शहर कांग्रेस के नवनियुक्त महामंत्री संजय अरोरा का भव्य स्वागत:पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल चौहान के निवास पर जुटे कांग्रेसी, अरोरा ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार जारी है। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महामंत्री संजय अरोरा का पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल चौहान के निवास पर भव्य स्वागत किया गया। फूलमालाओं से किया गया स्वागत इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल चौहान, पूर्व पार्षद देवव्रत यादव, रवि चौहान, शराफत शेख, महेश पटेल, कमल चौधरी, निर्भय सिंह परमार, वीरेंद्र दरबार और मुकेश चित्तौड़ा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त महामंत्री को पुष्पमाला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। शीर्ष नेतृत्व का आभार माना अपनी नियुक्ति और सम्मान पर नवनियुक्त महामंत्री संजय अरोरा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार माना। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक एवं जिला अध्यक्ष महेश परमार, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन और उक्त जानकारी पूर्व जिला महामंत्री विक्की चौहान ने दी।
पटलावदा में सड़क हादसा, मामा-भांजे की मौत:देवास से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

देवास जिले के पटलावदा क्षेत्र में जवाईखेड़ी मोड़ पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक सात वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान बगाना निवासी 38 वर्षीय राजेश पिता रामचंद्र और जैतपुरा निवासी 50 वर्षीय पूंजराज परमार के रूप में हुई है। घायल बच्चे का नाम 7 वर्षीय शिवम सोलंकी है। ये तीनों देवास में एक रिश्तेदार महिला का हालचाल जानने के बाद वापस लौट रहे थे। शाम को लौटते समय पटलावदा के पास जवाईखेड़ी मोड़ पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश और पूंजराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम को तत्काल देवास जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सीएम मोहन यादव बोले: युवा सांस्कृतिक गौरव को समझें:कॉलेज सिलेबस के साथ देश निर्माण में निभाएं सक्रिय भूमिका

जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से कॉलेज के पाठ्यक्रम के साथ अपने सांस्कृतिक गौरव को समझने और देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल कहने की बात नहीं, बल्कि इसे व्यवहार में उतारना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री रविवार को घंटाघर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इंफॉर्मेशन सेंटर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा स्व. यशवंत राव केलकर की जन्मशती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने एबीवीपी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि “भारत माता की जय” का नारा सुनते ही उनका रोम-रोम उत्साह से भर उठता है। डॉ. यादव ने स्व. यशवंत राव केलकर को संगठन की मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि केलकर ने परिषद को वर्तमान स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिषद एक परिवार की तरह है। उन्होंने विद्यार्थियों में जोश और होश का संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया, जिसमें शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी ने कहा कि परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्व. केलकर की कार्यपद्धति को दिया और उन्हें ‘जीवंत आदर्श’ बताते हुए उनके सेवा भाव को याद किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद सुमित्रा बाल्मिक, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य माखन शर्मा, महानगर मंत्री आर्यन पुंज और एबीवीपी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Ujjain Development Authority New Team Appointed For Singhasth 2028 Projects

मध्य प्रदेश शासन ने सिंहस्थ महापर्व 2028 की व्यापक तैयारियों के मद्देनजर उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) की नई टीम नियुक्त की है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा रविवार को जारी आदेश के अनुसार, रविन्द्र (रवि) सोलंकी को प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया . शासन ने भविष्य की बड़ी योजनाओं को देखते हुए इस बार बोर्ड में दो उपाध्यक्षों की तैनाती की है। मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, बोर्ड में पांच सदस्यों को भी जगह मिली है, जिनमें विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा (रामागुरु), सुशीला जाटवा और दुर्गा बिलोटिया शामिल हैं। लंबित प्रोजेक्ट को मिलेगी गति नवनियुक्त टीम पर सिंहस्थ से जुड़े बुनियादी ढांचे, नई कॉलोनियों और सड़कों के विकास को समय पर पूरा करने का महत्वपूर्ण जिम्मा होगा। प्राधिकरण के लंबित प्रोजेक्ट्स और मास्टर प्लान की फाइलों को गति मिलने की उम्मीद है। सिंहस्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और घाटों के विस्तारीकरण जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स अब इसी नई कार्यकारिणी की देखरेख में आगे बढ़ेंगे। नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के तहत की गई ये नियुक्तियां अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। उज्जैन के नियोजित विस्तार में यूडीए की अहम भूमिका है, और सरकार का मुख्य फोकस 2028 से पहले शहर के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने पर है। नई कार्यकारिणी में अनुभवी चेहरों और महिला प्रतिनिधियों को शामिल कर प्रशासन ने विकास कार्यों में गति लाने का संकेत दिया है। अब इस टीम के सामने 2028 तक उज्जैन को सिंहस्थ के अनुकूल तैयार करने की चुनौती होगी।
तवानगर के जंगल में आग, 1.5 किमी में फैली:वन्यप्राणी जान बचाकर भागते दिखे; शरारती तत्वों पर संदेह

