MP News Top 10 Headlines

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। . दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. शादी में फटी स्मार्टवॉच, 10 साल का बच्चा झुलसा 10 साल के बच्चे की स्मार्टवॉच अचानक फट गई। नर्मदापुरम में शादी समारोह के दौरान 10 साल के बच्चे की स्मार्टवॉच अचानक फट गई। धमाके से बच्चे का हाथ बुरी तरह झुलस गया और उसकी चमड़ी तक छिल गई। पास खड़ा उसका भाई भी झुलस गया। घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। प्राथमिक जांच में बैटरी फटने की आशंका जताई जा रही है। दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है। विशेषज्ञ इसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के ओवरहीट या खराब बैटरी से जोड़कर देख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 2. जॉइनिंग के दिन नर्सिंग ऑफिसर ने लगाई फांसी, गेमिंग लत बना ट्रिगर अशोकनगर में नर्सिंग ऑफिसर ने जॉइनिंग के दिन ही फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने पिता को WhatsApp पर मैसेज किया—“अब परेशानी नहीं होगी।” परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से ऑनलाइन गेम की लत में था और मानसिक दबाव में रहता था। घटना ने युवाओं में बढ़ती गेमिंग एडिक्शन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल डाटा खंगाल रही है। पढ़ें पूरी खबर 3. शादी से लौटते वक्त मौत का सफर, टवेरा के उड़े परखच्चे; 5 की मौत टवेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर टवेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे ने सड़क सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर 4. ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, ‘नारी शक्ति वंदन’ पर हंगामा भोपाल में विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे और पुलिस से झूमाझटकी हुई। ‘नारी शक्ति वंदन’ प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तीखी बयानबाजी भी हुई। एक विधायक ने कहा कि “बंगाल में शेरनी से जीत नहीं पा रहे, इसलिए बिल लाए।” सत्ता और विपक्ष के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। सत्र का माहौल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया रहा। पढ़ें पूरी खबर 5. 17 मिनट में दो बारातों में लूट, दूल्हे के घरवालों को निशाना ग्वालियर में 17 मिनट में दो बारातों में लूट की वारदात सामने आई। ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने 17 मिनट के भीतर दो बारातों को निशाना बनाया। पहले दूल्हे के चाचा से बैग छीना, फिर 3 किमी दूर दूल्हे के पिता से थैला झपट लिया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। लगातार दो घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पढ़ें पूरी खबर 6. बस ने महिला को 30 फीट घसीटा, दर्दनाक मौत मुरैना में तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचल दिया और करीब 30 फीट तक घसीटती चली गई। महिला बस के टायर में फंस गई थी, जिससे शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोग चिल्लाते रहे, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और फरार हो गया। घटना ने लोगों को झकझोर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 7. दिन में लू, रात में राहत; MP में मौसम का डबल अटैक मध्यप्रदेश में मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। खजुराहो और नौगांव में दिन में भीषण गर्मी रही, जबकि रात में बारिश और ओलों से राहत मिली। उज्जैन समेत 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. 50 लाख का दहेज लौटया, दूल्हे के पिता ने कहा- बहू नहीं बेटी चाहिए दूल्हे ने केवल अंगूठी रखकर पैसे और सोने के आभूषण लौटाए। उज्जैन में एक दूल्हे ने सगाई के दौरान मिला करीब 50 लाख रुपए का दहेज लौटा दिया। इसमें 25 लाख नकद और 15 तोला सोना शामिल था। दूल्हे के पिता ने कहा—हमें बहू नहीं, बेटी चाहिए। इस फैसले की पूरे इलाके में सराहना हो रही है। शादी में दहेज प्रथा के खिलाफ यह कदम एक मिसाल बनकर सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाए, गांव में उमड़ी भीड़ जबलपुर के एक गांव में पहली बार हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाई गई। दूल्हे के पिता ने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए