Monday, 14 Sep 2026 | 02:13 AM

Trending :

EXCLUSIVE

ग्वालियर में 17 मिनट में दो बारातों में लूट, VIDEO:बाइक सवारों ने दूल्हे के चाचा से छीना बैग, 3km दूर दूल्हे के पिता से झपटा थैला

ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार-सोमवार की रात महज 17 मिनट के भीतर दो अलग-अलग शादियों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो बारातों को निशाना बनाते हुए दूल्हे के परिजनों से बैग छीन लिए। पहली घटना रात 11:58 बजे बहोड़ापुर स्थित रजवाड़ा पैलेस के सामने हुई, जहां बारात से अलग खड़े दूल्हे के चाचा और एक पार्षद के पिता पर झपट्टा मारकर बदमाश बाइक से बैग छीनकर फरार हो गए। धक्का लगने से फरियादी सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े। इसके ठीक 17 मिनट बाद, पहले स्थान से करीब तीन किलोमीटर दूर पटेल बारात घर के बाहर दूसरी वारदात हुई। यहां बारात पहुंचते ही वही बदमाश दूल्हे के पिता से बैग छीनकर भाग निकले। दोनों बैग में नकदी और जेवरात रखे थे। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। लगातार हुई इन दो वारदातों ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। रात 11:58 बजे रजवाड़ा पैलेस के पास लूट
गोला का मंदिर क्षेत्र स्थित कमला पैलेस, हनुमान नगर निवासी कामता प्रसाद श्रीवास, पार्षद बृजेश श्रीवास के पिता हैं। रविवार रात उनके भतीजे शिवांक श्रीवास की शादी का कार्यक्रम बहोड़ापुर के रजवाड़ा पैलेस में आयोजित था। नकदी से भरे बैग की जिम्मेदारी कामता प्रसाद के पास थी। बारात से कुछ दूरी पर वे मैरिज गार्डन के पास खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पल्सर जैसी बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। झटका इतना तेज था कि कामता प्रसाद सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े। बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 50 हजार रुपए, गहने और अन्य सामान रखा था। रात 12:15 बजे पटेल बारात घर के बाहर दूसरी वारदात
हजीरा के लूटपुरा रामनगर निवासी 50 वर्षीय जोगेंद्र सिंह तोमर, जो रिटायर्ड फौजी हैं, उनके बेटे अभय सिंह की शादी पटेल बारात घर में थी। बारात दरवाजे पर पहुंचने के बाद वे बैंड वालों को भुगतान करने के लिए गेट पर पहुंचे। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से नकदी और बिलों से भरा बैग छीन लिया। घटना के समय वहां बैंड वाले और अन्य लोग भी मौजूद थे। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे तेज रफ्तार से फरार हो गए। बैग में करीब 95 हजार रुपए और कई बिल थे, जिनका भुगतान किया जाना था। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में कैद हुई दोनों वारदातें
जहां-जहां लूट की घटनाएं हुईं, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे। दोनों वारदातें कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में पल्सर जैसी बाइक पर सवार दो बदमाश नजर आए हैं, जिनका हुलिया और कद-काठी सामान्य दिख रही है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रातभर नाकाबंदी, फिर भी हाथ नहीं लगे बदमाश
महज 17 मिनट में दो लूट की घटनाओं की जानकारी मिलते ही शहरभर में पुलिस अलर्ट हो गई। सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके। सीएसपी ग्वालियर कृष्णपाल सिंह ने बताया- बाइक सवार बदमाशों ने दोनों वारदातों को अंजाम दिया है। घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
होंडा-निसान घाटे की ओर बढ़ रही‎:ट्रम्प टैरिफ और चीनी कारों से‎ जापानी ऑटो इंडस्ट्री खतरे में‎

April 11, 2026/
5:48 pm

पिछले माह होंडा के चीफ मिबे तोशिहिरो ने‎एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कंपनी 1957 ‎के बाद पहली बार घाटा...

बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान- 'जनता को नहीं चाहिए विचारधारा की सरकार, जिताएं तो...'

April 23, 2026/
9:46 am

बंगाल चुनाव 2026: आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत...

1 करोड़ बरामदगी पर 20 लाख हड़पने का आरोप:गुना पुलिस से हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पूछा-फरियादी का बयान दर्ज हुआ या नहीं

April 11, 2026/
12:16 am

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने गुना जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए नाराजगी...

Find all the highlights from India's big win over Zimbabwe.(AP)

February 12, 2026/
11:02 am

आखरी अपडेट:फ़रवरी 12, 2026, 11:02 IST ओवैसी ने लोकसभा में अमेरिकी व्यापार समझौते की आलोचना करते हुए इसे भारत की...