नर्मदापुरम जिले के तवानगर के जंगल में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते करीब 1 से 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर इटारसी रेंज का वन अमला मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे इटारसी से तवानगर मार्ग पर गुजर रहे लोगों ने जंगल से धुआं उठता देखा। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले गई और बंजारा माई क्षेत्र से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की पानी की टंकी तक फैल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे नियंत्रण में कठिनाई आई। रात करीब 8 बजे राहगीरों ने हिरण, सांभर सहित अन्य वन्यजीवों को आग से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा। इटारसी रेंजर अभिषेक शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाई गई हो सकती है। उन्होंने बताया कि वन विभाग का स्टाफ मौके पर तैनात है और अधिकांश हिस्से की आग पर काबू पा लिया गया है। वन विभाग द्वारा आग बुझाने का कार्य जारी है और पूरी तरह नियंत्रण के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
50 फीट ऊंचे पुल से कूदा युवक, मौत:मृतक दमोह में घाट पिपरिया का रहने वाला, मजदूरी करता था

दमोह-कटनी मार्ग पर स्थित घाट पिपरिया पुल से रविवार शाम एक 40 वर्षीय युवक ने छलांग लगाकर जान दे दी। पुल के नीचे पानी नहीं होने और पत्थरों पर गिरने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान घाट पिपरिया निवासी प्रमोद अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद मजदूरी करता था और उसे शराब पीने की लत थी। रविवार शाम को भी कुछ लोगों ने उसे नशे की हालत में पुल के पास देखा था। पत्थरों पर गिरने से हुई मौत करीब 50 फीट ऊंचे पुल के नीचे इस समय पानी नहीं है और बड़े-बड़े पत्थर नजर आ रहे हैं। प्रमोद जब पुल से कूदा, तो वह सीधे इन पत्थरों पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने तुरंत दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में जुटी घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। परिजन की मौजूदगी में सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रमोद ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।
सीहोर में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या:नशे में कर रहा था माता-पिता से मारपीट, सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम; आरोपी गिरफ्तार

सीहोर एक गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। रविवार रात घरेलू विवाद के दौरान बडे भाई ने अपने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में मामला खुल गया और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक अंकुश परमार शराब का आदी था और नशे की हालत में परिवार से विवाद करता था। घटना वाली रात भी वह माता-पिता से झगड़ा कर रहा था। इसी विवाद के दौरान छोटे भाई देवेंद्र उर्फ गोलू ने अंकुश पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। सबूत मिटाने के लिए की गई कोशिश हत्या के बाद आरोपी ने खून के निशान मिटाने के लिए कमरे की दीवारों पर चूना-पुताई की, हथियार को घर के पीछे दबा दिया और कपड़े जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की। आरोपी ने रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव को करीब 2 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात हमले जैसा लगे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में संदिग्ध स्थिति मिलने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
राघव चड्ढा के इस्तीफे के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली रैली, बीजेपी पर आधारित, बंगाल को लेकर क्या कहा?

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित उन्होंने सिद्धांत के सिद्धांतों का भी आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद केजरीवाल ने रविवार (26 अप्रैल, 2026) को पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की कमी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश से यहां बंगाल को बुलाया गया है, इसकी क्या जरूरत है? यह बंगाल के लोगों का अपमान है। बंगाल के बलियागंज में स्ट्राइकर का हमला आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद पहली बार किसी रैली को संबोधित कर रहे थे। अरविंद कृष्णा पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर बालीगंज विधानसभा सीट से ओलंपिक कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार शोभनदेब चट्टोपाध्याय के समर्थन में बालीगंज में नामांकन कर रहे थे। यह भी पढ़ेंः भवानीपुर विधानसभा चुनाव: नंदीग्राम के स्वामी भवानीपुर में डबल बीजेपी के शुवेंदु अधिकारी मिलेंगे? ममता के किले को भेदना जानिए क्यों आसान नहीं उन्होंने कहा, ‘पूरे देश के दरवाजे को यहां बंगाल कहा जाता है, आखिर इसकी क्या जरूरत थी?’ बंगाल के लोग हत्यारे क्या हैं? यह बंगाल के लोगों का अपमान है। राज्य में साढ़े तीन लाख मोर्टार के टुकड़े चले गए। आख़िर उन्हें किस बात का डर है?’ केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर लगाए गए आरोप इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कानूनी मामलों में फंसने और वोटर लिस्ट में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘एक साल पहले मुझे क्राफ्ट केसर को जेल में डाल दिया गया था।’ इसके बाद कोर्ट का फैसला आया. कोर्ट ने कहा कि ब्रह्माण्ड के खिलाफ़ सभी आरोपी अभियुक्त हैं। ‘बैराज़ पूरी तरह से श्रद्धालु और ईमानदार हैं।’ मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव के दौरान केंद्रीय मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव के दौरान उन्होंने कहा, ‘मतदाता सूची में उन्होंने फर्जी मतदाता बनाए और देश के सभी राज्यों में गड़बड़ी की। वे उन हजारों फर्जी वोटरों को बंगाल में वोट देने के लिए वोट लेकर आ रहे हैं। इस तरह से मोदी चुनाव जीतना चाहते हैं. इसके अलावा, पीएम मोदी के तीन दोस्त हैं- चौधरी, चौधरी और ज्ञानेश कुमार।’ यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ‘हर गद्दार को नाबालिगा, नहीं बचाए दिखाया टीएमसी’, पीएम मोदी ने कसा तंज पर ममता बनर्जी का तंज, जनता से क्या किया वादा?
महापौर बोले- हॉस्टल क्षेत्र सबसे बड़ी चुनौती:स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर स्टूडेंट्स और हॉस्टल संचालकों की भूमिका पर फोकस

