैक्ट्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि सोयाबीन बेहद सस्ता और हर किचन में आसानी से उपलब्ध है। कम खर्च में बेहतर पोषण का खजाना है। बता दें, सोयाबीन एक ‘कंप्लीट प्रोटीन’ है, जिसका अर्थ है कि इसमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के बाहर होते हैं। आम तौर पर यह गुण केवल नॉन-वेज भोजन में ही होता है। साथ ही, इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की प्रचुर मात्रा होती है। सोयाबीन में सैचुरेटेड फ़ाइट कम होता है और यह ओमेगा-3 कैरेक्टर एसिड से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम यौगिकों को मजबूत किया जाता है। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी का खतरा कम हो जाता है।अगर आप जल्दी थक जाते हैं तो सोयाबीन का सेवन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है। उच्च प्रोटीन और आहार में मदद के कारण इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लग पाती है, जिससे वजन में कमी आती है। सोयाबीन को उपज में कैसे शामिल करें? सोया चंक्स को आप सब्जी या पुलाव में मंज़िल खा सकते हैं। जो लोग शाकाहारी हैं, उनके लिए पनीर की जगह टोफू एक बेहतरीन विकल्प है।आप सोया मिल्क का शेक या सोया मिल्क शेक पी सकते हैं। शाम के स्वादयुक्त चिप्स की जगह भुने हुए सोयाबीन का सेवन करें। (टैग्सटूट्रांसलेट)मांसपेशियों के लाभ के लिए सोयाबीन के फायदे(टी)सस्ता प्रोटीन आहार(टी)जिम के लिए प्रोटीन युक्त भोजन(टी)सोयाबीन खाने के फायदे(टी)भारत में शाकाहारी प्रोटीन स्रोत(टी)मसाले बनाने के लिए सोयाबीन के लिए(टी)सोया चंक्स के फायदे(टी)शाकाहारी प्रोटीनयुक्त(टी)सोयाबीन बनाम अंडे प्रोटीन(टी)वजन आहार के लिए