यह व्यवस्था की। जैसे ही हेलिकॉप्टर गांव में उतरा, उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। दुल्हन से ज्यादा लोगों में हेलिकॉप्टर को लेकर उत्सुकता दिखी। यह अनोखी बारात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. भोपाल में राजा हिरदे शाह स्मृति सम्मेलन, CM समेत दिग्गज शामिल होंगे भोपाल के जम्बूरी मैदान में राजा हिरदे शाह की स्मृति में भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रह्लाद पटेल सहित कई मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। यह सम्मेलन सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
AAP MPs Join BJP | Raghav Chadha Calls Party Corrupt; DIG ED Raid

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर सस्पेंड DIG पर ED की रेड से जुड़ी रही। टीम ने 11 ठिकानों पर जांच की, इनोवा गाड़ी से एक बैग और डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. सस्पेंड DIG पर ED रेड, 11 ठिकानों पर जांच, बैग मिला करप्शन केस में अरेस्ट पंजाब पुलिस के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED ने रेड की। ED की टीमें चंडीगढ़ में 2, लुधियाना में 5, पटियाला में 2 और जालंधर व नाभा में 1-1 ठिकानों की जांच कर रही है। इस दौरान एक इनोवा गाड़ी से एक बैग और डॉक्यूमेंट बरामद किए गए। भुल्लर पर यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 17 के तहत की जा रही है। जिसके जरिए उनकी बेनामी संपत्ति की जांच की जा रही है। चंडीगढ़ की स्पेशल कोर्ट ने 25 अप्रैल को ही केस चलाने की परमिशन दी थी। भुल्लर केस में ED की कई IAS और IPS अफसरों पर भी नजर है, जिनकी बेनामी संपत्ति ठिकाने लगाने का कनेक्शन भुल्लर से जुड़ा है। भुल्लर इस वक्त जेल में हैं। उन्हें 16 अक्टूबर 2025 को अरेस्ट किया गया था। जिसके बाद घर की जांच में उनके घर से 7.36 करोड़ रुपए का कैश, गहने, लग्जरी घड़ियां मिलीं थीं। इसके अलावा उनके परिवार के नाम पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों के दस्तावेज, मर्सिडीज और ऑडी जैसी लग्जरी कारें, चार हथियार व 108 विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद हुई थी। सुप्रीम कोर्ट से उनकी जमानत खारिज हो चुकी है।(पढ़ें पूरी खबर) 2. राघव चड्ढा बोले- AAP चंद करप्ट-कॉम्प्रोमाइज्ड लोगों की पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP जॉइन करने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पहला वीडियो जारी किया। राघव चड्ढा ने कहा कि AAP में टॉक्सिक वर्क एन्वॉयरमेंट हो गया था। काम करने-बोलने से रोका जा रहा था। यह पार्टी अब चंद करप्ट और कॉम्प्रोमाइज लोगों के हाथ में फंसकर रह गई है। ये पर्सनल फायदे के लिए काम करते हैं। राघव ने कहा कि मैं गलत हो सकता हूं लेकिन कुल 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ी तो क्या सारे गलत हो गए। इससे पहले भी जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी, क्या वह भी गलत हो गए। मैं पार्टी का फाउंडर मेंबर रहा। जिस मकसद से यह पार्टी बनी थी, अब ये वह पार्टी नहीं रही। मेरे पास 3 ऑप्शन थे, मैंने पार्टी छोड़ना ही उचित समझा। इसी बीच राज्यसभा ने AAP के 7 सांसदों और BJP के मर्जर को मंजूरी दे दी है। अब राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह भज्जी, डॉ. संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता को ऑफिशियल तौर पर BJP के सांसद बन गए हैं। अब राज्यसभा में भाजपा के 113 सांसद हो गए हैं (पढ़ें पूरी खबर) 3. कनाडा में बुजुर्ग सिख को धक्के मारने वाले से माफी मंगाई, घुटनों के बल बैठाया कनाडा में बुजुर्ग सिख को धक्का मारने और देश से निकलने की बात कहने वाले युवक ने अब घुटनों के बल बैठकर माफी मांगी है। 