इंडक्शन कुकिंग मेथड: गैस सिलेंडर की गर्लफ्रेंड्स में काम लेकर आएं ये तरीके, ऐसे दिए गए डेस्टिनेशन और फूली हुई रोटियां पर आधारित

March 13, 2026/
7:23 pm

इंडक्शन पर रोटी: देश के कई देशों में इन दिनों ज्वालामुखी गैस के मेहमानों को देखने को मिल रही है।...

कनाडा में गुरुद्वारे साहिब में हिंसक झड़प:खालिस्तान समर्थकों ने बुजुर्ग कमेटी के कार्यक्रम में किया हंगामा; 7 साल से कब्जा करने का आरोप

April 2, 2026/
5:13 am

कनाडा के सरे शहर के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में कमेटी कंट्रोल को लेकर हिंसक झड़प हो गई। खालिस्तानी गुट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ग्वालियर में 17 मिनट में दो बारातों में लूट, VIDEO:बाइक सवारों ने दूल्हे के चाचा से छीना बैग, 3km दूर दूल्हे के पिता से झपटा थैला

ग्वालियर में 17 मिनट में दो बारातों में लूट, VIDEO:बाइक सवारों ने दूल्हे के चाचा से छीना बैग, 3km दूर दूल्हे के पिता से झपटा थैला

ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार-सोमवार की रात महज 17 मिनट के भीतर दो अलग-अलग शादियों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो बारातों को निशाना बनाते हुए दूल्हे के परिजनों से बैग छीन लिए। पहली घटना रात 11:58 बजे बहोड़ापुर स्थित रजवाड़ा पैलेस के सामने हुई, जहां बारात से अलग खड़े दूल्हे के चाचा और एक पार्षद के पिता पर झपट्टा मारकर बदमाश बाइक से बैग छीनकर फरार हो गए। धक्का लगने से फरियादी सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े। इसके ठीक 17 मिनट बाद, पहले स्थान से करीब तीन किलोमीटर दूर पटेल बारात घर के बाहर दूसरी वारदात हुई। यहां बारात पहुंचते ही वही बदमाश दूल्हे के पिता से बैग छीनकर भाग निकले। दोनों बैग में नकदी और जेवरात रखे थे। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। लगातार हुई इन दो वारदातों ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। रात 11:58 बजे रजवाड़ा पैलेस के पास लूट
गोला का मंदिर क्षेत्र स्थित कमला पैलेस, हनुमान नगर निवासी कामता प्रसाद श्रीवास, पार्षद बृजेश श्रीवास के पिता हैं। रविवार रात उनके भतीजे शिवांक श्रीवास की शादी का कार्यक्रम बहोड़ापुर के रजवाड़ा पैलेस में आयोजित था। नकदी से भरे बैग की जिम्मेदारी कामता प्रसाद के पास थी। बारात से कुछ दूरी पर वे मैरिज गार्डन के पास खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पल्सर जैसी बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। झटका इतना तेज था कि कामता प्रसाद सड़क पर मुंह के बल गिर पड़े। बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 50 हजार रुपए, गहने और अन्य सामान रखा था। रात 12:15 बजे पटेल बारात घर के बाहर दूसरी वारदात
हजीरा के लूटपुरा रामनगर निवासी 50 वर्षीय जोगेंद्र सिंह तोमर, जो रिटायर्ड फौजी हैं, उनके बेटे अभय सिंह की शादी पटेल बारात घर में थी। बारात दरवाजे पर पहुंचने के बाद वे बैंड वालों को भुगतान करने के लिए गेट पर पहुंचे। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से नकदी और बिलों से भरा बैग छीन लिया। घटना के समय वहां बैंड वाले और अन्य लोग भी मौजूद थे। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे तेज रफ्तार से फरार हो गए। बैग में करीब 95 हजार रुपए और कई बिल थे, जिनका भुगतान किया जाना था। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में कैद हुई दोनों वारदातें
जहां-जहां लूट की घटनाएं हुईं, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे। दोनों वारदातें कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में पल्सर जैसी बाइक पर सवार दो बदमाश नजर आए हैं, जिनका हुलिया और कद-काठी सामान्य दिख रही है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रातभर नाकाबंदी, फिर भी हाथ नहीं लगे बदमाश
महज 17 मिनट में दो लूट की घटनाओं की जानकारी मिलते ही शहरभर में पुलिस अलर्ट हो गई। सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके। सीएसपी ग्वालियर कृष्णपाल सिंह ने बताया- बाइक सवार बदमाशों ने दोनों वारदातों को अंजाम दिया है। घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket