Thursday, 10 Sep 2026 | 09:01 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अभिनेता सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ:चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की, दिव्य परमार्थ गंगा आरती में हुए शामिल

अभिनेता सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ:चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की, दिव्य परमार्थ गंगा आरती में हुए शामिल

अभिनेता सुनील शेट्टी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहे। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से एसएसपी श्वेता चौबे की निगरानी और बेहतर यातायात प्रबंधन को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। मुनिकीरेती क्षेत्र से गुजरते हुए सुनील शेट्टी ने पुलिस की सक्रियता, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और यात्रियों के प्रति सहयोगात्मक रवैये की तारीफ की। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और यात्रियों को लगातार मार्गदर्शन देना, इन सभी प्रयासों को उन्होंने सराहनीय बताया। इससे पहले सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी ने पावन गंगा तट पर आयोजित दिव्य परमार्थ गंगा आरती में भाग लेकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। परमार्थ निकेतन में आयोजित इस आरती के दौरान आचार्यों और ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ अभिनेता सुनील शेट्टी ने वीडियो जारी कर कहा कि अभी में ऋषिकेश में हूं। चारधाम की यात्रा शुरू हो चुकी है। हम हमेशा सुनते आ रहे हैं कि ट्रैफिक बहुत होता है और भीड़-भाड़ बहुत होता है, वैसा कुछ नहीं है। थाना मुनिकीरेती की पुलिस ने बहुत ही अच्छा बंदोबस्त किया है। एसएसपी श्वेता चौबे स्वयं मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है, जिसमें ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी शामिल है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अगले साल चारधाम यात्रा पर आएंगे सुनील शेट्टी उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिसकर्मी मार्गदर्शन और सहायता के लिए हर समय उपलब्ध हैं। उत्तराखंड पुलिस ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ यात्रियों को सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन और यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। सुनील शेट्टी ने इन व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और कहा कि वह अगले साल चारधाम यात्रा पर आएंगे। भारतीय संस्कृति पर दिया संदेश दौरे के पहले दिन सुनील शेट्टी परमार्थ गंगा आरती में भाग लिया। सुनील शेट्टी ने कहा कि मां गंगा भारत की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए युवाओं से अपनी जड़ों और मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

Sagar BJP Leaders Brother Assaults Bakery Employee; CCTV Footage Surfaces

Sagar BJP Leaders Brother Assaults Bakery Employee; CCTV Footage Surfaces

सागरकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक बेकरी कर्मचारी से मारपीट करते भाजपा नेता के भाई। सागर में शहर के परकोटा क्षेत्र स्थित एक बेकरी में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल कर्मचारी की मेडिकल जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित कर्मचारी अमित सिंह के अनुसार, रविवार रात करीब 10:35 बजे वह कान्हा बेकर्स एंड स्वीट्स में दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक दुकान में आए और केक की कीमत पूछने लगे। अमित का आरोप है कि कीमत बताने के बाद युवक गालीगलौज करने लगे और विवाद बढ़ गया। बातचीत के दौरान मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हूई घटना। दुकान संचालक ने बीचबचाव किया तो उसे भी मारा थप्पड़। लात-थप्पड़ और चप्पल से की मारपीट सीसीटीवी फुटेज में दो युवक कर्मचारी के साथ लात-थप्पड़ों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान चप्पल से भी कर्मचारी को पीटा गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों में एक युवक भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी का भाई है। साथ ही, बाद में आए संबंधित व्यक्ति द्वारा शिकायत न करने की धमकी देने की भी बात कही गई है। मामले में कर्मचारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। वहीं, संबंधित पक्ष ने विवाद को लेकर अपने स्तर पर अलग पक्ष रखा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

कांतारा मिमिकरी विवाद:कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह का माफीनामा कबूल किया, 4 हफ्तों के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी

कांतारा मिमिकरी विवाद:कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह का माफीनामा कबूल किया, 4 हफ्तों के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी

फिल्म कांतारा में दिखाए गए देवता को भूत कहने पर कानूनी पचड़े में फंसे रणवीर सिंह को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। आज हुई सुनवाई में कोर्ट ने एक्टर का माफीनामा कबूल कर लिया है, हालांकि शर्त रखी है कि एक्टर 4 हफ्तों के अंदर चामुदेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगें। 25 अप्रैल को रणवीर सिंह ने एफिडेविट में माफीनामा शामिल किया था। तब कोर्ट ने इस पर विचार करने के लिए समय मांगा था, जबकि शिकायत कर्ता का कहना है कि एफिडेविड को सही माफीनामा नहीं समझा जा सकता। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने मौखिक तौर पर रणवीर का माफीनामा कबूल कर केस को रद्द करने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ एक्टर के सामने शर्त रखी कि वो मैसूर के मंदिर जाकर माफी मांगें। विवाद होने पर भी एक्टर ने मांगी थी माफी दिसंबर 2025 में विवाद होने के ठीक बाद रणवीर सिंह ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, मेरा इरादा फिल्म (कांतारा) में ऋषभ की शानदार परफॉर्मेंस को उजागर करने का था। एक अभिनेता होने के नाते, मैं जानता हूं कि उस खास सीन को जिस तरह से उन्होंने निभाया, उसके लिए कितनी मेहनत लगती है और इसके लिए मैं उनका अत्यधिक सम्मान करता हू। मैंने हमेशा हमारे देश की हर संस्कृति, परंपरा और आस्था का गहरा सम्मान किया है। अगर मेरी किसी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं दिल से माफी चाहता हूं। क्या है पूरा विवाद? रणवीर सिंह बीते साल IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) का हिस्सा बने थे। मंच पर एक्टर ने फिल्म कांतारा में दिखाई गईं चावुंडी (चामुंडा) देवी का मजाक बनाया था। रणवीर सिंह ने फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर ऋषभ शेट्टी से कहा, ‘ऋषभ मैंने इसे (कांतारा) थिएटर में देखा था। वो एक आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस थी, खासकर जब फीमेल घोस्ट (भूत) आपके शरीर में आती है। वो परफॉर्मेंस, वो एक शॉट आउटस्टैंडिंग था।’ फिल्म फेस्टिवल से रणवीर सिंह का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मंच से उतरने के बाद भी ऋषभ शेट्टी के सामने चावुंडी देवी की मिमिक्री करते दिखे हैं, हालांकि ऋषभ शेट्टी लगातार इशारा कर उन्हें रोकते नजर आए हैं। वीडियो सामने आने के बाद एक्टर की जमकर आलोचना हुई, जिसके बाद हाईकोर्ट के वकील प्रशांत मेथल ने बैंगलोर के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में लिखा है कि रणवीर सिंह ने पूजनीय गुलिगा दैव का मजाक बनाया और उन्हें अपमानजनक और मजाकिया ढंग से पेश किया, जिससे हिंदुओं और खासकर तुलु समुदाय से जुड़े लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इससे पहले 2 दिसंबर 2025 को हिंदू जनजागृति समिति ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने कानूनी कार्यवाही के साथ माफी की भी मांग की थी।

कन्नौज में कपूर से बना अनोखा इत्र, कीमत 1.20 लाख रुपये किलो, खुशबू के साथ सेहत को भी फायदा