25 अप्रैल को बुजुर्ग को पीटा गया था, इसका पता जैसे ही इंडियन कम्युनिटी के युवकों को चला तो वो उसे ढूंढते हुए उसके घर जा पहुंचे। इनमें ज्यादातर पंजाबी युवक थे। युवक ने अपने घर की तरफ मास्क लगाए और ब्लैक हुड्डी पहले 10 के करीब लड़कों को आते देखा तो लड़ाई के माहौल से बचने के लिए पहले ही हाथ खड़े कर सरेंडर कर दिया। भारतीय मूल के युवकों ने पूछा कि क्या तुम माफी मांगोगे, तो इस पर आरोपी ने कहा कि वह माफी मांगता है। इसके बाद युवकों ने कहा कि घुटनों के बल बैठकर माफी मांगों। इसके बाद आरोपी युवक घुटनों के बल बैठता है और कहता है कि मुझे माफ कर दो। कनाडाई युवक ने कहा कि वह घटना के लिए माफी मांगता है। उसे दुख है कि उसने एक बुजुर्ग के साथ इस तरह का व्यवहार किया है। जैसे ही भारतीय मूल के युवा आरोपी के घर पहुंचे तो उसने हाथ उठाकर माफ करने के लिए कहा। दरअसल, बुडस्टाक एरिया में 25 अप्रैल को मास्क कनाडाई युवक ने बुजुर्ग पर नस्लीय टिप्पणियां की थी। इस घटना को देख वहां मौजूद दूसरे लोगों ने तुरंत पुलिस को कॉल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जमीन पर गिराकर अरेस्ट कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. चंडीगढ़ पुलिस फर्जी इंस्पेक्टर ढूंढ रही चंडीगढ़ में नगर निगम का फर्जी इंस्पेक्टर लोगों से वेंडर लाइसेंस बनाने के लिए 5-6 हजार रुपए वसूल रहा है। वो सरेआम दुकानों पर आता और वसूली करता है। इसकी शिकायत टाउन वेंडिंग कमेटी के मेंबर्स ने चंडीगढ़ SSP, डिप्टी कमिश्नर और पुलिस स्टेशन-39 को दी है। मामले का पता चलते ही नगर निगम कमिश्नर ने SSP कंवरदीप कौर को फोन किया। जिसके बाद SSP ने कार्रवाई करते हुए DSP साउथ वेस्ट धीरज कुमार को आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान रेहड़ी वाले मोहम्मद मुनव्वर हुसैन ने बताया कि उसका भी फर्जी कार्ड बनाया गया। आरोपी उसके पास सेक्टर-41 में आया था और उसने खुद को नगर निगम वेंडर सेल का इंस्पेक्टर बताया। उसने कहा कि वह उनका आई कार्ड बनवा देगा और इसके लिए 5 हजार रुपए लगेंगे। मुनव्वर को जरूरत थी, इसलिए उसने हामी भर दी और उसी समय 500 रुपए नकद दे दिए, जबकि बाकी 4,500 रुपए बाद में देने थे। आई कार्ड मिलने के बाद जब उसने इसे किसी को दिखाया, तो पता चला कि यह फर्जी है। इसके बाद उसने बाकी पैसे नहीं दिए। सेक्टर 42 राधे मार्केट वेंडर मार्केट के प्रधान व चंडीगढ़ टाउन वेंडिंग कमेटी के मेंबर नवनीत चावला और मुकेश गिरी की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। फर्जी इंस्पेक्टर की ID वाली फोटो भी पुलिस को दी गई है (पढ़ें पूरी खबर) 5. 9 नगर निगमों के चुनाव 24 मई को पंजाब के 9 नगर निगमों अबोहर, मोहाली, होशियारपुर, बठिंडा, बटाला, बरनाला, पठानकोट, मोगा और कपूरथला में चुनाव मई के अंत तक होना
बिरयानी के बाद तरबूज खाने से क्या हो जाती है मौत? मुंबई में 4 लोगों के दर्दनाक अंत का सच क्या है? डॉक्टर ने कहा…

Last Updated:April 27, 2026, 17:47 IST Food Poisoning After Eating Watermelon: मुंबई में एक ही परिवार में पति-पत्नी और उनकी 2 बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक यह परिवार रात में बिरयानी डिनर किया था और उसके बाद तरबूज खाया था. सुबह उठने में भयंकर उल्टी और दस्त लगा. अस्पताल ले जाने के कुछ समय बाद एक-एक कर परिवार के सभी चारों सदस्यों की मौत हो गई. कहा जा रहा है फूड प्वाइजनिंग हो सकता है. लेकिन यह खबर अपने आप में हिला देने वाली है. इस वाकये को लेकर हमने सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल से बात की. मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत. यह ऐसी हृदयविदारक कहानी है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा पसीज सकता है. मुंबई में एक 40 साल का एक शख्स अपनी 35 वर्षीय पत्नी, 16 और 13 साल की दो मासूम बेटियों के साथ हंसी-खुशी रहता था. कल की रात वे सब डिनर में बिरयानी खाया. इसके बाद गर्मी को देखते हुए तरबूज का ऑर्डर किया. कुछ देर बाद सभी ने तरबूज खाया. फिर सब सो गए. लेकिन यह मनहूस रात इतनी काली निकली कि बाद में सभी को एक साथ दस्त लग गया और ताबड़तोड़ उल्टियां होने लगी. देर रात अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों की सारी मेहनत बेकार चली गई. कुछ घंटे के अंतराल पर परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन असली सवाल यह है कि यह क्या तरबूज या बिरयानी खाने से किसी की मौत हो सकती है. यही सवाल हमने हमने सी के बिड़ला अस्पताल में इंटरनल मेडिसीन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. तुषार तायल से किया. क्या तरबूज से फूड प्वाइजनिंग होता है डॉ. तुषार तायल ने बताया कि यह बेहद सन्न करने वाली घटना है. इस अवस्था में किसी का जाना दुखद है. जहां तक मेडिकल साइंस की बात है तो तरबूज अगर पुराना हो या काटकर छोड़ दिया जाए तो इससे इंफेक्शन का खतरा रहता है. वैसे तो किसी भी