लगातार 8 सालों से देश में सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा बनाए रखने वाले इंदौर में अब एक बार फिर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नंबर-1 बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। इसमें इंदौर को फिर से शीर्ष स्थान दिलाने की रणनीति पर बातचीत की गई। इसे प्रभावी बनाने के लिए महापौर शहर के विभिन्न वर्गों, सामाजिक संगठनों, रहवासी संघों, व्यापारियों और संस्थानों के साथ सीधे संवाद कर रहे हैं। रविवार शाम को सिटी बस ऑफिस में हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ उन्होंने स्वच्छता संवाद किया। जिसमें कई संचालक शामिल हुए। बोले – हॉस्टल क्षेत्र सबसे बड़ी चुनौती महापौर ने स्पष्ट कहा कि शहर की स्वच्छता के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन इलाकों में है जहां हॉस्टल्स हैं, यहां रहने वाले छात्र अक्सर कचरा सड़कों पर फेंक देते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों को एक साथ लाना जरूरी है। शहर के हॉस्टल कोचिंग संचालकों ने महापौर से कहा कि शहर के सभी हॉस्टल इंदौर की स्वच्छता के लिए उनके साथ हैं, वहीं कुछ संचालकों ने सुझाव भी दिए जिसके तहत उन्होंने एक नियमावली बनाने के लिए महापौर से कहा जो हॉस्टल में लगाकर छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम करेगी। हॉस्टल्स और छात्रों की जिम्मेदारी पर जोर महापौर ने कहा कि इंदौर एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में छात्र आते हैं। ऐसे में हॉस्टल संचालकों की जिम्मेदारी केवल सुविधाएं देना ही नहीं, बल्कि छात्रों को शहर के प्रति जिम्मेदार बनाना भी है। महापौर ने हॉस्टल संचालकों से कहा कि छात्रों का नियमित ओरिएंटेशन किया जाए और स्वच्छता और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाया जाए। वहीं छात्रों को “स्वच्छता एंबेसडर” के रूप में तैयार किया जाए। संवाद में हॉस्टल क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख समस्याएं सामने आई अधिकारियों ने संचालकों को स्पष्ट किया कि
भोपाल में लव-मैरिज के 7 महीने बाद युवक का सुसाइड:इंस्टा VIDEO में कहा- पत्नी करती थी प्रताड़ित, झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी

भोपाल में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो रिकॉर्ड कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। मामला शाहपुरा के कान्वेवेल होटल पैलेस में रविवार सुबह का है। मृतक की पहचान विकास हिरवे (28) के रूप में हुई। वह हबीबगंज क्षेत्र का रहने वाला था। 7 महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी। दोपहर में युवक का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। होटल में कमरा बुक कर की आत्महत्या पुलिस के मुताबिक, विकास ने शनिवार देर रात होटल में कमरा बुक किया था। रविवार सुबह होटल स्टाफ ने कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनों ने एक वीडियो पुलिस को सौंपा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो में यह कहा- मेरा नाम विकास हिरवे है। मेरी पत्नी स्नेहा सोलंकी से 7 माह पहले लव मैरिज की थी। मैं मनमर्जी से सुसाइड कर रहा हूं… इसकी जिम्मेदार पत्नी स्नेहा सोलंकी है। 10 दिन पहले से स्नेहा ने अपने तमाम डॉक्यूमेंट, ज्वेलरी सहित सामान को अपने मायके में भेजना शुरू कर दिया था। वह लगातार मुझे विवाद करती है। प्रताड़ित करती है और फंसाने की धमकी देती है। उसकी दादी लगातार उसे कॉल कर यह सब करने के लिए मजबूर करती है। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर ही मैं जान दे रहा हूं। मेरी मौत के लिए जिम्मेदार मेरी पत्नी और दादी सास हैं। पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात के समय युवक बिन बताए घर से निकला। तड़के करीब 3:00 बजे उसकी आखिरी पोस्ट को देखा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। जब होटल पहुंचे तो वहां युवक सुसाइड कर चुका था। आखिरी वीडियो में युवक ने इस बात का भी जिक्र किया है कि पत्नी को परिवार वाले बहुत प्यार करते हैं, लेकिन वह इसके बाद भी मुझे और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।