ask search icon

Last Updated:April 27, 2026, 16:22 IST इत्र नगरी कन्नौज एक बार फिर अपनी अनोखी कला और पारंपरिक हुनर के कारण चर्चा में है. यहां के कारीगरों ने कपूर जैसी साधारण दिखने वाली चीज को खास रूप देते हुए उसका इत्र तैयार किया है, जो अब तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. चंदन तेल के मिश्रण से बना यह इत्र न केवल अपनी मनमोहक खुशबू के लिए पसंद किया जा रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद उपयोगी माना जा रहा है. यही वजह है कि इसकी कीमत लाखों रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है और देश-विदेश में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. इत्र नगरी कन्नौज एक बार फिर अपनी पारंपरिक कला के लिए चर्चा में है, यहां के कारीगरों ने कपूर को एक नए और अनोखे रूप में प्रस्तुत करते हुए उसका इत्र तैयार किया है, जो न केवल अपनी मनमोहक खुशबू के लिए प्रसिद्ध हो रहा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद लाभकारी माना जा रहा है. पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में कपूर का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसकी सुगंध वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाती है. इसी गुण को ध्यान में रखते हुए कारीगरों ने कपूर के इत्र का निर्माण किया है. इस विशेष कपूर इत्र में चंदन के तेल का मिश्रण किया गया है, जो इसकी खुशबू और गुणवत्ता को कई गुना बढ़ा देता है. चंदन का उपयोग इत्र निर्माण में सदियों से होता आया है, और इसके साथ कपूर का संयोजन इसे और भी खास बना देता है. Add News18 as Preferred Source on Google यही कारण है कि इस इत्र की कीमत लगभग 1,20,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. कारीगरों का कहना है कि इस इत्र को बनाने में पारंपरिक तकनीकों के साथ-साथ विशेष सावधानी बरती जाती है, जिससे इसकी शुद्धता बनी रहती है. यह कपूर इत्र केवल सुगंध तक सीमित नहीं है, बल्कि आयुर्वेदिक दृष्टि से भी काफी उपयोगी माना जा रहा है. आयुर्वेद में कपूर का उपयोग कई औषधियों में किया जाता है. यह सिरदर्द, सर्दी-जुकाम और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होता है. इसकी खुशबू मन को शांति देती है और वातावरण को तरोताजा बनाती है. यही वजह है कि लोग अब इसे एक प्राकृतिक औषधि के रूप में भी देखने लगे हैं. कन्नौज के कारीगरों के लिए यह इत्र नई संभावनाएं लेकर आया है. देश-विदेश में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे स्थानीय कारीगरों को अच्छा बाजार मिल रहा है. यह पहल न केवल पारंपरिक इत्र उद्योग को मजबूती दे रही है, बल्कि नई पीढ़ी को भी इस कला से जोड़ने का काम कर रही है. इत्र व्यापारी निशीष तिवारी बताते है कि कपूर इत्र एक ऐसा उत्पाद बनकर उभरा है, जिसमें खुशबू और स्वास्थ्य दोनों का अनोखा संगम देखने को मिलता है. कन्नौज की यह नई पेशकश यह साबित करती है कि परंपरा और नवाचार के मेल से कैसे एक साधारण चीज को भी खास बनाया जा सकता है. आने वाले समय में यह इत्र और भी लोकप्रिय होगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है. First Published : April 27, 2026, 16:22 IST

सेंसर ने मामूली बदलावों के साथ पास की ‘राजा शिवाजी’:मराठी वर्जन की फिल्म में रितेश देशमुख राजा शिवाजी की भूमिका में नजर आएंगे

सेंसर ने मामूली बदलावों के साथ पास की ‘राजा शिवाजी’:मराठी वर्जन की फिल्म में रितेश देशमुख राजा शिवाजी की भूमिका में नजर आएंगे

रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म ने अपना सेंसर प्रोसेस पूरा कर लिया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। मराठी वर्जन की अवधि 195.05 मिनट है, यानी लगभग 3 घंटे 15 मिनट 5 सेकंड। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलावों के साथ मंजूरी दी है। मेकर्स को डिस्क्लेमर को और स्पष्ट करने और उसमें वॉइसओवर जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही फिल्म के टाइटल ‘राजा शिवाजी’ को लेकर भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया। ऐतिहासिक संदर्भों के लिए जरूरी दस्तावेज और स्क्रिप्ट भी जमा करने के निर्देश मिले हैं। इसके अलावा सभी प्रमुख घटनाओं की तारीखें जोड़ने और ऐतिहासिक घटनाओं के लिए टेक्स्ट स्लेट्स लगाने को भी कहा गया। फिल्म में केवल 2 छोटे बदलाव किए गए हैं, एक सीन में बच्चे के गले पर वार वाले हिस्से को बदला गया और कुछ म्यूट विजुअल्स में ऑडियो जोड़ा गया।

‘आप शादीशुदा हैं क्योंकि हमने आपको सांसद बनाया’: ‘विषाक्त संस्कृति’ के तंज के बाद AAP ने राघव चड्ढा पर कटाक्ष किया | भारत समाचार

CBSE 12th results 2026 expected to be out anytime soon on cbse.gov.in. (Representative/File)

आखरी अपडेट:27 अप्रैल, 2026, 16:12 IST आप नेता सौरभ भारद्वाज ने परिणीति चोपड़ा के साथ राघव चड्ढा की शादी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी (आप) और राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने के फैसले के बाद उनके बीच दरार बढ़ने के बीच आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को पार्टी के भीतर “विषाक्त कार्य वातावरण” के राज्यसभा सांसद के आरोपों को खारिज करने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, चड्ढा ने कहा कि उनका कदम उनकी पूर्व पार्टी, AAP के भीतर एक विषाक्त कार्य वातावरण के रूप में वर्णित चिंताओं से प्रेरित था। जवाब में, भारद्वाज ने कहा कि चड्ढा उनके इस्तीफे की तुलना नौकरी बदलने से कर रहे थे, और उन पर आप के पतन के लिए भाजपा के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया। “जब आप नौकरी बदलते हैं, तो आप अपने नियोक्ताओं को यह बताने के लिए एक नोटिस अवधि देते हैं कि आप एक नई कंपनी में जा रहे हैं। आप अपनी पिछली कंपनी के खिलाफ साजिश नहीं रचते। जब ईडी ने आप पर दबाव डाला तो आपने (चड्ढा) भाजपा में शामिल होने का फैसला किया, लेकिन आपने किसी को नहीं बताया,” भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो में कहा। उन्होंने कहा, “आपने भाजपा के साथ मिलकर साजिश रची। उन्होंने कहा कि वह एक युवा नेता के रूप में अपनी छवि बनाने के लिए व्यक्तिगत मध्यवर्गीय चिंताओं को उजागर करेंगे, जिससे भाजपा को मदद मिली। केंद्र सरकार ने चड्ढा से कहा कि इससे एक तटस्थ नेता के रूप में उनकी छवि को मदद मिलेगी। भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र और चड्ढा ने मिलकर काम किया है।” राघव के वीडियो पर प्रतिक्रियाराघव चड्ढा का कहना है कि उनका पार्टी बदलना किसी एक कंपनी से दूसरी कंपनी में नौकरी बदलने जैसा है। हालाँकि यह वैसा नहीं है लेकिन जब लोग नौकरी बदलते हैं तब भी वे अपनी मूल कंपनी के खिलाफ साजिश नहीं रचते एक वर्ष से अधिक समय तक, राघव… pic.twitter.com/RxfnTsv9Ms -सौरभ भारद्वाज (@सौरभ_MLAgk) 27 अप्रैल 2026 भारद्वाज ने कहा कि चड्ढा को पार्टी छोड़ने के लिए नहीं बल्कि पार्टी के खिलाफ साजिश रचने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आप नेता ने कहा, “आज आपकी शादी भी इसलिए हुई क्योंकि इस पार्टी ने आपको राज्यसभा सदस्य बनाया, अन्यथा किसी ने भी आपकी ओर ध्यान नहीं दिया होता।” राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में उदयपुर के ताज लेक पैलेस में एक निजी समारोह में शादी की। उनकी शादी में AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें: ‘टुकड़े-टुकड़े गठबंधन को अलविदा’: राघव चड्ढा के पार्टी में शामिल होने के बाद बीजेपी का विपक्ष पर तंज चड्ढा ने क्या कहा? आप छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले पर आलोचना को संबोधित करते हुए, चड्ढा ने दावा किया कि पार्टी में अब एक जहरीली कार्य संस्कृति है, जिससे सदस्यों के लिए प्रभावी ढंग से काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में कहा, “मैं यहां राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए नहीं आया हूं। मैंने अपनी युवावस्था के 15 साल एक विशेष पार्टी को दे दिए। आपको संसद में बोलने और काम करने से रोक दिया गया है। यह पार्टी अब कुछ भ्रष्ट हाथों में है।” उन्होंने कहा कि उन्होंने कई विकल्पों पर विचार किया है, जिनमें राजनीति छोड़ना, पार्टी के भीतर से सुधार करने की कोशिश करना या किसी अन्य मंच पर जाना शामिल है। अंततः उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “मैं आपकी समस्याओं को और अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ उठाना जारी रखूंगा।” राघव चड्ढा और छह अन्य आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों ने पिछले शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, जो राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण विकास है। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 27 अप्रैल, 2026, 16:12 IST न्यूज़ इंडिया ‘आप शादीशुदा हैं क्योंकि हमने आपको सांसद बनाया है’: ‘विषाक्त संस्कृति’ वाले तंज के बाद आप ने राघव चड्ढा पर कटाक्ष किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हुए(टी)आम आदमी पार्टी में दरार(टी)सौरभ भारद्वाज वीडियो(टी)विषाक्त कार्य वातावरण आप(टी)आप से बीजेपी में स्विच(टी)राज्यसभा सांसद दलबदल(टी)आप पर साजिश के आरोप(टी)परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की शादी

ग्वालियर में 17 मिनट में दो बारातों में लूट, VIDEO:बाइक सवारों ने दूल्हे के चाचा से छीना बैग, 3km दूर दूल्हे के पिता से झपटा थैला

ग्वालियर में 17 मिनट में दो बारातों में लूट, VIDEO:बाइक सवारों ने दूल्हे के चाचा से छीना बैग, 3km दूर दूल्हे के पिता से झपटा थैला

ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार-सोमवार की रात महज 17 मिनट के भीतर दो अलग-अलग शादियों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो बारातों को निशाना बनाते हुए दूल्हे के परिजनों से बैग छीन लिए। पहली घटना रात 11:58 बजे बहोड़ापुर स्थित रजवाड़ा पैलेस के सामने हुई, जहां बारात से अलग खड़े दूल्हे के चाचा और एक पार्षद के पिता पर झपट्टा मारकर बदमाश बाइक से बैग छीनकर फरार हो गए। धक्का लगने से फरियादी सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े। इसके ठीक 17 मिनट बाद, पहले स्थान से करीब तीन किलोमीटर दूर पटेल बारात घर के बाहर दूसरी वारदात हुई। यहां बारात पहुंचते ही वही बदमाश दूल्हे के पिता से बैग छीनकर भाग निकले। दोनों बैग में नकदी और जेवरात रखे थे। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। लगातार हुई इन दो वारदातों ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। रात 11:58 बजे रजवाड़ा पैलेस के पास लूट गोला का मंदिर क्षेत्र स्थित कमला पैलेस, हनुमान नगर निवासी कामता प्रसाद श्रीवास, पार्षद बृजेश श्रीवास के पिता हैं। रविवार रात उनके भतीजे शिवांक श्रीवास की शादी का कार्यक्रम बहोड़ापुर के रजवाड़ा पैलेस में आयोजित था। नकदी से भरे बैग की जिम्मेदारी कामता प्रसाद के पास थी। बारात से कुछ दूरी पर वे मैरिज गार्डन के पास खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पल्सर जैसी बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। झटका इतना तेज था कि कामता प्रसाद सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े। बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 50 हजार रुपए, गहने और अन्य सामान रखा था। रात 12:15 बजे पटेल बारात घर के बाहर दूसरी वारदात हजीरा के लूटपुरा रामनगर निवासी 50 वर्षीय जोगेंद्र सिंह तोमर, जो रिटायर्ड फौजी हैं, उनके बेटे अभय सिंह की शादी पटेल बारात घर में थी। बारात दरवाजे पर पहुंचने के बाद वे बैंड वालों को भुगतान करने के लिए गेट पर पहुंचे। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से नकदी और बिलों से भरा बैग छीन लिया। घटना के समय वहां बैंड वाले और अन्य लोग भी मौजूद थे। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे तेज रफ्तार से फरार हो गए। बैग में करीब 95 हजार रुपए और कई बिल थे, जिनका भुगतान किया जाना था। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में कैद हुई दोनों वारदातें जहां-जहां लूट की घटनाएं हुईं, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे। दोनों वारदातें कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में पल्सर जैसी बाइक पर सवार दो बदमाश नजर आए हैं, जिनका हुलिया और कद-काठी सामान्य दिख रही है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रातभर नाकाबंदी, फिर भी हाथ नहीं लगे बदमाश महज 17 मिनट में दो लूट की घटनाओं की जानकारी मिलते ही शहरभर में पुलिस अलर्ट हो गई। सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके। सीएसपी ग्वालियर कृष्णपाल सिंह ने बताया- बाइक सवार बदमाशों ने दोनों वारदातों को अंजाम दिया है। घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एनगिडी की जान बचाने वाले ACP कोहली-गंभीर के साथ खेले:25 मिनट का रास्ता 11 मिनट में तय किया; 60 पुलिसकर्मियों ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया

एनगिडी की जान बचाने वाले ACP कोहली-गंभीर के साथ खेले:25 मिनट का रास्ता 11 मिनट में तय किया; 60 पुलिसकर्मियों ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया

दिल्ली में शनिवार को खेले गए IPL मुकाबले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली कैपिटल्स के साउथ अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी एनगिडी मैदान पर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। दिल्ली पुलिस के एसीपी (ACP) संजय सिंह की सूझबूझ की वजह से उन्हें पीक ऑवर के ट्रैफिक के बीच मात्र 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया। ACP संजय सिंह खुद एक पूर्व क्रिकेटर हैं और विराट कोहली और गौतम गंभीर के साथ खेल चुके हैं। मैदान पर खतरनाक तरीके से गिरे एनगिडी दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मैच चल रहा था। मिड-ऑफ पर कैच लेने की कोशिश में एनगिडी गर्दन और सिर के बल जमीन पर काफी जोर से गिरे। चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत महसूस हुई। शाम 6:16 बजे एम्बुलेंस स्टेडियम से निकली और मात्र 11 मिनट बाद 6:27 बजे वह राजिंदर नगर के मैक्स अस्पताल पहुंच गई। गूगल मैप को किया दरकिनार स्टेडियम में तैनात ACP संजय सिंह ने जैसे ही एनगिडी को गिरते देखा, उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला। जब एम्बुलेंस ड्राइवर ने गूगल मैप्स के जरिए जाने की बात कही, तो संजय सिंह ने उसे रोक दिया। संजय सिंह ने बताया, मुझे पता था कि शाम के 6 बजे हैं और ट्रैफिक का पीक समय है। गूगल मैप वाला रास्ता जाम हो सकता था। मैंने अपनी जानकारी के आधार पर लंबा लेकिन खुला रास्ता चुना और कंट्रोल रूम को सूचित किया। 60 पुलिसकर्मियों की मदद से बना ग्रीन कॉरिडोर आमतौर पर ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए ग्रीन कॉरिडोर पहले से प्लान किए जाते हैं, लेकिन यह पहली बार था जब चंद मिनटों में इसे तैयार किया गया। ट्रैफिक पुलिस (सेंट्रल रेंज) के DCP निशांत गुप्ता के मुताबिक, इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए करीब 60 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी वायरलेस सेट पर लगातार कॉर्डिनेट कर रहे थे। उन्होंने हर मेजर जंक्शन को खाली करवाकर एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाया। अब खतरे से बाहर हैं लुंगी एनगिडी अस्पताल पहुंचने के बाद एनगिडी के जरूरी स्कैन और जांच की गई। उन्हें उसी रात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। दिल्ली कैपिटल्स और IPL ने सोशल मीडिया पर उनके ठीक होने की पुष्टि की। एनगिडी ने भी इंस्टाग्राम पर फैंस को जानकारी दी कि वे अब ठीक हैं।