फूड को अगर खुले में छोड़ दिया जाए या वह बासी हो तो उससे इंफेक्शन या फूड प्वाइजनिंग का खतरा रहता है. लेकिन यह घटना अलग है. वास्तव में सटीक कारण क्या है यह तो जांच के बाद पता चलेगा लेकिन अगर मान लीजिए किसी फूड से फूड प्वाइजनिंग होता है तो फूड प्वाइजनिंग होने से लेकर मौत तक के रास्ते को तय करने में वक्त लगता है. यानी मौत तक पहुंचने में शरीर में कई चीजें होती है और इसमें वक्त लग सकता है. अगर व्यक्ति पहले से स्वस्थ है तो फूड प्वाइजनिंग होने के बाद शरीर खुद को उबारने के लिए कई तरह से जंग लड़ता है और इसमें वक्त लगता है. लेकिन इस घटना में मरीज की मौत 7-8 घंटे के बीच हो गई. इसलिए पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई होगी. क्या इतनी जल्दी मौत हो सकती है डॉ. तुषार तायल ने कहा कि बिरयानी और तरबूज से मौत का कोई सीधा कनेक्शन नहीं है, न ही तरबूज खाने से किसी की मौत हो सकती है और न ही बिरयानी खाने से. इसमें कोई संदेह नहीं कि तरबूज अगर बासी हो या ज्यादा पुरानी हो या सड़ा हुआ हो तो उससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा है लेकिन इससे तुरंत में मौत हो जाना संभव नहीं है. ऐसा कोई अध्ययन नहीं है जिसमें यह साबित हुआ हो कि तरबूज खाने के बाद तुरंत मौत हो जाती है. इसलिए इसमें कुछ बाहरी कारण हो सकता है. हो सकता है कि तरबूज में ही कुछ मिला हो. इसलिए यह जांच का विषय है. जब जांच में कुछ सामने आएगा तभी कुछ पुख्ते तौर पर कहा जा सकता है. तरबूज को कैसे खाएं डॉ. तुषार तायल ने बताया कि तरबूज खाने का कोई रॉकेट साइंस नहीं है. जिस तरह आप खाते हैं उसी तरह खाएं लेकिन इसे सही तरीके से खाएं. हमेशा ताजा तरबूज खाएं. अगर तरबूज देखने में सही हो लेकिन स्वाद में थोड़ा सा भी गड़बड़ लगे तो इसे न खाएं. कभी भी तरबूज को काटकर न छोड़े. जैसे ही काटे वैसे ही इसका सेवन कर लें. अगर आपने तरबूज को काटकर फ्रिज में क्यों न रख दिया हो लेकिन अगर तरबूज का थोड़ा सा भी कलर अलग हो गया है तो इसे न खाएं या खाने में थोड़ा भी स्वादहीन लग रहा है तो न खाएं. तरबूज खरीदते समय यह जरूर देखें कि यह सड़ा तो नहीं है. अगर पिलपिला है या देखने में खराब हो तो इसे न खरीदे. बाकी तरबूज गर्मियों के लिए बहुत फायदेमंद है. इसलिए ताजा हो तो इसे जरूर खाएं. About the Author Lakshmi Narayan 18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें First Published : April 27, 2026, 17:47 IST
पार्क में बच्चियों से अश्लील हरकत करते पकड़ा शख्स:नीमच में परिजन ने पुलिस को सौंपा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

नीमच के इंदिरा नगर इलाके में एक धार्मिक स्थल के गार्डन में मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी पिछले कई दिनों से बच्चियों को परेशान कर रहा था, जिसे परिजन ने योजना बनाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। गार्डन में खेलने जाने वाली छोटी बच्चियों ने घर पर बताया था कि एक अंकल उनके साथ गंदी हरकतें करते हैं। बच्चियों की बात सुनकर परिजन ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। रविवार को जैसे ही आरोपी कुंज बिहारी वहां पहुंचा और अश्लील हरकतें शुरू कीं, पहले से छिपे हुए परिजन और रहवासियों ने उसे घेर लिया। वीडियो में बच्चियों ने सुनाई आपबीती इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डरी हुई बच्चियां आरोपी के सामने ही उसकी करतूतें बता रही हैं। भीड़ के सामने घिरने पर आरोपी ने भी अपनी गलती मान ली। मौके पर पहुंची नीमच सिटी पुलिस उसे थाने ले गई। परिजन का कहना है कि वे बच्चियों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए थे, इसलिए सतर्क होकर इसे पकड़ना जरूरी था। पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट सब इंस्पेक्टर असलम पठान ने बताया कि आरोपी कुंज बिहारी के खिलाफ सोमवार को पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।
बंगाल की चर्चित भवानीपुर सीट पर महामुकाबला:'मिनी इंडिया' के मन में ममता दीदी, मुकाबले में सुवेंदु दादा; सुरक्षा पर नाराजगी लेकिन योजनाओं में TMC भारी

दक्षिण कोलकाता के पद्दपुकुर रोड पर 140 साल पुरानी ‘बलराम मलिक एंड राधारमण मलिक’ मिठाई दुकान में एक ट्रे में सभी पार्टियों के सिंबल वाले पेड़े सजे हैं- ‘मिठास सबके लिए’, लेकिन जिस भवानीपुर में यह दुकान है, वहां सियासत में खटास साफ दिखती है। बंगाल की सबसे चर्चित सीट पर सीएम ममता बनर्जी ‘दीदी’ के सामने भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ‘दादा’ मैदान में हैं। यहां 15 साल की सत्ता बचाने उतरी ममता के सामने नंदीग्राम में उन्हें हरा चुके शुभेंदु वही दोहराने की कोशिश में हैं। 29 अप्रैल को वोटिंग है। यह सीट तृणमूल के लिए प्रतिष्ठा और भाजपा के लिए मनोवैज्ञानिक लड़ाई बन गई है। मिलीजुली आबादी इस सीट को और दिलचस्प बनाती है। यहां 42% बंगाली हिंदू, 34% गैर-बंगाली हिंदू और 24% मुस्लिम आबादी के साथ गुजराती, पंजाबी-सिख, मारवाड़ी-जैन और प्रवासी यहां रहते हैं। ‘मिनी इंडिया’ कहे जाने वाले इस इलाके में एक व्यापारी कहते हैं, ‘हम यहां दो पीढ़ी से व्यापार कर रहे हैं, पर ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा। पहले सब खुलकर ‘ये पार्टी’ या ‘वो पार्टी’ बोलते थे, इस बार कोई बोलने को तैयार नहीं।’ ममता का कनेक्ट बनाम भाजपा की माइक्रो मैपिंग ममता पारिवारिक जुड़ाव और हाई-विजिबिलिटी प्रचार के आधार पर चुनाव लड़ी रही हैं, जबकि भाजपा शुभेंदु की आक्रामक छवि, हिंदुत्व और बूथ स्तर की माइक्रो-मैपिंग से मुकाबला तेज कर रही है।दो दिन पहले हुए रोड शो में ममता के भाई बाबुन बनर्जी और परिवार के कई सदस्य साथ निकले। दूसरी ओर, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी की आक्रामक छवि और हिंदुत्व के मुद्दे पर प्रचार को धार दे रही है। पार्टी ने यहां ‘बूथ स्तर की मैपिंग’ की है और बाहरी राज्यों के बड़े नेताओं को उतार दिया है। पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता तथागत रॉय कहते हैं, ‘बंगाल को हिंदू बाहुल्य बनाए रखना है तो ममता को हटाना जरूरी है।’ कालीघाट मंदिर के पास पैतृक घर में ही सीएम आवास कालीघाट मंदिर के पास 100 मीटर दूरी पर ममता का पैतृक घर ही उनका निवास है। इस गली के दोनों सिरों पर हाई सक्योरिटी है। शनिवार रात प्रचार से लौटते समय उन्होंने ‘जय बांग्ला’ के नारों के बीच रुककर समर्थकों से मुलाकात की। सुरक्षा पर ‘दीदी’ से नाराजगी, पर योजनाओं में ‘ममता’ भारी भवानीपुर में जनमत बंटा है। यहां हरीश मुखर्जी रोड पर रहने वाली सूमोना नाथ कहती हैं, ‘आरजी कर जैसी घटना के बाद महिला सुरक्षा बड़ा सवाल है। 15 साल बहुत होते हैं, अब हमें बदलाव चाहिए।’ इसके उलट, कालीघाट मंदिर के पास पटुआपाड़ा (कुम्हारों की बस्ती) में एक बुजुर्ग कहते हैं, ‘ममता हमारे घर की बेटी हैं।’’ उनके घर से निकली महिला ने बताया- उसे लक्ष्मी भंडार और बेटी को कन्याश्री योजना के पैसे मलते हैं। दूसरी ओर, जेन-जी (युवा मतदाता) कहते हैं, ‘हमें शिक्षा और रोजगार चाहिए। जो दोनों देगा, उसे वोट देंगे।’ कालीघाट मंदिर के एक पुजारी ने कहा, ‘यहां दीदी को कोई हरा नहीं सकता।’ यानी मुकाबला एंटी-इनकंबेंसी और वेलफेयर सपोर्ट के बीच फंसा है।
जंगलों में फरवरी से अब तक आगजनी की 424 घटनाएं:कन्हारी-जिलंग में 3 दिनों से उठ रही लपटें, वन विभाग निगरानी कर रहा

डिंडौरी जिले में भीषण गर्मी के शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला तेज हो गया है। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी से अब तक आगजनी की 424 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे प्रकृति और वन्यजीवों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वन प्रेमी अरविंद बाबा ने बताया कि दक्षिण समनापुर के कन्हारी और जिलंग के जंगलों में पिछले तीन दिनों से आग धधक रही है। उनका आरोप है कि आग की वजह से कीमती औषधीय पौधे और छोटे जानवर जलकर मर रहे हैं। साथ ही, कटे हुए पेड़ों के ठूंठों में आग लगने से हरे-भरे पेड़ भी सूख रहे हैं। वन प्रेमियों का कहना है कि वन विभाग का अमला इस दिशा में उतनी मुस्तैदी नहीं दिखा रहा जितनी जरूरत है। तापमान का असर और विभाग की तैयारी एसडीओ सुरेंद्र जाटव ने बताया कि पारा बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि विभाग ने इस पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाए हैं। वन विभाग की टीमें स्थानीय समितियों के साथ मिलकर सूचना मिलते ही आग बुझाने का काम कर रही हैं। जनता से सहयोग की अपील वन अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल में कहीं भी आग लगते देखें, तो तुरंत कंट्रोल रूम को खबर करें। विभाग का कहना है कि जनता के सहयोग से ही इस प्राकृतिक संपदा को बचाया जा सकता है।
संजय कपूर के संपत्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सलाह:80 की उम्र लड़ने की नहीं, मामला आपस में सुलझाएं; प्रॉपर्टी पर मां-बहू और बच्चों में लड़ाई

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर की करीब 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति का विवाद सुप्रीम कोर्ट में है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संजय की 80 साल की मां रानी कपूर को सलाह दी कि वे लंबी कानूनी लड़ाई के बजाय आपसी बातचीत (मिडिएशन) से मामला सुलझाएं। जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने टिप्पणी की, “यह मुकदमा 80 साल की उम्र में शुरू हुआ है… यह लड़ने की उम्र नहीं है।” कोर्ट ने कहा- लंबी चलेगी कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि इस मामले में कई पक्ष और बड़ी संपत्ति शामिल है, इसलिए यह कानूनी लड़ाई काफी लंबी खिंच सकती है। बेंच ने सुझाव दिया कि सभी पक्षों के लिए यही बेहतर होगा कि वे मिडिएशन के जरिए शांति से कोई रास्ता निकालें। हालांकि, कोर्ट ने यह भी साफ किया कि वे मामले को मेरिट के आधार पर भी सुनेंगे, लेकिन पहली प्राथमिकता आपसी समझौते को देंगे। इस मामले पर अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी। मां ने बहू पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें अंतरिम सुरक्षा देने से मना कर दिया गया था। रानी का आरोप है कि उन्हें उनकी पूरी विरासत, घर और संपत्ति से बेदखल कर दिया गया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि साल 2017 में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उनके बेटे संजय कपूर और बहू प्रिया कपूर ने उनकी बीमारी का फायदा उठाया। आरोप है कि उनसे सादे कागजों पर साइन कराकर एक फैमिली ट्रस्ट बनाया गया और उनकी जानकारी के बिना संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी गई। 2025 में हुई थी संजय कपूर की मौत यह पूरा विवाद पिछले साल जून में संजय कपूर की मौत के बाद और गहरा गया। 53 साल के संजय कपूर की इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। रानी कपूर का कहना है कि बेटे की मौत के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने पूरी ग्रुप कंपनियों पर नियंत्रण कर लिया और उन्हें संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं दिया। रानी कपूर अब अपनी संपत्ति और घर को सुरक्षित करने के लिए कानूनी सुरक्षा मांग रही हैं। करिश्मा कपूर के बच्चों का भी है दावा संजय कपूर की विरासत को लेकर यह लड़ाई सिर्फ मां और बहू के बीच नहीं है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बच्चे – समायरा और कियान भी शामिल हैं। संजय और करिश्मा के बच्चों ने संजय की उस वसीयत (Will) को चुनौती दी है, जिसमें संपत्ति का बड़ा हिस्सा प्रिया कपूर और उनके बच्चों के नाम किया गया है। बच्चों का आरोप है कि यह वसीयत फर्जी हो सकती है और इसमें परिवार के अन्य नजदीकी रिश्तेदारों को जानबूझकर बाहर रखा गया है।
ISRO Opens Astronaut Cadre to Public for Gaganyaan Mission

Hindi News Career ISRO Opens Astronaut Cadre To Public For Gaganyaan Mission | STEM Experts Join 12 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO पहली बार अपने एस्ट्रोनॉट कैडर को आम नागरिकों के लिए खोलेगा। इस शुरुआत के बाद ISRO भविष्य में गगनयान मिशन के साथ-साथ आगे भी इंसानों को स्पेस में भेजने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ISRO की कमेटी ने ये प्रस्ताव दिया है। STEM एक्सपर्ट्स शामिल होंगे रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार इंडियन एस्ट्रोनॉट्स कैडर आम लोगों के लिए खोला जाएगा। ISRO गगनयान मिशन से पहले इसमें आम लोगों को शामिल किया जा सकता है। ISRO कमेटी ने इस पर विचार किया है कि जल्दी ही एस्ट्रोनॉट के अलावा ऐसे लोग जो STEM ( साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनयरिंग और मैथमेटिक्स) बैकग्राउंड से आते हैं, इसमें शामिल हो सकेंगे। इस फैसले के बाद आने वाले समय में प्रोफेशनल साइंटिस्ट, इंजीनियर, डॉक्टर सिर्फ मिलिट्री पायलट ही नहीं बल्कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री भी बन सकते हैं। हालांकि इसका क्राइटेरिया अभी जारी नहीं किया गया है। नागरिकों को शामिल करने का ये कदम ISRO में मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए टेक्नोलॉजी, मिशनों और उनसे जुड़े साइंटिफिक कार्यों के लिए इन्हें तैयार किया जाएगा। कमेटी के मुताबिक, दूसरे बैच में 4 लोग होंगे जो सीधा 4 क्रू मेंबर गगनयान मिशन से शामिल हो सकेंगे। पहले क्रू में 4 एस्ट्रोनॉट्स शामिल मिशन गगनयान ISRO का पहला क्रू वाला स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम है, जो 2027 तक लॉन्च होगा। ये 3 दिन का एक मिशन होगा। इसमें 3 एस्ट्रोनॉट्स 400 किमी की यात्रा कर अंतरिक्ष में जाएंगे। उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाने के लिए डिजाइन किया गया है। पहले बैच में चार एस्ट्रोनॉट्स शामिल हैं। ISRO के पहले बैच में इंडियन एयरफोर्स (IAF) के टेस्ट पायलट शामिल थे। इसमें चार एस्ट्रोनॉट्स को सिलेक्ट किया गया था। इन एस्ट्रोनॉट्स को सिलेक्ट करने का उद्देशय पहले क्रू मिशन को सुरक्षित पहुंचाना है। पहले बैच में फाइटर प्लेन के एयर कमांडर प्रशांत बी नायर, जीपी कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जीपी कैप्टन अजीत कृष्णन, जीपी कैप्टन अंगद प्रताप शामिल हुए थे। दूसरे बैच में इंडियन आर्मी के फाइटर जेट के लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट भी शामिल हो सकते हैं। एक साल में 2 क्रू मिशन होंगे ISRO कमेटी के प्रपोजल के मुताबिक, कमेटी ये उम्मीद कर रही है कि एक साल में 2 क्रू मिशन किए जा सकें, जिसमें अंतरिक्ष यात्री संभावित रूप से एक मिशन से लौटने के बाद दो साल के अंतर में फिर से भेजे जा सकें। इससे आम लोगों को शामिल करना मिशन में तेजी लाएगा। एक एस्ट्रोनॉट के स्पेस में भेजने के पूरे प्रोसेस में लगभग 5 साल का समय लगता है, जिसमें सिलेक्शन, ट्रेनिंग और मिशन शामिल है। कमेटी के मुताबिक शुरू में सात एस्ट्रोनोट्स दूसरे बैच के लिए पर्याप्त होंगे, लेकिन दूसरे बैच में संभावित ये संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई है। तीसरे बैच में 12 एस्ट्रोनॉट्स भेजे जाएंगे इस क्रू मिशन से एक और बड़े बदलाव की योजना बनाई गई है, जिसमें गगनयान क्रू मॉड्यूल की क्षमता के मुताबिक एस्ट्रोनॉट्स की संख्या दो से बढ़ाकर तीन करने का प्रस्ताव रखा गया है। ये विस्तार भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की बड़ी योजनाओं से जुड़ा है, जहां ज्यादा संख्या में साइंटिस्ट और अलग-अलग अंतरिक्ष यात्री पूल की जरूरत होगी। तीसरे बैच के लिए कमेटी ने 12 एस्ट्रोनॉट्स की जरूरत का अनुमान लगाया है। इस पूल में, सैन्य पृष्ठभूमि वाले अंतरिक्ष यात्रियों और नागरिकों के अनुपात में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। ये विस्तार भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की बड़ी योजनाओं से जुड़ा है। 6 साल में तैयार होंगे एस्ट्रोनॉट्स रिपोर्ट के मुताबिक, कमेटी ने दो मिशन पायलटों और 10 स्पेशलिस्ट की सिफारिश की है। कमेटी ने ने 40 एस्ट्रोनॉट्स का प्रस्ताव दिया है। कमेटी ने इसे लंबे समय के लिए जरूरी बताया है। साथ ही दूसरे बैच को तैयार करने में 72 महीने यानी 6 साल और तीसरे बैच को तैयार करने में 96 महीनों यानी 8 साल का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य साइंटिस्ट एक्सपर्टीज को शामिल करना, माइक्रोग्रैविटी रिसर्च को बढ़ाना, लॉन्ग टर्म स्पेस एक्सपलोरेशन को बढ़ाना है ताकि विशेष नागरिकों को मिलिट्री क्रू में बदला जा सके। ——————- ये खबर भी पढ़ें.. बांग्लादेश युद्ध की तस्वीरें लेने वाले रघु राय का निधन:पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर सिक्किम जाएंगे, 27 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
साल में सिर्फ 3 महीने मिलता है ये जंगली फल, खाने से आती है घोडे़ जैसी ताकत, इसके पत्ते से लेकर छाल तक फायदेमंद

Last Updated:April 27, 2026, 16:44 IST Tendu Fruit Benefits: कोरबा के घने जंगलों में मिलने वाला तेंदू फल मिलता है. गर्मी के दिनों में लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.इस फल में विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके नियमित सेवन से कमजोरी दूर होती है. शरीर में घोड़े जैसी एनर्जी आ सकती है. यह एक प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत के रूप में काम करता है. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के घने जंगलों में मिलने वाला तेंदू फल इन दिनों बाजारों में लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. तेंदु न के नाम से पहचाना जाने वाला मौसमी फल न केवल स्वाद में बेहतरीन है. बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है. खास बात यह है कि केवल इसका फल ही नहीं, बल्कि इसका पेड़, पत्तियां और छाल भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं.वनस्पति शास्त्र के जानकारों के अनुसार, तेंदू फल में विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं . यह फल सिर्फ गर्मी के मौसम में मिलता है. ये तत्व शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदू फल का उपयोग लंबे समय से पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है. इस फल का सबसे बड़ा लाभ पाचन तंत्र पर देखने को मिलता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त करता हैइससे कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. यही कारण है कि गर्मी के मौसम में इसे विशेष रूप से खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है. शरीर को एनर्जी देने वाली खास फलइस पेड़ की पत्तियों का उपयोग भी बड़े पैमाने पर किया जाता है. खासकर बीड़ी बनाने में तेंदू पत्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो कई लोगों के रोजगार का साधन भी है. इसके पेड़ की छाल में भी औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिनका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में किया जाता है. तेंदू फल शरीर को ऊर्जा देने में भी अहम भूमिका निभाता है. इसके नियमित सेवन से कमजोरी दूर होती है. शरीर में घोड़े जैसी एनर्जी आ सकती है. जो लोग जल्दी थकान महसूस करते हैं, उनके लिए यह एक प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत के रूप में काम करता है. उनके अंदर घोड़े की तरह ताकत और एनर्जी आ सकती है. तेंदू फल और उससे जुड़ा पूरा वृक्ष न केवल प्रकृति का अनमोल उपहार है, बल्कि स्वास्थ्य और आजीविका दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Korba,Chhattisgarh First Published : April 27, 2026, 16:44 IST
आइजोल नगर निगम चुनाव में ज़ेडपीएम ने भारी जीत हासिल की | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:27 अप्रैल, 2026, 16:42 IST इस चुनाव में ZPM, MNF और कांग्रेस ने 19-19 उम्मीदवार उतारे। जेडपीएम ने सोमवार को आइजोल नगर निगम चुनाव में भारी जीत हासिल की। (प्रतीकात्मक छवि) सत्तारूढ़ ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने सोमवार को आइजोल नगर निगम (एएमसी) चुनावों में भारी जीत हासिल की और 19 सदस्यीय नागरिक निकाय में 17 सीटें हासिल कीं। एएमसी चुनावों की गिनती आइजोल के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में हुई और परिणाम मिजोरम राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए गए। मुख्य विपक्षी दल मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जिसने 2021 में पिछला चुनाव 11 सीटें हासिल करके जीता था, को इस बार केवल एक वार्ड से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी को भी सिर्फ एक सीट मिली. इस बीच, ZPM ने 2021 में अपनी सीट संख्या पिछली छह सीटों से बढ़ा दी। इस चुनाव में ZPM, MNF और कांग्रेस ने 19-19 उम्मीदवार उतारे। 11 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली। आइजोल नगर निगम की स्थापना 2010 में मिजोरम नगर पालिका अधिनियम, 2007 के तहत की गई थी। नागरिक निकाय में 19 वार्ड हैं, जिनमें से छह महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सभी आरक्षित सीटें ZPM को मिलीं। 2010 में हुए पहले एएमसी चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, जबकि एमएनएफ ने 2015 और 2021 के बाद के दो चुनावों में जीत हासिल की थी। 21 अप्रैल को हुए निकाय चुनाव में 2.39 लाख मतदाताओं में से कुल 62.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। (एजेंसी इनपुट के साथ) चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : आइजोल, भारत, भारत पहले प्रकाशित: 27 अप्रैल, 2026, 16:41 IST समाचार राजनीति आइजोल नगर निगम चुनाव में ज़ेडपीएम ने भारी जीत हासिल की अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें







